यह वीडियो बताता है कि कैसे Monkey & Puppy AI वीडियो बनाकर YouTube पर वायरल और मोनेटाइज किया जा सकता है।
Key Takeaways
- 100% AI जनरेटेड वीडियोस को YouTube मोनेटाइज नहीं करता।
- ह्यूमन इनपुट और मेहनत जरूरी है जैसे स्क्रिप्ट लिखना और एडिटिंग करना।
- AI टूल्स का सही उपयोग करके वायरल और मोनेटाइज वीडियो बनाना संभव है।
- रियो फिल्म्स जैसे चैनल्स AI के साथ क्रिएटिविटी का मिश्रण करते हैं।
- क्लिंग 3.0 जैसे टूल्स बेहतर क्वालिटी और लंबे वीडियो जनरेट करने में मदद करते हैं।
What the video covers
- वीडियो में बताया गया है कि कैसे एक रील्स या शॉर्ट्स वीडियो वायरल हो सकता है और लाखों व्यूज ला सकता है।
- YouTube की मोनेटाइजेशन पॉलिसी के अनुसार 100% ऑटो जनरेटेड AI वीडियोस को अनुमति नहीं मिलती।
- AI वीडियोस में ह्यूमन इनपुट जैसे स्क्रिप्ट लेखन और एडिटिंग जरूरी है ताकि मोनेटाइजेशन मिल सके।
- रियो फिल्म्स के उदाहरण से समझाया गया कि कैसे AI टूल्स का सही उपयोग कर वीडियो बनाएं।
- चैट GPT और नैनो बनाना Pro जैसे AI टूल्स का उपयोग करके इमेज और वीडियो जनरेट करने का तरीका बताया गया।
- क्लिंग 3.0 टूल का उपयोग कर इमेज को वीडियो में कन्वर्ट करने और ऑडियो जोड़ने की प्रक्रिया समझाई गई।
- वीडियो में बताया गया कि कैसे वीडियो के लिए एक अच्छा आईडिया सोचना जरूरी है।
- AI की मदद से वीडियो बनाते समय मेहनत और क्रिएटिविटी दिखाना जरूरी है ताकि YouTube मोनेटाइजेशन अप्रूव करे।
- फ्री टूल्स की तुलना में क्लिंग 3.0 बेहतर क्वालिटी देता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
- वीडियो के अंत में दर्शकों को प्रेरित किया गया कि वे AI टूल्स का सही उपयोग कर कमाल के वीडियो बनाएं।
Chapters
- 00:00वायरल वीडियोस और मोनेटाइजेशन की शुरुआत
- 00:26AI वीडियोस की मोनेटाइजेशन पॉलिसी और मिथक
- 00:50YouTube के नियम और ह्यूमन इनपुट की जरूरत
- 01:50प्रो टिप्स और अपील प्रक्रिया
- 02:30रियो फिल्म्स का AI वीडियो क्रिएशन तरीका
- 03:30AI टूल्स का परिचय और उपयोग
- 05:30चैट GPT से प्रॉम्प्ट बनाना और इमेज जनरेट करना
- 06:30क्लिंग 3.0 से वीडियो जनरेशन और एडिटिंग
- 09:20फ्री टूल्स बनाम क्लिंग 3.0 और समापन
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
मैंने सिर्फ एक रील्स अपलोड किया और व्यूज 11 मिलियन से भी ज़्यादा। इस चैनल पे मैंने सिर्फ एक शॉर्ट्स अपलोड किया और व्यूज 2 लाख से भी ज्यादा। और इस पे भी सेम मेरा पहला शॉर्ट्स ही वायरल गया एंड सेम इस पे भी वायरल गया।
Speaker A
आपने नोटिस किया होगा कि आजकल ना जाने कितने चैनल्स और इन अकाउंट्स सिर्फ कुछ शॉर्ट्स या रील्स अपलोड करके लाखों सब्सक्राइबर्स और फॉलोवर्स बटोर रहे हैं। आपने रियो फिल्म्स को तो कभी ना कभी जरूर देखा होगा। इनका हर एक शॉर्ट्स और
Speaker A
रील्स मिलियंस में जाता है और इन्होंने बड़े-बड़े ब्रांड के साथ कोलैब भी किया है जो एक रील के लाखों रुपए ऑफर करते हैं। पर आप लोग अभी भी कंफ्यूजन में हो कि एआई वीडियोस मोनेटाइज होता है या नहीं। तो
Speaker A
आपकी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए YouTube इंडिया के पोस्ट को देखो। इसमें साफ-साफ लिखा है कि किस तरह का एआई वीडियोस मोनेटाइज हो सकते हैं और किस तरह के नहीं। आपके माइंड में एक मिथ बैठ चुका है कि एआई
Speaker A
कंटेंट तुरंत रिजेक्ट हो जाएगा। रियलिटी कुछ और है। एआई का सही इस्तेमाल करना बिल्कुल अलाउड है। लेकिन बिना मेहनत के सिर्फ 100% एआई का इस्तेमाल सही नहीं है। मतलब बिना किसी ह्यूमन इनपुट के सिर्फ ऑटो जनरेटेड वीडियोस को मोनेटाइजेशन की परमिशन
Speaker A
नहीं है। जो लोग एक दिन में एआई से 100 से 200 वीडियो बना देते हैं। जिसमें ना तो खुद की स्क्रिप्ट होती है ना ही खुद की टॉपिक और ना ही खुद की वॉइस। ऐसे चैनल को YouTube मोनेटाइज नहीं करता है। लेकिन
Speaker A
यहां ध्यान से देखो। साफ लिखा है एआई विजुअल प्लस आपकी स्क्रिप्ट प्लस आपकी एडिटिंग। मोनेटाइजेशन की परमिशन है। मतलब YouTube यह चाहता है कि आप वीडियोस क्रिएट करने में आप मेहनत करो। चाहे आप एडिटिंग करने में मेहनत करो या फिर स्क्रिप्ट को
Speaker A
लिखने में। आपको किसी ना किसी चीज में तो मेहनत करनी ही होगी। ऐसे वीडियोस को मोनेटाइज नहीं करेगा जिसमें बस एक प्रॉम्प्ट दो और एआई रेडी टू पब्लिश वीडियो क्रिएट करके दे दे। ऐसे वीडियोस को YouTube मोनेटाइज नहीं करता क्योंकि बहुत ज्यादा
Speaker A
लो एफर्ट्स कंटेंट है। और यहां इसने प्रो टिप भी लिख दिया है कि अपील करते समय वीडियो में अपना इनपुट साबित करें। मतलब बताओ कि तुमने क्या मेहनत किया है। इसके लिए एडिटिंग टाइमलाइन, स्क्रिप्ट ड्राफ्ट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर करें ताकि यह
Speaker A
पता चले कि यह वीडियो को किसी इंसान ने बनाया है। मतलब आप स्टोरी खुद सोचो। हां, उसमें थोड़ी बहुत एआई का हेल्प ले सकते हो लेकिन 100% स्क्रिप्ट एआई से नहीं लिखवा सकते क्योंकि वो स्क्रिप्ट रोबोटिक साउंड करेगा। और अगर आप खुद से एडिट करते हैं तो
Speaker A
वो 100% मोनेटाइज होगा। चाहे आप खुद की वॉइस दो या एआई की। रियो फिल्म्स भी यही करता है। सबसे पहले खुद स्टोरी सोचता है। फिर एआई से इमेज और वीडियो जनरेट करता है और एंड में बढ़िया एडिटिंग करता है जो एआई का
Speaker A
सही इस्तेमाल है। तो आप समझिए कि एआई का कैसे हेल्प लिया जाता है वीडियोस क्रिएट करने में ताकि चैनल मोनेटाइजेशन के टाइम कोई प्रॉब्लम नहीं आती। अब ध्यान से देखो। आप जितने भी वायरल एआई वीडियोस देखते हो वो
Speaker A
लोग वीडियो क्रिएट करने के लिए इन पावरफुल एआई टूल्स का यूज करते हैं। इसमें से ग्रो एआई को छोड़कर बाकी सभी एआई टूल्स आपको हिक्सफील्ड पर एक ही जगह मिल जाता है। चलो अब देखते हैं कि रियो फिल्म्स अपनी रील्स
Speaker A
को कैसे बनाता है। पहला स्टेप होता है आईडिया। सबसे पहले आपके माइंड में एक आईडिया आना चाहिए कि वीडियो में क्या होने वाला है। चलो एग्जांपल के लिए रियो फिल्म्स के सबसे पॉपुलर वीडियो को ब्रेकडाउन करते हैं। वो अपनी स्टोरीज में
Speaker A
एक बंदर को हीरो दिखाते हैं और वॉइसलेस स्टोरी क्रिएट करता है जिसे यूएसए जैसे हाई आरपीएम वाले कंट्रीज से भी व्यूज आते हैं। जैसे इस रील के लिए उनके माइंड में एक रॉ आईडिया आया होगा। रोड पर आगे खतरा
Speaker A
है। वहां से एक बस गुजरने वाली है और बंदर उस बस को रोकने की कोशिश करेगा। पहले लोग बंदर को गलत समझेंगे पर एंड में बंदर उस बस को एक्सीडेंट होने से बचा लेगा। आखिर में लोग शर्मिंदा होकर उस मासूम बंदर को
Speaker A
धन्यवाद करते हैं। बस इतना ही तो आईडिया चाहिए। इसमें हम बीच-बीच में डिटेल्स ऐड करके पूरी वीडियो जनरेट कर लेंगे। अब फर्स्ट सीन जनरेट करने के लिए चैट जीपीटी को एक रॉ प्रॉम्प्ट दो। जो भी आपके माइंड में है टूटी फूटी भाषा में लिख दो। पर
Speaker A
लास्ट में जरूर लिखना कि इमेज एस्पेक्ट रेशियो 9:6 में होना चाहिए। चैट जीपीटी आपके प्रॉम्प्ट में डिटेल्स ऐड करेगा और उसे इंग्लिश में लिख देगा। अब इस प्रॉम्प्ट से नैनो बनाना Pro से हम इमेज जनरेट करवाएंगे। नैनो बनाना प्रो आपको हिक्स
Speaker A
फील्ड पर मिल जाता है। मैं यहां प्रॉम्प्ट पेस्ट कर दूंगा। एस्पेक्ट रेशियो 9:6 सेलेक्ट कर लूंगा। अपना मंकी करैक्टर ऐड कर दूंगा और सिंपल जनरेट पे क्लिक कर दूंगा। कुछ ही देर में यह इमेज जनरेट कर देगा। अगर आपको पसंद नहीं आता है तो आप
Speaker A
अनलिमिटेड टॉगल को ऑन कर दो। अब जितनी चाहो उतनी इमेज जनरेट कर सकते हो। इसमें आपको क्रेडिट्स खत्म नहीं होते। जो इमेज बेस्ट होगा उसे चूज़ कर लो। मैं ऐसे ही चैट जीपीटी से प्रॉम्प्ट लिखाकर बाकी सारे सींस के
Speaker A
लिए भी इमेज जनरेट करा लूंगा। ओके तो आप देख सकते हैं मैंने सारी इमेज जनरेट करा ली है। अब इन इमेजेस को वीडियो में कन्वर्ट करने के लिए हम क्लिंग 3.0 का यूज करेंगे क्योंकि वो ऑडियो अच्छा रिजल्ट
Speaker A
देता है। क्लिंग 3.0 आपको हिक्सफील्ड पे मिल जाएगा। यहां आप अपनी इमेज अपलोड कर दो और ऑडियो को ऑन कर देना। मॉडल को क्लिंग 3.0 ही रहने देना। मुझे क्लिंग 3.0 इसलिए पसंद है क्योंकि आप इसमें 15 सेकंड्स तक
Speaker A
वीडियो जनरेट कर सकते हैं। जबकि बाकी मॉडल्स अभी बस 8 सेकंड्स तक ही जनरेट करते हैं जिसे प्रॉपर सीन नहीं मिल पाता। इसमें स्पेक्ट रेशियो 9:6 चूज़ कर लेना। क्वालिटी को 1080p कर सकते हो। पर वो
Speaker A
काफी स्लो जनरेट करता है। तो मैं अभी के लिए 720p ही सेलेक्ट करता हूं। अब प्रॉम्प्ट है कि इमेज में क्या मोमेंट चाहिए। इसके लिए वापस चैट जीपीटी को इमेज दो और लिख दो कि आप इस इमेज से क्या वीडियो क्रिएट
Speaker A
करवाना चाहते हो। चैट जीपीटी एक्ज़ैक्ट प्रॉम्प्ट दे देगा। उसे कॉपी करो। यहां पेस्ट करो। ड्यूरेशन को 10 सेकंड सेट करो और जनरेट पे क्लिक कर दो। कुछ देर बाद देखो इसने कितना बढ़िया वीडियो जनरेट कर दिया है। मैं ऐसे ही सभी इमेजेस को वीडियो में
Speaker A
कन्वर्ट कर लूंगा। फिर उन सबको ऐड करके और थोड़ी बहुत एडिटिंग करके हमें कुछ इस तरह का फाइनल रिजल्ट मिल जाता है जो काफी अमेजिंग लग रहा है। [संगीत] [संगीत] रियो फिल्म्स जो बैकग्राउंड म्यूजिक यूज़ करता है उसका लिंक मैं डिस्क्रिप्शन में
Speaker A
दे दूंगा। अगर आप बिल्कुल फ्री में वीडियो क्रिएट करवाना चाहते हैं तो आप इस आई का यूज कर सकते हैं। पर फ्री टूल्स में क्वालिटी क्लिंग 3.0 जैसी नहीं मिलती। तो मैं सजेस्ट करूंगा कि आप एक्सपिरियंस से क्लिंग 3.0 ही यूज करो। आई होप यह
Speaker A
ट्यूटोरियल आपको पसंद आया होगा। जल्द मिलते हैं कमाल की वीडियो के साथ।
Topics:AI वीडियो बनानाYouTube मोनेटाइजेशनवायरल वीडियोMonkey Puppy AIक्लिंग 3.0रियो फिल्म्सAI टूल्सवीडियो एडिटिंगचैट GPTAI कंटेंट











