Speaker A
पहले इंडिया-पाकिस्तान की वॉर रुकवाई, अब ईरान-इजराइल की वॉर रुकवाई।
इजराइल ने इस पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' नाम दिया था। इस ऑपरेशन के तहत इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान के न्यूक्लियर, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर टारगेट्स पर हमला किया था।
इजराइल के प्रधानमंत्री ने हमले का कारण 'आत्मरक्षा' बताया। उनका कहना था कि उन्हें शक था कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बहुत करीब था और इसलिए उन्होंने पहले ही हमला कर दिया।
इस युद्ध में ईरान के आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद बगेरी, आईआरजीसी के कमांडर इन चीफ हुसैन सलामी, और न्यूक्लियर साइंटिस्ट मोहम्मद मेहदी तेहरानची और फरेदून अब्बासी समेत छह वैज्ञानिक मारे गए।
Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.
Or transcribe another YouTube video here →