Skip to content

इंग्लैंड का सम्पूर्ण इतिहास।The Entire History of England | Full Documentary

इंग्लैंड का इतिहास रोमन, एंग्लो-सैक्सन, वाइकिंग्स और राजाओं के संघर्षों से भरा है। यह डॉक्यूमेंट्री उनके उत्थान-पतन की कहानी बताती है।

Key Takeaways

  • इंग्लैंड का भूगोल और इतिहास हजारों वर्षों में कई बदलावों से गुजरा।
  • रोमन और वाइकिंग्स के हमलों ने इंग्लैंड के इतिहास को गहराई से प्रभावित किया।
  • एंग्लो-सैक्सन लोगों ने आधुनिक अंग्रेजी भाषा और संस्कृति की नींव रखी।
  • राजा अल्फ्रेड ने वाइकिंग्स के खिलाफ महत्वपूर्ण विजय हासिल की।
  • इंग्लैंड का इतिहास संघर्ष और सांस्कृतिक समृद्धि का मिश्रण है।

What the video covers

  • इंग्लैंड हजारों साल पहले यूरोप से जुड़ा मैदानी इलाका था, जो बाद में डॉगरलैंड के डूबने से द्वीप बन गया।
  • रोमन साम्राज्य ने इंग्लैंड पर कई बार हमला किया और लगभग पूरे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।
  • रानी बुदिका ने रोमन शासन के खिलाफ बड़ी बगावत की, लेकिन अंततः रोमन सत्ता कायम रही।
  • रोमन सेना के हटने के बाद एंग्लो-सैक्सन कबीलों ने इंग्लैंड में कब्जा जमाया और मूल कैल्टिक लोगों को पीछे धकेला।
  • एंग्लो-सैक्सन राज्यों ने ईसाई धर्म अपनाया और सात छोटे राज्यों में बंटे हुए थे।
  • 793 में वाइकिंग्स ने इंग्लैंड पर पहला बड़ा हमला किया और बाद में पूरे देश पर कब्जा करने की कोशिश की।
  • राजा अल्फ्रेड ने वाइकिंग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी और इंग्लैंड को बचाया।
  • विभिन्न राजाओं के शासनकाल में इंग्लैंड ने धार्मिक शांति, सांस्कृतिक विकास और राजनीतिक बदलाव देखे।
  • इंग्लैंड का इतिहास संघर्षों, युद्धों और सांस्कृतिक बदलावों से भरा हुआ है जिसने आधुनिक अंग्रेजी भाषा और संस्कृति को जन्म दिया।
  • डॉक्यूमेंट्री में इंग्लैंड के इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों को विस्तार से बताया गया है।

Answers

Questions about this video

इंग्लैंड कब और कैसे एक द्वीप बना?

लगभग 11,000 साल पहले हिमयुग के खत्म होने पर समुद्र का स्तर बढ़ा और डॉगरलैंड नामक विशाल मैदानी इलाका पानी में डूब गया, जिससे इंग्लैंड एक द्वीप बन गया।

रोमन साम्राज्य ने इंग्लैंड पर कब कब्जा किया था?

रोमन सम्राट क्लॉडियस ने सन 43 ईस्वी में इंग्लैंड पर धावा बोला और लगभग पूरे इंग्लैंड को अपने अधीन कर लिया।

वाइकिंग्स ने इंग्लैंड पर कब हमला किया था और उसका क्या प्रभाव था?

793 में वाइकिंग्स ने इंग्लैंड पर पहला बड़ा हमला किया, जिसके बाद उन्होंने कई एंग्लो-सैक्सन राज्यों पर कब्जा किया और इंग्लैंड के इतिहास में गहरा प्रभाव डाला।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:05
Speaker A
क्या आप जानते हैं कि आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत माने जाने वाला इंग्लैंड हजारों साल पहले कोई द्वीप या टापू था ही नहीं।
00:19
Speaker A
जी हां, आज जिसे हम ब्रिटेन या इंग्लैंड कहते हैं, वह असल में यूरोप की मुख्य जमीन से जुड़ा हुआ एक मैदानी इलाका था।
00:33
Speaker A
लोग पैदल चलकर वहां आया जाया करते थे। लेकिन फिर आज से लगभग 11,000 साल पहले एक ऐसी कुदरत आपदा आई [संगीत] जिसने भूगोल को हमेशा के लिए बदल कर रख दिया।
00:47
Speaker A
हिम खत्म हो रहा था। बर्फ पिघल रही थी और समंदर का वाटर लेवल इतनी तेजी से बढ़ा कि यूरोप और ब्रिटेन को जोड़ने वाला डॉगरलैंड नाम का एक विशाल मैदान पूरी तरह पानी में डूब गया।
01:03
Speaker A
देखते ही देखते वह हराभरा रास्ता एक गहरे समंदर में बदल गया और ब्रिटेन बाकी दुनिया से कटकर एक अलग टापू बन गया।
01:17
Speaker A
दुनिया से अलग होने के बावजूद यहां इंसानों की जिंदगी थमी नहीं। ईसा पूर्व 4000 के आसपास यहां खेती की शुरुआत हुई और इंसानों ने स्टोनहेंज जैसे पत्थरों के ऐसे रहस्यमई और विशाल ढांचे खड़े किए जिन्हें देखकर आज भी विज्ञान हैरान रह जाता है।
01:31
Speaker A
समय बीतता गया। पत्थर का जमाना बदला और कांस्य यानी कि ब्रोंज़ का दौर आ गया। यूरोप से नए-नए कबीले यहां आकर बसते रहे जिन्हें कैल्टिक कहा गया।
01:46
Speaker A
सदियों तक इन कैल्टिक आदिवासियों की जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती रही। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि समंदर पार एक ऐसी महाशक्ति खड़ी हो रही है जिसकी भूख पूरी दुनिया को निगलने वाली थी और यही
02:01
Speaker A
वो मोमेंट था जब साल ईसा पूर्व 55 में इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर एक ऐसा खौफनाक मंजर दिखा जिसने वहां के लोगों के होश उड़ा दिए।
02:15
Speaker A
समंदर की लहरों को चीरते हुए रोमन साम्राज्य के सैकड़ों लड़ाकू जहाज तट की तरफ बढ़ रहे थे।
02:31
Speaker A
इस फौज की अगुवाई कोई और नहीं बल्कि इतिहास का सबसे महत्वाकांक्षी रोमन जनरल जूलियस सीज़र कर रहा था।
02:45
Speaker A
सीज़र फ्रांस को फतह करने के बाद इस अनजान द्वीप को भी अपने पैरों तले रौंदना चाहता था। सीज़र का पहला हमला तो सिर्फ तट तक ही सीमित रहा।
03:00
Speaker A
इसलिए वो अगले साल फिर से यानी कि ईसा पूर्व 54 में एक और बड़ा और खूनी लश्कर लेकर वापस लौटा।
03:14
Speaker A
इस बार रोमन सैनिकों की तलवारें केल्टिक आदिवासियों का खून बहाते हुए टेम्स नदी के उत्तरी किनारे पर पहुंच गई।
03:27
Speaker A
लेकिन आदिवासियों के कड़े प्रतिरोध और खराब मौसम के कारण सीज़र यहां अपना कोई पक्का ठिकाना नहीं बना पाया और उसे वापस लौटना पड़ा।
03:42
Speaker A
यह सुनकर अजीब लगता है कि जिस जमीन को सीज़र जैसा महान योद्धा नहीं जीत पाया, उसे रोमन साम्राज्य भूल नहीं सका।
03:56
Speaker A
उनके दिमाग में यह बात बैठ चुकी थी कि इस द्वीप पर कब्जा करना ही होगा। आखिरकार करीब 100 साल बाद यानी कि सन 43 ईस्वी में रोमन सम्राट क्लॉडियस ने एक बेहद खतरनाक और सोची समझी योजना के तहत इंग्लैंड पर दोबारा धावा बोल दिया।
04:12
Speaker A
इस बार रोमन सेना रुकी नहीं। उन्होंने बर्बरता और कड़े अनुशासन के दम पर लगभग पूरे इंग्लैंड को अपने घुटनों पर ला दिया।
04:33
Speaker A
इसी दौर में उन्होंने लंदन, चेस्टर और यॉर्क जैसी बस्तियों की नींव रखी जो आज दुनिया के नक्शे पर बड़े शहरों में हैं।
04:49
Speaker A
रोम का यह शासन कोई शांति की [संगीत] सेज नहीं था। सन 60 ईस्वी में यहां की एक जांबाज़ आदिवासी रानी बुदिका ने रोम के जुल्म के खिलाफ ऐसी बगावत की कि रोमन साम्राज्य की नींव हिल गई।
05:01
Speaker A
रानी बुदिका की सेना ने हजारों रोमन सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि बाद में इस विद्रोह को बेहद बेरहमी से कुचल दिया गया।
05:15
Speaker A
इस बगावत के बाद रोम ने अपनी सरहदों को सुरक्षित करने के लिए उत्तर में हेड्रियन वॉल नाम की एक विशाल पथरीली दीवार खड़ी कर दी।
05:31
Speaker A
अगली कुछ सदियों तक इंग्लैंड रोमन साम्राज्य का एक अटूट हिस्सा बना रहा। लेकिन इतिहास का नियम है जो साम्राज्य ऊपर उठता है, उसका गिरना भी तय होता है।
05:48
Speaker A
पांचवीं सदी की शुरुआत होते-होते रोम खुद अंदर से बहुत कमजोर हो चुका था और उस पर जंगली बर्बर कबीलों के हमले हो रहे थे।
06:02
Speaker A
अपनी मुख्य जमीन को बचाने के लिए सन 407 में रोम ने अपने आखिरी सैनिकों को भी इंग्लैंड से वापस बुला लिया।
06:16
Speaker A
रोमन सेना के जाते ही इंग्लैंड बिल्कुल अनाथ हो गया। कोई राजा नहीं, कोई फौज नहीं।
06:31
Speaker A
और तभी समंदर के रास्ते कुछ ऐसे नए कबीलों की नजर इस लावारिस जमीन पर पड़ी जिन्होंने यहां कदम रखते ही एक ऐसा खूनी खेल शुरू किया जिसने आज की अंग्रेजी भाषा और संस्कृति को जन्म दिया।
06:46
Speaker A
तो कौन थे वह खूंखार कबीले और उन्होंने कैसे पैर पसार कर मूल निवासियों को उनके ही घर से पराया कर दिया। [चीखने की आवाज़]
07:03
Speaker A
रोमन सेना के जाते ही इंग्लैंड के मूल निवासी यानी कैल्टिक लोग बिल्कुल बेसहारा हो चुके थे।
07:18
Speaker A
इसी सूनेपन का फायदा उठाकर पांचवीं सदी के मध्य में समंदर पार से कुछ ऐसे जर्मन कबीलें वहां पहुंचे जिन्होंने इतिहास का रुख ही पलट दिया। इन्हें आज हम एंग्लो-सैक्सन के नाम से जानते हैं।
07:31
Speaker A
शुरुआत में यह लोग रोमन फौज में भाड़े के सैनिक बनकर आए थे। लेकिन जब उन्होंने देखा कि यहां की उपजाऊ जमीन पर राज करने वाला कोई भी नहीं है तो इन्होंने अपने कबीलों को बुलाना शुरू कर दिया।
07:45
Speaker A
इतिहासकारों के बीच आज भी इस बात को लेकर बहस चलती है कि यह बदलाव कैसे हुआ।
07:58
Speaker A
कुछ का मानना है कि यह एक बेहद खौफनाक और खूनी कत्लेआम था। जहां इन बाहरी हमलावरों ने मूल निवासियों को गाजर मूली की तरह काट डाला और उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया।
08:14
Speaker A
वहीं कुछ लोग मानते हैं कि यह काम धीरे-धीरे और शांति से हुआ।
08:28
Speaker A
हकीकत चाहे जो भी हो लेकिन नतीजा बेहद क्रूर था। इन एंग्लो-सैक्सन लोगों ने मूल निवासियों की संस्कृति, उनकी परंपराओं और उनकी भाषा को पूरी तरह मिटा दिया।
08:43
Speaker A
अब सोचो जरा सदियों पुरानी एक पूरी सभ्यता को हटाकर उन्होंने अपनी भाषा और तौर तरीके थोप दिए और यही वो भाषा थी जो आगे चलकर आज की अंग्रेजी बनी।
09:06
Speaker A
सातवीं सदी आते-आते इन एंग्लो-सैक्सन लोगों ने मूल निवासियों को खदेड़कर वेल्स और कॉर्नवाल जैसे सुदूर पश्चिमी कोनों में समेट दिया।
09:20
Speaker A
अब लगभग पूरे इंग्लैंड पर इनका ही राज था। लेकिन यह आपस में एक नहीं थे।
09:35
Speaker A
इन्होंने पूरी जमीन को सात छोटे-छोटे स्वतंत्र राज्यों में बांट रखा था। जैसे ईस्ट एंग्लिया, एसेक्स, केंट, ससेक्स, मर्सिया, नार्थंब्रिया और वेसक्स।
09:51
Speaker A
यह राज्य कहने को तो एक ही भाषा बोलते थे, लेकिन ताकत के नशे में चूर ये कबीले हमेशा एक दूसरे के खून के प्यासे रहते थे।
10:08
Speaker A
वक्त के साथ-साथ इन एंग्लो-सैक्सन राजाओं ने ईसाई धर्म अपना लिया।
10:22
Speaker A
आपसी लड़ाइयों और कत्लेआम के बाद आठवीं सदी के अंत तक सात छोटे राज्य सिमटकर सिर्फ चार बड़े राज्यों में ही रह गए।
10:38
Speaker A
नॉर्थ एंब्रिया, मर्सिया, ईस्ट एंग्लिया और वेसक्स।
10:55
Speaker A
अब ऐसा लगने लगा था कि शायद इनमें से कोई एक राजा पूरे इंग्लैंड को एक कर देगा।
11:07
Speaker A
लेकिन तभी समुंदर की लहरों पर कुछ ऐसा दिखाई दिया जिसने पूरे इंग्लैंड की रूह कपा दी।
11:22
Speaker A
साल 793 की एक ठंडी सुबह नॉर्थ एंब्रिया के तट पर स्थित लिंसफोर्न नाम के एक शांत ईसाई मठ के भिक्षु रोज की तरह अपनी प्रार्थनाओं में मशगूल थे।
11:37
Speaker A
अचानक समुंदर से अजीबोगरीब आकृतियों वाली लंबी नावें तट की तरफ आती दिखाई दीं।
11:52
Speaker A
इनसे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, नावों से हाथ में कुल्हाड़ी और ढाल लिए खूंखार लंबे चौड़े लड़ाकू चीखते हुए बाहर निकले।
12:07
Speaker A
यह इंग्लैंड पर वाइकिंग्स का पहला सबसे बड़ा और ऐतिहासिक हमला था।
12:20
Speaker A
इन वाइकिंग्स ने पवित्र मठ में घुसकर भगवान की मूर्तियों को तोड़ डाला।
12:45
Speaker A
निहत्ते भिक्षुओं को बेरहमी से गाजर मूली की तरह काट दिया और मठ में रखे सोने चांदी के खजानों को लूट कर रफूचक्कर हो गए।
13:02
Speaker A
उस दौर में जहां चर्च और मठों को सबसे सुरक्षित और पवित्र माना जाता था, वहां हुए इस कत्लेआम ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
13:18
Speaker A
शुरुआत में तो यह वाइकिंग्स सिर्फ आओ, लूटो और भागो की रणनीति पर काम कर रहे थे।
13:31
Speaker A
लेकिन साल 865 में इनकी भूख और बढ़ गई। अब वह सिर्फ सोना चांदी लूटने नहीं बल्कि इस पूरी जमीन पर कब्जा करने आए थे।
13:45
Speaker A
वाइकिंग्स की एक बहुत बड़ी फौज जिसे इतिहास में द ग्रेट हीथन आर्मी कहा गया है, इंग्लैंड के तट पर उतरी।
13:58
Speaker A
ये सेना एक के बाद एक एंग्लो-सैक्सन राज्यों को निगलती चली गई।
14:11
Speaker A
867 में नॉर्थ एंब्रिया मलबे में तब्दील हो चुका था।
14:28
Speaker A
869 में ईस्ट एंग्लिया का अंत हुआ और 874 आते-आते मर्सिया भी वाइकिंग्स के पैरों तले कुचला जा चुका था।
14:44
Speaker A
अब पूरे इंग्लैंड में वाइकिंग्स के खौफनाक शासन के सामने सिर्फ एक आखिरी राज्य सीनात ताने खड़ा था।
14:57
Speaker A
वह था वेसक्स का राज्य जिसका राजा था अल्फ्रेड।
15:13
Speaker A
वाइकिंग्स ने वेसक्स को भी चारों तरफ से घेर लिया था।
15:26
Speaker A
साल 878 तक आते-आते हालात इतने बदतर हो गए कि राजा अल्फ्रेड को अपनी जान बचाने के लिए दलदलों और जंगलों में छिपना पड़ा।
15:41
Speaker A
इंग्लैंड का भविष्य पूरी तरह अंधकार में था।
15:56
Speaker A
चारों तरफ सिर्फ वाइकिंग्स की कुल्हाड़ियां और चीखें थीं और एंग्लो-सैक्सन साम्राज्य का अंत बिल्कुल करीब था।
16:10
Speaker A
तो क्या राजा अल्फ्रेड इन खूंखार वाइकिंग्स के सामने घुटने टेकने वाले थे? या फिर जंगलों की इस राख से एक ऐसा पलटवार होने वाला था जो इंग्लैंड को एक नए सम्राट से मिलवाने वाला था?
16:30
Speaker A
दोस्तों, दलदलों और घने जंगलों में छिपे राजा अल्फ्रेड के पास खाने के लिए अब कुछ भी नहीं बचा था सिवाय अपनी मातृभूमि की आजादी के।
16:44
Speaker A
मई 878 में अल्फ्रेड ने बिखरे हुए सैनिकों को इकट्ठा किया और एडिंगटन की लड़ाई में वाइकिंग्स के खिलाफ अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा दांव खेल दिया।
16:58
Speaker A
यह जंग इतनी भयानक थी कि तलवारों की खनक और चीखों से आसमान गूंज उठा।
17:11
Speaker A
अल्फ्रेड की यह रणनीति काम कर गई और उन्होंने वाइकिंग्स को पीछे धकेल दिया।
17:23
Speaker A
इसी ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें नाम मिला अल्फ्रेड द ग्रेट।
17:37
Speaker A
अल्फ्रेड ने वाइकिंग्स के साथ समझौता करके उन्हें देश के पूर्वी हिस्से यानी डेनमार्क तक सीमित कर दिया।
17:53
Speaker A
बेरहमी के कारण लोग उसे आज भी ब्लडी मैरी कहते हैं। लेकिन जब 1558 में मैरी की मौत हुई तो इंग्लैंड के इतिहास में उस रानी की एंट्री हुई जिसने देश को दुनिया की महाशक्ति बना दिया। रानी एलिजाबेथ प्रथम।
18:07
Speaker A
रानी एलिजाबेथ के 45 सालों के राज को इंग्लैंड का स्वर्णकाल कहा जाता है। उन्होंने देश में धार्मिक शांति कायम की। आबादी बढ़ी और विलियम शेक्सपियर जैसे महान लेखकों ने इसी दौर में अपने नाटक लिखे। इसी समय सर फ्रांसिस ड्रैक जैसे समुद्री
18:23
Speaker A
लुटेरों और नाविकों ने समंदर पर इंग्लैंड की धाक जमाई और 1588 में उस समय की सबसे बड़ी नौसेना स्पेनिश अरमाडा को धूल चटा दी। एलिजाबेथ ने कभी शादी नहीं की। इसलिए 1603 में उनकी मौत के बाद ट्यूडर वंश खत्म
18:38
Speaker A
हो गया और गद्दी पहुंची स्कॉटलैंड के स्टुअर्ट राजवंश के राजा जेम्स के पास। राजा जेम्स के समय ही 1605 में गन पाउडर प्लांट नाम की एक मशहूर साजिश हुई जिसमें कुछ कैथोलिकों ने संसद को बारूद से उड़ाने की कोशिश की थी। इसी दौर में अंग्रेजों ने
18:54
Speaker A
अमेरिका और भारत में अपनी पहली कोठियां और कॉलोनियां बनाई जो आगे चलकर ब्रिटिश साम्राज्य की रीड बनी। लेकिन राजा और ब्रिटिश संसद यानी कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स के बीच ताकत की यह लड़ाई जेम्स के बेटे चार्ल्स प्रथम के समय एक खूनी मोड़ पर
19:08
Speaker A
पहुंच गई। राजा चार्ल्स का मानना था कि उसे राज करने का अधिकार सीधे भगवान से मिला है। इसलिए वह संसद को कुछ भी नहीं समझता था। बात इतनी बिगड़ी कि 1642 में देश में एक भीषण गृह युद्ध छिड़ गया। एक
19:21
Speaker A
तरफ थे राजा के वफादार तो दूसरी तरफ ओलिवर क्रोमवेल के नेतृत्व वाली संसद की कड़क सेना। आखिरकार हाउस ऑफ लॉर्ड्स की जीत हुई और जनवरी 1649 में राजा चार्ल्स प्रथम को सरेआम मौत की सजा दी गई। उनका सिर धड़ से
19:35
Speaker A
अलग कर दिया गया। कुछ सालों के लिए इंग्लैंड एक गणतंत्र बन गया। हालांकि 1660 में राजा के बेटे चार्ल्स द्वितीय को वापस बुलाकर राजा बनाया गया। लेकिन राजा की ताकत हमेशा के लिए कम हो चुकी थी। इसी दौर
19:48
Speaker A
में 1665 में लंदन में एक भयानक प्लेग फैला और 1666 की लंदन की महा आग यानी ग्रेट फायर ऑफ लंदन ने पूरे शहर को जलाकर खाक कर दिया। इसके बाद 1688 में शानदार क्रांति यानी कि ग्लोरियस रेवोल्यूशन हुई
20:02
Speaker A
जिसमें बिना खून बहाए कैथोलिक राजा जेम्स द्वितीय को हटाकर उसकी बेटी मैरी और दामाद विलियम को गद्दी सौंप दी गई। नए राजा ने बिल ऑफ राइट्स को माना जिसे ब्रिटिश संसद देश की असली मालिक बन गई। आखिरकार साल
20:15
Speaker A
1707 में एक्ट्स ऑफ यूनियन के तहत इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की संसद हमेशा के लिए एक हो गई और जन्म हुआ ग्रेट ब्रिटेन का। 19वीं सदी के आते-आते इसी ब्रिटेन में औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हुई। भाप के इंजनों और फैक्ट्रियों की ताकत ने इस छोटे
20:31
Speaker A
से देश को दुनिया का सबसे बड़ा साम्राज्य बना दिया। एक ऐसा साम्राज्य जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां कभी सूरज नहीं डूबता। हालांकि 20वीं सदी के पहले और दूसरे विश्व युद्ध ने इस देश को पूरी तरह
20:43
Speaker A
कंगाल कर दिया। लेकिन हजारों सालों के इस खोने और उतार-चढ़ाव भरे इतिहास ने दुनिया को एक नई भाषा दी जो आज पूरी दुनिया बोलती है। रोम की लैटिन, एंग्लो सेक्सन की जर्मनी, वाइकिंग्स की ओल्ड नॉर्थ और नॉर्मंस की फ्रेंच इन सब भाषाओं के
20:58
Speaker A
कत्लेआम और मिलावट से ही आज की अंग्रेजी का जन्म हुआ है। तो दोस्तों, इंग्लैंड के इसी खूनी और जादुई सफर की कहानी यहीं पूरी होती है। क्या आपको लगता है कि अगर राजा चार्ल्स प्रथम का सिर ना काटा गया होता तो
21:10
Speaker A
संसद को इतनी ताकत ना मिलती और क्या इंग्लैंड कभी दुनिया पर राज कर पाता? अपनी राय मुझे कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं। और अगर इस वीडियो से आपको कुछ नया जानने या सीखने को मिला या फिर इंटरेस्टिंग लगा तो प्लीज इस वीडियो को एक
21:22
Speaker A
लाइक करके इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली में से जरूर शेयर करें और ऐसे ही हिस्ट्री के डिटेल्ड वीडियो देखने के लिए इस चैनल को सब्सक्राइब करके बेल नोटिफिकेशन आइकन को ऑन कर लीजिए ताकि हमारे आने वाले वीडियोस आप मिस ना करें। मिलते हैं इतिहास
21:33
Speaker A
के एक और पन्ने के साथ तब तक के लिए नमस्कार।
Topics:इंग्लैंड इतिहासरोमन साम्राज्यएंग्लो-सैक्सनवाइकिंग्सरानी बुदिकाराजा अल्फ्रेडब्रिटेन इतिहासहिमयुगस्टोनहेंजब्रिटिश संस्कृति

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →