Skip to content

How I edit my videos (Full tutorial for beginners) | Video editing for beginners

सौरभ भट्ट द्वारा वीडियो एडिटिंग का पूरा ट्यूटोरियल, शुरुआती लोगों के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड।

Key Takeaways

  • साधारण सॉफ्टवेयर से भी प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग संभव है।
  • कट्स को छुपाने के लिए ज़ूम और ट्रांजिशन का उपयोग करें।
  • ऑडियो क्वालिटी सुधारने के लिए डी नॉइज़ फीचर जरूरी है।
  • टेक्स्ट और इमेजेज़ वीडियो को आकर्षक बनाते हैं।
  • कलर करेक्शन से वीडियो का लुक बेहतर बनाया जा सकता है।

What the video covers

  • वीडियो एडिटिंग की बेसिक स्टेप्स को स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है।
  • वंडरश फिल्म सॉफ्टवेयर का उपयोग कर एडिटिंग सिखाई गई है।
  • कैसे कट्स हटाएं और उन्हें छुपाएं ताकि वीडियो नेचुरल लगे।
  • टेक्स्ट और इमेजेज़ कैसे ऐड करें और एनिमेशन कैसे लगाएं।
  • ऑडियो से नॉइज़ हटाने और बैकग्राउंड म्यूजिक ऐड करने के तरीके।
  • वीडियो के कलर करेक्शन के लिए टेंपरेचर, टिंट और एक्सपोज़र सेटिंग्स।
  • फोन से शूट की गई वीडियो को प्रोफेशनल लुक देने के टिप्स।
  • कैसे बैकग्राउंड ब्लर करें और फोकस इफेक्ट डालें।
  • वीडियो एडिटिंग में ज़ूम इन-आउट ट्रांजिशंस का उपयोग।
  • कंटेंट क्रिएशन के लिए एडिटिंग को आसान और प्रभावी बनाने के सुझाव।

Answers

Questions about this video

मैं वंडरश फिल्म में वीडियो कैसे इंपोर्ट करूं?

वंडरश फिल्म खोलकर 'क्रिएट न्यू प्रोजेक्ट' पर क्लिक करें, फिर 'इंपोर्ट' पर जाकर अपनी रॉ फाइल को ड्रैग एंड ड्रॉप करें।

वीडियो में कट्स को कैसे छुपाया जाता है?

कट्स को छुपाने के लिए ज़ूम इन-आउट ट्रांजिशन लगाएं या इमेजेज़ का उपयोग करें ताकि कट्स नेचुरल लगें।

ऑडियो से नॉइज़ कैसे हटाएं?

ऑडियो सेक्शन में जाकर डी नॉइज़ ऑप्शन चुनें और एआई हाई क्वालिटी डी नॉइज़ को एक्टिवेट करें, इससे नॉइज़ कम हो जाएगी।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
मैं किस तरीके से अपनी वीडियोस को एडिट करता हूं, वो मैं आज आपके साथ स्टेप बाय स्टेप शेयर करूंगा ताकि सिर्फ इस एक वीडियो को देखने के बाद आप अपनी वीडियोस को बढ़िया से एडिट कर पाओ। मेरे को जो भी
00:08
Speaker A
लोग इस चैनल पे फॉलो करते हैं, मेजॉरिटी ऑफ़ देम पार्ट टाइम बेसिस पे कंटेंट बनाते हैं। एंड वीडियो एडिटिंग इज समथिंग जो कि सभी को कॉम्प्लेक्स लगती है और टाइम कंज्यूमिंग लगती है। तो ये प्रॉब्लम्स मैं आपकी इस वीडियो में सॉल्व कर दूंगा। आपने
00:18
Speaker A
मुझसे जो भी डाउट्स पूछे थे ना कि ये वीडियो इतनी प्रीमियम कैसे दिखती है? आप तो फोन से शूट करते हो। फिर ये बैकग्राउंड में ब्लर कैसे आता है? टेक्स्ट कैसे लगाते हो? इमेज कैसे लगाते हो? उसके बाद म्यूजिक
00:26
Speaker A
कहां से ऐड करते हो? कैसे करते हो? वो सारे डाउट्स इस वीडियो में मैं आपके सॉल्व कर दूंगा। जिस एडिटिंग सॉफ्टवेयर पे हम यह सीखेंगे, इसको मैं यूज़ कर रहा हूं बहुत टाइम से। मतलब जब मैंने अपना कंटेंट
00:34
Speaker A
क्रिएशन की जर्नी स्टार्ट करी थी, तब मैं इसे यूज़ करता था। जब मेरे पास लैपटॉप पे i3 प्रोसेसर होता था, 4GB रैम होती थी, मैं तब से इसे यूज़ कर रहा हूं। अभी तो मैं काफी अलग-अलग सॉफ्टवेयर टेस्ट करते रहता
00:43
Speaker A
हूं। बट दिस हैज़ बीन द कॉन्स्टेंट वन। आज हम वंडर Film पे एडिटिंग सीखेंगे। उसका नया वर्जन भी आया है तो उस पे हम एडिटिंग सीख रहे होंगे। अभी तो ये आपके फोन पे भी चल जाएगा। तो जो हम एडिटिंग अभी लैपटॉप पे
00:52
Speaker A
सीख रहे होंगे, पीसी पे सीख रहे होंगे, वो आप अपने फोन पे भी कर पाओगे। तो एडिटिंग स्टार्ट करते हैं। तो सबसे पहले हमने यहां पे वंडरश फिल्म को ओपन कर लिया है। तो सबसे पहले हमें जाना है क्रिएट न्यू
01:01
Speaker A
प्रोजेक्ट वाले पे। इस पे हम क्लिक करेंगे। फिर हम जाएंगे इंपोर्ट पे। यहां से हम अपनी रॉ फाइल को इंपोर्ट करेंगे। जो भी हमने रॉ फाइल रिकॉर्ड करी होगी। तो यहां पे मेरी काफी सारी वीडियोस हैं। स्टोरी टेलिंग वाली वीडियो को एडिट करते
01:11
Speaker A
हैं। तो ये हमने इंपोर्ट करी। इसको ड्रैग एंड ड्रॉप करोगे तो ये सीधे इंपोर्ट हो जाती है। मैच टू मीडिया और ये यहां पे इंपोर्ट हो गई। काफी बड़ी वीडियो है ये। मेरी शकल बहुत ही गंदी लग रही है यहां
01:19
Speaker A
देता हूं। तो सबसे पहला स्टेप हमारा होता है वीडियो एडिटिंग में वो होता है कि जितनी भी मिस्टेक्स हो रखी हैं, वो सारी मैं कट कर दूंगा ताकि ऐसा लगे कि यार मैंने बहुत परफेक्टली बोला है। हालांकि बहुत
01:27
Speaker A
सारे रीटेक्स होते हैं, वो आप देखोगे यहां पे। बट सबसे पहला बेसिक स्टेप होता है कि यार जितनी मैंने गलतियां करी हुई हैं ना बोलते हुए, वो मैं हटा दूं यहां से। इंट्रो में तो अगर तुम देखो मैं स्टार्टिंग में
01:36
Speaker A
बस सेटअप ही करने में लगा हूं। बहुत देर में मैं स्टार्ट करता हूं वीडियो को यहां से। आज हम स्टोरी टेलिंग के बारे में सीखेंगे फ्रॉम दिस बेस्ट सेलिंग बुक। ठीक है? मुझे पता है कि ये यहां से स्टार्ट हो
01:44
Speaker A
रहा है। इससे पहले का पार्ट मुझे कट करना है। मैं सिंपली इस सीज़र आइकॉन पे क्लिक करूंगा। इस वाले को सेलेक्ट करूंगा और ये डिलीट वाले आइकॉन पे क्लिक कर दूंगा। इसको भी काट देता हूं। तो इतना कर लेने के बाद
01:53
Speaker A
अब हमें क्या करना है? पूरी वीडियो देखते-देखते इसे ना हमें एडिट करते जाना है। इसमें थोड़ी सी नॉइस आ रही है। नॉइस हटाने के लिए मैं क्या करूंगा? यहां पे डी नॉइस का ऑप्शन है। इसको अगर तुम एआई हाई
02:02
Speaker A
क्वालिटी डी नॉइस पे क्लिक करोगे ना तो ये नॉइस हटा देगा तुम्हारी ऑडियो में से। अभी आज एपिसोड नंबर वन है। उसमें हम इस बुक के सेवन चैप्टर्स कवर करेंगे। सेवन या एट चैप्टर्स कवर करेंगे। बेसिक्स कवर करते
02:12
Speaker A
हुए कि आप एक अच्छी स्टोरी बनाना सीख जाओगे। डिलीवरी कैसे करनी है? अभी जो हमने कट्स लगाए ना, अब हमारा नेक्स्ट काम है कि इन कट्स को हम छुपाएं ताकि व्यूअर को पता ना लगे कि हमने कट्स लगा रखे हैं। तो जैसे
02:21
Speaker A
मान लो यहां पे ये कट आया हुआ है ना। अब इसमें तो उतना ज्यादा डिफरेंस है नहीं टू बी ऑनेस्ट। कभी-कभी क्या होता है, पहले मैं यहां पे था फिर मैं अचानक से यहां पहुंच गया। तो मुझे ऐसा शोर नहीं करना होता कि
02:29
Speaker A
मैंने कट लगा रखा है। मैं उसे छुपाता हूं। तो अलग-अलग ट्रांजिशंस लगाते हैं या फिर इमेज लगाते हैं या फिर बहुत सारी चीजें करते हैं। मैं दिखाता हूं कैसे कर सकते हैं उसे आप। तो मान लो यहां पे कट आया है।
02:37
Speaker A
तो मैं क्या करूंगा? मैं हल्का सा ज़ूम इन कर दूंगा यहां पे। तो आपने क्लिप सेलेक्ट करी। वीडियो वाले पे वापस आओ। हल्का सा इसे ज़ूम इन कर देंगे। ऐसा। वैसे भी कट के बाद मैं ज़ूम इन ज़ूम आउट ऐड करता ही हूं
02:46
Speaker A
ताकि वह फील ना आए कि कट लगा है। बल्कि ऐसा लगे कि फ्रेम चेंज हुआ है। ऐसे ज़ूम इन ज़ूम आउट हो रखा है या फिर कैमरा के थ्रू इंटेंशनली हमने चेंज किया है ना कि गलतियां हटा रखी। तो वो छुप जाता है वहां
02:54
Speaker A
पे। अब हमारा मेन काम है टेक्स्ट और इमेजेस ऐड करना। तो वीडियो स्टार्ट हो रही है जब मैं बोल रहा हूं कि आज हम स्टोरी टेलिंग के बारे में सीखेंगे। अब स्टार्टिंग में मैं ट्राई करता हूं कि इंट्रो में कुछ ना कुछ विजुअल्स आए। कुछ
03:02
Speaker A
ना कुछ टेक्स्ट आए ताकि लोगों का ध्यान जब बहुत तेज भाग रहा है तो मैं उन्हें रोकूं अपनी वीडियो पे ना। तो स्टोरी टेलिंग में बोल रहा हूं। मैं चाह रहा हूं कि यहां पे टेक्स्ट भी आ जाए। तो मैं यहां पे टाइटल
03:10
Speaker A
पे जाके एक टेक्स्ट ऐड कर देता हूं। यहां पे आया हुआ है। हालांकि मैं इतना नीचे इसे रखूंगा नहीं। इसको ऊपर करेंगे। इसको थोड़ा सा बड़ा करते हैं। अब यह डायरेक्ट आ जाएगा टेक्स्ट तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा। जैसे
03:19
Speaker A
तुम्हें दिखाऊं। ये अचानक से आ गया। मैं चाह रहा हूं ये थोड़ा सा फेड हो के आए। तो मैं एनिमेशन पे जाऊंगा। मैं यूजुअली ये फेड यूज़ करता हूं। देखो पहले से डाउनलोडेड भी है ना। आज हम स्टोरी टेलिंग के बारे में सीखेंगे। तो
03:29
Speaker A
ऐसा करते हैं। यहां पे तो हमारी बुक आ ही रही है। तो इसको यहां पे रख लेते हैं। इस साइड पे फेड हो के आएगा। आराम से फेड होके जाएगा। आज हम स्टोरी टेलिंग के बारे में सीखेंगे फ्रॉम दिस बेस्ट सेलिंग बुक जिसके
03:38
Speaker A
ऑथर इंटरनेशनल स्टोरी टेलिंग कंपटीशंस को मल्टीपल बार जीत चुके हैं। अब टेक्स्ट ऐड करने के बाद नेक्स्टेंट चीज है कि हमें इमेजेज़ ऐड करनी है। वो कैसे करोगे? अगेन मीडिया वाले पे जाओ। फॉर एग्जांपल यहां पे मैं बोल रहा हूं कि इवन कंटेंट क्रिएशन
03:50
Speaker A
में भी कंटेंट क्रिएशन में भी इंट्रेस्ट है स्टोरी टेलिंग। तो यहां पे या तो बी रोल आएगा यानी कि मेरी कोई वीडियो आ जाएगी या किसी और की वीडियो आ जाएगी या फिर कोई इमेज आ जाएगी। क्योंकि कुछ ना कुछ
03:59
Speaker A
लगाना ज़रूरी है यार। वो सपोर्टिंग ग्राफिक्स रहता है। है ना? ये एक वीडियो है। तो मैंने क्या किया? इंपोर्ट मीडिया पे क्लिक करके एक वीडियो ले आया हूं मैं। इसको इसके ऊपर लगा देता हूं। तो मैं इधर पे बात कर रहा था कंटेंट
04:10
Speaker A
क्रिएशन की। राइट? हालांकि इसको मुझे थोड़ा सा ट्रिम करना पड़ेगा। इसको बस मैंने यहां से ड्रैग किया। इसको ऐसे आगे को खींचा तो ये आगे का पार्ट कट हो गया इसमें से। इवन कंटेंट क्रिएशन में भी तो अभी मैं फिर से टेक्स्ट ऐड करना चाहूंगा।
04:20
Speaker A
क्विक टेक्स्ट कंटेंट एलटी का गोल्ड थोड़ा सा बड़ा करेंगे। यहां पे इसकी पोजीशन अच्छी लग नहीं रही है। यहां पे सही रहेगा। तो अभी तक हमने जितनी भी गलतियां थी ना वीडियो में से वो हटा दी। सबसे पहले उसके
04:30
Speaker A
बाद थोड़ा सा ज़ूम इन ज़ूम आउट डाला ताकि वो कट्स उतने फील ना हो। उसके बाद हमने टेक्स्ट ऐड किया और उसके बाद हमने इमेजेज़ ऐड करी। ठीक है? और हां सबसे पहले वो ऑडियो वाला था। इस पे बहुत ज्यादा नॉइज़ आ रही
04:39
Speaker A
थी। तो मैंने डी नॉइज़ अप्लाई किया था यहां से ऑडियो पे जा के। वो तुम भी कर लेना। मेक श्योर कि ऑडियो वॉल्यूम जो है ना वो यहां -6 के अंदर-अंदर ही रहे। नेक्स्ट इसके बाद बैकग्राउंड म्यूजिक अगर तुम्हें
04:47
Speaker A
लगाना है तो तुम ऑडियो वाले सेक्शन पे जाके ना जैसे यूजुअली मैं तो पियानो वाला म्यूजिक प्रेफर करता हूं। यहां से जो भी तुम्हें बढ़िया लगेगा उसे फिर तुम ड्रैग एंड ड्रॉप कर सकते हो यहां पे। मेक श्योर
04:56
Speaker A
कि जो बैकग्राउंड म्यूजिक की वॉल्यूम है वो कम रहे। -2 टू -24 इज अ गुड रेंज। तो हम वहीं पे रखेंगे इसे -2 में भी बहुत ही सल रखना होता है बैकग्राउंड म्यूजिक है ना कमर्शियल वाले टैग पे क्लिक कर देना यहां
05:08
Speaker A
पे कि तुम उसे कमर्शियली यूज़ कर सकते हो अपने चैनल पे कॉपीराइट फ्री होना चाहिए ना वो इसके बाद सबसे पहला क्वेश्चन जो मुझे बार-बार लोग पूछते हैं कि यार तुम्हारी वीडियो फोन से शूट हुई होती है बट उसके
05:17
Speaker A
कलर्स ऐसे लगते हैं कि यार वो कैमरे से शूट हुई है, वो कैसे सेट करते हो तुम? दोस्तों यहां पे कलर वाले सेक्शन पे जाओ तो मैं अपनी वीडियो में जो भी चीज ज्यादा लग रही है ना जैसे मेरी वीडियो बहुत ही
05:25
Speaker A
पीली पीली सी बनती है तो मैं उसका टेंपरेचर हल्का सा कम करता हूं ताकि वो थोड़ा सा ऐसे ब्लूइश टोन पे आ जाए। उसके बाद टिंट ना उसपे पिंक कलर का रखना। iPhone पे पिंक कलर का टिंट रहता है ना तो ऐसे
05:36
Speaker A
फेस पे ग्लो टाइप का आता है। वो मेरे पास iPhone है नहीं तो यहां पे तुम एडिट पे ऐड कर सकते हो। जैसे मैं ग्रीन टोन ऐड करूंगा ना, बंदा बीमार सा लगता है। पिंक ऐड करोगे तो वो ग्लोइंग स्किन लगती है। बाकी अगर
05:46
Speaker A
तुम्हें लग रहा है तुम्हारी वीडियो में लाइटिंग कम है तो तुम एक्सपोज़र हल्का सा बढ़ा सकते हो। कंट्रास्ट बहुत ज्यादा बढ़ाना मत। थोड़ा सा चीप लगता है वो। फ़ वाली फुटेज पे ना। हाइलाइट्स वगैरह भी ज्यादा मत बढ़ाना। अब इट डिपेंड्स कि यार फुटेज कैसे
05:57
Speaker A
शूट हुई है ना। तो हर ऐसा नहीं है कि सब पे सेम सेटिंग्स अप्लाई होंगी। अपनी-अपनी फुटेज के हिसाब से देखना पड़ता है। मेन तो मैं टेंपरेचर कम करके पि
06:06
Speaker A
बाद जो क्वेश्चन मुझसे सबसे ज्यादा पूछा जाता है ना कि बैकग्राउंड में ब्लर कैसे ऐड करना है? सबसे पहले तो यार मेरे फोन पे पोर्ट्रेट वीडियो मोड का ऑप्शन है तो थोड़ा ब्लर पहले से वहीं से आता है। दूसरा
06:13
Speaker A
तुम एडिटिंग सॉफ्टवेयर पे भी ऐड कर सकते हो। यहां से बैकग्राउंड को ब्लर करने का ऑप्शन रहता है इसके अंदर। वो तुम कर सकते हो। तो वीडियो का बैकग्राउंड कैसे ब्लर करते हैं वो जल्दी से देखते हैं। अभी यह
06:21
Speaker A
फुटेज है जिसका बैकग्राउंड ब्लर नहीं हुआ है। अब इस क्लिप का बैकग्राउंड ब्लर करने के लिए सबसे पहले हमें इसकी कॉपी बना के इसी के ऊपर पेस्ट करनी है ऐसे कुछ। और जो ऊपर वाली क्लिप है उसका एi मैटिंग पे जाके
06:30
Speaker A
एi पोर्ट्रेट कट आउट निकाल लेना। तो क्या होगा? तुम्हारा पोर्ट्रेट कट आउट निकल जाएगा। यानी कि बैकग्राउंड हट जाएगा तुम्हारी क्लिप से। मैंने नीचे वाली लेयर हटा दी। ऊपर बैकग्राउंड वाली लेयर पूरी हट गई है। पर हमें ब्लैक नहीं चाहिए।
06:40
Speaker A
बैकग्राउंड तो चाहिए। हमें वो सेम बैकग्राउंड चाहिए बट उसमें हमें ब्राइटनेस थोड़ी कम करनी है और उसका शार्पनेस थोड़ी कम करनी है। तो कलर वाले सेगमेंट में जाओ। नीचे वाली लेयर की ना शार्पनेस कम कर देना तो वो हल्की सी ब्लर हो जाती है। दूसरा
06:51
Speaker A
इसका थोड़ा सा एक्सपोज़र और ब्राइटनेस कम कर दो। तो क्या होगा? फोकस में तुम आ जाओगे ना कि तुम्हारा बैकग्राउंड जो -2 इसे करते हैं। अगर मैं तुम्हें डिफरेंस दिखाऊं यही सेम क्लिप यहां पे इसका ज़ूम इन करके
07:01
Speaker A
दिखाता हूं। ये देखो डिफरेंस। ठीक है? और इस वाली क्लिप में फोकस हमारे ऊपर है। ये देखो। अब फोकस हमारे ऊपर है। ये देखो। फोकस हमारे ऊपर है। रीलाइट का ऑप्शन एक बार मैं तुम्हें ऑन करके दिखाता हूं। रीलाइट के ऑप्शन में ना तुम लाइट सेट
07:15
Speaker A
कर सकते हो कि कहां से लाइट ऐड करनी है तुम्हें। मान लो तुम्हारे लग रहा है यार यहां से लाइट कम है। तो लाइट इस डायरेक्शन से हमें ऐड करनी है और वो येलो वाली करनी है। मैं तुम्हें दिखाता हूं करके। येलो
07:24
Speaker A
वाली लाइट हमें ऐड करनी है। मैं तुम्हें डिफरेंस दिखाऊंगा सही में बहुत मजेदार चीज है। तो मैंने साइड से जो कलर लगाया हुआ था ना वो वैसे दिख नहीं रहा था इस वाले में। पर इस वाले में आते-आते वो दिखने लगी।
07:33
Speaker A
ऑडियंस इवन दो तुम्हारा लाइट सेटअप अगर अच्छा नहीं भी है। तुम एडिट पे संभाल सकते हो बहुत सारी चीजें। मैंने सबसे पहले तुम्हें इसका कलर करेक्शन दिखाया कि यार मेरी फुटेज बहुत पीली पीली दिखती है। इसको मैंने थोड़ा नीले साइड पे ले गया। थोड़ा
07:43
Speaker A
पिंकिश स्टोन ऐड किया। फिर मैंने साइड से आरजीबी वाले के लिए रीलाइट यूज़ करा। तो बहुत अंतर पड़ता है ये सारी चीज़। कुछ लोग करते ही नहीं है वो कलर करेक्शन करते नहीं है। जैसे रिकॉर्ड होता है वैसे ही डाल
07:52
Speaker A
देते हैं। नहीं फ़ की गलती नहीं है कभी भी कि यार फ़ोन अच्छे से कैप्चर नहीं कर रहा। नहीं कर रहा ठीक है। एडिट भी संभालना होता है। तो अगर तुम्हें भी वंडरशील फिल्मोरा पे एडिटिंग करनी हो गई तो मैं सॉफ्टवेयर
08:00
Speaker A
का लिंक डिस्क्रिप्शन में भी दे दूंगा और पिंड कमेंट में भी दे दूंगा। वहां से तुम इसे डाउनलोड करके ट्राई कर सकते हो। ठीक है? मैं तो काफी टाइम से यूज़ कर रहा हूं। बहुत बढ़िया सॉफ्टवेयर जेनुइनली बोल रहा
08:08
Speaker A
हूं। तो इतना ही रखते हैं आज की वीडियो के लिए। आई होप तुम्हें ये वीडियो हेल्पफुल लगी होगी और अगर कोई डाउट रहेगा तो कमेंट में बता देना। पार्ट टू ऑफ द वीडियो एडिटिंग में हम कवर करेंगे। थोड़ी और
08:16
Speaker A
कॉम्प्लेक्स एडिटिंग करेंगे वहां
Topics:वीडियो एडिटिंगशुरुआतीवंडरश फिल्मकट्स हटानाटेक्स्ट ऐड करनाइमेजेज़ऑडियो नॉइज़ रिमूवलकलर करेक्शनफोन से शूटबैकग्राउंड ब्लर

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →