मैक्यावेली से प्रेरित डार्क साइकोलॉजी के सात तरीकों से लोगों में डर और सम्मान पैदा करने की रणनीतियाँ, जिनमें खामोशी, बिस्मार्क का उदाहरण और मनोवैज्ञानिक नियंत्रण शामिल हैं।
Key Takeaways
- प्रतिक्रिया न देना (खामोशी) सामने वाले पर मानसिक दबाव बना सकता है
- आत्म-सुधार और करियर में प्रगति से सम्मान अर्जित करने पर जोर है
- वीडियो हेरफेर और मनोवैज्ञानिक नियंत्रण की रणनीतियों को सशक्तिकरण बताता है, जो नैतिक रूप से विवादास्पद है
- भावनात्मक संबंधों में संतुलन और सहानुभूति के महत्व को वीडियो लगभग पूरी तरह नज़रअंदाज़ करता है
What the video covers
- वीडियो दर्शकों के भावनात्मक दर्द (अनादर और उपेक्षा) से शुरू होता है और उन्हें 'डार्क' तरीकों की ओर प्रेरित करता है
- निकोलो मैक्यावेली की 'द प्रिंस' के विचारों को आधार बनाया गया है
- पहला तरीका: खामोशी की ताकत - उकसावे पर प्रतिक्रिया न देकर सामने वाले का मानसिक संतुलन बिगाड़ना
- बिस्मार्क के 1866 के ऑस्ट्रो-प्रशियन युद्ध का उदाहरण खामोशी की रणनीति के रूप में दिया गया है
- आगे के तरीकों में भावनात्मक उपलब्धता कम करना, दूरी बनाना और खुद को आगे बढ़ाना शामिल है
- कुछ तरीकों में प्रतिष्ठा (रेपुटेशन) को प्रभावित करने की रणनीति का जिक्र है
- वीडियो झूठी अफवाहों और कीचड़ उछालने को खारिज करता है और इसे कमजोरी बताता है
- अंतिम चरणों में 'अनटचेबल' बनने और उम्मीदों को शून्य करके भावनात्मक स्वतंत्रता पाने की बात है
- वीडियो का लहजा दर्शकों को भावनात्मक रूप से उकसाने वाला और सनसनीखेज है
- सामाजिक संबंधों में हेरफेर और नियंत्रण को सशक्तिकरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है
Chapters
- 00:00भूमिका: दर्द और अनादर का अनुभव
- 02:11मैक्यावेली का परिचय और वीडियो का उद्देश्य
- 04:19तरीका 1: खामोशी की शक्ति और बिस्मार्क का उदाहरण
- 08:00भावनात्मक उपलब्धता कम करना और दूरी बनाना
- 13:00खुद को ऊपर उठाना और प्रतिष्ठा के तरीके
- 19:00प्रतिष्ठा युद्ध और नैरेटिव नियंत्रण
- 26:00अनटचेबल बनना और भावनात्मक स्वतंत्रता
- 30:00निष्कर्ष और सारांश
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
याद है तुम्हें वो तारीख? याद है वो बंद कमरा या वो महफिल जब तुम कुछ बेहद जरूरी कह रहे थे और सामने वाले ने तुम्हें बीच में ही ऐसे काट दिया जैसे तुम्हारी जुबान से निकले शब्द नहीं कोई कचरा हो। याद करो
Speaker A
उस दिन को जब तुमने किसी ऐसे इंसान के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था जिसे तुम अपना भाई, अपना दोस्त या अपना सबसे अजीज मानते थे। तुमने अपनी जेब खाली कर दी। अपनी रातों की नींद
Speaker A
खराब की। उसके एक बुलावे पर तुम भागे चले गए। लेकिन बदले में उस इंसान ने तुम्हें ऐसे ट्रीट किया जैसे तुम कोई परमानेंट इंसान नहीं बल्कि सिर्फ एक ऑप्शन हो जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाए और काम निकलते ही कूड़ेदान में
Speaker A
फेंक दिया जाए। उस वक्त जो सीने में एक अजीब सी चुभन महसूस हुई थी ना, वो जो गला अचानक भारी हो गया था और आंखों के कोनों में आंसू तैरने लगे थे। लेकिन तुमने अपनी पलकें झपका कर उन्हें अंदर ही
Speaker A
सुखा लिया था। तुमने उनका वो भद्दा, घटिया और कड़वा मजाक सिर्फ इसलिए बर्दाश्त किया ताकि वहां का माहौल खराब ना हो, ताकि लोग तुम्हें कमजोर या ओवर रिएक्ट करने वाला ना कहें। दोस्त, जिसे तुम दुख या उदासी समझ रहे हो ना, वो असल में
Speaker A
दुख नहीं था। वो तुम्हारी आत्मा, तुम्हारी सेल्फ रिस्पेक्ट का धीरे-धीरे दम घुटने की चीख थी। आपकी इज्जत का सरेआम कत्ल हो रहा था और तुम मूकदर्शक बने खड़े थे। और जानते हो सबसे खतरनाक और कड़वी बात क्या है? तुम्हें बचपन से ही गलत ढर्रे पर
Speaker A
ढाला गया है। तुम्हारी कंडीशनिंग ही गलत की गई है। तुम्हें स्कूलों में, घरों में, समाज में यही सिखाया गया था ना? अच्छा बनो। हमेशा लोगों की मदद करो। अगर दुनिया से इज्जत चाहिए तो पहले दूसरों को इज्जत देना सीखो। वगैरह-वगैरह। तुमने इस
Speaker A
किताबी ज्ञान को सच मान लिया। तुमने वही सब किया जो एक अच्छे बच्चे को करना चाहिए। लेकिन बदले में इस बेरहम स्वार्थी दुनिया ने तुम्हें क्या दिया?
Speaker A
डिसरिस्पेक्ट, इंसल्ट और इग्नोरेंस यानी सरासर अनदेखी। अब और नहीं। अगर तुम भी इसी दर्द से गुजर रहे हो तो अभी के अभी कमेंट बॉक्स में लिखो, अब और नहीं। ताकि मुझे पता चले कि तुम्हारे अंदर की सोई हुई आग जाग चुकी है।
Speaker A
आज इस वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब अभी कर लो क्योंकि आज हम निकोलो मैकेवली के उन गुप्त पन्नों को खोलने जा रहे हैं जो तुम्हें एक रक्षक से एक चतुर शिकारी बना देंगे। अब बस बहुत सह
Speaker A
लिया तुमने, यह भी काइंड और अच्छा इंसान बनने का फ्लॉप फार्मूला। अब वक्त आ गया है उन पुरानी सड़ी गली किताबों को आग के हवाले करने का। आज से लगभग 500 साल पहले इटली के महान और सबसे खतरनाक राजनीतिक
Speaker A
रणनीतिकार निकोलो मैक्यावली ने अपनी किताब द प्रिंस में एक ऐसी बात कही थी जिसे सुनकर कमजोर लोगों की रूह कांप जाती है। मैक्यावली ने कहा था, लोग तुम्हें तब तक चोट पहुंचाते रहेंगे। तुम्हारी इज्जत को पैरों तले रौंदते रहेंगे
Speaker A
जब तक कि उनके दिल में तुम्हारे प्रति एक गहरा ठंडा डर पैदा नहीं हो जाता। आज मैं तुम्हें वही सात ब्रूटल, डार्क और अचूक तरीके बताने वाला हूं जो मैक्यावली के विचारों से पूरी तरह प्रेरित है। यह तरीके उन एहसान फरामोश और बदतमीज़
Speaker A
लोगों का दिमाग हमेशा के लिए ठिकाने लगा देंगे जो तुम्हें हल्के में लेते हैं। मैं पहले ही चेतावनी दे दूं, यह तरीके पोलाइट नहीं है। यह मीठे नहीं है। यह तरीके डार्क हैं। क्रूर हैं। लेकिन यह 100% काम करते हैं। आज तुम यह सीख कर
Speaker A
जाओगे कि अपनी खोई हुई सल्तनत और इज्जत को वापस कैसे झपटना है। अगर तुमने इन सात नियमों को अपनी जिंदगी में उतार लिया तो आज के बाद किसी माई के लाल की यह हिम्मत नहीं होगी कि वो तुम्हें इग्नोर
Speaker A
कर सके। इस वीडियो के खत्म होने तक तुम वो सीधे-साधे मासूम इंसान नहीं रहोगे जो इस वीडियो को शुरू करते वक्त थे। तुम बदल चुके होगे। कुछ ज्यादा खतरनाक, कुछ ज्यादा नियंत्रित और बेहद ठंडे। तुम वो शख्स बन जाओगे जिसके सामने लोग
Speaker A
बदतमीजी करने से पहले सोचेंगे नहीं, बल्कि डर के मारे कांपेंगे। तुम्हें कभी किसी से भीख में इज्जत नहीं मांगनी पड़ेगी। लोग खुद-ब-खुद झुक कर तुम्हें सम्मान देंगे। तो अगर तुम्हारी रगों में भी अब खून की जगह लावा बह रहा है तो ध्यान
Speaker A
से सुनो। हम शुरुआत करते हैं पहले सबसे घातक हथियार से। तरीका एक, मास्टर द आर्ट ऑफ साइलेंस। खामोशी की खौफनाक ताकत। यह सबसे पहला, सबसे बुनियादी और सबसे ज्यादा घातक हथियार है जिसे तुम्हें आज ही मास्टर करना होगा। यह एक
Speaker A
ऐसा वेपन है जिसकी बाजार में कोई कीमत नहीं लगती। कोई पैसा खर्च नहीं होता, लेकिन इसका वार सीधे सामने वाले के मानसिक संतुलन को हिला कर रख देता है। जब कोई समाज में, ऑफिस में या दोस्तों
Speaker A
के बीच तुम्हारी बेइज्जती करता है तो तुम्हारा पूरा नर्वस सिस्टम, तुम्हारा शरीर चीख-चीख कर कहता है पलट कर जवाब दो, इसे गाली दो। इसे नीचा दिखाओ। लेकिन रुक जाओ। यही तो वह चाहता है। वह तुम्हारी कोई बात सुनने नहीं आया है। वह सिर्फ
Speaker A
तुम्हारा रिएक्शन चाहता है। वह चाहता है कि तुम बौखला जाओ, चिल्लाओ, अपना आपा खो बैठो ताकि वह दूसरों के सामने तुम्हें असंस्कारी या पागल साबित कर सके। जिस पल तुमने पलट कर गुस्सा दिखाया, उसी पल तुमने अपनी सारी मानसिक और इमोशनल पावर
Speaker A
को चांदी की थाली में सजाकर उसके कदमों में रख दिया। तुमने उसे जिता दिया। 500 साल पहले निकोलो मैक्यावेली ने सत्ता के इस घिनौने खेल को बहुत करीब से देखा था। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा था कि वह राजा या नेता जो अपने
Speaker A
दुश्मनों के हर छोटे उकसावे पर अपनी तलवार निकाल लेता है या गुस्सा जाहिर करता है, वह असल में अपने तख्त और ताज को खोने की तैयारी कर रहा होता है। तुम्हें वो कमजोर राजा नहीं बनना है। तुम्हें वह
Speaker A
चट्टान बनना है जो बेइज्जती का कोई जवाब ही नहीं देती। जब कोई तुम पर कीचड़ उछाले तो चिल्लाने के बजाय सिर्फ अपनी पलकें सिकोड़ो। उसकी आंखों में सीधे देखो, एकदम ठंडी, खाली और खामोश नजरों से, और बिना एक
Speaker A
भी शब्द बोले वहां से मुड़कर चले जाओ। यह कोई कायरों वाली खामोशी नहीं है जो डर कर भाग जाते हैं। यह वो जानलेवा खामोशी है जो एक शेर रखता है, जब वह अपने शिकार की आखिरी और सबसे बड़ी गलती का इंतजार कर
Speaker A
रहा होता है। जब तुम बिल्कुल चुप हो जाते हो तो तुम सामने वाले के दिमाग में एक बहुत बड़ा साइकोलॉजिकल वैक्यूम यानी खालीपन पैदा कर देते हो। इंसानी दिमाग की यह फितरत है कि वह खालीपन को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उस खाली जगह
Speaker A
में सामने वाला इंसान अपने ही डर, अपनी ही इनसिक्योरिटी और अपने ही शक के दलदल में डूबने लगता है। उसने पूरी तैयारी की थी कि तुम लड़ोगे, तुम चिल्लाओगे। उसने तुम्हारे गुस्से की उम्मीद की थी। लेकिन तुम्हारी इस बर्फीली खामोशी ने
Speaker A
उसके सारे सोचे समझे प्लान को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। अक्सर इस सतही दुनिया में लोग सोचते हैं कि जो जितना ज्यादा चिल्लाता है, जिसकी आवाज जितनी बुलंद होती है वह उतना ही ताकतवर होता है। लेकिन इतिहास गवाह
Speaker A
ताकतवर [संगीत] वो नहीं होता जो भौंकता है। असली ताकतवर वो नहीं होता जो चिल्लाता है। असली ताकतवर वो होता है जो चुप रहता है। लेकिन जब उसकी खामोशी टूटती है तो सीधे तख्ता पलट होता है। [संगीत] तुम्हारी कोल्ड साइलेंस सामने वाले को सीधा यह कड़ा
Speaker A
संदेश देती है। तुम्हारी औकात, तुम्हारी हैसियत मेरे थूक [संगीत] के बराबर भी नहीं है कि मैं अपनी कीमती एनर्जी तुम्हें जवाब देने में बर्बाद करूं। ऐतिहासिक उदाहरण ऑटोवर्न बिस्मार्क की खामोश कूटनीति। [संगीत] क्योंकि पुरानी किताबों को हम जला चुके
Speaker A
हैं। इसलिए मैक्या वैली के इस नियम को समझने के लिए हम इतिहास के एक और महान और चतुर [संगीत] रणनीतिकार का रुख करते हैं। जर्मनी के आयरन चांसलर ओडोवॉन बिस्मार्क का। 1860 के दशक की बात है। बिस्मार्क जर्मन साम्राज्यों को एक करने की [संगीत]
Speaker A
गुप्त योजना पर काम कर रहे थे। उस समय ऑस्ट्रिया और फ्रांस के कई बड़े कूटनीतिक [संगीत] अधिकारी भरी सभाओं में बिस्मार्क की नीतियों का मजाक उड़ाते थे। उन्हें सीधे तौर पर उकसाते थे ताकि बिस्मार्क गुस्से में आकर कोई गलत कदम उठा लें या
Speaker A
युद्ध की घोषणा कर दे। अगर बिस्मार्क कोई आम इंसान होते तो वे तुरंत सेना भेज देते या संसद में खड़े होकर गालियां देने लगते। लेकिन बिस्मार्क मैक्यावली के पक्के चिले थे। उन्होंने पूर्ण रूप से मास्टरली इनएक्टिविटी और एब्सोल्यूट साइलेंस का
Speaker A
रास्ता चुना। उन्होंने उन तमाम कड़वे बयानों, उन सरेआम की गई बेइज्जतियों का [संगीत] कोई जवाब नहीं दिया। वे अखबारों और दूतावासों में पूरी तरह शांत रहे। उनकी इस खामोशी को देखकर उनके विरोधी [संगीत] पूरी तरह भ्रमित हो गए। ऑस्ट्रिया के
Speaker A
जनरलों को लगा कि बिस्मार्क अंदर से डर गए हैं। उनके पास कोई रणनीति नहीं है और वे पूरी तरह लाचार हो चुके हैं। इसी अति आत्मविश्वास में चूर होकर ऑस्ट्रिया ने अपनी सेना को [संगीत] ढीला छोड़ दिया और
Speaker A
रणनीतिक गलतियां करनी शुरू कर दी। बिस्मार्क इसी दिन का इंतजार [संगीत] कर रहे थे। उन्होंने अपनी खामोशी की आड़ में बैकस्टेज अपनी सेना को इतना आधुनिक और मजबूत बना लिया था, जिसकी उनके दुश्मनों [संगीत] ने कल्पना भी नहीं की थी। और फिर
Speaker A
आया साल 1866 ऑस्ट्रोपुशियन वॉर बिस्मार्क [संगीत] की खामोशी अचानक एक भयानक तूफान में बदल गई। उन्होंने मात्र सात हफ्तों के भीतर ऑस्ट्रिया की उस घमंडी सेना [संगीत] को चारों खाने चित कर दिया जो कल तक उनका मजाक उड़ाती थी। ऑस्ट्रिया के जनरल जब
Speaker A
आत्मसमर्पण के कागजों पर दस्तखत कर रहे थे तब बिस्मार्क के चेहरे पर वही [संगीत] पुरानी ठंडी मुस्कान थी। इस कहानी से क्या सबक मिला? बिल्कुल साफ है। अगर बिस्मार्क [संगीत] शुरुआत में ही रिएक्ट करते, गुस्सा दिखाते तो उनके दुश्मन सतर्क हो
Speaker A
जाते और अपनी रक्षा की तैयारी कर लेते। [संगीत] लेकिन बिस्मार्क की खामोशी ने उन्हें गलत कदम उठाने और खुद को तबाह करने पर मजबूर कर दिया। [संगीत] वही तुम्हें करना है। जब कोई तुम्हारी बेइज्जती करे तो अपनी जुबान मत खोलो। उन्हें कभी मत बताओ
Speaker A
कि तुम्हारी अगली चाल [संगीत] क्या होगी। उन्हें पूरी तरह अंधेरे में रहने दो। जब तक कि तुम्हारा सही वक्त ना आ जाए और तुम उन्हें पूरी तरह बर्बाद ना कर दो। तरीका [संगीत] दो। कट देम ऑफ। जिंदगी से ऐसे
Speaker A
मिटाओ जैसे कभी थे ही नहीं। चलो अब गेम को एक कदम और आगे ले चलते हैं। [संगीत] पहला तरीका खामोशी का था जो सामने वाले को सिर्फ कंफ्यूज करता है। लेकिन यह दूसरा तरीका [संगीत] उन्हें अंदर से पूरी तरह
Speaker A
तोड़ कर रख देगा। एक बात को आज ही इसी वक्त अपनी दिमाग की सबसे गहरी तिजोरी में लॉक कर लो। तुम्हारा [संगीत] कीमती वक्त, तुम्हारी सकारात्मक एनर्जी और तुम्हारी अटूट वफादारी। यह कोई सड़क पर मिलने वाली मुफ्त की चीजें नहीं है। यह वह अमूल्य
Speaker A
रत्न है जो हर एरे गैरे न्थू खैरे को नहीं मिलने चाहिए। तुम्हारी मौजूदगी, तुम्हारा किसी के साथ बैठना, किसी के फोन कॉल का जवाब देना यह कोई उनका जन्मसिद्ध अधिकार नहीं है। बल्कि [संगीत] यह उनके लिए एक बहुत बड़ा प्रिविलेज है, एक सम्मान है। और
Speaker A
यह सम्मान सिर्फ और सिर्फ उन लोगों को मिलना चाहिए [संगीत] जो वाकई इसके हकदार हैं। जब कोई इंसान तुम्हारी सरेआम डिसरिस्पेक्ट करता है, तुम्हारी पीठ पीछे गॉसिप करता [संगीत] है या तुम्हारे मैसेज को देखकर भी इग्नोर करता है तो वो शब्दों
Speaker A
से नहीं बल्कि [संगीत] अपने एक्शन से तुम्हें यह कह रहा होता है कि मेरी नजर में तुम्हारी औकात दो कौड़ी की [संगीत] भी नहीं है। और यहीं पर हमारे समाज के अति दयालु और कमजोर लोग सबसे बड़ी बेवकूफी
Speaker A
[संगीत] करते हैं। वे उस इंसान की नजरों में अपनी इज्जत वापस पाने के लिए और ज्यादा गिड़गिड़ाते हैं। उसके लिए और ज्यादा अवेलेबल हो जाते हैं। उसे बार-बार सुधरने [संगीत] के मौके देते हैं। क्यों?
Speaker A
क्योंकि वे अंदर से खोखले हैं। उन्हें अकेले रहने से, अकेले [संगीत] चलने से डर लगता है। लेकिन मैकिया वैली ने अपनी रणनीतियों में एक कड़वा और खुला सच लिखा था। अगर तुम एक शासक हो और तुम्हें लोगों का प्यार और लोगों का डर दोनों एक साथ
Speaker A
नहीं मिल सकता [संगीत] तो प्यार पाने की चाहत को लात मार दो और डर को चुन लो। क्योंकि प्यार पल भर में स्वार्थ के लिए बदला जा सकता है। लेकिन डर का पहरा हमेशा वफादारी [संगीत] की गारंटी देता है। यहां
Speaker A
मैकिया वैली के संदर्भ में डर का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि तुम कोई तमंचा [संगीत] लेकर घूमना शुरू कर दो या गुंडागर्दी करो। यहां डर का मतलब है तुम्हें हमेशा के लिए खो देने [संगीत] का डर। फियर ऑफ लूजिंग यू
Speaker A
फॉर एवर। जिस पल किसी इंसान ने तुम्हारी [संगीत] सीमा लांघी। जिस पल उसने तुम्हारी डिग्निटी पर वार किया। समझ लो उसी पल उसने तुम्हारी [संगीत] जिंदगी के आलीशान महल में रहने का लाइसेंस हमेशा हमेशा के लिए खो दिया। अब तुम्हें कोई [संगीत] तमाशा
Speaker A
नहीं करना है। कोई लंबी चौड़ी WhatsApp यूनिवर्सिटी वाली एक्सप्लेनेशन नहीं लिखनी है। कोई बहस नहीं करनी है। और सेकंड चांस जैसी [संगीत] घटिया बैसाखी तो बिल्कुल भी नहीं देनी है। बस कट देम ऑफ। अर्थशास्त्र और डार्क साइकोलॉजी [संगीत] का एक सिंपल
Speaker A
नियम याद रखो। स्केसिटी क्रिएट्स वैल्यू। यानी जिस चीज की [संगीत] सप्लाई जितनी कम होगी उसकी कीमत बाजार में उतनी ही आसमान छुएगी। जब तुम हर किसी के लिए 24 घंटे ऑनलाइन मिलोगे। हर किसी की गलती को यह सोच
Speaker A
कर माफ कर दोगे कि चलो अपना ही [संगीत] बंदा है। तो तुम उनकी नजरों में रद्दी के भाव बिकने लगोगे। लेकिन जब उन्हें यह समझ में आएगा कि इस इंसान की जिंदगी में गलती की कोई माफी नहीं है। यहां एक बार
Speaker A
डिसरिस्पेक्ट करने का सीधा मतलब है परमानेंट एग्जाइल [संगीत] यानी जिंदगी के नक्शे से हमेशा के लिए बेदखल होना। तब वे तुम्हारे घोर दुश्मन होने के बावजूद तुम्हारे सामने बात करते वक्त अपनी जुबान संभाल कर बात करेंगे। अपने जाने का
Speaker A
ढिंढोरा [संगीत] पीटना बंद करो। यह मत कहो कि तुमने मेरे साथ ऐसा किया इसलिए मैं तुमसे बात नहीं करूंगा। मत बताओ बस धुए की तरह उनकी जिंदगी से गायब हो जाओ। उन्हें अपनी ही बेचैनी के पिंजरे में तड़पने के
Speaker A
लिए अकेला छोड़ दो। जहां वे हर रात सोने से पहले अपनी छत को निहारते हुए सोचे [संगीत] कि आखिर मैंने ऐसा क्या कर दिया कि वह शख्स मुझे पलट कर देख भी नहीं रहा है। तुम्हारे हजार कड़वे शब्द उन्हें वह
Speaker A
सबक कभी नहीं सिखा पाएंगे जो [संगीत] तुम्हारी स्थाई अनुपस्थिति उन्हें एक झटके में सिखा देगी। उन्हें उस [संगीत] खालीपन का एहसास होने दो जो तुम्हारे जाने के बाद उनकी बंजर जिंदगी में आया है। तरीका तीन राइज अबव अपनी सफलता को उनका काल बना दो।
Speaker A
जब तुम किसी बदतमीज इंसान [संगीत] को अपनी जिंदगी के दायरे से बाहर फेंक देते हो तो शुरुआत में उसके झूठे अहंकार को लगता है कि वह जीत गया। वह सोचता है कि [संगीत] अच्छा हुआ पीछा छूटा। वैसे भी वह मेरे
Speaker A
लायक नहीं था। और यहीं पर वह अपनी जिंदगी [संगीत] की सबसे आत्मघाती भूल कर बैठता है। उसे भनक तक नहीं होती कि तुम दो कदम पीछे सिर्फ इसलिए हटे थे क्योंकि तुम एक ऐसी गगनचुंबी [संगीत] छलांग की तैयारी कर
Speaker A
रहे थे जिसकी उसकी सात पुश्तों ने भी कल्पना नहीं की होगी। अब वक्त आ गया है उस [संगीत] इंसान को यह दिखाने का कि उसने किस जलजले को कम आंकने की गुस्ताखी की थी। दूसरे तरीके ने उसे तुमसे दूर किया था।
Speaker A
लेकिन यह [संगीत] तीसरा तरीका तुम्हें सफलता के उस मुकाम पर ले जाएगा जहां से जब तुम नीचे देखोगे तो वह इंसान तुम्हें एक रेंगते हुए कीड़े [संगीत] से ज्यादा कुछ नजर नहीं आएगा। डाक धूत्रता में एक मशहूर कहावत है। रिवेंज [संगीत] इज अ डिश बेस्ट
Speaker A
सर्व्ड कोल्ड यानी बदला वो पकवान है जिसे [संगीत] पूरी तरह ठंडा करके ही खाना चाहिए। और दुनिया का सबसे ठंडा, सबसे क्रूर [संगीत] और सबसे लाजवाब बदला पता है क्या है? तुम्हारी ऐसी अभूतपूर्व सफलता जो सामने वाले को पूरी तरह से अप्रासंगिक और
Speaker A
बौना बना दे। जब कोई तुम्हारी [संगीत] इंसल्ट करता है तो उस पर हाथ उठाना, कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना या सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना सरासर तुम्हारी मानसिक कमजोरी और ओझी मानसिकता को दर्शाता है। असली मदानगी और ताकत किसमें है? एलिवेशन
Speaker A
[संगीत] में। यानी खुद को ऊपर उठाने में। खुद को करियर, पैसे, सेहत और ज्ञान के मामले में इतना ऊपर ले जाओ कि जो लोग आज तुम्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। कल जब वे [संगीत] तुम्हें देखें तो
Speaker A
तुम्हारी ऊंचाई को नापते-नापते उनकी गर्दन में परमानेंट दर्द हो जाए। मैकिया वैली इस बात को [संगीत] बखूबी जानते थे कि एक दूरदर्शी और समझदार राजा कभी भी उन छोटी-मोटी फालतू की सरहदी लड़ाईयों में अपने राज्य का सोना, बारूद और सेना बर्बाद
Speaker A
नहीं [संगीत] करता। जिनसे उसके साम्राज्य की सीमाएं नहीं बढ़ती। इसके बजाय वह चतुर राजा क्या करता है? वह अपने मुख्य किले की दीवारों को और ज्यादा ऊंचा करता है। वह अपने खजाने को भरता है। अपनी [संगीत] सेना को आधुनिक बनाता है और अपनी ताकत को इतना
Speaker A
प्रचंड कर लेता है कि [संगीत] पड़ोसी देश का राजा सिर्फ उसका नाम सुनकर ही डर के मारे कांपने लगता है और बिना लड़े ही घुटने टेक देता है। तुम्हें भी अपनी जिंदगी का वही चतुर राजा बनना है। अपनी
Speaker A
ग्रोथ के लिए, अपनी सफलता के लिए रातोंरात पागल हो जाओ। उनकी दी हुई हर एक गाली को, हर [संगीत] एक ताने को, हर एक बेइज्जती को अपने अंदर समेट लो और उसे अपने रॉकेट का ईंधन [संगीत] यानी रॉकेट फ्यूल बना लो। जब
Speaker A
वे लोग शाम को किसी नुक्कड़ पर बैठकर तुम्हारी पीठ पीछे थूक रहे हो, तुम्हारी बुराई कर रहे हो, तब तुम बंद कमरे में अपनी स्किल्स पर, अपने बिजनेस पर, अपनी बॉडी पर और अपने बैंक बैलेंस [संगीत] को 10 गुना करने के लिए खून पसीना एक कर रहे
Speaker A
हो। जब वे तुम्हारा मजाक उड़ाकर हंस रहे हो तब तुम बैकस्टेज एक ऐसा साम्राज्य खड़ा कर रहे हो जो उनकी सोच के दायरे से ही बाहर हो। उदाहरण फेरुशियो लैंबर्गिनी का सबसे मधुर [संगीत] बदला। इस नियम को समझने
Speaker A
के लिए हम ऑटोमोबाइल इतिहास के एक जबरदस्त [संगीत] उदाहरण को देखते हैं। ट्रैक्टर बनाने वाले एक साधारण इतालवी व्यवसाई थे फेरुशिio lamborgini। उनके [संगीत] पास उस जमाने की सबसे महंगी कार ferrari थी। लेकिन उस कार के क्लच में बार-बार खराबी आ
Speaker A
जाती थी। जब फेरशियो इस शिकायत को [संगीत] लेकर सीधे Ferrari कंपनी के घमंडी मालिक एनzo ferrari के पास गए तो एंजो ने भरी महफिल में फेरशियो की भयानक बेइज्जती कर दी। एनzo ने कहा था तुम सिर्फ एक मामूली
Speaker A
ट्रैक्टर बनाने वाले इंसान हो। तुम Ferrari जैसी आलीशान कार चलाना [संगीत] कभी नहीं सीख सकते। खराबी मेरी कार में नहीं तुम्हारे दिमाग में है। जाकर अपने ट्रैक्टर ही सुधारो। जरा सोचो। उस वक्त Ferio Lamborghini को कितना गुस्सा आया
Speaker A
होगा। अगर वे कोई आम इंसान होते तो वहीं हाथापाई करते। अपनी Ferrari कार को सरेआम आग लगा देते या एंजो के खिलाफ कोर्ट में केस [संगीत] कर देते। लेकिन उन्होंने Macिया वैली के राइज अबव नियम को चुना। उन्होंने एंजो Ferrari को पलट कर एक शब्द
Speaker A
भी नहीं कहा। वे चुपचाप अपने गराज लौटे। अपनी Ferrari कार को खुद खोला। उसकी कमियों को समझा और दुनिया की सबसे बेहतरीन सुपर कार बनाने के मिशन में दिन रात एक कर दिया। नतीजा क्या हुआ? कुछ ही सालों के
Speaker A
भीतर दुनिया के सामने आई Lamborghini सुपर कार एक ऐसी कार जिसने Ferrari के घमंड को हमेशा के लिए चकनाचूर कर दिया। आज जब भी दुनिया की सबसे बेहतरीन और महंगी स्पोर्ट्स कारों का नाम लिया जाता है। Lamborghini का नाम Ferrari के बराबर या
Speaker A
उससे ऊपर खड़ा होता है। फेरशियो ने एंजो को कोई [संगीत] गाली नहीं दी। उन्होंने बस खुद को इतना ऊपर उठा लिया कि एंजो Ferrari का वो ताना [संगीत] इतिहास के पन्नों में Ferrari की सबसे बड़ी बेवकूफी बनकर रह
Speaker A
गया। यही होता है अल्टीमेट पावर मूव। जब तुम ऊंचाई पर पहुंच जाते हो तो नीचे भौंकने वाले कुत्तों का शोर अपने आप आना बंद हो जाता है। उन घटिया [संगीत] लोगों के कमेंट्स महज एक मामूली बैकग्राउंड नॉइज़ बनकर रह जाते हैं। इसलिए दोस्त आज ही
Speaker A
प्रतिज्ञा करो कि अपनी सफलता से अपने दुश्मनों की छाती पर सांप लौटा दोगे। अगर तुम इस ऐतिहासिक [संगीत] बदले से प्रेरित हुए हो तो कमेंट में लिखो माय सक्सेस विल स्पीक। तरीका चार लेट देम एक्सपोज देमसेल्व्स। उन्हें अपने ही बुने जाल में
Speaker A
फंसने दो। जब [संगीत] तुम खुद को ऊपर उठाना शुरू करते हो और पूरी तरह शांत हो जाते हो तो समाज के वे शातिर और इनसिक्योर लोग जो तुम्हें गिराना चाहते थे वे अंदर ही अंदर छटपटाने लगते हैं। लेकिन यहां पर
Speaker A
अक्सर लोग एक और बड़ी गलती कर बैठते हैं। वे सोचते हैं कि अब मेरे पास थोड़ी पावर आ गई है तो क्यों ना मैं इस इंसान के सारे पुराने काले कारनामे दुनिया के सामने खोल दूं। क्यों ना [संगीत] इसे सरेआम बेनकाब
Speaker A
कर दूं। रुक जाओ। एक मास्टर रणनीतिकार, एक [संगीत] मैकवेलियन माइंडसेट वाला इंसान कभी भी सीधे-सामने से हमला करके अपने हाथ गंदे नहीं करता। वह जानता है कि प्रकृति का एक अटूट नियम है। जो इंसान दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वह एक दिन उसी गड्ढे
Speaker A
[संगीत] में खुद गिरता है। तुम्हें बस चुपचाप किनारे बैठकर तमाशा देखना है और उस इंसान को [संगीत] इतनी लंबी रस्सी देनी है कि वह अपनी ही ईगो की फांसी का फंदा खुद अपने गले में डाल ले। मैकियावेली के
Speaker A
अनुसार जो व्यक्ति अत्यधिक अहंकार और अनियंत्रित गुस्से से भरा होता है, उसका सबसे बड़ा कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का स्वभाव होता है। तुम्हें कुछ करने की जरूरत नहीं है। जो [संगीत] लोग दूसरों की इज्जत नहीं करते जो दूसरों को नीचा
Speaker A
दिखाते हैं, वे अंदर से बेहद खोखले, इनसिक्योर और मानसिक रूप से बीमार होते हैं। उनका यही घमंड एक ना एक दिन उन्हें समाज की नजरों में सरेआम गिरा देता है। जब तुम उनकी बेइज्जती पर कोई रिएक्शन नहीं देते तो उनके बीमार दिमाग को एक फॉल्स
Speaker A
सेंस ऑफ सिक्योरिटी यानी झूठी सुरक्षा का एहसास होता है। उन्हें लगता है कि अरे यह इंसान तो पूरी तरह से भीगी बिल्ली है। मैं इसके साथ कुछ भी कर सकता हूं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। [संगीत] इस ओवर
Speaker A
कॉन्फिडेंस के नशे में चूर होकर वे अपनी हदें पूरी तरह से भूल जाते हैं। वे फिर दूसरों के साथ भी वही बदतमीजी दोहराने लगते हैं जो उन्होंने तुम्हारे साथ की थी। और ऐसा करते-करते वे हर जगह अपने नए
Speaker A
दुश्मन पैदा कर लेते हैं। समाज [संगीत] में, ऑफिस में हर जगह उनकी असलियत का बदबू चेहरा सामने आने लगता है। धीरे-धीरे पूरी दुनिया खुद अपनी आंखों से देख लेती है [संगीत] कि वह इंसान असल में कितना नीच और
Speaker A
घटिया है। तुम्हें एक शब्द भी बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। उसका खुद का गंदा कैरेक्टर ही उसका सबसे बड़ा काल बन जाता है। एक लाइफ पंत्रा द पावर ऑफ कंट्रास्ट। अगर तुम इस प्रक्रिया को [संगीत] थोड़ा तेज करना चाहते हो तो मैकियावेली की इस
Speaker A
डार्क साइकोलॉजी ट्रिक का इस्तेमाल करो जिसे कहते हैं द पावर ऑफ कंट्रास्ट। मान लो किसी भरी मीटिंग में या किसी पारिवारिक फंक्शन में वह इंसान तुम पर चिल्लाता है या कोई भद्दा तंज कसता है। [संगीत] उस वक्त तुम्हें पूरी तरह से शांत, कंपोज्ड,
Speaker A
डिग्निफाइड और अत्यधिक सभ्य यानी पोलाइट [संगीत] बने रहना है। वो जितना ज्यादा चिल्लाए, तुम उतने ही शांत और कम आवाज में पूरी शालीनता के साथ उसे केवल तथ्यों पर आधारित जवाब दो। यह [संगीत] जो तुम्हारे और उसके बीच का कंट्रास्ट अंतर है ना, यह
Speaker A
वहां बैठे हर एक इंसान को साफ-साफ दिखाई देगा। लोग अपनी आंखों से देखेंगे [संगीत] कि एक तरफ तुम हो जो पूरी तरह से मैच्योर, क्लासी और सुलझे हुए इंसान हो और दूसरी तरफ वो है जो एक जंगली, अनपढ़ और बदतमीज
Speaker A
जानवर की तरह व्यवहार कर रहा है। फैसला बिना कुछ कहे उसी [संगीत] पल तुम्हारे हक में हो जाएगा। लोग अंदर ही अंदर उससे नफरत करने लगेंगे और तुम्हारी इज्जत [संगीत] उनके दिलों में 100 गुना बढ़ जाएगी। इसके लिए लोहे जैसा आत्मनियंत्रण यानी [संगीत]
Speaker A
कोल्ड कंट्रोल और असीम धैर्य चाहिए। हमेशा याद रखो देर से मिला हुआ न्याय कोई कमजोरी नहीं है बल्कि वह सबसे अचूक और मुकम्मल न्याय होता है। जब तुम किसी पर उंगली उठाते हो तो आधी दुनिया तुम्हारी नियत पर
Speaker A
भी शक करती है कि शायद तुम्हारी भी कोई गलती होगी। लेकिन जब कोई इंसान खुद अपनी हरकतों से अपनी लंका में आग लगाता है तो उसका बचना नामुमकिन हो जाता है। अपने पत्ते छुपा कर रखो। उन्हें पूरी [संगीत]
Speaker A
छूट दो और बस सही वक्त का इंतजार करो। तरीका पांच कंट्रोल द नैरेटिव। कहानी के लेखक खुद बनो। निकोलो मैकियावेली ने अपनी पूरी जिंदगी राजाओं के दरबारों में गुजारी थी। उन्होंने सत्ता के गलियारों का एक ऐसा शाश्वत सत्य बताया था जिसे आज के सोशल
Speaker A
मीडिया के युग में पीआर गेम या इमेज मैनेजमेंट [संगीत] कहा जाता है। मैकिया वैली ने लिखा था इस दुनिया को इस बात से कोई घंटा फर्क नहीं पड़ता कि सच क्या है। इस दुनिया को सिर्फ इस बात से फर्क पड़ता
Speaker A
है कि परसेप्शन यानी लोगों की नजरों में सच क्या दिखाई दे रहा है। एक चतुर शासक [संगीत] हमेशा उस नैरेटिव यानी कहानी को अपने हाथ में रखता है जो उसके बारे में समाज में फैलाई जा रही है। जब कोई
Speaker A
तुम्हारी डिसरिस्पेक्ट करता है तो वह सिर्फ तुम पर एक शाब्दिक [संगीत] हमला नहीं कर रहा होता। वो असल में समाज के सामने तुम्हारे बारे में एक कहानी गढ़ रहा होता है। वो कहानी यह [संगीत] होती है कि यह इंसान कमजोर है, डरपोक है। इसके साथ
Speaker A
कोई भी बदतमीजी [संगीत] करके निकल सकता है और यह कुछ नहीं कर पाएगा। अगर तुमने उसकी इस बकवास कहानी को बिना चुनौती दिए [संगीत] ऐसे ही समाज में तैरने दिया तो तुम इस मनोवैज्ञानिक युद्ध को शुरू होने से पहले ही हार चुके हो। लेकिन डार्क
Speaker A
साइकोलॉजी तुम्हें एक बहुत बड़ा अपर हैंड देती है। तुम्हें उस इंसान से गली के गुंडों [संगीत] की तरह बहस करने की या चीख-चीख कर अपनी बेगुनाही की सफाई देने की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है। तुम्हें सिर्फ उस नैरेटिव को कंट्रोल करना है। [संगीत]
Speaker A
और इसके तीन सबसे बड़े और अचूक नियम मैकियावेली के विचारों से निकलते हैं। नियामेक [संगीत] एब्सोल्यूट कामनेस। जिस पल तुम गुस्से में आकर तमतमा जाते हो Facebook या Instagram पर उसके खिलाफ पोस्ट [संगीत] डालने लगते हो। तुम अनजाने में अपने दुश्मन के हाथ
Speaker A
में वो पेंट ब्रश पकड़ा देते हो जिससे [संगीत] वह दुनिया के सामने तुम्हारी ऐसी तस्वीर बना सके कि देखो मैंने तो सिर्फ एक छोटा सा मजाक किया था लेकिन यह इंसान तो [संगीत] पूरी तरह से साइको अनस्टेबल है और
Speaker A
पागल है। लेकिन जब तुम पूरी तरह शांत रहते हो तो समाज के [संगीत] लोग खुद उस इंसान से सवाल करने लगते हैं कि अरे भाई वो तो चुपचाप अपना काम कर रहा है। तू उसके पीछे [संगीत] हाथ धोकर क्यों
Speaker A
पड़ा है? नियम दो प्लांट द सीड्स सच्चाई के बीज बोना। इसे गॉसिप या चुगली मत [संगीत] समझना। इसे कहते हैं रणनीतिक कूटनीति। ऑफिस या दोस्तों के ग्रुप [संगीत] में सही समय पर सही इंसान के कान में सही पर्सपेक्टिव डाल दो। तुम्हें कभी
Speaker A
भी सीधे तौर पर अपने दुश्मन की बुराई नहीं करनी है। तुम्हें बस बेहद मासूम बनकर हल्की सी हैरानी जताते हुए लोगों से कहना है [संगीत] मुझे समझ नहीं आता कि आजकल वो इतनी हताशा में क्यों रहता है। कल वो
Speaker A
अचानक मुझ पर चिल्लाने लगा। भगवान करे उसकी निजी [संगीत] जिंदगी में सब ठीक हो। जब तुम इस तरह से अपनी बात रखते हो तो लोग तुम्हारी बात पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं [संगीत] और सामने वाले को एक विलेन की
Speaker A
नजर से देखने लगते हैं। नियम तीन द पावर ऑफ कंट्राडिक्शन। दुनिया का सबसे बड़ा सच यही है कि लोग वही मानते हैं जो वे बार-बार अपनी आंखों से देखते हैं। अगर तुम्हारा दुश्मन समाज में यह झूठ फैला रहा
Speaker A
है कि तुम काम चोर हो या तुम [संगीत] एक धोखेबाज इंसान हो तो तुम्हारा काम है इतना मजबूत कैरेक्टर और अपने काम में इतनी महारत हासिल करना [संगीत] कि उसकी कही हुई हर एक बात अपने आप एक भद्दा मजाक लगने
Speaker A
लगे। जब उसकी जुबान से निकले झूठ और तुम्हारी चमकती हुई हकीकत आपस में टकराएंगे तो हमेशा तुम्हारी ही जीत होगी। एक कुशल सेनापति की तरह सोचना शुरू करो जो सिर्फ [संगीत] जमीनों को नहीं बल्कि लोगों के दिमाग को कमांड करता है। तुम्हारी
Speaker A
जिंदगी का हर एक कदम इस अदृश्य शतरंज की बिसात पर एक सोची [संगीत] समझी चाल होना चाहिए। वह पहला वार कर सकता है। लेकिन इस खेल का आखिरी और निर्णायक फैसला सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे [संगीत] हाथ में होगा।
Speaker A
तरीका छह, टारगेट देयर रेपुटेशन। उनके गुरूर के किले को ढा दो। अब तक तुमने सीख लिया कि शांत कैसे रहना है, कट ऑफ कैसे करना है और अपनी [संगीत] कहानी को कैसे कंट्रोल करना है। लेकिन कुछ लोग इस दुनिया
Speaker A
में इतने ढीठ, बेशर्म और मोटी चमड़ी [संगीत] के होते हैं कि वे तुम्हारी तरक्की देखकर भी बाज नहीं आते। वे नए-नए पैंथरे ढूंढते [संगीत] हैं तुम्हें नीचे खींचने के लिए। ऐसे वक्त पर मैकेवली का सबसे खतरनाक और अचूक सिद्धांत काम आता है।
Speaker A
उस चीज पर सीधा वार करो [संगीत] जिसके दम पर उनका पूरा वजूद टिका हुआ है। यानी उनकी रेपुटेशन यानी इज्जत। मैकेवली ने अपनी किताब में [संगीत] एक बेहद गंभीर बात कही थी। एक इंसान अपना लूटा हुआ धन दोबारा
Speaker A
मेहनत करके कमा सकता है। अपना खोया हुआ पद और ओहदा भी वापस पा सकता है। [संगीत] लेकिन अगर एक बार समाज में उसकी इज्जत यानी रेपुटेशन मटियामेट हो गई तो वह फिर कभी सिर [संगीत] उठाकर जीने के लायक नहीं
Speaker A
रहता। रेपुटेशन इस इंसानी समाज की वो सबसे बड़ी करेंसी है जो बंद दरवाजों को खोलती है। बिना बोले सम्मान दिलाती है और बड़े-बड़े काम चुटकियों में करवा देती है। जब कोई तुम्हारी बेइज्जती करता है तो वह इस मुगालते में जीता है कि वह तुम्हारी
Speaker A
इज्जत तो खराब कर देगा लेकिन उसकी खुद की सेहत पर कोई आंच नहीं आएगी। तुम्हारा काम है उसके इस भ्रम को उसकी जिंदगी की सबसे डरावनी और महंगी भूल में बदल देना। लेकिन मेरी बात ध्यान से सुनो। यहां मैकवली के
Speaker A
विचारों का मतलब यह कतई नहीं है कि तुम कोई झूठी [संगीत] अफवाहें उड़ाना शुरू कर दो या सोशल मीडिया पर किसी की एडिटेड तस्वीरें पोस्ट करो। वो कायरों और कमजोरों का काम है। स्ट्रेटेजिक रेपुटेशन वॉरफेयर का मतलब कीचड़ उछालना नहीं है बल्कि सामने
Speaker A
वाले को खुद कीचड़ के कुएं में धकेल देना है। [संगीत] इसके दो सबसे अचूक तरीके हैं। पहला तरीका द मिरर ऑफ कंट्रास्ट। तुम्हारा खुद का कैरेक्टर, तुम्हारी डिग्निटी और तुम्हारी परफॉर्मेंस इतनी [संगीत] बेदाग और इतनी ब्रिलियंट होनी चाहिए कि जब भी
Speaker A
समाज के लोग उस इंसान की तुलना तुमसे करें तो उसका घटियापन और उसकी घटिया सोच खुद ब खुद सूरज के सामने दिए की तरह साफ दिखने लगे। तुम्हें [संगीत] खुद मुंह से उसे बुरा कहने की कोई जरूरत नहीं है। तुम बस
Speaker A
उसके सामने एक ऊंचे और मिसाली इंसान बनकर खड़े रहो। दूसरा तरीका स्ट्रेटेजिक पोजीशनिंग। कोई भी इंसान इस दुनिया में अकेला सर्वाइव नहीं कर सकता। हर किसी के आसपास कुछ [संगीत] ऐसे प्रभावशाली लोग होते हैं जिनकी नजरों में वह अपनी इज्जत
Speaker A
बनाए रखना चाहता है। जैसे उसका बॉस, उसके अमीर [संगीत] दोस्त या उसके परिवार के प्रतिष्ठित या प्रसिद्ध लोग तुम्हें अपने दुश्मन पर सीधे हमला करने के बजाय उन पावरफुल लोगों के साथ अपने संबंध रिलेशन मजबूत, गहरे और रिलायबल बनाने हैं। जब तुम
Speaker A
उसके ही सर्कल के बड़े लोगों [संगीत] के बीच अपनी वैल्यू, अपना टैलेंट और अपनी ईमानदारी साबित कर देते हो तो उस दुश्मन का तुम्हारे खिलाफ बुना गया हर एक नैरेटिव [संगीत] अपने आप फेल हो जाता है। धीरे-धीरे उसके
Speaker A
अपने ही आका उसके अपने ही दोस्त उस पर शक करने लगेंगे कि यार यह बंदा [संगीत] तो इतना बढ़िया है। फिर हमारा यह दोस्त इसके बारे में इतनी बकवास क्यों करता रहता है?
Speaker A
जरूर इसी के दिमाग में कोई गंध भरा हुआ है। तुमने कोई झूठ नहीं फैलाया। तुमने किसी की [संगीत] पीठ में छुरा नहीं घोंपा। बस तुम्हारी बेदाग मौजूदगी ने सच का ऐसा बीज बो दिया [संगीत] जिसने वक्त बीतने के
Speaker A
साथ उसके गुरूर के किले को अंदर से पूरी तरह खोखला कर दिया। जब किसी इंसान की रेपुटेशन गिरती है ना दोस्त तो कोई धमाका नहीं होता लेकिन वो इंसान जीते जी एक जिंदा लाश बन जाता है। तरीका सात बी
Speaker A
अनटचेबल शून्य हो जाओ अभेद्य बनो। अब तक तुमने जो भी छह तरीके [संगीत] सीखे हैं वे सब इस आखिरी और सबसे ऊंचे मुकाम के लिए थे। यह सिर्फ कोई रणनीति या कोई डार्क साइकोलॉजी की ट्रिक नहीं है। यह
Speaker A
मैक्यावेलियन माइंडसेट का पीक ऑफ द माउंटेन है। जिसे मैक्यावेली ने सेल्फ सोवनिटी यानी पूर्ण आत्मसंपुता कहा है। एक कड़वा और खुला सत्य आज अपने दिल पर लिख लो। जिस पल तुम इस दुनिया के किसी भी इंसान से चाहे वह तुम्हारा सगा ही क्यों
Speaker A
ना हो। किसी भी तरह की तारीफ, वफादारी या इज्जत की उम्मीद करना पूरी तरह से बंद कर देते हो। ठीक उसी पल तुम इस पूरी कायनात के सबसे शक्तिशाली और सबसे डार्क इंसान बन जाते हो। कभी ठंडे दिमाग से एकांत में
Speaker A
बैठकर सोचा है कि जब कोई तुम्हारी बेइज्जती करता है तो तुम्हें इतनी भयानक चुभन क्यों होती है? तुम्हें गुस्सा क्यों आता है? तुम रातों को सो क्यों नहीं पाते?
Speaker A
क्योंकि तुम केयर करते हो। क्योंकि कहीं ना कहीं [संगीत] तुम्हारे दिल के किसी छोटे से कोने में उस घटिया इंसान की ओपिनियन की कोई वैल्यू है। तुम चाहते हो कि वो तुम्हें अच्छा समझे। जब तक तुम्हारी मानसिक शांति, तुम्हारा आत्मसम्मान दूसरों
Speaker A
के मुंह से निकले शब्दों [संगीत] के टुकड़ों पर टिका हुआ है, तब तक तुम एक गुलाम हो। तुम उनके रिमोट कंट्रोल [संगीत] से चलने वाले खिलौने हो। उसने एक कड़वा शब्द बोला और तुम्हारा पूरा दिन बर्बाद हो गया। उसने [संगीत] तुम्हें इग्नोर किया और
Speaker A
तुम डिप्रेशन में चले गए। क्या यही तुम्हारी ताकत है? क्या इसी दम पर तुम जंग जीतने चले हो? असली मैक्यावेलियन दिमाग वो है जो अपने इमोशंस की डोरी इस दुनिया के किसी भी इंसान के हाथ [संगीत] में देने से
Speaker A
साफ मना कर देता है। जब कोई तुम्हारी घोर बेइज्जती करे और तुम्हें ना गुस्सा आए, ना दुख हो, ना रोना आए और ना ही [संगीत] बदले की कोई तड़प उठे बल्कि तुम्हारे अंदर सिर्फ और सिर्फ एक खाली, ठंडा और न्यूट्रल
Speaker A
एहसास हो। [संगीत] तब समझ लेना कि तुम अनटचेबल यानी अभेद्य बन चुके हो। अनटचेबल बनने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि तुम ऊपर से एक्टिंग कर रहे हो या दिखावा कर रहे हो कि तुम्हें फर्क नहीं पड़ता। जबकि
Speaker A
अंदर ही अंदर तुम कुड़ रहे हो। नहीं, इसका मतलब [संगीत] यह है कि तुम मानसिक रूप से उस इंसान से इतने करोड़ों प्रकाश वर्ष आगे निकल चुके हो कि अब उस इंसान की औकात तुम्हारी नजर में [संगीत] रास्ते में पड़े
Speaker A
किसी मामूली कंकड़ पत्थर से ज्यादा कुछ भी नहीं है। क्या तुम कभी रास्ते में पड़े किसी पत्थर के ठोकर मारने पर उससे लड़ने [संगीत] बैठते हो? नहीं ना तुम बस आगे बढ़ जाते हो। इस परम शक्तिशाली स्टेट तक
Speaker A
पहुंचने के लिए तुम्हें अपने अंदर के उस भूखे [संगीत] कमजोर मन को सरेआम मारना होगा जो हर किसी से प्यार, थपकी और वैलिडेशन की भीख मांगता रहता है। आपकी कीमत, आपकी वैल्यू, [संगीत] आपके खुद के बनाए गए फौलादी उसूलों और
Speaker A
आपकी खुद की नजरों से आनी चाहिए ना कि समाज के किसी दो कौड़ी के इंसान के [संगीत] कमेंट से। जब तुम इस अनटचेबल स्टेट में कदम रखते हो तो तुम्हारी पूरी [संगीत] ओरा, तुम्हारी पूरी एनर्जी बदल जाती है।
Speaker A
वे लोग जो तुम्हें कल तक जानबूझकर उकसाते थे वे दोबारा आएंगे। वे फिर से वही पुराना रिएक्शन ढूंढने की कोशिश करेंगे। वे तुम्हें गुस्सा दिलाने के लिए कोई नया कड़वा शब्द बोलेंगे। लेकिन इस बार जब वे तुम्हारी आंखों में देखेंगे तो वहां कोई
Speaker A
गुस्सा नहीं, कोई नफरत नहीं बल्कि सिर्फ एक अजनबी के लिए दिखने वाली गहरी शून्यता होगी। और उस पल उस इंसान की रूह कांप उठेगी क्योंकि उसे समझ आ जाएगा कि उसने तुम पर से अपना कंट्रोल हमेशा हमेशा के
Speaker A
लिए खो दिया है। निष्कर्ष [संगीत] तो मेरे दोस्त आज इस लंबी और डार्क साइकोलॉजी की यात्रा के अंत में [संगीत] तुम्हारे पास मैक्यावली के वे सात अचूक और मारक हथियार हैं जो इस मतलबी दुनिया के [संगीत] हर एक
Speaker A
बदतमीज इंसान का घमंड पल भर में कुचल सकते हैं। इन सात हथियारों को एक बार फिर से अपनी चेतना में दोहरा लो। एक मास्टर द आर्ट ऑफ साइलेंस। [संगीत] सामने वाले के दिमाग में डर और भ्रम का वैक्यूम पैदा करना। दो कट देम ऑफ। अपनी
Speaker A
अनुपस्थिति [संगीत] से उन्हें तुम्हारी असली कीमत समझाना। तीन राइज अबव। अपनी [संगीत] सफलता को इतना प्रचंड बनाना कि उनका वजूद ही मिट जाए। चार, [संगीत] लेट देम एक्सपोज देमसेल्व्स। उन्हें उनके अहंकार के जाल में खुद फंसने देना। पांच,
Speaker A
कंट्रोल द नैरेटिव। [संगीत] परसेप्शन के खेल में अपनी कहानी के लेखक खुद बनना। छह टारगेट [संगीत] देयर रेपुटेशन। बिना हाथ गंदे किए उनके सामाजिक सम्मान के किले को ढा देना। सात बी अनटचेबल। [संगीत] उम्मीदों को शून्य करके इमोशनल इंडिपेंडेंस हासिल करना। इन तरीकों
Speaker A
को बहुत ठंडे दिमाग, [संगीत] बेहद चालाकी और जरूरत पड़ने पर बिना किसी दया या हिचकिचाहट के इस्तेमाल [संगीत] करना। अगर तुम वाकई इस वीडियो के अंत तक आ चुके हो और तुम्हारे अंदर का वो पुराना, कमजोर और सीधा [संगीत] इंसान मर चुका है तो अपनी इस
Speaker A
नई डार्क और शक्तिशाली आइडेंटिटी को स्वीकार [संगीत] करो। अभी के अभी कमेंट बॉक्स में जाओ और पूरी ताकत के साथ लिखो आई एम अनटचेबल। मैं अभेद्य हूं। जो लोग कमजोर होंगे, [संगीत] जो कायर होंगे, वे इस वीडियो को यहीं छोड़कर स्क्रोल कर
Speaker A
जाएंगे। लेकिन जो सच [संगीत] में एक लीडर बनने आए हैं, वे एक्शन लेंगे और कमेंट करके अपनी गवाही दर्ज करेंगे। अगर आज की इस गहरी और वास्तविक कूटनी [संगीत] नॉलेज ने तुम्हारे दिल और दिमाग के कपाट खोल दिए
Speaker A
हैं तो इस वीडियो को तुरंत लाइक करो और चैनल को [संगीत] सब्सक्राइब करके उस बेल आइकन को दबा दो। क्योंकि आगे मैं जो साइकोलॉजिकल टैक्टिक्स, [संगीत] रियल लाइफ पावर डायनामिक्स और डार्क स्ट्रेटजीस शेयर करने वाला हूं, उन्हें समझने वाला इंसान इस दुनिया में कभी मात
Speaker A
नहीं खा सकता। जो पहले सीखेगा, वह पहले अप्लाई करेगा और जो पहले अप्लाई करेगा, वह पूरी दुनिया पर राज करेगा। इस वीडियो को अपने उन चुनिंदा दोस्तों या करीबियों [संगीत] के साथ जरूर शेयर करना जिन्हें तुम सच में इस समाज में एक शेर की तरह
Speaker A
जीते हुए देखना चाहते हो। बाकी की हिडन [संगीत] स्ट्रेटजीस को समझने के लिए हमारे चैनल की प्लेलिस्ट को जरूर एक्सप्लोर करना जिसका लिंक [संगीत] नीचे डिस्क्रिप्शन में दिया गया है। और हां दोस्त जैसा कि मैंने तुमसे वादा किया था ठीक इसी वक्त तुम्हारी
Speaker A
[संगीत] स्क्रीन पर एक बेहद खतरनाक और लाइफ चेंजिंग वीडियो आ रही होगी जिसका टाइटल है इतना खतरनाक बनो कि दुश्मन तुम्हारा नाम सुनकर कांप जाएं। उस वीडियो पर अभी के अभी क्लिक करो क्योंकि जो ज्ञान तुमने आज आधा सीखा है वो उस वीडियो को
Speaker A
देखे बिना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। जाओ और उस वीडियो को पूरा देखो। चलो दोस्त [संगीत] मिलते हैं उसी अगली वीडियो में। तब तक के लिए शांत रहो, शातिर बनो, सीखते रहो और पूरी दुनिया पर राज करते रहो।
Topics:मैक्यावेलीडार्क साइकोलॉजीहिंदी मोटिवेशनआत्म सम्मानमनोविज्ञानबिस्मार्कसत्ता और राजनीतिसामाजिक रणनीतिखामोशी की शक्ति











