Skip to content

YouTube Video — Transcript

नार्सिस्ट अब्यूज के बाद खुद को हील करने के लिए 20 प्रभावी टिप्स, जैसे एक्सेप्टेंस, नो कांटेक्ट, थेरेपी और माइंडफुलनेस।

Key Takeaways

  • हीलिंग की शुरुआत खुद की एक्सेप्टेंस से होती है।
  • नार्सिस्ट से संपर्क कम या खत्म करना मानसिक शांति के लिए जरूरी है।
  • खुद को दोषी मानना बंद करें, अब्यूज आपकी गलती नहीं है।
  • शिक्षा और जागरूकता से आप नार्सिस्टिक ट्रैट्स को समझकर बेहतर बाउंड्रीज बना सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर प्रोफेशनल थेरेपी लेना मददगार साबित होता है।

What the video covers

  • नार्सिस्ट अब्यूज की रियलिटी को स्वीकार करना और खुद की एक्सेप्टेंस से ही हीलिंग शुरू होती है।
  • नो कांटेक्ट या लो कांटेक्ट रखना जरूरी है, खासकर जब बच्चे शामिल हों तो कम्युनिकेशन डॉक्यूमेंटेड रखें।
  • खुद को सेल्फ ब्लेम से मुक्त करें क्योंकि अब्यूज आपकी गलती नहीं है।
  • नार्सिस्टिक ट्रैड्स और गेस लाइटिंग जैसी तकनीकों को समझकर खुद को एजुकेट करें।
  • जरूरत पड़ने पर नार्सिस्टिक अब्यूज के लिए स्पेशलाइज्ड थेरेपी जैसे EMDR लें।
  • अपने शरीर से कनेक्ट करें योग, ब्रीथिंग और स्ट्रेचिंग के माध्यम से ताकि इमोशनल पेन रिलीज हो।
  • माइंडफुलनेस और मेडिटेशन की प्रैक्टिस से वर्तमान में रहने की क्षमता बढ़ाएं।
  • अपनी स्ट्रांग बाउंड्रीज बनाएं और खुद के लिए स्टैंड लें।
  • अपने आप को प्यार करें, खुद की देखभाल करें और हार्श इनर डायलॉग्स को कम करें।
  • नार्सिस्ट अब्यूज से उबरने के लिए निरंतर सीखते रहें और खुद को सपोर्ट करें।

Answers

Questions about this video

नार्सिस्ट अब्यूज के बाद खुद को कैसे हील करें?

सबसे पहले अपनी स्थिति को स्वीकार करें, खुद को दोषी न मानें, और जरूरत पड़ने पर थेरेपी लें। योग, ब्रीथिंग और माइंडफुलनेस से भी मदद मिलती है।

क्या नार्सिस्ट से संपर्क पूरी तरह खत्म करना जरूरी है?

अगर संभव हो तो नार्सिस्ट से पूरी तरह संपर्क खत्म करना बेहतर है, खासकर जब बच्चे शामिल न हों। अन्यथा कम्युनिकेशन न्यूनतम और डॉक्यूमेंटेड रखें।

नार्सिस्टिक ट्रैड्स क्या होते हैं और उन्हें कैसे समझें?

नार्सिस्टिक ट्रैड्स में गेस लाइटिंग, लव बॉमिंग और ट्रॉमा बॉन्डिंग शामिल हैं। इन्हें समझने के लिए संबंधित वीडियोस देखें और खुद को एजुकेट करें ताकि आप बेहतर बाउंड्रीज बना सकें।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
हेलो माय डियर वंस। आज मैं आपको देने वाली हूं 20 अमेजिंग टिप्स, जिससे आप नार्सिस्ट अब्यूज के बाद अपने आप को हील कर पाएंगे। नार्सिस्ट के साथ रहना, जीते जी, नर्क झेलना जैसा अनुभव होता है। अगर आप भी किसी नार्सिस्ट के साथ फंस गए हैं और आपकी भी
00:20
Speaker A
बुरी हालत हो गई है तो यह वीडियो आपके लिए है। या आप किसी और को ऐसे जानते हैं जो नार्सिस्ट अब्यूज का विक्टिम है, उसकी हेल्प करने के लिए प्लीज यह वीडियो उस तक पहुंचा दें ताकि वह अपने आपको हील कर फिर से अपनी जिंदगी जीना शुरू करें।
00:36
Speaker A
आप चैनल पर नए हैं तो इस चैनल को सब्सक्राइब भी कर लीजिए ताकि सॉल्यूशन ओरिएंटेड वीडियोस आप देखते रहें और अपनी लाइफ की क्वालिटी बेटर करते रहें। वीडियो को लाइक करना और कमेंट करना जरूर याद रखना है। चलिए अब आप अपने आपको हील करने के लिए
00:50
Speaker A
मेडिटेशन करना है। आपको ब्रीथिंग एक्सरसाइज करनी है तो आप ऐप को डाउनलोड कर लीजिए ताकि आपकी हीलिंग और फास्ट हो जाए। अब हम शुरू करते हैं। सो सबसे पहली जो टिप है वह है एक्सेप्ट दी रियलिटी। इस रियलिटी को एक्सेप्ट करना है कि आप
01:09
Speaker A
नार्सिस्ट अब्यूज के विक्टिम हैं। आप फंस गए हैं एक नार्सिस्ट के साथ। आपके साथ यह हो गया है। तो आपको एक्सेप्ट करना है। स्टॉप वेटिंग फॉर क्लोजर फ्रॉम द नार्सिस्ट। आप बिल्कुल इस बात का इंतजार ना करें कि नार्सिस्ट आपके लिए कुछ करेगा। वह किसी
01:28
Speaker A
चीज का क्लोजर देगा। किसी चीज को एंड करेगा। वह कुछ ऐसा नहीं करेगा। उसको सिर्फ आपको अब्यूज करने में मजा आता है। अंडरस्टैंड दैट दे मेन नेवर एकनॉलेज द हार्म। वह कभी एकनॉलेज करेगा ही नहीं कि उसकी वजह से आपको कुछ भी हार्म हुआ है,
01:44
Speaker A
कोई तकलीफ हुई या आपको पेन मिला है। उसने कभी आपको अब्यूज किया है। वह कभी एक्सेप्ट करेगा ही नहीं। सो हीलिंग स्टार्ट्स विद योर ओन एक्सेप्टेंस। आपकी खुद की एक्सेप्टेंस से ही आपकी हीलिंग स्टार्ट होगी। तो अपने आप को बताइए कि हां मुझे बहुत दुख है, तकलीफ है, मेरे अंदर बहुत पीड़ा है कि
02:05
Speaker A
मेरे साथ यह सब कुछ हो गया। मेरे मन में ऐसे ख्याल आते हैं कि व्हाई मी मेरे साथ ऐसा क्यों हुआ? मैंने ऐसा क्या बुरा किया था? यह सब एकनॉलेज कीजिए इस पेन को और फिर उसके बाद अपने आपको बताइए। पर मैं अब इस पेन को रिलीज कर मूव ऑन करने के लिए
02:20
Speaker A
तैयार हूं। मैं इंपॉर्टेंट हूं। मैं वर्थी हूं। मेरी लाइफ प्रेशियस है। मैं हीलिंग के लिए रेडी हूं। मैं अपनी लाइफ की रिस्पांसिबिलिटी लेता हूं या लेती हूं। तो आपको इस तरह से एक्सेप्टेंस देनी होगी। एक्सेप्टेंस का मतलब यह नहीं कि आप
02:35
Speaker A
रियलिटी को डिनाई कर रहे हैं। आप रियलिटी के साथ एक ऐसी बॉन्ड बनाने की कोशिश कर रहे हैं जहां पर आप अब आप विक्टिम से आप सर्वाइवर वाले मोड में आ जाएंगे। आप हील हो जाएंगे और आप इस काबिल बन जाएंगे कि आप अपने लिए स्टैंड ले पाएंगे। अपनी स्ट्रांग
02:57
Speaker A
बाउंड्रीज बना पाएंगे और और लोगों को भी इस तरीके के अब्यूज से बचा पाएंगे। तो पहली तो टिप यह है। दूसरी है गो नो कांटेक्ट और लो कांटेक्ट इफ नेसेसरी। ब्लॉक कर दो भाई ऐसे आदमी को। अनफॉलो कर दो। म्यूट कर दो उसे। लिमिट कर दो सारे
03:16
Speaker A
इंटरेक्शन को और अपने पीस को प्रोटेक्ट करो। अगर चिल्ड्रन यानी कि बच्चे इनवॉल्व हैं, उसमें कीप कम्युनिकेशन शॉर्ट तो बहुत ही कम कम्युनिकेशन रखो। एकदम न्यूट्रल और सब चीजों को डॉक्यूमेंटेड रखो। चाहे वह वॉइस रिकॉर्डिंग करो। किसी
03:36
Speaker A
भी तरीके से आप जो है ना मैसेज में उसको डॉक्यूमेंट करो। लेकिन आप नर्सिस्ट से पॉसिबल है तो उससे कांटेक्ट बिल्कुल ही खत्म कर दो। लेकिन कई बार क्या होता है वह आपका स्पाउस ही है और बच्चे भी इनवॉल्व हैं तो वह हो नहीं पाता है तो बहुत ही कम
03:51
Speaker A
कम्युनिकेशन और उसमें भी पूरा का पूरा रिकॉर्ड रखना है क्योंकि नार्सिस्ट तो कभी भी पलट जाता है ना उसकी जुबान तो ऐसी है वो कभी भी फेर लेता है, वो कहता है नहीं मैंने तो ऐसा कुछ कहा ही नहीं, ऐसा तो कुछ बात हुई नहीं थी, झूठा बना देता है तो लिमिटेड
04:05
Speaker A
बात करो काम से काम की बात करो और उसको भी जरूर डॉक्यूमेंट कर लो। नेक्स्ट टिप है रिलीज सेल्फ ब्लेम। कई बार क्या होता है ना नार्सिस्ट के साथ रहते वो हमें इतना गिल्ट ट्रिप पर ले जाते हैं और कई बार हमें इतना रॉन्ग प्रूव कर
04:20
Speaker A
देते हैं तो हमें ना सेल्फ गिल्टी फील होने लग जाता है। हम ना ऐसे खुद को ब्लेम करने लगते हैं। खुद के लिए बड़े क्रिटिकल हो जाते हैं। सो समझे यहां पे नार्सिस्ट आर स्किल्ड मैनपुलेटर्स। इट वाज़न्ट योर फॉल्ट। तो आपको समझना है कि
04:37
Speaker A
वह आपकी गलती थी नहीं। रिपीट करो डेली इस अमेशन को। आई डिड नॉट डिर्व द अब्यूज। मैं डिर्व ही नहीं करती भाई इस अब्यूज को। मैं डिर्व ही नहीं करता। आई डिर्व पीस, आई डिर्व लव, आई डिर्व रिस्पेक्ट, आई डिर्व काइंडनेस, आई डिर्व हैप्पीनेस, आई डिर्व
04:55
Speaker A
हीलिंग। तो, आप अपने आपको इस तरीके से जो है ना बताओ कि भई मेरे को यह जो सब मेरे ट्रीट किया जा रहा है, यह सब मैं डिर्व नहीं करता या करती। मैं डिर्व जो करता हूं, मुझे पता है। और बस अब बहुत हो गया। अब मैंने अलाउ नहीं करना है कि मेरे को
05:11
Speaker A
नार्सिस्ट सर पर चढ़कर नाचे जा रहा है और मुझे और ज्यादा तंग करे जा रहा है क्योंकि वह कभी भी एक्सेप्ट करेगा ही नहीं और आपको बल्कि ऐसा वह यकीन दिलाने की कोशिश करेगा जैसे आप ही गलती पे थे। आप ही उसे एक ऐसे पॉइंट पर पहुंचा देते हो जहां पर वह अपना
05:29
Speaker A
कंट्रोल लूज कर देता है और वह ना चाहते हुए भी ऐसा कुछ बोल जाता है, ऐसा कुछ कर जाता है जिसकी वजह से आप उसे ही ब्लेम कर रहे हो क्योंकि यह लोग बहुत ही स्किल्ड मैनपुलेटर होते हैं। नेक्स्ट है एजुकेट योरसेल्फ। लर्न अबाउट नार्सिस्टिक
05:45
Speaker A
ट्रेड्स। कि नार्सिस्टिक ट्रेड्स क्या होते हैं? मेरी वीडियो से आप सीख लो। इतनी सारी वीडियोस हैं नार्सिस्ट के ऊपर। गेस लाइटिंग क्या होती है? इस पर भी वीडियो है। लव बॉमिंग पर भी है। ट्रॉमा बॉन्डिंग पर भी है। इन सब पर एजुकेट करो कि क्या
05:58
Speaker A
होती है। क्योंकि नार्सिस्ट के साथ ट्रॉमा बॉन्डिंग हो जाती है। क्योंकि कुछ दिन तो देखो सबके ना ठीक आते हैं। तो आदमी को बड़ा कंफ्यूजन रहता है। क्या करें इसके साथ? छोड़े इसे। एक पॉइंट कहता है नहीं यार अच्छा भी है। एक साइड उसकी केयरिंग भी
06:11
Speaker A
है। बट वो सब ना इतना उसमें स्विंग होता है। इतना जल्दी-जल्दी शिफ्ट होता है कि रहना पॉसिबल नहीं होता। तो यह सब टर्म्स के बारे में आप अपने आपको और एजुकेट करो। इन सब पे डिटेल वीडियो है उसे देखना और डिटेल में एजुकेट करना। नॉलेज रिड्यूसेस
06:26
Speaker A
कन्फ्यूज़ एंड स्ट्रेंथ बाउंड्रीज। तो वह जो आपके अंदर कंफ्यूजन भर देता है ना यह इंसान आपको कई बार ऐसा लगता है जैसे आप गलती पर हैं। आप ही उसे ऐसे ट्रिगर कर देते हैं। आपने उसका जीना हराम कर रखा है। वो सब कन्फ्यूजन दूर हो जाता है। आपको
06:40
Speaker A
क्लैरिटी आती है कि भाई आपके लेवल पर गड़बड़ी नहीं है। तो आपके साथ अब्यूज हो रहा है। आपको इस तरीके से धीरे-धीरे पागल साबित करा जा रहा है। और आप फिर अपनी स्ट्रांग बाउंड्रीज बनाते हैं। अपना जो खोया हुआ कॉन्फिडेंस होता है जो नार्सिस्ट ने
06:54
Speaker A
आपका कॉन्फिडेंस तोड़ा होता है आपको बार-बार कन्फ्यूज़न में डाल कर। क्योंकि अगर वो आपको गेस लाइट कर रहा है तो बार-बार बार-बार आपको आपके एक्शंस पर, आपके थॉट प्रोसेस पर ऐसी कंफ्यूजन देने की कोशिश करता है जिससे आपका कॉन्फिडेंस टूट
07:05
Speaker A
जाए। वो इतनी लव बॉमिंग करेगा जिससे कि आप बाकी सर्कल से धीरे-धीरे डिस्कनेक्ट हो जाएं। आप उस पर टोटली डिपेंडेंट हो जाएं। तो वह सारी जो चाले चल रही हैं उसके बारे में जब आप पूरी तरह से एजुकेट हो जाएंगे, तो आप स्ट्रांग बाउंड्रीज बना पाएंगे।
07:19
Speaker A
अपनी बाउंड्रीज पर भी एक सेपरेट वीडियो उसे भी देख लेना। नेक्स्ट है सीक थेरेपी, ट्रॉमा इनफॉर्म थेरेपी। भाई अगर आपकी हालत बहुत ज्यादा खराब है और आप अपनी मदद बिल्कुल नहीं कर पा रहे हैं तो थेरेपी लेने की भी जरूरत हो जाती है। लेकिन
07:35
Speaker A
थेरेपिस्ट वही हो जो नार्सिस्ट के बारे में अच्छी नॉलेज रखता हो। तो वहां पर एक जैसे ईएमडीआर टेक्निक होती है। है ना? जिसमें कि आई मूवमेंट्स कराए जाते हैं। लेफ्ट राइट लेफ्ट राइट अल्टरनेटिव शोल्डर्स पे टैप किया जाता है। इस तरह से
07:50
Speaker A
कुछ ब्रीथिंग भी ऐड की जाती है। तो इससे क्या होता है? जो भी आपके अंदर वो जो ट्रॉमा मेमोरीज होती हैं उनकी इंटेंसिटी रिड्यूस हो जाती है। यह बहुत ही अच्छी पावरफुल टेक्निक है। सीबीटी से, सोमेटिक थेरेपी से, हिप्नोथेरेपी वगैरह से सब से
08:03
Speaker A
वो जो एक ट्रॉमा आपकी बॉडी में बैठ गया है, जो आपको फ्लैशबैक्स आ रहे हैं, वह अगर आपको चैन नहीं लेने दे रहे हैं और आप अपने आप से वापस से कनेक्ट फील नहीं कर पा रहे हैं। आपको कुछ ज़्यादा ही टॉर्चर कर दिया है। उसने आपको ज़्यादा ही बड़े लेवल पर
08:15
Speaker A
अब्यूज कर दिया है। तो, बीच में आपको इस तरीके की थेरेपीज़ भी लेनी पड़ सकती हैं। अगर ऐसी नौबत आ जाए, तो हेजिटेट करने की ज़रूरत नहीं है। वो भी आप लें और आपको इस तरीके की सशन ओरिएंटेड वीडियोस मेरे चैनल पर ही मिल जाएंगी। आप घर बैठे भी फ्री में
08:29
Speaker A
थेरेपी ले सकते हैं। नेक्स्ट है रिकनेक्ट विद योर बॉडी। सो अब्यूज डिस्कनेक्ट्स यू फ्रॉम योरसेल्फ। खुद से ही डिस्कनेक्ट हो जाते हैं आप। भाई योगा करो, डीप ब्रीथिंग करो, स्ट्रेच करो अपनी बॉडी को। इससे क्या होता है? बॉडी ना
08:46
Speaker A
टेंशन रिलीज कर देती है और रिलीज कर देती है वह इमोशनल पेन जो कि आपकी बॉडी ने स्टोर किया हुआ होता है और कई बार ना आपकी बॉडी बहुत रिएक्टिव हो जाती है क्योंकि वह उसने इतना ज्यादा पेन स्टोर कर लिया होता है कि वह अननेसेसरी थ्रेट को सेंस करना
09:02
Speaker A
शुरू कर देती है। तो सोमेटिक रिलीज बहुत ज्यादा जरूरी है। उसके लिए योगा, ब्रीथिंग। इसीलिए मैंने आपको वीडियो शुरू करने से पहले ही बोला था।
09:15
Speaker A
जनरल करना है। अपनी फीलिंग्स को लिखो। अपने ट्रिगर्स को लिखो। अपनी प्रोग्रेस को भी लिखो। यह आपको हेल्प करता है। सेपरेट ट्रुथ फ्रॉम गैस लाइटिंग लाइवर टोल्ड। वो जो आपको गैस लाइट किया जा रहा था नार्सिस्ट के द्वारा। जो आपको झूठ बताए जा
09:31
Speaker A
रहे थे। आपके दिमाग में कहानियां भरी जा रही थी। उस सब कहानी के लिए क्लेरिटी देता है। झूठ से आपको दूर करता है। एक डिस्टेंस बनाने में बहुत ज्यादा हेल्प करता है। तो जब आप पूरे अपने ट्रिगर्स के बारे में आप क्या फील कर रहे हो? क्या चल रहा है
09:44
Speaker A
स्टोरी बस लिखते हो ना तो लिखने के बाद दिमाग खाली करके आप जब उसे दोबारा से पढ़ोगे आप उसको रीथिंक करोगे पूरी अवेयरनेस में कॉन्शियसनेस में तो आपको दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा और आप सशंस जो रियल चैलेंजेस हैं उनको एड्रेस करने के
10:00
Speaker A
लिए सलूशंस भी लिख सकते हो आप अपनी फीलिंग्स को आप एकनॉलेज भी कर रहे हो उन्हें कैसे चेंज करना है क्या ऑोजिट एक्शन लेने हैं आप पूरा एक प्लान बना सकते हो तो जर्नलिंग बहुत हेल्प करती है जर्नलिंग पर भी मैंने एक पूरा उसके
10:10
Speaker A
बेनिफिट्स के लिए एक सेपरेट वीडियो बनाया बाय है। यह सारे सेपरेट वीडियोस भी आपको जरूर ही देखने हैं। तभी आप बहुत अच्छे लेवल पर एजुकेटेड होगे और नर्सेस का सामना कर पाओगे। प्रैक्टिस सेल्फ कंपैशन। अपने आपको दयालुता के भाव से प्यार से हमें
10:27
Speaker A
ट्रीट करना है। ट्रीट योरसेल्फ एज यू वुड ट्रीट अ बेस्ट फ्रेंड। बिल्कुल ऐसे ट्रीट करो जैसे आप किसी बेस्ट फ्रेंड को जिसे आप बहुत प्यार करते हो। उसके साथ अगर ऐसा हुआ होता तो उसे आप कितने प्यार से ट्रीट करते। ऐसे अपने आपको ट्रीट करो। यह क्या
10:43
Speaker A
करता है? रिप्लेस द हारश इनर टॉक विद काइंडनेस। जो आपके अंदर एक हारश इनर सेल्फ टॉक चल रही होती है, उसे काइंडनेस से रिप्लेस कर देता है। तो, अपने आपको बहुत प्यार करो, दुलार करो। आप इंपॉर्टेंट हो। आपके साथ ऐसा हो गया है। पर इसका मतलब यह
10:58
Speaker A
नहीं कि अब आपकी जिंदगी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। और आप अपने आप को जब प्यार करोगे, दुलार करोगे, अपनी टेक केयर करोगे, आपके जो क्रिटिकल इनर डायलॉग्स हैं, जो हारश इनर डायलॉग्स हैं, वह सब धीरे-धीरे कम हो जाएंगे। उनकी वॉल्यूम कम
11:10
Speaker A
हो जाएगी। धीरे-धीरे फिर आप दोबारा से जीना शुरू करोगे तो आपकी हीलिंग बहुत अच्छे से हो जाएगी। नेक्स्ट है सराउंड योरसेल्फ विद सेफ पीपल। ऐसे लोगों से घिरे रहो जो आपको हीलिंग में सपोर्ट करें। आपको प्यार करें। आपको अंडरस्टैंड करें। सो कनेक्ट विद सपोर्टिव
11:30
Speaker A
फैमिली, ट्रू फ्रेंड्स और सर्वाइवर ग्रुप्स भी ऐसे लोग जो नर्सेस अब्यूज का शिकार थे। लेकिन अब वो उससे हील हो चुके हैं और वो अब अपनी लाइफ को बहुत अच्छी तरीके से जी रहे हैं। यह क्या करता है? कट टाइ विद फ्लाइंग
11:47
Speaker A
मंकीज़ हु साइड विद द नार्सिस्ट। फ्लाइंग मंकीज़ एक टर्म है। इसका मतलब यह है कि ऐसे लोग जो डायरेक्टली आपको अब्यूज नहीं करते। बट नर्सिस्टिक अब्यूस को वैलिडेट करते हैं। उसे सपोर्ट करते हैं। रमर्स स्प्रेड करते हैं और आपको ही बातोंबातों में ऐसा
12:05
Speaker A
फील करा देते हैं जैसे कि आप उस पर्सन को ट्रिगर कर रहे हो। क्योंकि वह फ्लाइंग मंकीज़ जो होते हैं वह ऐसा मान लो कि चमचे होते हैं उन नार्सिस्ट आदमी के। तो आप इस तरीके के लोगों से अपने को डिस्कनेक्ट करो और जो लोग आपके फेवर के हैं, सपोर्टिव लोग
12:21
Speaker A
हैं उनसे आप कनेक्ट हो जाओ। नेक्स्ट है सेट स्ट्रांग बाउंड्रीज लर्न टू से नो विदाउट गिल्ड नो मींस नो आप जब ना कहना सीख जाते हो और बहुत फर्म रहते हो तो आप ना बाउंड्री बता देते हो भाई इसको क्रॉस करने के बड़े नेगेटिव
12:39
Speaker A
कॉन्सक्वेंसेस होंगे यह हिम्मत लानी होगी इससे आपका टाइम स्पेस एनर्जी सब बच जाता है क्योंकि ऐसा नार्सिस्ट इंसान ना आपकी कोई कदर तो करता नहीं आपको पहले तो करता नहीं मुंह उठा के कभी भी आपको कोई भी काम बता देगा कुछ भी ऐसे अपने कंट्रोल में
12:56
Speaker A
लेने के लिए आपको अपने हिसाब से नचाएगा। लेकिन जब आप ना कहना सीख जाते हो तो फिर उसकी ग्रिप आप पे से कम हो जाती है। शुरू में आपको अजीब लग सकता है क्योंकि आपने कभी कहा ही नहीं है लेकिन शुरू में जो भी अजीब लग रहा है एक दिन आपके लिए नॉर्मल हो
13:11
Speaker A
जाएगा। नेक्स्ट है डिटॉक्स फ्रॉम नार्सिस्ट सप्लाई साइकिल। ब्रेक फ्री फ्रॉम क्रेविंग देयर वैलिडेशन। कई बार क्या होता है ना कि हमें भी ना आदत हो जाती है उनकी वैलिडेशन की क्योंकि उन्होंने कॉन्फिडेंस इतना तोड़ा होता है हमारा इतना कंफ्यूजन में डाला होता है। सो रिप्लेस इट विद सेल्फ अप्रूवल और सेल्फ लव
13:31
Speaker A
प्रैक्टिससेस। खुद पर भरोसा करो भाई। गलती कर लोगे। कौन सी आफत आ जाएगी? गलतियों से सीख लेना। अपने बेटर वर्जन बनते चले जाओगे। खुद को अप्रूव करो। खुद को प्यार करो। वह करो जो तुम्हारी सोल को नरिश करे। जो तुम्हारे कॉन्फिडेंस को बूस्ट करे ना
13:45
Speaker A
कि तुम्हारी डिपेंडेंसी किसी दूसरे पर क्रिएट करे। और वह भी इंसान इतना बदमाश है कि आपका कॉन्फिडेंस तोड़ रहा है। आपको इस तरह से कंफ्यूजन में डाल रहा है। धीरे-धीरे आपकी मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ आपकी पूरी जिंदगी खराब कर रहा है। तो ऐसे
13:59
Speaker A
इंसान से आपको दूरी बनानी है और खुद पर भरोसा करना सीखना है। जैसे क्या हो जाएगा?
14:04
Speaker A
कुछ गलती कर लोगे। कुछ नुकसान कर बैठोगे। कौन सी आफत आ गई? कौन ऐसा इंसान है जिससे यह सारी गलतियां नहीं होती हैं। सब गलतियां अगर कर कर ही सीखते हैं। अपना बेटर वर्जन बनते हैं। तो खुद पर भरोसा करना। नेक्स्ट है रिबिल्ड योर आइडेंटिटी
14:19
Speaker A
अब्यूज इरोड्स सेल्फ एस्टीम आपकी सेल्फ एस्टीम को बिल्कुल उसने बर्बाद कर दिया है स्टार्ट एक्सप्लोरिंग हॉबीज़ जो भी आपके इंटरेस्ट है और आपका जो पैशन है धीरे-धीरे उसे अपनाना शुरू करो क्योंकि ऐसे आदमी ने आपको सब चीजों से आपके शौकों से आपके सारे
14:34
Speaker A
इंटरेस्ट गोल लाइफ सबसे दोस्तों से लव्ड वन से सबसे आपको डिस्कनेक्ट कर दिया होता है तो रिकनेक्ट आपको इस तरीके से करना है। अपनी आइडेंटिटी को स्ट्रांग करना है आपको। रिीसवर हु यू आर। अपने आप को पहचानो तुम हो कौन? नॉट हु दे वांटेड यू टू बी ना कि
14:51
Speaker A
वो जो आपको बनाना चाहता है। वह तो चाहता है कि आप उसके हां जी के नौकर बन जाओ। उसके हिसाब से चलो आप लेकिन नहीं आपको अपनी आइडेंटिटी को स्ट्रांग बनाना है। आपको वह सब करना है जिससे आपका कॉन्फिडेंस बिल्ड अप हो और आप अपने लिए स्टैंड ले
15:06
Speaker A
सको। नेक्स्ट जो टिप है वह है लिमिट रमिनेशन। ब्रेन रिप्लेस ट्रॉमा जेंटली रिडायरेक्ट द थॉट्स विद ग्राउंडिंग टेक्निक। तो स्टॉप थॉट मेथड भी होता है कि एकदम से आप बोल रहे हो मन में स्टॉप या फिर आप चारों तरफ
15:24
Speaker A
देख के कोई भी पांच चीजें ऑब्जर्व कर रहे हो, चार चीजें टच कर रहे हो, तीन साउंड सुन रहे हो, दो चीजें स्मेल कर रहे हो, एक चीज टेस्ट कर रहे हो। कोई भी ग्राउंड टेक्निक लगा सकते हो। अपने आप को बताओ। आई एम सेफ नाउ। आई डोंट नीड टू रीव दिस। मैं
15:38
Speaker A
बिल्कुल सेफ हूं। मुझे उस चीज को रीफ करने की जो मेमोरीज आपको हंट कर रही है। ऐसे कोई जरूरत नहीं है। तो आप ना अपनी उस मेमोरी के बीच में और अपनी प्रेजेंट कंडीशन के बीच में एक डिस्टेंस क्रिएट करते हो। जैसे आप कोई भी ग्राउंडिंग
15:50
Speaker A
टेक्निक का इस्तेमाल करते हो। तो क्या होता है कि जो ड्रामा आपको मिला होता है उसमें ना बहुत ही ज्यादा थ्रेट होता है क्योंकि इतने पेनफुल एक्सपीरियंसेस होते हैं तो आपका माइंड ना और ज्यादा उस टाइम पर हाइपर एक्टिव हो जाता है और वह बार-बार
16:06
Speaker A
बार-बार उसको इसलिए घुमाता है वह आपको ट्रेन करना चाहता है कि सेव करो सेव करो सेव करो सेव करो अपने आपको तो आपको यह समझना है कि आपको बार-बार रीलिफ्ट क्योकि जितनी भी बार आपके दिमाग में वह चीज रिपीट होती है और आप उसमें इन्वॉल्व हो जाते हो
16:20
Speaker A
तो आप उसे रीलिव करते हो वही केमिकल रिएक्शन ंस आपके अंदर होते हैं और वह और पैटर्न रिफ्रेश हो जाता है, स्ट्रांग हो जाता है। तो आपको तुरंत ग्राउंडिंग करनी है। जैसे ही आपको फ्लैशबैक्स आने शुरू हो तो तुरंत ग्राउंडिंग टेक्निक करनी है। कोई
16:31
Speaker A
भी डीप ब्रीथिंग कर लो। स्टॉप और अपने आपको कुछ अफमेटिव बोलो या फिर वही जो मैंने 5 4 3 2 1 अभी बताया वो करना। नेक्स्ट है सेलिब्रेट स्मॉल विंस। हीलिंग इज नॉट लाइन। सेलिब्रेट लिटिल स्टेप्स और भाई ब्लॉक कर दो उनको। उनसे बातचीतें मत
16:48
Speaker A
करो और अच्छे से स्माइल करो। प्रोग्रेस मैटर करती है मोर देन परफेक्शन। परफेक्शन जैसी कोई चीज नहीं होती। धीरे-धीरे अपनी प्रोग्रेस को सेलिब्रेट करो। जो भी कुछ तुम्हारी हीलिंग हो रही है, छोटे-छोटे स्टेप्स को एप्रिशिएट करो। इससे मोटिवेशन
17:03
Speaker A
बना रहता है। तुम डिसिप्लिन में रहते हो और ज्यादा अपनी हीलिंग के लिए काम करते हो। नेक्स्ट है प्रैक्टिस माइंडफुलनेस एंड मेडिटेशन। इसीलिए आपको सबसे पहले डाउनलोड कराया था। ब्रिंग यू इंटू द प्रेजेंट अवे फ्रॉम पास्ट अब्यूज और फ्यूचर वरीज़। ना तो
17:18
Speaker A
आपकी पास्ट अब्यूज़ आप पर हावी होती है ना ही फ्यूचर बरी। सो, कम से कम 5 मिनट हर दिन हेल्प करेगा आपके नर्वस सिस्टम को रेगुलेट करने के लिए। नेक्स्ट टेक्निक है हील फाइनेंसियली। यह बहुत इंपॉर्टेंट है भाई। बहुत सारी औरतें खास और से जो कि
17:34
Speaker A
फाइनेंसियली डिपेंडेंट होती हैं अपने पति पर। वो गालियां खाती रहती हैं, जूते खाती रहती हैं। लेकिन फिर भी छोड़ नहीं पाती हैं। क्योंकि उनको लगता है कि फाइनेंसियली इंडिपेंडेंट नहीं है। कैसे सर्वाइव करेंगे? के ट्रॉमा बर्न्निंग के शिकार हो
17:46
Speaker A
जाते हैं। सो नर्सिस्ट ऑफ एक्सप्लइट मनी, रिबिल्ड इंडिपेंडेंस, लर्न करो बजटिंग, सेविंग और क्रिएट करो अपनी ओन फाइनशियल स्टेबिलिटी। तो आपको अपने आपको फाइनेंशियली स्टेबल इंडिपेंडेंट बनाना ही होगा। क्योंकि आपको अगर सर्वाइव करना है अच्छे तरीके से तो आपको अपनी खुद की मनी को प्रोड्यूस करना
18:09
Speaker A
होगा। अपनी अपनी वेल्थ को क्रिएट करना होगा। क्योंकि जब आप फाइनशियली भी स्ट्रांग हो जाएंगे, आपके पास आपकी पर्सनल सेविंग्स होंगी तो वह आप पर कम हावी होगा। नेक्स्ट है अवॉयड रिबाउंड रिलेशनशिप। गिव योरसेल्फ टाइम बिफोर डेटिंग अगेन। कई बार
18:27
Speaker A
क्या होता है कि हम ऐसे अब्यूज के शिकार होते हैं। है ना? बहुत परेशान होते हैं तो हमें कोई चाहिए होता है और कई बार बहुत सारे ऐसे लोग हैं ना कि जो हमारी लाइफ में हमारा ऐसा फेस देखकर हमें अपना शोल्डर देने की भी कोशिश करते हैं। तो भाई जरा उस
18:43
Speaker A
टाइम संभलकर ऐसे ही कोई भी शोल्डर पे अपना सर मत रख देना। कई बार क्या होता है? लोग बड़े ही गलत होते हैं। आपका फायदा उठा लेते हैं। और अगर आप दोबारा भी किसी और रिलेशनशिप में खुद कॉन्शियसली डिसीजन लेकर आप जा रहे हो तो बी माइंडफुल। क्योंकि अब
18:58
Speaker A
आप पूरे अच्छे से एजुकेट हो गए हो। तो ऐसा ना हो कि आपको कोई में से निकले और खाई में गिर पड़े हो तो बहुत थोड़ा सा संभलसभल कर आपको करना है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि हर आदमी पे अब शक ही करना है। थोड़ा बैलेंस्ड अप्रोच के साथ क्योंकि जब
19:09
Speaker A
आप ना अनहील्ड होते हो। अभी भी कुछ ट्रॉमा होता है तो आप फियरफुल होते हो। छोटे-छोटे से साइन को भी आप रेड फ्लेक्स मान लेते हो या बहुत ही इमोशनली वीक होते हो। तो जरा सा भी किसी और का सपोर्ट जो कि वह भी इल्लुजन होता है। तो एकदम से उसकी तरफ
19:23
Speaker A
खींचे चले जाते हो। तो आपके साथ किसी भी वे में बुरा ना हो जाए। इसलिए जो है ना आप थोड़ा संभल कर तो अपने आपको पहले टाइम दो डेट करने से पहले पहले हील हो जाओ क्योंकि अगर अनहल जाओगे ना तो सामने वाला अच्छा भी होगा तो क्लेश ज्यादा करोगे तुम फिर भी और
19:38
Speaker A
अगर तुम हील नहीं होगे तो तुम्हें ऐसा लगेगा जैसे दूसरा इंसान ना तुम्हारी हीलिंग के लिए तुम्हारी बेबी सिंगिंग के लिए आया है तो दोनों में ही तुम्हारी नेक्स्ट रिलेशनशिप स्पॉइल हो जाएगी तो हीलिंग जो है ना फर्स्ट प्रिवेंट्स
19:49
Speaker A
अट्रैक्टिंग अनदर नार्सिस्ट तो अगर आप पहले अच्छे से फेल हो गए हील हो गए हो तो इससे ना आप दूसरे दूसरे नार्सिस्ट पर्सन को अट्रैक्ट करने से बच जाओगे। नेक्स्ट है रिकनेक्ट स्पिरिचुअली। प्रेयर करना, मेडिटेशन करना, नेचर में वक करना। यह सब
20:05
Speaker A
इनर स्ट्रेंथ को आपके ना बहुत रिस्टोर करने में मदद करते हैं। सो हेल्प्स यू फील गाइडेड एंड सपोर्टेड। इससे आप बहुत गाइडेड और सपोर्टेड फील करते हो। आपको ऐसा लगता है कोई डिवाइन सुप्रीम पावर है आपके पास जो आपको लगातार सपोर्ट कर रही है। आपकी
20:20
Speaker A
हेल्प कर रही है। नेक्स्ट है क्रिएट अ विज़ फॉर योर फ्यूचर। सो राइट डाउन योर गोल्स, ड्रीम्स एंड वैल्यूस। पता होना चाहिए। लोगों से। मैं अक्सर पूछती हूं भाई आपकी वैल्यू्यूज क्या है? पता ही नहीं है। गोल जिंदगी गोलमटोल है। कुछ नहीं पता है तो
20:35
Speaker A
पता होना चाहिए। सो इससे क्या होता है? शिफ्ट फोकस फ्रॉम व्हाट यू लॉस्ट टू व्हाट यू कैन बिल्ड। क्या खोया है? इससे फोकस शिफ्ट होकर क्या बिल्ड कर सकते हो उस पर फोकस आ जाता है। और यह अमेजिंगली हेल्प करता है। अमेजिंगली। मैंने प्रॉब्लम
20:51
Speaker A
सॉल्विंग के ऊपर भी एक वीडियो बनाया हुआ है। वह बहुत हेल्प करेगा ऐसे में कि अगर कोई चैलेंज आया है तो आगे आप कैसे अपने गोल बिल्ड अप कर सकते हैं। उस वीडियो को भी ढूंढ लेना और उसे भी देखना। नेक्स्ट है फॉरगिव योरसेल्फ नॉट द अब्यूज। भाई अब्यूज
21:06
Speaker A
को नहीं भूलना है। फॉरगिवनेस डजंट मीन एक्सक्यूजिंग देयर बिहेवियर। माफ़ करने का मतलब यह नहीं होता है कि आप उनका बिहेवियर भी भूल जाएं। बिल्कुल भी नहीं। इट मींस रिलीजिंग योरसेल्फ फ्रॉम द चेन ऑफ गिल्ट एंड शेम। गिल्ट ऑन शेम के जो चैन
21:22
Speaker A
में आप फंसे हुए होते हैं ना उससे आप फ्री हो जाते हैं। माफी खुद को भी दो क्योंकि तुमने भी बहुत बड़ी गलती करी है। वो इंसान आपको इतना अब्यूज कर रहा था और आप सहते गए सहते गए सहते गए। अत्याचार सहने वाला भी पूरा गुनाहगार होता है। तो आप भी गुनाहगार
21:38
Speaker A
हो तो खुद को भी माफ़ करो। और उसको आपको इसलिए माफ़ करना है क्योंकि आप उसको याद रखोगे। कुछ हार्ड फीलिंग्स रहेंगी तो आप फ्री नहीं हो पाओगे। क्योंकि किसी इंसान को अगर हम नफरत के लिए भी याद रखते हैं तो उससे हमारे नुकसान होता है। लेकिन इसका
21:53
Speaker A
मतलब यह नहीं कि दूसरे का किया धरा भी हम भूल जाएंगे। नहीं फॉरगिविंग इज नॉट इक्वल टू फॉरगेटिविंग। तो यह आपको याद रखना है। पर उसका इंपैक्ट अब आप पर नहीं आना चाहिए। मतलब वह मेमोरीज मरे हुए सांप की तरह है कि अब वह हार्मलेस है। उन्हें गले में भी
22:09
Speaker A
लटका कर आप घूम सकते हैं। तो इस तरीके से आपको फॉरगिवनेस प्रैक्टिस करनी है। तो मैंने इसके लिए एक ऑलरेडी मेडिटेशन रिकॉर्ड किया हुआ है केजी टॉक्स पर। आप वहां से वह मेडिटेशन करो। फॉरगिवनेस मेडिटेशन। आपकी बहुत ही
22:23
Speaker A
फास्ट हीलिंग होगी। और जब आप हील हो जाओगे इस तरीके से तो आप अपनी लाइफ से खुद से रिकनेक्ट होगे। अपने गोल्स पर, अपने ड्रीम्स पर काम करोगे। और सच में आप अपने हील्ड वर्जन के साथ, एक बेटर वर्जन के साथ लाइफ को बहुत ही अच्छी तरीके से जिओगे। सो
22:41
Speaker A
माय डियर वंस आई होप यह वीडियो आपके लिए बहुत ही ज्यादा हीलिंग देने वाला साबित होगा। बहुत लोगों को इसकी जरूरत है। इसे शेयर करो। अपने आपको हील करो। कमेंट सेक्शन में मुझे बताना कि इस वीडियो ने आपको कितना हेल्प किया है। जब आपके ऐसे
22:55
Speaker A
फीडबैक आते हैं। आपका प्यार मिलता है तो मुझे बेहद खुशी होती है और ज्यादा मोटिवेशन मिलता है कि मैं और भी अच्छे से अच्छे वीडियोस आपके लिए लेकर आऊं। आप अपना खास ख्याल रखना। मैं आपके साथ हूं।
Topics:नार्सिस्ट अब्यूजहीलिंग टिप्सनो कांटेक्टसेल्फ ब्लेमथेरेपीमाइंडफुलनेसबाउंड्रीजगेस लाइटिंगट्रॉमायोग और ब्रीथिंग

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →