शक्ति, समय और इंटरेस्ट पर आधारित प्रेरक वीडियो, जो आईएएस बनने की राह में मानसिक और शारीरिक तैयारी पर जोर देता है।
Key Takeaways
- शक्ति और समय का सही उपयोग सफलता की कुंजी है।
- नेगेटिव को पॉजिटिव में बदलना जीवन की बड़ी कला है।
- अपने इंटरेस्ट को प्राथमिकता देकर ही जीवन में संतुलन बनता है।
- संघर्ष से भागना नहीं, बल्कि उसका आनंद लेना चाहिए।
- सही मानसिकता और तैयारी से आईएएस जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
What the video covers
- शक्ति पर ध्यान केंद्रित करें और अनावश्यक रिश्तों या परेशानियों को जाने दें।
- जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए पढ़ाई, व्यायाम और मानसिक विकास जरूरी है।
- प्रेम प्रस्तावों और सामाजिक दबावों से बचें, अपनी परीक्षा और लक्ष्य को प्राथमिकता दें।
- मोबाइल का सही उपयोग करें, जैसे कि शतरंज खेलकर सोचने की क्षमता बढ़ाएं।
- नेगेटिव परिस्थितियों को पॉजिटिव में बदलने की कला सीखें।
- समय का सदुपयोग करें और फालतू तनाव या विवादों से दूर रहें।
- संघर्ष को अपनी खुशी और सफलता का हिस्सा बनाएं।
- अपने इंटरेस्ट को प्राथमिकता दें और इंसानियत को भी महत्व दें।
- अपने जीवन में आने वाली परेशानियों को अपने ही लोगों से होने वाला संघर्ष समझें।
- लाइक और सब्सक्राइब की बजाय असली शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर ध्यान दें।
Chapters
- 00:00शक्ति पर ध्यान और अनावश्यक रिश्तों को जाने देना
- 01:01शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ाने के उपाय
- 02:17प्रेम प्रस्तावों और सामाजिक दबावों से बचाव
- 03:43मोबाइल का सही उपयोग और सोचने की क्षमता
- 04:37नेगेटिव को पॉजिटिव में बदलने की कला
- 05:29समय का सदुपयोग और तनाव से बचाव
- 07:17संघर्ष को मौज बनाना और जीवन की सच्चाई
- 10:01लाइक-सब्सक्राइब से ऊपर शिक्षा और आत्मनिर्भरता
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
बस ये चार बात मेरी मान लो। पहला, सिर्फ शक्ति पर ध्यान दो। सिर्फ पावर किसी पे मत दो। किसी पे गर्लफ्रेंड जा रही है, जाने दो। हम दिलाएंगे तुमको। तुम आईएएस बन जाओ। तुम क्यों परेशान हो?
Speaker A
बॉयफ्रेंड जा रहा है, जाने दो। जो जा रहा है उसको जाने दो। किसी को ना तो समझाओ, ना किसी को पकड़ो। जब तक तुम्हारा जीवन खतरे में नहीं है, तब तक किसी से मत उलझो। मतलब ही नहीं है। उलझो ही मत।
Speaker A
और लड़कियों को तो खासकर मैं कह रहा हूं। तुम इस भारत में तभी तक सुरक्षित हो जब तक तुम्हारे पास शक्ति है। तुम्हारे पास तो ऑप्शन ही नहीं है। तुम्हें अगर स्वतंत्रता जाननी है क्या होती है, तो तुम्हें शक्ति
Speaker A
पाना पड़ेगा। तो तुम्हारे लिए तो जीवन और मस्ती से तैयारी करो। फालतू में शक्ति, पावर किसी भी कीमत पर नहीं। पढ़ने का मन कर रहा है, जिम चले जाओ। वहीं 4 घंटे रहो। शरीर की तो शक्ति बढ़ रही है। ध्यान करो।
Speaker A
रामायण पढ़ो, कुरान पढ़ो। कुछ तो पॉजिटिव जा रहा है दिमाग में। शक्ति सबको हटा दो अपने जीवन से। शक्ति किसी भी कीमत पर सुनो यार। किसी की बात को सुनो। कोई तुम्हें उल्टा-सीधा बोल रहा है, सुनो। मजा लो उसका भी।
Speaker A
तुम हर आदमी को जवाब देने जा रहे हो। तुमको तो हर आदमी को जवाब देना है फालतू का। तुमको कोई गाली दे रहा है, हमेशा वह तुम्हारा दुश्मन नहीं है। तुमको गुस्सा दिलाना चाहता है। क्योंकि गुस्से में दिमाग काम करना बंद कर देता है।
Speaker A
तुमको कोई प्रेम प्रपोज कर रहा है। हमेशा प्रेम नहीं है। तुमको उलझाना चाहता है। प्रेम है तो ₹2-4 लाख दे दो। बाद में मिलना है। जब मेरा एग्जाम वगैरह हो जाएगा, तब मैं बुलाऊंगा तुमको। कोई भी तुमको
Speaker A
प्रपोज करे, कह दो भैया 5 लाख दे दो और परीक्षा दे लें, फिर इस पर डिस्कस करेंगे। अभी मत छेड़ो। दूसरी चीज जो तुम ध्यान दो, समय। समय इससे तो कीमती चीज दुनिया में है ही नहीं। ये उस आदमी से जाके पूछो, जिसको डॉक्टर ने
Speaker A
कहा है कि चार दिन और जिंदा रहोगे। इतने लोग इसका दुरुपयोग करते हैं। अकेले बैठे रहो। अकेले अकेले मत पढ़ो। मत पढ़ो। अब तुम्हारा मोबाइल है, चेस खेलो उसमें। जितना चेस खेलोगे, सोचने की क्षमता बढ़ती जाएगी। कुछ मत करो मोबाइल में। रील मत
Speaker A
देखो। मोबाइल तुम्हें परेशान कर रहा है, चेस खेलो। चेस का मतलब? सोचने की क्षमता। इसी मोबाइल को तुम अपना दोस्त बना लो। यह तुम्हारे सोचने की क्षमता को इतना बढ़ा देगा। इसको छोड़ो मत। सुबह-सुबह मोबाइल उठाने का मन
Speaker A
कर रहा है, उठा लो और चेस खेलो। चाल चलोगे तो सोचना पड़ेगा ना। इससे भागो मत। ये मत कहो मोबाइल मेरा दुश्मन बन गया। चेस। 15-20 गेम खेल गए दिन भर में। 100 गेम खेल गए। इंटरनेशनल खिलाड़ी हो गए। नेशनल चैंपियन चेस।
Speaker A
रील देखने से तुम्हें कोई फायदा नहीं होगा और चेस को टॉप टॉप मॉडल में डाल दो कंप्यूटर में और तुम कंप्यूटर का दिमाग जानते ही हो। और अगर तुम साल भर बाद कंप्यूटर को हराने लगे, दिन भर में 100 गेम, क्या तुम नेशनल
Speaker A
इंटरनेशनल खिलाड़ी हो जाओगे? लेकिन रील देखने से तुम्हें कोई फायदा नहीं होगा। किसी भी चीज को तुम्हें पॉजिटिव बनाना है, उससे भागना नहीं है। ये बहुत बड़ी कला है दुनिया में। ये कला अखंडानंद त्रिपाठी को पता है मिर्जापुर वाले।
Speaker A
वो कुछ कलाएं जानता है, उसमें से एक कला ये है नेगेटिव को पॉजिटिव बनाना। उसकी एमिनेशन फैक्ट्री जल जाती है, सीएम को फोन करके कहता है कि आप कह दो सरकार ने किया है, आपकी पार्टी का नाम बढ़ेगा। देखो मुन्ना
Speaker A
नाराज है, मुन्ना दुखी है। वो दुखी नहीं है, वो अपने संधी को फोन कर रहा है। बाबूजी, आप फायदा उठा लो। मेरा तो नुकसान तुम्हारा फायदा और तुम्हारे फायदे में मैं अपना फायदा निकाल लूंगा। रचो, देखो स्ट्रेस फ्री
Speaker A
आदमी स्ट्रेस फ्री लॉन में नहा रहा है। लॉन में, लॉन में वो आदमी नहा रहा है। आईआईटी कैंपस के कोई लॉन में नहाएगा। डीन को देखो। डीन को खड़ाखड़ा सुन रहा है। बीच में एक डाक दिया कि वो कहता यह पेन बड़ी महंगी
Speaker A
है। स्पेस के लिए इन्वेंट की गई थी। कहता सर पेंसिल ले क्यों नहीं गए?
Speaker A
डीन का दिमाग खराब हो गया। टॉप करता है टॉप। डीन भी परेशान, चतुर्लिंगम भी परेशान। राजू और फरहान सबसे पीछे बैठे हैं। डीन कहता है इनको नौकरी नहीं मिलेगी। कहता मिलेगी सर। कैसी बातें कर रहे हो? सठिया गए हो।
Speaker A
डीन कहता है अगर इनको नौकरी मिल गई तो मैं अपनी मुंह से छिला दूंगा। कहता है ठीक है सर। दोनों को मिल जाती है। सोचो उसका झगड़ा स्कूल में किससे चल रहा है? डीन से। डीन कहता है कि मैं ऐसा पेपर बनाऊंगा कि ये
Speaker A
पास ही नहीं हुए। टीचर किससे लड़ रहा है? अपने स्टूडेंट से। और उस लड़कों की मदद कौन कर रहा है? डीन की बिटिया, वो लाके चाबी दे रही कि पेपर निकाल ले। तुम खेलना तो सीखो। तुम नाहक में टेंशन
Speaker A
लियो। समय समय को मत वेस्ट करो प्लीज। खड़े हो चाय की दुकान पे। गलत मार दी अतीक अहमद को, नहीं मानना चाहिए। तुम्हारे रिश्तेदार हैं। नहीं, नहीं, ऐसे ही गलत हो रहा है। कैटरीना कैफ को नहीं शादी करना चाहिए उससे।
Speaker A
कैटरीना कैफ किससे शादी की है? विक्की कौशल से। हां। विक्की कौशल बताओ। उसका मन वो किसी से शादी करे, कौवे से करे, बिल्ली से करे। तुम्हारा क्या लेना देना है? तुम काहे मरे यारा? अपने आप को तुम बहुत सिकंदर समझ रहे हो। लेडी है, औरत
Speaker A
की मर्जी। इसीलिए तो औरतों को कभी आजादी नहीं दी गई। उनकी मर्जी वो किसी को चुने। यही तो बात है। उनकी मर्जी। लक्ष्मी जी निकली समंदर से। देवता और असुर दोनों कह रहे शादी कर लो। जाके विष्णु जी
Speaker A
को चुन ली। उनकी मर्जी। और जितने लोग उनके साथ जबरदस्ती करते हैं, उनके अपने तरीके हैं टॉर्चर करने के। तुमको लौकी नहीं पसंद है, लौकी ही बनाएंगी। लौकी ही बनाएंगी। लौकी ही मिल रही थी। बाकी कह रहे थे आलू में जहर आ रहा है।
Speaker A
जाओ बिगाड़ लो जो बिगाड़ना है। चाय कहोगे बना दो। चाय बना दूध। फटा दूध, दूध फाड़ देंगे, नमक डाल देंगे उसमें थोड़ा सा चाय बनाके हल्का सा नमक डाल देंगे, दूध ही फट गया। बिगाड़ लो। हर आदमी को बदला लेना आता है, छोटा सा
Speaker A
बच्चा है, उसको तुम टॉर्चर करते हो तो तुम्हारा iPhone उठा के 14 मंजिलों से गिरा दिया, फिर तुम्हारी तरफ देख के मुस्कुरा रहा है कि अब मारो। समय का मिस यूज मत करो, मत करो। मत मोबाइल उठा लो, कोई बात नहीं। परचेस खेलो।
Speaker A
मोबाइल उठा लो, डॉक्यूमेंट्री सुनो। ऐसा कौन सा टॉपिक है जो मोबाइल में नहीं है? अभी डालो ना, रशियन रेवोल्यूशन, तुरंत वीडियो आ जाएगा। तो तुमको हर चीज को पॉजिटिव बना लेना है। समय संघर्ष मजा लेना शुरू कर दो।
Speaker A
कोई नहीं बचा, कोई कोई नहीं बचा, कोई कोई है ही नहीं, अपवाद है ही नहीं। तो जब भगवान राम अपवाद नहीं हैं, जिनको तुम भगवान कह रहे हो। भगवान कृष्ण अपवाद नहीं हैं। जब भगवान अपवाद नहीं हैं तो तुम अपवाद हो
Speaker A
गए? कभी नहीं होगे। अगर तुम बच रहे हो संघर्ष से तो समझ लो जिंदगी गलत ट्रैक पे जा रही है। कोई बचा ही नहीं। बाइट चली गई। जाने दो। कोई बचा ही नहीं। भगवान कृष्ण का एक बड़ा सा फोटो है मेरे
Speaker A
पास। कई लोगों का है। जब मैं उनका जीवन देखता हूं, बताओ जेल से जीवन शुरू हुआ। हमले होते रहे बचपन से। जीवन कहां से शुरू हुआ? जेल से। मां-बाप जेल में बंद हैं। मामा पीछे पड़ा हुआ है। फ्री निकला कि नहीं निकला? फ्री
Speaker A
निकला कि नहीं निकला? तुमको आईएएस नहीं बनने देंगे। मामा को ही डाल दिया। बुआ का लड़का गाली दे रहा है। कोई कोई दुश्मन परेशान नहीं कर रहा है। अपने ही हैं सब। तो तुम अपने जीवन में देखो, कोई तुम्हें
Speaker A
बाहरी परेशान नहीं कर रहा होगा। सब अपने हैं। सब द्रोपदी की साड़ी कौन उठा रहा है? अपने भाई। द्रोपदी की साड़ी कोई बाहरी आदमी उतार रहा है? कोई मुसलमान उतार रहा है?
Speaker A
द्रोपदी की जो साड़ी है, तब तो मुसलमान थे ही नहीं, तो अच्छा नहीं थे। नहीं तो कोई ना कोई एंगल जोड़ ही देते। मुसलमान [हंसी] कहने का मतलब यह है कि सब अपने हैं। जब भी जिसको परेशान किया, अपनों ने ही किया।
Speaker A
तो तुम भी अपने ही कर रहे हो। संघर्ष को तुम अपना मौज बना लो। क्योंकि अभी वो क्या कह रहा था, उसका महान रिया मनोज, उसने इन लोगों ने बड़ी अच्छी-अच्छी बातें की। उसने क्या कहा? मौज बना दो। जिसमें तुम्हें मजा आएगा, जिसमें
Speaker A
तुम कंफर्टेबल हो जाओगे, उसको और करोगे। और चौथा शब्द इंटरेस्ट। कुछ भी करो, अपने इंटरेस्ट को आगे रखो। इंसानियत एक अलग चीज है। कोई आदमी सड़क पे गिरा है। तुम उसको नहीं जानते हो। उसको अस्पताल पहुंचा दो। ये
Speaker A
इंसानियत है। बड़ी चीज है। वीडियो मत बनाने लगो तुरंत। आजकल तो एक्सीडेंट हो जा रहा है। लोग वीडियो बनाने लग रहे हैं। सिर्फ सड़क पर लोग नहीं, भीख मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पे भी मांग रहे हैं। प्लीज
Speaker A
लाइक एंड सब्सक्राइब। हमारी टीम है। उसने हमसे कहा कि आप एक बार अपील कर दीजिए लाइक एंड सब्सक्राइब। अरे मैंने कहा, कैमरा फोड़ के फेंक देंगे तुम्हारा बाहर। जितना बोलते हैं, बस उतना मुझे क्या बोलना है, यह तुम नहीं बताओगे।
Speaker A
हम जा हाथ जोड़े कि भैया हमारा वीडियो लाइक और भाड़ में जाओ तुम। पढ़ाई की है भीख मांगने के लिए। अंबेडकर कितनी बड़ी बात कहते हैं। शिक्षा शेरनी का दूध है। जो पिएगा वो दहाड़ेगा। और शिक्षा ले गए और चाहे भीख मांगे।
Speaker A
प्लीज लाइक एंड सब्सक्राइब। कोई कह रहा है एक डांसिंग वीडियो डाल दीजिए। बड़ी लाइक आ जाएगी। इतना मारेंगे ना जूते से। हां, कभी गोली-बारूद चलाते हुए शूट हो गई तो अलग बात है। क्या करना है, यह हम डिसाइड करेंगे।
Speaker A
और ना किसी का लाइक चाहिए और ना किसी का सब्सक्राइब। अब तो एक ही टाइम खाना खाते हैं। पहले तो दो खाते थे, अब एक। जब से सतगुरु को सुन लिए और पीना भी सीमित है। पहले 2 लीटर दूध पीते थे। अब एक लीटर
Speaker A
पीते। हां। ये लो, ये लो। और A2 दूध राजस्थान से आता है। ₹0 लीटर। इतना काम कर लो। बस ये चार, अपने इंटरेस्ट को आगे रखो। कुछ भी करो, अपने तुम्हारा रूम पार्ट।
Speaker A
इंटरेस्ट की बात नहीं। हर जगह नहीं लगाना है। तुम्हारे पिताजी कह रहे हैं कि यार हमारे साथ लखनऊ चले चलो जाओ उनके साथ। और सबसे ज्यादा ख्याल मां-बाप का रखो। सबसे ज्यादा एक घंटा अगर वो नहीं है तो कम से कम 10
Speaker A
मिनट तुम उनसे डेली बात करो। साथ में है तो तो फिर उनके साथ बैठो जरूर। कभी-कभी मां-बाप नहीं समझ पाते। तुमसे कुछ ऐसी बातें कहेंगे तुमको लगेगा कि यार क्या कह रहे हैं कि जल्दी सिलेक्शन ले लो अभी
Speaker A
कर लो अभी कर लो तो वह बुरे मानने वाली बात नहीं है वो नहीं समझ पा रहे हैं इस तैयारी में 2 साल लगता है लगता ही लगता है अगर कोई कायदे से करेगा और ना कायदे से करेगा तो 20 साल लगेगा
Speaker A
40 अटेम्प्ट है ना यूपीपीसीएस का इलाहाबाद में देखो पाषाण काल से हैं लोग और तुम्हें कई लोग मिलेंगे भैया हम मिर्पुर वाले उसमें रहते थे दो साल लगेगा दो साल अगर कायदे से तैयारी करो एक साल तैयारी दूसरे साल प्रैक्टिस
Speaker A
लगना ही लगना है कोई ऑप्शन है ही नहीं है ही नहीं एक साल तैयारी कर लो फिर एक साल प्रैक्टिस वो जो एक साल प्रैक्टिस है ना वो हाजमा कुछ नहीं करना है तुम्हें प्रैक्टिस बहुत बड़ी चीज है।
Speaker A
प्रीलिम्स 30 क्वेश्चन पर डे एक महीने में 900 क्वेश्चन 10 महीने में 9000 ओम [संगीत] ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम ओम
Speaker A
यदि [संगीत] आप चाहते हैं इसी तरह वीडियो मिलता रहे ग्लोबल पाथ ग्लोबल पाथ चैनल को सब्सक्राइब करना नहीं भूलें।
Topics:शक्तिप्रेरणाआईएएस तैयारीसमय प्रबंधनसकारात्मक सोचसंघर्षशतरंजस्वतंत्रतालक्ष्य निर्धारणमोटिवेशन





![How I write my Viral Scripts [Complete Breakdown] — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/30MO4LEf8cE/maxresdefault.jpg)





