Skip to content

DMart Is in Trouble: What Went Wrong? 2D Animation

DMart की सफलता और वर्तमान चुनौतियों की कहानी, जो भारत के रिटेल मार्केट में बदलाव को दर्शाती है।

Key Takeaways

  • धैर्य और मजबूत बिजनेस मॉडल से ही दीर्घकालिक सफलता संभव है।
  • तेजी से विस्तार के लिए कर्ज लेना जोखिम भरा हो सकता है।
  • ग्राहकों की बदलती जरूरतों को समझना और डिजिटल बदलाव को अपनाना जरूरी है।
  • पुराने स्टोर्स की ग्रोथ पर ध्यान देना जरूरी है, केवल नए स्टोर्स खोलना पर्याप्त नहीं।
  • प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए नवाचार और ग्राहक मूल्य पर फोकस करना होगा।

What the video covers

  • DMart ने भारत के रिटेल मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति बनाई, लेकिन अब उसकी ग्रोथ रुकने लगी है।
  • राधाकिशन दमानी की धैर्य और स्मार्ट बिजनेस मॉडल ने DMart को सफलता दिलाई।
  • DMart ने लो प्राइस, ओन प्रॉपर्टी और स्लो एक्सपेंशन की रणनीति अपनाई।
  • बिग बा की तेजी से विस्तार और कर्ज के कारण गिरावट आई, जबकि DMart मजबूत बना रहा।
  • क्विक कॉमर्स जैसे नए प्रतियोगी 10 मिनट की डिलीवरी के साथ DMart के लिए खतरा बने।
  • ग्राहकों की शॉपिंग आदतें बदल रही हैं, अब तेजी से डिलीवरी की मांग बढ़ रही है।
  • DMart के पुराने स्टोर्स की ग्रोथ धीमी हो गई है, जो चिंता का विषय है।
  • DMart ने कुछ शहरों में ऑनलाइन बिजनेस DMart Ready को बंद किया है।
  • Reliance के स्मार्ट बा ब्रांड के साथ बिग बा का पुनरागमन DMart के लिए नई चुनौती है।
  • कंपनी को छोटे शहरों में विस्तार और बदलती मार्केट रियलिटी के अनुसार रणनीति अपनानी होगी।

Answers

Questions about this video

DMart की ग्रोथ क्यों रुक रही है?

DMart के पुराने स्टोर्स की ग्रोथ धीमी हो गई है, खासकर बड़े मेट्रो शहरों में, और ग्राहकों की तेजी से डिलीवरी की मांग बढ़ने से कंपनी की परंपरागत लो प्राइस स्ट्रैटेजी पर असर पड़ा है।

DMart ने अपने स्टोर्स खोलने में धीमी गति क्यों अपनाई?

दमानी ने धैर्य से काम लिया और पहले एक स्टोर को सही बनाया, फिर धीरे-धीरे विस्तार किया ताकि गुणवत्ता और नियंत्रण बना रहे।

क्विक कॉमर्स DMart के लिए कैसे खतरा है?

क्विक कॉमर्स कंपनियां जैसे Blinkit और Zepto 10 मिनट में डिलीवरी की सुविधा देती हैं, जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करती हैं और DMart की लो प्राइस एडवांटेज को कमजोर कर रही हैं।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
एक तरफ DMart के स्टोर्स में पैर रखने तक की जगह नहीं है। ग्राहक घंटों लाइन में खड़े हैं। स्टोर्स खचाखच भरे हुए हैं और बाहर से देखकर लगता है DMart को कौन हरा सकता है? लेकिन दूसरी तरफ DMart का शेयर
00:15
Speaker A
इतनी तेजी से नीचे जा रहा है कि सवाल उठने लगा है। आखिर ऐसा क्यों? क्योंकि जुलाई 2026 में DMart ने अपनी रिपोर्ट में खुद माना कि उसके सबसे पुराने और सबसे मजबूत स्टोर्स में ग्रोथ अब रुक गई है। यानी जिस
00:30
Speaker A
कंपनी को लोग भारत की सबसे सेफ रिटेल कंपनियों में गिनते हैं, उसकी सबसे बड़ी ताकत ही अब उसकी सबसे [संगीत] बड़ी प्रॉब्लम बनती जा रही है। तो क्या DMart सच में उतनी सेफ है जितना हम सोचते हैं? और
00:44
Speaker A
इस वीडियो में हम इसी सवाल की जड़ तक जाएंगे। आखिर DMart ने ऐसा क्या किया कि उसने भारत के सबसे बड़े रिटेल प्लेयर्स में अपनी जगह बना ली और बिग बा जैसी दिग्गज कंपनी को भी पीछे छोड़ दिया। वो
00:58
Speaker A
कौन सा बिजनेस मॉडल था जिसने DMart को इतना बड़ा बना दिया? और सबसे बड़ा सवाल इतना बड़ा होने के बावजूद आज DMart की ग्रोथ आखिर रुक क्यों रही है? क्या DMart का गोल्डन पीरियड खत्म होने वाला है? इस
01:13
Speaker A
वीडियो में DMart की पूरी कहानी शुरू से समझेंगे। उसके राइज से लेकर आज की सबसे बड़ी चुनौती तक। तो चलिए कहानी शुरू से शुरू करते हैं। [संगीत] इस कहानी की शुरुआत होती है 1955 से। राजस्थान के बीकानेर में एक मारवाड़ी
01:38
Speaker A
परिवार में एक लड़के का जन्म हुआ। नाम था राधाकिशन दमानी। लेकिन उस वक्त किसी को अंदाजा नहीं था कि यह शांत सा लड़का आगे चलकर भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में से एक खड़ी करेगा। फैमिली बाद में मुंबई आ
01:54
Speaker A
गई। घर इतना छोटा था कि पूरा परिवार एक ही कमरे में रहता था। पिता की एक छोटी सी बॉल बेयरिंग की दुकान थी। फिर अचानक पिता का निधन हो गया और राधाकिशन दमानी उस वक्त सिर्फ 20 साल के थे। कॉलेज छोड़ना पड़ा।
02:09
Speaker A
फैमिली का बिजनेस संभालना पड़ा। लेकिन शायद यहीं से उनकी जिंदगी ने एक ऐसा मोड़ लिया जिसने आगे चलकर पूरी कहानी बदल दी। क्योंकि दुकान चलाते-चलाते उनकी नजर गई स्टॉक मार्केट पर और यहीं दमानी ने एक ऐसी चीज सीखी जो बाद में DMart की सबसे बड़ी
02:27
Speaker A
ताकत बनने वाली थी। पेशेंस जब बाकी लोग जल्दी पैसा बनाने के पीछे भाग रहे थे। दमानी घंटों कंपनियों को देखते रहते। कंपनी क्या बेचती है? कितना कमाती है, कितना कर्ज है? और सबसे जरूरी यह कंपनी 10 साल बाद भी टिकेगी या नहीं। फिर आया 1992।
02:46
Speaker A
हर्षद मेहता वाला स्टॉक मार्केट बूम अपने पीक पर था। लोग शेयर बाजार में पैसा बनाकर अमीर हो रहे थे। लेकिन फिर मार्केट क्रैश हुआ। बहुत सारे बड़े इन्वेस्टर्स बर्बाद हो गए और दमानी। उन्होंने उसी केओस में अपना पैसा बचाया बल्कि अच्छी कमाई भी की।
03:03
Speaker A
धीरे-धीरे मार्केट में उनकी पहचान बनने लगी। लोग उन्हें एक नाम से बुलाने लगे। मिस्टर वाइट एंड वाइट। क्योंकि वह हमेशा सफेद कपड़े पहनते थे। और एक और चीज वो मीडिया से लगभग गायब रहते थे। कोई फ्लैशी लाइफस्टाइल नहीं, कोई बड़े-बड़े इंटरव्यूज
03:20
Speaker A
नहीं बस चुपचाप काम। लेकिन दमानी सिर्फ दूसरों की कंपनियों में पैसा लगाकर संतुष्ट नहीं थे। उन्हें अपनी कंपनी बनानी थी और फिर एक दिन उन्हें भारत के रिटेल मार्केट में एक बहुत बड़ी कमी दिखाई दी। लोगों को क्या चाहिए था? सस्ता सामान लेकिन सिर्फ
03:37
Speaker A
सस्ता नहीं उन्हें भरोसा भी चाहिए था और उस वक्त मार्केट में दोनों चीजें एक साथ मिलना मुश्किल था। यहीं दमानी ने एक बेहद सिंपल आईडिया निकाला। एवरीडे लो प्राइस मतलब सस्ता सामान सिर्फ दिवाली सेल में नहीं हर दिन। सोचो तुम्हारी मोहल्ले की
03:54
Speaker A
दुकान। त्यौहार आया तो दुकानदार कहता है भाई आज डिस्काउंट है। दमानी ने कहा डिस्काउंट की जरूरत ही क्यों पड़े? हर दिन प्राइस कम रखो। कस्टमर को इंतजार मत करवाओ और सबसे जरूरी उसे ऐसा महसूस करवाओ कि उसे सही दाम मिल रहा है। लेकिन यहां दमानी ने
04:12
Speaker A
एक और बड़ा फैसला लिया। जहां भी DMart का स्टोर खोलना है जमीन खरीदो। रेंट पर मत लो। क्यों? क्योंकि आज किराया कम है तो कल बढ़ सकता है। लेकिन अपनी जमीन वो अपनी है। यानी DMart का एक बड़ा खर्च लंबे समय के
04:28
Speaker A
लिए कंट्रोल में। आज यह डिसीजन सिंपल लगता है। लेकिन आगे चलकर यही डिसीजन DMart की सबसे बड़ी ताकत बनने वाला था। 2002 में मुंबई के पवई में पहला DMart स्टोर खुला। अब यहां एक इंटरेस्टिंग चीज देखो। अगर दमानी चाहते तो तेजी से 100 से 200
04:45
Speaker A
स्टोर्स खोल सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पहले 9 साल में सिर्फ 25 स्टोर्स। इतना स्लो। हां। क्योंकि दमानी को जल्दी नहीं थी। उनका लॉजिक सिंपल था। पहले एक स्टोर को सही बनाओ फिर अगला खोलो और यही पेशेंस धीरे-धीरे DMart को बाकी
05:04
Speaker A
रिटेलर्स से अलग करने लगी। लेकिन असली कहानी अभी शुरू हुई थी क्योंकि अगले कुछ सालों में DMart के स्टोर्स बढ़ने लगे। 25 से 100 फिर 300 और फिर 400 से भी ज्यादा। 2017 में DMart स्टॉक मार्केट में लिस्ट
05:20
Speaker A
हुआ और पहले ही दिन इसका शेयर प्राइस दो गुने से ज्यादा हो गया। राधाकिशन दमानी अचानक भारत के सबसे अमीर लोगों में गिने जाने लगे। लेकिन उसी समय एक दूसरी कहानी भी चल रही थी और वह थी बिग बा की। बिग बा
05:36
Speaker A
ने तेजी से स्टोर्स खोले बहुत तेजी से एक्सपेंशन पर एक्सपेंशन। लेकिन इस ग्रोथ के लिए भारी कर्ज भी लिया गया। DMart जहां धीरे-धीरे अपनी जमीन और स्टोर्स बना रहा था, वहीं बिग बाजार तेजी से फैल रहा था। कुछ समय तक ऐसा लगा कि बिग बाजार ही जीत
05:53
Speaker A
रहा है। लेकिन फिर आया कोविड। बिजनेस पर दबाव पड़ा, कर्ज बढ़ता गया और आखिरकार बिग बा गिर गया। Reliance ने उसके कई स्टोर्स अपने कब्जे में ले लिए। DMart के लिए यह एक बहुत बड़ा लेसन था। रिटेल में सिर्फ तेजी
06:08
Speaker A
से बड़ा होना काफी नहीं है। क्योंकि अगर ग्रोथ कर्ज के दम पर है तो एक खराब समय पूरी कहानी बदल सकता है। और DMart वह अब भी डेफ्री था। धीरे चल रहा था लेकिन मजबूत था। ऐसा लग रहा था कि DMart ने रिटेल का
06:22
Speaker A
फार्मूला क्रैक कर लिया था। लो प्राइस, ओन प्रॉपर्टी, लो डेप्ट और स्लो एक्सपेंशन। तो फिर DMart को हरा कौन सकता था? यहीं कहानी में एंट्री होती है एक ऐसे कॉम्पिटिटर की जिसके पास बड़े-बड़े स्टोर्स भी नहीं थे और कोई बड़ा वेयरहाउस भी नहीं
06:40
Speaker A
था। बस आपका फोन था। नाम क्विक कॉमर्स Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart और इनका सबसे बड़ा वेपन था 10 मिनट। आपको DMart जाने की जरूरत नहीं, घर से निकलने की जरूरत नहीं, बस फोन उठाओ सामान ऑर्डर करो और कुछ ही
06:58
Speaker A
मिनट में सामान दरवाजे पर। अब सवाल यह था क्या कोई 10 मिनट की डिलीवरी DMart जैसी लो प्राइस कंपनी को हरा सकती है? 2025 में DMart के सीईओ नेविल नोरोनहा से भी इसी तरह का सवाल पूछा गया। क्या क्विक कॉमर्स
07:14
Speaker A
खतरा है? उनका जवाब बेसिकली यही था। हम अपना फोकस नहीं बदलेंगे। हम कस्टमर को बेस्ट वैल्यू देंगे। DMart स्टोर्स और DMart रेडी के जरिए कस्टमर के लिए जरूरी बने रहेंगे। मतलब DMart को भरोसा था कि उसका सबसे बड़ा हथियार आज भी वही है। वैल्यू।
07:33
Speaker A
[गहरी सांस लेने की आवाज] लेकिन शायद मार्केट कुछ और देख रहा था क्योंकि धीरे-धीरे लोगों की शॉपिंग हैबिट बदल रही थी। पहले सवाल था सबसे सस्ता कहां मिलेगा?
07:43
Speaker A
अब सवाल बनने लगा सबसे जल्दी कहां मिलेगा? और यही छोटा सा बदलाव DMart के लिए बहुत बड़ा प्रॉब्लम बनने वाला था। फिर आया 2026। DMart ने अपना 500वां स्टोर खोल दिया। एक साल में करीब 85 नए स्टोर्स। मार्केट
08:00
Speaker A
वैल्यू ₹3 लाख करोड़ के पार। कंपनी डेप्ट फ्री। ऊपर से देखने पर सब परफेक्ट था। लेकिन स्टॉक मार्केट में कुछ लोग खुश नहीं थे। क्यों? क्योंकि उन्हें स्टोर्स की संख्या नहीं, उन स्टोर्स की ग्रोथ दिखाई दे रही थी। कुछ एनालिस्ट ने कहा कि क्विक
08:16
Speaker A
कॉमर्स DMart की लो प्राइस एडवांटेज को कमजोर कर रहा है। लेकिन दूसरी तरफ कुछ बड़े एनालिस्ट्स अभी भी DMart को स्ट्रांग मान रहे थे। यानी एक ही कंपनी को देखकर मार्केट के दो हिस्से बिल्कुल अलग कहानी देख रहे थे। किसी को लगा DMart फ्यूचर का
08:34
Speaker A
विनर है। किसी को लगा उसकी ग्रोथ खत्म होने वाली है। फिर आया 11 जुलाई 2026। DMart ने अपने Q1 रिजल्ट्स जारी किए और पहली नजर में नंबर्स बुरे नहीं थे। प्रॉफिट बढ़ा, रेवेन्यू बढ़ा, सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। लेकिन एक नंबर ने पूरी
08:53
Speaker A
कहानी बदल दी। सेम स्टोर ग्रोथ। मतलब पुराने स्टोर्स कितना ज्यादा बेच पा रहे हैं और यह नंबर गिरकर सिर्फ 5.5% रह गया। पिछली बार 10.8%, यानी पुराने स्टोर्स की ग्रोथ लगभग आधी रह गई। और यहां एक बहुत बड़ा सवाल पैदा हुआ।
09:13
Speaker A
अगर DMart के पुराने स्टोर्स ही ज्यादा नहीं बेच पा रहे हैं तो क्या सिर्फ नए स्टोर्स खोलते रहना काफी होगा? और कंपनी के नए सीईओ अंशुल असावा ने भी माना कि बड़े मेट्रो सिटीज में पुराने स्टोर्स फ्लैट रहे। यानी जहां DMart का सबसे मजबूत
09:29
Speaker A
बिजनेस था वहीं ग्रोथ रुकने लगी थी। मुंबई, महाराष्ट्र, गुजरात और दूसरे बड़े शहरों में। और तभी DMart की दूसरी कमजोरी भी सामने आई। DMart रेडी यानी उसका ऑनलाइन बिजनेस। कंपनी ने कुछ शहरों से DMart रेडी को पीछे हटा लिया। क्यों? क्योंकि वहां
09:48
Speaker A
बिजनेस उतना फायदा नहीं दे रहा था। अब जरा पिक्चर देखो। एक तरफ Blinkit और Zepto तेजी से एक्सपैंड कर रहे हैं। दूसरी तरफ DMart अपना ऑनलाइन बिजनेस कुछ जगहों पर बंद कर रहा है। तो क्या DMart डिजिटल रेस
10:02
Speaker A
हार रहा है? लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं होती। क्योंकि इसी बीच एक पुराना दुश्मन भी वापस आ रहा था। बिग बा जो कभी कर्ज में डूब कर खत्म हो गया था। उसके कई पुराने स्टोर्स Reliance ने ले लिए और
10:16
Speaker A
उन्हें नया नाम दिया स्मार्ट बा। अब वही पुराने स्टोर्स नए ब्रांड के साथ Jio के साथ जुड़कर DMart के सामने खड़े थे। मतलब जिस कॉम्पिटिटर को DMart पीछे छोड़ चुका था वो किसी दूसरे रूप में वापस आ चुका।
10:32
Speaker A
इसी समय एक और बड़ा बदलाव हुआ। नेविल नरोना जिन्होंने dमar को लगभग पांच स्टोर से 380 से ज्यादा स्टोर्स तक पहुंचाया था। उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया। 31 जनवरी 2026 को उनका टेन्योर खत्म हो गया। अब कंपनी के सामने नया सीईओ
10:51
Speaker A
था, नया लीडरशिप था, नई मार्केट रियलिटी थी और पहली ही बड़ी क्वार्टरली रिपोर्ट में dमar के पुराने स्ट्रांग स्टोर्स की ग्रोथ फ्लैट थी। अब सवाल सिर्फ यह नहीं था कि dमar की ग्रोथ धीमी क्यों हो रही है?
11:06
Speaker A
असली सवाल था क्या DMart का पूरा मॉडल बदलती शॉपिंग हैबिट्स के सामने कमजोर पड़ रहा है क्योंकि dमar का मॉडल बना था स्टोर तक कस्टमर आएगा बल्क में सामान खरीदेगा और लो प्राइस की वजह से वापस आएगा लेकिन
11:22
Speaker A
क्विक कॉमर्स कह रहा था तुम कहीं मत जाओ सामान तुम्हारे पास आएगा यही डिफरेंस छोटा दिखता है लेकिन रिटेल में यही डिफरेंस करोड़ों कस्टमर्स का बिहेवियर बदल सकता है अब dमar के पास पास दो रास्ते हैं। पहला मेट्रो सिटीज में अपनी पकड़ और मजबूत
11:40
Speaker A
करें। दूसरा छोटे शहरों में तेजी से एक्सपेंड करें। और अभी Dमar दूसरा रास्ता ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है। छोटे शहरों में स्टोर्स खोलना, वहां जाना जहां क्विक कॉमर्स की पहुंच अभी कम है। यानी जहां ब्लिंकिट नहीं पहुंचा वहां DMAR पहुंच रहा
11:57
Speaker A
है। लेकिन यहां भी एक प्रॉब्लम है। नए स्टोर्स खोलने में पैसा लगता है और 2026 में पहली बार dमar का फ्री कैश फ्लो नेगेटिव भी हुआ। कंपनी अभी भी प्रॉफिट कमा रही है। डेप्ट फ्री है और बिजनेस खत्म
12:12
Speaker A
नहीं हुआ है। लेकिन अब उसे पहले से ज्यादा इन्वेस्टमेंट करना पड़ रहा है। और यही वजह है कि आज dमar की कहानी को देखकर दो बिल्कुल अलग कंक्लूजंस निकाले जा सकते हैं। एक तरफ लोग कहेंगे dमar मजबूत है।
12:27
Speaker A
डेप्ट फ्री है। पैसा कमा रही है। यह सिर्फ टेंपरेरी प्रॉब्लम है। दूसरी तरफ लोग कहेंगे प्रॉब्लम टेंपरेरी नहीं है। कंज्यूमर का शॉपिंग बिहेवियर ही बदल रहा है और सच अभी किसी के पास पक्का जवाब नहीं है क्योंकि dमar अभी डूबा नहीं है लेकिन
12:44
Speaker A
पहली बार उसके पुराने फार्मूला पर सवाल जरूर उठने लगे हैं और शायद यही इस पूरी कहानी का सबसे बड़ा लेसन है। किसी भी कंपनी को देखकर यह मत सोचो यह तो कभी फेल नहीं होगी क्योंकि बिग बा भी कभी अनबीटेबल
12:59
Speaker A
लगता था और आज वह उसी नाम से मार्केट में नहीं है। DMart ने बिग बाजार की गलती नहीं की। उसने भारी कर्ज नहीं लिया। उसने बिना सोचे एक्सपेंशन नहीं किया। उसने सालों तक पेशेंस रखा और इसी वजह से वो आज यहां तक
13:13
Speaker A
पहुंचा। लेकिन अब एक नई चुनौती है। इस बार कॉम्पिटिट सिर्फ दूसरी कंपनी नहीं है। इस बार कॉम्पिटिट है हमारी बदलती [संगीत] हुई आदत। पहले हम शॉपिंग करने जाते थे। अब शॉपिंग हमारे घर आ जाती है। पहले हम प्राइस कंपेयर करते थे। अब हम टाइम कंपेयर
13:31
Speaker A
करते हैं और यही बदलाव तय करेगा कि dमar अगली 10 साल की कहानी बनेगा या सिर्फ भारत के रिटेल हिस्ट्री का एक शानदार चैप्टर। कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। असल में अब शुरू होती है असली लड़ाई। अगर dमar छोटे
13:47
Speaker A
शहरों में जीतता है तो यह कंपनी फिर से अपनी ग्रोथ वापस ला सकती है। लेकिन अगर क्विक कॉमर्स छोटे शहरों तक भी पहुंच गया तो dमar के पास क्या बचेगा? यही वह सवाल है जिसका जवाब आने वाले कुछ सालों में
14:01
Speaker A
मिलेगा और शायद इसी वजह से dमar की कहानी हमें एक बहुत जरूरी बात सिखाती है। कोई भी बिजनेस हमेशा सेफ नहीं होता। आज की [संगीत] ताकत कल की कमजोरी बन सकती है। इसलिए अगली बार जब तुम किसी कंपनी को
14:15
Speaker A
देखकर बोलो यह तो कभी नहीं डूबेगी। तो एक बार dमar की कहानी जरूर याद करना क्योंकि बिजनेस में सबसे खतरनाक चीज कंपटीशन नहीं है। सबसे खतरनाक चीज है बदलते समय के साथ खुद को ना बदलना। और अगर आपको ऐसी ही
14:31
Speaker A
बिजनेस स्टोरीज पसंद है जहां हम सिर्फ यह नहीं देखते कि कंपनी कितनी बड़ी है बल्कि यह समझते हैं कि उसके पीछे पैसा कैसे बनता है और कहां फंस सकता है तो चैनल को सब्सक्राइब कर लो क्योंकि अगली कहानी में
14:45
Speaker A
फिर मिलेंगे एक ऐसी कंपनी की कहानी के साथ जिसे देखकर शायद आपको लगेगा यह भी कभी खत्म हो सकती है।
Topics:DMartरिटेल मार्केटराधाकिशन दमानीबिजनेस मॉडलक्विक कॉमर्सBlinkitZeptoSwiggy Instamartबिग बाReliance स्मार्ट बा

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →