तमिल थ्रिलर मूवी 'Angelina' की कहानी: एक लड़की कार में बेहोश मिलती है, पुलिस जांच शुरू होती है और फ्लैशबैक में उसके प्रेम-संबंधों, दोस्ती और कॉलेज जीवन की परतें खुलती हैं।
Key Takeaways
- फिल्म यौन हिंसा के बाद पीड़िता की चुप्पी तोड़कर न्याय मांगने का संदेश देती है।
- एकतरफा प्यार और सहमति की अहमियत को कहानी में प्रमुखता से दिखाया गया है।
- फ्लैशबैक और वर्तमान की संरचना से रहस्य धीरे-धीरे खुलता है, जिससे थ्रिलर का असर बढ़ता है।
What the video covers
- कहानी की शुरुआत एक पति-पत्नी के कार में सुनसान जगह पर बेहोश और घायल लड़की एंजेलिना को देखने से होती है।
- पुलिस और एसीपी पर चुनाव के समय सीनियर अधिकारियों का दबाव रहता है, जिससे मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश होती है।
- अस्पताल में एंजेलिना कोमा में पहुंच जाती है और उसके साथ गंभीर अपराध होने की पुष्टि होती है।
- फ्लैशबैक में एंजेलिना और गुरु का रिश्ता दिखाया जाता है, जिसे एंजेलिना गुरु के दोहरे व्यवहार के कारण ठुकरा देती है।
- सरन नाम का युवक एक बच्ची को बचाने के लिए तेज रफ्तार कार वाले लड़के को सबक सिखाता है, जिससे गैंगस्टर के साथ उसका टकराव होता है।
- सरन एंजेलिना से प्यार करता है और कॉलेज में उसे प्रपोज करता है, लेकिन एंजेलिना जवाब टालती रहती है।
- एक लड़का एंजेलिना को परेशान करता है, जिसे सरन सबक सिखाता है और इसी टकराव से कहानी वर्तमान में वापस आती है।
- एंजेलिना की एक दोस्त पब में हुई घटना के बाद डरती है, तब एंजेलिना उसके लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाती है।
- कहानी में पीड़िता की आवाज उठाने, सच सामने लाने और न्याय के महत्व पर जोर दिया गया है।
- फिल्म में रहस्य, अपराध और रिश्तों की जटिलता को एक साथ पेश किया गया है।
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
जय हिंद दोस्तों। कैसे हैं आप लोग? तो आज हम बात करने वाले हैं एक तमिल थ्रिलर मूवी के बारे में, जिसकी कहानी बहुत अच्छी है और यह आपको बेहद पसंद आएगी। तो आप इस वीडियो को अंत तक जरूर देखिएगा। मूवी के
Speaker A
शुरुआत में एक हस्बैंड-वाइफ कार से जा रहे होते हैं और तभी उन्हें रास्ते में एक कार खड़ी दिखती है, जिसका डोर खुला होता है और अंदर एक लड़की बेहोश और बुरी हालत में पड़ी होती है। अब वो वाइफ हस्बैंड को कार
Speaker A
रिवर्स करने के लिए कहती है और जब दोनों पास जाकर देखते हैं तो वाइफ अपने कपड़ों से उस लड़की को कवर कर देती है और पुलिस को इंफॉर्म करने के लिए कहती है। अब कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस वहां पहुंच
Speaker A
जाती है और उसके बाद हमें एक एसीपी दिखाया जाता है, जिस पर सीनियर ऑफिसर्स का काफी प्रेशर होता है क्योंकि इलेक्शन का टाइम चल रहा होता है, इसीलिए वो चाहते थे कि जल्दी से जल्दी कल्प्रिट पकड़ा जाए और यह
Speaker A
मामला ज्यादा सेंसिटिव ना बने। अब हॉस्पिटल में पता चलता है कि उस लड़की का नाम एंजेलिना है और उसके साथ बहुत ही गलत काम हुआ है और उसके पेट में भी चोट लगी है। वो कोमा में है और उसकी कंडीशन बहुत
Speaker A
ज्यादा सीरियस है और एसीपी ऑर्डर देते हैं कि एंजेलिना के फ्रेंड्स और फैमिली सबको बुलाकर इंटेरोगेशन किया जाए ताकि वो लोग कल्प्रिट को जल्द से जल्द पकड़ सकें। अब इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है, जहां एंजेलिना को गुरु नाम का एक लड़का
Speaker A
पसंद करता है और वो पहले एक दूसरे को समझने और फिर रिलेशनशिप में आने की बात करते हैं। लेकिन एंजेलिना उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है क्योंकि गुरु ने एंजेलिना को प्रपोज करने से पहले एक दूसरी लड़की से भी बात कर रखी थी और एंजेलिना को
Speaker A
लगता है कि वो सिर्फ उसे एक ऑप्शन बना रहा है। अब गुरु उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन एंजेलिना उससे कहती है कि अब वो उसे फॉलो ना करे और ये कहकर वो वहां से चली जाती है। एंजेलिना के कुछ क्लोज फ्रेंड्स
Speaker A
भी होते हैं जो कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और काफी मस्ती करते हैं और उसके पेरेंट्स भी बहुत ज्यादा सपोर्टिव होते हैं जो कि उसकी हर जरूरत को पूरी करते हैं। उसके बाद हमें चार लड़के दिखाए जाते हैं, जिनमें से
Speaker A
एक सरन होता है। एक दिन सरन और उसके फ्रेंड्स मिलकर कार में बैठे एक लड़के को बुरी तरह पीट देते हैं और उसकी हालत खराब होने पर उसे हॉस्पिटल पहुंचा कर वहां से चले जाते हैं। लेकिन आखिर उन्होंने उसे
Speaker A
क्यों मारा था, यह क्लियर नहीं होता। सरन ने अभी-अभी कॉलेज कंप्लीट किया होता है और फिलहाल वो कोई जॉब नहीं करता। वो अपने से पॉकेट मनी लेकर इंजॉय करता है और एक दिन मजाक में वो अपनी मां से कहता है कि उसके
Speaker A
लिए कोई वर्किंग गर्ल देखकर शादी करवा दो कि वो लड़की कमाएगी और मैं घर पर आराम करूंगा और सारा काम करूंगा क्योंकि अपने ग्रैंडफादर की तरह मैं भी पॉलिटिक्स और देश की सेवा करना चाहता हूं और ये सुनकर
Speaker A
उसके पेरेंट्स उसकी बातों का मजाक उड़ाने लगते हैं। सरन का एक बेस्ट फ्रेंड वेट्री वेल होता है और एक दिन दोनों बात कर रहे होते हैं। तभी एक बड़े गैंगस्टर के आदमी आकर उन दोनों को अपने साथ ले जाते हैं।
Speaker A
दरअसल सरन ने जिस लड़के को मारा था, उसके फादर ने गैंगस्टर से कंप्लेंट की होती है और गैंगस्टर सरन से पूछता है कि उसने बिना किसी के परमिशन के उसके आदमी को हाथ कैसे लगाया। तो सरन बताता है कि उस लड़के ने एक
Speaker A
छोटी बच्ची को कार से टक्कर मारने की कोशिश करी थी और वो बहुत तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था और अगर उस लड़की को टक्कर लग जाती तो उसकी मौत हो जाती। इसी वजह से सरन ने उसे सबक सिखाया। गैंगस्टर
Speaker A
कहता है कि जब बच्ची के फादर को गुस्सा नहीं आया तो तुझे क्या जरूरत थी उसे पीटने की। इस पर सरन कहता है कि वो बच्ची की मां से फोन पर बात करवा सकता है। जब कॉल स्पीकर पर लगती है तो पता चलता है कि वो
Speaker A
गैंगस्टर की अपनी वाइफ है और वो बताती है कि किसी लड़के ने उनकी बेटी को कार से टक्कर मारने की कोशिश करी थी लेकिन अच्छा हुआ एक दूसरे लड़के ने उसे रोक लिया। अब ये सुनकर गैंगस्टर को समझ में आ जाता है
Speaker A
कि गलती उसकी ही आदमी की में उस लड़के को दोबारा बुरी तरह पिटवाता है। उसके फादर पुलिस स्टेशन जाकर कंप्लेंट करने की कोशिश करते हैं लेकिन गैंगस्टर सरन को पैसे देकर कहता है कि पुलिस को वो खुद संभाल लेगा। साथ ही वो सरन को कहता है
Speaker A
कि अगर उसे किसी भी हेल्प की जरूरत हो तो वो उसे कांटेक्ट करें। इसके बाद सरन और उसके फ्रेंड बार में बैठ के खूब ड्रिंक करते हैं और फिर सुबह-सुबह एक फूड शॉप पर खाने के लिए पहुंचते हैं। शॉप कीपर बताता
Speaker A
है कि सारा खाना खत्म हो गया है लेकिन ये लोग उसे जबरदस्ती खाना बनाने के लिए कहते हैं। अब डोसा के साथ चटनी ना होने पर आलू की सब्जी दी जाती है लेकिन इन्हें वो बिल्कुल ही पसंद नहीं आती और ये लोग जब
Speaker A
पूरी मांगते हैं तो शॉप कीपर को मजबूरन पूरी बनानी पड़ती है। अब घर लौटने तक सुबह हो जाती है और रास्ते में कुछ लेडीज कोलम बना रही होती हैं लेकिन सरन और उसके फ्रेंड्स मजाक-मजाक में उनका कोलम बिगाड़
Speaker A
देते हैं। इसके बाद एक लड़का सरन के पास हेल्प मांगने के लिए जाता है और वो एक लड़की को पसंद करता है। लेकिन उसके पीछे एक दूसरा लड़का भी पड़ा हुआ है। जो उस लड़की को बार-बार परेशान करता रहता है। वो
Speaker A
सरन से कहता है कि बस उस लड़के को रास्ते से हटाना है। बाकी मैं अपनी लव स्टोरी संभाल लूंगा। अब ये सुनकर सरन और उसके फ्रेंड्स हेल्प करने के लिए कॉलेज पहुंच जाते हैं। लेकिन जैसे ही सरन उस लड़की को
Speaker A
देखता है, वो शॉक हो जाता है। क्योंकि वो कोई और नहीं बल्कि वो एंजेलिना होती है। अब सरन को एंजेलिना पहले से ही पसंद होती है। और फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि पहली बार एंजेलिना को एक क्लोदिंग स्टोर
Speaker A
में उसने देखा था। पर एंजेलिना ने अपनी फ्रेंड को हेलो कहने के लिए हाथ उठाया था। लेकिन सरन को लगा था कि वो उसे हेलो बोल रही है। इसीलिए उसने भी हाथ हिला दिया। और ये देखकर उसके फ्रेंड्स मजाक उड़ाने लगते
Speaker A
हैं। अब सरन किसी भी तरह एंजेलिना से बात करना चाहता है। और वो हिम्मत करके उसके पास जाता है और कहता है कि उसकी आंखें बहुत ज्यादा खूबसूरत है। अब एंजेलिना पूछती है कि इससे क्या करना है? तो सरन
Speaker A
कहता है कि उसके मरने के बाद उसकी खूबसूरत आंखें मिट्टी में नहीं जानी चाहिए। इसीलिए उसे आई डोनेट कर देना चाहिए। एंजेलिना कहती है कि पहले वो खुद करके दिखाए। अब ये सुनकर सरन तुरंत आई डोनेशन के लिए मान
Speaker A
जाता है। और सच में डोनेशन प्रोसेस कंप्लीट कर देता है। अब वो एंजेलिना को बताता है कि मैंने भी डोनेशन कर दिया है। अब धीरे-धीरे सरन एंजेलिना के साथ फ्लर्ट करने लगता है। और उस वक्त एंजेलिना स्कूल में पढ़ रही होती है। सरन उसे स्कूल
Speaker A
आते-जाते देखता ही रहता है। लेकिन कभी ज्यादा डिस्टर्ब नहीं करता। बस वो दूर से ही उसे एक बार देख लिया करता है। अब धीरे-धीरे एंजेलिना को भी सरन अच्छा लगने लगता है। और वो अपनी फ्रेंड से कहती है कि
Speaker A
सरन एक अच्छा लड़का है। क्योंकि वो उसे जबरदस्ती फॉलो नहीं करता। सिर्फ कभी-कभी उसे देखता है। इसी बीच एंजेलिना की फ्रेंड रोती हुई उससे मिलती है। और जब उससे बात पूछी जाती है तो वो बताती है कि उसका
Speaker A
बॉयफ्रेंड उसे पब में लेकर गया था। और वहां उसने अपने फ्रेंड्स को उसके साथ गलत बिहेव करने दिया। और इसी वजह से वो बहुत ज्यादा अपसेट है। अब वो उसे पुलिस कंप्लेंट करने के लिए कहती है। लेकिन वो
Speaker A
डर रही होती है। तब एंजेलिना कहती है कि अगर तुम खुद कंप्लेंट करने से डर रही हो तो हम तुम्हारी तरफ से कंप्लेंट कर देंगे। तुम्हारे साथ जो भी हुआ है, उसके खिलाफ हम आवाज जरूर उठाएंगे। अब आखिरकार वो लड़की
Speaker A
मान जाती है और सब पुलिस स्टेशन जाकर कंप्लेंट कर देते हैं। दूसरी तरफ सरन अपने फ्रेंड्स को बताता है कि वो एंजेलिना से बहुत ज्यादा प्यार करता है। लेकिन वेट्रीवेल उसे समझाता है कि लव में फेलियर हुआ तो वो बर्दाश्त नहीं कर पाएगा। अब सरन
Speaker A
को लगता है कि एंजलिना का स्कूल खत्म होने वाला है। इसीलिए उसे प्रपोज करने का सही वक्त है। वो एग्जाम खत्म होने के बाद एंजलिना को रोकता है और अपने प्यार का इजहार कर देता है। तो एंजलिना कहती है कि
Speaker A
वो आज इसका जवाब नहीं दे सकती। लेकिन कल वो जरूर इसके बारे में बताएगी। अब सरन भी खुशी से हां कर देता है। लेकिन अगले दिन एंजलिना उसे बुरी तरह अवॉइड करने लगती है और बिना जवाब दिए ही वहां से चली जाती है।
Speaker A
अब इसके बाद कहानी वापस प्रेजेंट में आती है। दरअसल जिस लड़के को सरन को मारने के लिए बुलाया गया था, वही लड़का एंजलिना को भी परेशान कर रहा था। और सरन को जब ये पता चलता है तो वो उस लड़के को बुरी तरह पीटता
Speaker A
है। अब फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि एंजलिना ने सरन को अगले ही दिन जवाब देने के लिए कहा था। लेकिन वो तीन महीने तक जवाब टालती रही। वेट्रीवेल सरन को समझाता है कि अगर एंजलिना इंटरेस्टेड नहीं है तो
Speaker A
वो उसे भूल जाए। लेकिन सरन उसके पीछे पड़कर उसे डिस्टर्ब नहीं करना चाहता था। अब प्रेजेंट में सरन उस लड़के को कहता है कि एंजलिना ने उसे तीन महीने तक जवाब के नाम पर वेट करवाया था। जबकि वो लड़का भी
Speaker A
उसे जेन्युइनली प्यार करता था। इसलिए एंजलिना को कम से कम जल्दी से जवाब देना चाहिए। अब एक हफ्ते बाद एंजलिना अपने फ्रेंड्स के साथ सरन से मिलने आती है और बताती है कि उसका जवाब नो है। लेकिन सरन
Speaker A
को पता चलता है कि उसने पहले भी एक लड़के को मना किया था। फिर भी वो लड़का उसे यस बोलने तक फॉलो करता रहा। अब सरन तुरंत उस लड़के को फोन करता है और धमकी देता है कि एंजलिना के मना करने के बाद उसे दोबारा
Speaker A
परेशान वो ना करे। इसके बाद एंजलिना बताती है कि सरन को अगले दिन जवाब देने के लिए इसीलिए कहा था। क्योंकि अगर वो उसे मना कर देती तो गुस्से में सरन कुछ भी कर सकता था। क्योंकि आजकल कुछ लड़के रिजेक्शन
Speaker A
बर्दाश्त नहीं कर पाते और लड़कियों के फेस पर अटैक कर देते हैं। इसीलिए वो पहले ही सिचुएशन समझना चाहती थी। अब धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और फ्रेंड्स की तरह मिलना शुरू कर देते हैं।
Speaker A
एंजलिना अपने फ्रेंड्स और मां को भी सरन के बारे में बता देती है और उसकी मां सलाह देती है कि पहले तीन महीने तक उसके साथ टाइम स्पेंड करो और फिर समझ आ जाएगा कि वो तुम्हारे लिए सही है या नहीं। अब एंजलिना
Speaker A
अपने फ्रेंड्स के थ्रू सरन को प्रपोजल देती है कि वो दोनों तीन महीने तक रिलेशनशिप में रहकर एक दूसरे को समझेंगे और अगर उसे शरण पसंद आया तो रिलेशनशिप कंटिन्यू करेंगे वरना म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से वो लोग अलग हो जाएंगे।
Speaker A
अब शरण भी इस कंडीशन के लिए रेडी हो जाता है और दोनों साथ में टाइम स्पेंड करने लगते हैं और उनके बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग भी हो जाती है। अब तीन महीने पूरे होने वाले होते हैं और एंजलीना का बर्थडे भी
Speaker A
आने वाला होता है और शरण उसके फ्रेंड्स से बर्थडे सरप्राइज के आइडियाज डिस्कस करता है। तभी उसका एक फ्रेंड जबरदस्त आइडिया देता है। वो कहता है कि बर्थडे वाले दिन एंजलीना को पूरा दिन इग्नोर करो और रात 11:00 बजे जाकर उसे सरप्राइज देना। जब वो
Speaker A
उसे रोड पर लेकर आए तो सब लोग रास्ते में खड़े हो जाएंगे और उसे बर्थडे विश करेंगे। अब शरण को ये आइडिया बहुत ज्यादा पसंद आता है। इसी बीच शरण और उसके फ्रेंड बार में ड्रिंक कर रहे होते हैं और एक फ्रेंड अपना
Speaker A
पेट कम करने के लिए वॉकिंग करने की बात करता है और दूसरे उसका मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि सात बियर पीने से पेट कम नहीं होगा। अब वहां मौजूद एक पॉलिटिकल लीडर को लगता है कि उसका मजाक उड़ाया जा रहा है।
Speaker A
इसलिए वो काफी ज्यादा गुस्से में आ जाता है। अब शरण सिचुएशन संभालने की कोशिश करता है लेकिन नशे में उसके फ्रेंड्स बार-बार उस लीडर को प्रोवोक कर रहे होते हैं और आखिरकार वो लीडर शरण के फ्रेंड्स को मारता
Speaker A
है। अपने दोस्त को पिटते हुए देखकर शरण भी उस पॉलिटिकल लीडर से भिड़ जाता है और लीडर के आदमी वहां पर आ जाते हैं और उनकी लड़ाई शुरू हो जाती है। अब बार का ओनर पुलिस को कॉल कर देता है और पुलिस आकर शरण और उसके
Speaker A
फ्रेंड्स को अरेस्ट कर लेती है। जो शरण के फादर को ये पता चलता है तो वो पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसे छुड़वा देते हैं। इसी दौरान एंजलीना का शरण को फोन आता है लेकिन फ्रेंड्स उसे फोन उठाने से मना कर देते
Speaker A
हैं। वो कहते हैं कि यार एंजलीना को पता चला कि वो जेल में था तो बर्थडे सरप्राइज खराब हो जाएगा। अब शरण उनकी बात मान लेता है और वो कॉल नहीं उठाता। अब बर्थडे सरप्राइज की सारी प्लानिंग खराब हो जाती
Speaker A
है और शरण एंजलीना को फोन करके सॉरी बोलता है और बोलता है कि वो किसी दूसरे शहर में है। लेकिन एंजलीना को पहले से ही पता था कि शरण जेल गया था और गुस्से में कहती है कि तुमने मुझसे इतना बड़ा झूठ क्यों बोला?
Speaker A
अब शरण भी उसे उल्टा जवाब देता है कि तुमने भी मुझे अपने एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में नहीं बताया था। वो कहता है कि मैं तुम्हें प्रपोज करने वाला था और उससे पहले अपने पास्ट के बारे में तुम्हें
Speaker A
बताना चाहिए था लेकिन तुमने मुझे गलत समझ लिया। अब एंजेलीना को उसकी बात काफी बुरी लग जाती है और गुस्से में कहती है कि दोबारा मेरे सामने मत आना। सरन के फ्रेंड उसे समझाते हैं कि उसने जल्दी में गलत बात
Speaker A
कह दी और वो एंजेलीना को दोबारा कॉल करता है उससे माफी मांगने के लिए। लेकिन एंजेलीना कंफ्यूज होती है कि वो उससे बात करे या नहीं। अब आखिरकार वो सरन को कॉल करने का सोचती है। लेकिन तभी उसके ग्रुप
Speaker A
का एक बंदा फोन करके बताता है कि उसे जरूरी बात बतानी है। उस बंदे का नाम कुट्टू होता है जो कि उसे बताता है कि जब सरन ने एंजेलीना के एक्स बॉयफ्रेंड गुरु से मिलने की बात कही थी, तब वो उसे गुरु
Speaker A
के पास लेकर गया था और वहां सरन ने गुरु से पूछा था कि क्या उसके और एंजेलीना के बीच कभी फिजिकल रिलेशनशिप था या नहीं। ये सुनकर गुरु काफी ज्यादा गुस्सा हो गया था और उसने सरन को डांट कर वहां से भगा दिया
Speaker A
था। कुट्टू कहता है कि उसे एंजेलीना से ये सारी बात छुपाना सही नहीं लगा। इसीलिए वो आज उसे सब बात बता रहा है। अब एंजेलीना को कुट्टू की बात पर यकीन नहीं होता। इसीलिए वो गुरु को फोन करके कंफर्म करती है और
Speaker A
गुरु भी बताता है कि हां सरन उससे मिलने आया था और बिल्कुल वैसा ही हुआ था जैसा कुट्टू ने बताया। अब ये सुनकर एंजेलीना काफी ज्यादा हैरान हो जाती है। इसके बाद कहानी प्रेजेंट में आती है जहां डॉक्टर
Speaker A
बताते हैं कि एंजेलीना की कंडीशन बहुत ही ज्यादा क्रिटिकल है और वो कोमा में चली गई है। अब जो एसीपी होता है वो एंजेलीना के पेरेंट्स, फ्रेंड्स और उसके एक्स बॉयफ्रेंड गुरु का भी इंटेरोगेशन करता है। लेकिन सरन जो होता है वो वहां पर नहीं
Speaker A
आता। पुलिस सब से पूछताछ करती है और सब अपने-अपने हिसाब से पूरी कहानी बताते हैं और सब की बातें सुनकर पुलिस को ये लगता है कि सरन और एंजेलीना के बीच एक महीने पहले बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था और उसके बाद
Speaker A
एंजेलीना ने सरन से बात करना बंद कर दिया था। इंस्पेक्टर को शक होता है कि शायद रिजेक्शन और गुस्से की वजह से सरन ने एंजेलीना के साथ ही ये सब किया हो। जब एंजेलीना के पेरेंट्स से पूछताछ करी जाती
Speaker A
है तो वो भी कहते हैं कि उन्हें सरन पर शक है और उसके बाद पुलिस सरन के पेरेंट्स को बुलाते हैं। इंस्पेक्टर सीधा उनसे पूछता है कि उन्हें लगता है कि उनका बेटा क्राइम कर सकता है। तो सरन के फादर कहते हैं कि
Speaker A
उनका बेटा शराब पीता है और कभी-कभी लड़ाई भी करता है। लेकिन वो कभी किसी लड़की के साथ इतनी घटिया हरकत नहीं करेगा। अगर उन्हें पता चला कि उनका बेटा सच में दोषी है तो वो खुद उसे पुलिस के हवाले कर
Speaker A
देंगे। अब पुलिस सरन के फ्रेंड से पूछताछ करती है और फ्रेंड्स बताते हैं कि एंजेलीना से झगड़ा होने के बाद सरन ने उसे बार-बार कॉल किया था, लेकिन एंजेलीना ने एक भी कॉल रिसीव नहीं किया। इसी वजह से
Speaker A
सरन बहुत ज्यादा अपसेट हो गया था। लेकिन एक दिन अचानक सरन गायब हो जाता है और उसके फ्रेंड्स उसे हर जगह ढूंढने लगते हैं, लेकिन वो एक सुनसान बीच पर बेहोश पड़ा हुआ था। उसके फ्रेंड ने उसे उठाकर पूछा कि वो
Speaker A
वहां पर क्या कर रहा है? तो सरन इमोशनल होकर बैटरी वेल से कहता है कि तुम सही कहते थे। जब किसी से सच्चा प्यार किया और वो फेल हो जाए तो बहुत ही ज्यादा दर्द होता है। आज मुझे समझ में आ रहा है कि तुम
Speaker A
क्या कह रहे थे। अब बैटरी वेल गुस्से में कहता है कि एंजेलीना जानबूझकर उसे इग्नोर कर रही है, तो हमें भी उसको सबक सिखाना चाहिए। वो एसिड अटैक जैसी बातें करके सरन को भड़काने की कोशिश करता है, लेकिन सरन
Speaker A
उसे साफ इंकार कर देता है। वो कहता है कि उसके मन में एंजेलीना को नुकसान पहुंचाने का कोई ख्याल नहीं है और वो बस एक बार उससे मिलकर अपने दिल की बात समझाना चाहता है, ताकि वो किसी तरह अपने रिलेशनशिप को
Speaker A
ठीक कर सके। अब बैटरी वेल बात पलटने के लिए कहता है कि एंजेलीना के किसी फ्रेंड के साथ उसका माइंड चेंज करने की कोशिश करते हैं। अब फ्रेंड्स एंजेलीना को एक जगह पर बुलाते हैं और कहते हैं कि सरन थोड़ी
Speaker A
देर में आएगा। अब एंजेलीना गुस्सा हो जाती है और उनसे कहती है कि तुम लोग मेरे रिलेशनशिप फिक्स करने की कोशिश मत करो, वरना मैं तुमसे बात करना बंद कर दूंगी। अब एंजेलीना के जाने के बाद कुट्टू को सरन का
Speaker A
फोन आता है और वो पूछता है कि क्या तुम लोगों ने कुछ बात तो कुट्टू बताता है कि उन्होंने कोशिश तो करी थी, लेकिन एंजेलीना को तुमसे बात नहीं करनी है, इसलिए वो यहां से चली गई। सरन के फ्रेंड्स पुलिस को
Speaker A
बताते हैं कि इस वाक्य के बाद उन्होंने उसके बारे में नहीं सुना और उन्हें पूरा यकीन है कि सरन एंजेलीना के साथ ऐसी हरकत कर ही नहीं सकता। तभी लेडी पुलिस ऑफिसर बताती है कि सरन का फोन एक पर्टिकुलर
Speaker A
एरिया में एक्टिवेट हुआ है और पुलिस तुरंत उस लोकेशन पर पहुंच जाती है। अब वहां पर एक आदमी मसाज कर रहा होता है और पुलिस उससे पूछती है कि सरन का फोन उसके पास कैसे आया? पहले वो बहाने बनाता है, लेकिन
Speaker A
इंटेरोगेशन के बाद वो सच बता देता है। वो कहता है कि वो फोन उसे एक्सीडेंट के बाद सड़क पर गिरा हुआ मिला। दरअसल एंजेलीना जिस जगह मिली थी, उसके आसपास ही ये एक्सीडेंट हुआ था और पुलिस को शक होता है
Speaker A
कि एक्सीडेंट सरन का ही हुआ था और एक्सीडेंट करने वाले लोग उसे बिना पहचाने अपनी गाड़ी में लेकर चले गए थे। इसी तरह पुलिस को पता चलता है कि सरन का फोन एक्सीडेंट स्पॉट पर गिरा हुआ था और किसी
Speaker A
ने वहां से उसे उठाया था। अब पुलिस एक्सीडेंट वाले लोगों का पता लगाकर उस हॉस्पिटल तक पहुंचने की प्लानिंग करते हैं जहां पर सरन को एडमिट करवाया गया होगा। अब पुलिस हॉस्पिटल पहुंचती है और इन्वेस्टिगেশন करना शुरू करती है। वहां पर
Speaker A
उन्हें पता चलता है कि सरन वहां से जा चुका है पर पुलिस को लगता है कि उसे उनके आने की खबर मिल गई थी। इसीलिए सीनियर ऑफिसर जल्दी से उसे पकड़ने का ऑर्डर देते हैं। दूसरी तरफ सरन अपने फादर को फोन करके
Speaker A
एक जगह बुलाता है और अपने बेटे की हालत देखकर उसके पिता शॉक हो जाते हैं। वो पूछते हैं कि आखिरकार उसके साथ हुआ क्या है और क्या सच में एंजेलिना के साथ उसने कुछ गलत किया है? अब यहां पे सरन उन्हें
Speaker A
पूरी कहानी बताने लगता है। वो बताता है कि जब एंजेलिना पार्किंग में कार लेकर जा रही थी तब उसने उसे रोक लिया था और एंजेलिना ने गुस्से में उससे कहा था कि वो उसका चेहरा भी नहीं देखना चाहती। अब सरन उसे
Speaker A
समझाने की कोशिश करता है कि गुरु के बारे में पूछना उसकी कोई गलती थी या नहीं। लेकिन एंजेलिना कहती है कि प्रॉब्लम सिर्फ गुरु के बारे में नहीं है बल्कि तुम गुरु के पास ये गए थे पूछने के लिए कि कहीं
Speaker A
मेरा उसके साथ फिजिकल रिलेशनशिप तो नहीं था। अब सरन हैरान हो जाता है और कहता है कि ऐसा कभी हुआ ही नहीं। ये सब कुट्टू ने झूठ बोलकर एंजेलिना को बताया है। उसके बाद एंजेलिना कहती है कि वो कुट्टू का झूठ अगर
Speaker A
मान भी ले तो गुरु ने भी फोन पर वही बात कंफर्म करी थी। लेकिन सरन कहता है कि वो सच बोल रहा है कि वो उसके पास कभी गया ही नहीं था। अब एंजेलिना तुरंत गुरु को कॉल करके अपने बॉयफ्रेंड की फोटो भेजती है और
Speaker A
पूछती है कि क्या कुट्टू उसी लड़के को लेकर गया था? तो गुरु फोटो ज़ूम करके देखता है और कहता है कि नहीं उस दिन जो लड़का आया था वो कोई और था। इससे एंजेलिना को समझ में आ जाता है कि कुट्टू ने उन
Speaker A
दोनों के बीच जान बूझकर गलतफहमी पैदा करी थी। तभी कुट्टू का फोन उसे आता है और वो सरन को बताता है कि वो उसे बहुत ढूंढ रहा था। सरन को कुट्टू की हरकतों पर शक होता है लेकिन वो मिलने के लिए हां कर देता है
Speaker A
और कुट्टू अपने दोस्तों के साथ मिलकर सरन को फंसाने का प्लान बनाता है और सब उसी जगह पर पहुंच जाते हैं जहां शुरुआत में एंजेलिना मिली थी। कुट्टू अपनी कार से उतरता है लेकिन जब सरन भी दूसरी कार से
Speaker A
उतरता है तो वो शॉक रह जाता है। तभी कुट्टू मजाक उड़ाने लगता है और कहता है कि क्या उसे सब कुछ सच पता चल गया और सरन गुस्से में उससे पूछता है कि तूने ऐसा क्यों किया। तब कुट्टू अपने साथियों को भी
Speaker A
बुला लेता है और उसे देखकर एंजेलीना को समझ में आ जाता है कि ये लोग वही हैं जिन्होंने उसके साथ गलत किया था। अब फिल्म फ्लैशबैक में जाती है जहां स्कूल के टाइम जब एक लड़की के साथ उसके बॉयफ्रेंड के
Speaker A
दोस्तों ने बदतमीजी की थी तब एंजेलीना ने उसकी तरफ से कंप्लेंट की थी। दरअसल वो लड़की एक पब में अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी जहां उसके बॉयफ्रेंड के ग्रुप ने उसके साथ बहुत ही गलत बिहेव किया था और कुट्टू
Speaker A
भी उसी ग्रुप का हिस्सा था लेकिन उस दिन ज्यादा नशे में होने की वजह से वो उसके साथ अंदर नहीं गया था। एंजेलीना ने कंप्लेंट में अपना नाम विक्टिम के रूप में दिया था जिसकी वजह से पुलिस ने चार पांच
Speaker A
लड़कों को अरेस्ट कर लिया था और कुट्टू भी पकड़ा जा सकता था लेकिन वो उस वक्त रूम के अंदर गया नहीं था इसीलिए वो बच गया था और बाकी लड़कों को कॉलेज से अरेस्ट कर लिया गया था। इस इंसिडेंट की न्यूज हर जगह फैल
Speaker A
चुकी थी और उनकी रेपुटेशन खराब हो गई थी। उनकी गर्लफ्रेंड्स भी उनसे दूर होने लगी थी और दूसरी लड़कियां भी उनको दरिंदे के रूप में देखती थी। इसी वजह से कुट्टू और उसके दोस्त एंजेलीना से बदला लेना चाहते
Speaker A
थे और कुट्टू ने प्लान बनाया कि वो एंजेलीना से दोस्ती करेगा और फिर उसे अपने प्यार में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। कॉलेज में वो एंजेलीना का दोस्त भी बन गया था लेकिन तभी सरन की एंट्री हो गई
Speaker A
और सरन को एंजेलीना से दूर रहने के लिए कुट्टू ने दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर दी और इसी वजह से उनका ब्रेकअप हो गया। अब जब सरन और एंजेलीना अलग हो चुके थे तो कुट्टू और उसके दोस्तों ने बदला लेने का
Speaker A
प्लान बनाया। वो सब मिलकर सरन पर अटैक कर देते हैं और सरन सबसे लड़ता है लेकिन आखिर में उसके सर पर चोट लग जाती है जिससे वो जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद वो लोग एंजेलीना के पेट में चाकू मार देते हैं और
Speaker A
उसके साथ जबरदस्ती करते हैं। सरन पूरी तरह इंजर्ड होने की वजह से कुछ भी नहीं कर पाता और कुछ देर बाद जब उसे होश आता है तो वो एंजेलीना को उस हालत में देखकर मदद लेने के लिए रोड की तरफ भागता है। तभी
Speaker A
पार्टी करके लौट रही एक कार उसे टक्कर मार देती है और वो लोग उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाते हैं और इस एक्सीडेंट के दौरान सरन का फोन वहीं गिर जाता है। अब ये सब बताने के बाद सरन अपने फादर से कहता है कि
Speaker A
एंजलिना के साथ जो कुछ भी हुआ वो बात बाहर नहीं आनी चाहिए। इसीलिए वो खुद पुलिस के सामने सरेंडर करके सारे इल्जाम अपने ऊपर ले लेगा। अगले दिन में सरन पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर देता है और पुलिस भी उसे
Speaker A
एंजलिना पर अटैक करने वाला समझ कर अरेस्ट कर लेती है। कुट्टू और उसके दोस्त जब ये देखते हैं तो वो समझ जाते हैं कि सरन ने एंजलिना को बचाने के लिए खुद पर इल्जाम ले लिया और उन्हें डर होता है कि अगर एंजलिना
Speaker A
बच गई और उसने स्टेटमेंट दे दी तो उनकी सच्चाई सामने आ जाएगी। इसीलिए वो हॉस्पिटल में एंप्लॉईज बनकर वहां पर पहुंचते हैं ताकि वो एंजलिना को खत्म कर सकें। लेकिन इससे पहले वो लोग कुछ कर पाते एंजलिना तुरंत होश में आ जाती है और वो पुलिस को
Speaker A
पूरी घटना बता कर उन चारों लड़कों के खिलाफ स्टेटमेंट दे देती है। अब ये सुनकर कुट्टू घबरा जाता है और वहां से भागने लगता है और एंजलिना की स्टेटमेंट न्यूज में भी दिखाई जाती है। वो अपना चेहरा छुपाने से मना कर देती है और कहती है कि
Speaker A
सबको सच पता चलना चाहिए। उसके साथ जो कुछ भी हुआ वो बताते हुए दूसरी लड़कियों को हिम्मत देती है और कहती है कि आगे से कुछ ऐसा हो तो चुप रहने के बजाय आवाज उठाओ। एंजलिना बताती है कि उसके पेरेंट्स चाहते
Speaker A
थे कि इस इंसिडेंट को छुपाया जाए लेकिन सरन ने उनके लिए सारे इल्जाम खुद पर ले लिए और असली गुनहगार वो चार लड़के हैं और उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए। अब कुछ दिन बाद इंडिपेंडेंस डे आ जाता है और पॉलिटिकल
Speaker A
लीडर ने पहले ही केस सॉल्व करने का प्रेशर बनाया हुआ था और इंडिपेंडेंस डे की सेलिब्रेशन होने लगती है और एंजलिना का जो स्टेटमेंट होता है वो लोगों के बीच चर्चा का टॉपिक बन जाता है। अब रात को पुलिस उन
Speaker A
चार लड़कों को ढूंढ रही होती है क्योंकि वो लोग कहीं पर छुपे थे। तभी कोई अनजान इंसान उनके हाइड आउट में घुस जाता है और उन चारों को मार देता है। जब पुलिस वहां पर पहुंचती है तो उन्हें उन चारों की
Speaker A
लाशें मिलती है और अब पुलिस के सामने एक और सवाल आ जाता है कि आखिर उन चारों को किसने मारा? उधर सरन के दोस्त उसे घर ले जाते हैं और वेट्रिवेल उसे बताता है कि उन चारों लड़कों का किसी ने मर्डर कर दिया है
Speaker A
और सरन ये सुनकर हैरान हो जाता है और पूछता है कि आखिर ये कौन कर सकता है। अब इंस्पेक्टर के असिस्टेंट सूरी को दिखाया जाता है जो कि अपनी छोटी बहन के बेटे के साथ खेल रहा होता है और फ्लैशबैक में पता
Speaker A
चलता है कि स्कूल के टाइम जिस लड़की के साथ गलत हुआ था, दरअसल वो सूरी की बहन थी और वो और एंजेलीना क्लासमेट्स थे और सूरी की बहन उसे बताती है कि असल में विक्टिम वो थी और कंप्लेंट भी उसे करनी चाहिए थी।
Speaker A
लेकिन एंजेलीना ने उसकी जगह कंप्लेंट कर दी, जिसकी वजह से लड़कों का गुस्सा उसकी तरफ चला गया और एंजेलीना को इतना सब कुछ सहना पड़ा। दरअसल एंजेलीना ने उस वक्त सूरी की बहन को समझाया था कि वो खुद को
Speaker A
दोषी ना समझे। लेकिन सूरी की बहन को लगा था कि अगर उन लड़कों को जेल भेज दिया जाए तो वो अपने इन्फ्लुएंस से बाहर आ सकते हैं और दोबारा किसी लड़की के साथ गलत कर सकते हैं। बस इसी वजह से सूरी ने उन चारों का
Speaker A
पता निकाला और वहां पहुंचकर उन सबको मार डाला। अब फिल्म ये रिवील करती है कि उन चारों को मारने वाला सरन नहीं बल्कि सूरी था, जिसने अपनी बहन का भी बदला लिया और एंजेलीना का भी बदला लिया। अब आखिर में
Speaker A
सरन हॉस्पिटल में एंजेलीना से मिलने के लिए आता है और वो कहता है कि उसने अभी तक अपने प्यार का जवाब नहीं दिया है। अब एंजेलीना मुस्कुराकर कहती है कि क्या मैं इसका जवाब कल दूं? और ये सुनकर सरन भी
Speaker A
हंसने लगता है क्योंकि एंजेलीना ने पहले भी उसे ऐसे ही जवाब दिया था। अब इसी के साथ ये मूवी यहीं पर खत्म हो जाती है। तो दोस्तों ये थी इस फिल्म की कहानी और आपको इसका सस्पेंस और थ्रिलर कैसा लगा हमें
Speaker A
कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। चैनल पे नए हैं तो उसे सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन दबाएं नोटिफिकेशंस के लिए और दोस्तों वीडियो को लाइक और शेयर करना बिल्कुल मत भूलिएगा। तो मैं मिलता हूं आपको अगली वीडियो में। तब तक के लिए जय
Speaker A
हिंद।
Topics:Angelina मूवी explainedतमिल थ्रिलर हिंदी मेंSouth movie explained Hindiमिस्ट्री थ्रिलरAngelina 2026 हिंदीसाउथ मूवी रिव्यूमूवी एक्सप्लेन्ड



![Ishq Murshid – Episode 20- 13 Nov 2025 [ Durefishan & Bilal Abbas ] HUM TV — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/ZuwV635nKXg/maxresdefault.jpg)
![Ishq Murshid – Episode 19- 12Nov 2025 [ Durefishan & Bilal Abbas ] HUM TV — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/rEHE89KnY4Q/maxresdefault.jpg)






