अच्छे इंसान के लिए जरूरी 7 बातें जो जीवन दृष्टिकोण बदल देंगी। खुद की कदर करें और सीमाएं तय करें।
Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.
Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.
Key Takeaways
- खुद की कदर और सीमाएं तय करना जरूरी है।
- हर हां का मतलब आपकी जिंदगी में ना हो सकता है।
- टकराव से बचना हमेशा सही नहीं, आत्मसम्मान की रक्षा करें।
- सबको खुश करने की कोशिश में खुद से दूर न हों।
- अच्छाई छोड़ें नहीं, लेकिन खुद को खोकर दूसरों की मदद न करें।
What the video covers
- ना कहना सीखें, हर किसी की मदद करना जरूरी नहीं है क्योंकि इससे आपके सपने अधूरे रह जाते हैं।
- लोगों पर जल्दी भरोसा न करें, समय लेकर भरोसा बनाएं क्योंकि हर मुस्कुराहट वाला आपका अपना नहीं होता।
- अपनी खुशी को सबसे आखिरी में न रखें, खुद खुश रहना भी जरूरी है।
- टकराव से बचना ठीक नहीं, कभी-कभी अपने आत्मसम्मान के लिए खड़ा होना जरूरी है।
- अपनी कीमत खुद समझें, मेहनत के साथ अपनी वैल्यू भी दिखाएं।
- हर किसी को खुश करने की कोशिश छोड़ें क्योंकि पूरी दुनिया को खुश नहीं किया जा सकता।
- अच्छा होना कमजोर होना नहीं है, दयालु बनें लेकिन अपनी सीमाएं तय करें।
Chapters
- 00:00परिचय और पहला पॉइंट: ना कहना सीखें
- 00:22दूसरा पॉइंट: भरोसा समय लेकर करें
- 00:41तीसरा पॉइंट: अपनी खुशी को प्राथमिकता दें
- 01:02चौथा पॉइंट: टकराव से बचना सही नहीं
- 01:19पांचवा पॉइंट: अपनी कीमत समझें
- 01:38छठा पॉइंट: हर किसी को खुश करने की कोशिश छोड़ें
- 01:56सातवां पॉइंट: अच्छा होना और कमजोर होना अलग
- 02:36निष्कर्ष और प्रेरणा: अच्छाई का संकल्प
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
अच्छे और ईमानदार लोग कई बार जिंदगी में अकेले रह जाते हैं। यह सात बातें हैं जो हर अच्छे इंसान को समझनी चाहिए। सबसे पहले, ना कहना नहीं आता। अच्छे लोग हर किसी की मदद करना चाहते हैं। लेकिन जो हर समय दूसरों के लिए उपलब्ध रहता है,
Speaker A
अवेलेबल रहता है, उसके अपने सपने अधूरे रह जाते हैं। याद रखिए, हर हां किसी और के लिए होती है, लेकिन कई बार वही आपकी जिंदगी को ना कह देती है। दूसरी बात, लोग पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं। दिल साफ होता है इसलिए
Speaker A
उन्हें लगता है कि सामने वाला भी वैसा ही होगा। लेकिन हर मुस्कुराने वाला आपका अपना नहीं होता। भरोसा कीजिए मगर समय लेकर। तीसरी बात, अपनी खुशी सबसे आखिर में रखते हैं ऐसे लोग। वे सबको खुश रखने की कोशिश
Speaker A
करते हैं। परिवार, दोस्त, रिश्तेदार, लेकिन जब खुद की बारी आती है तब वे थक चुके होते हैं। खाली इंसान किसी का जीवन नहीं भर सकता। चौथा पॉइंट, टकराव से ये लोग अक्सर बचते हैं। उन्हें लड़ाई पसंद नहीं होती इसलिए
Speaker A
गलत बात भी सह लेते हैं। लेकिन हर बार चुप रहना शांति नहीं। कई बार अपने आत्मसम्मान की कीमत चुकानी होती है। पांचवी बात, अपनी कीमत खुद नहीं समझते। यह बड़ा इंपॉर्टेंट पॉइंट है। वे सोचते हैं कि अच्छा काम अपने
Speaker A
आप पहचान बना देगा। लेकिन दुनिया सिर्फ मेहनत नहीं, आपकी वैल्यू भी देखती है। अगर आप खुद अपनी कदर नहीं करेंगे तो दूसरे क्या करेंगे? छठी बात, हर किसी को खुश करने की कोशिश। देखिए, सच्चाई यह है कि आप
Speaker A
पूरी दुनिया को खुश नहीं कर सकते। जितना आप सबको खुश करने में लगेंगे, उतना ही खुद से दूर होते जाएंगे। सातवीं बात, अच्छा होना और कमजोर होना अलग बातें हैं। दयालु बनिए लेकिन कमजोर मत बनिए। विनम्र बनिए लेकिन अपनी सीमाएं तय कीजिए क्योंकि अच्छे
Speaker A
इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसका दिल है और सबसे बड़ी ढाल उसका आत्मसम्मान है। याद रखिए, जिंदगी में पीछे अच्छे लोग नहीं रह जाते बल्कि वे लोग पीछे रह जाते हैं जो अपनी अच्छाई की रक्षा करना नहीं सीखते।
Speaker A
अगर आप भी दिल के अच्छे इंसान हैं तो आज से एक वादा कीजिए। अच्छाई कभी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन खुद को खोकर भी किसी का मत बचाइए। अगर यह बात दिल को छू गई हो तो इसे उस इंसान के साथ जरूर शेयर कीजिए जो
Speaker A
हमेशा सबके लिए अच्छा करता हो। थैंक यू सो मच। फॉलो जरूर करिएगा।
Topics:अच्छाईजीवन के सबकआत्मसम्मानखुशीसीमाएं तय करनाभरोसाना कहनादयालुताटकरावव्यक्तिगत विकास









![Ishq Murshid – Episode 11 [𝐂𝐂] – 17 Dec 23 – Sponsored … — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/9WY-hj4Cayc/maxresdefault.jpg)

