Skip to content

USA Channel Kaise Banaye? How to Create a USA YouTube Channel

यूएसए यूट्यूब चैनल कैसे बनाएं और अमेरिकी ऑडियंस को टारगेट कर कमाई बढ़ाएं। गलत मिथक और सही सेटिंग्स समझें।

Key Takeaways

  • यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने के लिए कंटेंट की क्वालिटी और रेलेवेंस सबसे महत्वपूर्ण है।
  • वीपीए या लोकेशन बदलने से चैनल की ग्रोथ पर कोई खास असर नहीं पड़ता।
  • चैनल सेटिंग्स में कंट्री ऑफ रेजिडेंस खाली छोड़ना बेहतर होता है जब तक मोनेटाइजेशन न हो।
  • फेक अर्निंग प्रूफ से बचें, असली कमाई यूट्यूब स्टूडियो से ही समझें।
  • सही भाषा, टाइटल, डिस्क्रिप्शन और थंबनेल से यूएसए ऑडियंस तक पहुंच बढ़ती है।

What the video covers

  • यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने से कमाई 10 गुना तक बढ़ सकती है।
  • फेक अर्निंग प्रूफ और गलत जानकारी देने वाले गुरुओं से सावधान रहें।
  • वीपीए का उपयोग करने से कोई फायदा नहीं होता, कंटेंट की रेलेवेंस मायने रखती है।
  • चैनल सेटिंग्स में कंट्री ऑफ रेजिडेंस खाली छोड़ें जब तक मोनेटाइजेशन न हो।
  • वीडियो की भाषा, टाइटल, थंबनेल और डिस्क्रिप्शन यूएसए ऑडियंस के अनुसार बनाएं।
  • यूएसए के लिए वीडियो लैंग्वेज और टाइटल में इंग्लिश (यूनाइटेड स्टेट्स) चुनें।
  • सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए चैनल का कंट्री न दिखाएं ताकि यूएसए व्यूअर्स चैनल को अपने जैसा समझें।
  • सही टाइमिंग पर वीडियो अपलोड करें ताकि यूएसए ऑडियंस को बेहतर पहुंच मिले।
  • यूट्यूब का एल्गोरिदम वीडियो कंटेंट और सिग्नल्स पर ध्यान देता है, लोकेशन पर नहीं।
  • मिथक और गलत सलाह से बचें, वीडियो में लाइव डेमो के साथ सही तरीका समझाया गया है।

Answers

Questions about this video

क्या यूएसए चैनल बनाने के लिए वीपीए जरूरी है?

वीपीए का उपयोग करने से कोई खास फायदा नहीं होता। यूट्यूब वीडियो की लोकेशन से ज्यादा कंटेंट की रेलेवेंस और क्वालिटी को महत्व देता है। इसलिए सही टॉपिक और भाषा पर ध्यान देना जरूरी है।

चैनल सेटिंग्स में कंट्री ऑफ रेजिडेंस क्या चुनना चाहिए?

जब तक आपका चैनल मोनेटाइजेशन के लिए तैयार नहीं होता, कंट्री ऑफ रेजिडेंस को खाली छोड़ना चाहिए। मोनेटाइजेशन के समय सही कंट्री चुनें ताकि एडसेंस और मोनेटाइजेशन में कोई समस्या न हो।

यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने के लिए सबसे जरूरी क्या है?

सबसे जरूरी है कंटेंट की भाषा, टाइटल, थंबनेल और डिस्क्रिप्शन को यूएसए ऑडियंस के अनुसार बनाना। साथ ही वीडियो का टॉपिक भी यूएसए दर्शकों के इंटरेस्ट के अनुसार होना चाहिए।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
हर दिन हजारों लाखों लोग अपने घर से बैठे ही ऑलमोस्ट 12,000 कि.मी. दूर बैठे इस अमेरिकन इंसान को अपना वीडियो दिखाना चाहते हैं। क्योंकि उन हजारों लाखों लोगों में से सबको लगता है कि अगर यह अमेरिकन इंसान हमारा वीडियो देखेगा तो हमारी कमाई
00:15
Speaker A
दो गुना नहीं, तीन गुना नहीं, चार गुना भी नहीं बल्कि सीधा 10 गुना तक बढ़ जाएगी। और अगर गहराई से देखा जाए तो यह बिल्कुल सच है। लेकिन मेरे दोस्त 10 गुना कमाई बढ़ जाएगी। यह तो तुम्हें बड़े अच्छे से पता
00:27
Speaker A
है। लेकिन क्या यह तुमको पता है कि इन लाखों लोगों में से कईयों की वीडियोस अमेरिकन ऑडियंस तक पहुंचने से पहले ही हार मानकर बीच रास्ते में ही दम तोड़ देती है और जब इन लाखों लोगों का वीडियो अमेरिकन
00:38
Speaker A
ऑडियंस तक नहीं पहुंचता है तब यह थक हार कर इंटरनेट पर सर्च करते हैं हाउ टू स्टार्ट अ यूएसए चैनल। इस एक सवाल पर ना जाने कितने हजारों वीडियोस बनाए गए हैं और ना जाने कितनी अफवाहें फैलाई गई हैं। कोई
00:51
Speaker A
कहता है वीपीए लगाकर वीडियो अपलोड करो। कोई कहता है यहां पर यूएसए की सेटिंग चुनना ही पड़ेगा। तो कोई कहता है अपना फोन ही रिसेट कर दो। तो कोई अपना फर्जी कोर्स बेचता है। इस एक सवाल पर लाखों लोगों का
01:03
Speaker A
पैसा और टाइम छीना गया है। लेकिन अब और नहीं आज के इस वीडियो में आइए इस कांसेप्ट को डीप में जाकर समझते हैं और साथ-साथ में आप लाइव देखेंगे कि कैसे एक नया चैनल क्रिएट करने से लेकर मैं प्रैक्टिकली
01:15
Speaker A
यूएसए ऑडियंस को टारगेट करता हूं। सबसे पहले तो जो फेक गुरु ने आपके दिमाग में बकवास और सबसे घटिया तरीका बताया है उसको सबसे पहले आपके दिमाग से निकालता हूं। आपने कई सारे लोगों को यूएसए चैनल की अर्निंग्स शो करते हुए देखा होगा। वो लोग
01:30
Speaker A
यहां पे उस चैनल का नाम यहां तक कि लोगो भी हाइड कर देते हैं और आपको कम व्यूज पे ज्यादा पैसे दिखाते हैं और बोलते हैं भाई देखो यह है मेरा इंडिया का चैनल जिस पे मुझे $1 लाख व्यूज पे बस इतना सा डॉलर
01:42
Speaker A
मिला। और दूसरी तरफ मेरा यूएसए चैनल। देखो गाइज़, इस पे सेम व्यूज पे बने हैं। इतने सारे पैसे जो इंडियन चैनल से 10 गुना ज्यादा है। यह यूएस डॉलर है। चलो, मैं आपको सेटिंग में भी दिखा देता हूं। यहां
01:54
Speaker A
देखो गाइस, यहां कोई फेक वेक नहीं है। यह लाइव स्क्रीन रिकॉर्डिंग है। आप देख लो, कोई एडिट नहीं है। आप सबको यह रियल अर्निंग प्रूफ लग रहा होगा। राइट? पर मैं यहां आपको डिसअपॉइंटेड करने के लिए एक बार
02:05
Speaker A
फिर से माफी चाहूंगा। यह पूरी तरह से फेक है। हां, आपने बिल्कुल सही सुना। यह एक फेक अर्निंग प्रूफ था। यहां तक आप क्या कोई भी नहीं पकड़ पाएगा कि यह फेक अर्निंग प्रूफ दिखा रहा है। बट यह बना कैसे? तो
02:17
Speaker A
देखिए अगर आपके पास पीसी या लैपटॉप है तो अपना वाईटी स्टूडियो खोलिए। माउस का लेफ्ट बटन क्लिक करिए और सबसे नीचे इंस्पेक्ट पे क्लिक करिए। अब इस आइकन पे क्लिक करिए। अब जिसको एडिट करना चाहते हैं उसको सेलेक्ट
02:29
Speaker A
करिए। आपको यहां हाईलाइट में दिख जाएगा कि आपने किसको सेलेक्ट किया। अब यहां से उसको चेंज कर दीजिए और पता ही नहीं चलेगा कि यह फेक है। आप इसमें किसी भी वर्ड को चूज़ करके उसे अपनी मनमर्जी का नाम दे सकते
02:39
Speaker A
हैं। कई सारे लोग ऐसे ही फेक अर्निंग दिखाकर आपको गलत तरीका बताकर चले जाते हैं और आप उनकी बताई हुई बात पर बिलीव भी कर लेते हैं। देखो ऐसा सभी लोग नहीं करते हैं। कुछ लोग सच में रियल दिखाते हैं।
02:51
Speaker A
लेकिन जब लोग चैनल का नाम और लोगों को हाइड कर देते हैं तब समझ नहीं आता कि इस पर भरोसा किया जा सकता है या नहीं। देखो यह बात बिल्कुल सच है कि जब यूएसए की ऑडियंस आपकी वीडियो को वॉच करती है तो
03:02
Speaker A
आपको सीपीएम ज्यादा मिलता है। यानी इंडिया में 1000 व्यूज पे आपको 20 से ₹100 मिलते हैं। वहीं यूएसए में 1000 व्यूज पे आपको 100 से ₹1000 तक मिलती है। इसको प्रूफ करने के लिए आप मेरे वाईटी स्टूडियो पे
03:16
Speaker A
आओ। यहां देखो आपको सीपीएम देखने को मिलेगा। ओके। तो यहां देखो यहां मुझे इंडिया में $.65 का सीपीएम मिल रहा है। वहीं यूएसए में मुझे $10.66 मिल रहा है जो इंडिया के 10 गुना से भी ज्यादा है। मैं एक चार्ट बनाकर दे दूंगा
03:31
Speaker A
कि शॉर्ट वीडियो और लॉन्ग वीडियो एंड किस कैटेगरी पे कितना-कितना सीपीएम होता है इंडिया और यूएसए में। लिंक डिस्क्रिप्शन में है या वाईts.com पे जाकर डाउनलोड कर लेना। ओके। आपने देखा कि कैसे कुछ लोग बेवकूफ बनाते हैं और आपने यह भी सीखा कि
03:45
Speaker A
कितने पैसे मिलते हैं यूएसए चैनल पे और मैं आपसे वादा करता हूं इस वीडियो को एंड होते-होते आप वह सब कुछ सीख जाएंगे जो एक यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने के लिए जरूरी होता है। ओके अब चलते हैं अगले सबसे बड़े
03:58
Speaker A
खतरनाक और बकवास मिथ पे। आपने कई सारे YouTube गुरुज को बोलते हुए देखा होगा कि वीपीए लगाकर वीडियो अपलोड करो। लेकिन YouTube को इस बात से रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता कि वीडियो कहां से बैठकर अपलोड हुआ है। उसे सिर्फ इससे मतलब है कि वह किसके
04:13
Speaker A
देखने लायक है। उसे आपके टॉपिक से प्यार है। YouTube आपके केवल अपलोड लोकेशन को देखकर फैसला नहीं करता। वह आपके वीडियो से जुड़े कई सिग्नल्स को समझने की कोशिश करता है। जैसे वीडियो का टॉपिक, टाइटल और थंबनेल, वीडियो में बोली गई लैंग्वेज,
04:27
Speaker A
डिस्क्रिप्शन और मेटाडेटा। इसे एक आसान एग्जांपल से समझिए। मान लीजिए आपने वीडियो बनाया। पटना में सबसे अच्छी चाय कहां मिलती है? अब आप उस वीडियो को यूएसए का वीपीए लगाकर अपलोड करो। अमेरिका जाकर अपलोड करो या इंडिया से अपलोड करो। इस टॉपिक में
04:43
Speaker A
सबसे ज्यादा इंटरेस्ट पटना और बिहार के आसपास रहने वाले लोगों का होगा। इसलिए YouTube इसे इंडिया में ही रिकमेंड करेगा। लेकिन अगर आपका वीडियो है न्यूयॉर्क में सबसे अच्छी कॉफी शॉप्स और वीडियो की लैंग्वेज, एग्जांपल, थंबनेल और पूरी
04:57
Speaker A
प्रेजेंटेशन अमेरिकन व्यूअर्स के हिसाब से बनाई गई है तो इस कंटेंट में यूएसए के व्यूअर्स की रुचि होने की संभावना ज्यादा होगी। जिससे आपका वीडियो सीधा यूएसए के लोग ही देखेंगे और अगर टॉपिक यूनिवर्सल है जैसे YouTube की 25 इंपॉर्टेंट सेटिंग्स
05:12
Speaker A
तो यह वीडियो इंडिया, यूएसए, यूके, कनाडा और दूसरे देशों में भी देखा जा सकता है। बशर्ते उसकी लैंग्वेज और प्रेजेंटेशन वहां के व्यूअर्स के लिए समझने योग्य हो। तो इतना समझिए कि यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने के लिए वीपीए नहीं रेवेंस यानी टॉपिक
05:27
Speaker A
तय करता है। यूएसए में आपके वीडियो भेजने के लिए आपको वीपीए की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। लोकेशन बदलने के बजाय कंटेंट की रेलेवेंस बदलिए। तभी आपकी वीडियो सही मायने में यूएसए ऑडियंस तक पहुंचेगी। कई सारे लोग बोलते हैं कि कंट्री ऑफ रेजिडेंस
05:42
Speaker A
में वो कंट्री चूज करो जिस कंट्री की ऑडियंस को टारगेट करना चाहते हो। लेकिन ये बहुत ही घटिया जानकारी है। मान लो आपने यूएसए ऑडियंस के लालच में यहां यूएसए चूज कर लिया। अब देखो आप कैसे फंसोगे। तो भाई
05:53
Speaker A
जरा आप ही सोच कर देखो कि आप वीडियो अपलोड करते टाइम इंडिया में हो और YouTube सेटिंग्स में बोल रहे हो कि यूएसए के रहने वाले हो। ऐसे में YouTube का एआई सिस्टम आपके चैनल पर कैसे ट्रस्ट करेगा कि आप एक
06:05
Speaker A
रियल इंसान हो। यहां पे भी YouTube कंफ्यूज होगा और आपका चैनल जीरो व्यूज का शिकार हो जाएगा। और इतना ही नहीं जब आपसे Google एडसेंस का फॉर्म फिल कराया जाता है तब डिटेल्स मैच नहीं होंगी और मोनेटाइजेशन में भी प्रॉब्लम आएगी। तो सेटिंग्स में
06:19
Speaker A
कौन सा कंट्री चूज करें? देखो ना तो आप यूएसए चूज़ करो और ना ही अपनी कंट्री। इस सेटिंग को आपको तब तक खाली छोड़ना है जब तक आपके चैनल पर मोनेटाइजेशन क्राइटेरिया पूरा ना हो जाए। जब आप मोनेटाइज के लिए
06:30
Speaker A
भेजो तब वहां अपना सही कंट्री चूज़ कर लेना। अब आपके मन में सवाल आया होगा कि इसको खाली क्यों छोड़ें? यहां एक हिडन सीक्रेट छुपा है जो मैं आपको इसी वीडियो में चैनल क्रिएट करते टाइम समझाऊंगा। तो चलो अब लाइव सब कुछ करके दिखाता हूं। चैनल
06:43
Speaker A
क्रिएट करने से लेकर यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने तक सब कुछ आपके सामने होगा। सबसे पहला काम चैनल क्रिएट करने से पहले आप इस वीडियो को देख लेना। लिंक डिस्क्रिप्शन में दे दूंगा। मैंने डिटेल में बताया है कि कैसे एक वायरल चैनल बनता
06:56
Speaker A
है। सब कुछ सेम करना। नंबर भी अपना खुद का यूज करना। बस सेटिंग्स में कुछ चीजें चेंज करनी है। पहला सेटिंग्स में कंट्री ऑफ रेजिडेंस को आपको खाली छोड़ देना है। इसके पीछे का रीजन समझो। मैंने कई सारे इंडियन
07:08
Speaker A
और पाकिस्तानी क्रिएटर्स के चैनल्स देखे हैं जो यूएसए को टारगेट करते हैं। जब आपके वीडियो पे कुछ व्यूज आने लगते हैं तो कुछ व्यूअर्स आपके चैनल के अबाउट सेक्शन में जाकर देखते हैं कि यह किस कंट्री का चैनल
07:19
Speaker A
है। अगर आपने इंडिया सेलेक्ट किया होगा तो उनके सब्सक्राइब करने के चांसेस बहुत कम हो जाते हैं। जब आप यहां कुछ भी चूज नहीं करते तो व्यूअर्स को पता ही नहीं चलता कि चैनल किस देश का है। वह उसे अपने ही देश
07:30
Speaker A
का चैनल समझ लेते हैं। जिससे सब्सक्राइबर्स बढ़ने के चांसेस बढ़ जाते हैं। जब आप अपने चैनल को मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई करोगे तब आप यहां अपना सही कंट्री चूज कर लेना तब तक आप इसे खाली छोड़ सकते हो। दूसरा कीवर्ड्स में आपको
07:44
Speaker A
अपने यूएसए कॉम्पिटिटर्स के नाम डालने हैं और सब कुछ इंग्लिश में लिखना है। मैं यहां अपने चैनल का नाम, कॉम्पिटिटर्स के नाम और अपनी कैटेगरी लिख लेता हूं। तीसरा अब अपलोड डिफॉल्ट्स की एडवांस्ड सेटिंग्स में आओ। यहां आपको वीडियो लैंग्वेज में सिर्फ
07:58
Speaker A
इंग्लिश नहीं बल्कि इंग्लिश यूनाइटेड स्टेट्स चूज़ करना है। कंफ्यूज मत होना। और यहां टाइटल एंड डिस्क्रिप्शन लैंग्वेज में भी आपको इंग्लिश यूनाइटेड स्टेट्स सेलेक्ट कर लेना है। अब मैं यहां से कैटेगरी चूज़ कर लेता हूं और बाकी ज
08:11
Speaker A
लेता हूं। आपको अपने चैनल को पूरी तरह से रेडी कर लेना है। इस वीडियो को देखकर चैनल क्रिएट करने के बाद आपको इस वीडियो को देखकर वो सारी सेटिंग्स कर लेनी है जो सच में आपके वीडियो को वायरल करने में हेल्प
08:22
Speaker A
करती है। मैंने इस वीडियो में प्रूफ करके दिखाया है। इसलिए इन दोनों वीडियोस को जरूर देख लेना। चैनल क्रिएट करने और सभी सेटिंग्स पूरी करने के बाद आपको एक से दो वीक्स तक वेट करना है। अगर आपने जिस दिन
08:33
Speaker A
चैनल क्रिएट किया उसी दिन वीडियो अपलोड कर दी तो भाई 99% चांस है कि उस पर जीरो व्यूज मिलेंगे। तो देख लो यह वही चैनल है जिस पर मैं यूएसए ऑडियंस को टारगेट करूंगा। यह एक न्यू चैनल है और यहां आप
08:45
Speaker A
डेट भी देख सकते हैं। अब मैं एक से दो वीक्स बाद इस पर वीडियो अपलोड करूंगा। यहां आप डेट देखकर कंफर्म कर सकते हो कि यह चैनल कब क्रिएट किया गया है। ओके तो अब चलते हैं नीच सिलेक्शन पर। यह बात आपको भी
08:57
Speaker A
पता है और मुझे भी कि यूएसए ऑडियंस को हम इसलिए टारगेट करने जा रहे हैं ताकि आप ज्यादा से ज्यादा पैसे अर्न कर पाओ। इसके लिए आपको समझना होगा कि यूएसए ऑडियंस में भी कई तरह की ऑडियंस होती है। मोटे तौर पर
09:09
Speaker A
सभी ऑडियंस इन दो कैटेगरीज में से किसी एक में आती है। या तो एजुकेशन या फिर एंटरटेनमेंट। एजुकेशन कैटेगरी में कई सारी सब कैटेगरीज होती हैं। मैं इन सबका सीपीएम एक चार्ट बनाकर दे दूंगा। लिंक डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। आप वहां देख
09:23
Speaker A
लेना कि 1000 व्यूज पर कितने पैसे मिलते हैं। एजुकेशन कैटेगरी में एंटरटेनमेंट नीच के मुकाबले ज्यादा पैसे मिलते हैं। लेकिन भाई इसमें मेहनत भी बहुत ज्यादा होती है। और दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट कैटेगरी में भी कई सारी सब कैटेगरीज होती हैं। इसका भी
09:36
Speaker A
सीपीएम चार्ट मैं डिस्क्रिप्शन में दे दूंगा। आप वहां देख लेना कि किस कैटेगरी में कितने पैसे मिलते हैं। सबसे ज्यादा टाइम आपको इसी चीज पर देना है कि आप किस कैटेगरी में वीडियोस क्रिएट करना चाहते हो। देखो अगर आप खुद दिमाग लगाकर डिसाइड
09:50
Speaker A
करोगे कि आपको किस कैटेगरी में जाना है तो आप बहुत जल्दी ग्रो कर सकते हो। ज्यादातर जो लोग यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने में फेल होते हैं वही लोग होते हैं जो खुद से कुछ भी सोचते नहीं है। आप थोड़ी मेहनत
10:01
Speaker A
करके ऐसी नीच ढूंढो जिस पर कंपटीशन बहुत कम हो। ओके? तो अब आप सोच रहे होंगे कि मैं किस नीच में यूएसए ऑडियंस को टारगेट करूंगा। तो देखो मैं एआई और YouTube ग्रोथ की नीच में जाऊंगा। इसके लिए मैं अपने एक
10:12
Speaker A
लॉन्ग वीडियो से एक क्लिप निकालूंगा। उसे शॉर्ट में कन्वर्ट करूंगा और फिर उसे यूएसए इंग्लिश में ट्रांसलेट कर दूंगा। ओके अब हमारे पास सही नॉलेज है। चैनल है। उसमें एडवांस्ड लेवल सेटिंग्स की गई हैं। हमारे पास आईडिया है और अब हमारे पास एक
10:26
Speaker A
शॉर्ट भी है। चलो अब देखते हैं कि इसे अपलोड कैसे करना है। देखो चाहे आप लॉन्ग वीडियो अपलोड करो या शॉर्ट वीडियो। आपको बिना वीपीएन के अपलोड करना है। ओके तो मैं यहां से अपलोड कर दूंगा। देखो सबसे पहले
10:37
Speaker A
यहां पे आपको फुल्ली इंग्लिश में टाइटल लिखना है। अगर इंग्लिश नहीं आती तो चैट जीपीटी से ट्रांसलेट करा लेना। लेकिन टाइटल इंग्लिश में ही लिखना। अब हम सारा खेल डिस्क्रिप्शन में खेलेंगे। सबसे पहले अपने टाइटल को कॉपी करके डिस्क्रिप्शन की
10:51
Speaker A
पहली लाइन में पेस्ट कर दो। दूसरे स्टेप में आपको एक समरी लिखनी है कि वीडियो में क्या है? इसके लिए घंटों मत सोचो। अपना टाइटल चैट जीपीटी में डालो और बोलो। राइट अ शॉर्ट YouTube डिस्क्रिप्शन इन यूएसए इंग्लिश। चैट जीपीटी डिस्क्रिप्शन लिख
11:04
Speaker A
देगा। अब बस कॉपी करो और पेस्ट कर दो। अब थर्ड पॉइंट सबसेेंट और खतरनाक हैक है। आपको ऐसे YouTube चैनल्स को अपने डिस्क्रिप्शन में एट द रेट लगाकर मेंशन करना है जो डायरेक्टली यूएसए से हैं और जिनके सब्सक्राइबर्स बहुत कम हैं। यह
11:17
Speaker A
छोटे-छोटे चैनल्स आपको 100% मिल जाएंगे। जब आप अपने लिए वायरल टॉपिक रिसर्च कर रहे थे ना, तभी आपको इन छोटे चैनल्स के नाम लिखकर रख लेने हैं। मैं ऐसा क्यों बोल रहा हूं? क्योंकि आपकी वीडियो को यूएसए में
11:29
Speaker A
पुश करने के लिए शुरुआत में कुछ यूएसए ऑडियंस का बूस्ट यानी सीड ऑडियंस चाहिए होगा। जब आप किसी कम सब्सक्राइबर वाले यूएसए क्रिएटर को मेंशन करते हो ना तो उसके पास नोटिफिकेशन जाता है। भाई नए क्रिएटर को जब कोई मेंशन करता है ना तो
11:43
Speaker A
उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वो तुरंत क्लिक करेगा कि किसका वीडियो है भाई जिसने मुझे मेंशन किया और एक्साइटमेंट में वो आपका पूरा वीडियो देख लेगा। अब आपको यूएसए से फुल रिटेंशन वाला व्यू मिल गया और YouTube के एल्गोरििदम को सिग्नल चला गया
11:56
Speaker A
कि यह वीडियो यूएसए के लोगों को पसंद आ रही है। अगर आप डेली 5 से 10 छोटे यूएसए क्रिएटर्स को टैग करते हो तो यूएसए व्यूज मिलने के चांस होते हैं। और हां जब आपको लगे कि उन्होंने वीडियो देख ली है तो
12:07
Speaker A
डिस्क्रिप्शन एडिट करके उन्हें हटाओ और नए लोगों को मेंशन कर दो। यह ट्रिक्स सच में काम करती है। और भी टिप्स दूंगा जो अपलोड करने के बाद करनी है जो यूएस ऐसे व्यूज लाने में सच में हेल्प करेंगी। अब यहां पे
12:18
Speaker A
आइए और यहां पे नो को सेलेक्ट करिए। नीचे कुछ सेटिंग्स हैं जो आपको नॉर्मल तरीके से कर लेनी है। जैसे आप नॉर्मली करते थे। अगर यह भी नहीं करने आता है तो आपको इस वीडियो को देखना चाहिए। इसमें अपलोड करने का सही
12:30
Speaker A
तरीका बताया गया है और प्रूफ भी दिया गया है कि ऐसे करने पर वीडियो वायरल होती है या नहीं तो इसको जरूर देख लेना। अब आपको यहां विजिबिलिटी में आना है। यहां शेड्यूल पर आना है और यहां डेट चूज करनी है। जिस
12:41
Speaker A
दिन आप वीडियो अपलोड कर रहे हो उसके अगले दिन को सेलेक्ट करो और यहां टाइम में 4 am चूज़ कर लेना। क्योंकि जब इंडिया में सुबह के 4:00 बजते हैं ना तो यूएसए में शाम के लगभग 6:30 बज रहे होते हैं। भाई 4:00 बजे
12:54
Speaker A
इंडिया में सब गहरी नींद में सो रहे होते हैं। वहीं यूएसए में लोग काम करके घर आते हैं। इसलिए इस टाइम पर ज्यादा ऑडियंस एक्टिव होती है। अब आप सुबह 4:00 बजे अपलोड करने के लिए उठोगे तो नहीं। इसीलिए
13:05
Speaker A
हमने शेड्यूल कर दिया है। अब आप सोते भी रहेंगे ना तो भी आपका वीडियो एकदम परफेक्ट टाइम पर अपलोड होगा। अब आप यहां से सेव कर दो। बस अब आपका वीडियो खुद परफेक्ट टाइम पर अपलोड हो जाएगा। अपलोड करने के बाद उसे
13:17
Speaker A
खुद की Gmail आईडी से मत देखना। इसका रीजन मैंने पहले भी बताया है। इस वीडियो में आप एक बार देख लो। क्या श्स अपलोड करने के बाद खुद के श्स को अलग-अलग Gmail आईडी से देख सकते हैं? तो देखो बहुत लोग सोचते हैं
13:29
Speaker A
कि एक श्स वीडियो डाला और अलग-अलग Gmail आईडी से देख लिया तो व्यूज बढ़ जाएंगे। जिसे YouTube उसको और बूस्ट करेगा। लेकिन भाई असली सच तो कुछ और ही है। असली सच यह है कि YouTube सिर्फ Gmail आईडी नहीं
13:42
Speaker A
देखता। वो डिवाइस देखता है। IP एड्रेस और वॉच बिहाइवेर ट्रैक करता है। मतलब तू चाहे 10 Gmail आईडी से देख ले। एक ही फोन या एक ही नेटवर्क से है तो YouTube उसको फेक व्यूअर मान लेगा और इससे आपके चैनल पे
13:55
Speaker A
बहुत बैड इंपैक्ट पड़ता है जिससे आपका चैनल का ट्रस्ट स्कोर गिर जाएगा और एल्गोरििदम आपके श्स को और दबा देगा। खुद के वीडियो देखना बंद करो। अगर वीडियो सही तरीके से अपलोड करोगे तो YouTube खुद उसे बूस्ट करेगा। ओके? आई होप आप समझ गए
14:09
Speaker A
होंगे। अब आपको करना यह है कि अपने चैनल को मरने नहीं देना है। कुछ ऐसी एक्टिविटी करो जिससे एल्गोरिदम को लगे कि आप एक रियल इंसान हो, रोबोट नहीं। आप अपलोड करने के बाद छोटे-छोटे चैनल्स पर कमेंट करो,
14:21
Speaker A
वीडियोस देखो, लाइक करो। किसी यूएसए ऑडियंस को कमेंट में रिप्लाई दो। इससे आपके चैनल पर एल्गोरििदम ट्रस्ट करेगा और फिर आपके वीडियोस या शॉट्स के लिए सीड ऑडियंस ढूंढना शुरू कर देता है। जिसके जीरो व्यूज आते हैं उसका मेन कारण
14:34
Speaker A
टेक्निकल होता है। जैसे YouTube को आपका चैनल रोबोट जैसा लगना, कुछ ऐसा कंटेंट अपलोड करना जो YouTube अलाउ नहीं करता या कुछ ऐसा करना जो YouTube को पसंद नहीं है। यह सब मैंने इस वीडियो में बता रखा है कि
14:45
Speaker A
जीरो व्यूज का कारण क्या है और इसका सॉल्यूशन क्या है? आपका वीडियो चाहे कितना भी बेकार क्यों ना हो। अगर उस पर 50 से 100 व्यूज भी नहीं मिल रहे हैं तो समझ जाओ कि उस पर YouTube की नजर लग गई है।
14:56
Speaker A
क्योंकि भाई इसे ऐसे समझो कि कोई भी स्टूडेंट बोर्ड एग्जाम में कितने नंबर ला सकता है? यह पता तभी चलेगा ना जब वो एग्जाम सेंटर में जाएगा और एग्जाम देगा। अगर उसे एग्जाम देने ही नहीं दिया जाएगा तो कैसे पता चलेगा कि वह कितने नंबर ला
15:08
Speaker A
सकता था। ठीक वैसे ही अगर YouTube आपके वीडियो को टेस्ट ही नहीं करेगा किसी के पास भेजेगा ही नहीं तो पता कैसे चलेगा कि यह वीडियो अच्छी है या नहीं, वायरल होगी या नहीं? जैसे किसी स्टूडेंट को एग्जाम
15:19
Speaker A
इसलिए नहीं देने दिया गया क्योंकि उसके पास चीटिंग करने के लिए कोई चीटिंग डिवाइस थी। एडमिट कार्ड में प्रॉब्लम थी या उसने एग्जाम का कोई रूल तोड़ा था। ठीक वैसे ही जब YouTube आपके शॉर्ट या वीडियो पर जीरो
15:30
Speaker A
व्यूज देता है तो आप समझ जाना कि YouTube ने आपके वीडियो या चैनल में कुछ ऐसा देख लिया है जो YouTube की कम्युनिटी गाइडलाइंस के खिलाफ हो सकता है। इसीलिए ऐसा कुछ मत करिए जिससे YouTube आप पर ट्रस्ट खो दे। जैसे एग्जाम से पहले किसी
15:43
Speaker A
भी स्टूडेंट को तब तक रोका नहीं जाता जब तक उसके पास चीटिंग करने का कोई डिवाइस ना मिले या वह एग्जाम के रूल्स ना तोड़े। चाहे स्टूडेंट पढ़ने में कितना भी कमजोर या अच्छा क्यों ना हो। ठीक वैसे ही आपका
15:55
Speaker A
वीडियो चाहे कैसा भी हो अगर आपने YouTube की किसी भी कम्युनिटी गाइडलाइन को नहीं तोड़ा है तो YouTube उसे सीड ऑडियंस को जरूर दिखाएगा। सीड ऑडियंस का मतलब होता है थोड़े से व्यूअर्स। यानी 50 से 100 लोगों को दिखाकर YouTube चेक करता है कि वीडियो
16:10
Speaker A
कैसी है। अगर यह लोग आपके वीडियो को पसंद करते हैं तो YouTube आपकी वीडियो को वायरल करने लगता है। अगर यह लोगों को पसंद नहीं आती तो आपकी वीडियो 50 से 100 व्यूज पर ही फ्रीज हो जाती है। ओके यहां तक आपने वह सब
16:23
Speaker A
कुछ देख लिया कि कैसे मैंने चैनल क्रिएट किया, कैसे अपलोड किया और कैसे ट्रिक लगाई। ओके। तो अब कुछ दिन बाद देखते हैं कि क्या यह शॉर्ट यूएसए ऑडियंस को टारगेट कर पाएगा या नहीं। देखो अगर यह शॉट मुझे
16:34
Speaker A
1000 व्यूज भी लाकर दे देगा तो मैं मान लूंगा कि यह जो मैंने बताया है वो सच में काम करता है। मिलते हैं कुछ दिन बाद। शॉट्स को पब्लिश किए हुए कुछ दिन हो गए हैं। अब इसका रिजल्ट देखते हैं। हमने
16:45
Speaker A
टारगेट लिया था सिर्फ 1000 व्यूज का। लेकिन भाई यहां तो चमत्कार हो गया। पहले शॉर्ट पर ही 1000 व्यूज नहीं बल्कि 6000 से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। सोचो पहले ही शॉर्ट पर 6000 व्यूज। वो भी एक नए
16:57
Speaker A
यूएसए चैनल पर। और ऊपर से एजुकेशन कैटेगरी में भाई शुरुआत में इतने सारे व्यूज मिलना कोई नॉर्मल बात नहीं है। यह इस चैनल के वायरल होने का बहुत ही जबरदस्त सिग्नल है। अब देखते हैं कि व्यूज कहां से आ रहे हैं
17:08
Speaker A
वो भी मैं आपको दिखाता हूं। इसके लिए मैं एनालिटिक्स में जाऊंगा। यहां से ऑडियंस वाले टैब में जाऊंगा और नीचे स्क्रॉल करने के बाद यहां देखो हम यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने में सक्सेसफुल रहे। हमें फर्स्ट शॉट पर ही ऑलमोस्ट 30% व्यूज यूएसए
17:23
Speaker A
से मिले जो बहुत-बहुत बढ़िया है। यहां देखो अगर आप टॉपिक चेंज कर देंगे तो इंडिया से व्यूज आना कम या बंद हो जाएगा। अब आप सोच रहे होंगे कि बाकी कंट्रीज से व्यूज क्यों आए? तो यहां देखो मेरा टॉपिक
17:34
Speaker A
ही ऐसा था एआई एंड YouTube ग्रोथ जिसे पूरी दुनिया में देखा जाता है। इसलिए यूएसए के अलावा इंडिया और अदर कंट्रीज से भी व्यूज मिले जो कि बिल्कुल नॉर्मल है और यह भी हो सकता है कि जिस वीडियो से मैंने
17:46
Speaker A
शॉर्ट का क्लिप निकाला था शायद YouTube ने उसे उसी जैसा समझकर इंडिया में रिकमेंड किया हो। अगर हम आगे चलकर टॉपिक को स्ट्रिक्टली यूएसए कल्चर और ट्रेंड्स के हिसाब से चेंज कर देंगे तो इंडिया से व्यूज आना बंद हो जाएंगे और इस 30% यूएसए
18:00
Speaker A
व्यूज को आराम से 70 टू 80% तक बढ़ाया जा सकता है। मतलब जो तरीका मैंने बताया वो 1% काम कर गया। आपने देखा कि कैसे हमने चैनल क्रिएट किया, कैसे शॉर्ट्स अपलोड किया, कैसे चैनल को डेड होने से बचाया और कैसे
18:15
Speaker A
नीश चूज़ करते हैं। यह भी सीखा। साथ ही आपने यह भी सीखा कि YouTube कैसे टेस्ट करता है। कब जीरो व्यूज मिलते हैं और कैसे कई लोग हमें फेक अर्निंग प्रूफ दिखाकर बेवकूफ बनाते हैं और कोर्सेज बेचने की
18:27
Speaker A
कोशिश करते हैं। यूएसए ऑडियंस को टारगेट करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। उम्मीद है इस वीडियो से आपका सारा डर खत्म हो गया होगा। अब आप पूरे डिसिप्लिन के साथ एक चीज पर फोकस करो जो है यूएसए ऑडियंस के लिए
18:38
Speaker A
वीडियो क्रिएट करना। यह आपको एकदम से नहीं आएगा। इसके लिए आपको एआई से वीडियो बनाना सीखना होगा। स्क्रिप्ट लिखना सीखना होगा। क्योंकि सिर्फ कॉपी पेस्ट करने से काम नहीं चलेगा। अगर आप YouTube को लेकर सीरियस हैं तो जितना जल्दी हो सके अपना
18:52
Speaker A
ओरिजिनल कंटेंट बनाइए क्योंकि ओरिजिनल कंटेंट कॉपी पेस्ट से कई गुना अच्छा होता है और आपको कई गुना ज्यादा पैसे भी देता है। इतना ही नहीं आप नई-नई स्किल्स सीखोगे और अपनी एक पर्सनल पहचान बिल्ड करोगे। अगर यूएसए ऑडियंस को टारगेट करने में, नीश
19:07
Speaker A
ढूंढने में या किसी भी प्रॉब्लम में आपको हेल्प चाहिए तो आप मुझसे डायरेक्ट कॉल पर बात कर सकते हो या मेरे साथ चैट कर सकते हो। इसके लिए wts.com पे जाओ। लिंक डिस्क्रिप्शन में भी मिल जाएगा। ओके। यूएसए ऑडियंस के लिए फर्स्ट वीडियो अपलोड
19:21
Speaker A
करने से पहले आपको इन तीनों वीडियोस को देखना बहुत जरूरी है क्योंकि यह तीनों वीडियोस आपको YouTube का प्रो बना देंगी। ओके, अब मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में।
Topics:यूएसए यूट्यूब चैनलयूएसए ऑडियंस टारगेटयूट्यूब कमाई बढ़ाएंवीपीए मिथकचैनल सेटिंग्सयूट्यूब हिंदी ट्यूटोरियलअमेरिकी दर्शकयूट्यूब मोनेटाइजेशनफेक अर्निंग प्रूफयूट्यूब कंटेंट स्ट्रेटेजी

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →