सौरभ भट्ट ने बताया कैसे सिर्फ 10 वीडियो से YouTube चैनल को जल्दी मोनेटाइज किया और सफल कंटेंट बनाने के टिप्स दिए।
Key Takeaways
- सही और वर्किंग आइडिया सिलेक्ट करना मोनेटाइजेशन की पहली कुंजी है।
- ह्यूमन इमोशंस का कंटेंट में इस्तेमाल व्यूज बढ़ाने में मदद करता है।
- कॉम्पिटिटर एनालिसिस से बेहतर वीडियो स्ट्रक्चर और हुक बनाएं।
- ब्रांड स्पॉन्सरशिप में क्रेडिबिलिटी बनाए रखना जरूरी है।
- अच्छे कंटेंट के लिए स्क्रिप्ट और वीडियो फॉर्मेट दोनों पर ध्यान दें।
What the video covers
- सिर्फ 10 वीडियो से चैनल को 20 दिनों में मोनेटाइज किया गया।
- सही आइडिया सिलेक्शन पर जोर, जिसमें कंटेंट पहले से किसी प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा हो।
- कंटेंट में शॉक वैल्यू, क्यूरियोसिटी और ह्यूमन इमोशंस (फियर, ग्रीड, लस्ट) का इस्तेमाल जरूरी है।
- अपने कॉम्पिटिटर्स के पॉपुलर कंटेंट का एनालिसिस कर हुक और वीडियो स्ट्रक्चर सीखें।
- वीडियो फॉर्मेट और प्रोडक्शन क्वालिटी को समझकर अपने कंटेंट में सुधार करें।
- ब्रांड स्पॉन्सरशिप पर जल्दी भरोसा न करें, क्रेडिबिलिटी बनाए रखना जरूरी है।
- अर्निंग्स के स्रोत: YouTube एडसेंस, एफिलिएट मार्केटिंग और कोचिंग कॉल्स।
- स्क्रिप्टिंग और वीडियो के शुरुआती 30 सेकंड में हुक बनाना जरूरी है।
- अपने कंटेंट में नैतिकता और मॉरल्स का ध्यान रखें।
- कोचिंग कॉल्स के जरिए कंटेंट क्रिएटर्स को गाइड किया जाता है।
Chapters
- 00:00चैनल मोनेटाइज कैसे किया 10 वीडियो से
- 00:36आइडिया सिलेक्शन की महत्ता
- 01:13कंटेंट में ह्यूमन इमोशंस का इस्तेमाल
- 03:02चैनल की अर्निंग्स और सोर्सेस
- 03:39कॉम्पिटिटर एनालिसिस और वीडियो एग्जीक्यूशन
- 04:39वीडियो फॉर्मेट और प्रोडक्शन क्वालिटी
- 05:35ब्रांड स्पॉन्सरशिप और क्रेडिबिलिटी
- 06:09कोचिंग कॉल्स और कंटेंट क्रिएटर गाइडेंस
- 07:20वीडियो का समापन और आगे की योजना
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
कैसे मैंने सिर्फ 10 ही वीडियो अपलोड करके अपना यह चैनल मोनेटाइज़ किया, वह बताता हूं। और यही सेम लर्निंग्स तुम भी अपने चैनल पे अप्लाई कर सकते हो। और अगर अभी तक मोनेटाइज नहीं है तो उसे जल्दी से
Speaker A
मोनेटाइज फिर तुम कर पाओगे। और अभी तो 20 दिन हो गए हैं इस चैनल को मोनेटाइज हुए। तो जो भी अर्निंग्स हुई हैं, वो भी मैं शेयर करूंगा। तीन सबसे जरूरी चीजें हैं जिन्हें तुम भी अपनी वीडियोस में अप्लाई कर सकते
Speaker A
हो ज्यादा व्यूज गेन करने के लिए। तो पहले एक पॉइंट एक्सप्लेन कर देता हूं, उसके बाद अर्निंग शेयर करूंगा। ठीक है? फर्स्ट पॉइंट है आइडिया सिलेक्शन के बारे में। और यह कैसे कंफर्म करना है कि इस टॉपिक पे
Speaker A
वीडियो बनाऊंगा तो व्यूज आएंगे ही। तो क्योंकि मैं तो काफी टाइम से YouTube पे वीडियोस बना रहा हूं। इससे पहले वाला चैनल मोनेटाइज करने में मुझे काफी टाइम और एफर्ट लग गया था। तो वहां से जो भी मैंने
Speaker A
लर्निंग्स ली थी, वह फिर मैंने इस चैनल पर अप्लाई करी और जल्दी ये मोनेटाइज हो गया था। पिछले चैनल की जो लर्निंग्स थी, उसमें सबसे इंपॉर्टेंट यही था कि मैं एक आइडिया ऐसा सिलेक्ट करूं जिसमें मुझे कंफर्म हो
Speaker A
कि हां, व्यूज आएंगे। अब वो कैसे करते हैं, वो मैं तुम्हें अपनी ही वीडियो का एक ब्रेकडाउन करके बताता हूं। यह तो फर्स्ट वीडियो एक्चुअली जनरल लिंक का कोई कंपटीशन टाइप का था। उसके लिए मैंने बनाई थी और
Speaker A
सोच रहा था कहां अपलोड करूं? तो अपना चैनल बना के इधर अपलोड कर दी थी। एक्चुअल वीडियो जिसमें आइडिएशन, स्क्रिप्टिंग, एडिटिंग यह वाली प्रोसेस फॉलो हुई थी, उसको एक्सप्लेन करता हूं। वह थी फर्स्ट वीडियो हाउ आई मेड 1 लाख इन 12थ
Speaker A
स्टैंडर्ड। अब यह आइडिया वर्क करेगा इसके लिए मेरे पास तीन रीजन थे। सबसे पहले तो ये स्टोरी जब मैंने LinkedIn पे शेयर करी थी, तो वहां पे वर्क कर गई थी। उस पे काफी सारे लाइक्स आए थे। तो अगर तुम किसी और
Speaker A
प्लेटफार्म पे कंटेंट बनाते हो, वहां पे वो बहुत अच्छा वर्क कर रहा है। तो ट्राई करो उसी को तुम YouTube पे शेयर कर दो। उसके चांसेस ज्यादा होंगे कि वो वहां वर्क कर रहा था तो यहां पे भी कर जाएगा। दूसरा
Speaker A
रीजन यह था कि इस कंटेंट में शॉक वैल्यू थी थंबनेल में ही कि भाई 12 स्टैंडर्ड में 1 लाख वो कैसे? तो एक क्यूरियोसिटी वाला एलिमेंट भी था, शॉक वैल्यू भी थी। तो अगर तुम कोशिश करो कि ऐसा कोई क्यूरियोसिटी
Speaker A
वाला एलिमेंट अपने कंटेंट में इंट्रोड्यूस कर पाओ थंबनेल और टाइटल में ही। लास्टली जो सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट बात है जो बहुत सारे लोग शेयर नहीं करते, वो है कि ह्यूमन इमोशंस टैप करो अपने कंटेंट में। जैसे ह्यूमन इमोशंस में फियर, ग्रीड और लस्ट सेल
Speaker A
करना बहुत ईजी होता है। Instagram पे भी अगर तुम थोड़ा ऑब्जर्व करोगे तो तुम ईज़िली ये देख पाओगे कि यार फियर, ग्रीड और लस्ट लोग सेल कर रहे होते हैं। फियर में जैसे मान लो जो ऐड आते हैं ना कि एआई तुम्हारी
Speaker A
जॉब ले जा लेगा। हमारा कोर्स ले लो वरना दिक्कत हो जाएगी। तो यह फियर ही सेल कर रहे होते हैं। तो ह्यूमंस यूजुअली फियर अवॉइड करने के लिए एक्शंस लेते हैं। दूसरा ग्रीड के लिए एक्शंस लेते हैं। जैसे कुछ
Speaker A
ट्रेडर्स अपनी लग्जरी शोकेस करते हैं और बताते हैं कि हमारी ट्रेडिंग का कोर्स ले लो। तुम भी यही लग्जरी अचीव कर पाओगे। तो वैसे तो फेक ही होता है मोस्टली। बट मैं एक्सप्लेन कर रहा हूं कि वो कौन-कौन से
Speaker A
इमोशंस टैप कर रहे हैं तुम्हारे। दूसरा लस्ट वाला फैक्टर भी तुमने देखा ही होगा कि यार डांस वाली रील्स उस वजह से चल जाती हैं जो उस एंगल से शूट हुई होती हैं। तो तुम्हें ट्राई करना है कि यार पहले तो
Speaker A
अपने मोरल्स और एथिक्स थोड़ा स्ट्रांग रखना। उस बेसिस पे एक्ट करना। ऐसा नहीं कि शॉर्टकट तुमने ढूंढ लिया। ह्यूमन इमोशंस को अपने कंटेंट में इंट्रोड्यूस करो। जैसे इस कंटेंट का जो थंबनेल ही था उसमें भी एक ग्रीड वाला फैक्टर तो था कि यार 12th
Speaker A
स्टैंडर्ड में 1 लाख मुझे भी चाहिए। तो जो 12th वाले होंगे वो भी आएंगे। जो 11th वाले होंगे वो भी आएंगे। जो उसके आगे पहुंच गए होंगे वो भी देखने आएंगे कि यार इसने 12th में कर लिया तो क्या पता मैं
Speaker A
कॉलेज में भी कर लूं। वो एक फैक्टर है। दूसरा ये भी देखो कि तुम्हारे डोमेन में सेम जो कंटेंट नीश है तुम्हारा जिस बारे में तुम कंटेंट बनाते हो उसमें क्या वर्क कर रहा है। जैसे ये वाली वीडियोस मैंने
Speaker A
देखा था कि यार जो भी बनाता था उसके कुछ न कुछ व्यूज तो आ ही जाते थे। मुझे यह पता था कि ये वर्किंग आइडिया है और मैं भी इसको बनाऊंगा तो वो वर्क करेगा ही। नेक्स्ट पॉइंट पे आगे बढ़ने से पहले चैनल
Speaker A
की अर्निंग शो कर देता हूं। अभी तो बस 20 ही दिन हुए इस चैनल को मोनेटाइज़ हुए तो ज़्यादा अर्निंग्स हैं नहीं। बाकी अभी मैं डेली का दिखाऊं तो $12 इधर बन रहे हैं। और जो एफिलिएट लिंक्स मैंने डिस्क्रिप्शन में
Speaker A
डाले होते हैं वहां से तो बहुत कम अर्निंग हुई है। बट एक ऐसा सोर्स है जहां से इन दोनों को कंबाइन कर भी दोगे तुम। उससे भी ज्यादा अर्निंग हुई है। तो वो मैं बताता हूं। पहले सेकंड पॉइंट पे बात करते हैं कि
Speaker A
आइडिया सिलेक्शन के बाद उसे एग्जीक्यूट कैसे करना है। क्योंकि मान लो तुमने एक वर्किंग आइडिया तो सेलेक्ट कर लिया कि तुम्हें पता लग गया कि तुम्हारी नीश में क्या कंटेंट वर्क कर रहा है और उसमें कैसे तुम ह्यूमन इमोशंस को टैप कर सकते हो।
Speaker A
कैसे ह्यूमन इमोशंस को इंक्लूड करके फियर, ग्रीड, डिजायर ये सारी चीजें इंट्रोड्यूस कर सकते हो ताकि तुम्हारे कंटेंट पे ज्यादा क्लिक्स आए, ज्यादा लोग उस पे आए। पर इसे एग्जीक्यूट अच्छे से कैसे करना है, वो मैटर करता है क्योंकि अगर तुमने
Speaker A
एग्जीक्यूशन ही खराब कर दिया तो लोग आ तो जाएंगे पर उस पर टिकेंगे नहीं हैं ना। उसके लिए सबसे ईज़ी ये रहता है कि तुम अपना कॉम्पिटिटर एनालिसिस करो। जो भी तुम्हारे नीश के कंटेंट क्रिएटर्स हैं, उनका जो
Speaker A
रीसेंट में बहुत पॉपुलर कंटेंट गया है, वो वाला कंटेंट पीस उठाओ और उसको डाइससेक्ट करो कि उनका स्टार्टिंग हुक क्या था। यानी स्टार्टिंग 30 सेकंड में उन्होंने कौन-कौन सी ऐसी लाइंस बोली। उन्हें ध्यान से सुनो और वो लाइंस एनालाइज करो।
Speaker A
जिन लाइंस को सुनके तुम भी मोटिवेट हो गए, तुम भी कन्विंस हो गए उस वीडियो को देखने के लिए। तो स्टार्टिंग 30 सेकंड एनालाइज करो और फिर उसके बाद देखो कि वीडियो का स्ट्रक्चर कैसा था। मान लो जैसे वीडियो का स्ट्रक्चर
Speaker A
यूजुअली ये होता है कि 30 सेकंड का हुक है। जिसने यूजर को कन्विंस किया थोड़ी देर और देखने के लिए। फिर वीडियो मेनली पांच पार्ट्स में डिवाइडेड होता है कि मैं तुम्हें पांच पॉइंट्स बताऊंगा। वैसे एक-एक पॉइंट में चेक पॉइंट टाइप का होता है और
Speaker A
स्टार्टिंग 30 सेकंड में तो तुम्हें हुक करना ही होता है। यह 30 सेकंड वाला गेम तुम्हें स्ट्रांग करना होगा। उसके लिए तुम्हें काफी सारे कॉम्पिटिटर की स्क्रिप्ट देखनी पड़ेगी कि इन्होंने स्क्रिप्ट में स्टार्टिंग ऐसी किस तरीके से करी कि लोग
Speaker A
उसको देखने के लिए रुक गए। दूसरा वीडियो का एग्जीक्यूशन सिर्फ स्क्रिप्ट के थ्रू एनालाइज मत करो। यह भी देखो कि यार वीडियो का फॉर्मेट क्या था? फॉर एग्जांपल किसी नीश में ऐसे टॉकिंग हेड वाली वीडियो चल जाती है। किसी में ब्लॉगिंग वाला टाइप का
Speaker A
सीन चल जाता है। किसी में हाई क्वालिटी प्रोडक्शन चाहिए होता है। जैसे फाइनेंस वाले में यूजुअली तुम देखोगे तो ट्रस्ट बिल्ड होना बहुत इंपॉर्टेंट है। तो यूजुअली जो लोग फेस कैम बना रहे होते हैं, उन पे ट्रस्ट बिल्ड करना ईज़ी हो जाता है। तो उनकी
Speaker A
वीडियोस भी अच्छी चलती हैं। जो फॉर्मेट ऑलरेडी वर्किंग है, उसको तुम कॉपी करने की कोशिश करो। देखो कि तुम्हारी नीश में जो बंदे कंटेंट क्रिएट कर रहे हैं, वो किस वजह से आगे हैं। क्या वो अपनी प्रोडक्शन क्वालिटी की वजह से हाई हैं। अगर वो
Speaker A
प्रोडक्शन क्वालिटी की वजह से व्यूज ला पा रहे हैं तो एक बार उनको साइड कर दो। तो दूसरे कॉम्पिटिटर को एनालाइज करो। इसीलिए जब मैं अपने कोचिंग कॉल के मेंबर्स को बताता हूं, मैं उन्हें ये चीज़ सजेस्ट करता
Speaker A
हूं कि यार नए कंटेंट क्रिएटर्स को देखो जो थोड़े से छोटे हैं क्योंकि उनके पास प्रोडक्शन वैल्यू उतनी ज्यादा हाई होगी नहीं। उनके पास कुछ और होगा सेल करने के लिए जो लोग पसंद कर रहे हैं। तो वो हमें
Speaker A
डाइससेक्ट करना है और उसे अपने कंटेंट में इंक्लूड करने की कोशिश करनी है। तो एक बार तुमने आइडिया सेलेक्ट कर दिया कि वर्किंग आइडिया क्या है। उसके बाद तुमने देख लिया कि उसे एग्जीक्यूट कैसे करना है। नेक्स्ट
Speaker A
पॉइंट बहुत इंपॉर्टेंट है। उससे पहले अर्निंग का जो मैं सोर्स बता रहा था, वो रिवील करता हूं। देखो एडसेंस और एफिलिएट बहुत कम पे करता है और यूजुअली जो क्रिएटर्स होते हैं, वो डिपेंड करते हैं ब्रांड स्पॉन्सर्स पे या फिर खुद के प्रोडक्ट पे। अभी तो
Speaker A
क्योंकि चैनल बहुत छोटा है। ऐसा नहीं कि ब्रांड स्पॉन्सर्स ने रीच आउट नहीं करा। करा उन्होंने, बट मैंने नहीं करा क्योंकि मुझे वो ब्रांड ही सही नहीं लगे। कोई कॉलेज वाले ब्रांड आ रखे थे, कोई चेयर वाले ब्रांड आ रखे थे तो मुझे लगा अभी
Speaker A
इसको होल्ड करते हैं। कोई जब ऐसे ब्रांड्स आएंगे जिनका प्रोडक्ट मैं यूज़ करता हूं तो मैं उसे तुम्हें भी सजेस्ट कर पाऊंगा क्योंकि ऐसे फालतू स्पॉन्सर करके तो फायदा नहीं है। वो बहुत शॉर्ट टर्म वाली चीज़ हो जाएगी कि शॉर्ट टर्म पैसे मिल गए। बट
Speaker A
क्रेडिबिलिटी तुमने लूज़ कर दी। है ना? तो इस मंथ की कोचिंग कॉल की मैं तुम्हें अर्निंग्स दिखाऊं तो वो कुछ ये थी और ये YouTube और एफिलिएट से तो ज्यादा ही है। यूजुअली कोचिंग कॉल में क्या होता है कि
Speaker A
जो लोग YouTube स्टार्ट कर रहे होते हैं और कंफ्यूज्ड होते हैं कि स्टार्ट कैसे कर...
Speaker A
बता दो कि क्या मैं गलतियां कर रहा हूं कि मैं आगे नहीं बढ़ पा रहा हूं। तो बेसिकली YouTube ग्रोथ से रिलेटेड होती है वो कोचिंग कॉल। अब क्योंकि उन्हें पता है कि भाई मैं तो इतने टाइम से कर रहा हूं। तो
Speaker A
मुझे उनसे तो थोड़ा सा ज्यादा ही पता होगा तो मैं उन्हें गाइड कर पाऊंगा। तो इसलिए वो कोचिंग कॉल में आते हैं रेदर दैन कि वो खुद ही आइडेंटिफाई करें बहुत सारी YouTube वीडियो देख के कि क्या करना है क्या नहीं
Speaker A
करना है। कोचिंग कॉल उन्हें एक शॉर्टकट दे देता है जिसमें मैं ही उन्हें डायरेक्टली बता देता हूं कि क्या करना है क्या नहीं करना है और अभी तक जितनी भी कोचिंग कॉल्स हुई वो सारी बहुत बढ़िया हुई सबके रिव्यूज
Speaker A
एकदम पॉजिटिव थे अभी एक 12 साल का बच्चा भी आया हुआ था कोचिंग कॉल में एक 40 ईयर ओल्ड अंकल भी आए हुए थे तो ऐसे बहुत वैरायटी ऑफ़ लोग आते हैं और सबसे बात करने का मौका मिलता है। सबसे कुछ ना कुछ नया ही
Speaker A
सीखने का मौका मिलता है। पर मैं तो खुद ही सरप्राइज हो जाता हूं कि मैं इतने सेशन कर पा रहा हूं क्योंकि सेशन होने से पहले मैं बहुत डरा होता हूं कि यार अगर उन्होंने कुछ ऐसा पूछ लिया जिसको जिसके बारे में
Speaker A
मुझे ही नहीं पता तो मैं क्या बोलूंगा। बट जैसे ही सेशन स्टार्ट होता है दिमाग भी बहुत तेज भागने लग जाता है और फिर मैं उन्हें बता पाता हूं कि क्या कैसे करना है। चलो थर्ड पॉइंट पे बात करते हैं। थर्ड
Speaker A
पॉइंट है हमारा थंबनेल और टाइटल के बारे में। अब देखो तुमने आईडिया सेलेक्ट कर दिया उसे एग्जीक्यूट भी कर दिया। बट अगर उसकी पैकेजिंग अच्छी नहीं करोगे तो कोई भी उसे नहीं देखेगा। ये वाला पॉइंट यूजुअली लोग बहुत अंडरएस्टीमेट करते हैं कि थंबनेल
Speaker A
और टाइटल ये तो बहुत इजी टास्क है। बट ऐसा है नहीं। उसमें थोड़ा सा ह्यूमन साइकोलॉजी के हिसाब से तुम्हें समझना पड़ेगा कि कैसे उसे तुम्हें लिखना है और कैसे प्रेजेंट करना है। इसका मैं तुम्हें बेसिक्स बता देता हूं। अगर बहुत एडवांस जाएंगे तो
Speaker A
वीडियो बहुत लंबी हो जाएगी। बट बेसिक्स में ये रखो कि यार तुम बेसिक गलतियां ना कर रहे हो। ठीक है? इसको एटलीस्ट तुम चेक मार्क में रखो कि थंबनेल बहुत क्लीन होना चाहिए। उसमें मिनिमल टेक्स्ट होना चाहिए। जो भी डिजायर और फेयर तुम टैप करना चाहते
Speaker A
हो वो वहां पे मेंशन होना चाहिए। या फिर अगर वो इंफोटेनमेंट वीडियो है तो पर्टिकुलर क्या इनफार्मेशन मिलेगी एक्सैक्टली वो मेंशन करो। सबसे कम से कम जितने वर्ड हो सकते हैं उसमें। दूसरा वह वाले कलर्स यूज़ करो जो आपस में अच्छे
Speaker A
बैठते हैं। फॉर एग्ज़ांपल बैकग्राउंड का कलर ब्लू है तो टेक्स्ट का कलर येलो होगा या वाइट होगा और उसके बीच में थोड़ी सी शैडो होगी ताकि वो अच्छे से निखर कर दिखे। है ना? ऐसे कलर मत यूज़ करना कि बैकग्राउंड
Speaker A
भी वाइट है, टेक्स्ट भी वाइट है तो दिखेगा ही नहीं। तो क्लियर विज़िबिलिटी होनी चाहिए। कॉन्ट्रास्ट हाई होना चाहिए। अब ये कलर थ्योरी वाली वीडियो अगर तुम देखोगे तो तुम्हें समझ आ जाएगा। बाकी एआई की हेल्प ले लेना। वहां पे भी तुम्हें काफी सारी
Speaker A
चीजें क्लियर हो जाएंगी कि कौन से कलर्स आपस में अच्छे से बैठते हैं। तो उन्हें तुम यूज़ कर सकते हो। टाइटल रखने में हमें काफी सारी चीजों का ध्यान रखना होता है। सबसे पहले तो तुम्हें ये स्पेसिफाई करना
Speaker A
पड़ेगा कि तुम्हारा ट्रैफिक सोर्स YouTube एसइओ वाला है या YouTube ब्राउस फीचर वाला है? क्योंकि अगर YouTube सर्च रिजल्ट से तुम ट्रैफिक लाना चाह रहे हो तो वहां पे एसइओ ऑप्टिमाइज टाइटल तुम्हें लिखने पड़ेंगे ताकि वो सर्च करने पे नंबर वन
Speaker A
रैंक करे। उसी हिसाब से तुम्हें डिस्क्रिप्शन और टैग्स भी डालने पड़ेंगे। बट अगर तुम चाह रहे हो कि ब्राउज़ फीचर से व्यूज आए तो उसमें टाइटल एसइओ ऑप्टिमाइज नहीं भी हो तो चल जाता है। उसमें देखना होता है कि हाई क्लिक आ जाए। ऐसा टाइटल
Speaker A
हमें लिखना पड़ता है। फॉर एग्जांपल मैं अपनी कोई वीडियो का एग्जांपल देता हूं। जैसे लोअर मिडिल क्लास सेटअप टूर यह वाली हाईएस्ट परफॉर्मिंग वीडियो है। इसमें एक पर्टिकुलर स्टोरी फॉर्म हो रही है कि थंबनेल में लिखा हुआ है बस यही है। तो वो
Speaker A
रीड करने के बाद यूजुअली इंसान मोर इनेशन गैदर करने के लिए टाइटल पे जाता है कि बस यही है क्या यही है? उसके बाद वो टाइटल पे जाता है। उसके बाद वो रीड करता है लोअर मिडिल क्लास सेटअप टूर। तो ये एक स्टोरी
Speaker A
कंप्लीट हुई। बस यही है लोअर मिडिल क्लास सेटअप टूर। तो इसके बाद वो क्यूरियसिटी एलिमेंट अभी भी है कि बस यही है कितना है क्या है वो देखने के लिए फिर वो वीडियो के अंदर एंटर करता है तो ट्राई करो कि ऐसा
Speaker A
रिलेटेबल अगर तुम बना पाओ और उसमें कयोसिटी वाला हुक भी डाल पाओ वो अच्छा वर्क करता है और अगर कंप्लीटली इंफोटेनमेंट रिलेटेड चैनल है तो अगेन वहां पे चीजें बहुत डिफरेंट हो जाएगी। मैं अभी बहुत जनरलाइज चीजें बता रहा हूं। ये चैनल
Speaker A
स्पेसिफिक जैसे ही जाता है वहां पे बहुत चीजें डिफरेंट हो जाती है। है ना? ये तुम ब्लॉगिंग में अप्लाई कर सकते हो या नहीं कर सकते हो। वहां पे भी चीजें बहुत डिफरेंट हो जाएगी। तो तुम्हें बहुत डोमेन
Speaker A
स्पेसिफिक अपने हिसाब से देखना पड़ेगा कि कैसे तुम चीजें अप्लाई करोगे। ये सारी लर्निंग्स जरूरी नहीं है कि हर किसी के हर टाइप के कंटेंट पे वर्क करे। कुछ स्पेसिफिक कंटेंट पे वर्क करेगी। कुछ पे नहीं करेगी। और सबसे इंटरेस्टिंग चीज
Speaker A
बताऊं तो अभी तक जो मेरी हाईएस्ट परफॉर्मिंग वीडियो है उस पे कॉपीराइट क्लेम आया हुआ था। उसके बाद भी चैनल मोनेटाइज हो गया। तो वो मेरे लिए भी बहुत सरप्राइजिंग बात थी कि ऐसा भी हो जाता है क्या? बाकी ये कुछ मेन लर्निंग्स थी वो
Speaker A
मैंने तुम्हारे साथ शेयर करी। अगर मैं सारी ही चीज बताने लगूंगा तो बहुत टाइम लग जाएगा उस पे। बट ये इनिशियल पूछ देने के लिए तुम्हारे लिए काफी है कि इनिशियली ये बेसिक चेक्स तो तुम अपने कंटेंट में
Speaker A
इंश्योर करो। बाकी फिर जैसे-जैसे तुम आगे बढ़ोगे तुम्हें खुद पता लग जाएगा कि तुम्हें किस चीज की जरूरत है अपने कंटेंट में इंक्लूड करने की और किस चीज को तुम्हें रिमूव करना है। बाकी जैसे-जैसे तुम आगे बढ़ोगे तो तुम्हें दिखेगा कि यार
Speaker A
क्या पीस ऑफ कंटेंट वर्क कर रहा है तुम्हारे लिए और क्या पीस ऑफ कंटेंट वर्क नहीं कर रहा है। जो वर्क करेगा उस पे डबल डाउन करना और जो वर्क नहीं करेगा उसको थोड़ा कम करते जाना। ठीक है? क्योंकि अगर
Speaker A
तुम इंटरेस्टेड होगे मुझसे डायरेक्टली कोचिंग कॉल पे बात करने के लिए तो डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया हुआ है। वहां से हम बात कर सकते हैं। नेक्स्ट वीडियो में मिलते हैं।
Topics:YouTube मोनेटाइजेशनवीडियो आइडिया सिलेक्शनह्यूमन इमोशंसकॉम्पिटिटर एनालिसिसYouTube टिप्सक्रिएटर गाइडेंसब्रांड स्पॉन्सरशिपएफिलिएट मार्केटिंगवीडियो स्क्रिप्टिंगकंटेंट स्ट्रक्चर


![How I write my Viral Scripts [Complete Breakdown] — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/30MO4LEf8cE/maxresdefault.jpg)








