Skip to content

Grow Your GAMING CHANNEL in Just 20 DAYS | How to grow a gaming Channel

इस वीडियो में गेमिंग चैनल को 20 दिनों में बढ़ाने के लिए स्क्रिप्टिंग, प्लानिंग और यूट्यूब एल्गोरिदम की रणनीतियाँ बताई गई हैं।

Key Takeaways

  • गेमिंग वीडियोस की सफलता का मूल स्क्रिप्टिंग और प्लानिंग है।
  • यूट्यूब एल्गोरिदम के लिए क्लिक और वॉच दोनों जरूरी हैं।
  • कॉम्पिटिटर्स के कंटेंट से सीखना और नया आइडिया बनाना जरूरी है।
  • दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो बनाना इंगेजमेंट बढ़ाता है।
  • लगातार मेहनत और कंसिस्टेंसी से ही चैनल ग्रोथ संभव है।

What the video covers

  • गेमिंग वीडियोस में वायरल होने के लिए स्क्रिप्टिंग सबसे महत्वपूर्ण है, जो गेमप्ले से अलग होती है।
  • स्क्रिप्ट लिखने वाला अलग व्यक्ति होता है जो स्क्रीन रिकॉर्डिंग देखकर रिएक्शन और डायलॉग्स तय करता है।
  • क्रिएटर स्क्रिप्ट पढ़कर वॉइस ओवर और रिएक्शन रिकॉर्ड करता है, फिर एडिटर दोनों को मिलाकर वीडियो बनाता है।
  • लाइव गेमिंग में भी प्लानिंग होती है, जिससे रियल टाइम कमेंट्री कंट्रोल में रहती है।
  • दोस्तों के साथ प्लानिंग कर वीडियो बनाना बेहतर इंगेजमेंट और वायरलिटी लाता है।
  • यूट्यूब एल्गोरिदम को खुश करने के लिए क्लिक और वॉच दोनों जरूरी हैं, इसलिए टाइटल, थंबनेल, एडिटिंग और स्टोरीटेलिंग पर ध्यान दें।
  • कॉम्पिटिटर्स के वीडियोस को देखकर वायरल वीडियो बनाने के लिए आइडियाज और रणनीतियाँ सीखें।
  • अच्छा इंट्रो (स्ट्रांग हुक) वीडियो की सफलता के लिए जरूरी है।
  • कोलैबोरेशन से छोटे क्रिएटर्स भी तेजी से बढ़ सकते हैं।
  • कंसिस्टेंसी और धैर्य से ही लंबे समय में सफलता मिलती है।

Answers

Questions about this video

गेमिंग चैनल को तेजी से बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी क्या है?

सबसे जरूरी है एक अच्छी स्क्रिप्ट और प्लानिंग, जिससे वीडियो इंगेजिंग बने और यूट्यूब एल्गोरिदम खुश हो।

क्या सभी बड़े गेमिंग क्रिएटर्स स्क्रिप्ट का इस्तेमाल करते हैं?

हाँ, लगभग सभी बड़े क्रिएटर्स स्क्रिप्ट का उपयोग करते हैं, जो गेमप्ले को देखकर अलग से तैयार की जाती है।

दोस्तों के साथ वीडियो बनाने का क्या फायदा है?

दोस्तों के साथ प्लानिंग करके वीडियो बनाना कंट्रोल में कमेंट्री और बेहतर इंगेजमेंट देता है, जिससे वीडियो वायरल होने की संभावना बढ़ती है।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
अब फ्रीफायर में क्लॉक टावर पर जाकर आप छुप छुप कर चाहे जितना भी किल्स क्यों ना कर लो, चाहे कितने भी हेडशॉट क्यों ना मार लो, जब तक आप इन बड़े-बड़े क्रिएटर्स का सबसे बड़ा सीक्रेट नहीं जान लोगे, तब तक वायरल
00:14
Speaker A
तो छोड़ो आपकी वीडियो पे 100-200 व्यूज भी बहुत मुश्किल से आएंगे। अच्छा, जरा मुझे यह बताओ कि जब आप किसी बड़े क्रिएटर को गेम खेलते हुए देखते हैं तो आप क्या सोचते हैं? यही ना कि वो गेम खेल रहा है और जो
00:27
Speaker A
गेम में हो रहा है वो उसको देखकर तुरंत बता रहा है। राइट? ओ हो हो, वेल अब जरा सच सुनिए। जब आप वीडियो देख रहे होते हैं तो उस टाइम पर स्क्रीन पर गेम प्ले नहीं बल्कि स्क्रीन पर तो स्क्रिप्ट होता है।
00:42
Speaker A
यह क्या? आपका तो दिल टूट गया। और इसी स्क्रिप्ट को पढ़कर एक्टिंग करते हैं और आपको यह दिखाया जाता है कि वो गेम खेलते हुए ही बात कर रहे हैं। और आप इसी को देखकर आप चले जाते हैं गेम खेलते हुए वॉइस ओवर
00:54
Speaker A
करने, जिससे ना तो आप सही से गेम खेल पाते हो और ना ही सही से वॉइस ओवर कर पाते हैं। और बाद में रिग्रेट करते हैं कि मैं शायद कभी उन सब जैसा नहीं बन पाऊंगा। लेकिन सच तो यह है कि गलती आप में नहीं बल्कि आपके
01:06
Speaker A
काम करने के तरीके में है। और अच्छी बात यह है कि आप इसको ठीक कर सकते हैं। बस जरूरत है एक सही स्ट्रेटजी की क्योंकि सारा खेल स्क्रिप्ट का होता है। और अगर आप यह समझ गए कि स्क्रिप्ट कहां से आता है? कैसे लिखा
01:18
Speaker A
जाता है और किसने लिखा, तो 80% से 90% कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ देंगे। ओके। सबसे पहले जानते हैं कि स्क्रिप्ट कैसे लिखा जाता है। इस स्क्रिप्ट को लिखने वाला ज्यादातर वो नहीं होता जिसे आप सोचते हैं या वीडियोस में गेम खेलते हुए देखते हैं।
01:33
Speaker A
इस स्क्रिप्ट को लिखने वाला कोई और होता है जो गेम को खेलता है और गेम प्ले को स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हैं। और इसी स्क्रीन रिकॉर्डिंग को अच्छे से देखते हैं और एक इंगेजिंग स्क्रिप्ट को रेडी करते हैं। और इसी स्क्रिप्ट में यह लोग वह सब
01:46
Speaker A
कुछ लिख देते हैं कि कहां पे कौन सा रिएक्शन देना है। जब यह लोग गेम प्ले को स्क्रीन रिकॉर्डिंग करके वह सब कुछ लिखकर कंप्लीट कर देते हैं, तो यह स्क्रिप्ट और गेम प्ले रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो उस
01:57
Speaker A
क्रिएटर को दे दी जाती है जो वीडियो में दिखाई देगा। और यह स्क्रिप्ट लिखने वाला जो गेम को खेला है, यह इस क्रिएटर को यह सब कुछ बता देता है कि क्रिएटर को क्या बोलना है और कैसे बोलना है और कैसे रिएक्शन देना
02:09
Speaker A
है। और क्रिएटर तो इसमें माहिर होता ही है क्योंकि उसने प्रैक्टिस इतना जो किया है। अब ये क्रिएटर इस गेम प्ले स्क्रीन रिकॉर्डेड वीडियो को एंड स्क्रिप्ट को देखकर पढ़ेगा और कुछ देरी तक प्रैक्टिस करेगा। और जब लगे कि वो अब अच्छे से समझ गए
02:22
Speaker A
तो अब वो स्क्रिप्ट को पढ़कर एंड उस गेम वाले वीडियो को देखते हुए अपना रिएक्शन वॉइस ओवर कैमरा में रिकॉर्ड करेगा। अब कैमरे में रिकॉर्ड किया गया वीडियो और गेम वाले वीडियो को एडिटर के पास भेज देते हैं। और अब यह एडिटर दोनों को अच्छे से
02:36
Speaker A
मैच करेगा और अच्छी तरह से एडिटिंग करेगा। लेकिन इससे पहले आपके मन में यह सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि क्या ऐसा सभी लोग करते हैं? हां, ऑलमोस्ट सभी लोग ऐसा ही करते हैं। अब दूसरी तरफ वो लोग होते हैं
02:48
Speaker A
जो अपने दोस्त के साथ लाइव गेम खेलते हैं और रियल टाइम पे ही कमेंट्री करते हैं। लेकिन अगर मैं सच कहूं तो लाइव में भी स्क्रिप्ट होता है। अब जो लोग दोस्त के साथ लाइव गेम खेलते हुए रियल टाइम पर
02:59
Speaker A
कमेंट्री करते हैं, वह इतने अच्छे से क्यों बोल लेते हैं? कभी सोचा है? नहीं ना? चलो कोई ना, मैं बताता हूं। गेम स्टार्ट करने से पहले एक ग्रुप प्लानिंग होता है जिसमें जितने लोग भी वीडियो में आएंगे, वह सब एक साथ आकर प्लान बनाते हैं
03:13
Speaker A
कि कहां पर कौन क्या बोलेगा और कब किल करना है। इसे अच्छे से समझने के लिए आप अपने कॉम्पिटिटर्स के वीडियोस को देख सकते हैं और ऑब्जर्व कीजिए कि कहानी को कैसे लिखा है, जिससे आपको एक आईडिया आएगा कि
03:25
Speaker A
कैसे-कैसे प्लानिंग करते हैं। जब वो लोग प्लानिंग कर लेते हैं, तब वह मेन पॉइंट को लिख लेते हैं ताकि भूल ना जाए। इतना सब प्लानिंग करने के बाद गेम को खेलना शुरू करते हैं और यह लोग गेम खेलते टाइम वही
03:38
Speaker A
बोलते हैं जो प्लानिंग में बताया गया है, जिससे सब कुछ इनके कंट्रोल में होता है और जिससे वीडियो को इंगेजिंग बना देते हैं। और इसका रिजल्ट तो आप लोग देखते ही होंगे कि सभी वीडियोस मिलियंस में जाती हैं। लेकिन
03:51
Speaker A
देखो, जब आप लोग इस तरह का प्लानिंग करने जाएंगे तो एक प्रॉब्लम सभी के साथ आ सकती है कि आपको ऐसे दोस्त नहीं मिलेंगे जो आपके साथ प्लानिंग का हिस्सा बन सके। लेकिन कोई बात नहीं, इसका भी सॉल्यूशन है
04:03
Speaker A
मेरे पास। आप लोग जितने भी यह वीडियो देख रहे हैं, इतना तो पता है कि आप लोग गेमर हैं और वीडियोस भी क्रिएट करना चाहते हैं और वायरल भी होना चाहते हैं। तो क्यों ना आप लोग ही आपस में दोस्ती कर लो। ये कैसे
04:15
Speaker A
करना है, मैं बताता हूं। ओके। तो, सबसे पहले रूल समझाता हूं कि कैसे दोस्ती कर सकते हैं। आप लोग कौन सा गेम खेलते हैं, वो पहले लिखिए। फिर यह लिखिए कि आप वॉइस ओवर कर पाते हैं या नहीं। और यह भी बताइए कि
04:27
Speaker A
आपके पास पीसी है या फोन। इतना सब कुछ लिखकर आप लोग इस वीडियो पे कमेंट कर दो। अब कमेंट करने के बाद लोगों ने जो कमेंट्स किए हैं, उसे पढ़कर देखो कि कौन आपके लिए अच्छा रहेगा। फिर उस कमेंट का रिप्लाई करो
04:40
Speaker A
कि मेरे साथ काम करोगे? मैं भी यही गेम खेलता हूं। ऐसा कुछ करके रिप्लाई दो और जितने भी बात करना है सब कमेंट्स में ही करना, जिससे आप लोगों को कमेंट्स पढ़कर कोई और भी आपके साथ काम करने के लिए मिल सकता
04:53
Speaker A
है। तो ऐसा करके आप लोग अपने जैसे दोस्त को ढूंढ सकते हैं। जब दोस्त मिल जाए तो आपस में बात करो। एक दूसरे को जानो और एक चैनल बनाओ। एक अच्छे से प्लानिंग करके वीडियो क्रिएट करो, जिससे आपका वीडियो
05:05
Speaker A
इंगेजिंग बनेगा। लेकिन सिर्फ प्लानिंग करने से वीडियो वायरल तो नहीं होगा ना। इसके लिए आपको YouTube एल्गोरिदम को खुश करना होगा। आजकल YouTube एल्गोरिदम बहुत बदल गया है। लेकिन अभी भी सिर्फ दो चीज चाहता है। क्रिएटर कुछ ऐसा करें जिससे लोग
05:19
Speaker A
वीडियोस पे क्लिक करें और उस वीडियो को पूरा देखने के लिए मजबूर हो जाएं। यानी एल्गोरिदम दो चीज चाहता है। क्लिक एंड वॉच। यही दो उसके लिए अभी भी इंपॉर्टेंट है। और अगर वीडियो पे क्लिक कराना है तो
05:31
Speaker A
यूनिक वीडियो आईडिया, गुड टाइटल एंड गुड थंबनेल होना ही चाहिए। और अगर वीडियो को पूरा वॉच कराना है तो आपके वीडियो में गुड एडिटिंग एंड गुड स्टोरी टेलिंग होना बहुत जरूरी है। आप जितना इन सबको अच्छे से जानते जाएंगे, उतना ही आप अपने
05:45
Speaker A
कॉम्पिटिटर्स को पीछे छोड़ते जाएंगे। तो जरा अपना बंद हुए दिमाग को ओपन करिए और यहां से एक-एक को ध्यान से देखिए। ओके?
05:52
Speaker A
इतना तो सबको पता ही है ना कि आपके कॉम्पिटिटर्स के सभी वीडियो वायरल जाती हैं और वीडियो को वायरल करने के लिए वीडियो का अच्छा होना जरूरी है। और वीडियो को अच्छा बनाने के लिए आपको एक अच्छी इंगेजिंग
06:03
Speaker A
स्टोरी की जरूरत होती है। और इंगेजिंग स्टोरी बनाने के लिए आपको एडिटिंग करने की जरूरत होगी ही होगी। और आपके वीडियो के स्टोरी और एडिटिंग को तभी देखेंगे जब आपके वीडियो का इंट्रो अच्छा होगा, जिसे स्ट्रांग हुक भी बोलते हैं। अब आपके
06:17
Speaker A
वीडियो का इंट्रो लोग तभी देखेंगे जब आपकी वीडियो पर क्लिक करेंगे। और क्लिक तभी करेंगे जब आपका थंबनेल अच्छा होगा। थंबनेल अच्छा तभी होगा जब आपका टाइटल अच्छा होता है। और यह टाइटल डिपेंड करता है कि आपके वीडियो बनाने से पहले की गई प्लानिंग पे
06:32
Speaker A
और प्लानिंग तभी कर पाते हैं जब आपके पास एक गुड आईडिया होता है। और आपके पास गुड आईडिया तभी आएगा जब आप अपने कॉम्पिटिटर्स के वीडियोस को देखते हैं। तो इसका मतलब क्या हुआ? तो इसका मतलब वीडियो वायरल
06:44
Speaker A
कराने का रूट यानी जड़ आपके कॉम्पिटिटर्स ही हैं। क्योंकि जब आप अपने कॉम्पिटिटर्स के वीडियोस को देखते हैं तो आप ऐसी-ऐसी चीजें सीख पाते हैं जो आपको कोई भी YouTube गुरु नहीं बता सकता। तो वायरल टैग ढूंढने की बजाय आप अपने कॉम्पिटिट के
06:59
Speaker A
वीडियो में वायरल सीक्रेट को ढूंढिए जो ऑडियंस को वीडियो में चिपका लेती है। तो चलो, क्यों ना आपके कॉम्पिटिटर्स के वीडियो को देखा जाए और साथ में एक वायरल वीडियो क्रिएट करने का सीक्रेट फार्मूला जानते हैं। ओके। तो सबसे पहले आप जब भी अपने
07:13
Speaker A
कॉम्पिटिटर्स के वीडियोस को देखिए तो एक पेपर और पेन लेकर बैठिए और जो भी लगे कि यह बहुत मजेदार है तो उसको नोट कर लीजिए। और यह भी देखिए कि वीडियो का आईडिया कैसे निकाला और टाइटल और थंबनेल को कैसे बनाया।
07:26
Speaker A
जैसे मैं जब YouTube पे स्क्रॉल कर रहा था तो मुझे ये वीडियो का थंबनेल और टाइटल मुझे रोक लिया। तो मैंने इसके वीडियो पे क्लिक किया और मैंने इसके पूरे वीडियो को देखा। और जो भी मुझे अच्छा लगा मैं उसको
07:38
Speaker A
नोट कर लूंगा। जैसे इसका टाइटल, थंबनेल, आइडिया, वीडियो में की गई बातें, किस तरह से इन्होंने स्टोरी बनाया, यह सब नोट कर लूंगा। अगर इतना सब कुछ ऑब्जर्व करते हैं तो आपके मन में वायरल आईडिया का लड्डू फूटने लगेगा। जैसे मेरे माइंड में कई सारे
07:53
Speaker A
आइडियाज आने लगे हैं। जैसे इस वीडियो का आईडिया है 1 मिलियन फ्रीफायर कॉइंस को इकट्ठा करना। अब इसे देखकर मेरे माइंड में भी कई सारे आइडियाज आ रहे हैं कि इसने एफएफ कॉइंस कलेक्ट किया। तो मेरे माइंड में एफएफ कॉइंस की जगह गंस, ग्लोब्स,
08:08
Speaker A
टोकन, हेमलेट्स जैसे चीजों का एक जगह कलेक्ट करने का चैलेंज कर सकता हूं। अब जितना भी आइडियाज आपके माइंड में आए, उन सब में से जो भी आईडिया सबसे बेस्ट होगा, उसको लिख लीजिए। जैसे मेरे लिए सबसे बेस्ट
08:20
Speaker A
आईडिया है गंस कलेक्ट करना। अब इस पे प्
08:35
Speaker A
वाले हैं। जैसे मैंने इस आईडिया के लिए लिखा कि मैं चार दोस्त मिलके 1000 गंस कलेक्ट करने की ट्राई करूंगा और दो राउंड क्रिएट करूंगा। पहले राउंड में गंस कलेक्ट करते टाइम काफी सारे प्रॉब्लम्स क्रिएट करूंगा जिसमें मेरे दो दोस्त गन इकट्ठा
08:50
Speaker A
करने में मुझे डिस्टर्ब करेंगे और दो दोस्त मिलकर गंस कलेक्ट करेंगे और फर्स्ट राउंड में ज्यादा गंस नहीं कलेक्ट करूंगा और फर्स्ट राउंड में ऑडियंस को बोल दूंगा कि गाइस ये दोनों की वजह से 1000 गंस कलेक्ट नहीं कर पाया एंड सेकंड राउंड में
09:04
Speaker A
पक्का कर लूंगा। अब मैं सेकंड राउंड खेलता हूं। अब सभी चार दोस्त मिलकर पूरी कोशिश करेंगे 1000 गंस को एक जगह कलेक्ट करने की। यह तो रहा स्टोरी एंड थंबनेल में बहुत सारा गंस होगा एंड टाइटल में लिखेंगे आई
09:18
Speaker A
ट्राइड कलेक्टिंग 1000 गन इन फ्री फायर इज योर हार्ड ओके अगर इतना कर लेते हैं तो भाई सबसे पहले कांग्रेचुलेशंस आपने ऑडियंस को अपने वीडियो पे क्लिक कराना सीख लिया है और यहां पे आपके वायरल वीडियो का 50%
09:33
Speaker A
काम पूरा हुआ लेकिन जैसा कि आपको पता है एल्गोरिदम को तो दो चीज चाहिए क्लिक एंड वॉच क्लिक कराना तो सीख गए अब बारी है वीडियो को वॉच कराने ओके आपने आईडिया फाइंड कर लिया। स्टोरी में क्या होने वाला
09:46
Speaker A
है यह भी लिख लिया। टाइटल और थंबनेल भी डिसाइड कर लिया। अब बारी है एक स्ट्रांग हुक की। लेकिन स्ट्रांग हुक के लिए मुझे पहले गेम प्ले स्टार्ट करना होगा। और जो मैंने मेनमेन पॉइंट लिखा है प्लानिंग करते
09:59
Speaker A
टाइम वो तो बोलना ही है। लेकिन बीच-बीच में आपको गेम खेलते हुए लगे कि मुझे यह बोलना चाहिए तो आप बोल सकते हैं। नहीं तो आप बिना ज्यादा कुछ बोले गेम प्ले को रिकॉर्ड कर लेंगे। अब आराम से बैठकर यह
10:12
Speaker A
देखेंगे कि इस गेम प्ले में कहां पे सबसे ज्यादा मजेदार पार्ट है। अगर मजेदार पार्ट मिल जाए तो उसको इंट्रो में यूज करेंगे जिससे एक स्ट्रांग हुक क्रिएट होगा। जिससे ऑडियंस क्लिक करने के बाद आपके वीडियो के साथ हुक हो जाएंगे। जिससे ज्यादातर चांस
10:25
Speaker A
होता है कि जब ऑडियंस हुक हो जाती है तो वह पूरी वीडियो देखते हैं। एक बात को ध्यान रखना। अब YouTube पे वीडियो जो स्क्रॉल करते टाइम ही ऑटो प्ले हो जाता है। तो थंबनेल से ज्यादा कुक अच्छा होना
10:36
Speaker A
बहुत जरूरी है। तो इसमें कोई कंजूसी मत करना। जितना ज्यादा टाइम देंगे उतना अच्छा रहेगा। अब फिर से गेम प्ले वीडियोस को एकद बार ठीक से देखो और एक स्क्रिप्ट लिखो कि कहां पे क्या बोलना है और कौन सा बोरिंग
10:49
Speaker A
पार्ट को हटाना है। अब जो जो पार्ट को हटाना है उसके गेम प्ले वीडियो को एडिट करके उस पार्ट को हटा दो जो बोरिंग लगे। अब यहां पे दो फोन की जरूरत होगी। अगर आपके पास लैपटॉप है या पीसी है तो बहुत
11:01
Speaker A
बढ़िया है। और अगर आपके पास एक फोन है तो घर वाले या दोस्त का फोन भी यूज कर सकते हैं। ओके? एक फोन में उस वीडियोस को प्ले करो जो अभी-अभी एडिट करके बोरिंग पार्ट को कट कर दिया है और दूसरे फोन से अपना वॉइस
11:13
Speaker A
ओवर रिकॉर्ड करो। अगर आप फेस कैम बनाते हैं तो फेस का रिएक्शन रिकॉर्ड करो और अगर आपके पास लैपटॉप है तो बहुत बढ़िया है। रिकॉर्ड करते टाइम स्क्रिप्ट को पढ़िए लेकिन वीडियो में छुपाइए कि स्क्रिप्ट को नहीं आप स्क्रीन को देख रहे हैं। और अगर
11:25
Speaker A
आपका फेसलेस चैनल है तो क्या ही कहना तब तो आप पूरा कंट्रोल कर सकते हो। और हां, आपकी आवाज में इमोशन होना चाहिए। आपके गेम प्ले के अकॉर्डिंग कहीं पे हंसना और कहीं-कहीं पे गुस्सा भी दिखाओ। कभी-कभी आराम से बोलो और कभी-कभी तेज आवाज में
11:40
Speaker A
बोलो। उस ऑडियंस को लगेगा कि आप गेम खेलते हुए ही बात कर रहे हैं। हां, यह सच है कि यह सब आपको एक दिन में नहीं आएगा। आपको महीनों लगेंगे सीखने में। बस प्रैक्टिस करते रहो। जब वॉइस रिकॉर्ड हो जाए तो आप
11:52
Speaker A
वॉइस को और वीडियो को अपने फोन में सेंड कर दो। अब आराम से बैठ जाओ और एडिट करते रहो। एडिट में सबसे पहले जो वॉइस में गलती की है उसको कट कर लो। देन ऑडियो और वीडियो को मैच करो। इतना सब करने के बाद अब अपना
12:06
Speaker A
क्रिएटिविटी यूज करो और एडिटिंग के साथ खेलो। कहीं पे फनी साउंड इफेक्ट यूज करो। कहीं पे मीम यूज करो। कहीं पे बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ खेलो। कलर के साथ खेलो। लेकिन याद रखना अगर आपके वीडियो का स्टार्टिंग के 30 सेकंड बेकार हुआ जिसे
12:20
Speaker A
इंट्रो भी बोलते हैं तो आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो जाएगी। इसीलिए इंट्रो को जितना हो सके उतना अच्छा बनाओ क्योंकि यही सबसे मेन पॉइंट है आपके वीडियो का। एडिटिंग करने के बाद देखो कि आपका वीडियो इंगेजिंग लग रहा है या नहीं। इंट्रो सही है या
12:34
Speaker A
नहीं। अगर हां तो आपको फिर से वेरी वेरीरी कांग्रेचुलेशंस और वायरल जाने के लिए तैयार है। क्योंकि इतना कर लेते हैं तो YouTube एल्गोरििदम खुश हो जाएगा। और YouTube एल्गोरिदम का कृपा आप पे हमेशा बना रहेगा। तो अब बिना देरी के अपलोड का
12:47
Speaker A
बटन दबाइए। उसी टाइटल और उसी थंबनेल के साथ जो आपने डिसाइड किया था उस टाइम पे। अब बोनस टिप्स सुन लो। जितना हो सके उतना बड़े क्रिएटर के साथ लिंक बनाने की कोशिश करो। बड़े का मतलब यह नहीं कि आप सीधा चले
13:00
Speaker A
जाओगे 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले के पास। तो वो लोग आपके साथ कोलैब क्यों करेंगे? आपको अभी छोटे-छोटे क्रिएटर्स जैसे 10 के से 1 लाख सब्सक्राइबर्स वाले चैनल के साथ कोलैब करने की कोशिश करना है। उनके वीडियो में जाने की कोशिश करना है।
13:13
Speaker A
जिससे आपको स्टार्टिंग में थोड़ी रीच मिल जाएगी जिससे वीडियो वायरल होने में काफी हेल्प करेगा और आपको दोस्त लोग तो कमेंट्स में मिल ही जाएंगे। अब सेकंड बोनस पॉइंट यह है कि आप लोग सोचते हैं कि बस गेम प्ले
13:24
Speaker A
खेलूंगा दो-चार लोग को हेडशॉट मारूंगा जिससे लोग बोलेंगे वाह क्या प्लेयर है और वीडियो वायरल हो जाएगी। लेकिन अफसोस यह पहले चलता था लेकिन अब हेडशॉट मारने वाला गली-गली में मिल जाएगा। वायरल वही लोग होगा जो एक बेहतर स्टोरी बना पाएगा। तो
13:38
Speaker A
हेडशॉट से ज्यादा स्टोरी पे ध्यान दीजिए। आप उन सबसे ज्यादा वायरल होंगे जो बस गेम प्ले को रिकॉर्ड करके अपलोड कर देते हैं। सबसे लास्ट पॉइंट है कंसिस्टेंसी। हो सकता है आपकी कुछ वीडियोस फॉलो अप हो जाए। हो
13:49
Speaker A
सकता है आपका कड़ी मेहनत उतना रिजल्ट लाके ना दे जितना आपने सोचा था। हो सकता है आपको YouTube छोड़ने का मन करे। लेकिन याद रखना कंसिस्टेंसी से बड़ा कुछ नहीं है। बस बिना फल के चिंता किए बिना लगातार
14:00
Speaker A
कंसिस्टेंट होकर 10 क्वालिटी वीडियोस अपलोड करिए। यकीन के साथ कहता हूं 11th वीडियो आपकी किस्मत पलट देगी। क्योंकि 10 वीडियो क्वालिटी के साथ वही लोग क्रिएट करते हैं जिनके अंदर मेहनत करने का हिम्मत होता है। ज्यादा मत सोचो। बस आज से
14:15
Speaker A
स्टार्ट कर दो। और अगर आप शॉर्ट वीडियो क्रिएट करते हैं तो ए वीडियो को देखो और अगर आप लॉन्ग वीडियो क्रिएट करते हैं तो ए वीडियो को देखो। आपको काफी एडवांस फार्मूला देखने को मिलेगा जो आपको वायरल होने में काफी हेल्प करेगा। मिलते हैं
14:26
Speaker A
नेक्स्ट वीडियो
Topics:गेमिंग चैनलयूट्यूब ग्रोथस्क्रिप्टिंगफ्रीफायरवीडियो एडिटिंगयूट्यूब एल्गोरिदमवायरल वीडियोगेमप्लेवॉइस ओवरकोलैबोरेशन

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →