इस वीडियो में YouTube Shorts को प्रोफेशनल तरीके से अपलोड करने के सही तरीके और वायरल करने के टिप्स हिंदी में समझाए गए हैं।
Key Takeaways
- शॉर्ट्स को प्रोफेशनल तरीके से अपलोड करना वायरल होने की कुंजी है।
- फोन से YouTube ऐप या YT स्टूडियो का उपयोग करना सबसे अच्छा है।
- अपलोड का सही समय चुनना व्यूज बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- एल्गोरिदम को समझकर कंटेंट को सही ऑडियंस तक पहुंचाना जरूरी है।
- ट्रेंडिंग म्यूजिक और इमोजी का सही उपयोग वीडियो की सफलता बढ़ाता है।
What the video covers
- शॉर्ट्स को सही तरीके से अपलोड करने से वायरल होने और ज्यादा व्यूज व सब्सक्राइबर्स मिलते हैं।
- प्रो और नॉर्मल तरीके से शॉर्ट्स अपलोड करने का लाइव एक्सपेरिमेंट दिखाया गया।
- शॉर्ट्स को सही ऑडियंस तक पहुंचाना जरूरी होता है ताकि वे वायरल हो सकें।
- फोन से अपलोड करना बेहतर होता है क्योंकि थंबनेल कस्टमाइजेशन संभव होता है।
- YouTube ऐप और YT स्टूडियो का उपयोग शॉर्ट्स अपलोड के लिए सबसे अच्छा है।
- शॉर्ट्स अपलोड करने का सही टाइम जानना जरूरी है, जब आपकी ऑडियंस सबसे ज्यादा एक्टिव हो।
- एल्गोरिदम शॉर्ट्स को स्वाइप रेट, व्यूज, लाइक, कमेंट और सब्सक्राइब के आधार पर वायरल करता है।
- म्यूजिक लगाने और ट्रेंड्स का सही उपयोग शॉर्ट्स की पहुंच बढ़ाने में मदद करता है।
- इमोजी का उपयोग वीडियो के मूड को दर्शाने के लिए जरूरी है।
- शॉर्ट्स रिमिक्सिंग और कोलैबोरेशन से ऑडियंस बढ़ाने में मदद मिलती है।
Chapters
- 00:00शॉर्ट्स अपलोड करने का महत्व और वायरल होने का अनुभव
- 01:12दो चैनल बनाकर प्रो और नॉर्मल अपलोड का एक्सपेरिमेंट
- 02:22प्रोफेशनल अपलोड और सही ऑडियंस का महत्व
- 04:50शॉर्ट्स अपलोड करने के लिए सही प्लेटफॉर्म और डिवाइस
- 06:00शॉर्ट्स अपलोड करने का बेस्ट टाइम और ऑडियंस एक्टिविटी
- 07:13एल्गोरिदम कैसे काम करता है और स्वाइप रेट का प्रभाव
- 08:33म्यूजिक, ट्रेंड्स और इमोजी का सही उपयोग
- 11:05शॉर्ट्स रिमिक्सिंग, कोलैबोरेशन और वायरलिंग के अन्य टिप्स
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
मैंने इस नए चैनल पे एक शॉर्ट वीडियो कुछ इस तरीके से अपलोड किया कि मेरा पहला शॉट्स ही वायरल हो गया और मुझे सिर्फ एक शॉट्स से ही 1000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स मिले और इस पे 80 से ज्यादा व्यूज आ गए और
Speaker A
यह सब हो पाया सिर्फ सही तरीके से शॉट्स अपलोड करने की वजह से। ध्यान दो। मैं यहां सही तरीके से बोल रहा हूं क्योंकि जब आप शॉर्ट्स को सही तरीके से अपलोड करते हैं तो आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में पता चलता
Speaker A
है जो सच में शॉट्स को वायरल करने में काफी हेल्प करती है। शॉट्स अपलोड करना कोई बच्चों का खेल नहीं है कि बस फोन उठाया, YouTube खोला, अपलोड के ऑप्शन में गए, शॉट्स सेलेक्ट किया, म्यूजिक लगाया, अपलोड कर
Speaker A
दिया। दैट्स इट। अगर इतना ही आसान होता तो आपको इस वीडियो को देखने की जरूरत ही ना होता। अच्छा चलो मैं एक लाइव एक्सपेरिमेंट करके दिखाता हूं कि एक नॉर्मल तरीके से शॉट्स अपलोड करना और एक प्रो तरीके से शॉट्स
Speaker A
अपलोड करने में कितना फर्क होता है। इस एक्सपेरिमेंट में दो चैनल क्रिएट करूंगा जिसमें मैं एक ही सेम शॉट्स को दोनों चैनल पे अपलोड करूंगा। एक पे प्रो तरीके से और एक पे नॉक तरीके से अपलोड करूंगा। फिर
Speaker A
देखेंगे कि किस पे सबसे ज्यादा व्यूज आता है। चलो एक्सपेरिमेंट स्टार्ट करते हैं। तो आप देख लो आज का डेट है इतना और मैं चैनल क्रिएट कर रहा हूं जिसका नाम पता है मैं क्या रखने वाला हूं। मैं इस चैनल का
Speaker A
नाम प्रो अपलोड रखता हूं ताकि आप विदाउट एनी कंफ्यूजन के आप समझ पाओ कि किस पे मैंने प्रो तरीके से शॉट्स अपलोड किया है और किस पे मैंने नोब तरीके से शॉर्ट्स अपलोड किया है और मैं इस पे प्रोफाइल
Speaker A
पिक्चर भी ग्रीन एरो वाला अपलोड कर देता हूं। अब मैं सेकंड चैनल क्रिएट करता हूं और इसका नाम मैं नब अपलोड रखता हूं और मैं इस पे रेड एरो वाला प्रोफाइल पिक्चर भी लगा देता हूं। देखो अगर आपको प्रोफेशनल
