Skip to content

Ayub Khan’s Secret Life | Pakistan’s Powerful General & Jackie Kennedy, Christine Keeler

जनरल अय्यूब खान की जैकलिन कैनेडी और क्रिस्टीन किला से अनकही कहानियां, जो राजनीतिक और निजी रिश्तों को उजागर करती हैं।

Key Takeaways

  • अय्यूब खान और जैकलिन कैनेडी के बीच गहरा दोस्ताना रिश्ता था, जो घोड़ों के प्रति साझा प्रेम पर आधारित था।
  • क्रिस्टीन किला के साथ अय्यूब खान के संबंध विवादास्पद और राजनीतिक रूप से संवेदनशील थे।
  • जैकली के पाकिस्तान दौरे ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूती दी।
  • अय्यूब खान की छवि केवल एक सैन्य और राजनीतिक नेता की नहीं, बल्कि एक जटिल और विवादास्पद शख्सियत की भी थी।
  • इतिहास में राजनीतिक और निजी जीवन के बीच की सीमाएं अक्सर धुंधली हो जाती हैं।

What the video covers

  • जनरल अय्यूब खान का अमेरिका की फर्स्ट लेडी जैकलिन कैनेडी और ब्रिटेन की मॉडल क्रिस्टीन किला से जुड़ा रहस्य।
  • 1962 में जैकलिन कैनेडी का पाकिस्तान दौरा और अय्यूब खान द्वारा उनकी मेजबानी।
  • जैकली और अय्यूब खान के बीच घुड़सवारी और घोड़े सरदार को लेकर खास रिश्ता।
  • अमेरिका में अय्यूब खान और जैकलिन के बीच दोस्ताना मुलाकात और घुड़सवारी।
  • अय्यूब खान और क्रिस्टीन किला के बीच विवादास्पद संबंधों की चर्चा।
  • क्रिस्टीन किला के परफ्यूमो स्कैंडल और ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल।
  • अय्यूब खान की राजनीतिक छवि के साथ-साथ निजी जीवन के रहस्यमय पहलू।
  • जैकली के सिक्योरिटी ऑफिसर क्लिंट हिल की किताब से मिली जानकारियां।
  • अय्यूब खान की पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूमिका।
  • दो महिलाओं के जीवन में अय्यूब खान की भूमिका और उनके बीच के संबंधों की गहराई।

Answers

Questions about this video

अय्यूब खान और जैकलिन कैनेडी के बीच क्या खास रिश्ता था?

अय्यूब खान और जैकलिन कैनेडी के बीच घोड़ों के प्रति साझा प्रेम के कारण गहरा दोस्ताना रिश्ता था, जिसमें कोई रोमांटिक संबंध नहीं था।

क्रिस्टीन किला कौन थीं और उनका अय्यूब खान से क्या संबंध था?

क्रिस्टीन किला ब्रिटेन की एक खूबसूरत मॉडल और शो गर्ल थीं जिनका नाम अय्यूब खान से जोड़ा गया था, और उनके बीच विवादास्पद और राजनीतिक रूप से संवेदनशील संबंध थे।

जैकलिन कैनेडी का पाकिस्तान दौरा क्यों महत्वपूर्ण था?

