प्राचीन मिस्र की सभ्यता का इतिहास, पतन, और प्रमुख शासकों की कहानी। पिरामिड्स से लेकर रोम तक का सफर।
Key Takeaways
- मिस्र की सभ्यता ने हजारों साल तक विश्व पर राज किया लेकिन अंततः आंतरिक संघर्ष और बाहरी आक्रमणों से कमजोर हुई।
- प्रमुख शासकों ने मिस्र के इतिहास को गहराई से प्रभावित किया, जैसे हतशेपसती और थतमोस थर्ड।
- अहिंटेन का मोनोथिस्टिक धर्म मिस्र की धार्मिक परंपरा में बड़ा बदलाव था।
- रमसीज थर्ड की कदेश की लड़ाई और शांति संधि इतिहास की पहली दर्ज शांति संधि मानी जाती है।
- क्लियोपेट्रा की राजनीतिक समझदारी ने मिस्र को रोम के अधीन होने से कुछ समय तक बचाया।
What the video covers
- मिस्र की 3000 साल पुरानी सभ्यता का उदय और पतन।
- फर्स्ट इंटरमीडिएट पीरियड में राज्य विभाजन और सामाजिक संकट।
- मंतोहोतेब सेकंड द्वारा मिस्र का पुनः एकीकरण और मिडिल किंगडम की शुरुआत।
- हिक्सोस के आक्रमण और फराओ अहमोज वन द्वारा उनका परास्त होना।
- न्यू किंगडम का सुनहरा युग और हतशेपसती की अनोखी शासक भूमिका।
- थतमोस थर्ड की सैन्य रणनीतियाँ और बैटल ऑफ मेगिडो।
- अहिंटेन का मोनोथिस्टिक धर्म और अमारना काल।
- ततान खामुन की कब्र की खोज और फेरोस कर्स की अफवाहें।
- रमसीज थर्ड की लंबी शासन अवधि, कदेश की लड़ाई और प्राचीन शांति संधि।
- टोलेमिक राजवंश, क्लियोपेट्रा की राजनीतिक चालें और रोम द्वारा मिस्र का अधिग्रहण।
Chapters
- 00:00मिस्र की सभ्यता का पतन और फर्स्ट इंटरमीडिएट पीरियड
- 01:53मंतोहोतेब सेकंड और मिडिल किंगडम
- 02:48हिक्सोस का आक्रमण और न्यू किंगडम की शुरुआत
- 04:48हतशेपसती का शासन और थतमोस थर्ड की कहानी
- 05:26थतमोस थर्ड की सैन्य रणनीति और बैटल ऑफ मेगिडो
- 06:15अहिंटेन का मोनोथिस्टिक धर्म और अमारना काल
- 06:53रमसीज थर्ड की लड़ाई और प्राचीन शांति संधि
- 08:43मिस्र का कमजोर होना और विदेशी आक्रमण
- 09:27क्लियोपेट्रा की राजनीतिक चालें और मिस्र का अंत
- 10:19मिस्र की सभ्यता का समापन और विरासत
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
3000 साल सोचिए, कोई सभ्यता 3000 साल तक जिंदा रहे, पिरामिड्स बनाए, दुनिया पर राज करें और फिर एक दिन हमेशा के लिए मिट जाए। कैसे? एक भूखी जनता ने अपने ही भगवान से भरोसा उठा लिया। एक औरत ने मर्दों की इस दुनिया को
Speaker A
हराने के लिए खुद को मर्द बना लिया। एक राजा ने हजारों साल पुराने भगवानों को एक झटके में मिटा दिया और एक रानी की आखिरी सांस इस पूरी सभ्यता [संगीत] की भी आखिरी सांस बन गई। पिछली वीडियो की वह पिरामिड्स
Speaker A
आज भी वहीं [संगीत] खड़ी हैं। लेकिन आज हम जानेंगे कि उन्हें बनाने वाली सभ्यता कैसे मिट गई। पिरामिड एज अपने पूरे शबाब पर थी। लेकिन फिर नाइल रिवर ने धोखा देना शुरू कर दिया। लगातार कई सालों तक बाढ़ कमजोर होती गई।
Speaker A
फसलें सूखने लगीं और जब खाना खत्म हुआ तो सरकार भी खत्म होने लगी। हिस्टोरियंस इस दौर को फर्स्ट इंटरमीडिएट पीरियड कहते हैं। छोटे-छोटे इलाकाई गवर्नर जिन्हें नो मार्क्स कहा जाता था, अपने-अपने इलाकों को अलग-अलग राज्य बना बैठे। इसी दौर की एक
Speaker A
लिखावट मिलती है जो आज भी पढ़कर रूह कांप जाती है। एडमिनिशंस ऑफ इवर में एक आदमी लिखता है, नदी खून बन गई है। जो कभी सोने के गहने पहनती थी वो औरतें अब भूख से मर रही हैं। हिस्टोरियंस आज भी बहस
Speaker A
करते हैं कि यह किसी असली घटना का ब्यौरा है या एक शायर की कल्पना। लेकिन एक बात पक्की है, इस पतन ने इजिप्ट की याददाश्त में इतना गहरा घाव छोड़ा कि सदियों बाद भी लोग उसके बारे में लिखते रहे। आखिरकार
Speaker A
मंतोहोतेब [संगीत] सेकंड नाम का एक शासक दोबारा पूरे इजिप्ट को एक करता है। इससे शुरू होता है मिडिल किंगडम। लेकिन यह सुकून भी हमेशा के लिए नहीं टिकता। लगभग 1650 ईसा पूर्व के आसपास इजिप्ट पर एक ऐसी ताकत हमला करती है जिससे उसका पहले
Speaker A
कभी सामना नहीं हुआ था। हक्सोस, पश्चिमी एशिया से आए विदेशी शासक। इनके पास एक ऐसी चीज थी जो इजिप्ट के पास कभी नहीं थी। घोड़ों से खींचा जाने वाला रथ। इस नई टेक्नोलॉजी के सामने इजिप्ट बेबस हो जाता
Speaker A
है और हिक्सोस उत्तरी इजिप्ट पर कब्जा कर लेते हैं। लगभग 100 साल बाद एक फराओ अहमोज वन इसी रथ की तकनीक को खुद सीखकर उसी हथियार से हिक्सोस को वापस खदेर देता है। यहीं से शुरू होता है इजिप्ट का सबसे
Speaker A
शानदार दौर, न्यू किंगडम। इसी न्यू किंगडम में एक ऐसी शासक आती है जिसकी कहानी हजारों साल बाद भी हैरान करती है। हतशेपसती। वो एक फराओ की बेटी और पत्नी थी। लेकिन उसने खुद को पूरी तरह एक किंग घोषित कर
Speaker A
दिया। उसकी मूर्तियों में उसे मर्दों वाला पारंपरिक शाही झूठा दाढ़ी पहने दिखाया गया है। वह खुद को हिज मैजेस्टी हरसेल्फ जैसे शीर्षक से बुलवाती थी। एक ही समय में राजा भी और खुद भी। उसके शासन में इजिप्ट ने
Speaker A
जंग नहीं, व्यापार को चुना। उसने पुंट नाम की एक दूर देश तक एक बड़ा व्यापारिक अभियान भेजा। जहां से सोना, हाथी दांत और खुशबूदार पेड़ वापस लाए गए। लंबे समय तक कहानी यही रही कि उसके सौतेले बेटे थतमोस
Speaker A
थर्ड ने बाद में उसकी हर मूर्ति और नाम को गुस्से में मिटवा दिया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि 2025 में छपी एक नई रिसर्च इस [संगीत] कहानी पर सवाल उठाती है। कुछ हिस्टोरियंस अब मानते हैं कि उसकी
Speaker A
मूर्तियों को तोड़ना बदले की कारवाही नहीं बल्कि एक सामान्य धार्मिक प्रक्रिया थी, जो बाकी कई मरे हुए फराओ हाउस की मूर्तियों के साथ भी की जाती थी। हिस्ट्री कभी-कभी खुद को दोबारा लिखती रहती है। और यही थतमोस थर्ड, जिसे कभी सिर्फ एक बदला लेने
Speaker A
वाला बेटा समझा जाता था, खुद एक ऐसा जनरल निकला जिसे हिस्टोरियंस आज नेपोलियन ऑफ इजिप्ट कहते हैं। उसकी सबसे बड़ी जंग बैटल ऑफ मेगिडो में होती है। उसके जनरल उसे एक सुरक्षित खुला रास्ता लेने की सलाह देते हैं, लेकिन थुतमोस एक बिल्कुल अलग फैसला लेता है। वो
Speaker A
अपनी पूरी आर्मी को एक इतनी सकरी पहाड़ी घाटी से ले जाता है अरुणा पास, जहां सिपाही एक-एक करके ही गुजर [संगीत] सकते थे। इतना रिस्की कि दुश्मन को कभी उम्मीद नहीं थी वहां से कोई हमला आएगा। यह चाल काम कर
Speaker A
जाती है। दुश्मन पूरी तरह हैरान रह जाता है और इजिप्ट एक निर्णायक जीत हासिल करता है। यह बैटल इतनी बारीकी से रिकॉर्ड की गई थी कि हिस्टोरियंस इसे दुनिया की सबसे पहली अच्छी तरह डॉक्यूमेंट की गई जंग मानते हैं। इस जीत के बाद इजिप्ट का
Speaker A
साम्राज्य यूफ्रेट्स नदी से लेकर नबिया तक फैल जाता है। इजिप्ट अब सिर्फ एक देश नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन चुका था। लेकिन जब कोई सभ्यता अपने सबसे ऊंचे शिखर पर होती है, तभी उसके अंदर सबसे बड़ी दरार
Speaker A
भी पड़नी शुरू होती है। कुछ दशकों बाद इजिप्ट पर एक ऐसा फराओ आता है जो अपने समय का सबसे अजीब शासक साबित होता है। अहिंटेन। उसने इजिप्ट के हजारों साल पुराने देवताओं को लगभग पूरी तरह नकार दिया और सिर्फ एक
Speaker A
ही देवता की पूजा शुरू करवाई। सूरज की चमकती [संगीत] हुई डिस्क, अतेन। उसने राजधानी तक बदल दी। एक बिल्कुल नए शहर में, अमारना। उसने अपनी मूर्तियां भी बिल्कुल अलग अंदाज में बनवाई। उस दौर की कला से बिल्कुल अलग। कई हिस्टोरियंस उसे दुनिया
Speaker A
के पहले मोनोथिस्ट में गिनते हैं। हालांकि इस पर भी बहस जारी है। उसकी मौत के बाद उसका छोटा बेटा गद्दी पर बैठता है। सिर्फ 9 साल की उम्र में, ततान खामुन। उसने वापस पुराने देवताओं को लौटा दिया और सिर्फ 19
Speaker A
साल की उम्र में उसकी मौत हो गई। उसकी कब्र लगभग 3000 साल तक जमीन के नीचे छुपी रही। जब तक 1922 में हावर्ड कार्टर ने उसे खोज नहीं निकाला। इसी खोज के बाद एक कहानी मशहूर हुई, फेरोस कर्स कि जिसने भी यह कब्र
Speaker A
खोली वह जल्दी मर गया। लेकिन असलियत में इस खुदाई से जुड़े ज्यादातर लोग दशकों तक जिंदा रहे। यह सिर्फ उस दौर के अखबारों की गढ़ी हुई कहानी थी। लेकिन न्यू किंगडम का सबसे बड़ा नाम अभी आना बाकी था। रमसीज
Speaker A
थर्ड। उसने इजिप्ट के इतिहास में सबसे लंबा राज किया। लगभग 66 साल। 1274 ईसा पूर्व में उसकी सबसे बड़ी जंग होती है। हिटाइट्स नाम की एक ताकतवर सभ्यता के खिलाफ, कदेश नाम की जगह पर। रमसीज अपनी दीवारों पर इसे एक शानदार जीत की तरह
Speaker A
लिखवाता है। लेकिन मॉडर्न हिस्टोरियंस मानते हैं कि असल में यह एक बराबरी की लड़ाई थी। 15 साल बाद दोनों सभ्यताएं वो करती हैं जो उस दौर में लगभग किसी ने नहीं किया था। एक शांति समझौता। इतिहास की सबसे
Speaker A
पुरानी दर्ज शांति संधि, ट्रीटी ऑफ कदेश। और इसका एक हिस्सा आज [संगीत] भी आपकी पहुंच में है। इस संधि की एक रेप्लिका आज भी न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशंस के मुख्यालय की दीवार पर टंगी है। लेकिन रमसीज के कुछ
Speaker A
ही दशकों बाद एक तूफान आता है जो पूरे प्राचीन मेडिटेरेनियन को हिला देगा। अगर आपने हमारी ग्रीस वाली वीडियो देखी है तो आपको याद होगा, वो रहस्यमई हमलावर सी पीपल्स। यही तूफान इजिप्ट पर भी आता है। रमसीज थर्ड किसी तरह इस हमले को रोक लेता
Speaker A
है। लेकिन इसकी कीमत बहुत बड़ी होती है। इजिप्ट कभी वापस अपनी पुरानी ताकत नहीं पा सका। इसके बाद के कुछ 100 साल इजिप्ट के लिए धीरे-धीरे कमजोर होने का दौर थे। पुजारियों की ताकत बढ़ती गई। राज्य टुकड़ों में बढ़ता गया। कुछ समय के लिए
Speaker A
न्यूबियन शासकों ने राज किया। फिर असीरियंस ने हमला किया। 525 ईसा पूर्व में वही ताकत जिसे हमने ग्रीस की कहानी में देखा था, परशिया इजिप्ट पर भी कब्जा कर लेती है। वही एंपायर [संगीत] जिसने मैराथॉन के मैदान में ग्रीस को चुनौती दी
Speaker A
थी। अब नाइल के किनारे भी राज कर रहा था। इजिप्ट अब खुद अपने फैसले नहीं ले रहा था। 332 ईसा पूर्व में एक नया नाम इजिप्ट में दाखिल होता है। एलेग्जेंडर द ग्रेट। वो बिना किसी बड़ी लड़ाई के इजिप्ट में घुसता
Speaker A
है। इजिप्ट के पुजारी उसे फराओ घोषित कर देते हैं और वो एक नए शहर की नींव रखता है। एलेग्जेंड्रिया। [संगीत] एलेक्जेंडर की मौत के बाद उसका एक जनरल टॉलमी इजिप्ट को अपने कब्जे में ले लेता है और यहीं से शुरू होता है टोलेमिक
Speaker A
[संगीत] डायनेस्टी। यूनानी मूल के शासकों का एक इजिप्शियन राजवंश जो लगभग 300 साल तक चलेगा। दिलचस्प बात यह है कि इतने साल तक इस पूरे परिवार में लगभग किसी ने इजिप्शन भाषा सीखने की जहमत नहीं उठाई। लगभग किसी ने नहीं। क्लियोपेट्रा इसी
Speaker A
टोलेमिक परिवार की आखिरी बड़ी शासक। वो अकेली थी जिसने इजिप्शियन भाषा सीखी। कहा जाता है वह सात या आठ अलग-अलग भाषाएं बोल सकती थी। आज ज्यादातर लोग उसे सिर्फ उसकी खूबसूरती के लिए याद करते हैं। लेकिन असली क्लियोपेट्रा एक तेज दिमाग वाली
Speaker A
पॉलिटिशियन थी। जो जानती थी कि रोम की बढ़ती ताकत के सामने अकेला इजिप्ट कभी टिक नहीं पाएगा। इसीलिए उसने पहले जूलियस सीजर, फिर मार्क एंटनी के साथ सिर्फ प्यार नहीं, एक सोची समझी राजनीतिक साझेदारी बनाई ताकि इजिप्ट आजाद रह सके।
Speaker A
लेकिन 31 ईसा पूर्व में एक्टियम की लड़ाई में क्लियोपेट्रा और एंटनी की सेना रोम के ऑक्टेवियन से हार जाती है। अगले साल 30 ईसा पूर्व में क्लियोपेट्रा की मौत हो जाती है। रोमन इतिहासकार लिखते हैं कि उसने खुद को एक सांप से डसवाया। लेकिन
Speaker A
मॉडर्न हिस्टोरियंस इस पर शक करते हैं क्योंकि इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिलता। सच जो भी हो, उसकी मौत के साथ इजिप्ट औपचारिक रूप से रोम का एक प्रांत बन जाता है। 3000 साल का सफर यहीं खत्म हो जाता
Speaker A
है। राजनीतिक रूप से एंशिएंट इजिप्ट यहीं खत्म हो गया। लेकिन इस पूरी कहानी में एक अजीब आयरन छुपी है। यही वह सभ्यता थी जो मौत को हराने के जुनून में जी और मरी। उन्होंने पिरामिड्स बनाए ताकि उनके राजा हमेशा
Speaker A
जिंदा रहे। उन्होंने शरीरों को मॉमीफाई किया ताकि आत्मा कभी ना मरे। उन्होंने हर दीवार पर अपना नाम खुदवाया ताकि समय उन्हें कभी ना भुला सके और एक अजीब तरीके से वह कामयाब रहे। इजिप्ट का एंपायर 2000 साल पहले खत्म हो गया। लेकिन आज इस वीडियो
Speaker A
को देखते हुए [सं]
Speaker A
रहती हैं जब तक कोई उनकी कहानी सुनाता रहे। अगर आप चाहते हैं कि यह कहानियां यूं ही जिंदा रहे तो चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और वीडियो को हाइप भी कर दीजिए ताकि वीडियो और लोगों के पास पहुंचे।
Speaker A
सब्सक्राइब कीजिए ताकि जब इतिहास का अगला अध्याय खुले आप वहां मौजूद हो।
Topics:मिस्र का इतिहासपिरामिड्सन्यू किंगडमहतशेपसतीथतमोस थर्डअहिंटेनततान खामुनरमसीज थर्डटोलेमिक राजवंशक्लियोपेट्रा











