Maa Episode 47 & 48 Promo | What’s Next in Maa Episode … — Transcript

मां सीरियल में रहा और अदील के बीच साजिश और कारोबार पर कब्जे की जंग तेज होती है।

Key Takeaways

  • कारोबार में बड़ी साजिश चल रही है जो परिवार को बर्बाद कर सकती है।
  • रहा को नाना जान की जायदाद का सबसे बड़ा हिस्सा मिला है, जिससे उसकी स्थिति मजबूत होती है।
  • जरयून और वसीम ने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है।
  • आसिया रहा को खत्म करने की साजिश में शामिल है।
  • अगली कड़ी में साजिश और भी खतरनाक होने वाली है।

Summary

  • मां सीरियल की कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां एक गलती पूरे खानदान को बर्बाद कर सकती है।
  • रहा को पता चलता है कि ऑफिस के कैपिटल में बड़ी रकम चोरी हुई है, जो एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है।
  • जरयून प्रॉपर्टी के कागजात लेकर अदील के दस्तखत करवाने की योजना बनाता है ताकि पूरा कारोबार अपने कब्जे में ले सके।
  • रहा को अदील के कमरे में डीसी अरमान कॉल रिकॉर्डिंग्स और गवाहों के बयान दिखाता है जिसमें पता चलता है कि आसिया ने रहा को खत्म करने का आदेश दिया था।
  • अदील रहा को नाना जान के दस्तावेज देता है जिसमें लिखा होता है कि जायदाद का सबसे बड़ा हिस्सा रहा के नाम है।
  • रहा ऑफिस जॉइन कर लेती है और कारोबार संभालने लगती है, जिससे वसीम, जरयून और आसिया परेशान हो जाते हैं।
  • आसिया गुस्से में अदील से कहती है कि वह रहा को जायदाद में कुछ नहीं देगी।
  • रहा ऑफिस के रिकॉर्ड्स की जांच करती है और करोड़ों रुपए के घोटाले का पता लगाती है, जो वसीम और जरयून की साजिश है।
  • वसीम और जरयून आरोप कर्मचारियों पर डालते हैं और एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाते हैं।
  • मीटिंग में सच का पर्दा उठने वाला है, लेकिन असली धमाका अभी बाकी है।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
ड्रामा सीरियल मां की कहानी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां एक छोटी सी गलती पूरे खानदान को बर्बाद कर सकती है।
00:06
Speaker B
नाना जान के ऑफिस का वफादार मुलाजिम जमील घबराई हुई आवाज में रहा को कॉल करता है।
00:10
Speaker C
रहा बीवी आप कहां हैं यहां ऑफिस में हालात ठीक नहीं लग रहे।
00:14
Speaker C
अदील साहब आ नहीं रहे और जो लोग काम संभाल रहे हैं उनके इरादे मुझे साफ नहीं दिख रहे।
00:20
Speaker C
ऑफिस के कैपिटल में अचानक बहुत बड़ी कमी आ गई है मैंने रिकॉर्ड चेक किया लेकिन इतनी बड़ी रकम कहां ट्रांसफर हुई उसका कोई निशान नहीं मिला।
00:26
Speaker C
किसी ने बड़ी चालाकी से पैसा निकाल लिया है यह सुनकर रहा के चेहरे का रंग बदल जाता है।
00:30
Speaker B
क्योंकि उसे अंदाजा हो जाता है यह कोई साधारण गड़बड़ी नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश है और इस साजिश का मास्टरमाइंड था जरयून।
00:37
Speaker B
दूसरी तरफ जरयून अपने अगले कदम की तैयारी कर चुका होता है वह अपने बाप वसीम से प्रॉपर्टी के तमाम कागजात बनवा कर ले लेता है और अब उसका असली निशाना होता है।
00:46
Speaker B
अदील के दस्तखत क्योंकि जैसे ही अदील उन कागजों पर साइन कर देगा।
00:50
Speaker B
पूरा कारोबार हमेशा के लिए उनके कब्जे में चला जाएगा और उसके बाद उनका अगला कदम होगा।
00:55
Speaker B
अदील को रास्ते से हटाना लेकिन खेल यहां पलटने वाला था।
00:58
Speaker B
जरयून बड़ी चालाकी से रहा के पास आता है और मासूमियत का नकाब पहनकर कहता है।
01:02
Speaker D
यह कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं इनके बिना ऑफिस के मामले नहीं चल सकते बस अदील साहब के साइन करवा दो सब कुछ ठीक हो जाएगा।
01:09
Speaker B
रहा उसकी बात सुनती है लेकिन उसके दिल में एक अजीब सा शक पैदा हो जाता है।
01:14
Speaker B
वह सीधे अदील के कमरे की तरफ बढ़ती है कमरे में दाखिल होते ही।
01:18
Speaker B
वह अपने मामू के पास जाकर बैठ जाती है उसी वक्त दरवाजा खुलता है।
01:22
Speaker B
और अंदर दाखिल होता है डीसी अरमान।
01:25
Speaker B
कमरे का माहौल अचानक भारी हो जाता है।
01:28
Speaker B
उधर बतूल रहा से बदतमीजी करने की कोशिश करती है।
01:31
Speaker B
लेकिन रहा ठंडे लहजे में जवाब देती है।
01:34
Speaker E
मैं यहां अपने मामू से मिलने आई हूं अगर आप लोग हमें थोड़ा वक्त दे दें तो मैं बात करके चली जाऊंगी।
01:40
Speaker B
अदील हाथ के इशारे से सबको कमरे से बाहर जाने का हुक्म दे देता है।
01:44
Speaker B
जैसे ही दरवाजा बंद होता है अरमान आगे बढ़ता है और मेज पर एक फाइल रख देता है।
01:49
Speaker B
उस फाइल में होते हैं कॉल रिकॉर्डिंग्स और गवाहों के बयान।
01:53
Speaker B
अरमान धीमी लेकिन ठोस आवाज में कहता है अदील साहब।
01:57
Speaker F
आपकी बीवी आसिया ने खुद यह हुक्म दिया था कि रहा को खत्म कर दिया जाए।
02:02
Speaker B
कमरे में सन्नाटा छा जाता है।
02:04
Speaker B
रिकॉर्डिंग चलती है और आसिया की आवाज साफ सुनाई देती है।
02:08
Speaker G
मुझे रहा जिंदा नहीं चाहिए।
02:10
Speaker B
यह सुनकर अदील के हाथ कांपने लगते हैं उसकी आंखों में अविश्वास और दर्द एक साथ दिखाई देता है।
02:14
Speaker B
रहा धीरे से आगे बढ़ती है और उसके कंधे पर हाथ रखती है।
02:18
Speaker E
मामू मैंने अरमान को रोक दिया है वह अभी कोई कार्यवाही नहीं करेगा आप जल्दी से ठीक हो जाइए।
02:24
Speaker E
क्योंकि अब फैसला आपको ही करना है।
02:27
Speaker B
अदील कुछ पल खामोश रहता है फिर धीमी आवाज में कहता है।
02:30
Speaker H
नौकरानी को बुलाओ।
02:31
Speaker B
नौकरानी कमरे में दाखिल होती है।
02:33
Speaker B
अदील कमजोर आवाज में हुक्म देता है मेरी दराज में एक चाबी है उसे लेकर नाना जान के कमरे में जाओ वहां एक बक्सा रखा है।
02:40
Speaker B
उसमें कुछ अहम दस्तावेज हैं उन्हें लेकर आओ।
02:42
Speaker B
नौकरानी तेजी से वहां जाती है और कुछ ही मिनटों में दस्तावेज लेकर वापस आ जाती है।
02:47
Speaker B
अदील वो कागज अपने हाथ में लेता है और फिर उन्हें रहा के हवाले कर देता है।
02:51
Speaker B
उसकी आवाज में भरोसा साफ झलक रहा होता है।
02:54
Speaker H
यह दस्तावेज नाना जान ने तुम्हारे लिए संभाल कर रखे थे और मुझे अमानत दी थी कि जब मैं ना रहूं तो यह सब तुम्हें दे दूं।
03:00
Speaker B
रहा जब उन कागजों को खोलती है तो उसकी आंखें हैरत से फैल जाती हैं।
03:04
Speaker B
क्योंकि उन दस्तावेजों में साफ लिखा होता है कि नाना जान ने अपनी जायदाद घर और पूरे कारोबार में सबसे बड़ा हिस्सा रहा के नाम किया था।
03:11
Speaker B
अदील मजबूती से कहता है।
03:13
Speaker H
तुम कल से ऑफिस जॉइन कर लो अब यह कारोबार तुम्हें संभालना होगा।
03:17
Speaker B
दूसरी तरफ बतूल वही कागज लेकर अदील के पास आती है जो जरयून ने उसे दिए होते हैं।
03:21
Speaker B
लेकिन इस बार अदील बिना देखे ही साफ इंकार कर देता है।
03:25
Speaker H
मैं कोई साइन नहीं करूंगा।
03:26
Speaker B
रहा अब ऑफिस जॉइन करेगी और सारे फैसले वही करेगी।
03:30
Speaker B
यह सुनकर बतूल के चेहरे का रंग उड़ जाता है और दूसरी तरफ।
03:34
Speaker B
जैसे ही रहा दोबारा ऑफिस में दाखिल होती है पूरा स्टाफ सन्न रह जाता है।
03:39
Speaker B
सबसे ज्यादा घबराहट होती है वसीम और जरयून को।
03:42
Speaker B
वह तुरंत आसिया को फोन करते हैं यह क्या हो गया।
03:46
Speaker I
रहा फिर से ऑफिस आ गई है और उसके हाथ में वह असली दस्तावेज भी हैं।
03:51
Speaker I
अब हमें कुछ नहीं मिलने वाला।
03:53
Speaker B
यह सुनकर आसिया का गुस्सा भड़क उठता है।
03:56
Speaker B
वह सीधे अदील के कमरे में पहुंचती है और गुस्से में चिल्लाकर कहती है।
04:00
Speaker J
मैं किसी हालत में रहा को अपनी जायदाद में एक फूटी कौड़ी नहीं लेने दूंगी चाहे मुझे उसकी जान ही क्यों ना लेनी पड़े।
04:06
Speaker B
अदील खामोश रहता है लेकिन उसकी आंखों में अब एक नया फैसला जन्म ले चुका होता है।
04:10
Speaker B
दूसरी तरफ रहा ऑफिस के रिकॉर्ड्स की जांच शुरू कर देती है।
04:14
Speaker B
और तभी एक और बड़ा झटका सामने आता है क्योंकि प्रॉपर्टी बिजनेस में।
04:18
Speaker B
करोड़ों रुपए का घोटाला हो चुका होता है पैसा निकाला गया था।
04:22
Speaker B
लेकिन उसका कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था।
04:25
Speaker B
रहा समझ जाती है यह काम किसी आम कर्मचारी का नहीं बल्कि वसीम और जरयून का है।
04:30
Speaker B
मगर वह तुरंत कुछ नहीं कहती वह चुपचाप सारे सबूत इकट्ठा करना शुरू कर देती है।
04:33
Speaker B
उधर वसीम और जरयून चालाकी से सारा इल्जाम ऑफिस के कर्मचारियों पर डाल देते हैं।
04:38
Speaker B
और इसी तनाव के बीच एक इमरजेंसी मीटिंग बुला ली जाती है।
04:42
Speaker B
अब पूरा स्टाफ एक ही सवाल का इंतजार कर रहा होता है।
04:46
Speaker B
आखिर असली चोर कौन है और उसी मीटिंग में सच का पहला पर्दा उठने वाला है।
04:50
Speaker B
लेकिन असली धमाका अभी बाकी है।
04:52
Speaker B
क्या रहा सबके सामने जरयून का नाम लेगी या फिर कोई नया राज सामने आएगा जो पूरे खेल को फिर से उलट देगा।
04:59
Speaker B
जानने के लिए चैनल को सब्सक्राइब कीजिए।
05:02
Speaker B
क्योंकि अगली कड़ी में साजिश और भी खतरनाक होने वाली है।
Topics:मां सीरियलरहाअदीलजरयूनसाजिशकारोबारघोटालाप्रॉपर्टी दस्तावेजआसियाड्रामा

Frequently Asked Questions

मां सीरियल के इस एपिसोड में क्या मुख्य साजिश है?

इस एपिसोड में ऑफिस के कैपिटल से बड़ी रकम चोरी होना और जरयून की प्रॉपर्टी कब्जे की योजना मुख्य साजिश है।

रहा को नाना जान ने क्या विरासत में दी है?

नाना जान ने अपनी जायदाद, घर और कारोबार में सबसे बड़ा हिस्सा रहा के नाम किया था।

आसिया का रहा के खिलाफ क्या इरादा है?

आसिया ने कहा है कि वह किसी भी हालत में रहा को अपनी जायदाद में हिस्सा नहीं लेने देगी, चाहे उसे उसकी जान ही क्यों न लेनी पड़े।

Get More with the Söz AI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →