Speaker A
आज मैं आपको बताऊंगा कि कैसे आप क्लाउड एआई का यूज़ कर सकते हो अपना YouTube चैनल ग्रो करने के लिए। पिछले कुछ महीनों में क्लाउड की पॉपुलैरिटी बहुत तेजी से बढ़ी है। और लोग लिटरली अपना चार GPT सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर रहे हैं क्लाउड पे स्विच करने के लिए। लेकिन हाल ही में मैंने अपने सब्सक्राइबर से पूछा और मैं हैरान था कि 60% से ज्यादा लोगों ने आज तक क्लाउड को यूज़ भी नहीं किया है। इसलिए यह वीडियो एक बिगिनर फ्रेंडली ट्यूटोरियल होगा जिसमें हम क्लाउड को एक पर्सनल टीम मेंबर में कन्वर्ट करेंगे जिससे हमारे चैनल के बारे में ए टू जेड सब कुछ पता हो। और फिर हम उस टीम मेंबर को अलग-अलग कंटेंट क्रिएशन स्किल्स सिखाएंगे ताकि वह हमें बेहतर YouTube वीडियोस बनाने में मदद कर सके। और वैसे यह सारी चीजें आप एक फ्री प्लान पे भी कर सकते हो। तो जल्दी से क्लाउड की वेबसाइट पे जाओ और एक फ्री अकाउंट क्रिएट कर लो। साइन इन करने के बाद आपको यह डैशबोर्ड दिखेगा जो कि बहुत हद तक चार्ज GPT जैसा ही है। यहां पर ऑफ कोर्स आप अपना प्रॉम्प्ट टाइप कर सकते हो। फिर है साइड बार जहां कुछ इंपॉर्टेंट फीचर्स हैं और नीचे आपके सभी पुराने चैट्स हैं। अब सामान्यतः हम जब भी AI को कोई टास्क करने बोलते हैं तो हमें उसे बहुत सारा कॉन्टेक्स्ट देना पड़ता है। उदाहरण के लिए अगर आप वीडियो के लिए स्क्रिप्ट लिख रहे हो तो आपको बताना पड़ेगा कि वीडियो लॉन्ग फॉर्म है या शॉर्ट्स, चैनल का नीश क्या है? आपका राइटिंग स्टाइल क्या है? और और भी बहुत सारा कॉन्टेक्स्ट देना पड़ेगा जो कि टाइम कंज्यूमिंग तो है ही। प्लस इससे आपके टोकन्स भी जल्दी खत्म हो जाते हैं। इसलिए इसी प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए हम यूज़ करेंगे क्लाउड का प्रोजेक्ट्स फीचर। अगर बिल्कुल सिंपल शब्दों में समझाऊं तो प्रोजेक्ट एक डेडिकेटेड वर्कस्पेस होता है क्लाउड के अंदर जिसमें आप कस्टम इंस्ट्रक्शंस, कॉन्टेक्स्ट और रेलेवेंट फाइल्स अपलोड कर सकते हो। और नेक्स्ट टाइम जब भी आप उस प्रोजेक्ट के अंदर कोई नया चैट शुरू करोगे तो क्लाउड वो सारा कॉन्टेक्स्ट याद रखेगा और किसी भी टास्क को परफॉर्म करते समय आपके इंस्ट्रक्शंस को भी फॉलो करेगा बिल्कुल एक टीम मेंबर की तरह। इसे एक्सेस करने के लिए हम सिंपली साइड बार में प्रोजेक्ट्स टैब पे क्लिक करेंगे। यहां पे आपके सारे प्रोजेक्ट्स ऑर्गेनाइज्ड रहते हैं जो आपने अभी तक क्रिएट किया है। और अगर कोई नया प्रोजेक्ट बनाना है तो यहां पे क्लिक करेंगे। तो जैसा मैंने कहा कि हमें क्लाउड को एक पर्सनल टीम मेंबर बनाना है जो हमें बेहतर YouTube वीडियोस बनाने में मदद कर सके। तो प्रोजेक्ट का नाम टाइप कर देते हैं पर्सनल टीम मेंबर। ऑफ कोर्स आप इसको कोई भी नाम दे सकते हो। फर्क नहीं पड़ता इससे। फिर है व्हाट आर यू ट्राइंग टू अचीव? मतलब यह प्रोजेक्ट हम किस पर्पस के लिए बना रहे हैं। तो मैं लिखता हूं हेल्प मी क्रिएट बेटर YouTube वीडियोस और ग्रो माय चैनल। बस इतना ही। क्रिएट पे क्लिक करेंगे और आपका प्रोजेक्ट क्रिएट हो जाएगा। अब इसे प्रॉपर्ली सेटअप करने के लिए आपको सबसे पहले इंस्ट्रक्शंस पे क्लिक करना है। और अभी मेरे पास एक काफी डिटेल्ड प्रॉम्प्ट है जो मैंने कॉपी करके रखा है। तो मैं सिंपली उसे यहां पे पेस्ट कर दूंगा। यह प्रॉम्प्ट आपको इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा ताकि आप उसे अपने प्रोजेक्ट में डायरेक्टली यूज कर सको। अगर इस प्रॉम्प्ट को देखोगे तो मैंने सबसे पहले क्लाउड के लिए एक रोल स्पेसिफाई किया है कि तुम मेरे पर्सनल टीम मेंबर और क्रिएटिव पार्टनर हो जिसका काम है मुझे इंगेजिंग कंटेंट बनाने में मदद करना। फिर मैंने लिखा है हियर इज़ एवरीथिंग यू नीड टू नो अबाउट मी और फिर आप देख सकते हो मेरे चैनल से रिलेटेड जो भी इंपॉर्टेंट इनेशन है जो क्लाउड को पता होना चाहिए वो सब मैंने इस एक प्रॉम्प्ट में एक्सप्लेन कर दिया है। तो सबसे पहले बेसिक इनेशन दिया है जैसे चैनल नेम, नीश, सब्सक्राइब अकाउंट, अपलोड फ्रीक्वेंसी, लैंग्वेज वगैरह। ऑफ कोर्स आप जब ये प्रॉम्प्ट कॉपी करोगे तो उनमें ये सारे फील्ड्स खाली रहेंगे तो उन्हें भर लेना। इसके बाद है ब्रांड वॉइस जिसमें आप बेसिकली अपने चैनल का टोन और पर्सनालिटी स्पेसिफाई करोगे। फिर हमारे पास ऑडियंस प्रोफाइल है जहां आप बताओगे कि आपके चैनल का एक आइडियल व्यूअर कैसा होना चाहिए? तो हम डिस्क्राइब करेंगे कि उनका सबसे बड़ा गोल क्या है? उनके सबसे बड़े पेन पॉइंट्स क्या हैं? और फिर इसी तरह आपको सारे सवालों के जवाब देते जाना है। अगर मैं नीचे स्क्रॉल करूं तो यहां एक सेक्शन है व्हाट आई विल नीड हेल्प विद। और अगर आप इसे पढ़ोगे तो आप समझ जाओगे कि मैं इसे सिर्फ अपने चैनल के बारे में नहीं बता रहा बल्कि इसे सिखा रहा हूं कि मैं कैसे सोचता हूं, डिसीजंस कैसे लेता हूं और मेरा वर्क फ्लो कैसा है। तो यह वाला सेक्शन ऑफ कोर्स काफी सब्जेक्टिव है जो व्यक्ति से व्यक्ति अलग रहेगा। इसलिए इसे अपने हिसाब से लिख लेना बेस्ड ऑन द फैक्ट कि आप AI से क्या काम करवाते हो। सब कुछ लिख लेने के बाद इसे सेव कर देंगे। और इंस्ट्रक्शंस के ठीक नीचे देखो एक और ऑप्शन है कॉल्ड फाइल्स। यहां पे आप प्रेफरेंस डॉक्यूमेंट्स प्रोवाइड कर सकते हो इस प्रोजेक्ट के लिए। तो मैं क्लिक करूंगा अपलोड फ्रॉम डिवाइस। और यहां मेरे पास अपने कुछ हाल के वीडियोस के स्क्रिप्ट्स हैं। तो मैं इन सबको अपलोड कर दूंगा। फिर मैं YouTube स्टूडियो के एनालिटिक्स में जाऊंगा। ऊपर एडवांस मोड पे क्लिक करूंगा और टाइम फ्रेम को लास्ट 28 डेज से लाइफटाइम कर दूंगा। फिर दाहिनी तरफ देखो डाउनलोड आइकॉन है। तो यहां से हम CSV फाइल डाउनलोड कर लेंगे। CSV फाइल बेसिकली एक फाइल फॉर्मेट है जो टैबुलर डेटा स्टोर करने के लिए यूज़ होता है। अभी अगर डाउनलोड्स में देखोगे तो आपको एक कंप्रेस्ड फोल्डर मिलेगा जिसमें तीन अलग-अलग CSV फाइल्स होंगी। चार्ट डेटा, टेबल डेटा और टोटल्स। तो याद रखना कि इनमें से सिर्फ टेबल डेटा का काम है हमें। बाकी दोनों को आप डिलीट कर सकते हो। अगर मैं इस फाइल को खोलूं तो इसमें मेरे चैनल के लाइफटाइम में जितने भी वीडियोस अपलोड हुए हैं उन सबका टाइटल है, पब्लिश्ड डेट है और और भी बहुत सारे मैट्रिक्स हैं। तो यह डेटा भी हमारे टीम मेंबर के लिए काफी उपयोगी होगा तो मैं इसे अपलोड कर दूंगा। और अब अगर मैं इस प्रोजेक्ट के अंदर कोई भी नया चैट शुरू करता हूं तो क्लाउड मेरे इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करेगा। और अगर किसी टास्क में जरूरत पड़े तो वह इन फाइल्स को भी रेफरेंस के तौर पर यूज़ करेगा। अब हमें क्लाउड को एक टीम मेंबर तो बना दिया है। अब बारी है उसे अलग-अलग कंटेंट क्रिएशन स्किल्स सिखाने की। अगर आप अकाउंट ऑप्शंस में जाकर सेटिंग्स पे क्लिक करोगे तो यहां आपको एक फीचर मिलेगा जिसका नाम है स्किल्स। इस फीचर की मदद से आप क्लाउड को कोई भी स्पेसिफिक टास्क करना सिखा सकते हो। और अगले बार जब भी आप उससे वह टास्क करवाओगे तो क्लाउड ऑटोमेटिकली उस स्किल का यूज कर लेगा जो आपने उसे सिखा रखा है। अगर इंटरनेट पर सर्च करोगे तो आप देखोगे कि लोगों ने हजारों अलग-अलग स्किल्स बना रखे हैं हर तरह के टास्क के लिए। और यहां तक कि क्लाउड आपको बाय डिफॉल्ट कई सारे स्किल्स प्रोवाइड करता है जो आप एक क्लिक में इंस्टॉल कर सकते हो। सोचो यह फीचर कितना गेम चेंजिंग है। क्योंकि आप AI को अपने वीडियो क्रिएशन वर्क फ्लो के सारे स्किल्स सिखा सकते हो। उदाहरण के लिए मैंने यहां एक स्किल बना रखा है जिसका नाम है रिपोर्ट कार्ड। इस स्किल में आपको सिर्फ अपने चैनल एनालिटिक्स की CSV फाइल अपलोड करनी है। और उसके आधार पर क्लाउड आपको एक बहुत ही उपयोगी रिपोर्ट कार्ड बना के देगा। तो इसे टेस्ट करने के लिए मैं टीम मेंबर वाले प्रोजेक्ट में जाऊंगा जो हमने थोड़ी देर पहले क्रिएट किया था। कोई भी स्किल एक्टिवेट करने के लिए आपको प्रॉम्प्ट में सिर्फ एक फॉरवर्ड स्लैश टाइप करना है। और क्लाउड आपको सारे उपलब्ध स्किल्स दिखा देगा। मुझे क्योंकि रिपोर्ट कार्ड स्किल चाहिए तो मैं सिंपली उस पर क्लिक करूंगा और यह एक्टिवेट हो जाएगा। अब मुझे बस अपने YouTube स्टूडियो एनालिटिक्स में जाना है और यहां से लास्ट 28 डेज का CSV फाइल डाउनलोड कर लेना है। वापस क्लाउड में मैं प्लस आइकन पे क्लिक करके उस फाइल को यहां से अपलोड कर दूंगा और फिर इसे एंटर कर दूंगा। ध्यान दो कि मैंने इसको CSV फाइल के अलावा और कोई अतिरिक्त जानकारी प्रोवाइड नहीं किया है क्योंकि सारे इंस्ट्रक्शंस पहले से ही स्किल के अंदर स्टोर हैं। तो अब यह सारे इंस्ट्रक्शंस पढ़ेगा, कमांड रन करेगा, आपका चैनल एनालाइज़ करेगा और उसके आधार पर आप एक बहुत अच्छा आउटपुट पाएंगे। ठीक है। तो हमारा रिपोर्ट कार्ड रेडी है। इसे थोड़ा सा एक्सपैंड कर देते हैं। सबसे पहले तो इसने एक क्विक समरी दिया है कि लास्ट 28 डेज में कितने व्यूज थे, कितने सब्सक्राइबर्स थे, कितना CTR था वगैरह। फिर यहां एक सेक्शन है वीडियोस टू रिकवर। बेसिकली उन वीडियोस की लिस्ट है जिनमें इंप्रेशंस तो आ रहे हैं लेकिन इनका CTR कम है। मतलब अगर इनकी पैकेजिंग सुधार दी जाए तो ये और अच्छा परफॉर्म करेंगे। फिर इसने मुझे कुछ वीडियो आइडियाज सुझाए हैं जिन पर व्यूज आने के अच्छे चांस हैं। इसके बाद टॉप कन्वर्टर्स की लिस्ट दी है। मतलब वो वीडियोस जो व्यूअर्स को सब्सक्राइबर्स में कन्वर्ट करने में सबसे टॉप पर हैं। ऐसे ही फिर बेस्ट परफॉर्मिंग वीडियो लेंथ क्या था मेरे चैनल का लास्ट 28 डेज में, वो बताया है। फिर एवरग्रीन टॉपिक्स की लिस्ट दी है मुझे फुल डाट...











