Skip to content

How to get copyright free music for YOUTUBE VIDEOS [For Free]

YouTube वीडियो के लिए कॉपीराइट फ्री म्यूजिक डाउनलोड करने की पांच बेहतरीन वेबसाइट्स और उनके उपयोग के तरीके।

Key Takeaways

  • कॉपीराइट फ्री म्यूजिक के लिए विश्वसनीय वेबसाइट्स का उपयोग करें।
  • एट्रिब्यूशन की जरूरत को समझें और उसका पालन करें।
  • म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करें।
  • अगर बजट हो तो Epidemic Sound जैसे प्रीमियम विकल्प पर निवेश करें।
  • बहुत ज्यादा विकल्पों में फंसने से बचें और समय का सही प्रबंधन करें।

What the video covers

  • वीडियो में पांच ऐसी वेबसाइट्स बताई गई हैं जहां से YouTube वीडियो के लिए कॉपीराइट फ्री म्यूजिक डाउनलोड किया जा सकता है।
  • कॉपीराइट क्लेम से बचने के लिए म्यूजिक का सही उपयोग और एट्रिब्यूशन की जानकारी दी गई है।
  • YouTube ऑडियो लाइब्रेरी, NCS वेबसाइट, Freepik, Mixkit और Epidemic Sound जैसे विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई है।
  • एट्रिब्यूशन रिक्वायर्ड और नॉन-एट्रिब्यूशन म्यूजिक में फर्क समझाया गया है।
  • Freepik का उपयोग ग्राफिक्स और म्यूजिक दोनों के लिए कैसे किया जा सकता है, यह बताया गया है।
  • Mixkit से फ्री साउंड इफेक्ट्स डाउनलोड करने का तरीका समझाया गया है।
  • Epidemic Sound के सब्सक्रिप्शन प्लान और उसके फायदे बताए गए हैं।
  • म्यूजिक चुनने में इमोशन और मूड के हिसाब से फिल्टर करने की सलाह दी गई है।
  • बहुत ज्यादा विकल्पों में फंसने से बचने और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए सीमित विकल्पों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी गई है।
  • अंत में, कंटेंट को 80% क्वालिटी तक बनाकर आगे बढ़ने की व्यक्तिगत टिप दी गई है।

Answers

Questions about this video

कॉपीराइट फ्री म्यूजिक क्या होता है और इसे क्यों इस्तेमाल करना चाहिए?

कॉपीराइट फ्री म्यूजिक ऐसे म्यूजिक होते हैं जिनका उपयोग बिना अनुमति के किया जा सकता है। YouTube वीडियो में इनका उपयोग करने से कॉपीराइट क्लेम से बचा जा सकता है और वीडियो की अर्निंग प्रभावित नहीं होती।

एट्रिब्यूशन क्या है और कब देना जरूरी होता है?

एट्रिब्यूशन का मतलब है म्यूजिक के मालिक को क्रेडिट देना। अगर म्यूजिक एट्रिब्यूशन रिक्वायर्ड है तो डिस्क्रिप्शन में उसका उल्लेख करना जरूरी होता है, अन्यथा वीडियो पर कॉपीराइट क्लेम आ सकता है।

फ्री म्यूजिक के अलावा कौन-कौन सी वेबसाइट्स से म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स मिल सकते हैं?

YouTube ऑडियो लाइब्रेरी, NCS वेबसाइट, Freepik, Mixkit जैसी वेबसाइट्स से फ्री म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स मिल सकते हैं। अगर बजट हो तो Epidemic Sound जैसे प्रीमियम विकल्प भी उपयोग कर सकते हैं।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
इस वीडियो में मैं आपके साथ पांच ऐसी वेबसाइट शेयर करूंगा जहां से आप अपनी YouTube वीडियोस के लिए कॉपीराइट फ्री म्यूजिक डाउनलोड कर पाओगे। क्योंकि अगर आप रैंडमली कोई भी म्यूजिक अपनी वीडियो में यूज़ करोगे तो उससे वीडियो में कॉपीराइट क्लेम आ जाता है।
00:10
Speaker A
जैसे कि मेरी यह वाली वीडियो में आ गया था। और इससे नेगेटिव इंपैक्ट चैनल पे यह पड़ता है कि उस वीडियो से आप कोई अर्निंग नहीं कर सकते।
00:19
Speaker A
जैसे अगर मैं आपको अपनी इस वीडियो की अर्निंग दिखाऊं तो इससे कोई भी अर्निंग नहीं है क्योंकि कॉपीराइट आ गया था। इसलिए मैं ये वीडियो बना रहा हूं ताकि आप लोग यह गलती ना करें।
00:29
Speaker A
YouTube पे अगर आप बेस्ट वेबसाइट्स फॉर कॉपीराइट फ्री म्यूजिक ही सर्च करोगे तो सभी वेबसाइट्स पे ऑलमोस्ट सेम सजेशन मिल रहे होते हैं कि YouTube ऑडियो लाइब्रेरी यूज़ कर लो।
00:38
Speaker A
बट इस वीडियो में हम कुछ बेहतर ऑप्शंस देख रहे होंगे जो कि मैं खुद यूज़ करता हूं अपनी वीडियोस में बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने के लिए और वही सेम आप भी कर सकते हो।
00:48
Speaker A
YouTube ऑडियो लाइब्रेरी तो आपको डायरेक्टली Google सर्च करके मिल जाएगी या फिर YouTube स्टूडियो के अंदर से भी आप YouTube ऑडियो लाइब्रेरी को एक्सेस कर सकते हो।
00:57
Speaker A
बट डायरेक्टली म्यूजिक डाउनलोड करके यूज़ मत करने लग जाना। इसमें एक बहुत इंपॉर्टेंट डिटेल है जो कि काफी लोग मिस कर देते हैं। बस उसको सुन लो।
01:07
Speaker A
अगर जल्दी होगी तो बस वो सुन के चले जाना कि दो टाइप के म्यूजिक होंगे। एक होगा जिसमें एट्रिब्यूशन रिक्वायर्ड होगा।
01:18
Speaker A
एक होगा जिसमें एट्रिब्यूशन रिक्वायर्ड नहीं होगा। एट्रिब्यूशन रिक्वायर्ड होगा यानी कि उस म्यूजिक की जिसके पास ओनरशिप है उसको हमें क्रेडिट देना पड़ेगा डिस्क्रिप्शन में।
01:25
Speaker A
और अगर एट्रिब्यूशन रिक्वायर्ड नहीं है तो हमें कोई भी क्रेडिट डिस्क्रिप्शन में नहीं देना होगा।
01:35
Speaker A
इसको मैं आगे और डिटेल में एक्सप्लेन करूंगा। फिलहाल बाकी वेबसाइट्स देख लेते हैं जो कि YouTube ऑडियो लाइब्रेरी से आपको बेहतर ऑप्शंस दे देगी।
01:46
Speaker A
जिसमें मोस्ट कॉमन जो आपको सभी लोग ऑलमोस्ट सजेस्ट करेंगे अगर आप ये पहली वीडियो देख रहे हो तो हो सकता है आपको ये नया-नया लगे।
01:55
Speaker A
बट जिन लोगों ने ऑलरेडी इस टॉपिक पे वीडियो देखी है उनको पता होगा कि एनसीएस की वेबसाइट पे जाकर के नॉन कॉपीराइट साउंड्स हमें मिल जाती है।
02:04
Speaker A
वहां पे आप काफी सारी म्यूजिक को फिल्टर आउट कर सकते हो बेस्ड ऑन मूड बेस्ड ऑन इंस्ट्रूमेंट जो आपको चाहिए अपनी म्यूजिक में लगाने के लिए जैसे कि टॉकिंग हेड वीडियोस जो मैं बनाता हूं ऐसे समझाने वाली वीडियोस उसमें मैं यूजुअली प्रेफर करता हूं कि थोड़ा सा काम पीसफुल पियानो टाइप का म्यूजिक हो बैकग्राउंड में जो कि अच्छा लगे सुनने में।
02:13
Speaker A
हालांकि अगर आप कोई वॉग बना रहे हो, कोई सस्पेंस वाली वीडियो बना रहे हो तो उसमें एक डिफरेंट इमोशन आएगा। तो इमोशन वाइज आप वहां पे फिल्टर आउट कर सकते हो अपने म्यूजिक को।
02:20
Speaker A
अब इन दो ऑप्शंस पे अगर आप थोड़ा सा भी टाइम स्पेंड करोगे ना मतलब आधा घंटा या 1 घंटा लगा लोगे तो बेस्ट ऑप्शंस आपको इजीली सामने सामने दिख जाएंगे।
02:28
Speaker A
थोड़ा सा सर्च करने में इनिशियली टाइम लगता है कि यार मुझे तो अपने मनपसंद का म्यूजिक मिल ही नहीं रहा है। क्या ये म्यूजिक मेरी वीडियो पे फिट होगा या नहीं होगा? आधा घंटा 1 घंटा लगेगा।
02:37
Speaker A
बट इन दो ऑप्शन से मेजॉरिटी लोगों का काम हो जाएगा।
02:44
Speaker A
बट मेरे को थोड़े और ऑप्शंस चाहिए थे। तो मैं और वेबसाइट स्क्रॉल कर रहा था। उनको फाइंड आउट कर रहा था। तो मैं तुम्हें बताता हूं। मुझे एक वेबसाइट मिली फ्री पिक। फ्री पिक पे वैसे तो मैं इसे यूज़ करता था ग्राफिक्स के लिए कि वीडियो में जो भी एलिमेंट्स लगाने होते हैं ना जैसे यह म्यूजिक का एलिमेंट मैंने लगाया हुआ है या फिर अगर वीडियो में कोई भी ग्राफिक लगाना होता है तो मैं फ्री पिक से लेता था।
02:53
Speaker A
वहां फ्री में मिल जाता है। जब मैं इस वीडियो की रिसर्च कर रहा था तो मेरे को दिखा वहां पे म्यूजिक का सेक्शन भी है। तो वहां से मैंने म्यूजिक एक्सप्लोर करे और बहुत बढ़िया ऑप्शंस थे। जेन्युइनली बहुत बढ़िया है। कोई स्पोंसर्ड वीडियो नहीं है। मैं जेन्युइनली बता रहा हूं।
02:58
Speaker A
फ्री पिक पे बहुत अच्छे ऑप्शंस थे। हालांकि वो मेरे लिए बहुत अच्छे थे। मतलब मुझे ऐसे टॉकिंग हेड वीडियो के लिए काम पीसफुल म्यूजिक चाहिए था ना जैसे मैंने तुम्हें पहले बताया।
03:06
Speaker A
वो तो वहां बहुत अच्छे से मिल रहा था। अगर तुम्हारी भी ऐसी कुछ इनफेशनल वीडियो है तो वो तो ईजीली मिल जाएंगे वहां पे बहुत सारे ऑप्शंस एकदम फ्री। ठीक है?
03:17
Speaker A
दूसरा अगर कोई और इमोशन तुम्हें चाहिए तो तुम सर्च कर सकते हो वहां पे। अगर तुम्हें साउंड इफेक्ट चाहिए स्पेसिफिकली मुझे काफी सारे लोगों ने कमेंट किया था कि यार म्यूजिक तो ठीक है साउंड इफेक्ट कहां से मिलेगा? साउंड इफेक्ट्स के लिए [संगीत]
03:26
Speaker A
तुम mixkit.com यूज़ कर सकते हो। mixkit.com मैं डिस्क्रिप्शन में लिंक दे दूंगा या ऐसे लिख दूंगा यहां पे। है ना?
03:36
Speaker A
एडिट के टाइम पे साउंड इफेक्ट जैसे कि स्क्रीन पे कोई एलिमेंट पॉप हो रहा है ऐसे पॉप करके साउंड इफेक्ट आएगा। अगर कुछ स्लैश आ रहा है ऐसे या ट्रांजिशन में तुम्हें साउंड इफेक्ट लगाना है तो वो फ्री पिक वो सारी तुम मिक्स किट मिक्स [संगीत] किट पे जाके डाउनलोड कर सकते हो।
03:45
Speaker A
बाकी अगर तुम्हारे पास पैसे हैं थोड़ा इन्वेस्ट कर सकते हो। तो एपिडेमिक साउंड बहुत बढ़िया वेबसाइट है। मैंने रिसेंटली परचेस किया उसका सब्सक्रिप्शन। अभी तक तो मैं सारी फ्री ऑप्शन से ही काम चलाता था।
03:54
Speaker A
टू बी ऑनेस्ट और जिस वीडियो पे मेरा क्लेम आया हुआ था ना म सेटअप टूर मिडिल क्लास सेटअप टूर ऐसा कुछ उसपे मैंने एपिडेमिक साउंड का फ्री में डाउनलोड करके लगाया था। बट ऐसा नहीं करना होता है। उसका सब्सक्रिप्शन लेना होता है।
04:05
Speaker A
मैंने इसका सबसे सस्ता वाला प्लान लिया हुआ है जिस पे एक चैनल हम ऐड कर सकते हैं। क्योंकि ज्यादा पैसे मुझे इन्वेस्ट नहीं करने हैं म्यूजिक लगाने पे। बहुत माइन्यूट इंपैक्ट आता है मेरी वीडियो में।
04:15
Speaker A
तो मैं उतना यूज़ करता नहीं हूं। जिसका काम है साउंड डिजाइनिंग का वो तो इन्वेस्ट करेगा ही क्योंकि उसको तो रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट बहुत सामने-सामने दिखेगा ना कि भाई म्यूजिक लगा के तो वीडियो की वाई भी एकदम चेंज हो जा रही है जो कि होती भी है।
04:25
Speaker A
तो अगर तुम्हारा जेनुइनली लगता है कि भाई मुझे म्यूजिक लगाना ही है बेस्ट ऑफ द बेस्ट और जल्दी मिल जाना चाहिए। बहुत ज्यादा टाइम वेस्ट नहीं होना है तो एपिडेमिक साउंड इसका सस्ता वाला सब्सक्रिप्शन है जिसमें एक चैनल तुम ऐड कर सकते हो।
04:34
Speaker A
2300 के अराउंड का तो वो तुम कंसीडर कर सकते हो। बाकी अगर तुम्हारे पास पैसे नहीं है इन्वेस्ट करने के लिए मुझे लगता है YouTube ऑडियो लाइब्रेरी हो गया या एनसीएस की वेबसाइट पे जाके डाउनलोड करना या फिर तुम ढूंढ सकते हो फ्री पिक पे या मिक्स किट पे तो साउंड इफेक्ट का काम हो जाएगा।
04:42
Speaker A
तो ये कुछ तीन वेबसाइट्स हैं यहां से तुम्हारा मेजॉरिटी ऑफ द काम तो हो ही जाएगा। अगर तुम्हें लगता है इन्वेस्ट करना है तो फिर हम एपिडेमिक साउंड एक बार सोच सकते हैं। मैं लिंक दे दूंगा डिस्क्रिप्शन में।
04:50
Speaker A
बाकी देखो इसके अलावा तुम्हें अगर चाहिए कि यार सौरभ और वेबसाइट्स बता दो तो बताने को तो मैं पिक्सल्स बता सकता हूं। पिक्स भी बता सकता हूं। साउंड क्लाउड पे भी कुछ ना कुछ कॉपीराइट फ्री म्यूजिक मिल ही जाता है।
05:01
Speaker A
तो ऑप्शंस तो बहुत सारे हैं। बट इतना टाइम इन्वेस्ट करना ना फायदेमंद नहीं है। इन जो बेस्ट ऑप्शन मैंने तुम्हें बताया ना फ्री पिक वाले से काम हो जाएगा। नहीं हो रहा है तो मिक्स किट पे साउंड इफेक्ट ढूंढ लो या फिर YouTube ऑडियो लाइब्रेरी पे सर्च कर लो।
05:09
Speaker A
एनसीएस की वेबसाइट से सर्च कर लो। तीन चार ऑप्शंस ही रखो। बहुत ज्यादा रखोगे तो फिर वो एनालिसिस पैरालिसिस वाली बात हो जाती है कि मैं बेस्ट ढूंढूं और बेस्ट और बेस्ट और बेस्ट।
05:18
Speaker A
वहां पे टाइम वेस्ट हो जाता है। फिर अगर मैं तुम्हें पर्सनल अपनी प्रोडक्टिविटी टिप दूं तो कोई भी अगर तुम कंटेंट पीस बना रहे हो तो उसे 80% की क्वालिटी लेवल तक बनाओ।
Topics:कॉपीराइट फ्री म्यूजिकYouTube म्यूजिक डाउनलोडFreepik म्यूजिकMixkit साउंड इफेक्टEpidemic Sound सब्सक्रिप्शनYouTube ऑडियो लाइब्रेरीNCS वेबसाइटकॉपीराइट क्लेमबैकग्राउंड म्यूजिकम्यूजिक एट्रिब्यूशन

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →