यह वीडियो मोबाइल पर वॉइस ओवर रिकॉर्डिंग और एडिटिंग की पूरी प्रक्रिया सरल हिंदी में समझाता है।
Key Takeaways
- अच्छी ऑडियो क्वालिटी के लिए स्क्रिप्ट और रिकॉर्डिंग एनवायरमेंट सबसे महत्वपूर्ण हैं।
- कन्वर्सेशनल टोन में स्क्रिप्ट लिखना और छोटे व सरल वाक्य उपयोग करना चाहिए।
- माइक की सही प्लेसमेंट और डेसिबल कंट्रोल से रिकॉर्डिंग बेहतर होती है।
- एडिटिंग में जादू नहीं होता, बेसिक रिकॉर्डिंग सही हो तो एडिटिंग आसान होती है।
- वॉइस ओवर रिकॉर्डिंग में धैर्य और अभ्यास जरूरी है, गलतियां सामान्य हैं।
What the video covers
- वॉइस ओवर रिकॉर्डिंग और एडिटिंग की बेसिक जानकारी और महत्व।
- स्क्रिप्ट लिखने के तीन मुख्य पॉइंट्स: कन्वर्सेशनल टोन, छोटे व सरल वाक्य, सीधे मुद्दे पर बात।
- रिकॉर्डिंग से पहले सही स्क्रिप्ट तैयार करना जरूरी है ताकि फ्लो अच्छा रहे।
- रिकॉर्डिंग एनवायरमेंट को नॉइज़ कम रखने के लिए ठीक करना आवश्यक है।
- माइक की सही प्लेसमेंट से ऑडियो क्वालिटी बेहतर होती है।
- फोन से रिकॉर्डिंग के लिए रैक फर्ज टू ऐप का उपयोग और डेसिबल कंट्रोल।
- रिकॉर्डिंग के दौरान ग्राफ पर ध्यान देना ताकि ऑडियो डिस्टॉर्ट न हो।
- एडिटिंग में नॉइज़ रिडक्शन, इक्वलाइजर और कंप्रेसर का सही इस्तेमाल।
- गलतियों को एडिटिंग में हटाया जा सकता है, पर बेसिक सेटअप मजबूत होना चाहिए।
- पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई गई है ताकि कोई भी आसानी से सीख सके।
Chapters
- 00:00परिचय और वॉइस ओवर की जरूरत
- 00:29स्क्रिप्ट लिखने के तीन मुख्य पॉइंट्स
- 01:49कन्वर्सेशनल टोन और सरल भाषा का महत्व
- 02:56रिकॉर्डिंग के लिए सही एनवायरमेंट सेट करना
- 04:19माइक की सही प्लेसमेंट और फोन से रिकॉर्डिंग
- 05:09रिकॉर्डिंग के दौरान डेसिबल और ग्राफ का ध्यान
- 05:37एडिटिंग: नॉइज़ रिडक्शन और इक्वलाइजर का उपयोग
- 06:29कंप्रेसर का उपयोग और अंतिम सुझाव
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
आज की इस वीडियो में हम वॉइस ओवर रिकॉर्डिंग और उसके एडिटिंग के बारे में बात करेंगे। जब भी मैं वीडियो अपलोड करता हूं YouTube पर तो मुझे काफी सारे कमेंट्स आते हैं कि आपकी वीडियो में ऑडियो क्वालिटी इतनी अच्छी कैसे है? आप ऑडियो
Speaker A
कैसे रिकॉर्ड करते हो, कैसे एडिट करते हो? उसके बारे में बताओ। तो आज हम वही सब कवर करेंगे। मैंने अपने कंटेंट क्रिएशन की जर्नी भी वॉइस ओवर वीडियोस बनाकर ही स्टार्ट करी थी। क्योंकि इनिशियली मेरे पास सेटअप भी नहीं था। दूसरा मुझे अपना
Speaker A
फेस दिखाने में शर्म भी बहुत आती थी। तो वॉइस ओवर बनाना ही मेरे लिए एक चॉइस थी। उस टाइम पे जब मैं खुद ही का वॉइस ओवर सुनता था तो बहुत क्रिज साउंड करता था। तो उसके बाद मैंने काफी सारी YouTube वीडियोस
Speaker A
देखी और सीखा कि कैसे रिकॉर्ड करूं अच्छे से कैसे एडिट करूं। तब जाके अब मेरी वीडियोस में जो ऑडियो होती है वो थोड़ी अच्छी होती है। तो जो कुछ भी मैंने सीखा है वो मैं तुम्हें इस वीडियो में सिखा
Speaker A
दूंगा। सारी चीजें हम स्टेप बाय स्टेप कवर करेंगे। तो इस वीडियो के बाद तुम्हारी सारी चीजें क्लियर हो जाएगी कि अच्छी ऑडियो कैसे रिकॉर्ड करी जाती है वीडियोस के लिए। बट यार वॉइस ओवर रिकॉर्डिंग का जो हमारा प्रोसेस है ना वो स्टार्ट होता है
Speaker A
एक स्क्रिप्ट के साथ। हम डायरेक्टली वॉइस ओवर रिकॉर्ड करने नहीं चले जाते। हमें जब पता होगा कि क्या बोलना है वीडियो में तभी हम अच्छे से बोल पाएंगे। वरना तुम वॉइस ओवर रिकॉर्ड करने बैठोगे और सब ब्लैंक हो
Speaker A
जाएगा एकदम से। तुम अटक अटक कर बोलने लगोगे। तो वीडियो फ्लो अचीव करने के लिए पहले तुम्हें स्क्रिप्ट लिखनी पड़ेगी और स्क्रिप्ट लिखने के लिए मैं तीन मेन पॉइंट्स तुम्हारे साथ शेयर करना चाहता हूं। इसको प्लीज ध्यान से सुन लेना
Speaker A
क्योंकि अगर फाउंडेशन ही वीक होगी मतलब अगर तुम्हें पता ही नहीं है क्या बोलना है तो तुम कुछ भी रैंडम बोल के आ जाओगे तो उसके बाद कितना अच्छा बोला है वो मैटर नहीं करता क्योंकि क्या बोला है वही अगर
Speaker A
खराब होगा तो अच्छे बोलने से क्या फायदा होगा है ना तो स्क्रिप्ट स्ट्रांग करने के लिए तीन मेन पॉइंट्स ये है कि सबसे पहले स्क्रिप्ट जो होगी तुम्हारी वो कन्वर्सेशनल टोन में होगी जिस टोन में तुम यूजुअली किसी से बात करते हो उसी टोन में
Speaker A
तुम अपनी स्क्रिप्ट को लिखोगे ताकि तुम जब उसे रीड करो तो ऐसा ना लगे कि कोई कुछ पढ़ के सुना रहा है। इवन जब मैं फेस कैम वीडियोस बनाता हूं मेरे पास स्क्रिप्ट होती है यहां पे वर्ड बाय वर्ड बट ऐसा
Speaker A
नहीं कि मैं वर्ड बाय वर्ड इसे फॉलो करता हूं बट स्क्रिप्ट मुझे डायरेक्शन दे देती है कि एक लाइन ये बोली अगर मैं बीच में मिस हो गया कुछ तो वापस जाऊंगा स्क्रिप्ट पे देखूंगा कि नेक्स्ट क्या बोलना था फिर
Speaker A
वापस मैं कैमरा देख के बोलूंगा बीच का पार्ट तो कट हो जाएगा है ना तो स्क्रिप्ट लिखने से फायदा ये हो रहा है कि मुझे डायरेक्शन मिल जा रही है कि पहले यह बोलना था बीच में ही बोलना था और ऐसा नहीं है कि
Speaker A
वीडियो मैं एक ही फ्लो में रिकॉर्ड करता हूं मेरी एक वीडियो बनाने में 40-50 मिनट की रिकॉर्डिंग लगती है लगभग और तब जाके एडिट आउट करता हूं उसमें से गलतियों को और फिर एक 8-10 मिनट की वीडियो बनती है तो तुम
Speaker A
भी इनिशियली जब वीडियो रिकॉर्ड करोगे तुम्हें दिखेगा कि यार तुम बहुत सारी गलतियां कर रहे हो और वो बहुत नॉर्मल है। गलतियां होंगी उसे हम एडिट में हटा देंगे। पर स्क्रिप्ट जरूर लिखना और कन्वर्सेशनल टोन में लिखना। उसके लिए एक हैक है मेरे
Speaker A
पास कि कन्वर्सेशनल कैसे बनानी है अपनी स्क्रिप्ट को। बोलते बोलते लिखो। मतलब तुम लिख रहे हो उसको बोलो एक बार कि कैसा साउंड कर रहा है। फिर नेक्स्ट लाइन लिखो उसको एक साथ बोलो अब यहां से लेकर यहां तक
Speaker A
और देखो वो अच्छे से आ पा रहा है नेचुरली या नहीं आ पा रहा। बहुत ज्यादा प्रोफेशनल या पॉलिश्ड वर्ड यूज़ मत करना उसमें क्योंकि वो पता लग जाएगा कि बंदा कुछ वियर्ड करने की कोशिश कर रहा है या फेक
Speaker A
प्रोफेशनलिज्म दिखाने की कोशिश कर रहा है। वो अच्छा नहीं लगता। दूसरा जब तुम स्क्रिप्ट लिख रहे हो तो ट्राई करो उसमें छोटे-छोटे सेंटेंसेस हो और सिंपल वर्ड्स हो। क्योंकि अगर तुम कॉम्प्लेक्स बना दोगे ना स्क्रिप्ट को और तुम उसे किसी को
Speaker A
समझाने की कोशिश करोगे यानी व्यूअर जब उस वीडियो को देख रहा होगा तो वो खुद ही कंफ्यूज हो जाएगा कि बोलना क्या चाह रहा है। एक लाइन यहां शुरू हुई थी और यहां जाके खत्म हो रही है। ऐसा मत करो। अभी तक
Speaker A
जो भी तुमने मेरी वीडियो देखी होंगी या इस वीडियो में भी अगर तुम एनालाइज करोगे तो छोटे-छोटे सेंटेंसेस होंगे और सिंपल वर्ड्स मैं यूज़ कर रहाऊंगा। क्यों?
Speaker A
क्योंकि अगर मैं कॉम्प्लेक्स वर्ड यूज़ करूंगा या बड़े-बड़े सेंटेंसेस लगाऊंगा तो व्यूअर के दिमाग में जोर पड़ेगा और जैसे ही उसके दिमाग में जोर पड़ेगा वो वीडियो छोड़ के चले जाएगा। और सबसेेंट हमारा तीसरा पॉइंट है वो है कि डायरेक्ट मुद्दे
Speaker A
की बात करो। देखो अगर मैं इस वीडियो को स्टार्ट करता कि हेलो एवरीवन मेरा नाम सौरभ भट्ट है। आपका इस वीडियो में स्वागत है। आप मेरे प्लीज चैनल को लाइक करो। इससे व्यूअर का टाइम वेस्ट हो रहा है। सबसे
Speaker A
इंपॉर्टेंट एसेट जो एक व्यूअर का है या फिर जो हमारा भी है वो है हमारा टाइम। अगर कोई हमारा टाइम वेस्ट करता है तो हमें सही नहीं लगता। है ना? तो तुम भी अपनी वीडियो में अगर किसी का टाइम वेस्ट करोगे यानी
Speaker A
व्यूअर का टाइम वेस्ट करोगे तो वो भाग जाएगा वीडियो छोड़ के। तो डायरेक्ट मुद्दे की बात करो। वो बात करो जिसे सुनने में व्यूअर को इंटरेस्ट है। जिसको सुनके उसका कुछ फायदा होगा। रैंडम ये मत बोलो कि मुझे
Speaker A
सपोर्ट करो। ये सुनकर व्यूअर का क्या फायदा? एक बार हमारी स्क्रिप्ट रेडी हो जाए उसके बाद हम ध्यान देंगे अपने एनवायरमेंट पे। रिकॉर्डिंग एनवायरमेंट पे। डायरेक्टली वीडियो रिकॉर्ड करने में चले जाओ या वॉइस ओवर रिकॉर्ड करने में चले
Speaker A
जाओ। अपने एनवायरमेंट को फिक्स करो। उसके बाद अपनी माइक की प्लेसमेंट को फिक्स करो। अब तुम्हें लग रहा होगा कि यार मैं तो वॉइस ओवर रिकॉर्डिंग सीखने आया था, एडिटिंग सीखने आया था। तू स्क्रिप्ट के बारे में क्यों बता रहा है या फिर ये
Speaker A
एनवायरमेंट के बारे में क्यों बता रहा है? देखो ये इंपॉर्टेंट बेस है। मतलब बिल्डिंग बनती है। उसका फाउंडेशन स्ट्रांग होना चाहिए। वरना तुम कुछ भी बना दोगे तो वो गिर जाएगा। है ना? ये फाउंडेशन वाला पार्ट है। एडिटिंग में कोई ऐसा सीक्रेट नहीं है
Speaker A
कि तुम्हारी वॉइस में जादू आ जाएगा। तुम जब ये सारी चीजें फिक्स करोगे तो इवेंचुअली एडिट में आसान होगा वॉइस को फिक्स करना या इंप्रूव करना। एडिट में सिर्फ वॉइस को इंप्रूव किया जा सकता है। कोई जादू नहीं होगा एडिटिंग में। तो इस
Speaker A
वाले पार्ट पे प्लीज ध्यान दो। रिकॉर्डिंग एनवायरमेंट में तुम्हें इंश्योर करना है कि तुम कोई बड़े से कमरे में या खाली कमरे में रिकॉर्ड ना कर रहे हो क्योंकि उसमें तुम्हारी आवाज बहुत ज्यादा गूंजेगी। आवाज टकरा कर आएगी और उसे एडिट में फिक्स करना
Speaker A
बहुत टफ हो जाएगा तुम्हारे लिए। दूसरा तुम्हें ट्राई करना है कि रिकॉर्डिंग एनवायरमेंट में नॉइस कम से कम हो। बाहर का जो शोरशराबा है वो कम से कम आए। तुम्हें अपनी तरफ से 100% देना है। जैसे खिड़की दरवाजे बंद कर दिए, फैन ऑफ कर दिया। इतना
Speaker A
एटलीस्ट ट्राई करो। उसके बाद जो थोड़ी बहुत नॉइज़ आ रही है उसको मैं सिखा दूंगा कि कैसे एडिट में हटाना है। बट एटलीस्ट अपनी तरफ से हम एनवायरमेंट को फिक्स करेंगे कि रिकॉर्ड अच्छे से हो। उसके बाद सेकंडेंट चीज है माइक की प्लेसमेंट कैसी
Speaker A
होनी चाहिए। माइक की प्लेसमेंट डायरेक्टली अपने सामने मत रखना। फॉर एग्जांपल अगर तुम्हारे पास माइक नहीं भी है तुम फोन से रिकॉर्ड कर रहे हो तो डायरेक्ट ऐसे फोन को ना यहां पे ऐसे सामने मत रखो क्योंकि इसमें डायरेक्ट हवा जाएगी माइक के कैप्सूल
Speaker A
में वो गलत साउंड करेगा। तुम्हारी आवाज डिस्टर्ड हो जाएगी। तुम्हें माइक को ऐसे प्लेस करना है यहां पर। और ध्यान रहे कोई भी माइक तुम यूज़ कर रहे हो थोड़ा पास रखो उसे। अगर 1 लाख का भी माइक है और वो 1 फीट
Speaker A
दूर रखा हुआ है, 2 फीट दूर रखा हुआ है, उसमें आवाज गंदी ही रिकॉर्ड होगी एज़ कंपेयर टू अगर वो सब्जेक्ट के क्लोज होगा। तुमने नोटिस किया होगा मूवीज में भी बूमबाम लेके वो ऐसे सब्जेक्ट के क्लोज लेके जाते हैं माइक को। है ना? क्योंकि
Speaker A
माइक जहां पर प्लेस होगा वो वहीं की तो ऑडियो रिकॉर्ड करेगा। अगर तुमने माइक ओ उधर रखा हुआ है वहीं की ऑडियो रिकॉर्ड करेगा वो। फोन में ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए मैं रैक फर्ज टू ये वाली एप्लीकेशन
Speaker A
यूज़ करता हूं। इसमें फायदा यह है कि मैं डेसिबल्स कंट्रोल कर सकता हूं। जो वहां पे स्लाइडर होता है ना मैं यहां पे स्क्रीन रिकॉर्डिंग में दिखा दूंगा। उसको मैं -3 या -4 डेसिबल पे रखता हूं ताकि बाहर की
Speaker A
नॉइज़ वो ज्यादा कैप्चर ना करे। दूसरा हमें सबसे इंपॉर्टेंट चीज जो ध्यान देनी है जिस वजह से मैं तुम्हें इस ऐप में रिकॉर्ड करने के लिए बोल रहा हूं वो है तुम अपना रिकॉर्डिंग का ग्राफ नोटिस करो। अगर
Speaker A
तुम्हारे ग्राफ में जो स्पाइक्स हैं वो एकदम टॉप और एकदम बॉटम को रीच कर रही है यानी कि तुम्हारी ऑडियो डिस्टोर्ट हो रही है वो खराब हो जाएगी। वो बहुत इरिटेटिंग साउंड करेगी वो चुभेगी कानों में। तुम्हें ध्यान देना है कि जब तुम रिकॉर्ड कर रहे
Speaker A
हो उस ग्राफ को देखो। वो ग्राफ मिड सेक्शन में होना चाहिए। एकदम टॉप और बॉटम में अगर जा रहा है तो प्रॉब्लम हो जाएगी। इसके बाद हम इसको एडिट करने के लिए लेक्स ऑडियो एडिटर ये वाली एप्लीकेशन यूज़ करेंगे।
Speaker A
सिंपली अपनी जो ऑडियो ह
Speaker A
हटाएंगे अपनी ऑडियो में से। अगर तुम्हें लग रहा है नॉइज़ है ही नहीं तो ये वाला स्टेप स्किप कर सकते हो। है ना? तो नॉइस रिडक्शन के लिए सबसे पहले थ्री डॉट्स पे क्लिक करेंगे। वहां पे नॉइज़ रिडक्शन वाले
Speaker A
ऑप्शन पे जाएंगे। उस पे हम थ्रेशहोल्ड रखेंगे -15 डेसिबल या -20 डेसिबल तुम रख सकते हो। तो ये एक थ्रेशहोल्ड वैल्यू है। इसके बाद हम रेट सेट करेंगे 40% के अराउंड। और जो अटैक और रिलीज़ है उसे तुम
Speaker A
रख सकते हो 30 टू 40 मिलीसे्स के बीच में। ठीक है? इसके बाद हम नेक्स्ट इसमें इक्वलाइजर अप्लाई करेंगे। जो तुम बोलते हो कि यार तुम्हारी वॉइस में इतनी डेप्थ कैसे है? बेस कैसे ऐड हुआ है? वो हम इक्वलाइजर
Speaker A
में ऐड करते हैं। तो इक्वलाइजर के ऑप्शन पे जब तुम जाओगे तो तुम्हें ऐसा ग्राफ दिखेगा। यहां पे जो 32 62 ये जो लोअर फ्रीक्वेंसीज है इस पे हम दो डेसिबल तीन डेसिस अप कर देंगे। बहुत ज्यादा मत करना।
Speaker A
वो तो पता लग जाएगा कि इसने एडिट करा हुआ है। और जो हमारी हायर फ्रीक्वेंसीज हैं 4000 वाली उसमें एक डेसिबल ऊपर कर देना। मिड वाला सेक्शन बिल्कुल नहीं छेड़ेंगे हम। हम सिर्फ लोअर फ्रीक्वेंसी और एक 4000 वाले को डेसिबल वन से बढ़ा देंगे। दैट्स
Speaker A
इट। इसके बाद जो मैं तुम्हें बोल रहा था ना कि रिकॉर्ड करते वक्त ग्राफ को नोटिस करना कि वो मिड सेक्शन में होना चाहिए। एकदम टॉप और नीचे स्पाइक्स नहीं होनी चाहिए। वो तुम अपनी तरफ से थोड़ा बहुत
Speaker A
कंट्रोल कर सकते हो। बट इवेंचुअली यार कुछ ना कुछ स्पाइक्स आ ही जाती है ऑडियो में। इतना ओवरथिंक मत करना। तो उन स्पाइक्स को हटाने के लिए अब हम कंप्रेसर का यूज़ करेंगे। अगेन थ्री डॉट्स पे क्लिक करके
Speaker A
तुम कंप्रेसर पे जाओगे। वहां पे थ्रेशहोल्ड वैल्यू रख लेना -7 डेसीबल। रेट को रख लेना 4:1 और अटैक रिलीज 25 और 50 मिली सेकंड रख देना। दैट्स इट। लास्ट में हम नॉर्मलाइज करेंगे अपनी ऑडियो को। नॉर्मलाइज क्यों कर रहे हैं? क्योंकि नॉइस
Speaker A
रिडक्शन और कंप्रेसर लगा के वो बहुत कम हो गई होगी वेवफॉर्म। इसको हम थोड़ा सा नॉर्मलाइज करेंगे। नॉर्मलाइज़ करने के लिए सिंपली थ्री डॉट्स पे क्लिक करके नॉर्मलाइज़ पे क्लिक कर देना तो वो नॉर्मलाइज़ हो जाएगी। दैट्स इट। इतना ही था
Speaker A
हमारा स्क्रिप्ट से लेकर रिकॉर्डिंग एनवायरमेंट फिक्स करने से लेकर रिकॉर्डिंग के बाद एडिटिंग करने तक। तो ये सब तुम कर लोगे तो तो बहुत अच्छी ऑडियो रिकॉर्ड हो जाएगी। फिलहाल अगर तुम जानना चाहते हो कि ये तो रिकॉर्डिंग के बारे में था वॉइस ओवर
Speaker A
रिकॉर्डिंग। अगर तुम जानना चाहते हो कि मैं अपनी पूरी यह फेस कैम वीडियो कैसे रिकॉर्ड करता हूं तो तुम ये वाली वीडियो देख सकते
Topics:वॉइस ओवर रिकॉर्डिंगमोबाइल वॉइस ओवरयूट्यूब ऑडियो एडिटिंगस्क्रिप्ट लिखनारिकॉर्डिंग एनवायरमेंटमाइक प्लेसमेंटरैक फर्ज टू ऐपऑडियो क्वालिटी सुधारनॉइज़ रिडक्शनहिंदी ट्यूटोरियल











