Skip to content
Get App

Bruce Lee Biography In Hindi | King Of Marsal Art | Real Life Story

ब्रूस ली की जीवनी, उनके मार्शल आर्ट कौशल, फिल्मी करियर और व्यक्तिगत जीवन की कहानी।

Key Takeaways

  • ब्रूस ली मार्शल आर्ट के इतिहास में एक अद्वितीय व्यक्तित्व थे।
  • उनका फिल्मी करियर और मार्शल आर्ट ट्रेनिंग दोनों ही विश्व स्तर पर प्रभावशाली थे।
  • उनकी तेज़ किक और फाइटिंग स्पीड असाधारण थी, जो आम इंसान के लिए असंभव थी।
  • ब्रूस ली की मृत्यु के बाद भी उनका प्रभाव और विरासत आज भी जीवित है।
  • उनके परिवार ने भी फिल्म और मार्शल आर्ट क्षेत्र में योगदान दिया।

What the video covers

  • ब्रूस ली को मार्शल आर्ट का बादशाह माना जाता है, जिनकी तेज़ किक और फुर्ती अद्भुत थी।
  • उनका जन्म 27 नवंबर 1940 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था, और उनका असली नाम जून फेन ली था।
  • ब्रूस ली ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू किया और 16 साल की उम्र में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया।
  • उन्होंने विंग चुंग मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग ली और बाद में अमेरिका जाकर मार्शल आर्ट सिखाना शुरू किया।
  • ब्रूस ली ने 1964 में लिंडा एमरी से शादी की और उनके दो बच्चे हुए, ब्रैंडन और शैनन।
  • उनकी पहली बड़ी फिल्म 1971 में आई 'द बिग बॉस' थी, जिसने उन्हें विश्व प्रसिद्धि दिलाई।
  • ब्रूस ली ने लॉस एंजलिस में मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर खोला और कई बड़े एक्टर्स को ट्रेनिंग दी।
  • ब्रूस ली एक अच्छे कलाकार और कवि भी थे, और उन्हें किताबें पढ़ने का शौक था।
  • उनकी मृत्यु 32 वर्ष की कम उम्र में हुई, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में अपार सफलता हासिल की।
  • ब्रैंडन ली भी अभिनेता बने लेकिन 1993 में एक हादसे में उनकी मृत्यु हो गई।

Answers

Questions about this video

ब्रूस ली का असली नाम क्या था?

ब्रूस ली का असली नाम जून फेन ली था, जो उनका जन्म नाम था।

ब्रूस ली ने मार्शल आर्ट सीखना कब शुरू किया?

ब्रूस ली ने 16 साल की उम्र में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था।

ब्रूस ली की पहली बड़ी फिल्म कौन सी थी?

ब्रूस ली की पहली बड़ी फिल्म 1971 में आई 'द बिग बॉस' थी, जिसने उन्हें विश्व प्रसिद्धि दिलाई।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:06
Speaker A
अगर दुनिया के सबसे तेज आदमी की बात की जाए या फिर बात की जाए मार्शल आर्ट की तो आज भी एक मात्र शख्स का चेहरा हमारे दिमाग में आता है। वह है ब्रूसली, जो अपनी बिजली जैसे फुर्ती और खतरनाक तेज किक से सेकंडों में किसी को भी धूल चटा सकते थे।
00:23
Speaker A
दोस्तों, वैसे तो बहुत कम लोग होंगे जो ब्रूसली के नाम से वाकिफ नहीं होंगे, लेकिन जो उनके बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें मैं बता देता हूं कि ब्रूसली मार्शल आर्ट के बादशाह थे। या फिर कह लीजिए उनके जैसा मार्शल आर्ट का हुनर बाज उनके बाद आज तक कोई पैदा ही नहीं हुआ।
00:40
Speaker A
मार्शल आर्ट के बादशाह होने के साथ ही साथ वह हॉलीवुड फिल्मों के बहुत बड़े स्टार थे। उन्होंने बहुत सारी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।
00:59
Speaker A
दोस्तों, ब्रूसली की मृत्यु 32 वर्ष की बहुत कम उम्र में हो गई थी, जिसके बारे में मैं आपको डिटेल में आगे बताऊंगा। लेकिन उन्होंने इस छोटे से उम्र में जितना कुछ कर दिखाया था, वह हर किसी के बस की बात नहीं है।
01:16
Speaker A
ब्रूसली के जीवन के बारे में बताने से पहले मैं आपसे उनके कुछ अद्भुत बातों को शेयर करना चाहता हूं, जिससे आपके अंदर उनके जीवन को जानने का इंटरेस्ट और भी बढ़ जाएगा।
01:37
Speaker A
दोस्तों, कहा जाता है कि ब्रूसली के किक की स्पीड इतनी तेज होती थी कि फिल्म की शूटिंग के बाद उनके फाइटिंग सीन को स्लो करना पड़ता था, ताकि स्क्रीन पर यह ना लगे कि ब्रूसली नकली एक्टिंग कर रहे हैं।
01:53
Speaker A
दोस्तों, किसी भी आम इंसान का इतने स्पीड से हाथ-पैर चलना पॉसिबल ही नहीं था। ब्रूसली किसी को भी 3 फीट दूर खड़े होने के बावजूद 0.05 सेकंड में पंच मारकर गिरा सकते थे, जो कि अपने आप में एक अद्भुत टैलेंट था।
02:12
Speaker A
ली भारत के गामा पहलवान के बहुत बड़े प्रशंसक थे। गामा पहलवान दुनिया के इकलौते पहलवान थे जिन्हें पूरी जिंदगी कोई भी मात नहीं दे पाया था। उन्होंने अपनी बॉडी पत्थर के डंबल और औजारों से बनाई थी। उनके जैसा पहलवान भारत को अभी तक नहीं मिल सका।
02:34
Speaker A
यह तो हो गई ब्रूसली की कुछ अद्भुत बातें, लेकिन चलिए अब मैं उनके लाइफ के बारे में आपको शुरू से बताता हूं।
02:54
Speaker A
ब्रूसली का जन्म 27 नवंबर 1940 को सैन फ्रांसिस्को के चाइना टाउन में जैक्सन स्ट्रीट हॉस्पिटल में हुआ था। ब्रूसली का वास्तविक नाम जून फेन ली था। ब्रूस नाम उन्हें हॉस्पिटल के नर्स ने दिया था, जहां वह पैदा हुए थे।
03:13
Speaker A
उनके पिता का नाम ली होई चन था, जो कि चीनी थे, और उनकी मां का नाम कैथोलिक था। ब्रूसली के पैदा होने के कुछ महीनों के बाद ही उनके पिता पूरे परिवार के साथ अपने जन्म स्थान हांगकांग वापस आ गए।
03:30
Speaker A
होई चु एन एक ओपेरा स्टार थे। दोस्तों, अगर आपको ओपेरा के बारे में नहीं पता तो बता दूं कि यह एक तरह का नाटकीय संगीत है। मतलब इसमें कुछ लोग का ग्रुप एक्टिंग करते हुए गाना गाते हैं। इस तरह के संगीत को यूरोपियन कंट्रीज में बहुत पसंद किया जाता है।
03:45
Speaker A
उनके पिता के ओपेरा स्टार होने की वजह से तीन महीने की आयु में ही ब्रूसली को गोल्डन गेट गर्ल नाम के एक फिल्म में एक बच्ची का किरदार मिला और उनका फिल्मी सफर मात्र तीन महीने की छोटी सी उम्र से स्टार्ट हो गया।
04:02
Speaker A
और देखते ही देखते 16 साल की उम्र तक उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
04:18
Speaker A
ली ने अपनी शुरू की पढ़ाई पास के ही एक स्कूल से की। जब ली 16 साल के थे तो उन दिनों उनके शहर में कुछ गुंडे आकर बस गए थे, जो कि आम लोगों को बहुत परेशान किया करते थे।
04:35
Speaker A
इसीलिए वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए 16 साल की उम्र में मार्शल आर्ट का हुनर सीखना शुरू कर दिया। उन्होंने यप मैन से ट्रेनिंग ली, जो कि एक माने जाने ट्रेनर थे, जिन्होंने ली को विंग चुंग नाम के मार्शल आर्ट का अद्भुत टेक्निक सिखाया।
04:53
Speaker A
मार्शल आर्ट के नॉलेज होने के बाद ली को गुंडों से लड़ने का शौक सा हो गया था, जिसकी वजह से उनके पिता बहुत परेशान रहते थे और ना चाहते हुए भी उन्होंने ब्रूसली को अमेरिका भेज दिया।
05:13
Speaker A
वहां जाकर अपने खर्चों के लिए ब्रूसली ने लोगों को गार्डन में मार्शल आर्ट्स सिखाना शुरू किया और 20 साल की उम्र में कुछ पैसे जुटाकर यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में एडमिशन ले लिया।
05:36
Speaker A
और वहां भी उन्होंने स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी। इसी बीच उनकी मुलाकात लिंडा एमरी से हुई और उन्होंने लिंडा को अपना दिल दे बैठा।
05:55
Speaker A
और अगस्त 1964 में शादी कर ली। ब्रूसली और लिंडा के दो बच्चे हुए, ब्रैंडन ली और शैनन ली।
06:14
Speaker A
बड़े होकर ब्रैंडन, जो कि अपने पिता की तरह एक एक्टर बने, लेकिन 1993 में द क्रो मूवी के शूटिंग के समय गलती से उन्हें बंदूक की गोली लग गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
06:33
Speaker A
शैनन ली भी एक अभिनेत्री बनी और 1990 के समय तक उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन उसके बाद से उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी।
06:51
Speaker A
ब्रूसली शादी के बाद मूवी के कुछ सींस के लिए मार्शल आर्ट सिखाने लगे थे। फिर 1969 में लॉस एंजलिस के चाइना टाउन में उन्होंने मार्शल आर्ट सिखाने के लिए एक ट्रेनिंग सेंटर खोली, जहां वह बड़े-बड़े एक्टर्स को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दिया करते थे।
07:11
Speaker A
उसी साल उन्होंने मार्लो नाम की फिल्म में हेल्पिंग एक्टर के तौर पर काम किया था। ब्रूसली ने अभी तक बहुत सारी फिल्मों में तो काम किया था, लेकिन वह अभी अपनी एक्टिंग के लिए फेमस नहीं हुए थे।
07:31
Speaker A
उनकी पहली बड़ी मूवी 1971 में आई, जिसका नाम द बिग बॉस था, जो कि एक चाइनीज मूवी थी, जिसमें उन्होंने लीड रोल दिया था। इस फिल्म की वजह से ब्रूसली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए।
07:51
Speaker A
उसके बाद देखते ही देखते एक्टिंग की दुनिया में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर ली और फिर ऑ फ्री वे ऑफ ड्रैगन जैसी सुपरहिट फिल्में दी।
08:10
Speaker A
ब्रूसली एक अच्छे आर्टिस्ट और पोएट भी थे। उन्हें किताब पढ़ने का बहुत शौक था।
08:26
Speaker A
इतनी सफलता के बाद किसी इंसान की जिंदगी में अफवाह ना आए, ऐसा तो पॉसिबल ही नहीं है। लोग कहते हैं कि बुलंदी पर पहुंचने के बाद उन्हें नशीली दवाओं के सेवन का शौक पैदा हो गया था।
Topics:ब्रूस लीमार्शल आर्टहॉलीवुड स्टारद बिग बॉसविंग चुंगलिंडा एमरीब्रैंडन लीशैनन लीमार्शल आर्ट ट्रेनिंगफिल्मी जीवन

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries and speaker detection. 30 minutes free.

Or transcribe another YouTube video here →