Speaker A
तरीके से चैनल क्रिएट करने नहीं आता है तो आप इस वीडियो को देख लेना जिसमें मैंने चैनल क्रिएट करना सिखाया हूं और उस चैनल को टेस्ट करके भी दिखाया हूं कि चैनल सही से बना है या नहीं तो आप एक बार जरूर देख
Speaker A
लेना इस वीडियो को ओके बैक टू द पॉइंट अब मैंने दो चैनल क्रिएट कर लिया अब टाइम है इन दोनों पे शॉट्स अपलोड करने का आपको पता है मैं कौन सा शॉर्ट्स अपलोड करने वाला हूं मैं इस वीडियो से एक पार्ट को कॉपी
Speaker A
करूंगा और इस शॉट्स वीडियो के रेश्यो में कन्वर्ट कर दूंगा अब मेरे पास एक शॉट्स भी है जिसे मैं दोनों चैनल पे अपलोड करने वाला हूं। अपलोड करने से पहले एक बात बता देता हूं। यह शॉर्ट्स कॉपी है। दूसरा
Speaker A
एजुकेशनल कंटेंट है जिससे इसका ऑडियंस लिमिटेड है और ऊपर से चैनल भी न्यू है। तो मानकर चलिए कि अगर इस शॉर्ट्स पे 1000 भी व्यूज आ जाए तो मैं मानूंगा कि शॉर्ट्स अपलोड करने का तरीका सही है। चलो मैं अब
Speaker A
दोनों पे शॉर्ट्स अपलोड कर देता हूं। एक पे एस शो करूंगा और एक पे नहीं करूंगा। देखते हैं किस पे ज्यादा व्यूज आता है। जब मैंने कुछ दिन बाद इसका रिजल्ट देखा तो मैं हैरान हो गया। जरा आप भी देखिए जिसे
Speaker A
मैंने नॉर्मल तरीके से शॉट्स अपलोड किया था उस पे 700 व्यूज मिला और जिसे मैंने प्रोफेशनल तरीके से अपलोड किया था उस पे 15,000 से ज्यादा व्यूज मिला। अब आपको समझ जाना चाहिए कि नब और प्रो तरीके से शॉट्स
Speaker A
अपलोड करने में कितना डिफरेंस होता है। अब आपके मन में सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि प्रोफेशनल तरीके में ऐसा क्या हुआ था जिससे ज्यादा व्यूज मिला? तो देखो प्रोफेशनल तरीके से अपलोड किया गया शॉर्ट्स वीडियो सही ऑडियंस को पकड़ लेता
Speaker A
है जिससे वह शॉर्ट्स शॉट्स रिकमेंडेशन फीड में अपनी जगह बना लेता है। आपका शॉट्स तभी वायरल होगा जब वो सही ऑडियंस के पास जाएगा। अगर आप गलत तरीके से शॉट्स अपलोड करते हैं तो आपका शॉट्स उन लोगों के पास
Speaker A
जाता है जिन्हें आपके शॉट्स में कोई इंटरेस्ट नहीं होता है जिससे वो लोग बस स्वाइप ए स्वाइप करते जाते हैं जिससे आपका शॉर्ट्स का स्वाइप रेट बढ़ जाता है जिसे YouTube एल्गोरिदम आपके शॉट्स को शॉर्ट्स रिकमेंडेशन फीड से बाहर करके सर्च फीड में
Speaker A
भेज देता है जहां लोग उसे सिर्फ सर्च करके ही देखते हैं और ऑडियंस भी बहुत कम होता है वहां पे और इससे आपके शॉट पे बहुत बुरा असर पड़ता है जिससे एक अच्छा शॉट्स होते हुए भी वायरल नहीं हो पाता क्योंकि
Speaker A
शॉट्स ने गलत ऑडियंस को पकड़ लिया। तो आज के वीडियो में आप यही सीखेंगे कि शॉट को कैसे अपलोड करें ताकि वो सही ऑडियंस के पास जाए जिससे लॉन्ग टाइम तक शॉट्स रिकमेंडेशन फीड में बना रहे और वायरल
Speaker A
होता रहे। ओके सबसे पहले आपके दिमाग में जो लोगों ने डाउट्स एंड मिथ्स पैदा किए हैं ना उनको पहले निकाल के फेंकना पड़ेगा। क्योंकि जब तक दिमाग में मिथ होगा तब तक शॉट्स वायरल करने का सिस्टम आपको समझ में
Speaker A
नहीं आएगा। ओके? आपके मन में फर्स्ट डाउट यह होता है कि शॉट्स को फोन से अपलोड करना सही है या लैपटॉप से? तो देखो अगर शॉर्ट्स वीडियो को साइड से देखें तो यहां पे फोन बेस्ट करता है। क्योंकि फोन में आप कस्टम
Speaker A
थंबनेल चूज कर सकते हैं जो आप लैपटॉप में नहीं कर सकते और शॉर्ट्स में थंबनेल यूज करना कितना जरूरी है और कितना फायदेमंद है। आपको कुछ देर में मैं बताता हूं। बस इतना समझो कि शॉर्ट्स के लिए फोन से ही
Speaker A
अपलोड करना सबसे बेस्ट होगा। सेकंड डाउट यह होता है कि कौन सा ऐप यूज करें शॉट्स अपलोड करने के लिए? YouTube ऐप, वाईटी स्टूडियो या Google Chrome? देखो यहां पे YouTube ऐप का यूज करना ही करना है। अब
Speaker A
रही बात वाईटी स्टूडियो या Google Chrome की तो यहां पे आप वाईटी स्टूडियो का यूज करो क्योंकि जो आप Google Chrome पे कर सकते हैं वो सभी आप वाईटी स्टूडियो पे भी कर सकते हैं। तो शॉट्स अपलोड करने के लिए हम
Speaker A
YouTube ऐप एंड वाईटी स्टूडियो का यूज करेंगे। नेक्स्ट डाउट ये होता है कि शॉट्स अपलोड करने का बेस्ट टाइम क्या होता है?
Speaker A
देखो पहले मुझे भी नहीं लगता था कि टाइम उतना मैटर करता है। लेकिन जब मैं रिसर्च कर रहा था तो मेरा नजर इस पर्पल कलर के ग्राफ पर गया। फिर मुझे लगा कि अगर टाइम मैटर नहीं करता है तो यह ग्राफ किस लिए
Speaker A
दिया गया है? फिर मुझे रहा नहीं गया। फिर मैं इस ग्राफ पे रिसर्च करना शुरू कर दिया। फिर मुझे कुछ मिला। मुझे मिला कि यह आम ग्राफ नहीं है। आपके वीडियो वायरल होगा या नहीं? इसमें इस ग्राफ का भी हाथ होता
Speaker A
है। सबसे पहले आप इस ग्राफ को समझो। इस ग्राफ का काम है आपकी ऑडियंस कब एक्टिव है यानी ऑनलाइन है यह बताना। देखो जहां डार्क पर्पल दिखा रहा है उस टाइम कम लोग एक्टिव है और जहां लाइट पर्पल दिख रहा है उस वक्त
Speaker A
ज्यादा लोग एक्टिव है। यहां पे उस ऑडियंस की बात किया जा रहा है जो आपके वीडियो को देखते हैं। चाहे आपके चैनल को सब्सक्राइब किए हो या ना किए हो। बस आपको देखते हो। जैसे देखो मंडे की रात 12:00 से लेकर देखो
Speaker A
यहां ज़ीरो ज़ीरो का मतलब रात के 12:00 है। तो रात के 12:00 बजे से लेकर सुबह के 6:00 बजे तक पूरा डार्क है। इसका मतलब बहुत कम लोग एक्टिव हैं। क्योंकि यह सोने का टाइम होता है ना। अब सुबह के 6:00 बजे से लेकर
Speaker A
दोपहर के 12:00 बजे तक कम डार्क है। इसका मतलब पहले से थोड़ा ज्यादा लोग एक्टिव हुए हैं। और दोपहर 12:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक कुछ ज्यादा लोग एक्टिव नहीं हैं क्योंकि सब अपने-अपने काम पर लगे हैं।
Speaker A
इसलिए ज्यादा लोग एक्टिव नहीं हैं। अब देखो शाम के 6:00 बजे से लेकर रात के 8 और 9:00 बजे तक लोग ज्यादा एक्टिव हैं। ऐसे ही आप सभी दिन का देख सकते हैं कि कौन से दिन में कितने बजे सबसे ज्यादा लोग एक्टिव
Speaker A
रहते हैं। आपको सभी दिन का डाटा मिल जाएगा। जैसे संडे को सबसे ज्यादा लोग एक्टिव रहते हैं। आप देखो कितना ज्यादा पर्पल कलर है। और हां, एक ग्राफ आपको तभी दिखाई देगा जब आपके वीडियो पे कुछ व्यूअर्स आ जाएंगे और वीडियो अपलोड करते
Speaker A
टाइम कुछ दिन हो जाएंगे तब एक ग्राफ आपको दिखाई देगा। तो अगर आप न्यू हैं तो आप इस ग्राफ को देख लो। आप इसी ग्राफ को देख के अपलोड करना वीडियो। अगर कुछ समझ में ना आए तो मेरा मानो शाम के 7:00 से 8:00 बजे
Speaker A
अपलोड कर देना। क्योंकि इस टाइम पर काफी लोग एक्टिव होते हैं जिससे ज्यादा चांस है कि आपके शॉट्स ज्यादा लोगों के पास पहुंचे। अगर आपने बिना इस ग्राफ के देखे ऐसे टाइम पर शॉट्स अपलोड करते हैं जिस टाइम पे आपकी
Speaker A
ऑडियंस बहुत कम एक्टिव है। उस टाइम पे पता है आपके शॉट्स के साथ क्या-क्या होता है। YouTube का एल्गोरिदम आपके शॉट्स वीडियो को कुछ न्यू ऑडियंस के पास भेजता है और YouTube चेक करता है कि इस वीडियो को
Speaker A
कितने लोगों ने स्वाइप किया और कितने लोगों ने देखा और कितने लोगों ने इंगेज किया। लाइक, कमेंट, सब्सक्राइब किया। और यह बात याद रखना जब-जब आपका शॉट्स पहली बार न्यू ऑडियंस के पास जाता है तब-तब आपके स्वाइप रेट बढ़ता है और व्यूज रेट घटता
Speaker A
है। क्योंकि जिस ऑडियंस के पास जाएगा उसके लिए आप अनजान हो। उसको नहीं पता कि आपकी वीडियो की क्वालिटी कैसी है। जिसकी वजह से अगर उसको जरा सा भी बोरिंग फील हुआ तो वह स्वाइप कर देगा और YouTube एल्गोरिदम को
Speaker A
स्वाइप बिल्कुल भी पसंद नहीं है। लेकिन फिर भी मान लो अगर न्यू ऑडियंस ने आपके शॉट्स पे 90% व्यूअर हिट देता है और मिनिमम 15% लोगों ने लाइक कमेंट किया है तो कोई दिक्कत की बात नहीं है। आपके शॉट्स
Speaker A
एल्गोरिदम को गुड सिग्नल देगा और आपके शॉट्स को एल्गोरिदम और लोगों के पास भेजेगा और अगर उन लोगों ने भी अच्छा इंगेज किया आपके शॉट्स के साथ तो आपके शॉट्स को एल्गोरिदम और लोगों के पास भेजेगा देन और
Speaker A
लोगों के पास और लोगों के पास ऐसे करते-करते आपके शॉट्स वायरल हो जाएगा। लेकिन जरा सोचो अगर न्यू ऑडियंस जिसे पहली बार ने YouTube ने आपके शॉट...
Speaker A
पता आपके शॉट्स के साथ क्या होता? जब आपकी ऑडियंस एक्टिव होगा तो उनमें से ज्यादा लोगों के पास आपके श्स सजेस्ट ही नहीं होगा क्योंकि YouTube को लगेगा कि यह वीडियो उतना खास नहीं है। इसलिए आपके श्स को आपके ही ऑडियंस में बहुत कम लोगों के
Speaker A
पास भेजेगा। अगर इन सब ने अच्छा खासा इंगेज किया आपके श्स के साथ तब जाके YouTube एल्गोरिदम उस श्स पे दोबारा ट्रस्ट दिखाएगा और धीरे-धीरे एक्सपेरिमेंट करते हुए वायरल करेगा। तो शॉर्ट में समझो। अगर आपने ऐसे टाइम पर श्स को अपलोड किया
Speaker A
जिस टाइम पर आपकी ऑडियंस एक्टिव नहीं है तो YouTube न्यू व्यूअर्स के पास आपका श्स भेजकर यह टेस्ट करता है कि आपका शॉट कैसा है। अब मान लो आपने इस ग्राफ को देखा और जिस टाइम पे ज्यादा ऑडियंस एक्टिव है उस
Speaker A
टाइम पे श्स अपलोड किया तो YouTube आपके शॉट्स को सबसे पहले आपके एक्टिव व्यूअर्स के पास भेजेगा जो आपके वीडियो को पहले से ही देखता है और वो लोग तो आपके वीडियो का वेट ही करते हैं और जब आपके श्स ऐसे
Speaker A
ऑडियंस तक जाएगा जहां आपके श्स को फुल सपोर्ट मिलेगा स्वाइप रेट ना के बराबर होगा लाइक भर-भर के होंगे कमेंट भी भर-भर के होगा और YouTube एल्गोरििदम को यही तो चाहिए YouTube एल्गोरििदम को गुड सिग्नल मिलेगा और वह वीडियो को जितना जितना
Speaker A
ज्यादा हो सके उतना लोगों के पास भेजेगा। वो तब तक भेजता जाएगा जब तक आपके कैटेगरी का ऑडियंस खत्म ना हो जाए। तो ट्राई करिए कि जब आपके ऑडियंस एक्टिव हो तब श्स को अपलोड करने की। और यह बात याद रखना अगर
Speaker A
आपका श्स बहुत अच्छा है तो वो किसी भी टाइम पे अपलोड करने से वायरल हो जाएगा। क्योंकि जब आपका श्स अच्छा होता है तो न्यू ऑडियंस भी अच्छा इंगेज करते हैं आपके श्स के साथ। लेकिन अगर वो उतना अच्छा नहीं
Speaker A
है तो ट्राई करिए कि जब आपकी ऑडियंस एक्टिव हो तब अपलोड करने की जिससे इनिशियल बूस्ट आपको मिल जाएगा और वो धीरे-धीरे वायरल होता जाएगा। तो आपको पता चला कि इस ग्राफ का भी हाथ होता है आपके शॉट्स को
Speaker A
वायरल करने में तो इसे हल्के में मत लो। नेक्स्ट डॉट ये है कि क्या शॉट्स अपलोड करने के बाद खुद के शॉट्स को अलग-अलग Gmail आईडी से देख सकते हैं? तो देखो बहुत लोग सोचते हैं कि एक शॉर्ट्स वीडियो डाला
Speaker A
और अलग-अलग Gmail आईडी से देख लिया तो व्यूज बढ़ जाएंगे जिससे YouTube उसको और बूस्ट करेगा। लेकिन भाई असली सच तो कुछ और ही है। असली सच यह है कि YouTube सिर्फ Gmail आईडी नहीं देखता। वो डिवाइस देखता
Speaker A
है। IP एड्रेस और वॉच बिहाइवेर ट्रैक करता है। मतलब तू चाहे 10 Gmail आईडी से देख ले। एक ही फोन या एक ही नेटवर्क से है तो YouTube उसको फेक व्यूअर मान लेगा। और इससे आपके चैनल पर बहुत बैड इंपैक्ट पड़ता
Speaker A
है जिससे आपका चैनल का ट्रस्ट स्कोर गिर जाएगा और एल्गोरिदम आपके श्स को और दबा देगा। खुद के वीडियो देखना बंद करो। अगर वीडियो सही तरीके से अपलोड करोगे तो YouTube खुद उसे बूस्ट करेगा। नेक्स्ट डाउट यह है कि क्या शॉर्ट्स वीडियो में भी
Speaker A
एसइओ करना चाहिए? सच कहूं तो आजकल एसईओ करना बहुत जरूरी है। एसईओ ही तो है जो आपके श्स को बूस्ट करता है। न्यूज़ चैनल पे एसइओ कैसे करना है मैं आपको आगे बताऊंगा। जब एक श्स को अपलोड करके
Speaker A
दिखाऊंगा। नेक्स्ट डॉट यह है कि म्यूजिक लगाएं या बिना म्यूजिक के अपलोड करें। यह सबसे बड़ा मिथ है। न्यू क्रिएटर करते क्या है? वायरल म्यूजिक ढूंढते हैं और उसे अपने शॉट्स में ऐड करके अपलोड कर देते हैं। फिर
Speaker A
देखते हैं तो जीरो व्यूज मिला यह सात आठ व्यूज में ही निपट जाता है। देखो म्यूजिक यूज़ करना आपके शॉट्स को वायरल भी करा सकता है और जीरो व्यूज भी ला सकता है। और यह आपको भी पता है कि म्यूजिक यूज़ करने
Speaker A
से शॉर्ट्स वीडियो वायरल होता तो आजकल सभी शॉट्स वायरल होते। म्यूजिक को कब यूज करना है? मैं आपको श्स अपलोड करते टाइम बताऊंगा ताकि आप अच्छे से समझ पाओ। ओके। नेक्स्ट डाउट यह है कि क्या फर्स्ट श्स वायरल नहीं
Speaker A
हुआ तो क्या चैनल डेड है? यह प्रॉब्लम सभी के साथ होता ही है। चाहे वो कोई भी हो। जब आप न्यू चैनल क्रिएट करते हैं और उस पे एक शॉर्ट्स वीडियो अपलोड करते हैं और वो वायरल नहीं हुआ तो आपको लगता है कि यह
Speaker A
चैनल ही खराब है। बट ऐसा नहीं होता। YouTube आपके हर एक श्स पे एक्सपेरिमेंट करता है। जैसे आपके फर्स्ट शॉट्स पे करता है। तो यह मत सोचिए कि YouTube आपके पहले शॉट्स से ही आपके चैनल को जज कर लेता है।
Speaker A
अच्छा या नहीं। आपने देखा होगा किसी का पहला शॉट्स ही लाखों में व्यूज ले आता है और जब दूसरा शॉट्स अपलोड करता है तो वो कुछ ही व्यूज ला पाता है और कुछ लोगों का पहला शॉट्स 100 200 व्यूज लाता है और उसका
Speaker A
अगला शॉट्स कमाल कर देता है। तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एल्गोरिदम को डिजाइन ही ऐसा किया गया है कि वह हर एक शॉट्स वीडियो पे एक्सपेरिमेंट कर सके। यह मत सोचिए कि आपका सब्सक्राइबर्स लाखों में तो आपका
Speaker A
व्यूज भी लाखों में आएगा। नहीं, वह आपके श्स को एक्सपेरिमेंट करते हुए आगे बढ़ाता है। तो पहला श्स वायरल हो या ना हो आपका चैनल बिल्कुल सही है। अगर आपने चैनल को सही से क्रिएट किया है तो अगर नहीं किया
Speaker A
है तो कर लेना। वीडियो का लिंक डिस्क्रिप्शन में दे दिया हूं। कितने शॉट्स अपलोड करें जिसे मेरा वीडियो वायरल होने लगेगा। यह सवाल हर किसी के मन में आता है जिसका जवाब मैं शॉर्ट्स वीडियो के अपलोड करने के बाद लास्ट में बताऊंगा। चलो
Speaker A
अब चलते हैं एक शॉट्स को अपलोड करने। अपलोड करने से पहले कि तीन काम को करके आओ पहले पहला YouTube को अपडेट चेक करो। यहां अपडेट लिखा है तो अपडेट करो। ओपन लिखा है तो ठीक है। देन वाई स्टूडियो को भी अपडेट
Speaker A
करो। अगर आपने चैनल को सही से क्रिएट किया है तो ठीक है। नहीं किया है तो पहले क्रिएट करके आओ। इतना काम हो जाए तब आप रेडी हो श्स अपलोड करने के लिए। सबसे पहले YouTube ओपन करो। अब प्लस पे क्लिक करो।
Speaker A
यहां श्स वाले ऑप्शन पे आओ। यहां से एक श्स को चूज़ करो। जिसे आप अपलोड करने वाले हैं। चूज़ करने के बाद नेक्स्ट पे क्लिक करिए। यहां से आप वीडियो को ट्रिम कर सकते हैं अगर किसी पार्ट को करना चाहते हैं तो।
Speaker A
लेकिन मैं सजेस्ट करूंगा कि आप किसी एडिटिंग सॉफ्टवेयर में यह सब कर लीजिए क्योंकि वहां पे अच्छे से कर पाएंगे। अब आप डन पे क्लिक करिए। यह आपके वीडियो को प्रोसेसिंग करेगा। यहां आपको काफी ऑप्शन मिल जाता है जिसका यूज़ आप तब करेंगे जब
Speaker A
आप YouTube के कैमरे से ही वीडियो रिकॉर्ड करोगे। यहां आपको फिल्टर्स वगैरह मिल जाएगा। बट अभी मैं इसका यूज नहीं करूंगा। अब यह है म्यूजिक यूज करने का ऑप्शन। आप म्यूजिक का यूज़ तभी कर पाओगे जब आपके श्स
Speaker A
60 सेकंड से ज्यादा ना हो। तो मेक श्योर करना कि आपका श्स 60 सेकंड से ज्यादा ना हो। ओके? ऐड साउंड पे क्लिक करो। यहां जो म्यूजिक आपके सामने रिकमेंडेड में है, यह वायरल म्यूजिक है। आप सी मोर पे क्लिक
Speaker A
करके आप सभी वायरल म्यूजिक देख सकते हैं। और यहां से आप देख सकते हैं कि इस म्यूजिक पे कितना शॉट्स बन चुका है। अब सवाल यह है कि क्या इसका यूज कर सकते हैं? देखो, आप किसी भी म्यूजिक को तभी यूज करोगे जब आपका
Speaker A
कंटेंट उस म्यूजिक के साथ लिंक हो। जैसे आप उस म्यूजिक पे डांस कर रहे हैं, लिप्सिंग कर रहे हैं या कुछ भी उस म्यूजिक के बारे में बता रहे हैं या फिर आपको लगता है कि आपका श्स एंटरटेनमेंट कैटेगरी का है
Speaker A
तो आप यूज कर सकते हैं। अगर आपका कंटेंट एजुकेशनल टाइप का है तो आपके लिए म्यूजिक खतरनाक हो सकता है। जरा समझो कैसे? जब आप किसी भी म्यूजिक को ऐड करते हैं तो YouTube एल्गोरिदम को लगता है आपके श्स इस
Speaker A
ट्रेंड से लिंक है जिससे एल्गोरििदम आपके श्स को ऐसे ऑडियंस के पास भेज देता है जो इस म्यूजिक पे बने ट्रेंड को देख रहे हैं और मजे ले रहे हैं जो एंटरटेनमेंट कैटेगरी के ऑडियंस है तो आप ही सोचो अगर ऐसे में
Speaker A
आप उसको ज्ञान देने जाओगे तो वो शॉट्स को स्वाइप ही कर देंगे ना क्योंकि वो एजुकेशनल कंटेंट में इंटरेस्टेड नहीं है जिससे आपका शॉट्स वायरल नहीं हो पाता। देखो म्यूजिक यूज करने के टॉपिक पे मैं एक पूरा एक डेडिकेटेड वीडियो बना सकता हूं।
Speaker A
अगर आप लोगों के चाहिए तो मुझे बता देना। अभी आप सिंपल भाषा में समझ लो। अगर आपका श्स एजुकेशनल है तो म्यूजिक मत यूज करो। अगर आपका श्स एंटरटेनमेंट कैटेगरी में आता है जिसे लोग देखकर हंसे या अच्छा लगे तो
Speaker A
आप म्यूजिक यूज कर सकते हैं। कोई दिक्कत की बात नहीं है। लेकिन यह बात याद रखना सिर्फ म्यूजिक लगा देने से आपका शॉट्स वायरल नहीं हो जाएगा। इसके लिए आपको वीडियो भी अच्छा क्रिएट करना होगा। म्यूजिक तो बस आपके श्स का फिल्टर है
Speaker A
जिसका यूज करके आप अच्छे वीडियो बना पाओ। जिसने म्यूजिक का यूज करके अच्छा वीडियो बना लिया वो वायरल हो जाता है और जो म्यूजिक का सही यूज़ नहीं कर पाते हैं उसका वीडियो वायरल नहीं हो पाता है। मान
Speaker A
लो एक वायरल म्यूजिक प्ले हो रहा है जिसमें एक लड़की बस खड़ी है और दूसरी लड़की अच्छे से डांस कर रही है। तो आप किसको देखना पसंद करोगे? पहली लड़की को या दूसरी लड़की को? आई एम 100% श्योर।
Speaker A
ज्यादातर लोग उस लड़की को देखना पसंद करेंगे जो डांस कर रही है तो वायरल भी यही होगी ना क्योंकि इसने म्यूजिक का यूज़ करके सही से डांस करके एक शॉट्स वीडियो क्रिएट की और यह लड़की बस खड़ी रही जिसे
Speaker A
इसका शॉट्स जिससे इसका शॉट्स बोरिंग हो गया जिससे लोग इसके शॉट्स को स्वाइप ही करेंगे जिससे इसका रील्स या शॉट्स वायरल नहीं होगा जबकि दोनों ने तो सेम म्यूजिक यूज की जिसने म्यूजिक सही यूज किया उसका वायरल गया जिसने सही से यूज नहीं किया
Speaker A
उसका वायरल नहीं गया तो म्यूजिक यूज करने से वायरल ही हो जाओगे यह मत सोचना। वायरल तब होगा जब आप म्यूजिक का सही यूज करोगे और एक अच्छा शॉट्स क्रिएट करोगे। अगर आप म्यूजिक यूज़ करना चाहते हैं तो किसी भी
Speaker A
म्यूजिक पे क्लिक करके इस एरो पे क्लिक करिए। म्यूजिक ऐड हो जाएगा। आप यहां से म्यूजिक का वॉल्यूम कम ज्यादा कर सकते हैं और इससे आप ओरिजिनल ऑडियो को भी कम या ज्यादा कर सकते हैं। अब यहां टिक कर
Speaker A
दीजिए। बट मैं म्यूजिक यूज़ करना नहीं चाहता हूं। इसीलिए मैं इसे हटा देता हूं क्योंकि मेरा एजुकेशनल कंटेंट है। अब नेक्स्ट पे क्लिक करो। देखो यहां टाइटल को ध्यान से लिखो। आपको लगता होगा इसे तो बहुत कम लोग पढ़ते हैं। हां, यह बात सच है
Speaker A
कि इसे बहुत कम लोग पढ़ते हैं, लेकिन YouTube एल्गोरििदम इसे अच्छे तरीके से पढ़ता है। टाइटल ही है जो आपके शॉर्ट्स वीडियो को एक सही ऑडियंस तक ले जाने में मदद करेगा। कुछ टिप्स याद रखना। यहां पे अगर आप इमोजी यूज करते हैं तो टेक्स्ट से
Speaker A
ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है। इसलिए आप अपने वीडियो के मूड के हिसाब से यहां एक इमोजी जरूर यूज करो। अगर एंटरटेनमेंट कंटेंट है तो हंसने वाला इमोजी यूज करो। मतलब अपने मूड के हिसाब से कोई एक इमोजी यूज करो।
Speaker A
ज्यादा नहीं बस एक इमोजी। ओके मैं अपना टाइटल लिख देता हूं। अगर आप चाहो तो कुछ हैशटग भी ऐड कर सकते हो। आपने कुछ लोगों के चैनल पे शॉर्ट्स में भी थंबनेल देखे होंगे। कस्टम थंबनेल लगाने के लिए आप इस
Speaker A
पेंसिल पे क्लिक करिए। यहां पे उस फ्रेम को सेलेक्ट कीजिए जिस पे लोग क्लिक कर सकते हैं। अगर यहां पे ना मिले तो आप एक थंबनेल क्रिएट कर लेना और एडिटिंग के टाइम पे उस इमेज को अपने लास्ट टाइमलाइन पे ऐड
Speaker A
कर देना और 1 सेकंड या आधे सेकंड के लिए रखना और ट्रिम कर देना देन एक्सपोर्ट कर लेना। अब आप इसका यूज़ शॉर्ट्स थंबनेल में कर सकते हैं। अब आप टिक पे क्लिक करिए। यहां पे अनलिस्टेड सेलेक्ट करिए। लोकेशन
Speaker A
ऐड करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। नहीं तो छोड़ दो। कोई जरूरत नहीं है। सेलेक्ट ऑडियंस में आप हमेशा नो पे रखना और इसको भी नो पे ही रखना जिससे आपका वीडियो सभी लोग देख सकते हैं। 18 साल से कम वाले भी
Speaker A
और ज्यादा वाले भी। अगर कोई वीडियो पहले से अपलोड है तो रिलेटेड वीडियो में ऐड कर देना जिससे लोग आपके दूसरे वीडियो को भी देखेंगे। अगर आपका पहला वीडियो अच्छा रहा तो जिससे दूसरे वीडियो पे भी व्यूज आएंगे।
Speaker A
शॉर्ट्स रिमिक्सिंग में आप अलव ही रखना जिससे लोग आपके शॉर्ट्स वीडियो का साउंड और वीडियो यूज कर सकें जिससे आपको फ्री में प्रमोशन मिलेगा। अगर कोई पेड प्रमोशन कर रहे हैं तो यस करिए नहीं तो आप इसको नो
Speaker A
करिए। आप नो ही करो क्योंकि स्टार्टिंग में हमको प्रमोशन थोड़ी ना मिल रहा है। अल्टेड कंटेंट में अगर आपने एआई से वीडियो क्रिएट किया है। एआई का वॉइस यूज़ कर रहे हैं तो यस करिए। नहीं तो आप नो करिए।
Speaker A
कमेंट्स को ऑन ही रखना। देन अपलोड श्स पे क्लिक कर दो। अब आप वाईटी स्टूडियो पे आओ। देन कंटेंट पे आओ जिसे आपने अभी अपलोड किया है उसे सेलेक्ट करो एंड अब इस पेंसिल पे क्लिक करो। अब आप ऐड डिस्क्रिप्शन पे
Speaker A
क्लिक करिए। सबसे पहले यहां पे जो आपने टाइटल में लिखा उसको यहां पे सेम टू सेम लिख दो। अब कुछ कीवर्ड्स वगैरह लिख दो जो आपके वीडियो से रिलेटेड हो। एंड कुछ हैशटग भी लिख दो। ज्यादा मत लिखना नहीं तो आपके
Speaker A
श्स वायरल होने की जगह YouTube से स्पैम समझकर शॉर्ट्स फीड में भेजेगा ही नहीं। अब बैक आ जाओ। यहां अभी अनलिस्टेड रहने दो। ऑडियंस में नो रहने दो दोनों पे ही। अगर कोई रिलेटेड वीडियो है तो आप उसको यहां ऐड
Speaker A
कर सकते हैं। ऐड टू प्लेलिस्ट को ऐसे ही रहने दो एंड लोकेशन को भी ऐसे ही रहने दो। ओके? YouTube ने न्यू ऑप्शन ऐड किया है जिसमें आप एक दूसरे के साथ कोलैब कर सकते हैं। अगर आपसे कोई कोलैब करना चाहता है
Speaker A
जिसका अच्छा खासा शॉर्ट्स पे व्यूज आता है तो आपके तो बल्लेबले आपके श्स पे ऑटोमेटिक व्यूज आने लगेगा। देखो यहां पे साफ-साफ लिखा है कि जिसके साथ आप कोलैब करेंगे उसके ऑडियंस के साथ हम आपके शॉट्स को भेजेंगे। डरने की कोई बात नहीं है। जिसके
Speaker A
साथ आप कोलैब करेंगे, वह आपके वीडियो में किसी भी चीज को चेंज नहीं कर पाएगा और ना ही आपके रेवेन्यू शेयर होगा। मतलब जो आप इस वीडियो से अर्न करेंगे, वह बस आपको ही मिलेगा। देखो यहां पे लिखा है आप फुल
Speaker A
ओनरशिप हैं। वीडियो से जो भी रेवेन्यू बनेगा वो आपका ही होगा। वॉच टाइम एंड व्यूज आपको ही मिलेगा। उसको नहीं जिसके साथ आप कोलैब कर रहे हैं। ओके। यहां पे चैनल का नाम या हैंडल सर्च करिए। मुझे इसके साथ कोलैब करना है। मैं इस पे क्लिक
Speaker A
करूंगा। देखो अगर इस टॉगल को ऑन कर देते हैं तो जिसके साथ आप कोलैब कर रहे हैं वो आपके वीडियो का एनालिटिक्स देख सकता है। लेकिन आपके रेवेन्यू नहीं देख सकता कि आपने कितना कमाई की है इस वीडियो से। तो
Speaker A
अगर आप इसको ऑन करना चाहे तो कर सकते हैं। यह आपकी मर्जी है। उसके बाद आप क्रिएट लिंक पे क्लिक करिए। यहां आपको इस लिंक को कॉपी करना है। एंड जिसके साथ आप कोलैब करना चाहते हैं, उसको भेज दीजिए। WhatsApp
Speaker A
से भी भेज सकते हैं। अगर वह इस पे क्लिक करेगा, तो उसको इस तरह का इंटरफ़ेस आएगा। अगर इसको एक्सेप्ट करता है तो इस चैनल के होम पेज पे वीडियो दिखाई देगा जिससे वीडियो रीच एक्सपेंड होगा। YouTube दोनों
Speaker A
क्रिएटर्स के ऑडियंस को टारगेट करेगा। मतलब व्यूज दोनों के सब्सक्राइबर्स एंड ऑडियंस से आएगा इस वीडियो पे। अगर कोई करना चाहता है तो आप कर लेना। दोनों का फायदा होगा। ओके। अगर आप एi वॉइस यूज़ कर रहे हैं या पूरी वीडियो एi से बनी है तो
Speaker A
आप इसमें यस करिए वरना आप नो करिए। अब आप मोर पे क्लिक करिए। देखो यहां टैग में सबसे पहले टाइटल को लिखेंगे। देन चैनल का नाम लिखेंगे एंड देन अपने टॉपिक के रिलेटेड चारप टैग्स ऐड कर देंगे। यहां
Speaker A
ज्यादा ऐड मत करना। नहीं तो YouTube कंफ्यूज्ड हो सकता है जिससे आपके श्स को स्पैम समझ सकता है। कैटेगरी में आप अपने वीडियो का कैटेगरी सेलेक्ट करिए। जिसे मेरा एजुकेशनल है तो मैं एजुकेशनल सेलेक्ट करूंगा। कमेंट को ऑन ही रखना। देखो अगर
Speaker A
आपने न्यू चैनल क्रिएट किया है और इस पे पहली बार श्स अपलोड कर रहे हैं तो आप इसे अनटिक कर दीजिए क्योंकि जब भी कोई श्स देखता है तो सबसे पहले लाइक को ही देखता है। अगर कम लाइक दिखा तो वीडियो स्वाइप कर
Speaker A
देते हैं। इसीलिए मेरा सजेशन रहेगा आप लाइक को हाईडी रखो एंड इसे ऑन रहने दो। इससे आपका भी फायदा होगा। अब वापस आ जाओ। अगर सब कुछ सही किया है तो अब अनलिस्टेड को सही टाइम देखकर विजिबिलिटी में जाकर
Speaker A
इसे पब्लिक कर दो एंड सेव पे क्लिक कर दो। आपका श्स वीडियो पब्लिश्ड हो जाएगा। पब्लिक करने के बाद उसे बार-बार रिफ्रेश मत करते रहो। रिफ्रेश करने से व्यूज पे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन आपके टाइम बर्बाद जरूर होता है। इसीलिए 24 घंटों तक
Speaker A
रिफ्रेश मत करो। व्यूज आने में टाइम लगेगा। ओके तो यह था श्स अपलोड करने का सही तरीका। और हां भाई अब मैं इंस्टा पे भी आ गया हूं। वहां मैं अपनी बिहाइंड द सीन्स और छोटे-छोटे क्विक टिप्स अपलोड
Speaker A
करूंगा जो YouTube पे नहीं आता है। कुछ बात करना हो तो मुझे वहां पर मैसेज कर देना। मैं रिप्लाई जरूर दूंगा। अगर नेक्स्ट वीडियो एडिटिंग पर चाहिए तो बस एडिटिंग कमेंट कर दो। 5000 कमेंट्स होते ही एडिटिंग पे वीडियो क्रिएट कर दूंगा। और
Speaker A
हां भाई सब्सक्राइब करना मत भूलना ताकि वीडियो मिस ना करो। तब तक यह वीडियो देखो जहां मैंने श्स वायरल करने का एडवांस फार्मूला बताया है। तो आप जरूर देखना। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में।
Topics:YouTube Shortsशॉर्ट्स अपलोड कैसे करेंशॉर्ट्स वायरल टिप्सYouTube Shorts 2026शॉर्ट्स वीडियो बनानाशॉर्ट्स अपलोड टाइमYouTube Shorts प्रो टिप्सशॉर्ट्स एल्गोरिदमशॉर्ट्स म्यूजिक इस्तेमालशॉर्ट्स कोलैबोरेशन











