Skip to content

The Man Who Gave His Life for the Youth | SOCRATES

सोक्रेटीस ने युवाओं को जागरूक करने के लिए अपनी जान दी, जो आज भी प्रेरणा का स्रोत है।

Key Takeaways

  • सच्चाई और न्याय के लिए खड़े होना जरूरी है, चाहे कीमत कुछ भी हो।
  • युवाओं को सोचने और सवाल पूछने के लिए प्रेरित करना समाज सुधार का पहला कदम है।
  • भ्रष्टाचार केवल रिश्वत नहीं बल्कि सत्ता का दुरुपयोग भी है।
  • सच्चे शिक्षक अपनी जान तक देने को तैयार रहते हैं ताकि समाज जाग सके।
  • सोक्रेटीस की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।

What the video covers

  • सोक्रेटीस पर आरोप था कि वह युवाओं को भ्रष्ट कर रहा है, जिसके कारण उसे जेल में डाल दिया गया।
  • सोक्रेटीस ने ग्रीस की सड़कों पर जाकर पॉलिटिशियंस, बिजनेसमैन और शायरों से सवाल पूछकर युवाओं को सोचने पर मजबूर किया।
  • उसका तरीका लोगों को भ्रष्टाचार और न्याय के असली मायने समझाने का था।
  • सोक्रेटीस की लोकप्रियता से ग्रीस के नेता और व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने उस पर मुकदमा चलाया।
  • अदालत में सोक्रेटीस ने माफी मांगने से इनकार कर दिया और सच्चाई के लिए मरने को तैयार रहा।
  • उसे मौत की सजा सुनाई गई और उसने जहर पीकर अपनी जान दे दी।
  • उसकी मौत ने उसके शिष्य प्लेटो को प्रेरित किया कि वह सोक्रेटीस के संदेश को फैलाए।
  • सोक्रेटीस की शिक्षाओं ने एरिस्टोटल और बाद में एलेग्जेंडर द ग्रेट जैसे महान व्यक्तित्वों को जन्म दिया।
  • यह कहानी 2500 साल पुरानी है लेकिन आज भी युवाओं को जागरूक करने की प्रेरणा देती है।
  • सोक्रेटीस को इतिहास में एक महान शिक्षक और युवाओं का जागरूककर्ता माना जाता है।

Answers

Questions about this video

सोक्रेटीस पर क्या आरोप लगे थे?

सोक्रेटीस पर आरोप था कि वह युवाओं को भ्रष्ट कर रहा है और ग्रीस के देवताओं की तौहीन कर रहा है।

सोक्रेटीस ने युवाओं को कैसे जागरूक किया?

सोक्रेटीस ने सवाल पूछकर और सोचने पर मजबूर करके युवाओं को भ्रष्टाचार और न्याय के असली मायने समझाए।

सोक्रेटीस ने अपनी सजा के दौरान क्या फैसला लिया?

सोक्रेटीस ने माफी मांगने से इनकार किया और न्याय के लिए मरने को तैयार रहा, अंत में उसने जहर पीकर अपनी जान दे दी।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
70 साल का एक बंदा जेल में बैठा था और उस पर चार्ज क्या है कि उसने यूथ को करप्ट किया। वो अगर चाहे तो डील करके मुल्क छोड़ कर चला जाए। ऑपोजिशन कह रही है ये बंदा अब खत्म है। अब कुछ नहीं हो सकता इसका और
00:17
Speaker A
उसके पास दो ऑप्शंस हैं। या तो माफी मांगो और या इसी जेल में मरो। इस बंदे का नाम हम सब जानते हैं। इसका नाम है सोक्रेटीस सुकरात। इंसान के लिए बगैर सोचे समझे जीने से मरना बेहतर है। और यह कहानी आज से 2500 साल पहले एथेंस
00:37
Speaker A
ग्रीस के एक टेंपल से शुरू होती है। एक दफा ग्रीस के सबसे बड़े टेंपल में सोक्रेटीस के दोस्त ने खड़े होकर कहा कि है कोई जो मेरे इस दोस्त से ज्यादा वाइज और जहीन हो। तो वहां बैठे सब लोगों ने कहा कि नहीं
00:53
Speaker A
इससे ज्यादा जहीन और वाइस और कोई नहीं है। यह सुनकर सोक्रेटीस हैरान हो गया कि मैं तो अभी-अभी एक आम सा सोल्जर जंग लड़ के आया हूं। मैं किस एंगल से वाइस और इंटेलिजेंट हूं। और उसने सोचा कि ये लोग
01:05
Speaker A
मुझे जहीन क्यों कह रहे हैं। यह जानने के लिए सोक्रेटीस ग्रीस के सड़कों पर निकल गया। और उसने देखा कि एक पॉलिटिशियन स्पीच कर रहा है। जैसे ही उसकी स्पीच खत्म हुई, सोक्रेटीस ने एकदम खड़े होकर उससे पूछा कि आप
01:16
Speaker A
कहते हो कि मैं इंसाफ लूंगा। पहले जरा यह बताओ कि इंसाफ है क्या? तो उसने जवाब दिया कि इंसाफ वही है जो आवाम चाहे। तो सोक्रेटीस ने पूछा अगर कल आवाम फैसला करे कि हमें कमजोर का हक खाना है तो क्या वो
01:29
Speaker A
भी इंसाफ होगा? तो पॉलिटिशियन हैरान हो गया कि अब मैं इसे क्या जवाब दूं? तो सोक्रेटीस ने फिर उससे पूछा कि तुम कहते हो कि मैं आवाम की खिदमत करूंगा। तो खिदमत का मतलब यह है कि उनकी हर बात मान लेना या
01:39
Speaker A
वो करना जो सही हो। तो पॉलिटिशियन ने कहा मैं आवाम की हर बात मानूंगा। तो सोक्रेटीस ने फिर पूछा कि अगर मरीज कहे कि मैं जहर खाना चाहता हूं तो अच्छा डॉक्टर वो है कि उसकी बात मान ले या उसे रोके? तो वहां बैठा
01:52
Speaker A
पूरा क्राउड एकदम हैरान हो गया कि ये किस किस्म के क्वेश्चंस हैं? फिर सोक्रेटीस ने पूछा कि तुम करप्शन खत्म करना चाहते हो। तो करप्शन क्या सिर्फ रिश्वत लेना है या अपनी पावर अपनी और अपनी फैमिली के फायदे
02:04
Speaker A
के लिए यूज़ करना भी करप्शन है? एकदम सारा क्राउड चीखने लगा कि हां ये भी करप्शन है। वो पॉलिटिशियन वहां से बहुत ही शर्मिंदा होकर चला गया और लोग सोक्रेटीस के फैन हो गए। आराम आराम से सोक्रेटीस ग्रीस की
02:18
Speaker A
सड़कों पर आवाम से यही क्वेश्चंस करने लगा। कभी कोई बिजनेसमैन तो कभी कोई पॉलिटिशियन और कभी कोई शायर सब इसके क्वेश्चंस के सामने एक्सपोज हो जाते थे। और यह देखकर आहिस्ता-आहिस्ता वो ग्रीस में इतना वायरल हो गया। जब वो किसी भी डिबेट
02:32
Speaker A
के लिए जाता तो यूथ का एक बहुत बड़ा ग्रुप उसके पीछे-पीछे चल रहा होता था और इसी ग्रुप में एक यंग लड़का यह सारी चीजें ऑब्जर्व कर रहा था जिसका नाम था प्लेटो अफलातून। यह लड़का देखता था कि यह बंदा नंगे पैर
02:47
Speaker A
घूम रहा है, हर दिन सेम कपड़े पहन रहा है और उसे दुनिया की कोई चीज नहीं चाहिए। और यह सब वो सिर्फ कौम को जगाने के लिए कर रहा है। सोक्रेटीस का फेम देख के वहां के पॉलिटिशियंस, बिजनेसमैन और शायरों को बहुत
03:01
Speaker A
ज्यादा गुस्सा आया। क्योंकि अब जब भी वो कहीं भी जाते थे तो यूथ उनसे बहुत ही खतरनाक क्वेश्चंस पूछते थे। तो इन सब ने मिलकर एक दिन प्लान बनाया कि हम सोक्रेटीस को किसी ना किसी तरीके से बसाएंगे और
03:12
Speaker A
उन्होंने सोक्रेटीस के खिलाफ एक केस कर दिया कि एक तो यह यूथ को करप्ट कर रहा है और दूसरा हमारे खुदाओं की तौहीन कर रहा है क्योंकि पहले यूथ हमारी बड़ी इज्जत करती थी और अब वो बहुत ही बदतमीज हो गई है। और
03:25
Speaker A
इसी केस की वजह से उन्होंने सोक्रेटीस को जेल में डाल दिया। जब उसे अदालत में पेश किया गया तो जज ने उससे पूछा कि तुम पर इल्जाम है कि तुम यूथ को करप्ट कर रहे हो। तो सोक्रेटीस ने हंसकर जवाब दिया कि मैं
03:38
Speaker A
तो सिंपल एक सवाल पूछता हूं जिससे यूथ सोचने पर मजबूर हो जाती है और करप्ट लोगों को पहचानने लगती है। अगर इसे आप करप्शन समझते तो हां मैं गिल्टी हूं। तो जज ने एकदम देखा और उसने फिर पूछा कि तुम रहम की
03:51
Speaker A
अपील क्यों नहीं करते? तो सोक्रेटीस ने एकदम हंस के कहा क्योंकि जो खिदमत मैंने ग्रीस की की है वो किसी ने नहीं की और मुझे इसका बहुत बड़ा अवार्ड मिलना चाहिए। मैंने नौजवानों को जगाया है। मैं क्यों रहम की अपील करूं? इस बात पर जजेस को बहुत
04:05
Speaker A
ज्यादा गुस्सा आया कि यह बूढ़ा शख्स यह हमारा मजाक उड़ा रहा है। तो जज ने उसे कहा कि अगर तुम चुप करके बैठो और किसी और मुल्क चले जाओ तो हम तुम्हें कुछ भी नहीं कहेंगे। तो सोक्रेटीस ने कहा नहीं इस
04:16
Speaker A
सच्चाई और इंसाफ के बगैर जीने से बेहतर है कि मैं मर जाऊं। तो जज ने एकदम उसे कहा कि फिर हम तुम्हें मौत की सजा क्यों ना सुनाएं? तो सोक्रेटीस ने बड़े ही काम और कॉन्फिडेंस से जज को कहा कि मुझे मारने से
04:28
Speaker A
आप सच को नहीं मार सकते। फाइनली जजेस को समझ आ गई कि यह बंदा अब किसी सूरत टूटने वाला नहीं है। तो उन्होंने सोक्रेटीस को मौत की सजा सुना दी और कहा कि तुम जहर खा के मरोगे। जिस दिन यह सजा सुनाई गई उसी दिन
04:42
Speaker A
ग्रीस की रिलीजियस छुट्टियां स्टार्ट हो गईं और वो एक महीना जेल में रहा। उसके सारे दोस्तों ने उसे भागने को कहा। इवन एक दोस्त ने वहां जितने गार्ड्स थे उनको रिश्वत दी और उसे कहा कि चलो भागो। मगर
04:54
Speaker A
सोक्रेटीस ने कहा नहीं, खामोशी से बेहतर मौत है। और आखिरी दिन सब दोस्तों और यूथ से मिलने के बाद उसने वो ज़हर पी लिया। और वो मर गया। और उसी दिन अफलातून और उसके सारे दोस्त वहां पे खड़े थे। सोक्रेटीस की यह मौत
05:10
Speaker A
देखकर अफलातून ने अपनी जिंदगी का मिशन बना लिया कि वो सोक्रेटीस का मैसेज पूरी दुनिया में फैलाएगा। और आज 2500 साल बाद यह कोई नहीं जानता कि ग्रीस के उस जमाने के लीडर कौन थे। लेकिन सोक्रेटीस हमेशा के लिए जिंदा
05:24
Speaker A
है। क्योंकि सोक्रेटीस दुनिया की तारीख का वो बंदा है जिसने नौजवानों को जगाने के लिए अपनी जान दे दी। और इसकी कुर्बानी की वजह से अफलातून, फिर एरिस्टोटल और उसी की टीचिंग्स की वजह से एक यंग लड़का एलेग्जेंडर द ग्रेट में दुनिया की तारीख
05:40
Speaker A
की सबसे बड़ी एंपायर बन गई। [संगीत] सब्सक्राइब।
Topics:सोक्रेटीसयुवाओं की जागरूकताभ्रष्टाचारग्रीस का इतिहासफिलॉसफीप्लेटोएरिस्टोटलएलेग्जेंडर द ग्रेटन्यायशिक्षा

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →