यह वीडियो 6 एडिटिंग हैक्स बताता है जो आपके YouTube वीडियो को एडिक्टिव और प्रोफेशनल बनाते हैं।
Key Takeaways
- स्टोरी बोर्डिंग से एडिटिंग की योजना बनाना जरूरी है।
- विजुअल हार्मोनी से वीडियो प्रोफेशनल और आकर्षक बनता है।
- साउंड डिज़ाइन वीडियो की क्वालिटी और इमोशनल इम्पैक्ट बढ़ाता है।
- सीमलेस और नेचुरल एडिटिंग से व्यूअर का ध्यान कंटेंट पर रहता है।
- ओवर-एडिटिंग से बचें, सिंपल और क्लीन एडिटिंग ज्यादा प्रभावी होती है।
What the video covers
- स्टोरी बोर्डिंग से एडिटिंग प्लान करें ताकि वीडियो अधिक इंगेजिंग बने।
- विजुअल हार्मोनी बनाए रखें जैसे कि फोंट, कलर और आइकॉन्स का कंसिस्टेंट यूज।
- साउंड डिज़ाइन में सही साउंड इफेक्ट्स और म्यूजिक का चुनाव करें।
- सीमलेस एडिटिंग से वीडियो को नेचुरल और फ्लोइंग बनाएं।
- स्पष्ट फोकस के लिए हाईलाइटिंग और ज़ूम-इन इफेक्ट्स का उपयोग करें।
- इंट्रो पर अधिक मेहनत करें ताकि दर्शकों का ध्यान तुरंत आकर्षित हो।
- ओवर-एडिटिंग से बचें, क्लीन और सिंपल एडिटिंग बेहतर होती है।
- एडिटिंग के लिए पेन और पेपर पर रफ स्केचिंग से क्रिएटिविटी बढ़ती है।
- एडिटिंग में एक फिक्स फॉर्मेट की जरूरत नहीं, ब्लूप्रिंट की तरह काम करें।
- साउंड इफेक्ट्स की जरूरत से ज्यादा उपयोग न करें ताकि उनका प्रभाव बना रहे।
Chapters
- 00:00परिचय और एडिटिंग हैक्स का महत्व
- 00:47हैक 1: स्टोरी बोर्डिंग और एडिटिंग प्लानिंग
- 03:02स्टोरी बोर्डिंग के उदाहरण और फायदे
- 04:32हैक 2: विजुअल हार्मोनी और कंसिस्टेंसी
- 05:59फॉन्ट, कलर और ट्रांजिशंस में कंसिस्टेंसी
- 06:59हैक 3: साउंड डिज़ाइन - साउंड इफेक्ट्स और म्यूजिक
- 08:49साउंड इफेक्ट्स का सही उपयोग और म्यूजिक चॉइस
- 09:24सीमलेस एडिटिंग और नेचुरल फ्लो
- 09:53हाइलाइटिंग, ज़ूम-इन और फोकस टेक्निक्स
- 11:25इंट्रो पर ध्यान और ओवर-एडिटिंग से बचाव
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
आज मैं आपको सिक्स एडिटिंग हैक्स बताने वाला हूं जिनको फॉलो करके आपका ऑडियंस रिटेंशन ग्राफ ऐसे से ऐसा होने वाला है। इट डजंट मैटर कि आप फोन में एडिट करते हो या फिर पीसी में इन हैक्स को कोई भी
Speaker A
अप्लाई कर सकता है एंड अपने वीडियोस हाइली एडिक्टिव बना सकता है। हैक नंबर वन स्टोरी बोर्डिंग। तो मेरे बहुत सारे सब्सक्राइबर्स का मुझसे कॉमन क्वेश्चन रहता है कि भाई आपको समझ कैसे आता है कि एडिट करते समय स्क्रीन पे क्या दिखाना है?
Speaker A
नो मैटर आपको कितने भी एडिटिंग टेक्निक्स आते हो। एक प्रॉब्लम जो आप एज अ वीडियो एडिटर फेस करोगे ही इज जब आपका ब्रेन कंप्लीटली ब्लैंक हो जाएगा एंड आपको समझ नहीं आएगा कि वीडियो में एडिट करें क्या?
Speaker A
यह प्रॉब्लम स्पेशली मेरे जैसे क्रिएटर्स के लिए और भी ज्यादा बड़ी लगती है बिकॉज़ माय वीडियोस आर कंप्लीटली फेसलेस। यहीं पे आता है स्टोरी बोर्डिंग जो कि वो प्रोसेस है जिसमें हम एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलने से पहले अपने एडिट्स को कहीं रफ में प्लान
Speaker A
करते हैं और उसे स्ट्रक्चर देते हैं। सोचो अगर रिकॉर्डिंग करते वक्त आपको सब कुछ एट द मोमेंट सोचना पड़े बिना किसी स्क्रिप्ट के तो मोस्ट लाइकली आप जो भी बोलोगे वो उतना इंगेजिंग नहीं होगा। आप बहुत सारे कट्स लोगे सोचने के लिए कि क्या बोलना है
Speaker A
एंड खुद को थका लोगे। नाउ अगर हम वीडियो एडिटिंग को भी सेम पर्सपेक्टिव से देखें तो हम में से ज्यादातर यही सेम गलती करता है। वी स्टार्ट द एडिटिंग विदाउट नोइंग कि हम स्क्रीन पर क्या शो करने वाले हैं। एंड
Speaker A
एज अ रिजल्ट हमारी एडिटिंग कुछ खास एंगेजिंग नहीं होती है। दिस इज व्हाई स्टोरी बोर्डिंग इज सो इंपॉर्टेंट। अभी एग्जांपल के लिए मैं आपको अपने इस वीडियो का स्टोरी बोर्ड दिखाता हूं। एंड आई विल आल्सो शेयर कि मेरा थॉट प्रोसेस क्या रहता
Speaker A
है इसमें। सो यू कैन सी फर्स्ट सीन में मैंने फायर बनाया है। सो इसमें मैं या तो कोई फायरवर्क का एनिमेशन डाल दूंगा या फिर सिंपली कोई स्टॉक फुटेज डाल दूंगा पिक्सेल्स या पिक्सा बेसर। देन आई वांटेड कि इसके ऊपर एक टेक्स्ट आए 2025 और उसमें
Speaker A
मुझे टाइप राइटर इफेक्ट या स्लो फेड इफेक्ट डालना था तो वह भी लिख रखा है। इसके बाद आई वांट कि ये जो पूरा सीन है वो ज़ूम आउट हो जाए और एक न्यू चैनल का पीएनजी दिखाना है तो उसका जो लोगो है उसमें सब
Speaker A
कुछ चला जाए इफ इट मेक्स सेंस। इसके बाद यह न्यू चैनल का पीएनजी थोड़ा ऊपर चला जाएगा। एंड नीचे से पांच पॉइंट्स आएंगे टू विजुअलाइज़ द पॉइंट्स ऑफ माय वीडियो। फिर आई वांट कि बैकग्राउंड में एक ग्राफ आया
Speaker A
ग्रीन कलर का जिसको मैं एनिमेट कर दूंगा। एंड फाइनली लास्ट सीन में एक ग्रोइंग चैनल का एनिमेशन होगा और साथ में मनी वाला ग्रीन स्क्रीन होगा। सो अब जो फाइनल इंट्रो बना इसके बेसिस पे वह देख लो। अगर
Speaker A
आप 2025 में एक YouTube चैनल स्टार्ट करने वाले हो तो सिर्फ यह पांच चीजें कर लो एंड आई एम श्योर आप 99% स्मॉल चैनल से आगे निकल जाओगे। आपके वीडियोस पर इंस्टेंटली व्यूज आएंगे एंड यू विल स्टार्ट मेकिंग
Speaker A
मनी। नाउ यू माइट से कि भाई अगर हम एडिटिंग को कॉपी में प्लान कर ही रहे हैं तो इससे अच्छा उसे डायरेक्टली एडिटिंग सॉफ्टवेयर में बना लेते हैं। टाइम भी बचेगा। बट द थिंग इज जब आप एक कॉपी और पेन
Speaker A
लेकर बैठते हो तो आपके आइडियाज बहुत ही इजीली फ्लो करते हैं। आपके माइंड में किसी भी विजुअल का आईडिया आएगा तो आप उसको जल्दी से स्केच कर सकते हो जो कि एडिटिंग सॉफ्टवेयर में पॉसिबल नहीं है। आल्सो पेन
Speaker A
एंड पेपर में कोई टाइमलाइन नहीं होता है। कोई प्रोजेक्ट फाइल नहीं होता है। कोई कॉम्प्लिकेटेड इंटरफेस नहीं होता है जिससे आपका ब्रेन भी कंफर्टेबल हो जाएगा एंड यू विल इंस्टेंटली फील मोर क्रिएटिव। स्टोरी बोर्डिंग का कोई एक फिक्स फॉर्मेट नहीं
Speaker A
होता है जिसे आपको फॉलो करना ही है। इट्स जस्ट अ ब्लूप्रिंट जो आपको एडिटिंग करते समय एज अ रेफरेंस काम आएगा। सो अपना कंफर्ट देखो और जो आपके माइंड को समझने में आसान लगे वैसा बनाओ। लाइक मैं अपने
Speaker A
वीडियोस के लिए पहले इंट्रो हुक को हमेशा विजुअल बाय विजुअल स्केच कर लेता हूं। इसलिए आपको मेरे इंट्रोस में ज्यादा मेहनत दिखती होगी। फिर इसके बाद जैसे मैंने यह वीडियो बनाया था। व्हाई 99% चैनल्स विल नेवर ग्रो ऑन YouTube। इसमें मुझे एक
Speaker A
यूट्यूबर की जर्नी को शो करना था। सो यू कैन सी इसके लिए मैंने एक फ्लो चार्ट एनिमेशन बनाया है जो कि पूरे 4 मिनट तक वीडियो में था। तो अगर मैं इतना डिटेल्ड फ्लो चार्ट डायरेक्टली बनाने लग जाता
Speaker A
आफ्टर इफेक्ट्स में बिना किसी प्लानिंग के तो मुझे काफी प्रॉब्लम होती। एंड दैट्स व्हाई मैंने इसका एक रफ डायग्राम 16/9 कैनवस में स्केच कर लिया था ताकि मुझे एडिटिंग करते टाइम पता हो कि किस एलिमेंट का साइज कितना रखना है और सब कुछ कैसे
Speaker A
विजुलाइज़ करना है। इसके अलावा अगर कुछ ऐसा है जिसको थ्रू आउट द वीडियो कंसिस्टेंट रखना है तो उसको भी प्लान करना जरूरी है। लाइक मेरे लास्ट वीडियो में मुझे जब भी कोर्स का मेन्यू शो करना था तो उसके लिए
Speaker A
आई डिसाइडेड दैट मैं ये ग्रीन कलर का मोशन बैकग्राउंड यूज़ करूंगा जो कि चार्ट जीपीटी के कलर से मैच करता है। फिर इसके अलावा जिस भी पार्ट में मुझे कुछ एक्सप्लेन करना था तो उसके लिए आई डिसाइडेड टू यूज़ अ
Speaker A
पर्पल बैकग्राउंड टू ऐड वैरायटी। फिर मैंने ये फाइनल किया कि स्क्रीन रिकॉर्डिंग में कुछ भी हाईलाइट करना होगा तो उसके लिए इस कलर कोड का यूज करूंगा। सो कुछ इस तरह से मैं अपने एडिट्स को प्लान करता हूं। आप चाहो तो चार जीपीटी का भी
Speaker A
हेल्प ले सकते हो स्टोरी बोर्डिंग में। प्रोंट में लिखना है यू आर एन एक्सपर्ट वीडियो एडिटर। आई एम एडिटिंग अ YouTube वीडियो। गिव मी फाइव विजुअल आइडियाज फॉर दिस लाइन ऑफ़ द स्क्रिप्ट। और फिर जिस भी लाइन के लिए आपको विज़ुअल चाहिए उसको कॉपी
Speaker A
करके पेस्ट कर दो। हैक नंबर टू विजुअल हार्मोनी। इस पॉइंट को नए एडिटर्स हमेशा मिस कर देते हैं जिसकी वजह से उनकी वीडियो बहुत अनप्रोफेशनल लगती है। सो लेट्स से आप वीडियो एडिट कर रहे हो एंड आपको स्क्रीन
Speaker A
पे सोशल मीडिया आइकंस दिखाने हैं। सो आप Google पे जाके ये चार आइकंस डाउनलोड कर लेते हो टू यूज़ इन योर प्रोजेक्ट। नाउ एज अ बिगिनर शायद आपको इसमें कोई भी गलती नहीं दिखे। बट इफ यू नो अबाउट विजुअल
Speaker A
हार्मोनी देन आप इंस्टेंटली नोटिस कर लोगे कि यहां पे कुछ गड़बड़ है। लाइक यहां पे Instagram और एक्स के लिए तो 2D आउटलाइन लोगो का यूज़ किया गया है। बट देन अचानक से YouTube के लिए एक 3D लोगो का यूज़ हुआ है
Speaker A
जो कि इन दोनों से काफी डिफरेंट लग रहा है। एंड देन लास्ट में एक Facebook का लोगो है जिसका स्टाइल ना तो YouTube लोगो से मैच कर रहा है और ना ही Instagram एंड एक्स से। सो ओवरऑल इन एलिमेंट्स का जो
Speaker A
विजुअल स्टाइल है वो कंसिस्टेंट नहीं है जिसकी वजह से पूरा कॉम्पोजिशन अनप्रोफेशनल लगने लगता है। नाउ इसका सॉल्यूशन सिंपल है। कोई भी एक स्टाइल पकड़ो और उसमें कंसिस्टेंट रहो लाइक दिस। अब विजुअल हार्मोनी सिर्फ वीडियो में आने वाले
Speaker A
आइकॉन्स और इमेजेस के लिए ही नहीं बल्कि और भी चीजों के लिए अप्लाई होता है। फॉर एग्जांपल फोंट। लाइक करेंटली मैं इस वीडियो के सारे हेडिंग्स और इंपॉर्टेंट टेक्स्ट के लिए मॉन्सर आर्ट फॉन्ट यूज़ कर रहा हूं। एंड जब भी कुछ लंबा एक्सप्लेन
Speaker A
करना होता है या किसी चीज का डेफिनेशन लिखना होता है तो उसके लिए मैं यूज़ कर रहा हूं एरियल बोल्ड एंड यू विल नोटिस दैट यह फॉन्ट सेलेक्शन मैं थ्रूउ द एंटायर वीडियो फॉलो करूंगा ऐसा नहीं होगा कि अभी मॉन्सर
Speaker A
आर्ट यूज़ हो रहा है और दो-तीन पॉइंट्स बाद टाइम्स न्यू रोमन आ जाएगा दैट विल लुक एक्सट्रीमली अनप्रोफेशनल ऐसे ही जो कलर यूज़ कर रहा हूं मैं हेडिंग्स के लिए वो भी थ्रूउ द वीडियो कंसिस्टेंट रहने वाला है।
Speaker A
सेम गोज़ फॉर ट्रांजिशंस। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आप दुनिया भर के ट्रांजिशंस यूज़ किए जा रहे हो। एक दो ट्रांजिशंस चूज़ कर लो और उनको रिपीट करो। विजुअल हार्मोनी इसलिए जरूरी है सो दैट एवरीथिंग फील्स पार्ट ऑफ द सेम स्टोरी। आपके विजुअल्स
Speaker A
जितने कंसिस्टेंट होंगे उतना ही व्यूअर का फोकस कंटेंट पर होगा ना कि एडिटिंग पर। फ हैक नंबर थ्री साउंड डिज़ाइन। व्हेन इट कम्स टू साउंड डिज़ाइन आपको दो चीजों पे ध्यान देना है। साउंड इफेक्ट्स और म्यूजिक चॉइस। साउंड इफेक्ट्स का काम है वीडियो के
Speaker A
हर कट, हर ट्रांजिशन और हर इफेक्ट में जान डालना। ये वो चीज है जिससे व्यूज आपकी एडिटिंग सिर्फ देखते नहीं बट उसे फील कर पाते हैं। लाइक जब भी स्क्रीन पे कोई एलिमेंट मूव करे तो वैसे में आप वूस्ट
Speaker A
साउंड इफेक्ट का यूज कर सकते हो। जब कोई एलिमेंट स्क्रीन पे अचानक से अपीयर हो जाए तो वैसे में पॉप साउंड इफेक्ट लगा सकते हो। अगर आप मेरे जैसे ट्यूटोरियल्स बनाते हो एंड आपको किसी चीज का स्क्रीन रिकॉर्डिंग दिखाना है तो उसमें क्लिक
Speaker A
साउंड इफेक्ट यूज़ कर लेना बहुत सही लगता है। इसके अलावा अगर वीडियो में कुछ इंपॉर्टेंट आने वाला है या आपको सस्पेंस क्रिएट करना है तो उसको सिग्नल करने के लिए राइज़र्स का यूज़ कर लेना एंड वो आपके एडिटिंग को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। ऐसे
Speaker A
ही और भी कई साउंड इफेक्ट्स हैं जो हर नीश के क्रिएटर्स के पास होने चाहिए। तो मैंने इसके लिए एक प्लेलिस्ट बना दिया है जिसका लिंक डिस्क्रिप्शन में है। एंड रिमेंबर कि इनको जरूरत से ज्यादा मत यूज़ करना अदरवाइज
Speaker A
दे विल लूज़ देयर पावर। नाउ लेट्स टॉक अबाउट म्यूजिक चॉइस। यह वो एलिमेंट है जिससे आप लिटरली व्यूअर के इमोशंस को हर मोमेंट पे कंट्रोल कर सकते हो। लेकिन यह तभी पॉसिबल है जब आपके पास हर मोमेंट के
Speaker A
लिए सही म्यूजिक हो। और यहीं पे आता है ए
Speaker A
मींस आपको कॉपीराइट क्लेम्स की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इनफैक्ट जो भी म्यूजिक और साउंड इफेक्ट आप इस वीडियो में सुन रहे हो वो सब मैंने यहीं से लिया। मैं इनके मूड सेक्शन का यूज करता हूं। एंड वीडियो
Speaker A
में जो भी इमोशन क्रिएट करना होता है उसके लिए परफेक्ट ट्रैक फाइंड कर लेता हूं। और अगर कोई म्यूजिक अच्छा लगा तो फाइंड सिमिलर पे क्लिक करते ही वैसे और ट्रैक्स मिल जाते हैं। देन लेट्स से मैं यह ट्रैक
Speaker A
यूज़ करना चाहता हूं। बट इसमें जो ड्रम की आवाज़ है वो मुझे नहीं चाहिए। सो मैं जाऊंगा स्टेम्स वाले फीचर में जो मुझे इस ट्रैक के इंडिविजुअल कंपोनेंट्स को कस्टमाइज करने देगा एंड मुझे क्योंकि ड्रम बीट्स नहीं चाहिए थे तो मैं इज़ली इसका
Speaker A
वॉल्यूम कम कर पाऊंगा। समटाइ्स ऐसा भी होता है कि म्यूजिक पसंद आ जाता है बट उसका लेंथ या मूड आपके सीन से मैच नहीं होता। तो एपिडेमिक साउंड ने इस प्रॉब्लम के लिए एक ए टूल ल्च किया है कॉल्ड अप्ट।
Speaker A
इससे आप किसी भी ट्रैक को अपने अकॉर्डिंग शेप कर सकते हो। चाहे उसका लेंथ अपने वीडियो ड्यूरेशन से मैच करना हो या फिर उसका मूड चेंज करना हो, न्यू इंस्ट्रूमेंट्स ऐड करना हो या फिर ट्रैक के डिफरेंट सेगमेंट्स को रिअरेंज करना हो।
Speaker A
अगर आप क्रिएटर या प्रो प्लान पे हो तो आप यह फीचर यूज कर सकते हो विद अनलिमिटेड डाउनलोड्स। एंड इससे जो भी ट्रैक्स बनाओगे दे विल बी 100% सेफ टू यूज़ ऑन एनी प्लेटफार्म। एपिडेमिक साउंड आर्टिस्ट के क्रिएटिविटी को एआई से रिप्लेस नहीं करता
Speaker A
बल्कि उसे एमावर करता है। जब हम अप्ट फीचर के थ्रू रियल आर्टिस्ट के ट्रैक्स यूज करते हैं तो वो आर्टिस्ट और ज्यादा अर्न करता है। सो अगर आप एपिडेमिक साउंड के सभी म्यूजिक ट्रैक्स, साउंड इफेक्ट्स और अप्ट फीचर को ट्राई करना चाहते हो तो
Speaker A
डिस्क्रिप्शन में दिए हुए लिंक पे क्लिक करो और मेरा स्पेशल कोड डिकोडिंग 50 यूज़ करो जिससे आपको दो मंथ्स के लिए एक 50% ऑफ डिस्काउंट मिलेगा। हैक नंबर फोर, सीमलेस एडिटिंग। सो व्हेन इट कम्स टू वीडियो एडिटिंग, मैं एक लाइन हमेशा याद रखता हूं
Speaker A
और वह है गुड एडिटिंग इज ऑलवेज इनविज़िबल। इसे ध्यान से समझो। एडिटिंग का काम वीडियो को सुंदर दिखाना नहीं है। एडिटिंग इज जस्ट अ मीडियम जिसका पर्पस है वीडियो के कंटेंट और मैसेज को व्यूअर्स तक पहुंचाना। सो व्हेन आई से गुड एडिटिंग इज इनविज़िबल, तो
Speaker A
इसका मतलब यह है कि एडिटिंग इतनी नेचुरल होनी चाहिए। इतनी फ्लो करनी चाहिए कि व्यूअर उसे नोटिस ही ना करें एंड पूरी तरह वीडियो के कंटेंट में इमर्स हो जाए। एंड यहीं पे आती है सीमलेस एडिटिंग। यानी वीडियो को इस तरह एडिट करना ताकि वीडियो
Speaker A
का हर सीन, हर एलिमेंट एक दूसरे से कनेक्टेड हो ताकि सब कुछ बिल्कुल स्मूथ एंड नेचुरल वे में फ्लो करे। सो जब भी कोई एलिमेंट स्क्रीन पे आता है तो वो ऐसे ही जादू से स्क्रीन पे नहीं आ सकता क्योंकि
Speaker A
आपके ब्रेन को यह बहुत ही रैंडम एंड जारिंग लगेगा। इंस्टेड आपको एक्सप्लेन करना होगा कि वो स्क्रीन पे कैसे आया जिसके लिए आपको उसमें इस तरह का या फिर इस तरह का कोई एनिमेशन डालना होगा। अगर आप एनिमेशन नहीं यूज करना चाहते तो एटलीस्ट
Speaker A
एक साउंड इफेक्ट यूज़ करना होगा। जैसे पॉप साउंड इफेक्ट या क्लिक साउंड इफेक्ट जिससे उस एलिमेंट की एंट्री नेचुरल लगे। इसी तरह जब एक क्लिप से किसी दूसरे क्लिप पे कट कर रहे हो तो उसको सीमलेस दिखाना बहुत जरूरी
Speaker A
है। इसके लिए आप ट्रांजिशंस का यूज कर सकते हो जिससे दोनों क्लिप्स आपस में एक दूसरे से स्टिच हो जाएंगे। आल्सो इट्स एक्सट्रीमलीेंट कि आप विजुअल्स को परफेक्टली सिंक करो वॉइस ओवर के साथ। लाइक डीड यू नोटिस कि अभी ये सीन इतना खराब
Speaker A
क्यों लगा? इट्स बिकॉज़ मैंने टेक्स्ट को वॉइस ओवर के टाइमिंग के साथ अलाइन नहीं किया। और ऐसे ही छोटे-मोटे मिसमैच के वजह से आपके पूरे वीडियो का फ्लो बिगड़ सकता है। इसके अलावा यू आल्सो नीड टू गाइड द
Speaker A
व्यूअर्स आइज। मतलब यह एक्सपेक्ट करना बंद करो कि व्यूअर्स को खुद पता लग जाएगा कि स्क्रीन पे क्या देखना है और कहां देखना है। इंस्टेड आपको उनके आइज को गाइड करना होगा। मान लो मेरे वीडियो का कोई सीन है
Speaker A
जिसमें मैं बोल रहा हूं कि इस थंबनेल के कलर्स बहुत अट्रैक्टिव लग रहे हैं। तो आप एज अ व्यूअर कंफ्यूज हो जाओगे कि स्क्रीन पे एक्सैक्टली देखना कहां है? बिकॉज़ यहां तो इतने सारे थंबनेल्स हैं। दैट्स व्हाई इट्सेंट कि आप व्यूअर के आईज को गाइड करके
Speaker A
बताओ कि देखना कहां है। इसके लिए आप अपने सब्जेक्ट को इस तरह हाईलाइट कर सकते हो या फिर एक ज़ूम इन इफेक्ट डाल सकते हो उस डायरेक्शन में या फिर सिंपली एक एरो डाल सकते हो उसके पास। द की हियर इज टू
Speaker A
रिमेंबर दैट हमें व्यूअर के माइंड से कोई भी मेहनत नहीं करवानी है। हैक नंबर फाइव वर्क स्मार्ट नॉट हार्ड। सो अगर किसी भी एवरेज ऑडियंस रिटेंशन ग्राफ को देखोगे तो आपको शुरुआत में एक बहुत ही स्टीप डाउनवर्ड स्लोप देखने को मिलेगा। दिस इज
Speaker A
बिकॉज़ व्यूअर के वीडियो को बंद करने के चांसेस पहले 30 सेकंड्स में सबसे ज्यादा हाई होते हैं। सो 100% लोगों ने वीडियो देखना शुरू किया। एंड लेट्स से 30 सेकंड्स बाद उनमें से सिर्फ 45% लोग यह वीडियो देख
Speaker A
रहे हैं। दिस मींस कि आपने सिर्फ अपने इंट्रो में ही 55% व्यूअर्स को खो दिया। तो इस नंबर को आपको जितना हो सके हाई रखना है। एंड इसके लिए जरूरी है कि आप एडिटिंग के समय इंट्रो को स्पेशल अटेंशन दो। लाइक
Speaker A
इन माय केस मैं सिर्फ पहले 30 सेकंड्स को एडिट करने में पूरा दिन लगा देता हूं। बिकॉज़ आई वांट कि वो कंप्लीटली परफेक्ट हो। एंड आल्सो मेरे इंट्रो की पेस्टिंग रेस्ट ऑफ द वीडियो से थोड़ी ज्यादा फास्ट होती है। एज इट हेल्प्स टू गैब अटेंशन।
Speaker A
नाउ, मैंने आपको यह तो बता दिया कि कहां पे ज्यादा मेहनत करना है। बट यह भी जान लो कि कहां पे कम मेहनत करना है। बिकॉज़ 50 टू 60% वीडियो कंप्लीट होने के बाद व्यूअर के वीडियो क्विट करने के चांसेस रिलेटिवली कम
Speaker A
भी हो जाते हैं। उस समय तक एक इमोशन पॉइंट क्रिएट हो जाता है जिससे व्यूअर का फोकस वीडियो के एक कंटेंट पे होता है एंड दे गेट लेस डिस्ट्रैक्टेड। आल्सो व्यूअर का ब्रेन एक सिग्नल देता है कि आधी वीडियो तो
Speaker A
फिनिश हो ही चुकी है। सो व्हाई नॉट हम पूरा वीडियो देख लें और फुल वैल्यू लेकर जाएं। यही रीज़न है कि अगर आप एडिटिंग करते वक्त वीडियो के लेटर हाफ में उतना एफर्ट नहीं भी डालते हो तो उससे कुछ खास फर्क
Speaker A
नहीं पड़ेगा। फैक्ट नंबर सिक्स डोंट ओवर एडिट। सो अ लॉट ऑफ क्रिएटर्स थिंक कि वह वीडियो को जितना ज्यादा एडिट करेंगे उनका वीडियो उतना ही अच्छा परफॉर्म करेगा जो कि पूरी तरह गलत है। ऑफ कोर्स अगर आप मिस्टर
Speaker A
बीस्ट जैसे चैनल्स को देखोगे जिनके वीडियोस में ढेर सारे इफेक्ट्स हैं, ढेर सारे ट्रांजिशंस हैं। हर दो से तीन सेकंड पर एक कट है। देन यू माइट थिंक कि शायद ज्यादा एडिटिंग करना ही वो सीक्रेट है जिससे मिलियंस ऑफ व्यूज आते हैं। बट यू
Speaker A
हैव टू रिमेंबर कि हम सब मिस्टर बीस्ट नहीं है। जस्ट बिकॉज़ कोई एडिटिंग स्टाइल किसी एक चैनल के लिए काम कर रहा है। डजंट मीन कि वो सबके लिए करेगा। आपको अपना एडिटिंग स्टाइल अपने ऑडियंस के प्रेफरेंस और कंटेंट के बेसिस पर चूज़ करना होगा।
Speaker A
लाइक अगर एक कुकिंग चैनल की बात करें तो वहां व्यूअर बस यह चाहता है कि वह रेसिपी को जितना हो सके इजी और क्लियर वे में समझ पाए और फॉलो कर पाए। वैसे में मिस्टर बीस्ट वाली एडिटिंग वीडियो को पूरा बर्बाद
Speaker A
कर देगी। आपको सिर्फ क्लीन एरोल्स दिखाना है और उसके ऊपर सिंपल रीडेबल टेक्स्ट होना चाहिए और मे बी एक लाइट म्यूजिक ट्रैक। उससे ज्यादा कुछ भी करोगे तो वह अननेसेसरी हो जाएगा। ऐसे ही अपने ऑडियंस के एज ग्रुप
Speaker A
को भी ध्यान में रखो। अगर ऑडियंस यंग है तो उनका अटेंशन स्पैन कम होगा। मतलब उनको इंगेज रखने के लिए आपको फास्ट पेसिंग, ट्रांजिशंस, ज्यादा ओवरलेज़, साउंड इफेक्ट्स यह सब यूज़ करना होगा। और वहीं अगर ओल्डर ऑडियंस है तो ये सारी चीजें
Speaker A
उन्हें इरिटेट कर सकती हैं। तो इसको थोड़ा कम रखेंगे। सो आई वांट यू टू रिमेंबर कि एडिटिंग सिर्फ एक मीडियम है जिससे आप इंफॉर्मेशन को व्यूअर्स तक इफेक्टिवली कम्युनिकेट करते हो। जो चीज सबसे ज्यादा जरूरी है वो है आपका कंटेंट। अगर कंटेंट
Speaker A
अच्छा होगा तो लोग ऐसा वीडियो भी देख लेंगे जिसे डायरेक्ट रिकॉर्ड करके अपलोड कर दिया गया है वि लिटरली जीरो एडिटिंग।
Topics:YouTube एडिटिंगस्टोरी बोर्डिंगविजुअल हार्मोनीसाउंड डिज़ाइनसीमलेस एडिटिंगऑडियंस रिटेंशनएडिटिंग हैक्सवीडियो क्रिएशनम्यूजिक चॉइसहिंदी ट्यूटोरियल