जैकलिन कैनेडी का पाकिस्तान दौरा 1962 में हुआ था, जिसने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूती दी और अय्यूब खान के साथ उनके खास रिश्ते को उजागर किया।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
एक तरफ अमेरिका की फर्स्ट लेडी जैकलन [संगीत] कैनेडी और दूसरी तरफ ब्रिटेन की एक खूबसूरत मॉडल और शो गर्ल क्रिस्टीन किला। [संगीत] दोनों एक दूसरे से बिल्कुल मुख्तलिफ थीं। दोनों की दुनिया अलग-अलग थी। दोनों का आपस में कोई रिश्ता नहीं था। लेकिन दोनों का
00:23
Speaker A
ताल्लुक एक ही शख्स से जरूर था। [संगीत] वो शख्स पाकिस्तान का सदर भी था और फौज का सिपाह सालार भी और उस शख्स का नाम था जनरल अय्यूब खान। एक से अयूब खान की मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई तो दूसरी से स्विमिंग पूल में। एक के
00:48
Speaker A
साथ उनकी तस्वीरें सारी दुनिया ने देखी तो दूसरी ने एक ऐसा दावा किया जिसने पाकिस्तान ही नहीं ब्रिटेन में भी हलचल मचा दी। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इन दोनों औरतों की कहानियों में अय्यूब खान का किरदार था क्या?
01:07
Speaker A
1962 में जब जैकलिन कैनेडी पाकिस्तान आई तो अयूब खान ने [संगीत] उनकी मेजबानी में कोई कसर ना छोड़ी। [संगीत] उन्हें न सिर्फ कीमती घोड़ा तोहफे में दिया बल्कि उस पर बिठाया भी खुद। उन्हें अपने साथ बिठाकर बग्गी भी खुद चलाई।
01:31
Speaker A
दोनों के दरमियान करीब के ऐसे किस्से सामने आए जिनका जिक्र खुद जैकी के लेटर्स और मेमोयर्स में भी [संगीत] मिलता है। और फिर इसी दौरान अय्यूब खान का नाम लंदन की एक खूबसूरत मॉडल और शो गर्ल क्रिस्टीन किला से जोड़ा गया। सवाल वही है कि आखिर
01:50
Speaker A
क्या रिश्ता था अय्यूब खान का इन दोनों औरतों से? जैकी कैनेडी के साथ उनकी करीब की हकीकत [संगीत] क्या थी? बकशा के स्विमिंग पूल में उस दिन आखिर हुआ क्या था?
02:04
Speaker A
आज की इस वीडियो में हम आपको सुनाएंगे दो औरतों की दो कहानियां जिनका मरकजी किरदार एक ही शख्स था। आगे बढ़ने से पहले हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें और वीडियो पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर भी जरूर
02:19
Speaker A
कीजिएगा। तो चलते हैं उस दौर में जब मुल्क पर अय्यूब खान की हुक्मरानी थी। जनवरी 1961 दुनिया दो हिस्सों में बंटी हुई थी। एक तरफ अमेरिका दूसरी तरफ सोवियत यूनियन। कोल्ड वॉर अपने उरूज पर थी और इसी दौरान पाकिस्तान में एक ऐसा शख्स इख्तियार
02:47
Speaker A
संभाल चुका था जिसके बारे में अमेरिका को खौफ था कि कहीं वो सोवियत ब्लॉक में ना चला जाए। और वो शख्स था जनरल अय्यूब खान। अमेरिकी सदर जॉन एफ कैनेडी ने अयूब खान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया और उसी साल
03:01
Speaker A
जुलाई में उन्हें अमेरिका के सरकारी दौरे की दावत दे दी। यही वो दौरा था जिसमें पहली बार अय्यूब खान की मुलाकात अमेरिका की फर्स्ट लेडी जैकलिन कैनेडी [संगीत] से हुई। दुनिया उन्हें जैकी के नाम से जानती थी। देखने में यह एक ऑफिशियल मुलाकात थी।
03:18
Speaker A
एक सदर और एक फर्स्ट लेडी की मुलाकात। मगर इस मुलाकात के बाद के किस्से इतने मशहूर हुए कि सारी दुनिया में सुने गए। अमेरिकी सीक्रेट एजेंट क्लिंट हिल जैकलिन के सिक्योरिटी इंचार्ज थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने एक किताब लिखी मिसेस कैनेडी
03:36
Speaker A
एंड मी। किताब में उन्होंने बताया कि खातून अव्वल को पाकिस्तानियों के लाइफस्टाइल और उनकी जिंदगी से बहुत दिलचस्पी थी। और शायद इसी दिलचस्पी की वजह से सदर अयूब खान भी उनमें दिलचस्पी लेने लगे। लेकिन असल किस्सा अभी शुरू होना था। बात उस वक्त आगे
03:54
Speaker A
बढ़ी जब उस पहली मुलाकात की रात मिसेज कैनेडी ने अय्यूब खान के एजाज में एक पार्टी रखी। पार्टी में 138 गेस्ट्स [संगीत] बुलाए गए और खास बात यह थी कि मेहमान खवातीन को खास तौर पर हिदायत दी गई कि वो मुख्तसर लिबास पहने। मुख्तसर
04:12
Speaker A
लिबास की वजह यह बताई गई कि उन्हें लॉन की घास पर चलने में आसानी होगी। बजाहिर यह एक आम सी तकरीब थी। लेकिन बाद में ऐसी तफसीलात सामने आई [संगीत] जिन्होंने अय्यूब खान और जैकी कैनेडी की मुलाकात को
04:26
Speaker A
एक बिल्कुल मुख्तलिफ रंग दे दिया। यह बातें किसी और ने नहीं खुद जैकलिन के सिक्योरिटी ऑफिसर ने बताई। क्या वाकई अयूब खान और जैकी के दरमियान कोई खास करीबत पैदा हो गई थी? क्लिंट हिल ने अपनी किताब में लिखा पूरी शाम सदर अयूब खान और जैकी
04:42
Speaker A
एक दूसरे के साथ रहे। मैं उन दोनों की गुफ्तगू तो नहीं सुन सका लेकिन साफ लगता था कि दोनों [संगीत] एक दूसरे की कंपनी को एंजॉय कर रहे हैं। बाद में जैकी ने क्लिंट हिल को बताया कि उस शाम उनकी गुफ्तगू का
04:55
Speaker A
मौजू घोड़े थे। यह एक दिलचस्प इत्तेफाक था। जिस तरह अयूब खान को घोड़ों का शौक था। इसी तरह जैकी को भी घोड़ों से खास मोहब्बत थी। लेकिन उस शाम की सबसे अहम बात अभी बाकी थी। अय्यूब खान ने जैकलिन कैनेडी
05:12
Speaker A
को पाकिस्तान आने की दावत दे दी और हैरत की बात यह है कि जैकी ने सोचे समझे बगैर उसी वक्त फौरन हां कर दी। अब जरा तसवुर कीजिए। अमेरिका की फर्स्ट लेडी पाकिस्तान आ रही थी और उनके इस्तकबाल की तैयारियां
05:28
Speaker A
खुद पाकिस्तान के सदर अपनी निगरानी में [संगीत] करवा रहे थे। फिर वो दिन भी आ गया 1962 जब जैकलिन कैनेडी 4 दिन के लिए पाकिस्तान पहुंची। उन्हें लेने के लिए सदर अय्यूब खान ने अपना खास तैयारा भेजा था। और जब जैकी ने लाहौर एयरपोर्ट पर कदम
05:46
Speaker A
रखा तो सामने पाकिस्तान के सदर खुद उनके इस्तकबाल के लिए मौजूद थे। यह किसी भी अमेरिकी फर्स्ट लेडी का पाकिस्तान का पहला दौरा था। जैकी को एयरपोर्ट से गवर्नर हाउस ले जाया गया। जैकी के इस दौरे पाकिस्तान में असली कहानी अभी शुरू हुई थी। क्योंकि
06:04
Speaker A
अगले चंद दिनों में अय्यूब खान और जैकलिन कैनेडी के दरमियान ऐसी तस्वीरें और ऐसे मनाजिर सामने आने वाले थे जिन्होंने इस दौरे को महज एक सरकारी दौरा नहीं रहने दिया। सदर अय्यूब को मालूम था कि जैकी को घोड़ों से खास मोहब्बत है। इसीलिए
06:21
Speaker A
उन्होंने लाहौर में उनके लिए एक ऐसा प्रोग्राम रखा जिसमें जैकी की दिलचस्पी सबसे ज्यादा थी। नेशनल हॉर्स एंड कैटल शो। जैकी को यह शो वाकई बहुत पसंद आया। वो तकरीबन पूरा वक्त अय्यूब खान के साथ बैठी रही। दोनों के दरमियान बेतकल्लुफ
06:39
Speaker A
गुफ्तगू होती रही। जैकी के लिए असल सरप्राइज अभी बाकी था। कुछ देर बाद सदर अय्यूब जैकी को मैदान में ले गए। सामने खूबसूरत घोड़ा खड़ा था। अय्यूब खान ने जैकी से कहा, "माय डियर मिसेज कैनेडी, यह पाकिस्तान के आवाम की तरफ से आपके लिए
06:57
Speaker A
तोहफा है।" जैकलिन की खुशी देखने वाली थी। वो कोई आम घोड़ा नहीं था। उसका नाम था सरदार, एक इनाम याफ्ता जंपिंग हॉर्स। [संगीत] अगले दिन जब अयूब खान अपनी डियर मिसेज कैनेडी को शालीमार बाग दिखाने के लिए ले
07:16
Speaker A
गए तो जैसे उनका दिल गार्डन गार्डन हो गया। शालीमार बाग उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने अय्यूब खान से कहा कि काश ऐसी कोई रोमांटिक जगह अमेरिका में भी आपको दिखाने के लिए होती। आई मस्ट से आई एम प्रोफेबल्ली इंप्रेस्ड
07:35
Speaker A
बाय द रेवेंस यू इन पाकिस्तान हैव फॉर योर आर्ट एंड फॉर योर कल्चर एंड फॉर द यूथ व्हिच यू मेक इट नाउ माय ओन कंट्री हैव प्राइ ट्रेडिशन सो आई थिंक एस आई स्टैंड इन दी गार्डन्स व्हिच लॉन्ग बिफोर माय
07:52
Speaker A
कंट्री वाज़ बोर्न। [संगीत] अगली सुबह जैकलिन ने हॉर्स राइडिंग का लिबास पहना और सरदार की सवारी करने पहुंच गई। अय्यूब खान ने उनको एक तोहफे में एक वो दिया था घोड़ा जब वहां पर गई और उनको बैठाया गया। अय्यूब खान ने तोहफा दिया तो
08:11
Speaker A
ये बैठ नहीं रही थी। उनको डर लग रहा था बहादुर का। वो बड़ा जबरदस्त किस्म का घोड़ा था। तो अयूब खान ने खुद उनको सहारा देकर ऊपर बैठाया। सरदार जैकी को इतना पसंद आया कि उन्होंने अपने सिक्योरिटी इंचार्ज क्लिंट हिल से
08:24
Speaker A
कहा, "मुझे सरदार से पहली ही नजर में मोहब्बत हो गई है। अब यह सिर्फ मेरा है, सिर्फ मेरा। मैं इस पर किसी और को बैठने नहीं दूंगी।" लाहौर के बाद अयूब खान जैकी [संगीत] को रावलपिंडी ले गए और फिर अगली
08:38
Speaker A
मंजिल थी पेशावर। लेकिन पेशावर रवानी से पहले एक और दिलचस्प वाकया पेश आया। अयूब खान ने उस रोज स्याह रंग की जिना कैप पहन रखी थी। जैकी ने बेतकल्लुफी से कहा, "मिस्टर प्रेसिडेंट, मैंने आपको इससे पहले कभी टोपी पहने नहीं देखा। मुझे यह टोपी बहुत
08:57
Speaker A
पसंद आई।" अय्यूब खान ने फौरन अपने सर से टोपी उतारी और बड़े शोख अंदाज में जैकी के सर पर रख दी और कहा, "यह अब आपकी है मिसेज कैनेडी।" जैकी ने टोपी पहन ली और इंटरेस्टिंग बात यह है कि पेशावर के पूरे
09:12
Speaker A
दौरे में वो टोपी उनके सर पर नजर आई। पाकिस्तान का यह दौरा खत्म हुआ और [संगीत] जैकी वापस अमेरिका चली गई। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई। अमेरिका पहुंचने के बाद जैकी ने दोबारा अयूब खान से राब्ता किया। क्लिंट हिल अपनी किताब में लिखते
09:29
Speaker A
हैं [संगीत] कि जैकी ने अयूब खान से इसरार किया कि वो अमेरिका आए ताकि दोनों दोबारा घुड़सवारी कर सकें। [संगीत] और फिर सिर्फ छ माह बाद सितंबर 1962 में अय्यूब खान अमेरिका पहुंच गए। यह सरकारी दौरा नहीं था। अगले रोज दोनों ने एक साथ
09:51
Speaker A
घुड़सवारी की और खासा वक्त एक दूसरे के साथ गुजारा। अब सवाल यह था कि आखिर दोनों के दरमियान इस करीबत और इस बेतकल्लुफी की वजह क्या थी? क्लिंट हिल के मुताबिक इस ताल्लुक की बुनियाद सिर्फ घोड़े थे। उनके दरमियान कोई अफेयर या रोमांस नहीं था।
10:10
Speaker A
लेकिन अय्यूब खान के करीब [संगीत] रहने वाले एक शख्स ने इस ताल्लुक को एक बिल्कुल अलग अंदाज से बयान किया। उस शख्स का नाम था अरशद समीर खान। वो पाकिस्तान एयरफोर्स के पायलट और सदर अय्यूब खान के एडीसी रह
10:24
Speaker A
चुके थे। अपनी किताब थ्री प्रेसिडेंट्स एंड एन एड में उन्होंने जैकी [संगीत] और अय्यूब खान के ताल्लुक के बारे में एक बड़ा दावा किया। उनके मुताबिक जैकी के पाकिस्तान से वापस जाने के बाद भी दोनों के दरमियान राबते और करीबत की बातें होती
10:41
Speaker A
रही। लेकिन असल राज शायद एक तस्वीर में छुपा था। जैकी ने सरदार पर घुड़सवारी के दौरान एक [संगीत] तस्वीर बनवाई। फिर उस तस्वीर पर अपने हाथ से एक मोहब्बत भरा नोट लिखा। नीचे दस्तखत किए और वो तस्वीर अय्यूब खान को भिजवा दी। यह तस्वीर
11:00
Speaker A
[संगीत] कहानी में एक ऐसा मोड़ ले आई जिसने शक को...
11:14
Speaker A
मुल्की मेहमानों की तरफ से मिलने वाली ऐसी [संगीत] कई तसवीर थी। लेकिन वो सब उनके लिविंग रूम में रखी थी। जैकी की तस्वीर शायद उनके लिए कुछ अलग थी। इसीलिए उन्होंने उसे अपने बेडरूम में लगाना ज्यादा मुनासिब समझा। सदर अय्यूब और
11:30
Speaker A
जैकलिन का ताल्लुक अमेरिकी सदर जॉन एफ केनेडी के कत्ल के बाद खत्म हो गया। अमेरिकी सदर को 1963 में कत्ल कर दिया गया और उसी साल अयूब खान का नाम एक और लड़की के साथ जोड़ा गया। 19 साला क्रिस्टीन
11:46
Speaker A
कीला। [संगीत] क्रिस्टाइन किलर के मुतालिक ये लोगों को क्योंकि अब आप जो नए लोग हैं उनको तो नहीं पता होगा क्रिस्टाइन किलर कौन थी उनका उस वक्त बड़ी शहरत थी उनके हुस्न की और उनके चर्चे होते हैं जैसे बहुत कोई ब्लंट होती
12:06
Speaker A
है बात करती है और वो अय्यूब खान पे वो फरिश्ता थी [संगीत] जुलाई 1961 में सदर अयूब खान बर्तनानिया के दौरे [संगीत] पर थे उनके एजाज में बर्तानवी पार्लियामेंट के रुकन लॉर्ड एस्टर ने बर्गशहर की मशहूर हवेली क्लाइवडीन में एक पार्टी रखी। उसी रोज उसी
12:27
Speaker A
हवेली में एक दूसरी महफिल भी सज रही थी और उस पार्टी का मेजबान था स्टीफन व्ट एक ऐसा शख्स जिसके ताल्लुकात बर्तनानिया के अमीर ताकतवर और बा अस्र लोगों से थे। उसने अपनी महफिल में बर्तनानिया के वॉर मिनिस्टर जॉन
12:44
Speaker A
परफ्यूमो को भी बुलाया और उसी महफिल में मौजूद थी क्रिस्टीन कीला नौजवान और खूबसूरत मॉडल जिसका नाम आने वाले दिनों में बर्तानिया के सबसे बड़े सियासी स्कैंडल के साथ जुड़ने वाला था। डॉन न्यूज़पेपर का दावा है कि सदर अय्यूब खान
13:02
Speaker A
उस पूल पार्टी में इनवाइट नहीं थे बल्कि पाकिस्तान के हाई कमिश्नर यूसुफ अफरीदी उन्हें अपने साथ वहां ले गए थे। उस वक्त क्रिस्टीन कीला स्विमिंग पूल में नीम बरहना हालत में मौजूद थी। यूं एक ही हवेली में एक तरफ सदर अय्यूब खान की तकरीब तो
13:19
Speaker A
दूसरी तरफ सेक्सीी मॉडल क्रिस्टीन किलर की बेतक्लुफ पार्टी। यह बस एक इत्तेफाक था लेकिन यह इत्तेफाक आगे चलकर एक बहुत बड़े स्कैंडल को जन्म देने वाला था। क्रिस्टीन के हुस्न के चर्चे आम थे। बर्तनानिया के 45 साला वॉर मिनिस्टर जॉन परफ्यूमो भी इस
13:38
Speaker A
19 साला मॉडल के हुस्न के दीवाने हो गए। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर यह दोस्ती जिस्मानी ताल्लुक तक जा पहुंची। लेकिन कहानी में असल खतरनाक मोड़ आना अभी बाकी था। क्रिस्टीन के एक तरफ जॉन परफ्यूमो से ताल्लुकात थे तो दूसरी तरफ
13:55
Speaker A
उसकी दोस्ती एक सोवियत सिफारतकार युवजीनी एवरनोफ से भी हो गई। लेकिन वो सिफारतकार सिर्फ दिखावे का था। असल में वो रूस का जासूस था। सोचिए एक तरफ क्रिस्टीन के ताल्लुकात बर्तनानिया के वज़र जंग से थे तो दूसरी तरफ मुल्क दुश्मन रशियन एजेंट से भी
14:13
Speaker A
दोस्ती थी। यह सिलसिला दो साल तक चलता रहा। मगर किसी की तवज्जो नहीं गई। अब आप सोच रहे होंगे कि इस पूरी कहानी में पाकिस्तान के सद अय्यूब खान कहां से आ गए?
14:25
Speaker A
इस कहानी में अय्यूब खान का जिक्र महज इत्तेफाक नहीं था। मामला यहां तक पहुंचा कि बाद में पाकिस्तान की हुकूमत को भी बीच में कूदना पड़ा। अय्यूब खान का जिक्र आगे चलकर आएगा। पहले क्रिस्टीन [संगीत] थी और जॉन परफ्यूमो की कहानी मुकम्मल करते हैं।
14:41
Speaker A
क्योंकि अयूब खान का जिक्र इसी कहानी से जुड़ा है। क्रिस्टीन के परफ्यूमो और एनोफ से ताल्लुकात 2 साल तक छुपे रहे। लेकिन 2 साल बाद उनकी दास्तान परफ्यूमो स्टैंडल के नाम से बम की तरह पटी। और यह धमाका करने
14:55
Speaker A
वाला कोई और नहीं खुद क्रिस्टीन किलर थी। 1963 में अखबार न्यूज़ ऑफ द वर्ल्ड में उसकी याददाश्तें किस्तवार छपना शुरू हुई जिसमें उसने वर्तानवी वजीर और रशियन एजेंट के साथ एक साथ चलाए जाने वाले अपने अफेयर्स और फिजिकल रिलेशंस का एतराफ किया
15:14
Speaker A
और यह कोई मामूली एतराफ नहीं था। ब्रिटिश मीडिया ने उधम मचा दिया। खबरें छपने लगी कि क्रिस्टीन ने परफ्यूमो से अहम मुल्की राज चुराकर रूसी एजेंट को दिए। शी बिकम नोटोोरियस इन 1963 व्हेन इट बम क्लियर शी वास स्लीपिंग वि द ब्रिटिश
15:30
Speaker A
मिनिस्टर फॉर वॉच ऑन परफ्यूमो एट द सेम टाइम इस बेडिंग द सोवियत मिलिट्री अटैश इन लंदन। बर्तनानिया की नेशनल सिक्योरिटी पर सवाल उठाए जाने लगे। ऑोजिशन ने भी आसमान सर पर उठा लिया। हकीकत जानने के लिए परफ्यूमो को
15:44
Speaker A
पार्लियामेंट में बुलाया गया। उन्होंने साफ कह दिया कि क्रिस्टीन किलर से उनके जिस्मानी ताल्लुकात कभी नहीं रहे। वो सिर्फ एक दोस्त थी और उन्होंने कभी कोई मुल्की रा क्रिस्टीन को नहीं बताया लेकिन किसी ने [संगीत] यकीन नहीं किया। कुछ
15:59
Speaker A
दिनों बाद प्रोफ्यूमो दोबारा पार्लियामेंट आए और अचानक एतराफ किया कि पिछली बार उन्होंने झूठ बोला था। उनके [संगीत] क्रिस्टीन से जिस्मानी ताल्लुकात थे और उसी वक्त उन्होंने विज़ारत से इस्तीफा देने का ऐलान भी कर दिया। यह बर्तानवी तारिक का
16:15
Speaker A
इतना बड़ा स्कैंडल था कि कंजर्वेटिव पार्टी की पूरी हुकूमत हिल गई और फिर इसी स्कैंडल की वजह से उसे अगले इलेक्शन में बुरी तरह शिकस्त हुई। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई। क्रिस्टीन ने अपनी याददाश्तों में सिर्फ परफ्यूमो और एनोफ का
16:32
Speaker A
जिक्र नहीं किया। उसने एक तीसरा नाम भी लिया सदर अय्यूब खान का नाम। उसने अपनी याददाश्तों में 1961 की उस स्विमिंग पूल वाली पार्टी की पूरी तफसीलात बताई जिसमें पाकिस्तान के सदर भी मौजूद थे। क्रिस्टीन ने इन याददाश्तों में अय्यूब खान की खुलकर
16:51
Speaker A
तारीफ की। कहा कि वो सदर अय्यूब को पसंद करती थी। वो किसी अंग्रेज से ज्यादा अंग्रेज थे। सिर्फ इतना ही नहीं क्रिस्टीन ने सदर अयूब के जिस्म की भी तारीफ की। कहा कि उनका जिस्म मजबूत था। उम्र के लिहाज से
17:06
Speaker A
उनमें मर्दाना कशिश बहुत ज्यादा थी। गुफ्तगू भी बहुत एतमाद और सलीके से करते थे। बात यहां भी खत्म नहीं हुई। उसने बताया कि उस रोज स्विमिंग पूल में उसने ज्यादा से ज्यादा कोशिश की कि वो अयूब खान के करीब से करीब रहे और फिर सबसे हलचल मचा
17:25
Speaker A
देने वाली बात उसने यह कही कि अयूब खान ने उसकी टांगे पकड़ ली। जिसकी वजह से वो [संगीत] पानी में गिर गई थी। अय्यूब खान अमेरिका के दौरे पर वापसी में वो इंग्लैंड में भी गए और तो इंग्लैंड के
17:38
Speaker A
दौरे में वो इत्तफाक ये था कि वो किसी जगह ठहरे हुए थे और वहां पर क्रिस्टाइन किलर क्योंकि उनके साथ एक राब्ता तो था अयूब खान का तो वहां पर तस्वीरें उस वक्त शाय हुई कि वो एक पूल के अंदर स्विमिंग पूल
17:49
Speaker A
में वो नहा रहे हैं दोनों और वो उन्होंने कहा कि मेरी ख्वाहिश थी कि अय्यूब खान की पीठ पे बैठ के मैं पूल पे नहाऊं और उसमें बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अय्यूब खान को बड़ा हॉट और बड़ा
18:02
Speaker A
परफेक्ट मैन करार दिया। किसी भी मुल्क के सदर के बारे में इस तरह की बातें मामूली नहीं होती। इस वाक्य को मीडिया ने खूब उछाला। पाकिस्तान समेत दुनिया भर के अखबारात ने चटपटी स्टोरियां छापी। कुछ लोगों ने सवाल किया कि आखिर
18:17
Speaker A
जनरल अय्यूब वहां कर क्या रहे थे? कुछ ने कहा कि वो गलत वक्त पर गलत जगह थे। बात यहां तक पहुंची कि पाकिस्तानी सिफारतखाने को तरदी करना पड़ी। हुकूमत ने दावा किया कि अय्यूब खान बॉक्स शाय की उस पार्टी में
18:32
Speaker A
शरीक जरूर थे लेकिन वो स्विमिंग पूल के करीब भी नहीं गए। पाकिस्तान ने बर्तानवी हुकूमत से भी इस पर एतजाज किया। मामले को अदालत में घसीटने की धमकी भी दी। लेकिन बात सिर्फ धमकी तक ही रही। कभी कोई केस
18:46
Speaker A
फाइल नहीं किया गया। लेकिन धमकी का फायदा यह हुआ कि बर्तानवी मीडिया ने इस स्कैंडल को फिर ज्यादा नहीं उछाला और वहीं रोक दिया। जनरल अय्यूब खान की जिंदगी इख्तेदार, ताकत, शोहरत और तनाजियात से भरी हुई थी। दुनिया के ताकतवर तरीन लोगों से
19:02
Speaker A
उनकी मुलाकातें होती थी और उनकी शख्सियत में वो एतमाद और रोब था जो अपने वक्त के बहुत कम हुक्मरानों में नजर आता था। लेकिन ताकत और इख्तेदार की इस दुनिया के पीछे सदर अयूब की जिंदगी के कुछ ऐसे बाप भी थे,
19:17
Speaker A
जिनमें सियासत से ज्यादा जाती ताल्लुकात की कहानियां थी। और शायद यही जनरल अय्यूब की शख्सियत का सबसे दिलचस्प पहलू था। लेकिन कुछ कहानियां वक्त के साथ खत्म हो जाती हैं। और कुछ वक्त गुजरने के बाद भी तारीख के सफात से निकलकर लोगों के ज़हनों
19:33
Speaker A
में जिंदा रहती हैं। अय्यूब खान से जुड़ी जैकुलिन कैननेडी और क्रिस्टीन किलर की यह कहानी भी शायद उन्हीं में से एक है।
Topics:अय्यूब खानजैकलिन कैनेडीक्रिस्टीन किलापाकिस्तानराजनीतिघुड़सवारीपरफ्यूमो स्कैंडलअमेरिका-पाकिस्तान संबंधकोल्ड वॉरसैन्य नेता

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →