Skip to content

25 YouTube Settings Killing Your Channel! (Proof 😱)

YouTube चैनल की हिडन सेटिंग्स और वीडियो अपलोड के प्रो तरीके से वीडियो वायरल कैसे करें, जानिए इस वीडियो में।

Key Takeaways

  • चैनल की हिडन सेटिंग्स वीडियो की वायरलिटी पर बड़ा असर डालती हैं।
  • टाइटल सबसे महत्वपूर्ण है, डिस्क्रिप्शन भी जरूरी है, लेकिन टैग्स का कोई खास फायदा नहीं।
  • YouTube स्टूडियो में सेटिंग्स को प्रोफेशनल तरीके से करना चाहिए।
  • स्पैमर कमेंट्स को रोकने से चैनल की विश्वसनीयता बढ़ती है।
  • सही सेटिंग्स और कंटेंट अपलोड करने से वीडियो के व्यूज और इंप्रेशंस बढ़ते हैं।

What the video covers

  • कम व्यूज आने के कारणों में सबसे खतरनाक चैनल की हिडन सेटिंग्स होती हैं।
  • दो नए चैनल बनाकर सेटिंग्स ऑन और ऑफ करके लाइव एक्सपेरिमेंट किया गया।
  • सेटिंग्स ऑन वाले चैनल की वीडियोस को ज्यादा इंप्रेशंस और व्यूज मिले।
  • टाइटल वीडियो को वायरल करने में सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।
  • डिस्क्रिप्शन की पहली एक-दो लाइनें वीडियो के सर्च रैंकिंग में मदद करती हैं।
  • टैग्स का वीडियो वायरल या सर्च में आने में कोई खास रोल नहीं होता।
  • YouTube स्टूडियो को Chrome ब्राउज़र में खोलकर सेटिंग्स को ठीक से करना जरूरी है।
  • चैनल सेटिंग्स को सही तरीके से समझकर और लागू करके वीडियो की पहुंच बढ़ाई जा सकती है।
  • स्पैमर कमेंट्स रोकने के लिए कमेंट मॉडरेशन सेटिंग्स का उपयोग करें।
  • एंड स्क्रीन और प्लेलिस्ट का सही उपयोग चैनल को प्रोफेशनल लुक देता है।

Answers

Questions about this video

YouTube वीडियो के व्यूज कम आने का मुख्य कारण क्या है?

वीडियो के कम व्यूज आने का मुख्य कारण चैनल की हिडन सेटिंग्स का सही न होना है, जो वीडियो को वायरल होने से रोकती हैं।

टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग्स में से कौन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है?

टाइटल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वीडियो को सर्च में लाने में सबसे बड़ा रोल निभाता है, डिस्क्रिप्शन भी सहायक होता है, जबकि टैग्स का कोई खास प्रभाव नहीं होता।

YouTube स्टूडियो में सेटिंग्स कैसे सही तरीके से करें?

YouTube स्टूडियो को Chrome ब्राउज़र में खोलकर, चैनल की सभी सेटिंग्स को ध्यान से समझकर और एक-एक करके लागू करना चाहिए ताकि वीडियो की पहुंच और वायरलिटी बढ़े।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
ना जाने अब तक आपने कितनी सारी वीडियोस अपलोड कर दी हैं। लेकिन इनमें से कोई भी वीडियो वायरल तो छोड़ो, किसी पे जीरो व्यू, किसी पे सात व्यूज, तो किसी पे एक व्यूज। अगर बहुत अच्छा हुआ तो 1000 व्यूज या 2000 व्यूज पे आकर वीडियो अपना दम तोड़ देती है।
00:15
Speaker A
मुझे अच्छे से पता है, इन चिल्लर व्यूज को देखकर आपको आगे वीडियोस बनाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता होगा। देखो, कम व्यूज आने के कई सारे कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे पहला और सबसे खतरनाक कारण है चैनल की कुछ हिडन सेटिंग्स को ठीक से न होना।
00:30
Speaker A
तो चलो आज एक लाइव एक्सपेरिमेंट करते हैं और देखते हैं कि क्या सच में ये सेटिंग्स वीडियो वायरल करने में हेल्प करती हैं या बस एक झूठ है।
00:44
Speaker A
तो सबसे पहले मैं दो बिल्कुल नए चैनल क्रिएट करूंगा। आप यहां स्क्रीन पर डेट देख सकते हो कि यह चैनल कब क्रिएट किया गया है।
00:59
Speaker A
और हां, एक बात याद रखना, अगर आपने अपना चैनल यह बकवास तरीके से क्रिएट किया है, तो व्यूज नहीं आएगा। आपकी वीडियो जीरो व्यूज पर या स्टक हो जाएगी।
01:14
Speaker A
तो चैनल क्रिएट करने से पहले आप एक बार मेरी इस वीडियो को जरूर देख लेना।
01:28
Speaker A
इसमें मैंने नए चैनल बनाकर उसे टेस्ट करके भी दिखाया है, जिसमें उसकी फर्स्ट वीडियो ही वायरल चली गई थी।
01:42
Speaker A
तो इस वीडियो के बाद उसको देखना मत भूलना।
01:56
Speaker A
तो मैं बिल्कुल उसी प्रो तरीके से नए चैनल क्रिएट कर लूंगा, जिसमें पहले चैनल का नाम मैं रखूंगा सेटिंग्स ऑन और दूसरे चैनल का नाम रखूंगा सेटिंग्स ऑफ।
02:09
Speaker A
अब पहचान के लिए इस सेटिंग्स ऑन वाले चैनल की प्रोफाइल पिक्चर में मैं एक ग्रीन कलर का सेटिंग्स का आइकॉन लगा दूंगा और इस सेटिंग्स ऑफ वाले चैनल पे मैं रेड कलर का सेटिंग्स आइकॉन प्रोफाइल में लगा दूंगा।
02:22
Speaker A
अब मैं सेटिंग्स ऑन वाले चैनल पे वो सारी वायरल सेटिंग्स को सही तरीके से ऑन और ऑफ करूंगा, जो मैं इस वीडियो में आगे आपको बताने वाला हूं। वहीं दूसरी तरफ सेटिंग्स ऑफ वाले चैनल की किसी भी सेटिंग्स के साथ मैं कोई भी छेड़छाड़ नहीं करूंगा।
02:36
Speaker A
उसको डिफॉल्ट ही छोड़ दूंगा। ओके। अब मैं दोनों चैनल्स को कुछ दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दूंगा ताकि मैंने जितनी भी नई सेटिंग्स की हैं, वो पूरी तरह से YouTube एल्गोरिदम में अपडेट हो जाएं। ओके?
02:51
Speaker A
तो चैनल क्रिएट किए हुए कुछ दिन हो गए हैं।
03:06
Speaker A
अब मैं दोनों चैनल्स पे बिल्कुल सेम शॉर्ट वीडियो अपलोड करूंगा। शॉर्ट्स इसीलिए क्योंकि उसको क्रिएट करने में कम टाइम लगता है ना।
03:19
Speaker A
इसलिए टेस्ट के लिए मैं शॉर्ट यूज कर रहा हूं। लेकिन अगर आप लॉन्ग वीडियो बनाते हैं तो आपको भी बिल्कुल यही सेम सेटिंग्स करनी हैं जो मैं इस वीडियो में बताऊंगा।
03:39
Speaker A
अब ध्यान से सुनो। सेटिंग्स ऑन वाले चैनल पे मैं इस शॉर्ट्स को एकदम प्रो तरीके से अपलोड करूंगा।
03:53
Speaker A
अगर आपको प्रो तरीके से शॉर्ट्स वीडियो अपलोड करना नहीं आता है तो इस वीडियो को जरूर देख लेना। इसमें मैंने प्रो तरीके से बताया है और लाइव वायरल करके दिखाया है।
04:07
Speaker A
तो जरूर देख लेना इस वीडियो को। इस वीडियो के बाद और सेटिंग्स ऑफ वाले चैनल पे मैं नॉर्मल तरीका से अपलोड करूंगा जैसे ज्यादातर क्रिएटर्स करते हैं।
04:19
Speaker A
ओके, अब कुछ दिन बाद देखते हैं कि कौन सा शॉर्ट्स वायरल होता है, सेटिंग्स ऑन वाला या सेटिंग्स ऑफ वाला।
04:32
Speaker A
जब मैंने कुछ दिन बाद इसका रिजल्ट देखा तो मैं एक बार फिर से हैरान हो गया। जरा स्क्रीन पर देखो।
04:44
Speaker A
जिस चैनल पर मैंने बिना सेटिंग्स ठीक किए शॉर्ट्स अपलोड किया था, उस पे YouTube ने किसी को इंप्रेशंस ही नहीं भेजा।
04:57
Speaker A
उसको मिले लिटरली जीरो व्यूज। और दूसरी तरफ सेटिंग्स ऑन वाले चैनल पे देखो 500 से भी ज्यादा व्यूज मिले, वो भी फर्स्ट शॉर्ट्स पे ही।
05:10
Speaker A
दोनों को मैंने सेम टाइम पे पब्लिश किया। दोनों चैनल्स को सेम टाइम पे क्रिएट किया। बस फर्क क्या था?
05:23
Speaker A
फर्क था चैनल को सही तरीके से क्रिएट करना और उसमें वो सारी हिडन सेटिंग्स करना जो एक्चुअली में आपके शॉर्ट्स और वीडियोस को वायरल करने में हेल्प करता हो।
05:36
Speaker A
तो अब तैयार हो जाओ और अपने चैनल की कुर्सी की पेटी बांध लो और निकल पड़ो सेटिंग्स ऑन की तरफ।
05:48
Speaker A
चलो एक बार फिर से एक एक्सपेरिमेंट करके आपके होश उड़ाते हैं। इस एक्सपेरिमेंट में हम देखेंगे कि सबसे ज्यादा पावरफुल कौन है? टाइटल, टैग्स या डिस्क्रिप्शन।
06:02
Speaker A
मैंने अपने पुराने चैनल पर एक लॉन्ग वीडियो अपलोड किया और मैंने बस तीन चीजें चेंज कीं।
06:15
Speaker A
टाइटल में मैं यह लंबा सा अजीब वर्ड लिखूंगा ताकि सर्च करने पर बस यही वीडियो आनी चाहिए।
06:30
Speaker A
डिस्क्रिप्शन के लिए मैं यह दूसरा वर्ड चुनूंगा और टैग्स के लिए तीसरा वर्ड।
06:45
Speaker A
सर्च करने से पहले आप इन सबको एक बार ध्यान से देख लो। सबके वर्ड्स अलग हैं। टाइटल का अलग, डिस्क्रिप्शन का अलग और टैग का अलग।
07:01
Speaker A
अब देखना यह है कि टाइटल के वर्ड्स को अगर मैं सर्च करूंगा और वीडियो आ जाए तो मैं मानूंगा कि टाइटल किंग है।
07:15
Speaker A
वैसे ही डिस्क्रिप्शन वाले वर्ड्स को सर्च करूंगा और वीडियो आ जाए तो मैं मानूंगा कि YouTube आपकी वीडियो को रैंक कराने में डिस्क्रिप्शन को भी स्ट्रांगली रीड करता है।
07:29
Speaker A
और ठीक वैसे ही अगर टैग वाले वर्ड से वीडियो आ गई तो मैं मानूंगा कि टैग भी बहुत इंपॉर्टेंट है।
07:43
Speaker A
चलो अब सर्च करके देखते हैं। सबसे पहले टाइटल वाले वर्ड्स को यहां पे पेस्ट करते हैं। आप देख लो। सेम वही वर्ड्स हैं।
08:01
Speaker A
ओके, अब सर्च करते हैं और यहां से वीडियो का ऑप्शन चुनते हैं।
08:15
Speaker A
वाह, फर्स्ट रैंक पे वीडियो आई। यानी टाइटल तो किंग है भाई आपकी वीडियो को वायरल कराने में।
08:27
Speaker A
ओके, अब आती है डिस्क्रिप्शन वाले वर्ड्स की बारी। तो मैं यहां से कॉपी कर लूंगा और यहां सर्च बार में पेस्ट कर दूंगा।
08:41
Speaker A
आप देख लो। वही वर्ड्स हैं जो हमने पहले डिस्क्रिप्शन में लिखे थे।
08:56
Speaker A
अब सर्च पे क्लिक करते हैं और यहां से वीडियो ऑप्शन चुनते हैं।
09:10
Speaker A
अरे वाह! डिस्क्रिप्शन में वॉश निकला आपकी वीडियो को वायरल कराने में।
09:23
Speaker A
चलो अब टैग को चेक करते हैं कि टैग कितना इंपॉर्टेंट है वीडियो का।
09:43
Speaker A
ओके। यहां से टैग वाले वर्ड्स को कॉपी कर लेता हूं। सेम वही वर्ड्स हैं जो हमने टैग में दिए थे।
09:57
Speaker A
और अब यहां पे उसको पेस्ट कर देंगे। एक बार फिर से वर्ड्स देख लो। टैग का ही है।
10:11
Speaker A
चलो अब सर्च पे क्लिक करते हैं। और यहां से वीडियो वाले ऑप्शन चुनते हैं।
10:24
Speaker A
अरे ये क्या? टैग की पावर को क्या हुआ?
10:37
Speaker A
ओहो, चलो यहां से फिल्टर भी लगा के देख लेते हैं। वीडियो पे लगाना सबसे अच्छा होगा।
10:51
Speaker A
ये क्या? YouTube ने तो सीधा लिख दिया, नो रिजल्ट्स फाउंड।
11:04
Speaker A
YouTube पर हजारों लोग ज्ञान देते हैं कि अपनी वीडियो में 10 टैग लगाओ, 20 टैग लगाओ, 50 टैग लगाओ।
11:22
Speaker A
इस वेबसाइट से टैग कॉपी करो। उस वेबसाइट से टैग जनरेट कराओ। तभी वीडियो रैंक करेगी।
11:36
Speaker A
लेकिन रैंक तो छोड़िए YouTube गुरुजी, वीडियो सर्च में भी नहीं आई।
11:49
Speaker A
खैर, आप लोग अब समझ गए होंगे कि टैग का वीडियो वायरल कराने में जीरो रोल है।
12:02
Speaker A
इस एक्सपेरिमेंट से हमें सीखने को मिला कि टाइटल तो किंग है ही आपकी वीडियो को सर्च में लाने के लिए और डिस्क्रिप्शन भी कम नहीं है।
12:21
Speaker A
खासकर आपके डिस्क्रिप्शन की पहली एक से दो लाइंस आपकी वीडियो को सर्च में लाने में बहुत हेल्प करती हैं, जिससे आपकी वीडियो के इंप्रेशंस बढ़ते हैं।
12:35
Speaker A
तो आगे से डिस्क्रिप्शन को भी सही से लिखना और आपने अभी-अभी लाइव एक्सपेरिमेंट में देखा कि यह टैग किसी काम का नहीं है।
12:50
Speaker A
इसलिए इसमें अपना दिमाग खराब करना बंद करिए। मन हो तो लिखो वरना छोड़ दो। वैसे भी इसका जीरो रोल है सर्च में लाने के लिए।
13:05
Speaker A
अगर किसी को एक्सपेरिमेंट खुद से करने का मन है तो मैं तीनों वर्ड्स अपने Telegram पे दे दूंगा और वहां से कॉपी पेस्ट करके चेक कर लेना।
13:19
Speaker A
अब जो भी सेटिंग्स मैं आपको बताऊंगा वो आप YouTube स्टूडियो Chrome पे अच्छे से कर पाओगे।
13:33
Speaker A
तो सबसे पहले अगर आपके पास मोबाइल फोन है तो चैनल को Chrome पे ओपन करने के लिए सबसे पहले Chrome पे टैप करके होल्ड करो।
13:47
Speaker A
अब आपके सामने कहीं पे ऐप इनफो का ऑप्शन दिखेगा या फिर एक छोटा सा इस तरह का आइकॉन दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
14:01
Speaker A
फिर आपको स्टोरेज का ऑप्शन ढूंढना है। अब आपको यहां से क्लियर डेटा पे क्लिक करके फ्री ऑफ स्पेस पे क्लिक करके ओके पे क्लिक कर देनी है।
14:15
Speaker A
अब इस क्लियर ऑल डेटा पे क्लिक करके ओके पे क्लिक कर देना है।
14:29
Speaker A
और यहां से बैक आ जाओ और क्लियर कैश पे भी क्लिक कर दो।
14:43
Speaker A
अब बैक आओ और Chrome ओपन करो। अब आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस दिख सकता है।
14:56
Speaker A
आप यहां पर क्लिक करके आपको अपने चैनल की Gmail को चुन लेनी है।
15:10
Speaker A
और कंटिन्यू एज पे क्लिक करो और यस पे क्लिक करो। कंटिन्यू करो और अलवेज पे क्लिक कर दो।
15:24
Speaker A
आप सर्च करो studio.com
15:38
Speaker A
ध्यान दो। एक भी लेटर गलत हुआ तो काम नहीं करेगा। इसलिए यह सेम टू सेम लिखना और सर्च पे क्लिक करो।
15:53
Speaker A
आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफेस ओपन हो जाएगा। यहां आप कंटिन्यू टू स्टूडियो पे क्लिक करिए।
16:08
Speaker A
आपके सामने YouTube स्टूडियो Chrome में ओपन हो जाएगा।
16:29
Speaker A
कुछ लोगों को YouTube स्टूडियो ओपन नहीं हो रहा होगा तो मैं Telegram पे इसका सेशन दे दूंगा और वहां पे देख लेना।
16:43
Speaker A
ओके, अब आपको यहां पे अपने प्रोफाइल पिक्चर पे क्लिक करो और स्विच अकाउंट पे क्लिक करो और वो चैनल चुनो जिसमें आप सेटिंग्स करना चाहते हैं।
16:56
Speaker A
एक बात का ध्यान दो। सबसे पहले सभी सेटिंग्स को देख लो। फिर दोबारा वीडियो देखना और सभी सेटिंग्स को साथ में करना।
17:15
Speaker A
इससे आप सभी सेटिंग्स को अच्छे से समझ पाओगे। अगर आप साथ-साथ में फर्स्ट बार देखते हुए करोगे तो आप कंफ्यूज हो जाओगे और आपको समझ में नहीं आएगा कि कहां पे कौन सी सेटिंग करनी है।
17:30
Speaker A
दोबारा देखते हुए सेटिंग्स को साथ-साथ करते जाना।
17:44
Speaker A
ओके, अब आते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे।
17:57
Speaker A
अब आप सोच रहे होंगे भाई इसका वायरल होने से क्या कनेक्शन? डायरेक्ट कनेक्शन शायद ना हो लेकिन इनडायरेक्ट कनेक्शन बहुत डेंजरस लेवल का है।
18:13
Speaker A
सर्च करें तो भी आपका ही चैनल टॉप पे आए। इस तरह से नाम लिखने के बाद अपने चैनल की कैटेगरी लिखो कि आप किस टाइप की वीडियोस क्रिएट करते हो। और अब आती है सबसे मेन चीज अपने कॉम्पिटिटर्स का नाम लिखना। आपको यहां कम से कम पांच कॉम्पिटिटर्स का नाम
18:28
Speaker A
लिखना है जिससे आपकी वीडियो उनकी ऑडियंस को दिखाई दे सकती है। एग्जांपल के लिए अगर मैं गेमिंग वीडियोस क्रिएट करता तो मैं अपने कीवर्ड्स में इन सबका नाम लिखता और अगर मैं एक्स मिलियनर वीडियोस क्रिएट करता तो मैं इन सब चैनल्स का नाम लिखता।
18:42
Speaker A
बेसिकली आप जिसकेजैसे वीडियोस क्रिएट करते हैं उन सभी बड़े क्रिएटर्स का नाम यहां जरूर लिख देना। इस YouTube एल्गोरिदम को डायरेक्ट सिग्नल मिलता है कि आपका कंटेंट एग्जजेक्टली किस ऑडियंस के लिए है और एल्गोरिदम आपके वीडियोस को बड़े यूटर्स के
18:56
Speaker A
वीडियोस के ठीक नीचे सजेस्टेड वीडियोस में भेजने लगता है। ओके अब चलते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे। अगर आपने इस सेटिंग को गलत तरीके से सेट कर दिया तो आपके चैनल को बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता। इसीलिए इस सेटिंग को ध्यान से समझना बहुत जरूरी है। इसको ठीक
19:15
Speaker A
करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स पे क्लिक करो। फिर चैनल पे जाओ और एडवांस्ड सेटिंग्स पे क्लिक करो। यहां YouTube आपसे क्लियर सवाल पूछता है कि क्या आप अपने चैनल को बच्चों के लिए बनाए गए चैनल के रूप में सेट करना चाहते हैं? यहां आपको दो
19:29
Speaker A
मेन ऑप्शंस मिलते हैं। पहले ऑप्शन का मतलब है हां, इस चैनल को बच्चों के लिए बनाए गए चैनल के रूप में सेट कर दें। मैं ज्यादातर बच्चों के लिए ही कंटेंट अपलोड करता हूं। और दूसरे ऑप्शन का मतलब है नहीं इस चैनल को बच्चों के लिए नहीं बनाया गया है। मैं
19:43
Speaker A
लगभग कभी भी बच्चों के लिए कंटेंट अपलोड नहीं करता। अब ध्यान से सुनो। अगर आप पहले वाले ऑप्शन यानी यस को चूज़ करते हैं तो YouTube आपकी वीडियो को सिर्फ 18 साल से कम एज के बच्चों तक ही भेजेगा। जिससे आपके वीडियोस पर कम व्यूज आना पक्का है।
19:58
Speaker A
क्योंकि 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को आपके वीडियो YouTube सजेस्ट ही नहीं करेगा। ऊपर से आपके वीडियो का कमेंट्स भी बंद कर देगा। लेकिन अगर आप नो वाले ऑप्शन को चूज़ करते हैं तो YouTube एज बैरियर को इग्नोर कर देगा। मतलब YouTube आपकी वीडियो
20:11
Speaker A
को बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको दिखाएगा। और सिंपल सी बात है जब ज्यादा लोगों को वीडियो दिखाई देगी तो व्यूज भी ज्यादा आएंगे। तो मुझे नहीं लगता कि कोई समझदार क्रिएटर यस वाले ऑप्शन को चूज़ करेगा। मेरा मानो तो आप हमेशा अपने चैनल के लिए नो को
20:25
Speaker A
ही सेलेक्ट करना। अब चलते हैं अगले सेटिंग पे। इसको सेट करने के लिए सेटिंग्स में जाओ। फिर अपलोड डिफॉल्ट्स पर क्लिक करो और बेसिक इनफो वाले सेक्शन में जाओ। थोड़ा नीचे स्क्रॉल करो। यहां आपको विजिबिलिटी का ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको तीन ऑप्शन मिलते हैं। पब्लिक, प्राइवेट और
20:46
Speaker A
अनलिस्टेड। लेकिन मेरी बात मानना सबसे बेस्ट रिजल्ट हमेशा अनलिस्टेड में ही आते हैं। क्योंकि वीडियो को अनलिस्टेड रखने से आपको अपनी वीडियो के एसईओ करने का अनलिमिटेड टाइम मिल जाता है। अगर आप डायरेक्ट पब्लिक सेलेक्ट करके अपलोड कर
21:00
Speaker A
दोगे तो वीडियो अपलोड होते ही तुरंत लोगों तक चली जाएगी। फिर आपके पास शांति से एसइओ करने का टाइम ही नहीं बचेगा और बिना सही एसइओ वीडियो पर व्यूज कम आएंगे या फिर नहीं भी आ सकते हैं। तो एक प्रो क्रिएटर की तरह सबसे अच्छा यही रहेगा कि आप इसे
21:14
Speaker A
हमेशा अनलिस्टेड पर ही सेट कर दीजिए। जब आपका पूरा एसइओ और थंबनेल रेडी हो जाए तब आराम से मैनुअली वीडियो को पब्लिश कर दीजिए। ये सेटिंग YouTube के एल्गोरिदम को आपके वीडियो की भाषा समझाने में हेल्प करती है।
21:31
Speaker A
जिसे YouTube आपके वीडियो के लिए एकदम सही ऑडियंस ढूंढता है। इसको ऑन करने के लिए वाईटी स्टूडियो के सेटिंग्स पे क्लिक करो। फिर अपलोड डिफॉल्ट्स में आकर एडवांस्ड सेटिंग्स में आओ। यहां आपको वीडियो लैंग्वेज देखने को मिलेगा। आप जिस
21:45
Speaker A
लैंग्वेज में वीडियो क्रिएट करते हैं जैसे हिंदी उसी लैंग्वेज को चूज़ करके। इसके ठीक नीचे एक और ऑप्शन है टाइटल एंड डिस्क्रिप्शन लैंग्वेज। यहां आप इंग्लिश, इंडिया को चूज़ कर लीजिए या फिर हिंदी को। बेसिकली आप जिस भाषा में अपनी
21:57
Speaker A
डिस्क्रिप्शन टाइप करते हैं, वही लैंग्वेज चूज़ करनी है एंड सेव पे क्लिक कर दो। ओके, अब चलते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे। ये सेटिंग सच में आपका बहुत टाइम बचाती है। देखो आप कुछ ऐसी चीजें जिसे अफिलिएट लिंक्स, सब्सक्राइब करने की अपील या अपने सोशल मीडिया का लिंक्स आप अपनी हर एक
22:17
Speaker A
वीडियो के डिस्क्रिप्शन में इन सबको बार-बार लिखते हो। लेकिन इस सेटिंग की मदद से आप जो भी टेक्स्ट या लिंक्स अपनी हर वीडियो में रखना चाहते हो उसे बस एक बार यहां लिख दो। अब इसके बाद जब भी आप कोई नए वीडियो अपलोड करोगे तो ये सब आपके
22:31
Speaker A
डिस्क्रिप्शन में पहले से लिखा हुआ आएगा। और हां आप चाहो तो नए वीडियो अपलोड करते टाइम इसको अपने हिसाब से एडिट या चेंज भी कर सकते हो। इसको सेट करने के लिए वाईटी स्टूडियो के सेटिंग में जाओ। अपलोड डिफॉल्ट्स पे क्लिक करो। यहां बेसिक इनफो
22:44
Speaker A
में आपका डिस्क्रिप्शन का एक बड़ा सा बॉक्स दिखेगा। इसमें आप जो भी चाहते हो वह एक बार में लिख देना। जैसे अपने दूसरे चैनल का लिंक या अपने Instagram, Telegram या WhatsApp का लिंक यहां पे पेस्ट कर दो। इससे आपको व्यूज और फॉलोवर्स को फायदा
22:58
Speaker A
मिलता रहेगा और बार-बार लिखना भी नहीं पड़ेगा। ओके अब चलते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे। पहली वीडियो अपलोड करने से पहले आपको इस सेटिंग को ऑन करना ही करना है क्योंकि इसके बिना ना तो आप अपनी वीडियो पर कस्टम थंबनेल लगा सकते हो ना ही लाइव स्ट्रीम कर
23:17
Speaker A
सकते हो और ना ही 15 मिनट से ज्यादा लंबी वीडियो अपलोड कर सकते हो। इसको इनेबल करने के लिए नीचे वाले सेटिंग पे क्लिक करो। देन चैनल के ऑप्शन पे आओ। अब इस फीचर एलिजिबिलिटी पे क्लिक करो। अब स्टैंडर्ड फीचर्स के नीचे वाले इस आइकन पे क्लिक
23:31
Speaker A
करो। आपके सामने वेरीफाई फोन नंबर का ऑप्शन दिख रहा होगा। आपको इस पे क्लिक करना है। यहां आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी से वेरीफाई करना है। अगर आपके खुद के नंबर पर कोई एरर आए या लिमिट पूरी हो गई हो तो आप अपने किसी दोस्त या फैमिली
23:46
Speaker A
मेंबर का नंबर भी दे सकते हो क्योंकि यह सिर्फ ओटीपी वेरिफिकेशन है। ओटीपी डालने के बाद जब आप बैक आओगे तो यह सेकंड फीचर्स इनेबल्ड दिखने लगेगा। अब आते हैं सबसे मेन तीसरे ऑप्शन पर एडवांस्ड फीचर्स। इसको इनेबल करने के लिए एक्सेस फीचर्स पे क्लिक
24:01
Speaker A
करिए। यहां क्लिक करते ही आपको तीन ऑप्शंस दिखेंगे। पहला है वीडियो वेरिफिकेशन, दूसरा है गवर्नमेंट आईडी और तीसरा है चैनल हिस्ट्री। मेरा एक पर्सनल सजेशन है। थर्ड ऑप्शन चैनल हिस्ट्री को कभी मत चूज़ करना क्योंकि इसके थ्रू फीचर इनेबल करने में 2
24:15
Speaker A
महीने तक का टाइम लग सकता है और होगा या नहीं इसकी भी कोई गारंटी नहीं होती। अगर आपके पास गवर्नमेंट आईडी जैसे वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस है तो आप सेकंड ऑप्शन चूज़ करके अपनी आईडी का फोटो अपलोड कर सकते हो। लेकिन अगर आपके पास यह सब
24:30
Speaker A
रेडी नहीं है तो पहले ऑप्शन यानी वीडियो वेरिफिकेशन सबसे बेस्ट और सबसे आसान तरीका है। बस पहले ऑप्शन को चूज़ करो। नेक्स्ट पे क्लिक करो। फिर गेट ईमेल पे क्लिक करो। अब YouTube ने आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा है। अपने फोन में Gmail ऐप ओपन करो।
24:46
Speaker A
और ध्यान रखना कि वहां वही ईमेल आईडी लॉगिन हो जिस पर आपका चैनल है। वहां YouTube की तरफ से एक मेल आया होगा। उसे ओपन करो और स्टार्ट वेरिफिकेशन पे क्लिक करो। अगर लिंक ओपन करते ही आपके सामने कुछ अजीब सा इंटरफेस आए तो ऊपर इन थ्री डॉट्स
25:02
Speaker A
पर क्लिक कर डेस्कटॉप साइट को अनचेक कर दो। फिर आपके सामने सही स्क्रीन आ जाएगी। लेकिन हां कुछ लोगों को एक प्रॉब्लम आ सकती है कि स्टार्ट वेरिफिकेशन पे क्लिक करने पर लिंक ओपन ही ना हो। तो टेंशन मत लो। इसका सशन मैंने अपने Telegram चैनल पर
25:16
Speaker A
अपलोड कर दिया है। वहां जाकर देख लेना। ओके। अब वापस पॉइंट पे आते हैं। जब सही इंटरफ़ेस दिखे तो थोड़ा नीचे स्क्रॉल करो। बॉक्स पे टिक करके आई एग्री पे क्लिक करो। फिर थोड़ा और नीचे आकर नेक्स्ट दबा दो। यहां आपसे कैमरा अलव करने के लिए बोलेगा।
25:31
Speaker A
उसे अलव कर दो। कुछ ही देर में कैमरा का इंटरफेस ओपन हो जाएगा। अब ध्यान से सुनो। वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले इन बातों को ध्यान रखना। नहीं तो आपका वेरिफिकेशन रिजेक्ट हो सकता है। सबसे पहले आपका बैकग्राउंड क्लीन होना चाहिए। या कोई एक
25:45
Speaker A
कलर का दीवार हो या कोई कपड़ा हो। आपके फेस पे बहुत ज्यादा लाइट नहीं होनी चाहिए। बस फेस ठीक से दिखना चाहिए। और हां टेंशन मत लो। यहां कोई शादीवादी में जाना नहीं है। बस एक 6 सेकंड की वीडियो ही तो रिकॉर्ड करनी है। तो थोड़ा वालवाल को
25:58
Speaker A
सरिया लो ताकि आपका फेस पूरा सही से डिटेक्ट हो सके। पहले मैं स्क्रीन पर करके दिखाता हूं। फिर आप ट्राई करना। जब आप स्टार्ट पे क्लिक करोगे तो वीडियो रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी। अब अपने फेस को धीरे-धीरे राइट साइड में टर्न करो और फेस
26:12
Speaker A
को इस पोजीशन में होल्ड करके रखो। जब तक स्क्रीन पर होल्ड स्टील लिखा हुआ हट ना जाए। फिर जब वहां एरो का आइकॉन आए तो अपने फेस को धीरे से लेफ्ट साइड में टर्न करो और होल्ड करके रखो। जैसे यहां ग्रीन टिक लग जाए समझ जाओ कि काम हो गया। यह
26:27
Speaker A
ऑटोमेटिक आपकी वीडियो अपलोड कर देगा एंड यहां आपको पेंडिंग दिखाई देने लगेगा। अब बस 24 घंटे का वेट करो। आपका एडवांस्ड फीचर्स ऑन हो जाएगा। यह एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक है जो कि डेड चैनल को वापस जिंदा कर सकती है। देखो
26:46
Speaker A
कभी-कभी क्या होता है कि हमारे चैनल पर सब्सक्राइबर्स तो बहुत होते हैं लेकिन वो अब एक्टिव नहीं होते। जब हम कोई नए वीडियो अपलोड करते हैं तो YouTube का डिफॉल्ट सिस्टम सबसे पहले उन्हीं पुराने सब्सक्राइबर्स को नोटिफिकेशन भेजता है और
26:59
Speaker A
उनकी फीड में वीडियो दिखाता है। अब क्योंकि वह लोग एक्टिव नहीं है या उनका इंटरेस्ट बदल गया है। वह आपकी वीडियो पर क्लिक नहीं करते। इसका रिजल्ट क्या होता है? शुरुआत के एक या 2 घंटे में ही आपके वीडियो का सीटीआर एकदम धड़ाम से नीचे गिर
27:13
Speaker A
जाता है। सीटीआर यानी क्लिक थ्रू रेट को मैंने इस वीडियो में समझाया है। आप चाहो तो जाकर देख लेना। पर अभी मोटा-मोटा समझो कि जब YouTube आपकी वीडियो 100 लोगों को दिखाता है और उसमें से सिर्फ 10 लोग उस पे क्लिक करते हैं तो YouTube इसको 10%
27:28
Speaker A
सीटीआर मानता है। वही 100 में से 20 लोग क्लिक करें तो सीटीआर 20% हुआ और किसी भी वीडियो का वायरल होने के लिए उसका सीटीआर कम से कम 8 से 10% जरूर होना चाहिए। जब YouTube आपके सब्सक्राइबर्स को नोटिफिकेशन भेजता है तो वहां भी यह सीटीआर काउंट होता
27:44
Speaker A
है। सबसे पहले YouTube आपके सब्सक्राइबर्स पर ही वीडियो टेस्ट करता है और अगर उन्होंने ही नोटिफिकेशन इग्नोर कर दिया तो सीटीआर गिर जाता है और YouTube एल्गोरििदम को लगता है कि वीडियो बेकार है। वो आगे नए लोगों तक इसे भेजना बंद कर देता है और
27:57
Speaker A
आपकी मस्त वीडियो वहीं डेड हो जाती है। तो इस प्रॉब्लम का सॉलिड स्यूशन क्या है? जब भी आप पीसी या Chrome ब्राउज़र से अपनी नए वीडियो अपलोड करते हैं तो डिटेल्स वाले पेज पर सबसे नीचे स्क्रॉल करके शो मोर पे क्लिक करो। यहां आपको एक टिक किया हुआ
28:13
Speaker A
ऑप्शन दिखेगा। पब्लिश टू सब्सक्रिप्शन फीड एंड नोटिफाई सब्सक्राइबर्स। अगर आपको लगता है कि आपके सब्सक्राइबर्स डेड है और व्यूज नहीं आ रहे तो अपलोड करते टाइम इस बॉक्स को तुरंत अनटिक कर दो। अब इसका जादू देखो। YouTube आपकी वीडियो का नोटिफिकेशन उन
28:30
Speaker A
पुराने सब्सक्राइबर्स को भेजेगा ही नहीं जिससे आपका सीटीआर शुरुआत में डाउन नहीं होगा। इसकी जगह YouTube आपकी वीडियो को फोर्स करके सीधा नए लोगों को ब्रॉज फीचर और सजेस्टेड वीडियोस में पुश करेगा और जब फ्रेश ऑडियंस आपके नए टॉपिक को देखेगी तो
28:45
Speaker A
आपका चैनल वापस से वायरल ट्रैक पर आ जाएगा। लेकिन एक प्रो वार्निंग ध्यान से सुनो। यह सेटिंग आपको तभी दिखाई देगी जब आप वीडियो को अपलोड कर रहे होते हो। एक बार वीडियो पब्लिश हो गई तो आप इस सेटिंग को ऑन या ऑफ नहीं कर पाओगे। और हां अगर
29:01
Speaker A
आपका चैनल एकदम नया है तो आप इस ट्रिक को यूज मत करना। नए चैनल्स वाले इस ऑप्शन को ठीक यानी ऑन ही रहने देना क्योंकि शुरुआत में आपको अपने हर एक सब्सक्राइबर्स तक वीडियो पहुंचाना जरूरी होता है और नए चैनल्स पर ऑडियंस डेड नहीं होते। तो अब
29:17
Speaker A
चलते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे। यह कोई नॉर्मल YouTube सेटिंग नहीं है बल्कि एक ऐसी सीक्रेट ट्रिक है जिसका यूज करके प्रो क्रिएटर्स अपनी बाहर की ऑडियंस को सीधा सब्सक्राइबर्स में कन्वर्ट करते हैं। नॉर्मली होता क्या है कि जब आप अपने चैनल की लिंक किसी को भेजते हो तो लोग
29:37
Speaker A
लिंक पे क्लिक करते हैं। चैनल देखते हैं और बिना सब्सक्राइब किए वापस आ जाते हैं। लेकिन कैसा हो? अगर आपके लिंक पर कोई क्लिक करे तो उसको स्क्रीन पर सबसे पहले एक बड़ा सा सब्सक्राइब करने का पॉपअप आ जाए जिससे उनका ध्यान सबसे पहले सीधा
29:51
Speaker A
सब्सक्राइब बटन पर जाए। इसे करने के लिए आपको वाईटी स्टूडियो में जाने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपने चैनल के होम पेज पर जाना है और अपने चैनल का लिंक कॉपी करना है। अब उस लिंक में से कुछ पार्ट को हटा देना है। आपके लिंक में एक क्वेश्चन मार्क
30:05
Speaker A
दिख रहा होगा। अब वहां तक आखिर से हटा दो। अब आखिरी में बिना कोई स्पेस दिए आपको बस एक छोटा सा कोड टाइप करनी है। क्वेश्चन मार्क सब अंडरस्कोर कंफर्मेशन इक्वल टू वन। ध्यान दो। इतना सेम टू सेम लिखना। बस आपका ऑटो सब्सक्राइब लिंक तैयार है। अब आप
30:22
Speaker A
इस लिंक को अपने चैनल के डिस्क्रिप्शन में, Instagram के बायो में या दोस्तों के साथ शेयर करो। जो भी इस लिंक पर क्लिक करेगा उसके सामने सीधा सब्सक्राइब करने का एक पॉपअप आएगा। फॉर एग्जांपल देखो अगर मैं WhatsApp पे नॉर्मल चैनल का लिंक भेजूंगा
30:35
Speaker A
तो बस मेरे चैनल ओपन होगा। वही अगर मैं अपने चैनल के लिंक के आगे ए लगा दूंगा तो देखो जैसे ही मैं उसको भेजूंगा और वो क्लिक करेगा तो उसके सामने सब्सक्राइब करने का पॉपअप आ जाएगा और यहां ज्यादातर लोग सब्सक्राइब पे ही क्लिक करते हैं। इस
30:48
Speaker A
एक छोटी सी ट्रिक से आपका सब्सक्राइबर्स कन्वर्जन रीड डबल हो सकता है और इस ट्रिक को यूज़ करने में डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि यह YouTube का ही ऑफिशियल यूआरएल फीचर है जो उन्होंने खुद क्रिएटर्स के लिए बनाया था ताकि वह अपने चैनल को प्रमोट कर
31:02
Speaker A
सके तो इसको यूज करना बिल्कुल सेफ है। डरने की कोई बात नहीं। सच कहूं तो YouTube पर ऐसे कई सारे YouTube गुरुज घूम रहे हैं जो इस सेटिंग को गलत सेट करने के लिए बोलते हैं। उन्हें लगता है कि अगर मैं यहां पे यूएसए सेलेक्ट
31:17
Speaker A
कर लूंगा तो मेरे व्यूअर्स अमेरिका से आएंगे और मुझे आरपीएम हाई मिलेगा। लेकिन यह एकदम बकवास और फेक ट्रिक है। ऐसी गलती गलती से भी मत करना। देखो होता क्या है?
31:27
Speaker A
जब आपका चैनल ग्रो होने लगता है और मोनेटाइजेशन के लिए जाता है तब Google एडसेंस में आपसे एक टैक्स फॉर्म फिल करवाने के लिए कहा जाता है। अगर आपने यहां लालच में आकर गलत कंट्री सेलेक्ट किया होगा तो आप उस कंट्री का टैक्स फॉर्म कभी
31:40
Speaker A
भर ही नहीं पाओगे और आपके YouTube की सारी मेहनत और कमाई वहीं फंस जाएगी। इसीलिए प्लीज यहां हमेशा अपनी ओरिजिनल कंट्री ही चूज़ करें। इसको सेट करने के लिए वापस सेटिंग्स में आओ। फिर चैनल पे क्लिक करो। यहां बेसिक इनफो वाले सेक्शन में सबसे
31:55
Speaker A
पहला ऑप्शन ही आपको कंट्री ऑफ रेजिडेंस का ऑप्शन मिलेगा। इस पे क्लिक करके अपनी कंट्री जरूर सेलेक्ट कर लो ताकि कोई फ्यूचर में प्रॉब्लम ना हो और आपको मोनेटाइजेशन के टाइम पर आपको कोई दिक्कत भी ना हो। अब आते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे।
32:13
Speaker A
इस सेटिंग से आप अपने व्यूअर्स को वही वीडियो दिखा सकते हो जो उन्हें पसंद आएगी। इसको सेट करने के लिए वाईटी स्टूडियो में लेफ्ट साइड स्क्रॉल करके कस्टमाइजेशन पे क्लिक करो और लेआउट वाले टैब में आओ। यहां सबसे पहले आपको फॉर यू का एक नया सेक्शन
32:27
Speaker A
दिखेगा। सबसे पहले तो इसके आगे बैनर टॉगल को ऑन कर दो। अब इसका जादू देखो। इसको ऑन करने से YouTube का स्मार्ट एल्गोरिदम आपकी सारी वीडियोस में से खुद पता लगाएगा कि आपके चैनल पर आने वाले उस व्यूअर्स का इंटरेस्ट किस चीज में है और YouTube उसको
32:41
Speaker A
वही वीडियोस सबसे ऊपर सजेस्ट करेगा। मेरा मानो तो इस फॉर यू सेक्शन को हमेशा सबसे ऊपर ही रखना। अब इसके मोर सेटिंग्स पे क्लिक करो और ध्यान रखना कि यहां सारे ऑप्शन ऑन हो। खास करके वीडियोस और श्स और नीचे इसको ऑल कंटेंट पे सेलेक्ट करके डन
32:58
Speaker A
पे क्लिक कर दो। अब आती है चैनल को एकदम प्रो लुक देने की बारी। यहां सेक्शन को एक परफेक्ट लाइन में अरेंज करना बहुत जरूरी है। सबसे पहले फॉर यू होना चाहिए। उसके ठीक नीचे वीडियोस का टैब रखो। अगर यहां श्स का टैब गलती से ऊपर है तो उसको पकड़
33:13
Speaker A
कर नीचे ड्रैग करो। आपके चैनल का सीक्वेंस कुछ इस तरह होना चाहिए। सबसे पहले फॉर यू फिर वीडियोस फिर श्स उसके बाद प्लेलिस्ट फिर कोलैबोरेशन उसके बाद कम्युनिटी पोस्ट और सबसे लास्ट में लाइव स्ट्रीम्स। आप चाहो तो ऐड सेक्शन पे क्लिक करके और भी
33:28
Speaker A
सेक्शन ऐड कर सकते हो। बस इसको सेट करके ऊपर से पब्लिश कर दो। अब आपका चैनल एल्गोरिदम की नजर में एकदम परफेक्ट एसइओ ऑप्टिमाइज बन चुका है। अब जो भी नए व्यूअर्स आएंगे उसको आपका चैनल एकदम प्रोफेशनल ब्रांड लगेगा।
33:49
Speaker A
YouTube का नए रूल्स इतने स्ट्रिक्ट हो गए हैं कि अगर आपने वीडियो अपलोड करते टाइम इस सेटिंग को इग्नोर किया तो आपका चलता फिरता चैनल का रीच डाउन हो सकता है और आपको पता भी नहीं चलेगा। जब आप वीडियो अपलोड करते हो तो नीचे आपको एक सेटिंग
34:03
Speaker A
मिलता है ऑल्टेड कंटेंट का जिसमें YouTube आपसे सीधा पूछता है कि क्या आपने इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया है जो रियल लगता है पर असल में एआई से बनाया गया है। अब यहां 99% लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि इसे यस करें या नो ध्यान से सुनिए। अगर
34:18
Speaker A
आपने अपनी वीडियो में सिर्फ नॉर्मल थोड़ा बहुत एआई वीडियो क्लिप्स का यूज किया है और वॉइस आपकी है और उस क्लिप्स में किसी सेलिब्रिटी का चेहरा नहीं है या आप समझाने के लिए थोड़ा बहुत एआई क्लिप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको नो सिलेलेक्ट
34:31
Speaker A
करना है। लेकिन अगर आपने किसी रियल इंसान की आवाज को एi से क्लोन कराया है या फिर किलिंग या हिक्सफील्ड जैसे एडवांस एआई टूल्स का यूज़ करके कोई ऐसी वीडियो बनाई है जो बिल्कुल असली लग रही हो और वो एi हेल्थ और वेल्थ के बारे में कुछ बता रहे
34:44
Speaker A
हो तो आपको यहां यस सेलेक्ट करना है। अगर आपने चला के दिखाई और रियलिस्टिक एआई यूज़ करने के बाद भी इसको नो रखा तो ध्यान रखना YouTube का एi सिस्टम बहुत स्मार्ट है। वो आपकी वीडियो को पकड़ लेगा और सीधा आपके चैनल की रीच और इंपेशंस को डेट कर देगा।
34:59
Speaker A
इसीलिए YouTube के इस रूल के साथ कभी खिलवाड़ मत करना। अब चलते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे। देखो अगर आपका चैनल नया है तो इस चैनल डिस्क्रिप्शन या अबाउट सेक्शन को हल्के में बिल्कुल भी मत लेना। तो आपको YouTube की छोटी से छोटी सेटिंग्स को भी बहुत
35:19
Speaker A
अच्छे से करना चाहिए ताकि वीडियो वायरल होने में आपके चैनल की कोई भी सेटिंग रुकावट पैदा ना करें। यहां चैनल डिस्क्रिप्शन में 90% नए क्रिएटर्स सिर्फ इतना लिखते हैं कि हाय वेलकम टू माय चैनल। प्लीज सब्सक्राइब कर दो। यहां तक आ ही गए
35:33
Speaker A
हो तो सब्सक्राइब कर लो भाई। भाई, यह सब लिखना आपके चैनल के एसइओ को सीधा नीचे गिराता है। YouTube आपसे चैनल डिस्क्रिप्शन इसलिए लिखने को बोलता है ताकि एल्गोरििदम आपके कंटेंट को अच्छे से समझ सके और आपके लिए एकदम सही ऑडियंस ढूंढ
35:47
Speaker A
सके और सबसे बड़ी बात यह है कि आपके चैनल की सर्च रिजल्ट्स को बेटर कर देता है। साथ ही जो भी नए ऑडियंस आपके चैनल पर आती है, वह पढ़कर जान पाती है कि आप किस तरह का कंटेंट क्रिएट करते हैं। इसीलिए इसको प्रोफेशनलली लिखना बहुत जरूरी है। इसको
36:02
Speaker A
सेट करने के लिए वायटी स्टूडियो में कस्टमाइजेशन पर क्लिक करो और प्रोफाइल टैब में आकर नीचे स्क्रॉल करो। यहां आपको अपने चैनल के बारे में डिटेल्स में लिखना है। अगर आपके माइंड में कुछ नहीं आ रहा है कि लिखना क्या है तो टेंशन मत लो। मैं अपने
36:16
Speaker A
tlegram चैनल पर एक सीक्रेट प्र्प दे दूंगा। आपको बस उसमें अपने चैनल का नाम, कैटेगरी और अपना बिजनेस ईमेल डालकर Google जेमिनी आई को भेज देना है। वो आपके लिए एकदम परफेक्ट और एसइओ फ्रेंडली चैनल डिस्क्रिप्शन लिख देगा। इसको यहां पेस्ट
36:30
Speaker A
करते ही आपके चैनल का अबाउट सेक्शन एसइओ फ्रेंडली बन जाएगा और आपका चैनल सर्च में आने लगेगा और YouTube स्टार्टिंग से ही आपके वीडियोस पर हाई इंपेशंस भेजना स्टार्ट कर देगा। जब आपका चैनल थोड़ा ग्रो होने लगता है तो आपने नोटिस किया होगा कि कमेंट्स में
36:51
Speaker A
अजीब-अजीब वोट्स और फेक अकाउंट्स आकर लिंक्स डालने लगते हैं। जैसे मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो या फिर सीधा किसी स्कैम वेबसाइट का लिंक डाल देते हैं। इससे आपके वीडियो पर बहुत बुरा इंपैक्ट पड़ता है। देखो YouTube का एल्गोरिदम इन स्पैम और
37:05
Speaker A
कचरे से बहुत नफरत करता है। अगर आपके कमेंट सेक्शन में ऐसे स्पैम लिंक्स जमा हो रहे हैं तो एल्गोरिदम को लगता है कि एक स्पैममी वीडियो है जो YouTube की ऑडियंस के लिए सही नहीं है और नतीजा क्या होता है? YouTube आपके वीडियो के इंपेशंस वहीं
37:18
Speaker A
के वहीं रोक देता है जिसकी वजह से वो वीडियो वायरल नहीं हो पाती। इसीलिए इस कचरे को रोकना बहुत जरूरी है। इसको ब्लॉक करने के लिए वाईटी स्टूडियो के सेटिंग्स में आओ। फिर कम्युनिटी वाले ऑप्शन पे क्लिक करो। यहां स्क्रॉल करके सबसे नीचे आ
37:31
Speaker A
जाओ। यहां आपको लिंक टेक्स्ट के ठीक नीचे होल्ड कमेंट्स वि हैशटग्स एंड यूआरएल्स फॉर रिव्यू का एक छोटा सा बॉक्स दिखेगा। बस इस बॉक्स को टिक कर देना और सेटिंग को सेव कर देना। अब इसका जादू देखो। अगर कोई भी स्पैमर, बोट या इंसान आपकी कमेंट्स में
37:46
Speaker A
किसी भी वेबसाइट या वीडियो का लिंक पेस्ट करेगा तो वो कमेंट्स ऑटोमेटिकली हाइड हो जाएगा और पब्लिक नहीं होगा। आपका कमेंट सेक्शन एकदम क्लीन और जेन्युइन रहेगा। और एक क्लीन कमेंट सेक्शन का मतलब है YouTube की नजर में एक हाई क्वालिटी ट्रस्टेड
38:00
Speaker A
चैनल। कुछ YouTube गुरुज बोलते हैं कि सेटिंग को ऑन कर देने से व्यूज बढ़ जाता है क्योंकि उनको लगता है कि अगर हम अपने डाटा एi कंपनीज को यूज करने देंगे तो शायद हमारी वीडियोस और ज्यादा लोगों तक जाएगी और व्यूज बढ़ेंगे। लेकिन भाई एकदम गलतफहमी
38:22
Speaker A
है। एi मॉडल्स आपके वीडियो का लिंक किसी को नहीं दिखाते। वह बस आपकी मेहनत, आपकी आवाज और आपके कंटेंट को फ्री में यूज़ करके अपने एयर टूल्स को स्मार्ट बनाते हैं। इससे आपको एक भी यूज़ का फायदा नहीं मिलता। उल्टा कल को कोई और आपकी आवाज को
38:37
Speaker A
एआई से क्लोन बनाकर आपका कंपटीिटर बन सकता है। अपने कंटेंट को इस फ्री की डाटा चोरी से बचाने के लिए वाईटी स्टूडियो के सेटिंग्स में जाओ। फिर चैनल्स पर क्लिक करो और एडवांस्ड सेटिंग में आओ। यहां थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर आपको थर्ड
38:51
Speaker A
पार्टी ट्रेनिंग का नया ऑप्शन दिखेगा। यहां आपको इसे डिसअल पर सेट कर देना है। बस अब आपका डाटा और आपकी आवाज एकदम सेफ है और कोई भी एi कंपनी आपकी परमिशन के बिना आपके कंटेंट यूज नहीं कर पाएगी। ओके अब चलते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे।
39:11
Speaker A
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब आप किसी प्रो क्रिएटर की वीडियो देखते हो तो साइड में आने वाली सारी सजेशंस वीडियोस उसी क्रिएटर की आती है। यह कोई किस्मत की बात नहीं है बल्कि यह एक मास्टर स्ट्रेटजी है और इसको कहते हैं एंड स्क्रीन ट्रैप।
39:25
Speaker A
इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक मस्त सी प्लेलिस्ट बनाओ। वाईटी स्टूडियो में ऊपर क्रिएट पे क्लिक करो और न्यू प्लेलिस्ट चूज़ करो। अपनी प्लेलिस्ट को कोई एक कैची सा नाम दो और चाहो तो डिस्क्रिप्शन में एसइओ के हिसाब से कीवर्ड भी लिख सकते हो।
39:39
Speaker A
विजिबिलिटी को हमेशा पब्लिक ही रहने दो। अब यहां से अपनी ऐसी वीडियो चूज़ करो जो एक दूसरे से सिमिलर लगती हो। जैसे पार्ट वन पार्ट टू हो तो बहुत अच्छा हो। अगर कुछ समझ ना आए तो अपनी बेस्ट वीडियो चूज़ कर लो और क्रिएट पे क्लिक कर दो। पहला स्टेप तो
39:53
Speaker A
डन हो गया। अब वापस आ जाओ और अपनी किसी अपलोड की हुई वीडियो को एडिट मोड में खोलो। यहां राइट साइड में एंड स्क्रीन पे क्लिक करो। फिर एलिमेंट पे जाओ और वहां से प्लेलिस्ट पे क्लिक करके अपनी वही नई प्लेलिस्ट चूज़ कर लो जो अभी बनाया है।
40:06
Speaker A
इसको एंड स्क्रीन पर सही से सेट कर दो एंड सेव कर दो। अब इसका असली जादू देखो। जैसे ही आपकी ऑडियंस वीडियो के एंड में आकर इस प्लेलिस्ट पे क्लिक करेगी तो YouTube उसके सामने सिर्फ और सिर्फ आपके ही चैनल के वीडियोस सजेस्ट करने लगेगा। और व्यूअर एक
40:21
Speaker A
के बाद एक आपके ही वीडियोस देखता रहेगा। इस एक छोटी सी ट्रिक से आपके बाकी के डेड वीडियोस भी वायरल होने लगते हैं। ओके अब चलते हैं नेक्स्ट धमाकेदार सेटिंग पे। आपने कई बार देखा होगा कि जब आपकी वीडियो चल रही होती है तो उसके ठीक नीचे किसी
40:42
Speaker A
दूसरे यूबर की वीडियोस सजेस्ट होने लगती है जिससे ऑडियंस डिस्ट्रैक्ट होकर किसी और के वीडियोस पर चली जाती है। इससे होता यह है कि आपके वीडियो का ऑडियंस रिटेंशन गिर जाता है और YouTube आपके वीडियो को बेकार समझकर इंपेशंस भेजना बंद कर देता है।
40:56
Speaker A
लेकिन कैसा हो? अगर वहां पर ज्यादातर आपका ही वीडियोस सजेस्ट हो तो ऑब्वियस सी बात है लोग आपके ही वीडियोस पे क्लिक करेंगे। लोग आपके ही वीडियो पे क्लिक करेंगे। इसका एक बहुत ही सिंपल सा एक ट्रिक है। आप अपने चैनल की सभी बेस्ट वीडियोस का एक नया
41:10
Speaker A
प्लेलिस्ट बनाओ और वहां उस प्लेलिस्ट का नाम रखो पार्ट टू। अब इस प्लेलिस्ट का लिंक अपनी वीडियो के डिस्क्रिप्शन में पेस्ट कर दो। अब इसका जादू देखो। YouTube एल्गोरििदम को लगेगा कि यह प्लेलिस्ट इस वीडियो का ही अगला हिस्सा यानी पार्ट टू
41:23
Speaker A
है और YouTube उस प्लेलिस्ट के लगभग सारे वीडियोस को आपकी करंट वीडियो के नीचे सजेस्ट करने लगेगा और जब सजेशंस में आपका ही राज होगा तो ज्यादातर चांस होता है कि लोग आपके ही दूसरी वीडियो पे क्लिक करेंगे। इस एक छोटी सी ट्रिक से आपका
41:37
Speaker A
व्यूअर्स किसी और चैनल पर नहीं जाएगा बल्कि आपके ही कंटेंट लूप होल में फंस जाएगा। अब चलते हैं नेक्स्ट सेटिंग पे। आजकल हर कोई एi का फैन है। लेकिन क्या आपको पता है कि YouTube का अपना एआई ही
41:52
Speaker A
आपके वीडियो का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है। जब आप वीडियो अपलोड करते हैं तो YouTube बाय डिफॉल्ट अल ऑटोमेटिक चैप्टर्स एंड की मोमेंट्स को ऑन रखता है। इससे होता यह है कि YouTube का एi खुद आपके वीडियो को अलग-अलग हिस्सों में चैप्टर्स में बांट
42:06
Speaker A
देता है। लेकिन इसमें दिक्कत क्या है? यह एआई बहुत बार एकदम गलत चैप्टर्स बना देता है। जिससे पहली बात तो आपकी वीडियो प्रोफेशनल नहीं लगता। और दूसरी सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह आपकी वीडियो का सीक्रेट पहले ही रिवील कर देता है। मान लो आपने वीडियो
42:20
Speaker A
का आखिर 2 मिनट में कोई सस्पेंस या सबसे बड़ा राज सीक्रेट छुपा कर रखा है। एआई उसको पहचान कर सीधा चैप्टर के टाइटल में ही रिवील कर देता है। फिर ऑडियंस क्या करेगी? वो शुरुआत की पूरी वीडियो छोड़कर सीधा उस आखिरी चैप्टर पर स्किप कर जाएगी।
42:33
Speaker A
इससे आपका वॉच टाइम और अटेंशन दोनों की धज्जियां उड़ जाएगी और वीडियो वहीं पर डेड हो जाएगी। इसीलिए अभी अपने वाईटी स्टूडियो में जाओ। सेटिंग्स पे क्लिक करो। फिर अपलोड डिफॉल्ट पे क्लिक करो। एडवांस्ड सेटिंग्स में आओ। यहां आपको यह ऑटोमेटिक
42:46
Speaker A
चैप्टर्स वाला बॉक्स दिखेगा। इसको तुरंत अनटिक कर दो या ऑफ कर दो एंड सेव पे क्लिक कर दो। ये 25 सेटिंग्स ने अब आपकी चैनल की नीव को एकदम स्ट्रांग बना दिया है। अगर आप अपनी वीडियो का स्टोरी टेलिंग, एडिटिंग, टॉपिक सिलेक्शन पर ठीक से मेहनत करोगे तो
43:00
Speaker A
सच बता रहा हूं। आपकी वीडियो को वायरल होने से कोई नहीं रोक सकता। चाहे शॉर्ट शो या लॉन्ग वीडियो हो। कंटेंट में दम होना ही चाहिए। और हां, और एक सबसे इंपॉर्टेंट बात जो मैंने बताना भूल गया था। ध्यान से सुनो। मैंने सबसे पहले अपना चैनल एकदम सही
43:14
Speaker A
तरीके से क्रिएट किया जो मैंने इस लेफ्ट वाली वीडियोज़ में स्टेप बाय स्टेप बताया है और चैनल क्रिएट करने के तुरंत बाद मैंने वीडियोस अपलोड नहीं की। मैंने पूरे 7 दिन तक वेट किया अपनी पहली वीडियो अपलोड करने के लिए क्योंकि सारी सेटिंग्स करने
43:26
Speaker A
के बाद YouTube के एल्गोरििदम को आपके नए चैनल को ठीक से समझने और सेट करने में थोड़ा टाइम तो लगता है और जब 7 दिन बाद एल्गोरििदम रेडी हो गया तब मैंने अपनी वीडियो एकदम प्रो तरीके से अपलोड की जिसका पूरा लाइव प्रूफ और वायरल करने का तरीका
43:40
Speaker A
मैंने इस राइट वाली वीडियो में दिखाया है। तो अगर आप अभी नए चैनल स्टार्ट कर रहे हो या पुराने चैनल को सही करना चाहते हो तो इन दोनों वीडियोस को जरूर देखना। ये आपको बहुत कुछ नया सिखाएगी। डिस्क्रिप्शन में Telegram चैनल का लिंक है। जॉइ करना मत
43:52
Speaker A
भूलना। तो चलो अब मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में।
Topics:YouTube सेटिंग्सवीडियो वायरल कैसे करेंYouTube चैनल सेटअपवीडियो SEOटाइटल डिस्क्रिप्शन टैगYouTube एल्गोरिदमYouTube स्टूडियोशॉर्ट्स वायरलकम व्यूज का समाधानYouTube टिप्स

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →