मोबाइल पर प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग सीखें लाइट मोशन ऐप के साथ, 11 एडिटिंग टेक्निक्स के जरिए।
Key Takeaways
- मोबाइल पर भी प्रोफेशनल लेवल की एडिटिंग संभव है।
- कीफ्रेम्स और 3D कोऑर्डिनेट्स एडिटिंग के लिए जरूरी हैं।
- लाइट मोशन ऐप में कई एडवांस टेक्निक्स उपलब्ध हैं।
- एनिमेशन के लिए सही टूल्स और सेटिंग्स का ज्ञान जरूरी है।
- एडिटिंग से वीडियो की क्वालिटी और व्यूअर एंगेजमेंट बढ़ती है।
What the video covers
- वीडियो एडिटिंग की महत्ता और दर्शकों को वीडियो शुरू में ही आकर्षित करने का तरीका।
- लाइट मोशन ऐप का परिचय और मोबाइल पर पीसी लेवल की एडिटिंग कैसे करें।
- कीफ्रेम्स और 3D कोऑर्डिनेट्स (x, y, z) का बेसिक ज्ञान।
- लेयर मूवमेंट, रोटेशन, साइजिंग और ट्रांसफॉर्मेशन के बेसिक्स।
- लाइन एनिमेशन बनाना और ड्राइंग प्रोग्रेस इफेक्ट का उपयोग।
- वेक्टर ड्राइंग के जरिए कनेक्टेड लाइंस बनाना।
- एडिटिंग में एनिमेशन के लिए कीफ्रेम्स का उपयोग।
- 3D मूविंग लेयर क्रिएशन और पिवेट सेटिंग्स।
- एडिटिंग में मैग्नीट्यूड, फ्रीक्वेंसी जैसे कस्टमाइजेशन।
- लोगो को 3D लुक देना और बाउंस एनिमेशन बनाना।
Chapters
- 00:00एडिटिंग की महत्ता और परिचय
- 02:12लाइट मोशन ऐप का बेसिक इंटरफेस और फीचर्स
- 04:06कीफ्रेम्स और 3D कोऑर्डिनेट्स की समझ
- 05:50लाइन एनिमेशन बनाना और ड्राइंग प्रोग्रेस इफेक्ट
- 08:02डॉटेड लाइन और एक्स्ट्रा मूवमेंट्स
- 10:053D मूविंग लेयर और पिवेट सेटिंग्स
- 14:14एडवांस कस्टमाइजेशन: मैग्नीट्यूड और फ्रीक्वेंसी
- 18:19लोगो को 3D लुक देना और बाउंस एनिमेशन
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
अपने YouTube वीडियो के लिए चाहे आप बेस्ट स्क्रिप्ट लिख लो, बेस्ट वॉइस ओवर कर लो और बेस्ट थंबनेल बना लो। लेकिन अगर उसकी एडिटिंग बोरिंग है तो लोग आपकी वीडियो शुरू में ही स्किप कर देंगे। जिसका मतलब है नो व्यूज। मैं पिछले तीन सालों से अपने इस
Speaker A
चैनल पर कंटेंट बना रहा हूं। और मेरे सभी वीडियोस पर मैक्सिमम कमेंट्स सिर्फ एक चीज के बारे में होता है। एडिटिंग, एडिटिंग और एडिटिंग। तो मैं सोचता हूं कि अब आखिरकार समय आ गया है कि मैं अपने चैनल का एडिटिंग ब्रेकडाउन करूं वो भी फोन पर। तो सबसे पहले मैं आपको दिखाता हूं
Speaker A
कि इस वीडियो के अंत तक आप किस तरह की एडिटिंग करना सीख जाओगे। ऑलराइट। तो ये क्लिप जो अभी आपने देखा, इसे क्रिएट करने में 11 अलग-अलग एडिटिंग टेक्निक्स का इस्तेमाल हुआ है। और ट्रस्ट मी अगर आप ये सारे टेक्निक्स सीख लेते हो तो आपकी एडिटिंग 10 गुना ज्यादा प्रोफेशनल हो जाएगी। तो अभी मैं एक-एक करके ये सारे टेक्निक्स एक्सप्लेन करूंगा। और अगर आपको किसी स्पेसिफिक टेक्निक पर जाना हो तो आप उसका टाइम स्टैंप देख सकते हो। साथ ही वीडियो के अंत में मैं इस पूरे क्लिप का
Speaker A
ब्रेकडाउन करूंगा ताकि आपको सब कुछ 100% क्लियर हो जाए। वीडियो बहुत इंटरेस्टिंग होने वाली है। चलिए शुरू करते हैं। तो इस पूरे वीडियो के लिए हम इस्तेमाल करने वाले हैं लाइट मोशन, जो कि मोबाइल यूजर्स के लिए एक बहुत ही पावरफुल वीडियो एडिटिंग
Speaker A
टूल है। और अगर कोई इसे अच्छे से यूज करना सीख लेता है तो वह लिटरली पीसी लेवल एडिटिंग भी मोबाइल पर कर लेगा। अब क्योंकि इस वीडियो में हम 11 अलग-अलग टेक्निक सीखने वाले हैं, तो जरूरी है कि आपको लाइट
Speaker A
मोशन के बेसिक्स बिल्कुल क्लियर हों। कीफ्रेम्स का भी नॉलेज हो। और साथ ही 3D कोऑर्डिनेट्स के बारे में पता हो। तो एक बार जल्दी से ये सब कुछ कवर कर लेते हैं। तो लाइट मोशन ऐप ओपन करते ही आपको यह
Speaker A
इंटरफेस देखने को मिलेगा। प्रोजेक्ट्स टैब में जाकर आप अपने सारे प्रोजेक्ट्स जो आपने आज तक क्रिएट किए हैं, उनको एक्सेस कर सकते हो। और प्लस आइकॉन पर क्लिक करके नया प्रोजेक्ट बना सकते हो। अगर YouTube वीडियो के लिए एनिमेशन बना रहे हैं तो
Speaker A
साइज 16:9 रखेंगे। रेजोल्यूशन 1080p और फ्रेम रेट 30 या फिर 60fps और फिर हम प्रोजेक्ट क्रिएट करेंगे। अब आप देख सकते हैं हमारा टाइमलाइन अभी पूरी तरह खाली है। यहां कोई लेयर नहीं है। तो कुछ भी ऐड करने के
Speaker A
लिए हम इस प्लस आइकॉन पर क्लिक करेंगे। यहां से आप अलग-अलग तरह के शेप्स ऐड कर सकते हो। मीडिया सेक्शन में जाकर आप अपने गैलरी का कोई भी फोटो या वीडियो इंपोर्ट कर सकते हो। फिर ऐसे ही आप इंपोर्ट कर सकते हो
Speaker A
ऑडियो, टेक्स्ट और और भी कुछ चीजें हैं जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे। फिलहाल मैं एक्सप्लेनेशन के लिए कोई सिंपल सा शेप इंपोर्ट कर लेता हूं टाइमलाइन में जैसे यह रेक्टेंगल। आप देख सकते हैं ये लेयर टाइमलाइन में आ चुका है। इसके साइज को
Speaker A
डायरेक्टली यहां से बड़ा-छोटा कर सकते हो। या फिर आप मूव और ट्रांसफॉर्म में जा सकते हो। जहां से इस लेयर को कंट्रोल करने के बहुत सारे ऑप्शंस मिलेंगे। जैसे सबसे पहले तो आप अपने लेयर को कहीं भी मूव कर
Speaker A
सकते हो। फिर आप उसको क्लॉकवाइज या एंटीक्लॉकवाइज रोटेट कर सकते हो। फिर इसका साइज भी बढ़ा या घटा सकते हैं। तो ये कुछ बेसिक फीचर्स हैं जिनके लिए आप मूव और ट्रांसफॉर्म का यूज करोगे। अब अगर आप कोई भी बेसिक वीडियो एडिटिंग ऐप
Speaker A
यूज करते हो जैसे कि Kinemaster, तो उनमें आपको सिर्फ x एक्सिस और y एक्सिस ही मिलता है जिससे आप सिर्फ 2D एडिटिंग कर पाते हो। लेकिन लाइट मोशन में आपको x एक्सिस, y एक्सिस और z एक्सिस ये तीनों
Speaker A
कोऑर्डिनेट्स मिलते हैं जिससे आप 3D एडिटिंग कर पाओगे। जैसे अभी मेरे पास यह स्क्वायर है। तो अगर मैं इसे सिर्फ लेफ्ट और राइट मूव करूं, तो आप देख सकते हो कि सिर्फ x-एक्सिस की वैल्यू चेंज हो रही है। क्योंकि x एक्सिस से हम हॉरिजॉन्टल
Speaker A
मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं। इसी तरह अगर मैं लेयर को सिर्फ अप और डाउन मूव करूं तो आप देखोगे कि सिर्फ y एक्सिस की वैल्यू चेंज होगी। क्योंकि y-एक्सिस से वर्टिकल मूवमेंट कंट्रोल होता है। और अंत में अगर मुझे हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल
Speaker A
मूवमेंट के अलावा लेयर की डेप्थ को भी कंट्रोल करना है, तो मैं यूज करूंगा z एक्सिस का जिससे हम लेयर को आगे या पीछे मूव कर सकते हैं। जैसे यह। यहां पर बिगिनर्स थोड़ा कंफ्यूज हो जाते हैं। तो
Speaker A
याद रखो कि हम लेयर का साइज नहीं बदल रहे हैं। सिर्फ उसको आगे पीछे कर रहे हैं। अगर साइज बदलना है तो वो आप यहां से करोगे। ठीक है? इसके अलावा आपको कीफ्रेम्स के बारे में भी अच्छे से पता होना
Speaker A
चाहिए। क्योंकि उसके बिना आप किसी भी चीज को एनिमेट नहीं कर सकते। तो अगर हम किसी भी लेयर को देखें तो उसके बहुत सारे प्रॉपर्टीज होते हैं। जैसे उसका पोजीशन, साइज, ओपेसिटी, रोटेशन। तो कीफ्रेम से क्या होता है कि हम किसी भी प्रॉपर्टी का
Speaker A
स्टार्ट और एंड पॉइंट डिफाइन कर सकते हैं। जिससे उस लेयर में एक एनिमेशन क्रिएट हो जाएगा। उदाहरण के लिए अभी स्क्वायर का रोटेशन वैल्यू देख सकते हो। 0° है। तो मान लो मुझे इसे 0 से 180° तक एनिमेट
Speaker A
करना है। तो मैं सबसे पहले टाइमलाइन के बिल्कुल शुरू में इस डायमंड सिंबल पर क्लिक करूंगा। यह एक कीफ्रेम का सिंबल है। इससे हमारे लेयर का स्टार्टिंग पॉइंट डिफाइन हो जाएगा। फिर मैं टाइमलाइन में कुछ सेकंड्स आगे जाऊंगा और रोटेशन का
Speaker A
वैल्यू 180° कर दूंगा। और आप देखोगे कि इस पॉइंट पर दूसरा कीफ्रेम ऑटोमेटिकली ऐड हो जाएगा क्योंकि हमने वैल्यू को चेंज किया है। तो ये हो गया लेयर का एंडिंग पॉइंट। तो अब अगर मैं इसे शुरू से प्ले
Speaker A
करके दिखाऊं तो आप देखोगे कि 0 से 3 सेकंड्स के बीच में हमारा लेयर कुछ इस तरह एनिमेट हो चुका है। अब मान लो मैं वही चीज पोजीशन के साथ करना चाहता हूं। तो मैं टाइमलाइन के शुरू में आकर लेयर को
Speaker A
बिल्कुल लेफ्ट साइड मूव कर दूंगा और एक कीफ्रेम ऐड कर दूंगा। फिर वही 3 सेकंड आगे जाएंगे जहां रोटेशन प्रॉपर्टी का कीफ्रेम था और वहां इसके पोजीशन को स्क्रीन के राइट साइड कर देंगे। अब अगर इसे शुरू से
Speaker A
प्ले करें तो आप देख सकते हो कि पोजीशन और रोटेशन दोनों प्रॉपर्टीज एक साथ एनिमेट हो रहे हैं। तो ये थे कुछ बेसिक्स जो आपको इस ट्यूटोरियल के लिए पता होने चाहिए थे। अब एक-एक करके सारे टेक्निक्स देख लेते हैं।
Speaker A
सबसे पहली चीज जो हम सीखने वाले हैं वो है लाइन एनिमेशन जो कि कुछ ऐसा दिखता है। मैं अपने वीडियोस में यह हमेशा यूज करता हूं जब मुझे कोई कांसेप्ट एक्सप्लेन करना होता है या किसी टेक्स्ट को अंडरलाइन करना होता
Speaker A
है और इसके और भी बहुत सारे यूज केसेस हैं। तो चलिए सीखते हैं कैसे बनाना है। ऑलराइट। तो लाइन को एनिमेट करने के लिए पहले हमें एक लाइन चाहिए जिसे हम कई अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। उदाहरण
Speaker A
के लिए अगर आप प्लस आइकॉन पर क्लिक करते हो तो बाय डिफॉल्ट यहां एक लाइन वाला शेप उपलब्ध है। जिसके स्टार्टिंग और एंड पॉइंट को आप इस तरह पोजीशन कर सकते हो। और फिर बॉर्डर या शैडो में जाकर इसका
Speaker A
थिकनेस भी कम या ज्यादा कर सकते हो। अब यह तभी उपयोगी है अगर आपको एक सिंगल स्ट्रेट लाइन बनानी है। अगर आपको कनेक्टेड लाइंस बनानी हैं तो उसके लिए हम प्लस आइकॉन पर क्लिक करेंगे और फिर वेक्टर ड्राइंग
Speaker A
ऑप्शन पर जाएंगे। यहां लिखा है स्वाइप हियर टू पोजीशन नेक्स्ट पॉइंट। तो मैं यहां स्वाइप करूंगा और मान लेते हैं मैं चाहता हूं कि मेरी लाइन यहां से शुरू हो। तो इस पॉइंट पर मैं प्लस पर क्लिक करूंगा जिससे हमारे लाइन का स्टार्टिंग पॉइंट
Speaker A
क्रिएट हो जाएगा। फिर इसे स्वाइप करके थोड़ा राइट साइड ले जाते हैं। और यहां दूसरा पॉइंट क्रिएट कर देंगे। फिर एक बार फिर थोड़ा नीचे आएंगे और एक और पॉइंट क्रिएट कर देंगे। और अंत में राइट साइड स्वाइप करके फाइनल पॉइंट ऐड कर देते हैं। अब अभी
Speaker A
ये थोड़ा अजीब लग रहा है क्योंकि लाइन के साथ फिल भी इनेबल्ड है। इसे ठीक करने के लिए बैक करो। कलर और फिल में जाओ और फिल को डिसेबल कर दो। फिर बॉर्डर और शैडो में जाकर स्ट्रोक इनेबल कर दो। और अब हमारा
Speaker A
लाइन रेडी है। और इसी प्रोसेस से आप हर तरह की लाइन बना सकते हो। आप चाहो तो एडिट पॉइंट्स में जाकर इसे बाद में एडिट भी कर सकते हो। अब लाइन को एनिमेट करने के लिए हम जाएंगे इफेक्ट्स में। ऐड इफेक्ट पर
Speaker A
क्लिक करेंगे। और हम सर्च करेंगे ड्राइंग प्रोग्रेस। यह इफेक्ट सेलेक्ट करो और स्टैंडर्ड सेटिंग्स के साथ इसे अप्लाई कर दो। इस इफेक्ट से आप कंट्रोल कर सकते हो कि आपके लाइन का कितना हिस्सा स्क्रीन पर दिखाई देगा। जैसे अगर मैं
Speaker A
स्टार्ट प्रॉपर्टी पर क्लिक करके इसका वैल्यू चेंज करूं तो आप देख सकते हो कि यह लाइन स्टार्टिंग पॉइंट से कट हो रही है। और अगर मैं एंड वैल्यू चेंज करूं तो यह एंड से कट होने लगेगा जैसे यह। तो इसे
Speaker A
एनिमेट करने के लिए पहले हम टाइमलाइन के शुरू में एक कीफ्रेम ऐड करेंगे और एंड वैल्यू को जीरो कर देंगे। अभी अगर मैं बैक करूं तो आप देख सकते हो कि यह लाइन स्क्रीन पर बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रही है। फिर से जाएंगे इफेक्ट में और
Speaker A
टाइमलाइन में एक-दो सेकंड आगे बढ़कर एंड वैल्यू को 100 कर देंगे। और आप देखोगे यहां एक और कीफ्रेम ऑटोमेटिकली ऐड हो गया है। तो अब अगर मैं बैक करके इसे शुरू से प्ले करूं तो आप देखोगे
Speaker A
कि हमारी लाइन बहुत ही आसानी से एनिमेट हो चुकी है। अब अगर मुझे दो ऑब्जेक्ट्स को ऐसे कनेक्ट होते हुए दिखाना है तो मैं ऑब्जेक्ट्स को इंपोर्ट करके ऐसे स्टार्ट और एंड पॉइंट पर प्लेस कर सकता हूं।
Speaker A
और एक बहुत ही प्यारा सा एनिमेशन रेडी हो जाएगा। अगर आप डॉटेड लाइन बनाना चाहते हो तो लाइन
Speaker A
एंड एक बहुत ही प्यारा सा एनिमेशन रेडी हो जाएगा। अगर आप डॉटेड लाइन बनाना चाहते हो तो लाइन पर क्लिक करके इफेक्ट में जाओ और एक स्ट्र्राइप्स नाम का इफेक्ट है उसे अप्लाई कर दो। इसको एक्सपैंड करोगे तो आपको काउंट
Speaker A
प्रॉपर्टी मिलेगा जिससे आप कंट्रोल कर सकते हो कि आपका लाइन कितना डॉटेड होगा। सो आई विल कीप इट अराउंड 40। फिर नीचे जाके इसका कलर ब्लैक कर देंगे क्योंकि प्रोजेक्ट का बैकग्राउंड कलर भी ब्लैक है। सब कुछ बैक करोगे तो यू विल सी दैट आपका
Speaker A
डॉटेड लाइन भी क्रिएट हो चुका है। हम चाहें तो इसमें एक्स्ट्रा मूवमेंट भी ऐड कर सकते हैं। अगर मैं इफेक्ट्स में जाके स्ट्राइप्स इफेक्ट को एक्सपैंड करूं तो एक प्रॉपर्टी मिलेगा जिसका नाम है फेज। इसके हेल्प से आप बेसिकली डॉटेड लाइन के डॉट्स
Speaker A
को इस तरह मूव कर सकते हो। तो मैं एक की फ्रेम स्टार्ट में लगाऊंगा। एंड कुछ सेकंड्स आगे जाकर इसका वैल्यू चेंज कर दूंगा जिससे दूसरा कीफ्रेम ऑटोमेटिकली ऐड हो जाएगा। एंड नाउ अगर हम इसे शुरू से प्ले करें तो यू विल सी दैट
Speaker A
यह लाइन अब मूव भी कर रहा है। नाउ इवन दो ये एनिमेशन रेडी है। स्टिल आपको लग रहा होगा कि इसमें कुछ तो मिसिंग है। एंड यू आर राइट। वो मिसिंग पीस है साउंड इफेक्ट। मैं जैसे ही इस एनिमेशन में
Speaker A
एक मैचिंग साउंड इफेक्ट ऐड करूंगा, यह इंस्टेंटली 10 टाइम्स बेटर लगने लगेगा। आप सिर्फ एनिमेशन को देखोगे नहीं बल्कि उसे फील कर पाओगे। इवन अगर मैं वो प्रीव्यू क्लिप आपको फिर से दिखाऊं तो यू कैन नोटिस दैट इसमें कितने वैरायटी ऑफ साउंड
Speaker A
इफेक्ट्स का यूज हुआ है एंड वो एडिटिंग को कितना ज्यादा एनहांस कर रहा है। पर्सनली मैं इस टाइप के सारे साउंड इफेक्ट्स एपिडेमिक साउंड से लेता हूं जो कि हर क्रिएटर के लिए बेस्ट साउंड ट्रैकिंग प्लेटफार्म है। यहां आपको 2.5 लाख से
Speaker A
ज्यादा साउंड इफेक्ट्स और 55,000 से ज्यादा म्यूजिक ट्रैक्स मिलते हैं। एंड ये सब रिस्ट्रिक्शन फ्री है। व्हिच मींस अगर आप इसके सेफ लिस्ट ऑप्शन में जाके अपने सोशल मीडिया हैंडल्स लिंक कर देते हो तो आपको कभी भी कॉपीराइट क्लेम्स की चिंता
Speaker A
नहीं करनी पड़ेगी। मुझे एपिडेमिक का साउंड इफेक्ट सेक्शन काफी यूज़फुल लगता है। बिकॉज़ यहां ऑलमोस्ट हर कैटेगरी के हिसाब से साउंड्स को सॉर्ट कर दिया गया है। सो नो मैटर आप किस नीश में वीडियोस बनाते हो आपको हर सिचुएशन के लिए परफेक्ट ऑप्शंस
Speaker A
ईजीली मिल जाएंगे। सेम इज़ विद बैकग्राउंड म्यूजिक। आपको जॉन, मूड, थीम, आर्टिस्ट हर कैटेगरी के हिसाब से ट्रैक्स मिल जाते हैं। एंड अगर कोई स्पेसिफिक ट्रैक पसंद आए तो आप फाइंड सिमिलर फीचर के हेल्प से वैसे और म्यूजिक ट्रैक्स फाइंड कर सकते हो।
Speaker A
समटाइ्स ऐसा भी होता है कि मेरे माइंड में कोई म्यूजिक ऑलरेडी चल रहा होता है एंड मैं वैसे ट्रैक्स एपिडेमिक पे फाइंड करना चाहता हूं। इन दैट केस मैं सिंपली उस म्यूजिक का स्पॉटिफाई लिंक यहां पेस्ट कर देता हूं या फिर उसका नाम सर्च कर लेता
Speaker A
हूं। एंड ये इंस्टेंटली मुझे एपिडेमिक के कैटलॉग से सिमिलर ट्रैक सजेस्ट कर देता है। सो अगर आप एपिडेमिक साउंड ट्राई करना चाहते हो तो डिस्क्रिप्शन में दिए हुए लिंक पे क्लिक करो एंड चेक आउट के वक्त मेरा कोड डिकोडिंग यूज़ करो जिससे आपको 2
Speaker A
मंथ्स के लिए एक 50% ऑफ डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर वैलिड ओनली अंटिल जून 15। ओके नेक्स्ट देखते हैं कि आप इस तरह का 3D मूविंग लेयर कैसे क्रिएट कर सकते हो। आपके प्रोजेक्ट में जो भी इमेज, वीडियो, स्क्रीनशॉट्स, एलिमेंट्स कुछ भी है उसको अगर इस तरह
Speaker A
एनिमेट करोगे तो आपके एडिट्स बहुत ज्यादा प्रोफेशनल लगेंगे। सबसे पहले प्लस आइकॉन पे क्लिक करके मैं मीडिया में जाऊंगा एंड लेट्स से मुझे इस स्क्रीनशॉट को एनिमेट करना है, तो इसको इंपोर्ट कर लूंगा। इसको थोड़ा रीसाइज़ कर देते हैं। अभी स्क्रीनशॉट
Speaker A
के कॉर्नर्स बहुत ही पॉइंटेड है। तो, इसको राउंड करने के लिए मैं प्लस आइकॉन पे जाके यह राउंडेड रेक्टेंगल वाला शेप ऐड कर लूंगा टाइमलाइन में। एंड इसके साइज़ को इस तरह एडजस्ट करूंगा ताकि हमारे स्क्रीनशॉट को अच्छे से कवर कर ले। फिर मैं एडिट शेप
Speaker A
पे जाऊंगा एंड यहां से मैं इस रेक्टेंगल का रेडियस कंट्रोल कर सकता हूं। जिससे डिसाइड होगा कि इसके कॉर्नर्स कितने राउंड हैं। तो इसको मैं अराउंड 80 कर देता हूं। फिर सब कुछ बैक करेंगे। फिर किसी एक लेयर
Speaker A
को लॉन्ग प्रेस करके इन दोनों लेयर्स को सेलेक्ट कर लेंगे। फाइनली ऊपर जो दूसरा वाला ऑप्शन है उसे क्लिक करेंगे। एंड इससे हमारे स्क्रीनशॉट में राउंडेड कॉर्नर्स ऐड हो जाएंगे। बाय द वे अभी हमने उन दोनों लेयर्स का एक ग्रुप क्रिएट कर दिया है। तो
Speaker A
अगर आपको इन लेयर्स में कुछ भी एडिट करना हो तो आप इस पे क्लिक करके एडिट ग्रुप पे जा सकते हो एंड जो भी चेंज करना है वो करके वापस आ सकते हो। अब बारी है इसे एनिमेट करने की। तो मैं ग्रुप पे क्लिक
Speaker A
करूंगा। इफेक्ट्स में जाऊंगा एंड 3D सेक्शन में एक इफेक्ट मिलेगा फ्लिप लेयर। तो इसको स्टैंडर्ड सेटिंग्स के साथ अप्लाई कर दूंगा। इस इफेक्ट के हेल्प से हम बेसिकली लेयर को फ्लिप कर सकते हैं थ्री डायमेंशन में जो कि बहुत ही कूल लगता है।
Speaker A
इस इफेक्ट के बहुत सारे प्रॉपर्टीज हैं लाइक एंगल, एक्सिस, पिवट, क्रॉप, डिस्टेंस। बट क्योंकि हमें एक बेसिक 3D एनिमेशन क्रिएट करना है तो हम सिर्फ एंगल, एक्सिस और पिवेट का यूज़ करेंगे। एंगल से ऑफ कोर्स आप कंट्रोल करोगे कि आपका लेयर
Speaker A
कितने डिग्रीज फ्लिप होगा। लाइक मुझे 70° फ्लिप करना है, तो मैं इसे 70 कर दूंगा। अच्छा, अभी देखो यह लेयर हॉरिजॉन्टली फ्लिप हुआ है। राइट? अगर मैं इसे वर्टिकल डायरेक्शन में फ्लिप करना चाहता हूं तो मुझे इसका एक्सिस चेंज करना होगा। अगर मैं
Speaker A
इसका एक्सिस 90° कर दूं एंड अब इसे फ्लिप करूं तो अब ये वर्टिकल डायरेक्शन में फ्लिप होगा लाइक दिस। तो इसको एनिमेट करने के लिए हम बिल्कुल स्टार्ट में एंगल प्रॉपर्टी के लिए एक कीफ्रेम लगाएंगे। एंड देन टाइमलाइन में
Speaker A
कुछ सेकंड्स आगे बढ़ के एंगल को चेंज करेंगे ताकि अपना लेयर मनचाहे डायरेक्शन में फ्लिप हो जाए। अगर इसे शुरू से प्ले करें तो लेयर एनिमेट तो हो चुका है बट अभी भी इसमें एक चीज मिसिंग है और वो है पिवेट। पिवेट
Speaker A
प्रॉपर्टी से आप बेसिकली कंट्रोल कर सकते हो कि आपके लेयर का कौन सा हिस्सा मूव नहीं करेगा यानी कौन सा हिस्सा स्टेशनरी रहेगा। एग्जांपल के लिए अगर आप एक दरवाजा देखोगे तो उसका जो हिंज होता है जिससे पूरा दरवाजा कनेक्टेड रहता है। उस हिंज को
Speaker A
ही पिवेट पॉइंट बोलते हैं क्योंकि उसके अराउंड ही पूरा दरवाजा फ्लिप होता है। सिमिलरली अगर हम इस एनिमेशन को देखें तो इसमें भी पिवेट प्रॉपर्टी का सेम पर्पस है। फिलहाल जो पिवेट पॉइंट है वो लेयर के बिल्कुल सेंटर में है। इसलिए लेयर सेंटर
Speaker A
के अराउंड ही फ्लिप हो रहा है। तो अभी हम क्या करेंगे कि पिवेट प्रॉपर्टी में जाके y एक्सिस वाले बॉक्स को सेलेक्ट करेंगे और इसका वैल्यू 100 कर देंगे जिससे पवेट पॉइंट लेयर के बिल्कुल नीचे शिफ्ट हो जाएगा। एंड अब अगर इसे प्ले करूं तो यू
Speaker A
विल सी दैट लेयर बिल्कुल एक दरवाजे की तरह फ्लिप हो रहा है जिसका हिंज बॉटम है। तो कुछ इस तरह आप अपने लेयर में एक फ्लिप एनिमेशन ऐड कर सकते हो। अभी जो एंगल प्रॉपर्टी में हमने ये दो कीफ्रेम्स लगाए
Speaker A
हैं यह थोड़ा और स्मूथ हो सकता है। इसके लिए आपको सिंपली इन दोनों की फ्रेम्स के बीच में आना है कहीं पे। और लेफ्ट साइड जो ग्राफ एडिटर है उसमें से यह फोर्थ वाला ग्राफ सेलेक्ट कर लेना है। एंड अभी
Speaker A
एनिमेशन और भी ज्यादा स्मूथ लगेगा। फर्स्ट टाइम ये सब कुछ थोड़ा कॉम्प्लेक्स लग सकता है। तो इसको दोबारा देख लेना एंड खुद से ट्राई भी करना बनाने का। आल्सो वीडियो के एंड में जहां मैंने प्रीव्यू क्लिप का ब्रेकडाउन किया है उस पार्ट में देखना कि
Speaker A
ये इफेक्ट कितना वर्सटाइल है एंड मैंने इसे किस तरह यूज किया है। नाउ लेट्स सी कि आप इस तरह का शेक इफेक्ट कैसे ऐड कर सकते हो अपने लेयर में। इसे क्रिएट करना बहुत ज्यादा इजी है। एंड अगर आपके कंपोज़िशन में
Speaker A
कोई भी बोरिंग टेक्स्ट, आइकॉन या एलिमेंट है तो आप उसमें इस इफेक्ट के हेल्प से जान डाल सकते हो। एक्सप्लेनेशन के लिए मैं यह YouTube शॉर्ट्स लोगो इंपोर्ट कर लूंगा और इसका साइज कम कर दूंगा। फिर इफेक्ट्स में
Speaker A
जाएंगे। ऐड इफेक्ट एंड अगर मूव एंड ट्रांसफॉर्म सेक्शन में जाओगे तो एक इफेक्ट मिलेगा जिसका नाम है ऑटो शेक। तो इसको स्टैंडर्ड सेटिंग्स के साथ अपने लेयर पे अप्लाई कर देंगे। अगर मैं इसे प्ले करूं तो यू कैन सी इसमें शेक इफेक्ट
Speaker A
ऑटोमेटिकली अप्लाई हो चुका है। बट ऑफ कोर्स इसके सेटिंग्स को हम कस्टमाइज कर सकते हैं ताकि यह और भी ज्यादा अच्छा लगे। तो आपको बस पहले दो सेटिंग्स कस्टमाइज करने हैं। मैग्नीट्यूड और फ्रीक्वेंसी। मैग्नीट्यूड से आप कंट्रोल कर सकते हो कि
Speaker A
शेक इफेक्ट कितना स्ट्रांग होगा। यानी कि हमारा जो लेयर है वो शेक करते वक्त अपने ओरिजिनल पोजीशन से कितने डिस्टेंस तक मूव कर सकता है। मैग्नीट्यूड जितना हाई होगा हमारा लेयर भी शेक करते वक्त उतना ज्यादा मूव करेगा। करेंटली इसका वैल्यू 50 है बट
Speaker A
आई थिंक इसको थोड़ा कम कर देना चाहिए। सो आई विल मेक इट 25। नेक्स्ट प्रॉपर्टी है फ्रीक्वेंसी जिससे आप शेक इफेक्ट का स्पीड कंट्रोल कर पाओगे। अभी इसका फ्रीक्वेंसी 2 हर्ट्स है। मतलब हर सेकंड शेक दो बार रिपीट होगा। ऑनेस्टली आपको नंबर्स याद
Speaker A
करने की जरूरत नहीं है। बस प्ले करके देखो कि क्या सही लग रहा है। एंड उसके हिसाब से एडजस्ट कर लो। लाइक अभी ये मुझे बहुत फास्ट लग रहा है। सो मैं इसका वैल्यू टू से वन कर दूंगा। नाउ लेट्स प्ले दिस फ्रॉम
Speaker A
द स्टार्ट। लुक्स अमेजिंग। ओके। अब देखते हैं कि आप किसी भी बोरिंग आइकॉन में इस तरह का शाइनिंग इफेक्ट कैसे ऐड कर सकते हो जिससे आपके एडिट्स इंस्टेंटली 10 टाइम्स मोर प्रोफेशनल लगेंगे। एग्जांपल के लिए मैंने यह Instagram का लोगो इंपोर्ट कर लिया है।
Speaker A
इस पे क्लिक करेंगे। इफेक्ट्स में जाएंगे। एंड जो पहला इफेक्ट हमें यूज़ करना है, उसका नाम है स्मूथ बेवेल। तो इसको अप्लाई कर दो। यू कैन सी ऑलरेडी यह लोगो पहले से कितना बेटर लग रहा है। बट ऑफ कोर्स हमें
Speaker A
इसका शाइन इफेक्ट एनिमेट भी करना है। यू कैन सी यहां दो प्रॉपर्टीज हैं। डिफ्यूज एंगल और स्पेकुलर एंगल। इन प्रॉपर्टीज के हेल्प से आप कंट्रोल कर सकते हो कि लाइट किस एंगल से लोगों पे पड़ेगा। तो मैं टाइमलाइन के स्टार्ट में आके डिफ्यूज एंगल
Speaker A
का एक की फ्रेम लगाऊंगा और एक की फ्रेम स्पेकुलर एंगल के लिए लगाऊंगा। फिर एक सेकंड आगे बढ़ के इन दोनों का वैल्यू इंक्रीस कर दूंगा 360 तक। और अब अगर इसे शुरू से प्ले करें तो हमारा शाइन इफेक्ट
Speaker A
ऐड हो जाएगा। इफ यू वांट आप एक स्टेप आगे जाके एक एक्स्ट्रा शाइन इफेक्ट भी ऐड कर सकते हो। इसके लिए हम टाइमलाइन के स्टार्ट में आ जाएंगे। एंड देखो यहां एक वाइड लाइन वाला शेप है। इसको इंपोर्ट कर लो। इसको
Speaker A
स्ट्रेच करके मैं Instagram लोगो का जो डायगोनल लेंथ है उसके बराबर कर दूंगा। फिर कलर एंड फिल में जाके इसका कलर वाइट कर दूंगा क्योंकि मुझे वाइट कलर का शाइनिंग इफेक्ट चाहिए। फिर इफेक्ट्स में जाके गाउजियन ब्लर सर्च करो एंड अप्लाई कर दो।
Speaker A
इसका स्ट्रेंथ भी आप अपने अकॉर्डिंग कस्टमाइज कर लेना। फिर मूव एंड ट्रांसफॉर्म में जाएंगे एंड इस लाइन को लोगो के बिल्कुल टॉप लेफ्ट कॉर्नर में शिफ्ट करके एक कीफ्रेम ऐड कर देंगे। फिर टाइमलाइन में 1 सेकंड आगे जाएंगे एंड लाइन को लोगो के बॉटम राइट
Speaker A
कॉर्नर में शिफ्ट कर देंगे। इस तरह ये हो गया एंडिंग पॉइंट। इसको प्ले करूं तो यू कैन सी यह एनिमेट हो चुका है। स्मूथ करने के लिए दोनों की फ्रेम्स के बीच में आके यह फोर्थ वाला ग्राफ सेलेक्ट
Speaker A
कर लेंगे। नाउ इट लुक्स इवन बेटर। फाइनली इसको बैक करो एंड ऊपर देखो थ्री डॉट्स हैं। उस पे क्लिक करके क्रिएट क्लिपिंग मास्क सेलेक्ट कर लेना। इससे ये जो लाइन है वो सिर्फ उतने ही एरिया में विज़िबल होगा जितने एरिया में Instagram का लोगो
Speaker A
है। तो इसको शुरू से प्ले करते हैं एक बार। लुक्स अमेजिंग। ओके। अब देखते हैं कि आप इस तरह का ग्लोइंग टेक्स्ट कैसे क्रिएट कर सकते हो लाइट मोशन में वो भी सिर्फ कुछ स्टेप्स में। तो प्लस आइकॉन पे जाके
Speaker A
टेक्स्ट पे क्लिक करेंगे एंड कुछ भी टेक्स्ट टाइप कर देते हैं एग्जांपल के लिए। फिर इसका फोंट, साइज, कलर वगैरह आप ऊपर से चेंज कर सकते हो। एंड देन इसे टिक कर देंगे। अब ग्लो इफ़ेक्ट ऐड करने के कई तरीके हैं लाइट मोशन में।
Speaker A
फर्स्ट मेथड यह है कि आप यहां से अपने टेक्स्ट को डुप्लीकेट कर लो। तो अब दो टेक्स्ट लेयर्स हैं हमारे पास। तो जो भी नीचे वाला लेयर है उस पे क्लिक करेंगे। इफेक्ट्स में जाएंगे। गाउज़ियन ब्लर इफ़ेक्ट सर्च करेंगे एंड इसको अप्लाई कर देंगे।
Speaker A
यहां से आप इसका स्ट्रेंथ कम या ज्यादा कर सकते हो। डिपेंडिंग ऑन आपको कैसा ग्लो चाहिए। लाइक मैं इसका वैल्यू अराउंड 1.5 कर दूंगा। एंड हमारा ग्लो इफेक्ट ऐड हो चुका है। ऑफ कोर्स क्योंकि ये दोनों इंडिविजुअल लेयर्स हैं। तो किसी एक लेयर
Speaker A
पे लॉन्ग प्रेस करके दोनों लेयर्स सेलेक्ट कर लेंगे। एंड ऊपर जो फर्स्ट ऑप्शन दिख रहा है उस पे क्लिक करेंगे जिससे दोनों लेयर्स एक ग्रुप में आ जाएंगे। एंड अब आप इसको कहीं भी मूव कर पाओगे। तो ये था
Speaker A
फर्स्ट मेथड। सेकंड मेथड के लिए मैं फिर से एक टेक्स्ट लेयर क्रिएट करूंगा। फिर इफेक्ट्स में जाएंगे। एंड एज ग्लो इफेक्ट सर्च करके इसको स्टैंडर्ड सेटिंग्स के साथ अप्लाई कर देंगे। इसके बहुत सारे प्रॉपर्टीज हैं। तो जो पहला प्रॉपर्टी है स्मूदिंग इसका
Speaker A
वैल्यू फुल कर देंगे। फिर नीचे देखो एक और प्रॉपर्टी है ब्लर। इसको भी फुल कर देंगे। नाउ इसमें ग्लो इफेक्ट ऐड तो हो चुका है बट यह बहुत ही लाइट ग्लो है जो शायद आपको दिख भी नहीं रहा होगा। सो मैं यहां थ्री
Speaker A
डॉट्स पे क्लिक करके इस इफेक्ट को ड्यूप्लेकेट कर लूंगा जिससे इसका इंटेंसिटी इंक्रीस हो जाएगा। फाइनली इफ यू वांट आप इसमें एक स्मूथ बेवल इफेक्ट ऐड कर सकते हो। मेक श्योर कि यहां से ड्रैग करके इसको टॉप पे ले आना। अदरवाइज यह विज़िबल
Speaker A
नहीं होगा। इससे हमारे टेक्स्ट फ्लेयर में एक शाइनी लुक भी ऐड हो जाएगा जो कि बहुत सही लगता है। ओके नाउ लेट मी शो यू कि आप इस टाइप का ग्रिड वाला मोशन बैकग्राउंड कैसे क्रिएट कर सकते हो जो कि मैं अपने
Speaker A
वीडियोस में हमेशा यूज़ करता हूं। इसे बनाने के लिए हम एक न्यू प्रोजेक्ट क्रिएट करेंगे। बट उससे पहले आपको टॉप लेफ्ट हैंड कॉर्नर में थ्री लाइंस दिख रहे होंगे। उस पे टैप करो एंड डिफॉल्ट लेयर ड्यूरेशन को 60 सेकंड कर दो। जिससे बाय डिफॉल्ट 1 मिनट
Speaker A
का लेयर क्रिएट होगा और हमें खुद से लेयर को स्ट्रेच नहीं करना पड़ेगा। सो, न्यू प्रोजेक्ट क्रिएट कर लेते हैं। 1080p 30fps क्रिएट। सबसे पहले हम प्लस आइकॉन पे क्लिक करेंगे एंड यह रेक्टेंगल शेप ऐड कर लेंगे टाइमलाइन में। फिर इसका साइज यहां
Speaker A
से बड़ा कर देंगे ताकि यह पूरे स्क्रीन को कवर कर लें। लाइक दिस। कलर एंड फिल में जाएंगे। एंड अगर आपको प्लेन ब्लैक बैकग्राउंड चाहिए तो आप यहां से ब्लैक कलर सेलेक्ट कर सकते हो। अदरवाइज आप ग्रेडियंट ऑप्शन के हेल्प से ग्रेडियंट बैकग्राउंड
Speaker A
भी बना सकते हो। सो इस लाइन को ड्रैग करके हम ग्रेडियंट का डायरेक्शन कंट्रोल कर सकते हैं। और फिर इन दोनों कलर बॉक्सेस पे क्लिक करके हम स्टार्ट एंड एंड कलर डिसाइड कर सकते हैं ग्रेडियंट का। तो मैं ब्लैक एंड
Speaker A
ब्लू ग्रेडियंट बनाऊंगा अभी। ओके फिर यहां से बैक करेंगे। इफेक्ट्स में जाएंगे एंड वी विल सर्च फॉर ग्रिड। इसको अप्लाई कर दो। सबसे पहले तो इसका कलर वाइट कर देंगे। एंड आप चाहो तो स्पेसिंग प्रॉपर्टी के हेल्प से ग्रिड का साइज बड़ा या छोटा कर
Speaker A
सकते हो। वंस यू आर हैप्पी विद द साइज तो हम ऑफसेट प्रॉपर्टी पर क्लिक करके की फ्रेम लगाएंगे टाइमलाइन के बिल्कुल स्टार्ट में एंड देन हम टाइमलाइन के बिल्कुल एंड में चले जाएंगे एंड ऑफसेट को अराउंड प्लस माइनस 1800 कर
Speaker A
देंगे एंड इफ वी प्ले दिस तो आप देख सकते हो कि ग्रिड में मूविंग एनिमेशन ऐड हो गया है। ऑफ कोर्स मैंने एंड वैल्यू -100 लिया है। बट आप चाहो तो उसको बढ़ा या घटा सकते हो डिपेंडिंग ऑन कि आपको कितना स्पीड चाहिए।
Speaker A
आल्सो नोटिस करो कि मैंने अभी एक्स एक्सिस में मूव किया इसको। अगर मुझे वर्टिकली मूव करना होगा ग्रिड को तो मैं लास्ट की फ्रेम में x की वैल्यू ज़ीरो कर दूंगा एंड y को 1800 कर दूंगा। और अब ये वर्टिकली मूव करना चाहिए।
Speaker A
नाउ लेट्स सी कि आप कैसे किसी भी लोगो को एक 3D लुक दे सकते हो और उसे रोटेट कर सकते हो। सो मैं प्लस आइकॉन पे क्लिक करूंगा। मीडिया में जाऊंगा और एग्जांपल के लिए एक लोगो इंपोर्ट कर लूंगा। लेट्स टेक
Speaker A
दिस रेडि लोगो फॉर एग्जांपल। नाउ सबसे पहले इसमें 3D इफेक्ट ऐड करना है। जिसके लिए हम इफेक्ट्स में जाएंगे एंड वी विल सर्च फॉर एन इफेक्ट व्हिच इज़ कॉल्ड रस्टर एक्स्रूड। इस पे क्लिक करो और स्टैंडर्ड सेटिंग्स के साथ इसको अपने लेयर पे अप्लाई
Speaker A
कर दो। नाउ यू कैन सी इस इफेक्ट को अप्लाई करने से रेडेड लोगो का कलर थोड़ा डल हो गया है। सो टू फिक्स दिस हम लाइट सोर्स में जाएंगे और शेडिंग में पॉइंट लाइट की जगह फ्लैट सेलेक्ट कर लेंगे। ओके अब देखो यहां
Speaker A
रोटेशन प्रॉपर्टी है। इसके हेल्प से ही हम अपने लोगो को रोटेट करेंगे। तो क्योंकि हमें साइडवेज रोटेट करना है लोगो को तो हम व एक्सिस सेलेक्ट करेंगे। और अभी मैं इसे थोड़ा भी रोटेट कर रहा हूं। तो आप देख सकते
Speaker A
हो कि यह रोटेट तो हो रहा है बट इसके एज का कलर बिल्कुल फ्रंट के कलर से मैचिंग है जिसके वजह से कोई 3D लुक नहीं आ रहा है। सो इसे फिक्स करने के लिए नीचे स्क्रॉल करो और इंटीरियर पे आ जाओ। करेंटली
Speaker A
इंटीरियर 0% पे है तो मैं इसे 100 कर दूंगा। जिससे इस 3D लोगो का जो एज है वो दिखने लगेगा। फिर यहां जो कलर बॉक्स है इसकी मदद से हम इंटीरियर कलर सेलेक्ट करेंगे। तो मैं इस आई ड्रॉपर टूल पे क्लिक
Speaker A
करूंगा एंड इसके हेल्प से रेड लोगो का जो ऑरेंज कलर है वो सेलेक्ट कर लूंगा। फिर यहीं पे कलर पैेट का भी ऑप्शन है। इसके हेल्प से मैं ऑरेंज कलर का थोड़ा डार्क शेड सेलेक्ट कर लूंगा। एंड देन इसे टिक कर
Speaker A
दूंगा। एंड नाउ यू कैन सी कि हमारे लोगो में 3D इफेक्ट ऐड हो चुका है। हम चाहें तो लोगो का डेप्थ भी एडजस्ट कर सकते हैं। तो मैं इसे थोड़ा कम कर देता हूं। इतना सही है। नाउ सिर्फ लोगो को रोटेट करना बच गया
Speaker A
है। तो टाइमलाइन के बिल्कुल स्टार्ट में आ जाओ एंड रोटेशन पे क्लिक करके y एक्सिस की वैल्यू ज़ीरो कर दो और फिर यहां एक कीफ्रेम ऐड कर दो। यह हो गया लोगो का स्टार्टिंग पॉइंट। फिर टाइमलाइन के बिल्कुल एंड में
Speaker A
चले जाओ एंड अपने लोगो को आप जितने बार भी रोटेट करना चाहते हो उसके हिसाब से यहां एक वैल्यू ऐड कर दो। फॉर एग्जांपल मेरा एनिमेशन 10 सेकंड का है एंड आई वांट कि लोगो 10 सेकंड में दो बार रोटेट करें। एक
Speaker A
रोटेशन 360° का होता है तो दो रोटेशंस में टोटल 720° लगेंगे। सो आई विल टाइप 720। अब एक बार इसे शुरू से प्ले करते हैं। सो आई थिंक यह अच्छा लग रहा है। बट इसमें फाइनल टच के लिए हम एक बाउंस एनिमेशन भी
Speaker A
ऐड कर सकते हैं जो कि बहुत ही इजी है। यू जस्ट हैव टू गो टू इफेक्ट्स ऐड इफेक्ट एंड सर्च फॉर ऑसिलेट। एंड इस इफेक्ट को स्टैंडर्ड सेटिंग्स के साथ अपने लेयर पे अप्लाई कर दो। अभी अगर इसे प्ले करें तो
Speaker A
यू कैन सी यह बहुत फास्ट मूव कर रहा है एंड आल्सो इसकी मूवमेंट थोड़ी साइडवेज जा रही है। सो टू फिक्स दिस हम ऑसिलेट इफेक्ट को एक्सपैंड करेंगे और एंगल को 90° कर देंगे जिससे ये सिर्फ अप एंड डाउन मूव
Speaker A
करेगा। कुछ इस तरह। फिर बाउंसिंग स्पीड को कम करने के लिए हम फ्रीक्वेंसी को अराउंड 0.5 कर देते हैं। फाइनली बाउंसिंग इफेक्ट को और अच्छे से दिखाने के लिए हम मैग्नीट्यूड को अपने हिसाब से थोड़ा सा बढ़ा देंगे। एंड देयर वी गो। अब हमारा
Speaker A
एनिमेशन पूरी तरह रेडी है। नाउ लेट्स सी कि इस तरह का नंबर एनिमेशन कैसे बनाते हैं। मैं अपने वीडियोस में यह सब्सक्राइबर काउंट दिखाने के लिए यूज़ करता हूं। बट आप इसे और भी चीजों के लिए यूज़ कर सकते हो। लाइक डेट दिखाने के लिए
Speaker A
या कोई डेटा एनिमेट करने के लिए। इसे बनाने के लिए प्लस आइकॉन पे क्लिक करेंगे। टेक्स्ट पे जाएंगे और ज़ीरो टाइप करेंगे। इसका फों्ट एंड साइज वगैरह भी चेंज कर देते हैं। अब मान लो आपको एक सब्सक्राइबर अकाउंट
Speaker A
एनिमेशन ही बनाना है जिसमें ज़ीरो से लेके 100 सब्सक्राइबर्स तक नंबर्स एनिमेट हो। तो उसके लिए जीरो वाले लेयर पे क्लिक करेंगे। इफेक्ट्स में जाएंगे और नीचे टेक्स्ट वाले सेक्शन में जो पहला इफेक्ट है काउंट अप स्लैश डाउन उसको अप्लाई कर
Speaker A
देंगे विद स्टैंडर्ड सेटिंग्स। नाउ ये इफेक्ट को कंट्रोल करना बहुत ही बेसिक है। ऐड से आप बेसिकली डिसाइड कर सकते हो कि स्क्रीन पे जो नंबर है उसमें और कितने डिजिट्स को ऐड करना है। लाइक हमने ज़ीरो लिखा है। तो अगर मैं ऐड की वैल्यू 18 कर
Speaker A
दूं तो वह 0 + 18 = 18 शो करेगा। वहीं अगर मैंने ज़ीरो की जगह वन लिखा होता तो यहां पे 19 शो होता। एंड सो ऑन। नाउ लेट्स से आपको एनिमेशन जीरो सब्सक्राइबर्स से ही शुरू करना है। तो हम ऐड का वैल्यू भी जीरो
Speaker A
कर देंगे और स्टार्ट में एक कीफ्रेम ऐड कर देंगे। फिर टाइमलाइन में जहां भी एनिमेशन एंड करना चाहते हो वहां पे चले जाओ एंड एंड का वैल्यू 100 कर दो फॉर 100 सब्सक्राइबर्स। ऑफ कोर्स दूसरा कीफ्रेम भी ऑटोमेटिकली ऐड हो चुका है। नाउ इसको शुरू
Speaker A
से प्ले करके देखते हैं। नाइस। बस इसका स्पीड थोड़ा स्लो है। तो सेकंड वाले कीफ्रेम को ड्रैग करके थोड़ा पीछे शिफ्ट कर दूंगा। आप चाहो तो दोनों कीफ्रेम्स के बीच में जाके इस ग्राफ एडिटर में से ये फोर्थ वाला
Speaker A
ग्राफ सेलेक्ट कर सकते हो। एंड इस ग्राफ को एंड में थोड़ा सा और फ्लैट कर सकते हो। कुछ इस तरह। इससे क्या होता है कि एनिमेशन बीच में फास्ट रहेगा। एंड एंड होते-होते थोड़ा स्लो डाउन हो जाएगा। लाइक दिस। नाउ
Speaker A
लेट्स सी कि आप इस तरह का एनिमेशन कैसे बना सकते हो जहां ऑब्जेक्ट किसी पाथ के अलोंग मूव कर रहा हो। बैकग्राउंड बनाने के लिए मैं सबसे पहले एक रेक्टेंगल शेप क्रिएट करके उसे फुल स्क्रीन में फिट कर
Speaker A
दूंगा। कलर एंड फिल में जाके ग्रेडियंट सेलेक्ट करेंगे एंड इसके कलर्स अपने हिसाब से एडजस्ट कर लेंगे। अब जाएंगे प्लस आइकॉन पे और वेक्टर ड्राइंग पे क्लिक करेंगे। मैंने पहले ही वीडियो में सिखा दिया है कि वेक्टर ड्राइंग टूल कैसे यूज करते हैं। सो अगर वो
Speaker A
पार्ट नहीं देखा है तो देख लेना। अभी हमें कर्व लाइन बनाना है जिसके लिए हम इस तरह से फोर पॉइंट्स को स्क्रीन पे प्लेस करेंगे। फिर बैक करके कलर एंड फिल में जाएंगे और फिल को डिसेबल कर देंगे बिकॉज़ हमें सिर्फ
Speaker A
आउटलाइन चाहिए। बॉर्डर एंड शैडो में इसका स्ट्रोक इनेबल कर देंगे एंड कलर भी वाइट कर देते हैं। नाइस। अब इस लाइन को कर्व करने के लिए एडिट पॉइंट्स में जाना है। और बीच में ये जो दो पॉइंट्स हैं ना इसके हेल्प से आप
Speaker A
लाइन को कर्व कर सकते हो। तो मैं यह सेकंड वाला पॉइंट सेलेक्ट करूंगा और नीचे लेफ्ट साइड देखो कर्व टूल है। इस पे क्लिक करते ही उस पॉइंट पे लाइन ऑटोमेटिकली कर्व हो जाएगा। जिसे फिर आप अपने अकॉर्डिंग एडजस्ट
Speaker A
कर सकते हो। सेम चीज दूसरे पॉइंट के साथ भी करेंगे। कर्व और इसको भी एडजस्ट कर लेंगे लाइक दिस। अब क्योंकि हमारा कर्व लाइन रेडी है। तो एक ऑब्जेक्ट क्रिएट कर लेते हैं जिसको हम इस पाथ पे मूव करवाएंगे। तो
Speaker A
प्लस आइकॉन पे क्लिक करके एक सर्कल बना लेता हूं मैं। एंड इसका साइज थोड़ा कम कर दूंगा। फिर कलर एंड फिल्म में इसका कलर ग्रीन कर दूंगा। और इफेक्ट्स में जाके एक सिंपल सा ग्लो इफेक्ट अप्लाई कर दूंगा।
Speaker A
ग्लो का कलर भी ग्रीन होना चाहिए। एंड इसका हार्डनेस और अल्फा कम कर देंगे। नाइस। एक स्मूथ बेवल इफेक्ट भी डाल देते हैं। अच्छा लगेगा। परफेक्ट। तो, अब बस इसको एनिमेट करना है। एनिमेशन के लिए मैं इस सर्कल पे एक इफेक्ट
Speaker A
अप्लाई करूंगा जिसका नाम है मूव अलोंग पाथ। यह इफेक्ट अप्लाई करते ही अपना सर्कल इस कर्व लाइन के पाथ से कनेक्ट हो जाएगा। व्हिच मींस अगर मैं प्रोग्रेस प्रॉपर्टी को चेंज करूं तो मैं इसे मूव कर सकता हूं।
Speaker A
हमें क्योंकि स्टार्ट से एंड तक का एनिमेशन बनाना है तो मैं प्रोग्रेस को 0% करके फर्स्ट कीफ्रेम ऐड करूंगा। एंड देन कुछ सेकंड्स आगे बढ़ के प्रोग्रेस को 100% कर दूंगा। ताकि ये एंड तक एनिमेट हो जाए। एक बार इसे
Speaker A
प्ले कर लेते हैं। सही लग रहा है। बस इसमें यह फोर्थ वाला ग्राफ ऐड कर देते हैं ताकि ज्यादा स्मूथ एनिमेशन हो। नाउ सर्कल के साथ हमें इस लाइन को भी एनिमेट करना है। इसके लिए आप समझ ही गए
Speaker A
होंगे कि कौन सा इफेक्ट यूज़ करना है। ड्राइंग प्रोग्रेस। इसको अप्लाई कर दो स्टैंडर्ड सेटिंग्स के साथ एंड एंड प्रॉपर्टी को सेलेक्ट करके पहला कीफ्रेम ऐड करेंगे और इसका वैल्यू ज़ीरो कर देंगे। फिर टाइमलाइन में आगे बढ़ के उस पॉइंट पर
Speaker A
जाएंगे जहां पर हमारा सर्कल मूव होना स्टॉप हुआ है। और इस पॉइंट पे एंड प्रॉपर्टी का वैल्यू 100 कर देंगे। मेक श्योर कि आप दोनों के लिए सेम ग्राफ का यूज़ करो। अदरवाइज आपका एनिमेशन स्मूथ नहीं लगेगा। तो या एक बार इसको शुरू से
Speaker A
देख लेते हैं। नाइस। नाउ लेट्स टॉक अबाउट नल लेयर जो कि वीडियो एडिटिंग में एक बहुत ही इंपॉर्टेंट टूल है। एंड एक बार आप इसे सीख जाओगे तो आप बार-बार यूज करोगे इसको बिकॉज़ ये आपका बहुत टाइम बचाएगा। तो एक्सप्लेनेशन के लिए
Speaker A
मैंने प्रोजेक्ट में तीन डिफरेंट ऐप आइकंस इंपोर्ट कर लिया है। अभी ये तीनों आइकॉन स्क्रीन के लेफ्ट साइड हैं। एंड मान लो मुझे एक एनिमेशन क्रिएट करना है जिसमें ये आइकंस लेफ्ट साइड से राइट साइड मूव हो रहे
Speaker A
हैं। तो अगर एक बिगिनर होगा तो वो क्या करेगा कि वो पहले चार gpt के लोगो पे की फ्रेम लगा के उसको एनिमेट करेगा लेफ्ट से राइट साइड। फिर वह रेड के लोगो पे की फ्रेम्स लगा के उसको एनिमेट करेगा लेफ्ट
Speaker A
से राइट एंड देन फाइनली Instagram के लोगो को भी सेम तरह से कीफ्रेम लगा के एनिमेट करेगा। नाउ ऑफ कोर्स इससे एनिमेशन क्रिएट तो हो जाएगा बट ये एक बहुत ही लें्थी प्रोसेस है और क्योंकि हम मोबाइल में
Speaker A
एडिटिंग कर रहे हैं तो इंडिविजुअल कीफ्रेम्स को कंट्रोल करना और भी ज्यादा डिफिकल्ट हो जाता है। तो इस प्रॉब्लम का एक सिंपल सा सॉलशन है और वो है नल लेयर यूज़ करना। नल लेयर बेसिकली एक इनविज़िबल लेयर होता है जिसके हेल्प से आप मल्टीपल
Speaker A
लेयर्स को कंट्रोल कर सकते हो। एक्सप्लेन करने के लिए मैं पहले यहां से अनडू करके इन तीनों लेयर्स के की फफ्रेम्स हटा देता हूं ताकि आपको सब कुछ अच्छे से समझ आए। याप सारे कीफ्रेम्स रिमूव हो चुके हैं। तो
Speaker A
नल लेयर ऐड करने के लिए आपको प्लस आइकॉन पे क्लिक करना है। ऑब्जेक्ट स्लैश एलिमेंट पे जाना है एंड यहां से नल लेयर को अपने टाइमलाइन में इंपोर्ट कर लेना है। एज यू कैन सी इसको इंपोर्ट करने पर भी कुछ
Speaker A
एक्स्ट्रा नहीं दिख रहा है स्क्रीन पे। बिकॉज़ एज आई सेड ये एक इनविज़िबल लेयर है। नाउ जिन भी लेयर्स को हम नल के हेल्प से कंट्रोल करना चाहते हैं, पहले हमें उन लेयर्स को नल से पेरेंट करना होगा। पेरेंट
Speaker A
मतलब लिंक करना होगा। सो मैं चार्ट जीपीटी वाले लेयर पे क्लिक करूंगा एंड ऊपर इस पेरेंट आइकॉन पे क्लिक करके नल वन सेलेक्ट करूंगा जिससे हमारा आइकॉन नल वन से लिंक हो जाएगा। सेम चीज हम बाकी दोनों आइकंस के
Speaker A
लिए भी कर देंगे। एंड नाउ ये तीनों आइकंस नल वन से पेरेंट हो चुके हैं। सो अगर मैं नल लेयर पे क्लिक करके मूव एंड ट्रांसफॉर्म में जाऊं तो आप देखोगे कि सिर्फ नल को मूव करने से सारे
Speaker A
लेयर्स एक साथ मूव हो रहे हैं। आप इन्हें एक्स एक्सिस में मूव कर सकते हो। y एक्सिस में मूव कर सकते हो, z एक्सिस में कर सकते हो। आप इसको रोटेट कर सकते हो। इनफैक्ट अगर मैं नल लेयर में कोई भी मूवमेंट वाला
Speaker A
इफेक्ट लगाऊं। फॉर एग्जांपल ऑसिलेट तो वो भी इन तीनों लेयर्स को एक बार में इफेक्ट करेगा। एंड ऑफ कोर्स इससे कुछ भी एनिमेट करना बहुत इजी हो जाता है। सो ये पर्पस होता है नल लेयर का। ऑलराइट। सो अभी मैंने उस प्रीव्यू क्लिप
Speaker A
का प्रोजेक्ट ओपन कर लिया है जो आपने स्टार्टिंग में देखा था। एंड एक बार जल्दी से इस पूरे टाइमलाइन का ब्रेकडाउन देख लेते हैं। तो सबसे पहला लेयर जो आपको दिख रहा होगा वो है न्यू प्रोजेक्ट 18। तो ये
Speaker A
क्या है? वेल एलाइट मोशन में एक बहुत ही यूज़फुल फीचर है जिसके हेल्प से आप अपने करंट प्रोजेक्ट के अंदर किसी दूसरे प्रोजेक्ट को इंपोर्ट कर सकते हो जो आपने पहले से बना रखा है। अगर प्लस आइकॉन पे
Speaker A
क्लिक करके ऑब्जेक्ट स्लश एलिमेंट पे जाएं। तो आप देखोगे कि यहां पे प्रोजेक्ट इंपोर्ट करने का ऑप्शन है। तो क्योंकि मैंने वह ग्रिड वाला मोशन बैकग्राउंड ऑलरेडी बना रखा था प्रोजेक्ट नंबर 18 में। तो मैंने उसको डायरेक्टली यहां से इंपोर्ट
Speaker A
कर लिया। तो यह पहला लेयर हमारा मोशन बैकग्राउंड ही है। मैंने बस इसका ओपेसिटी कम करके 33% कर दिया है। अच्छा इसके बाद नेक्स्ट लेयर है ग्रुप वन। तो ग्रुप क्या होता है ये तो आपको पता ही है। अगर आप
Speaker A
मल्टीपल लेयर्स को एक जगह करना चाहते हो तो सिंपली उन्हें सेलेक्ट करके यहां से ग्रुप कर देना है। तो मैंने उसी तरह एक ग्रुप बना लिया यहां पे। अब अगर मैं एडिट ग्रुप में जाऊंगा तो आप देख पाओगे कि इस
Speaker A
ग्रुप के अंदर क्या-क्या है। सबसे पहले तो एक टेक्स्ट लेयर है सोशल मीडिया जिस पे मैंने एज ग्लो इफेक्ट लगाया है। फिर इसके बाद नीचे देखो पहला लेयर है शेप वन जो बेसिकली हमारा डॉटेड लाइन है और इसको
Speaker A
मैंने स्ट्र्राइप्स और ड्राइंग प्रोग्रेस इफेक्ट के हेल्प से एनिमेट भी कर दिया है। तो ये लाइन जीरो से 1 सेकंड तक एनिमेट हुआ है। एंड उतनी देर में स्क्रीन पे एक Instagram का लोगो भी अपीयर हो रहा है। तो
Speaker A
ये बहुत ही बेसिक है। बस इसके साइज प्रॉपर्टी के लिए कीफ्रेम्स लगाया है और कुछ भी नहीं है। ठीक है? इसके बाद मैंने शेप वन का कॉपी बनाया है ताकि एक डॉटेड लाइन बीच में हो और रेडिट लोगो को भी उसी
Speaker A
तरीके से एनिमेट कर दिया है। फाइनली मैंने शेप वन का एक लास्ट कॉपी बनाया है एंड Facebook लोगो को भी सेम वे में एनिमेट कर दिया है। अच्छा एक और चीज ये जितने भी आइकंस हैं Instagram, रेड, Facebook तो इन
Speaker A
सब में शाइन इफेक्ट भी ऐड किया मैंने यूजिंग स्मूथ बेवेल एंड एच ग्लो। बाकी और कुछ तो नहीं है इस ग्रुप में। आगे देखते हैं। आगे का ब्रेकडाउन करने से पहले एक क्विक एडवाइस दूंगा आपको कि एडिटिंग के
Speaker A
बीच में हमेशा इफेक्ट्स को ऑफ करके रखना। अदरवाइज एडिटिंग लैग हो सकती है। लाइक अगर मैं ग्रुप वन में जाऊं तो उसके लेयर्स में बहुत सारे इफेक्ट्स हैं जिनको एडिटिंग के टाइम ऑन रखने की जरूरत नहीं है। जैसे ग्लो
Speaker A
इफेक्ट वगैरह। तो इनको आप यहां से ऑफ कर सकते हो। एंड जब प्रोजेक्ट एक्सपोर्ट करना होगा तब ऑन कर लेना। आई होप यहां तक सब कुछ क्लियर है। अब यह जो ग्रुप है जिसके अंदर मल्टीपल लेयर्स हैं। इस ग्रुप पे मैंने अप्लाई किया है
Speaker A
फ्लिप लेयर इफेक्ट। और इसको 0 से -73° तक एनिमेट कर दिया है। इसी बीच स्क्रीन पे एक YouTube का लोगो भी आ रहा है ऊपर से जिसको हमने पोजीशन प्रॉपर्टी के हेल्प से एनिमेट किया है। एंड ध्यान दो कि फ्लिप लेयर इफ़ेक्ट के
Speaker A
कीफ्रेम्स जिस पॉइंट से स्टार्ट और फिनिश हो रहे हैं, उसी पॉइंट पे YouTube लोगों के भी कीफ्रेम स्टार्ट एंड फिनिश हो रहे हैं। अब यह जो YouTube लोगो है, इसमें हमने दो इफेक्ट्स भी ऐड किए हैं। क्रस्टर एक्सट्रूड एंड ऑटो शेक। क्रस्टर एक्सट्रूड
Speaker A
से हमने इस लोगो को 3D लुक देकर रोटेट किया है। एंड ऑटो शेक के हेल्प से शेक इफेक्ट दिया है। इसके बाद टाइमलाइन में एक नल लेयर की एंट्री होती है। एंड नल का क्या काम होता है, यह मैं आपको बता चुका
Speaker A
हूं। मल्टीपल लेयर्स को एक साथ कंट्रोल करना। सो, यह जो नीचे के दो लेयर्स हैं, अगर मैं इनको ओपन करूं, तो आप देख सकते हो कि यह दोनों नल वन से पेरेंटेड हैं। यानी नल वन से कनेक्टेड हैं।
Speaker A
एंड आल्सो ऊपर देखो एक और प्रोजेक्ट इंपोर्ट किया है मैंने न्यू प्रोजेक्ट फोर जिसमें यह लड़के की फोटो है। इसको भी मैंने नल वन से कनेक्ट किया हुआ है। तो, यह नल लेयर अभी थ्री डिफरेंट लेयर्स को एक
Speaker A
साथ कंट्रोल कर रहा है। एंड मैंने सिर्फ पोजीशन प्रॉपर्टी में कीफ्रेम्स लगा के इस पूरे चीज को लेफ्ट से राइट साइड जाते हुए एनिमेट किया है। दैट्स इट। अब जैसे ही इंसान स्क्रीन के लेफ्ट साइड आ जाता है तो और भी बहुत कुछ हो रहा है
Speaker A
टाइमलाइन में। लाइक पहले तो यह्राइबर काउंट एनिमेशन आ रहा है स्क्रीन पे जिसको हमने काउंट अप स्लैश डाउन इफेक्ट के हेल्प से क्रिएट किया है। एंड आल्सो स्टार्टिंग में ओपेसिटी के लिए भी की फ्रेम्स लगाया है ताकि ये स्क्रीन में फेड इन करके आए।
Speaker A
लाइक दिस। बहुत ही बेसिक है। सेम चीज हमने यह ग्रीन लाइन एनिमेशन के लिए भी किया हुआ है। स्टार्टिंग में आप देख सकते हो ओपेसिटी पे की फ्रेम्स है ताकि यह फेड इन करके स्क्रीन पे आए। एंड फिर इसको कैसे एनिमेट करना है वो हमने
Speaker A
ऑलरेडी वीडियो में डिस्कस कर लिया है। फाइनली आपने यह भी नोटिस किया होगा कि यह जो पर्सन का हेड है वो लेफ्ट एंड राइट मूव कर रहा है जो कि बहुत ही कूल लगता है। एंड मैं अपने वीडियोस में यह हमेशा यूज़ करता
Speaker A
हूं। तो यह मूविंग हेड एनिमेशन सीखने के लिए स्क्रीन पर जो वीडियो आ रही है उस पे क्लिक करो और 1 मिनट एंड 16 सेकंड्स पे स्किप कर दो। एंड या मैं आपसे वहीं मिलूंगा।
Topics:वीडियो एडिटिंगमोबाइल एडिटिंगलाइट मोशनकीफ्रेम्स3D एडिटिंगएनीमेशनयूट्यूब वीडियोएडवांस टेक्निक्सवीडियो क्रिएशनहिंदी ट्यूटोरियल











