Skip to content

din bhar ki khabar | news of the day, hindi news india | top |election | iran |rahul gandhi #dblive

दिनभर की बड़ी खबरों में दक्षिण भारत में चुनाव नतीजे, बंगाल में काउंटिंग विवाद और बिहार में पुल हादसे की जानकारी।

Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.

Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.

Key Takeaways

  • दक्षिण भारत में बीजेपी को चुनावों में बड़ा झटका लगा है।
  • पश्चिम बंगाल में काउंटिंग विवाद और हिंसा ने चुनावी माहौल को गर्माया है।
  • असम और पुदुचेरी में बीजेपी की सरकार बनी है।
  • बिहार में पुल हादसे से राजनीतिक तनाव बढ़ा है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल चुनाव के बाद संभावित हिंसा पर सुनवाई की घोषणा की है।

What the video covers

  • दक्षिण भारत के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को तमिलनाडु और केरल में बड़ा झटका लगा।
  • केरल में कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ ने 100 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को केवल 3 सीटें मिलीं।
  • तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीएमके ने 109 सीटें जीतकर सरकार बनाने के करीब पहुंची।
  • पुदुचेरी और असम में बीजेपी की सरकार बनी, असम में हेमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया।
  • पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के दौरान बीजेपी और टीएमसी के बीच हिंसक झड़पें हुईं, ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए।
  • बंगाल में बीजेपी 190 से ज्यादा सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 100 सीटों से कम पर सीमित है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में चुनाव के बाद संभावित हिंसा को लेकर याचिका पर सुनवाई की घोषणा की।
  • बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक पिलर ध्वस्त हो गया, जिससे राजनीतिक विवाद बढ़ा।
  • बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, बीजेपी-जेडीयू के बीच 16-16 मंत्रियों का फार्मूला तय।
  • प्रियंका चतुर्वेदी ने सिस्टम और न्याय प्रणाली पर कड़ा हमला किया है।

Answers

Questions about this video

दक्षिण भारत के चुनावों में बीजेपी की स्थिति क्या रही?

दक्षिण भारत के चुनावों में बीजेपी को तमिलनाडु और केरल में बड़े झटके लगे। केरल में बीजेपी को केवल 3 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल किया। तमिलनाडु में भी बीजेपी गठबंधन तीसरे नंबर पर रहा।

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के दौरान क्या विवाद हुआ?

पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के दौरान बीजेपी और टीएमसी के बीच हिंसक झड़पें हुईं। टीएमसी ने चुनाव आयोग पर काउंटिंग धीमी करने और हेराफेरी के आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने इसे बीजेपी की साजिश बताया।

बिहार में विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद क्या राजनीतिक हालात बने?

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक पिलर ध्वस्त हो गया, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ गया। विपक्ष ने राज्य की बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना की है।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
नमस्कार, दिनभर की बड़ी खबरों में आपका स्वागत है। मैं हूं आंचल। आज इस बुलेटिन में बात होगी दक्षिण में बीजेपी को लगे बड़े झटके की। बंगाल चुनाव के नतीजों में हुए खेल की। देखेंगे बंगाल में काउंटिंग के दौरान क्यों मचा बवाल। बिहार में
00:15
Speaker A
बीजेपी सरकार पर क्यों उठे सवाल? जानेंगे लालू राबड़ी को मिला कैसा अल्टीमेटम। और बुलेटिन के आखिर में देखेंगे जानेमाने कार्टूनिस्ट इरफान की किस खबर पर पड़ी तिरछी नजर। लेकिन दिनभर की तमाम बड़ी खबरों से पहले एक नजर आज की सुर्खियों पर।
00:32
Speaker A
बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार। बीजेपी-जेडीयू के बीच तय किया गया 16-16 मंत्रियों का फार्मूला। पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह। पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सिस्टम पर बोला तीखा हमला। कहा सिर्फ जनता के
00:49
Speaker A
गुस्से पर जागती है सरकारें। शोषण के मामले में न्याय प्रणाली और पुलिस जांच पर उठाए कड़े सवाल। सुप्रीम कोर्ट का ट्रांसजेंडर संशोधन एक्ट पर केंद्र-राज्य को नोटिस। छह हफ्ते में मांगा जवाब। विपक्ष का आरोप पहचान खुद तय
01:04
Speaker A
करने का अधिकार छीनता है संशोधन विधेयक। बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की हुई एकतरफा जीत। 21,930 वोटों से जीती डिप्टी सीएम। कहा यह अंत नहीं शुरुआत है। और हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार। 355 अंकों की बढ़त के साथ 77,269
01:24
Speaker A
पर बंद हुआ सेंसेक्स। वहीं 121 अंकों की तेजी के साथ 24,119 पर बंद हुआ निफ्टी। यह तो थी सुर्खियां। अब बात आज की सबसे बड़ी खबर की। असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और पुदुचेरी में सरकार किसकी बनेगी, इसे लेकर तस्वीर अब साफ होती
01:42
Speaker A
दिखाई दे रही है। दक्षिणी राज्यों में बीजेपी को कहीं जीत हासिल हुई है तो कहीं बड़ा झटका भी मिला है। कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव काफी अहम रहा क्योंकि दो राज्यों में सत्ता परिवर्तन भी दिखाई दिया। जिसके
01:53
Speaker A
बाद कहीं जश्न का माहौल है तो कहीं निराशा की लहर भी दिखाई दी। तो क्या रहे इस चुनाव के नतीजे? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में। असम से लेकर केरल तक विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं। जनता ने अपना
02:06
Speaker A
फैसला सुना दिया है और अगले 5 साल के लिए अपनी सरकार चुन ली है। सबसे पहले बात करें दक्षिणी राज्यों की तो यहां बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। तमिलनाडु और केरल दोनों ही राज्यों में पार्टी अपने पैर
02:16
Speaker A
जमाने में फेल हो गई। जबकि केरल में कांग्रेस के गठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई है और सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के साथ वहां कांग्रेस नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है। आंकड़ों के मुताबिक केरल की 140 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 71 का
02:31
Speaker A
है और कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ को 100 सीटों पर जीत मिली है। सीपीएम के नेतृत्व वाले गठबंधन एलडीएफ को 35 सीटें मिली हैं। बीजेपी को सिर्फ तीन सीटों पर जीत मिली है। यानी एलडीएफ की सरकार जा रही है। हालांकि मौजूदा सीएम
02:45
Speaker A
पिनरई विजयन अपनी धर्मादम की सीट बचाने में जरूर कामयाब रहे लेकिन उनकी सरकार के अधिकांश मंत्रियों को हार मिली है। कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके बाद बात करें तमिलनाडु की तो यहां भी बीजेपी कोई कमाल
02:59
Speaker A
नहीं दिखा पाई। यहां की जनता पर पीएम मोदी का मैजिक काम नहीं आया। एआईडीएमके जिसके साथ बीजेपी ने गठबंधन किया था, वह गठबंधन तीसरे नंबर पर आया है। सत्तारूढ़ डीएमके को भी निराशा हाथ लगी है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपनी सीट तक नहीं बचा पाए।
03:14
Speaker A
कोलाथूर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाया एक्टर विजय की पार्टी टीवी ने जो सरकार बनाने के करीब पहुंच गए हैं। उनकी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। एक्टर विजय की पार्टी टीवी को 109 सीटों पर जीत मिली है।
03:29
Speaker A
डीएमके के नेतृत्व वाला गठबंधन 70 सीटों पर जीतने में कामयाब रहा है। एआईडीएमके गठबंधन करीब 50 सीटों के करीब पहुंचने में कामयाब रहा। इधर चुनाव नतीजे आने से पहले ही टीबीके के प्रमुख विजय के पिता एस ए चंद्रशेखर ने कांग्रेस की तरफ दोस्ती का
03:43
Speaker A
हाथ बढ़ाया है। उसे सरकार बनाने के लिए गठबंधन का न्योता दिया है। यानी तमिलनाडु में टीबीके के साथ कांग्रेस की गठबंधन सरकार बन सकती है। ऐसे में यहां सरकार बनाने के लिए नया गठबंधन बनता दिखाई दे रहा है। दक्षिण के इन राज्यों में भले ही
03:57
Speaker A
बीजेपी मुश्किल से अपना खाता खोल पाई है लेकिन पुदुचेरी में वह सरकार दोहराएगी। यहां बीजेपी के साथ एनआर कांग्रेस की सरकार फिर बनेगी। एनंगास्वामी पांचवीं बार सीएम बनने जा रहे हैं और असम में भी बीजेपी की ही सत्ता लौटेगी। हेमंता विश्व
04:12
Speaker A
शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने अकेले अपने दम पर बहुमत हासिल कर लिया है। बीजेपी 80 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही है। जबकि गठबंधन में यह आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है। कांग्रेस के गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से हार का सामना करना
04:26
Speaker A
पड़ा है। पांचों राज्यों के नतीजे आ गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में बंगाल ही बना हुआ है। बंगाल में काउंटिंग के दौरान बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले बीजेपी को बढ़त की खबर सामने आई। मगर धीमी काउंटिंग और
04:39
Speaker A
सभी सीटों के आंकड़े जारी ना किए जाने को लेकर टीएमसी ने लगातार चुनाव आयोग को घेरा। ममता बनर्जी ने इसे बीजेपी की साजिश बताया और भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर भी पहुंच गई। तो बंगाल में किसकी बन रही है
04:51
Speaker A
सरकार? जानने के लिए देखिए यह रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल में अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव देखने को मिला। जहां सुबह वोटों की गिनती शुरू होते ही पूरे राज्य का सियासी माहौल गर्माया रहा और अब राज्य की तस्वीर साफ हो गई है। राज्य की 294 सीटों में से
05:05
Speaker A
293 सीटों पर काउंटिंग कराई गई जिसमें बीजेपी को 2/3 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। बीजेपी 190 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाने की तैयारी में है। वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी 100 सीटों की संख्या तक भी
05:20
Speaker A
नहीं पहुंच पाई है। बाकी दल साफ हो गए हैं। काउंटिंग के दौरान जबरदस्त हलचल मची रही। टीएमसी ने काउंटिंग में हेराफेरी के आरोप लगाए। ममता ने पार्टी के लोगों के लिए वीडियो जारी कर कहा कि कोई भी काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार अपने वोटिंग
05:33
Speaker A
एरिया को छोड़कर ना जाए। स्ट्रांग रूम में जो काउंटिंग चल रही है, उस जगह को कोई भी छोड़कर ना जाए। यह बीजेपी की एक साजिश है। मैं कल से ही कह रही हूं कि पहले दो-तीन राउंड में वह अपने वोट दिखाएंगे और फिर
05:45
Speaker A
हमारे ए बीजेपी प्लान। प्रथम दो-तीन राउंड का कल के ही बोलची टीएमसी की तरफ से कहा गया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे अपलोड नहीं किए जा रहे हैं। काउंटिंग को बेहद धीमा कर दिया गया है। जहां बीजेपी के उम्मीदवार जीतने
05:59
Speaker A
की स्थिति में थे, वहां तेजी से काउंटिंग कराई गई और जहां टीएमसी मजबूत थी, वहां शाम तक एक या दो राउंड की ही काउंटिंग कराई गई। और यही कारण है कि चुनाव आयोग ने भी कह दिया है कि सभी नतीजे देर रात तक ही जारी
06:12
Speaker A
हो पाएंगे। बंगाल की जनता और पूरे देश की नजरें अब अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं। ममता बनर्जी ने अब मोर्चा खोल दिया है। जगह-जगह गड़बड़ी और हिंसा की खबरों को देखते हुए वह खुद मैदान में उतर गई हैं।
06:23
Speaker A
दरअसल बंगाल में काउंटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़प की खबर सामने आई। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ता सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर भी पहुंच गए। तो दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने हिंसा को लेकर दायर याचिका पर बड़ी टिप्पणी भी कर दी। तो क्या
06:38
Speaker A
है पूरी खबर? जानेंगे इस रिपोर्ट में। पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के दौरान भयंकर बवाल देखने को मिला। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता कई सीटों पर उलझते हुए नजर आए। जिसने राज्य का सियासी पारा हाई कर दिया। दरअसल बांकुड़ा यूनिवर्सिटी के काउंटिंग
06:52
Speaker A
सेंटर के बाहर बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत और पथराव की खबरें आईं। जिसके बाद पुलिस को लाठियां तक बरसानी पड़ी। वहीं आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास भी झड़प के दौरान कुर्सियों और गाड़ियों में
07:05
Speaker A
तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा कुछ बिहार में भी टीएमसी और बीजेपी वर्कर्स में झड़प की खबर सामने आई और इतना ही नहीं काउंटिंग से पहले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सखावत मेमोरियल स्कूल में काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी और बीजेपी के काउंटिंग
07:23
Speaker A
एजेंटों के बीच भी बहस की खबर सामने आई थी। इन सबके अलावा कुछ नारेबाजी की घटनाएं भी सामने आईं। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर पहुंचे और वहां उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए, जिसका वीडियो भी
07:37
Speaker A
खूब वायरल हो रहा है। हिंसा के इन खबरों के बीच सुप्रीम कोर्ट में चुनाव के बाद संभावित हिंसा से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने अहम टिप्पणी की और कहा कि इस मामले पर 11 मई को सुनवाई करने पर कोर्ट विचार कर
07:55
Speaker A
सकता है। याचिका में मांग की गई है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रखी जाए। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं। जहां इस मुद्दे
08:06
Speaker A
पर कोई महत्वपूर्ण फैसला सामने आ सकता है। बंगाल में काउंटिंग के दौरान बवाल देखा गया तो बिहार की सियासत में भी उफान दिखाई दे रहा है। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक पिलर ध्वस्त
08:18
Speaker A
हो गया। जिसे लेकर बिहार से यूपी तक सियासी पारा हाई है। विपक्ष ने इस मामले में राज्य की बीजेपी सरकार की जमकर घेराबंदी की है। देखिए रिपोर्ट। बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु पर 3 मई की रात एक बड़ा हादसा हो
08:32
Speaker A
गया। करीब 1:10 पर पुल का एक पिलर ध्वस्त हुआ और उस पर टिका...
08:45
Speaker A
आवाजाही रोक दी थी। जिससे स्लैब गिरने के दौरान कोई वाहन उसकी चपेट में नहीं आए और बड़ा नुकसान टल गया। लेकिन अब इस हादसे को लेकर सियासत गमा गई है। आरजेडी ने सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया। देर
08:58
Speaker A
रात भागलपुर में गंगा नदी पर बना 4.7 कि.मी. लंबा विक्रम शिला सेतु का पाया नंबर 133 ध्वस्त हो गया और एक स्लैब गंगा में गिर गया। लंबे समय से तमाम शिकायतों के बावजूद हो रही लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता की भीड़ चढ़ गया एक और पुल।
09:14
Speaker A
स्थानीय लोग लंबे समय से कमजोर पाया को लेकर किसी दुर्घटना की आशंका जता रहे थे। पर सरकार और प्रशासन की नींद अब दुर्घटना के बाद खुली है। सरकार का ध्यान सेतु की ठोस तकनीकी मरम्मत पर नहीं बल्कि सिर्फ
09:26
Speaker A
बाहरी रंगाई पुताई पर रहा। कनपन भी कहीं अधिक पड़ चुका था पर हर शिकायत को अनसुना कर दिया गया। तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि टूट रहे हैं वह पुल जिनका
09:39
Speaker A
काम है जोड़ना। विपक्ष के इस हमले से सरकार सक्त में आ गई है। अब देखना यह होगा कि विपक्ष के तंज पर सरकार की तरफ से क्या कुछ सफाई आती है। एक तरफ बिहार में सरकार गिर गई है जिससे सियासी पारा चढ़ा हुआ है।
09:51
Speaker A
वहीं अब सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम लालू यादव को बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है और इसके पीछे वजह माने जा रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। खबर है कि नीतीश कुमार एनडीए के घातक बन सकते हैं। इसलिए सरकार ने यह कदम
10:06
Speaker A
उठाया है। तो क्या है पूरी खबर? जानने के लिए देखिए रिपोर्ट। बिहार की सियासत में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी को बंगला खाली
10:19
Speaker A
करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह बंगला राबड़ी देवी के नाम से 10 सर्कुलर रोड पर अलॉटेड है और इसमें लालू यादव और राबड़ी देवी का परिवार पिछले 20 सालों से रह रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि
10:30
Speaker A
बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने राबड़ी देवी को यह सरकारी आवास खाली करने के लिए अल्टीमेटम उस वक्त दिया है जब महज 2 दिन पहले ही पूर्व सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार लालू यादव के पड़ोसी बने हैं।
10:42
Speaker A
जैसा कि आप जानते हैं नीतीश कुमार सीएम आवास एक अड़े मार्ग छोड़कर दूसरे सरकारी आवास सात सर्कुलर रोड में दो दिन पहले ही शिफ्ट हुए हैं। इस बदलाव से पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी नीतीश कुमार के पड़ोसी बन गए हैं। लेकिन
10:55
Speaker A
अब नीतीश कुमार के बंगले से सिर्फ 200 मीटर दूर रहने वाली राबड़ी देवी को सरकारी बंगला 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस दे दिया गया है। इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में उबाल ला दिया है। कयास है कि
11:06
Speaker A
आसपास रहने से लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच करीबियां बढ़ सकती हैं और यह एनडीए के लिए घातक साबित हो सकता है क्योंकि नीतीश कुमार के लिए माना जाता है कि पलटी मारना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। और
11:18
Speaker A
जब से नीतीश कुमार राज्यसभा गए हैं तब से ही यह कहा जा रहा है कि वह सीएम की कुर्सी वापस लेने के लिए कभी भी बीजेपी को झटका दे सकते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार और लालू यादव का पड़ोसी होना एनडीए और खासतौर पर
11:30
Speaker A
बीजेपी के लिए डर का माहौल बना रहा था। राजनीतिक जानकारों का भी यही मानना है कि बीजेपी को डर है कि नीतीश कुमार पहले से ही मन बदल रहे हैं। ऐसे में लालू से करीबी बीजेपी के लिए घातक साबित हो सकती है।
11:42
Speaker A
बिहार में बीजेपी परेशान नजर आ रही है तो यूपी में भी बीजेपी की मुसीबत बढ़ती दिखाई दे रही है। शंकराचार्य स्वामी अभी मुक्तेश्वर नंद की गविष्टि यात्रा ने राज्य की सियासत में नया मोड़ ला दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला करते
11:56
Speaker A
हुए उन्होंने गौ संरक्षण के दावों को खोखला बताया। उनके कड़े तेवरों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। देखिए रिपोर्ट। शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्टि यात्रा कुशीनगर पहुंची। जहां उनके तीखे तेवरों ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। गोरखपुर
12:12
Speaker A
से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान शंकराचार्य ने ना सिर्फ गौ संरक्षण का मुद्दा उठाया बल्कि सत्ता पक्ष को भी आड़े हाथों लिया। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें गौ रक्षा के मामले में कमजोर करार
12:25
Speaker A
दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग गौ रक्षा के नाम पर सत्ता में आए आज वही गौ हत्यारों से चंदा और वोट ले रहे हैं। उन्होंने गौशालाओं की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि वहां चारे का अभाव है और
12:36
Speaker A
पारदर्शिता की इतनी कमी है कि पत्रकारों तक के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने दो टोक कहा कि हिंदू हितों की दुहाई देने वाली सरकार गायों की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने में विफल रही है।
12:46
Speaker A
जैसा कि आप जानते हैं कि एक दिन पहले भी उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि मुझे मरवा दे। अगर किसी दल ने ऐसी कोशिश की तो वह सत्ता से बेदखल हो जाएगा। उन्होंने
12:57
Speaker A
हिंदू राष्ट्र की चर्चा को महज दिखावा बताते हुए पूछा कि अगर सरकार वास्तव में रक्षक है तो गौ माता की दुर्दशा क्यों हो रही है? शंकराचार्य ने कहा कि समाज अब दो वर्गों में बंट गया है। एक गौ सेवक और
13:08
Speaker A
दूसरा स्वार्थी तत्व। दरअसल शंकराचार्य की इस यात्रा का अहम मकसद गाय को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना है। शंकराचार्य के इन बयानों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। माना जा रहा है कि यह
13:18
Speaker A
टकराव आने वाले दिनों में और तेज होगी। शंकराचार्य ने योगी सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। तो हॉर्मोन स्टेट में भी नया मोर्चा खुलता दिख रहा है। पश्चिम एशिया में शांति भंग होने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के
13:30
Speaker A
बयानों से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी नौसेना प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू कर रही है। जिसके तहत हॉर्मोस में फंसे जहाजों को निकाला जाएगा। जिसके बाद सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका ईरान के खिलाफ हॉर्मोस में जंग छेड़ने की तैयारी
13:44
Speaker A
में जुट गया है। तो क्या है पूरी खबर? जानने के लिए देखिए रिपोर्ट। अमेरिका और ईरान के बीच सीज फायर टूट गया है। यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि होरमूस में एक अमेरिकी युद्धपोत पर दो मिसाइलें दागी गई।
13:55
Speaker A
इस हमले को लेकर फारस समाचार एजेंसी ने ईरानी सेना इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी के हवाले से बताया कि जब अमेरिकी नौसेना के एक पोत ने रेवोल्यूशनरी गार्ड की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया तो जास्क द्वीप के पास
14:09
Speaker A
उस पर दो मिसाइलें दागी गई। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के 14 सूत्रीय नए प्रस्ताव को ठुकराते हुए होरमूस में एक बड़े मिशन का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने प्रस्ताव को लेकर कहा कि यह स्वीकार करने
14:24
Speaker A
लायक नहीं है। साथ ही ट्रुथ सोशल पर घोषणा की कि जिन देशों का मध्य पूर्व में चल रहे विवाद से लेना देना नहीं है, ऐसे कई देशों ने होरमूस स्टेट से अपने जहाजों को बाहर निकालने के लिए मदद मांगी है। हमने इन
14:37
Speaker A
देशों से साफ कहा है कि हम उनके जहाजों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालेंगे। यह प्रक्रिया प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत शुरू होगी। लेकिन अगर इस मानवीय काम में किसी तरह की रुकावट डाली गई तो उसका सख्ती से जवाब दिया जाएगा। इस मिशन में 15,000
14:52
Speaker A
सैनिक और 100 से ज्यादा जल और थल आधारित विमान शामिल होंगे। ट्रंप ने जिस तरह होरमूस में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी को बढ़ाने का ऐलान किया। साथ ही ईरान को धमकाया भी है जिसे बाद में ईरान भड़का हुआ
15:06
Speaker A
है। उसने इसे सीज फायर का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ऐसा कदम उठाता है तो हमारा रुख बिल्कुल साफ है। हम जवाबी कार्रवाई करेंगे और सैन्य रूप से मुकाबला करेंगे और ऐसी स्थिति में युद्ध विराम खत्म हो जाएगा। और अब जब अमेरिकी
15:21
Speaker A
पोत पर मिसाइलें दागी गई है तो यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका और ईरान में जंग दोबारा शुरू हो सकती है? इस घटनाक्रम ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। और बुलेटिन के आखिर में देखेंगे जानेमाने
15:32
Speaker A
कार्टूनिस्ट इरफान की किस खबर पर पड़ी तिरछी नजर। आखिर जो कहा था एग्जिट पोल ने वही सही हुआ। जैसा कि नतीजे आए हैं वो चौंकाने वाले भी है। जहां पर चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के उम्मीदवारों को देखकर वहां की जो जनता जो
16:03
Speaker A
पिछले 15 साल से दीदी के साथ रहने की आदि हो गई थी। दीदी के साथ रहकर खुश भी नजर आ रही थी। उसने बीजेपी के उम्मीदवारों को दौड़ा दौड़ा कर वहां पर भगाया। उनके साथ में उनके प्रचार को उन्होंने
16:21
Speaker A
मंजूर नहीं किया। तो जब नतीजे आए हैं तो वाकई में बहुत चौंकाने वाले आ रहे हैं। इसलिए कि दीदी की बात नहीं हुई लेकिन सर की बात वहां पर मान ली गई है। इसका मतलब यह है कि मोदी है तो मुमकिन है
16:54
Speaker A
बहुत-बहुत शुक्रिया इरफान जी। तो आज इस बुलेटिन में इतना ही। आप देखते रहिए डीबी लाइव। नमस्कार।
Topics:दक्षिण भारत चुनावबीजेपीकांग्रेसतमिलनाडु चुनावकेरल चुनावपश्चिम बंगाल काउंटिंग विवादममता बनर्जीबिहार विक्रमशिला सेतुसुप्रीम कोर्ट चुनाव याचिकाराजनीति भारत

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →