Skip to content

Tragic Life of Michael Jackson

माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर उनके करियर की शुरुआत और संघर्षों की कहानी।

Key Takeaways

  • माइकल जैक्सन का बचपन संघर्षपूर्ण था, जिसमें गरीबी और पिता की सख्ती शामिल थी।
  • जो जैक्सन ने अपने बच्चों को संगीत के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें स्टार बनाया।
  • जैक्सन 5 ने स्थानीय स्तर पर सफलता हासिल कर मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया।
  • मोटाउन रिकॉर्ड्स ने माइकल और उनके भाइयों को बड़े मंच पर पहुंचाया।
  • माइकल की प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें विश्व प्रसिद्ध कलाकार बनाया।

What the video covers

  • माइकल जोसेफ जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को गैरी, इंडियाना में हुआ था।
  • माइकल के पिता जोसेफ जैक्सन एक स्ट्रिक्ट और अब्यूजिव फादर थे, जिनका व्यवहार गरीबी के कारण कड़ा था।
  • जो जैक्सन ने अपने बच्चों को संगीत में प्रशिक्षित करना शुरू किया और जैक्सन ब्रदर्स नामक ग्रुप बनाया।
  • माइकल ने छह साल की उम्र में संगीत और डांस में अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू की।
  • जैक्सन 5 ने कई स्थानीय टैलेंट शो जीते और धीरे-धीरे लोकप्रियता हासिल की।
  • मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ 1969 में 7 साल का एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया।
  • माइकल की शुरुआती जिंदगी में गरीबी, पिता की सख्ती और संगीत के प्रति जुनून शामिल थे।
  • मोटाउन रिकॉर्ड्स ने जैक्सन 5 को बड़े स्टार के रूप में स्थापित किया।
  • माइकल के बचपन की परेशानियों ने उनके व्यक्तित्व और करियर को प्रभावित किया।
  • यह वीडियो माइकल जैक्सन के जीवन के शुरुआती संघर्षों और सफलता की कहानी बताता है।

Answers

Questions about this video

माइकल जैक्सन का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

माइकल जोसेफ जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के इंडियाना स्टेट के गैरी शहर में हुआ था।

माइकल जैक्सन के पिता का व्यवहार कैसा था?

माइकल के पिता जोसेफ जैक्सन गरीबी के कारण काफी सख्त और अब्यूजिव थे, और वे माइकल को उनकी नाक को लेकर टोकते थे।

जैक्सन 5 ने मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ कब कॉन्ट्रैक्ट किया?

जैक्सन 5 ने मार्च 1969 में मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ 7 साल का एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
29 अगस्त 1958 के दिन अमेरिका के इंडियाना स्टेट में मौजूद गैरी शहर में माइकल जोसेफ जैक्सन का जन्म होता है। माइकल अपने माता-पिता की आठवीं संतान थे। उनके अलावा उनके घर में तीन बहनें और पांच भाई भी थे।
00:14
Speaker A
यानी माइकल के परिवार में कुल 11 सदस्य थे। दो माता-पिता और नौ भाई-बहन और यह सभी लोग दो बेडरूम वाले एक छोटे से घर में रहा करते थे। माइकल के पिता जोसेफ व्टर जैक्सन एक एस्पायरिंग बॉक्सर और म्यूजिशियन थे और
00:27
Speaker A
एक लोकल बैंड में गिटारिस्ट भी, लेकिन बड़े परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से जो को अपना यह शौक छोड़ना पड़ता है और यूएस स्टील में एज ए वेल्डर और कन ऑपरेटर की नौकरी शुरू कर देनी पड़ती है। माइकल की
00:39
Speaker A
मां कैथरीन एक हाउसवाइफ थी, लेकिन साथ ही वह खुद भी एक एस्पायरिंग सिंगर भी थी। इसलिए माइकल के घर में शुरू से ही म्यूजिक का एक कनेक्शन था। लेकिन हालात ऐसे थे कि माइकल के माता-पिता दोनों को ही अपने पैशन
00:50
Speaker A
को दिल में दबाना पड़ जाता है। गरीबी की वजह से माइकल के पिता जो का बिहेवियर काफी चिड़चिड़ा था और वह काफी स्ट्रिक्ट और अब्यूजिव फादर थे। माइकल के पिता जो माइकल की मोटी नाक को लेकर भी उन्हें काफी टोंट
01:02
Speaker A
मारा करते थे और उन्हें अगली और बिग नोज वाला कहकर बुलाते थे। माइकल अपने पिता से इतना डरा करते थे कि उनके घर आने पर माइकल को कभी-कभी वोमिटिंग भी आ जाया करती थी। इसी ट्रोमेटिक अपब्रिंगिंग के बीच ही
01:14
Speaker A
माइकल का बचपन कटता है। यही कारण है कि बचपन से ही माइकल में अपने शरीर को लेकर इनफीरियरिटी कॉम्प्लेक्स आ जाता है। लेकिन इसी बीच हुए एक इंसिडेंट ने इस पूरे परिवार की किस्मत बदल दी। हुआ यह कि जो का
01:26
Speaker A
एक गिटार था जिसे वह अपने पुराने दिनों में बजाया करते थे। लेकिन घर में किसी को भी इस गिटार को छूने की परमिशन नहीं थी। लेकिन एक दिन माइकल के भाई टीटो जैक्सन ने यह रूल तोड़ दिया। जैसे ही टीटो ने गिटार
01:38
Speaker A
को बजाने की कोशिश की, गिटार का एक तार टूट जाता है। तार टूटने का मतलब था पिटाई। बहुत जोर की पिटाई है। टीटो इससे इतना डर जाते हैं कि रात तक अपने रूम से बाहर ही नहीं निकलते। लेकिन जब जो घर आए तब टूटे
01:51
Speaker A
तार को देखकर वे गुस्सा नहीं करते बल्कि वह उल्टा टीटो को इसे बजाने के लिए कहते हैं। जब टीटो ने गिटार को बजाया तो जो को इसमें एक टैलेंट दिखता है। जो इतने खुश हो जाते हैं कि उन्होंने टीटो को एक नई गिटार
02:02
Speaker A
खरीद कर दी। यह करीब 1964 की बात है। अब जो जैक्सन ने अपना म्यूजिक टैलेंट अपने बच्चों की तरफ मोड़ दिया। अपने बच्चों को ट्रेन करना भी शुरू कर दिया। शुरुआत में टीटो, जर्मेन और जैकी ने मिलकर एक म्यूजिक
02:15
Speaker A
ग्रुप बनाया जिसका नाम रखा गया द जैक्सन ब्रदर्स जिसे पीछे से उनके पिता जो जैक्सन मैनेज करने लग जाते हैं। कुछ दिन बाद छ साल के माइकल जैक्सन को भी बोंगोज ड्रम बजाने के लिए ग्रुप में शामिल कर लिया
02:27
Speaker A
जाता है। लेकिन माइकल इतने डायनामिक निकलते हैं कि 1965 तक उन्होंने अपने बड़े भाई जर्मिन के साथ गाना शुरू कर दिया। व्हाटवर आई सिंगली मीन लाइक सिंग सॉन्ग आई डोंट सिंग। शुरू में जैक्सन ब्रदर्स आसपास के स्कूलों के फैशन शो जैसे छोटे-छोटे
02:44
Speaker A
प्रोग्राम्स में जाना शुरू कर देते हैं। और इन्हीं दिनों इस ग्रुप का नाम जैक्सन फाइव रख दिया जाता है। इसके 2 महीने बाद ही साल 1966 में जैक्सन 5 ग्रुप ने थोडोर रिजवेल्ट हाई स्कूल गैरी में हुए एक
02:56
Speaker A
टैलेंट शो को जीत लिया। इसी शो में माइकल जैक्सन ने डांस करते हुए गाना गाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके 2 महीने बाद ही जैक्सन फाइव ग्रुप ने एक स्टेडियम में हुए एनुअल टैलेंट शो को भी जीत लिया। यह पहली
03:09
Speaker A
बार था जब जैक्सन भाइयों के बारे में एक लोकल अखबार गैरी पोस्ट ट्रिब्यून में पहला प्रेस आर्टिकल छपा। दूसरी तरफ पिता जो जैक्सन भी अपने बच्चों को स्कूल के बाद हर रोज 5-प घंटे रिहर्सल करवाते जो इतने स्ट्रिक्ट थे कि रिहर्सल में गलती होने पर
03:24
Speaker A
कभी-कभी वायलेंट भी हो जाया करते थे। पिता जो ने अपने बच्चों से एकदम इमोशनल डिस्टेंस रखी। माइकल और उनके अन्य भाई अपने पिता को डैड नहीं कह सकते थे क्योंकि उन्हें उनके पिता ने कहा था कि वे उसे
03:34
Speaker A
जोसेफ कहकर बुलाएं। पिता जोसेफ ने जैक्सन भाइयों को मिस्टर लकी नाम के एक नाइट क्लब में लगवा दिया। जहां उन्हें हर रात के लिए मात्र $8 मिला करते थे। अपना घर चलाने के लिए सभी भाई हफ्ते में पांच रात, छह रात
03:46
Speaker A
और कभी-कभी सातों की सातों रात परफॉर्म किया करते थे। सिर्फ $8 के लिए। हालांकि ऑडियंस इन बच्चों की परफॉर्मेंस से इतनी खुश हो जाती थी कि वुटेज पर पैसे फेंकने लग जाते थे। इस तरह जैक्सन भाइयों को और
03:57
Speaker A
थोड़ी एक्स्ट्रा इनकम हो जाती थी। इस वक्त माइकल जैक्सन की उम्र 7 आठ साल भर थी और वे नाइट क्लब्स में गाना गा रहे थे। जहां कभी नग्न लड़कियां नाचती थी तो कहीं बड़े लड़कों में आपस में ही लड़ाईयां हो जाती
04:08
Speaker A
थी और कहीं कोई उल्टी कर रहा होता था। आई लाइक द टेंटेशंस थ्री डॉग नाइट एंड स्टेबल सिंगर्स। इन्हीं दिनों 1967 में द जैक्सन फाइव ने शिकागो के रीगल थिएटर और हारलेम के फेमस अपोलो थिएटर में ऑर्गेनाइज किए गए टैलेंट
04:22
Speaker A
कंपटीशंस को जीत लिया। जिससे जैक्सन ब्रदर्स पर उस समय की बड़ी सिंगर ग्लडीज नाइट की नजर पड़ती है। ग्लडीज नाइट ने मोटाउन रिकॉर्ड्स नाम की एक बड़ी म्यूजिक कंपनी को जैक्सन ब्रदर्स की डेमो टेप भेजी ताकि कंपनी उन्हें साइन कर ले। लेकिन
04:36
Speaker A
मोटाउन रिकॉर्ड्स के मालिक और प्रोड्यूसर बेरी गार्ड ने जैक्सन ब्रदर्स को रिजेक्ट कर दिया और इन डेमो टेप्स को भी लौटा दिया। जुलाई 1967 में जैक्सन ब्रदर्स ने शिकागो के वंडरफुल रिकॉर्ड्स नाम की म्यूजिक कंपनी के लिए बिग बॉय नाम से एक
04:50
Speaker A
सॉन्ग रिकॉर्ड किया। लेकिन इस गाने को भी इस म्यूजिक कंपनी ने रिजेक्ट कर दिया। सिचुएशन जैक्सन ब्रदर्स ना केवल नाइट क्लब्स में रेगुलर जा रहे थे बल्कि गैरी और शिकागो के स्कूल्स हॉल्स थिएटर्स में होने वाले बहुत से प्रोग्राम्स में परफॉर्म करने के लिए
05:19
Speaker A
भी जाते थे। इस कारण अक्सर गैरी शहर में जगह-जगह पर द जैक्सन 5 के पोस्टर और बोर्ड भी लगने लगते हैं। इन्हीं पोस्टर्स पर गार्डन कीथ की नजर पड़ जाती है जो गैरी शहर में एक छोटी रिकॉर्ड कंपनी स्टील टाउन
05:30
Speaker A
रिकॉर्ड्स चलाते थे। कीथत को हैरानी होती है कि इतने छोटे बच्चे लगातार इतने सोच कर रहे हैं। इसलिए कीथत ने एक लोकल म्यूजिशियन से जैक्सन परिवार का फोन नंबर मांगा और जैक्सन परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंच जाते हैं। जहां जैक्सन
05:42
Speaker A
ब्रदर्स ने कीथ के लिए अपने लिविंग रूम में ही परफॉर्म करना शुरू कर दिया। कीथ यह परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह जाते हैं। वे सबसे ज्यादा छोटे लड़के माइकल जैक्सन से इंप्रेस होते हैं क्योंकि माइकल गातेगाते डांस भी करते थे। फाइनली कीथ ने नवंबर
05:55
Speaker A
1967 में जैक्सन 5 के साथ 6 महीने का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। कीथ के घर के बेसमेंट में उनका खुद का भी एक छोटा रिकॉर्डिंग स्टूडियो था। लेकिन कीथ अच्छे साउंड और बैकग्राउंड सिंगर्स के लिए जैक्सन ब्रदर्स को शिकागो के सनी्नी सोयर
06:08
Speaker A
स्टूडियो में ले जाते हैं। जहां बिग बॉय सॉन्ग रिकॉर्ड किया जाता है। बिग बॉय सॉन्ग जिसे आई एम अ बिग बॉय नाउ भी कहा जाता है। द जैक्सन 5 ग्रुप का पहला गाना था जिसे उस समय मात्र 9 साल के सिंगर
06:19
Speaker A
माइकल जैक्सन ने गाया। 31 जनवरी 1968 के दिन बिग बॉय सॉन्ग को रिलीज़ कर दिया जाता है और इसे पहली बार शिकागो और गैरी इलाके के रेडियो स्टेशंस पर बजाया जाता है। अपने गाने को पहली बार सुनने के लिए जैक्सन
06:31
Speaker A
परिवार गैरी के रेडियो स्टेशन एएम 1270 पर पहुंचता है। जब गाना बजा तो पूरा परिवार इतना खुश हुआ कि एक दूसरे को गले लगाने लगे। हालांकि बिग बॉय किसी बड़े म्यूजिक चार्ट में अपनी जगह नहीं बना सका। लेकिन
06:44
Speaker A
इसकी 10,000 से ज्यादा रिकॉर्ड कॉपीज़ बिकती हैं। और यह गाना गैरी और शिकागो इलाके में लोकली हिट साबित होता है। मार्च 1968 में कीथ ने जैक्सन ब्रदर्स के लिए अपोलो थिएटर में उनका पहला पेड शो बुक किया। जहां उन्होंने सिंगर एटा जेम्स के
06:57
Speaker A
लिए ओपनिंग परफॉर्मेंस दी। जुलाई 1968 में द जैक्सन 5 ने सिंगर बॉबी टेलर एंड द वैंकर्स के साथ शिकागो के रीगल थिएटर में परफॉर्म किया। सिंगर बॉबी टेलर माइकल जैक्सन की परफॉर्मेंस देखकर इतने प्रभावित होते हैं कि वे माइकल जैक्सन को डेट्रॉइड
07:12
Speaker A
सिटी ले जाते हैं और उनका मोटाउन हेड क्वार्टर में ऑडिशन सेट करवाते हैं। बॉबी टेलर खुद भी मूटाउन रिकॉर्ड्स में प्रोड्यूसर थे इसलिए उन्होंने मूटाउन के मालिक बेरी गार्ड को जैक्सन ब्रदर्स का वीडियो टेप दिखाया और काफी कन्वेंस किया।
07:24
Speaker A
फाइनली बेरी गार्ड ने अपना मन बदल लिया और जैक्सन ब्रदर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए तैयार हो जाते हैं। हालांकि जैक्सन ब्रदर्स मोटाउन के साथ फिलहाल कोई म्यूजिक रिकॉर्ड नहीं कर सके क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट अभी भी केथ कंपनी की स्टील
07:37
Speaker A
टाउन रिकॉर्ड्स के साथ चल रहा था। मोटाउन रिकॉर्ड्स ब्लैक सिंगर्स के लिए सबसे बड़े प्लेटफॉर्म्स में से एक था और काफी फेमस और रिसोर्सफुल था। जहां सिंगर्स और प्रोड्यूसर्स की टीमें लगातार नए-नए हिट गाने तैयार करती थी। मोटाउन अपने सिंगर्स
07:50
Speaker A
के पब्लिक इमेज पर भी काम किया करती थी। जिससे उन्होंने कई कलाकारों को बहुत बड़ा स्टार बना दिया। जिनमें से एक थी डायना रोज। [संगीत] फाइनली मार्च 1969 में द जैक्सन 5 ग्रुप ने मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ 7 साल का
08:09
Speaker A
एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। मुटाउन की पीआर टीम ने लोगों के बीच यह कहानी फैलानी शुरू कर दी कि जैक्सन फाइव ग्रुप को डायना रोज ने डिस्कवर किया है। अगस्त महीने में सिंगर डायना रोज की तरफ से जैक्सन ब्रदर्स के लिए मीडिया लंच भी
08:22
Speaker A
दिया जाता है ताकि डायना रोज क
08:34
Speaker A
सिंगर्स और प्रोड्यूसर्स की टीम बना दी। जिसका काम मोस्टली जैक्सन 5 के लिए गाने तैयार करना था। कुल मिलाकर जैक्सन फैमिली को वो प्लेटफार्म मिल चुका था जो अब उन्हें दुनिया के सामने लाने वाला था। व्हाटवर आई सिंगली
08:48
Speaker A
सिंग आई डोंट सिंग अक्टूबर 1969 में जैक्सन ब्रदर्स का मूटाउन के अंडर पहला गाना आई वोंट यू बैक रिलीज कर दिया जाता है। यह गाना पब्लिक में आते ही छा जाता है और अमेरिका के फेमस बिलब हॉट 100 चार्ट में नंबर वन पर पहुंच
09:03
Speaker A
जाता है। लोग बेहद कम उम्र के माइकल जैक्सन की आवाज और स्टेज प्रेजेंसी से बेहद हैरान थे। मोटाउन ने भी इस गाने का बड़े लेवल पर प्रमोशन किया। जैक्सन ब्रदर्स पहली बार टीवी पर नजर आ रहे थे। उन्हें अलग-अलग टीवी शोज में बुलाया गया।
09:16
Speaker A
इन्हीं दिनों दिसंबर 1969 में जैक्सन ब्रदर्स का पहला एल्बम रिलीज किया गया जिसका नाम रखा गया डायना रोज प्रेजेंट्स द जैक्सन फाइव। इस एल्बम के नाम के साथ डायना रोज का नाम जोड़े जाने से लोगों में यह मैसेज गया कि खुद बड़ी म्यूजिक स्टार
09:29
Speaker A
डायना रोज ने जैक्सन 5 को खोजा है। इससे लोगों के अंदर क्यूरोसिटी जाग जाती है कि आखिर इन लड़कों में ऐसा कौन सा टैलेंट है?
09:36
Speaker A
इस एल्बम का गाना आई वांट यू बैक पहले ही सुपरहिट हो चुका था। इसलिए इस एल्बम की लाखों कॉपीज बिकती हैं। जैक्सन ब्रदर्स को अमेरिका में काफी पसंद किया जाने लगा। खासकर लोग माइकल जैक्सन की आवाज और उनके
09:47
Speaker A
स्टेज प्रेजेंस के दीवाने होने लगते हैं। उस दौर में मोटाउन के पास पहले से ही कई बड़े कलाकार थे। लेकिन जैक्सन 5 की एनर्जी इन सब में सबसे ज्यादा अलग थी। मऊ ने तुरंत ही जैक्सन 5 को अपना मेन स्टार
09:58
Speaker A
ग्रुप बना दिया। टीवी शोज़, इंटरव्यूज, लाइव कॉन्सर्ट, पोस्टर्स, मैगजीन, कवर हर जगह पर अब सिर्फ जैक्सन 5 ही दिखाई देने लगे। जैक्सन परिवार की इकोनॉमिक कंडीशन भी अब सुधरने लगती है। जो परिवार कुछ महीने पहले तक तंगहाली में जी रहा था और दो कमरे
10:12
Speaker A
के एक छोटे से मकान में रह रहा था। उन्होंने मई 1971 में कैलिफोर्निया में एक दो एकड़ का बड़ा सा घर खरीद लिया और शिफ्ट हो जाते हैं। इस वक्त माइकल की उम्र सिर्फ 13 साल थी। यही वो वक्त था जब माइकल अपना
10:24
Speaker A
सोलो करियर शुरू कर देते हैं। 14 साल की उम्र में माइकल की एक सोलो एल्बम बैन रिलीज होती है जो इंस्टेंटली ही हिट हो जाती है। इस एल्बम के बाद माइकल अब चाइल्ड परफॉर्मर से तीन आइडल बन चुके थे। माइकल
10:35
Speaker A
का गाना डांसिंग मशीन जब अमेरिकी म्यूजिक टीवी शो सोल ट्रेन पर परफॉर्म हुआ तब उनका रोबोटिक डांस सभी को पसंद आता है। एक तरफ माइकल अपने सोलो सॉन्ग्स भी रिलीज कर रहे थे। दूसरी तरफ वे अपनी फैमिली ग्रुप
10:46
Speaker A
जैक्सन 5 के साथ एल्बम भी कर रहे थे। 1979 में माइकल जैक्सन का पांचवा सोलो एल्बम ऑफ द वॉल रिलीज होता है जिसे लोगों ने जबरदस्त तरीके से पसंद किया। इस एल्बम ने माइकल को एक बड़े सोलो स्टार के रूप में
10:58
Speaker A
स्थापित कर दिया। इसके बाद माइकल का ट्रफ एल्बम रिलीज होता है जिसकी 10 लाख से ज्यादा कॉपीज बिकती हैं। इस समय माइकल जैक्सन अपने पीक पर चल रहे थे लेकिन तभी एक ऐसी घटना होती है जो उनके अपीरेंस को
11:09
Speaker A
पूरी तरह से बदल देती है। दरअसल एक डांस प्रोग्राम के दौरान माइकल जैक्सन गिर जाते हैं और उनकी नाक टूट जाती है। जिसकी वजह से माइकल को राइनोप्लास्टी यानी नाक की सर्जरी करवानी पड़ती है। यह पहली सर्जरी थी जो माइकल ने करवाई थी। इसके बाद माइकल
11:22
Speaker A
जब तक जिंदा रहे उन्होंने नाक की टोटल 10-12 सर्जरीज करवाई। माइकल का कहना था कि यह सर्जरी उन्होंने इसलिए करवाई है क्योंकि उन्हें सांस लेने में प्रॉब्लम आती थी। लेकिन लोगों का कहना था कि उन्होंने ऐसा इनफीरियरिटी की वजह से किया
11:34
Speaker A
क्योंकि खुद उनके पिता उन्हें नाक की वजह से बचपन से ही टोंट मारते हुए आ रहे थे। हालांकि नाक पर लगी चोट से माइकल जैक्सन के करियर का कुछ नहीं बदला। साल 1979 में माइकल ने डोंट स्टॉप टिल यू गेट इनफ के
11:46
Speaker A
लिए ग्रेमी अवार्ड जीत लिया। इट फील लाइक टू सी। पीपल माइकल माइकल पीपल स्टेज पर्सनालिटी आई गेट अवे हालांकि अभी तक माइकल की सक्सेस मिड लेवल की थी लेकिन 1982 में आई थ्रिलर एल्बम ने माइकल को रातों रात वर्ल्ड वाइड सुपरस्टार
12:07
Speaker A
बना दिया। 1983 के एंड तक थ्रिलर एल्बम की 32 मिलियन कॉपीज बिकती हैं और 80ज के एंड तक 48 मिलियन कॉपीज बिकती हैं। आज की डेट में थ्रिलर 70 मिलियन कॉपीज की बिक्री के साथ वर्ल्ड की ऑल टाइम हाईएस्ट सीलिंग
12:20
Speaker A
एल्बम है जिसका रिकॉर्ड आगे भी कोई नहीं तोड़ सका। अकेली थ्रिलर एल्बम ने आठ ग्रेमी अवार्ड जीते। [संगीत] मार्च 1983 में ही जैक्सन ने मूटाउन 25 यस्टरडे टुडे फॉरएवर शो में परफॉर्म किया और इसी दौरान पहली बार मून वॉक डांस
12:41
Speaker A
दुनिया को दिखाया। इसके बाद यह मून डांस ही माइकल जैक्सन की सबसे बड़ी पहचान बन जाता है। अब माइकल का कंपैरिजन एल्विस प्रेसली और द बीटल्स जैसे म्यूजिशियन के साथ किया जाने लगता है। यही वो टाइम था जब
12:52
Speaker A
माइकल को किंग ऑफ पॉप कहा जाने लगा। अब माइकल जैक्सन को म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा रॉयल्टी मिलने लगी। माइकल के बढ़ते ग्राफ पर द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि पॉप म्यूजिक की दुनिया में एक तरफ माइकल जैक्सन है और बाकी दूसरी तरफ पूरी
13:04
Speaker A
दुनिया के दूसरे कलाकार हैं। वहीं दूसरी तरफ जैक्सन ब्रदर्स का जैक्सन 5 अब तक बिखरने लगा था। 1972 तक आते-आते ही द जैक्सन 5 के गानों की लोकप्रियता म्यूजिक चार्ट्स पर कम होने लगी थी और रॉयल्टी को लेकर भी मोटाउन रिकॉर्ड्स
13:25
Speaker A
कंपनी से इशू चल रहे थे। इसके अलावा जैकी जैक्सन को चोट लग चुकी थी और भाइयों के बीच भी चीजें सही से नहीं चल रही थी। ऊपर से मार्केटिंग टीम भी लगातार चेंज हो रही थी। इसलिए दिसंबर 1984 में माइकल जैक्सन
13:37
Speaker A
ने घोषणा कर दी कि वे जैक्सन 5 ग्रुप छोड़कर अपने सोलो करियर पर ध्यान देंगे। 1980 के दशक में माइकल दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाले आर्टिस्ट बन चुके थे। इस वक्त माइकल बड़े से बड़े पॉलिटिशियंस और रिलीजियस लीडर से भी
13:51
Speaker A
पॉपुलर हो चुके थे। इसी बीच मार्च 1988 में माइकल ने सांता यनेज कैलिफोर्निया के पास 2700 एकड़ जमीन खरीदी। जहां माइकल ने एक बड़ा सा मेंशन बनाया। माइकल एक ऐसा घर बनाना चाहते थे जहां वे अपना खोया हुआ
14:04
Speaker A
बचपन जी सके। इसलिए माइकल ने अपने नए घर को एक अम्यूजमेंट पार्क में बदल दिया जिसमें लेक से लेकर मूवी थिएटर और जू भी था जिसमें हाथी, जिराफ, चिंपैंजी, मगरमच्छ, सांप और भालू जैसे एनिमल भी थे। माइकल ने इस मेंशन का नाम नेवर लैंड रखा
14:18
Speaker A
जो पीटरपेन की फिक्शनल कहानी के ऊपर बेस्ड था। इस कहानी में पीटर नेवरलैंड नाम की एक ऐसी जादुई जगह पर रहा करता था जहां वह सिर्फ जादुई ताकतों के साथ एक बच्चा ही बना रहता था और कभी भी बड़ा नहीं होता था।
14:31
Speaker A
माइकल अपने इस घर में भी कुछ ऐसा ही माहौल बनाना चाहते थे। साल 1995 में माइकल अपने इस घर में दुनिया भर के 46 बच्चों को वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ चिल्ड्रन में बुलाते हैं। यह घर माइकल का एक ड्रीम हाउस था।
14:42
Speaker A
लेकिन आगे यह घर भी माइकल की कंट्रोवर्शियल लाइफ का हिस्सा बन जाता है। जिसकी बात हम आगे करेंगे। कुल मिलाकर माइकल की लाइफ अब सेट हो चुकी थी और वे वर्ल्ड वाइड सबसे बड़े नामों में से एक बन
14:54
Speaker A
चुके थे। नवंबर 1983 में माइकल और उनके भाइयों ने पेप्सिको के साथ $50 लाख की एडवरटाइजिंग डील साइन की थी जो उस समय की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी इंडोर्समेंट डील थी। लेकिन इसके ऐड के सूट के दौरान ही माइकल
15:07
Speaker A
के बालों में आग लग जाती है और उनका स्कैल्प थर्ड डिग्री तक बर्न हो जाता है। इस हादसे के बाद माइकल की बॉडी में काफी पेन रहने लगता है। जिससे छुटकारा पाने के लिए माइकल जैक्सन ने पेन किलर लेना शुरू
15:18
Speaker A
कर दिया था और यहीं से माइकल जैक्सन को पेन किलर लेने की आदत लग जाती है जो आगे चलकर उनकी मौत का कारण बनती है। लेकिन यह माइकल की मुश्किलों की शुरुआत बढ़ थी। माइकल और भी कई बीमारियों से जूझ रहे थे।
15:31
Speaker A
1980 के मृतक माइकल का रंग धीरे-धीरे पीला पड़ने लगता है। 1987 में आए बैड सॉन्ग में माइकल ऑलमोस्ट एक ब्लैक अमेरिकन से वाइट अमेरिकन में बदल चुके थे। म्यूजिक इंडस्ट्री में रेलेवेंट बने रहने के लिए माइकल अपनी स्किन को ब्लीच करा रहे थे और
15:46
Speaker A
कई सर्जरी करा कर ब्लैक से वाइट हो जाते हैं। व्हाई वुड आई वांट अ वाइट शाउट टू प्ले मी? आई एम अ ब्लैक अमेरिकन। आई एम प्राउड टू बी अ ब्लैक अमेरिकन। आई एम प्राउड ऑफ माय रेस। आई एम प्राउड ऑफ हु आई
15:57
Speaker A
एम। आई हैव अ लॉट ऑफ़ प्राइड एंड डिग्निटी। माइकल के डर्मेटोलॉजिस्ट रहे अर्नोल्ड क्लाइन के मुताबिक जब उन्होंने माइकल का बायोप्सी टेस्ट किया तब उन्हें मालूम चला कि माइकल को ल्यूपस एरथोमेटोस और विटिलगो नाम की बीमारी है। विटिलगो बीमारी में
16:13
Speaker A
स्किन अपने मूल रंग को खोना शुरू कर देती है। माइकल का विटिलगो अब बहुत ज्यादा बढ़ चुका था। जिसे मेकअप से छुपाना भी अब मुश्किल हो रहा था। इसलिए उनकी स्किन को पूरी तरह से डिपिगमेंट करना पड़ रहा था।
16:23
Speaker A
लेकिन इससे कुछ टाइम के लिए तो चीजें सही हो जाती लेकिन माइकल को बार-बार यह सेम ट्रीटमेंट करवाना पड़ रहा था। इसका एक बड़ा साइड इफेक्ट यह हुआ कि माइकल की स्किन सनलाइट से काफी ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है। जिससे उनके मेलानुमा नाम के एक
16:38
Speaker A
स्किन कैंसर के चांसेस बढ़ जाते हैं। इसलिए डॉक्टर्स ने माइकल को हर साल अपनी कैंसर स्क्रीनिंग करवाने की एडवाइस दी और यही वजह थी कि माइकल हमेशा फुल स्लीव कपड़े और ग्लव्स पहनकर चलते थे। लेकिन दूसरी तरफ माइकल पर यह एलगेशंस भी लगने
16:52
Speaker A
लगे कि वे अपनी ब्लैक आइडेंटिटी से भाग रहे हैं और जानबूझकर अपनी स्किन गोरी करना चाहते हैं। इन एलगेशंस से माइकल पर मेंटली काफी असर पड़ता है। प्रोडक्ट हैव अबाउट 300 दिस स्किन डिसऑर्डर डिस्ट्रिगमेंटेशन ऑफ़ द स्किन समथिंग। माइकल पर यह भी आरोप
17:15
Speaker A
लग रहे थे कि वह अपनी एज बढ़ाना चाहते हैं। 1986 में टेबल न्यूज़पेपर ने छापा कि माइकल एजिंग को स्लो करने के लिए हाइपरबेरिक ऑक्सीजन चेंबर में सोते हैं। इन्हीं दिनों एक ग्लास बॉक्स में सोते हुए माइकल जैक्सन की एक फोटो की भी खूब चर्चा
17:29
Speaker A
होती है। हालांकि बाद में न्यूज़पेपर का यह दावा झूठा निकलता है। माइकल के बारे में एक अफवाह यह भी थी कि माइकल अपनी आवाज को और पतला करने के लिए और अपने चेहरे के बाल छुपाने के लिए फीमेल हार्मोंस लिया
17:40
Speaker A
करते हैं। लेकिन माइकल पर सबसे बड़ा आरोप लगा 1993 में जब माइकल पर एक टीनएज लड़के के साथ सेक्सुअल एक्टिविटी करने के आरोप लगते हैं। इट वास द मोस्ट ह्यूमिलिएटिंग और डील ऑफ़ माय लाइफ बट इफ दिस इज व्हाट आई हैव टू
17:52
Speaker A
इंडोर टू प्रूव माय एसेंस बी। 1993 में इवान चेंडलर जो लॉस एंजेलिस में डेंटिस्ट और स्क्रीन राइटर थे। वे माइकल जैक्सन पर अपने 13 साल के बेटे जॉर्डन [संगीत] चैडलर के साथ सेक्सुअल अब्यूज करने का आरोप लगाते हैं।
18:17
Speaker A
आरोप लगे कि माइकल जैक्सन ने महीनों तक जॉर्डन को सेक्सुअली अब्यूज किया है। हालांकि शुरुआत में जॉर्डन के फादर चैडलर ने जैक्सन से पैसे मांगे और धमकी दी कि अगर माइकल ने पैसे नहीं दिए तो वे क्रिमिनल कोर्ट में जाएंगे। हालांकि माइकल
18:31
Speaker A
की टीम ने चैंडलर की यह बात नहीं मानी। लेकिन जब मामला पब्लिक में आ गया और इन्वेस्टिगेशन शुरू हुई तब माइकल को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इट वास द मोस्टिलिएटिंग ऑफ़ माय लाइफ बट इफ दिस इज व्हाट आई हैव टूर टू प्रूव माय
18:45
Speaker A
इनसेंस बी इट। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन पर सेक्सुअल एलगेशन की बात आग की तरह पूरी दुनिया में फैल जाती है। इस मामले में आग में घी डालने का काम खुद जैक्सन की बहन ला टॉया जैक्सन ने भी किया। टोया जैक्सन ने कहा कि
18:58
Speaker A
माइकल जैक्सन एक पीडो फाइल है। 35 ईयर ओल्ड मैन इट्स गना टेक अ लिटल बॉय एंड स्टे विथ हिम फॉर 30 डेज एंड टेक अनदर बॉय एंड स्टे विथ हिम फॉर फाइव डेज। हालांकि इससे पहले कोर्ट अपना फैसला
19:11
Speaker A
सुनाती कि माइकल और चैडलर्स आपस में ही कोर्ट के बाहर समझौता कर लेते हैं। इससे माइकल जैक्सन किसी भी कारवाही से बच जाते हैं। लेकिन इन कंट्रोवर्सीज और पेप्सी के ऐड के टाइम की पुरानी चोटों के कारण माइकल
19:23
Speaker A
और सदमे में चले जाते हैं। माइकल में एक हैबिट डेवलप हो चुकी थी कि वह जब भी स्ट्रेस में होते तो खाना बंद कर दिया करते थे। माइकल पर पीडो फाइल होने के लगे इल्जामों के समय भी माइकल ने खाना पूरी
19:34
Speaker A
तरह से बंद कर दिया। इन दिनों माइकल पूरी तरह से पेन किलर्स पर डिपेंडेंट हो जाते हैं। नींद ना आने, खाना ना खाने और दर्द की वजह से माइकल का शरीर काफी पतला हो जाता है। माइकल की बिगड़ती हालत को देखकर
19:46
Speaker A
ही माइकल की टीम ने चैंडलर से $25 मिलियन का सेटलमेंट कर लिया। हालांकि सेटलमेंट करते वक्त माइकल की टीम यह बात साफ कर देती है कि हम सेटलमेंट भले ही कर रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि माइकल
19:59
Speaker A
किसी भी तरह से पीडोफाइल हैं। डोंट ट्रीट मी लाइक अ क्रिमिनल। आई एम इनोसेंट। बाद में माइकल की बहन भी अपने भाई पर लगाए पीडोफाइल के बयान से पीछे हट जाती है और बोलती है कि यह सब उन्होंने अपने एक्स
20:11
Speaker A
हस्बैंड के उकसावे में आकर कहा था। इन आरोपों से माइकल की हेल्थ और उनके कमर्शियल बिजनेस को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से माइकल की कई एंडोर्समेंट डील्स कैंसिल हो जाती हैं। पेप्सी के साथ की उनकी 10 साल वाली डील भी यहीं पर एंड
20:26
Speaker A
हो जाती है। इन एलगेशंस के बीच ही माइकल जैक्सन एल्विस प्रिसली की बेटी लीजा मैरी प्रिसली से शादी कर लेते हैं। इस पर भी लोगों ने कहा कि माइकल ने लीजा से शादी अपने ऊपर लगे पीडो फाइल के टैग हटाने के
20:38
Speaker A
लिए की है। ताकि लोगों को लगे कि वो बच्चों में नहीं बल्कि बाकियों की तरह ही लड़कियों में ही इंटरेस्टेड है। देवर गेट एंड आई नेवर इनवाइटेड देम इन माय रूम दे ऑलवेज जस्ट वाई स्टे विथ यू आई गो ओके विथ
20:52
Speaker A
योर पेरेंट्स। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलती क्योंकि लीजा मां बनने के लिए तैयार नहीं थी और माइकल को बच्चे चाहिए थे। इन्हीं डिफरेंसेस की वजह से दोनों ने डेढ़ साल के भीतर ही एक दूसरे से डिवोर्स
21:05
Speaker A
ले लिया। लीजा से डिवोर्स लेते ही माइकल अपने डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अर्नोल्ड [संगीत] क्लाइम की असिस्टेंट डेवी रोवे से शादी कर लेते हैं। माना जाता है कि जब लीजा ने माइकल को बच्चे करने से मना कर दिया तब डेवी माइकल के पास आकर कहती है कि
21:18
Speaker A
वो माइकल को बच्चे दे सकती हैं। इसलिए दोनों ने 1996 में शादी कर ली। टू मी एंड आई सेड आई मीट यू दिस सेड यू नीड टू बी अ माइकल और डेवी के दो बच्चे होते हैं। पहला बेटा 1997 में हुआ जिसका नाम माइकल जोसेफ
21:35
Speaker A
जैक्सन जूनियर रखा जाता है। जिसका निक नेम प्रिंस था। प्रिंस के एक साल बाद ही 1998 में माइकल और डेवी को एक बेटी होती है जिसका नाम पेरिस जैक्सन रखा जाता है। माय किड्स डोंट कॉल मी मॉम बिकॉज़ आई डोंट
21:49
Speaker A
वांट देम टू दे आर नॉट दे माइकल चिल्ड्रन। हालांकि दो बच्चे होने के बाद भी माइकल की डेबी के साथ ज्यादा लंबे समय तक शादी नहीं चलती और दोनों ने साल 2000 में डिवोर्स ले लिया। इसके साथ ही 8 मिलियन और एक घर के
22:01
Speaker A
सेटलमेंट के साथ डेबी ने अपने दोनों बच्चों की फुल कस्टडी माइकल को ही दे दी। आई बिलीव शी लेफ्ट हर चिल्ड्रन लेफ्ट देम। [संगीत] आई लेफ्ट माय चिल्डन चिल्ड्रन फादर सपोज टू बी। इसके बाद 2002 में एक अननोन पार्टनर के साथ माइकल का तीसरा
22:19
Speaker A
बच्चा पैदा होता है जिसका नाम प्रिंस माइकल द्वितीय रखा जाता है। लेकिन इन्हीं दिनों एक और कंट्रोवर्सी हो जाती है। दरअसल जब 2002 में प्रिंस पैदा हुआ तब कुछ दिन बाद ही एक होटल के बाहर माइकल के फैंस
22:31
Speaker A
खड़े हो जाते हैं। तभी माइकल अपने बच्चे को लेकर विंडो के पास आते हैं और बेहद ही केयरलेस तरीके से खिड़की के बाहर लटका देते हैं अपने बच्चे को। इस वजह से माइकल की बहुत किरकिरी होती है। प्रेस में भी माइकल की पेरेंटिंग को लेकर
22:47
Speaker A
सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। [संगीत] [संगीत] सी हालांकि माइकल ने बाद में इस पर माफी मांग ली लेकिन तब तक माइकल की इमेज काफी डैमेज हो चुकी थी। इधर माइकल और म्यूजिक लेवल कंपनी Sony के बीच भी नहीं बन रही थी।
23:08
Speaker A
इसलिए Sony ने भी माइकल के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने से मना कर दिया। Sony टॉमीटोलामीटोला प्रेसिडेंट ही। इससे माइकल का करियर और नीचे की तरफ जाने लगता है और माइकल को कई तरह की फाइनेंशियल ट्रबल आनी शुरू हो जाती हैं। तभी माइकल के
23:33
Speaker A
करियर के ताबूत में एक आखिरी कील बनती है। खुद माइकल की अपनी डॉक्यूमेंट्री लिविंग विद माइकल जैक्सन। 8 मंथ्सो आई पुट अ प्रपोजल टू माइकल जैक्सन शो मी द रियल मैन बट शो मी एवरीथिंग मेक नथिंग ऑफ लिमिट्स।
23:48
Speaker A
हुआ यह कि ब्रिटिश जर्नलिस्ट मार्टिन बासिर और उनकी टीम ने महीनों तक माइकल के नेवरलैंड मेंशन में उनके साथ रहकर एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की थी जो फरवरी 2003 में रिलीज होती है। इस डॉक्यूमेंट्री में माइकल ने बसीर से खुलकर अपनी लाइफ से
24:01
Speaker A
जुड़े कई कंट्रोवर्शियल टॉपिक्स पर बात की। जैसे माइकल ने बताया कि 1993 में जब उन पर पीडो फाइल होने के आरोप लगे। इसके बाद भी वे अपने घर पर बच्चों के साथ बिस्तर शेयर करते थे। क्योंकि माइकल के
24:13
Speaker A
हिसाब से बच्चों के साथ सोने में कुछ भी गलत नहीं है। इस डॉक्यूमेंट्री में माइकल को एक 13 साल के लड़के गैविन अरविजो का हाथ पकड़े हुए भी दिखाया जाता है। अरविजो को कैंसर था जिसके इलाज के लिए माइकल
24:24
Speaker A
जैक्सन ने इकोनॉमिकली उनके परिवार की हेल्प की थी। इसी वजह से दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन अब इस डॉक्यूमेंट्री के बाहर आने के बाद एक बार फिर मीडिया माइकल जैक्सन को भारी क्रिटिसाइज करने लग जाती है। डॉक्यूमेंट्री को बेस बनाकर
24:37
Speaker A
शांता बारबरा अथॉरिटीज माइकल जैक्सन पर चाइल्ड मोलेस्टेशन, नाबालिक को शराब पिलाना, साजिश रचना, गलत तरीके से कैद रखना और एक्सटॉशन जैसे आरोप लगाती है। हालांकि माइकल जैक्सन ने इन सभी आरोपों को गलत बताया। लेकिन इन आरोपों के लिए जनवरी
24:51
Speaker A
2005 में माइकल जैक्सन पर कोर्ट में ट्रायल शुरू हो जाता है। गैविन अरविजो और उसका भाई गवाही देता है कि जैक्सन ने उन्हें शराब दी थी। उनको पोर्नोग्राफी दिखाई थी और उनके सामने मास्टरबेशन भी किया था। लेकिन कोर्ट में मौजूद जरी को
25:04
Speaker A
गैविन अरविजो की गवाही और उसकी मां की गवाही में कंट्राडिक्शन दिखता है। दूसरी तरफ माइकल के डिफेंस में कहा गया कि जितने भी गवाह माइकल के खिलाफ खड़े किए गए हैं, वह सब के सब बस माइकल से पैसे एंठने के
25:16
Speaker A
लिए खड़े किए गए हैं। माइकल के बचाव में दूसरे चाइल्ड आर्टिस्ट जैसे होम एलोन, मैकले, कलकिन और बैड रबसन भी आए। उन्होंने कहा कि वे सालों तक माइकल के साथ रहे लेकिन कभी भी माइकल ने उनके साथ कुछ भी
25:29
Speaker A
गलत नहीं किया। इस केस में टोटल 130 से ज्यादा लोगों ने गवाही दी। यह ट्रायल जॉनी डेप और अंबरहड जैसे केस की तरह ही नेशनल टेलीविजन पर चला। इस ट्रायल में मोस्टली मीडिया हाउसेस माइकल जैक्सन के खिलाफ थे।
25:41
Speaker A
इन आरोपों और लगातार विवादों ने माइकल को अंदर से तोड़ दिया। माइकल अब और ज्यादा स्ट्रेस में रहने लग जाते हैं। उन्हें रात-रात भर नींद नहीं आती थी। माइकल ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें गलत ना
25:52
Speaker A
समझे और उन्हें कोर्ट में सच साबित करने का मौका दें। जब ट्रायल शुरू हुआ तो कोर्ट के बाहर माइकल के सपोर्टर्स की भारी भीड़ जुटती थी। माइकल को लगभग 3 महीने हर रोज कोर्ट जाना पड़ता था। कोर्ट में भी माइकल
26:04
Speaker A
की हालत बेहद खराब नजर आती थी। पूरी कोर्ट प्रोसीडिंग के दौरान माइकल बिल्कुल डिसकंफर्टेबल नजर आते थे। फाइनली 13 जून 2005 के दिन कोर्ट ने माइकल जैक्सन को सभी आरोपों से बरी कर दिया। लेकिन अब तक माइकल का फिजिकली, मेंटली और कमर्शियली हर तरह
26:18
Speaker A
से बाहरी डैमेज हो चुका था। कोर्ट का वर्डिक्ट आने के बाद माइकल कभी भी अपने घर नेवर लैंड नहीं गए। ट्रायल और मीडिया कवरेज ने माइकल के मन में अपने ड्रीम होम की इमेज को पूरी तरह से बदल दिया। कोर्ट
26:30
Speaker A
के फैसले के बाद माइकल कुछ समय के लिए अपने दोस्त और बहरीन के शाही परिवार से जुड़े अब्दुल्ला बिन हमद अल खलीफा के निमंत्रण पर बहरीन चले जाते हैं। बहरीन में माइकल ने काफी प्राइवेट लाइफ बिताई और म्यूजिक पर फोकस करना शुरू कर दिया। लेकिन
26:44
Speaker A
अब माइकल का पेन किलर की नॉर्मल डोजेज से काम नहीं चल रहा था। माइकल सिर्फ सोने के लिए सही डोज से ज्यादा दवाइयां खाने लग जाते हैं। दूसरी तरफ माइकल अब फाइनेंशियली भी काफी कमजोर हो चुके थे। फाइनेंशियल
26:56
Speaker A
स्केरसिटी से बचने के लिए भी माइकल बहरीन में रह रहे थे। जहां उनका खर्चा अब्दुल्ला बिन हमद उठा रहे थे। अब्दुल्ला ने माइकल की लीगल और यूटिलिटी बिल्स चुकाने में मदद की और उनके लिए रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी बनवाया। इसके बदले में माइकल ने अब्दुल्ला
27:10
Speaker A
के लिए एल्बम, आत्मकथा और एक नाटक करने का वायदा किया। लेकिन माइकल यह प्रोजेक्ट्स पूरे नहीं कर सके। जिस कारण माइकल को बहरीन के प्रिंस की तरफ से भी $0 लाख का मुकदमा झेलना पड़ता है। इस वजह से माइकल
27:23
Speaker A
की फाइनेंशियल कंडीशन और ज्यादा खराब हो जाती है। इसके बाद माइकल ने अलग-अलग जगहों पर रहना शुरू कर दिया। कुछ समय वे आयरलैंड में रहे और फिर लास वेगास और बाद में लॉस एंजेलिस के किराए के घरों में रहने लगे।
27:35
Speaker A
हाल यह हो गया कि माइकल अपने स्टाफ को भी टाइम पर सैलरी नहीं दे पा रहे थे। माइकल पर लाखों डॉलर्स का बकाया हो चुका था। इसे निकलने के लिए साल 2006 में माइकल ने ईटीवी म्यूजिक पब्लिशिंग में अपनी
27:47
Speaker A
हिस्सेदारी बेच दी। साथ ही अपने ड्रीम प्रोजेक्ट यानी कि ड्रीम हाउस नेवरलैंड रेंज को भी गिरवी रख दिया। इन्हीं दिनों माइकल जैक्सन ने 15 नवंबर 2006 के दिन लंदन में वर्ल्ड म्यूजिक अवार्ड के दौरान वी आर द वर्ल्ड सॉन्ग परफॉर्म किया। माइकल
28:01
Speaker A
के लिए यह अवार्ड शो सिर्फ एक म्यूजिक इवेंट नहीं था बल्कि इसे माइकल के कमबैक अपीयरेंस की तरह भी देखा जा रहा था। जब माइकल स्टेज पर आए तो पूरा हॉल जोरदार तालियों और चीखों से गूंज उठता है। इस
28:12
Speaker A
गाने को माइकल ने 1985 में एक चैरिटी सॉन्ग के तौर पर गाया था ताकि अफ्रीका में भुखमरी से जूझ रहे लोगों की मदद की जा सके। माइकल का वीआर वर्ल्ड सॉन्ग इतिहास के सबसे सक्सेसफुल चैरिटी सॉन्ग्स में से
28:24
Speaker A
एक था जिसने दुनिया भर में करोड़ों रुपए इकट्ठा किए। लेकिन आज जब माइकल यह गाना गा रहे थे तब ना उनके गाने में वो जोश था और ना वो एनर्जी थी। इसलिए ऑडियंस के एक हिस्से ने भी माइकल के खिलाफ हुटिंग की।
28:36
Speaker A
यह परफॉर्मेंस माइकल का आखिरी परफॉर्मेंस था। 2008 में माइकल ने अपनी थ्रिलर एल्बम के 25 साल पूरे होने पर इसे फिर से रिमिक्स के साथ दोबारा से रिलीज किया। लेकिन इस सब से माइकल की फाइनेंसियल कंडीशन सही नहीं हो पा रही थी और माइकल को
28:51
Speaker A
अपने ड्रीम हाउस नेवरलैंड की ओनरशिप को फर्ट्रेस इन्वेस्टमेंट ग्रुप को ट्रांसफर करना पड़ जाता है। माइकल ने पैसे की उगाई के लिए अपने हजारों आइटम्स को ऑक्शंस के जरिए बेचने की तैयारी भी शुरू कर दी। लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने ऑक्स कैंसिल
29:06
Speaker A
कर दिया। फाइनली मार्च 2009 में माइकल ने लंदन में अपना लाइव परफॉर्मेंस करने की घोषणा कर दी। इस कॉन्सर्ट का नाम रखा गया दिस इज इट। माइकल को उम्मीद थी कि इस कॉन्सर्ट के बाद वे वर्ल्ड टूर करेंगे
29:18
Speaker A
जिसमें उनका मुंबई कॉन्सर्ट भी शामिल था। माइकल को यह भी लग रहा था कि इस कॉन्सर्ट की सेल से वे अपने सारे कर्ज उतार सकेंगे। शुरुआत में लंदन में सिर्फ 10 शो प्लान किए गए लेकिन टिकट्स की भारी डिमांड को
29:29
Speaker A
देखते हुए इन शोज़ की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी जाती है। यह सारे शो लंदन के जीरो टू एरेना वेन्यू में होने थे। लेकिन इन कॉन्सर्ट्स की टिकट बिक्री ने पूरी दुनिया को सरप्राइज कर दिया। केवल 5 घंटे में ही
29:40
Speaker A
50ों शोज की टिकट्स सोल्ड आउट हो जाते हैं। कुल मिलाकर लगभग 10 लाख टिकट्स बिकते हैं। कई टिकट्स रीसेल वेबसाइट्स खासकर ईवे पर हजारों पाउंड तक में बिक रही थी। यह क्रेज बता रहा था कि माइकल जैक्सन की
29:53
Speaker A
स्टार पावर अभी भी खत्म नहीं हुई है और आज भी लोग उन्हें 80ज और 90ज के टाइम की तरह ही लाइव देखने के लिए बेताब हैं। दूसरी तरफ माइकल भी इस कॉन्सर्ट को परफेक्शन लेवल पर करना चाहते थे। इस कॉन्सर्ट में
30:05
Speaker A
कोई भी कमी नहीं रह जाए इसके लिए माइकल ने लॉस एंजेलिस में बहुत प्रैक्टिस की। अब इस कॉन्सर्ट में सिर्फ तीन हफ्ते बचे थे। एक तरफ लोग दोबारा से माइकल के लिए दीवाने हो रहे थे और दूसरी तरफ माइकल कड़ी मेहनत कर
30:17
Speaker A
रहे थे। उन्हें लग रहा था कि उनकी जिंदगी वापस से ट्रैक पर आ रही है। 24 जून की शाम करीब 6:30 बजे माइकल जैक्सन लॉस एंजेलिस के स्टेपल्स सेंटर में अपने कॉन्सर्ट की रिहर्सल के लिए पहुंचते हैं। जहां
30:28
Speaker A
उन्होंने देर रात तक रिहर्सल किया। इस वक्त माइकल बिल्कुल भी बीमार नहीं लग रहे थे। बल्कि वे पहले के मुकाबले काफी एनर्जेटिक लग रहे थे। जैक्सन रात के 12:30 बजे अपने घर पर पहुंचकर सोने के लिए चले जाते हैं। लेकिन नींद की दवाइयां लेने के
30:41
Speaker A
बाद भी माइकल को नींद नहीं आ रही थी। तब माइकल अपने पर्सनल डॉक्टर कोरान मरे को बुलाते हैं। डॉक्टर मरे माइकल को सोने के लिए डजेपाम, लोराजेपाम और मिडाजोलाम जैसी दवाइयां देते हैं। लेकिन कई इंजेक्शन के बाद भी माइकल को नींद नहीं आती। इसके बाद
30:55
Speaker A
माइकल डॉक्टर मरे से मिल्क मांगने लग जाते हैं। जो डॉक्टर और माइकल के बीच प्रोपोफोल नाम के ड्रग का गुड नेम था। प्रोपोफोल एक बहुत ही पावरफुल सर्जिकल जनरल एनस्थेटिक है जिसका इस्तेमाल जैक्सन पहले भी नींद आने के लिए किया करते थे। क्योंकि अब तक
31:09
Speaker A
सुबह के 10:40 हो चुके थे और जैक्सन अभी भी नहीं सोए थे। इसलिए डॉक्टर मरे माइकल को प्रोपोफोल देने के लिए मान जाते हैं। जिसके बाद फाइनली माइकल सो जाते हैं। लेकिन जब डॉक्टर मरे माइकल को डोज देकर
31:21
Speaker A
बाथरूम चले जाते हैं और 2 मिनट बाद वापस लौटते हैं तो उन्होंने देखा कि जैक्सन सांस नहीं ले पा रहे और उनकी पल्स बहुत कमजोर हो चुकी हैं। डॉक्टर मरे ने करीब 10 मिनट तक जैक्सन को रिवाइव करने की कोशिश
31:32
Speaker A
की। उन्होंने माइकल को सीपीआर भी दिया और फ्लूमाजेनिल नाम की दवा भी दी जो सेडेटिव ओवरडोज को काउंटर करने के लिए इस्तेमाल होती है। लेकिन माइकल की हालत में कोई सुधार नहीं आता। इसके बाद डॉक्टर मरे ने घर में मौजूद स्टाफ से मदद मांगी लेकिन
31:46
Speaker A
कोई फायदा नहीं होता। इन द एंड एक सिक्योरिटी गार्ड ने दोपहर 12:21 पर 9:11 को कॉल किया। यानी जैक्सन को सांस ना लेते पाए जाने के करीब 1ढ़ घंटे के बाद। इसके बाद पैरामेडिक्स 12:26 पर जैक्सन के घर पर
32:00
Speaker A
पहुंच जाती है। उन्होंने देखा कि माइकल सांस नहीं ले पा रहे और उनकी पल्स बंद हो चुकी हैं। पैरामेडिक्स ने भी माइकल को घर पर ही 42 मिनट तक सीपीआर दी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद माइकल जैक्सन को
32:11
Speaker A
रोनाल्ड रिगन यूसीएलए मेडिकल सेंटर ले जाया जाता है। जहां डॉक्टरों की टीम ने 1 घंटे से ज्यादा समय तक कोशिश की लेकिन कुछ भी नहीं हो सका। अंततः दोपहर 2:26 पर डॉक्टर्स की टीम ने माइकल जैक्सन को डेड
32:24
Speaker A
डिक्लेअ कर दिया। इस वक्त माइकल की उम्र थी 50 साल। माइकल की मौत की खबर पूरी दुनिया में आग की तरह फैल जाती है। इंटरनेट ट्रैफिक इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि अचानक ट्रैफिक बढ़ने से कई साइट क्रैश
32:35
Speaker A
कर जाती हैं। Google, एओएल, इंस्टेंट मैसेंजर, Twitter और विकपीडिया जैसे पोर्टल्स स्लो पड़ जाते हैं। 3 सितंबर 2009 के दिन माइकल को कैलिफोर्निया के एक फॉरेस्ट लोन में दफना दिया जाता है। माइकल जैक्सन इमर्जिंग दबी लरी लॉस एंजिलस। टाइम के साथ माइकल की मौत को
32:56
Speaker A
लेकर भी कई सवाल खड़े होते हैं। लेकिन यह पूरा एक अलग टॉपिक है और इन कास्परेसी थ्योरीज में बहुत ज्यादा दम नहीं है। सिवाय इसके कि माइकल की मौत में डॉक्टर मरे की कुछ लापरवाहियां रही। माइकल के मरने के बाद आज भी उनका इंपैक्ट वर्ल्ड
33:09
Speaker A
पॉप कल्चर पर बना हुआ है। आज जब भी कोई भी टेलर swift या बीटीएस जैसे सिंगर्स की पॉपुलैरिटी की बात करता है तब इंटरनेट पर सभी एक टोन में बोलते हैं कि यह सब माइकल की पॉपुलैरिटी के आगे कुछ भी नहीं है। ऐसा
33:22
Speaker A
ओरा इतिहास में शायद ही किसी दूसरे सिंगर को आज तक मिला हो। इस वीडियो को देखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
Topics:माइकल जैक्सनजैक्सन 5मोटाउन रिकॉर्ड्समाइकल जैक्सन बचपनमाइकल जैक्सन जीवन कहानीमाइकल जैक्सन संघर्षमाइकल जैक्सन संगीतजैक्सन परिवारमाइकल जैक्सन डांसमाइकल जैक्सन करियर

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →