निफ्टी ओपनिंग रेंज ब्रेकआउट स्ट्रेटेजी को 6 साल के डेटा (1,668 सेशंस) पर बैकटेस्ट किया गया। 5, 15, 30, 60 मिनट रेंज, रीटेस्ट और रिवर्सल की तुलना।
Key Takeaways
- ORB की प्रभावशीलता रेंज की अवधि, एंट्री नियम (ब्रेकआउट बनाम रीटेस्ट) और फिल्टर पर निर्भर करती है
- पहला ब्रेकआउट अक्सर फॉल्स सिग्नल हो सकता है; रीटेस्ट कन्फर्मेशन परिणामों में सुधार करता है
- छोटी रेंज और समय-आधारित फिल्टर (जल्दी की एंट्री) बेहतर पॉइंट्स दे सकते हैं
- ऐतिहासिक बैकटेस्ट भविष्य के परिणाम की गारंटी नहीं है और ट्रेडिंग कॉस्ट के बिना परिणाम अधूरे हैं
What the video covers
- ओपनिंग रेंज ब्रेकआउट (ORB) स्ट्रेटेजी की व्याख्या: शुरुआती 5, 15, 30 या 60 मिनट की प्राइस रेंज के ब्रेकआउट पर ट्रेड
- जनवरी 2020 से सितंबर 2026 तक निफ्टी के 1,668 ट्रेडिंग सेशंस पर बैकटेस्ट
- 60 मिनट की ओपनिंग रेंज ने सबसे अधिक टोटल पॉइंट्स (लगभग 8,346) और सबसे ऊंचा विन रेट (लगभग 51%) दिया
- पहले ब्रेकआउट पर ट्रेड लेने के बजाय रीटेस्ट का इंतजार करने से परिणाम काफी सुधरे, विशेषकर 5 मिनट रेंज में
- रिवर्सल ट्रेड (रेंज की अपोजिट साइड पर) केवल कुछ सेटअप्स में प्रभावी रहे; 5 मिनट रेंज में सबसे ज्यादा पॉइंट्स बने
- ब्रेकआउट की रेंज का प्रतिशत (0.5% से छोटी रेंज) और समय (12:00 से पहले की एंट्री) फिल्टर के रूप में परिणाम सुधारते हैं
- ज्यादा विन रेट का मतलब हमेशा अधिक टोटल प्रॉफिट नहीं है; 60 मिनट रीटेस्ट का विन रेट ऊंचा था पर पॉइंट्स 30 मिनट वेरिएंट से कम
- फिल्टर्स लगाने पर ट्रेड संख्या घटी (1,381 से 713) लेकिन टोटल पॉइंट्स व्यवस्थित रूप से सुधरे
- बैकटेस्ट में ट्रेडिंग कॉस्ट का डिडक्शन नहीं किया गया, इसलिए वास्तविक परिणाम कम हो सकते हैं
- वीडियो सीरीज़ का हिस्सा (ORB Part 1) है जिसमें लोकप्रिय ट्रेडिंग आइडियाज़ को भारतीय बाज़ार के डेटा पर टेस्ट किया जाता है
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
इमेजिन कीजिए एक ही घंटे में आपके ट्रेडिंग ग्रुप में तीन मैसेजेस आते हैं। पहला, निफ्टी में ब्रेकआउट आ गया, लॉन्ग ले लिया। फिर कुछ मिनट के बाद दूसरा मैसेज आता है। फॉल्स ब्रेकआउट था, अच्छा हुआ, वेट किया। और फिर तीसरा, वापस ऊपर जा रहा
Speaker A
है, रीटेस्ट पर एंट्री ले ली। आप भी पूरे टाइम वही चार्ट देख रहे थे। लेकिन अब सोच रहे हैं कि क्या पहले ट्रेडर ने जल्दी एंट्री ले ली? क्या दूसरे ट्रेडर ने एक खराब ट्रेड अवॉइड कर लिया? या तीसरे
Speaker A
ट्रेडर को बेटर एंट्री मिली? हर कुछ देर में कोई अलग ट्रेडर सही लग रहा है। लेकिन अगर रोज एक ही अप्रोच फॉलो करनी हो तो किसकी अप्रोच काम आएगी? जो ब्रेकआउट सुबह 10:00 कन्विंसिंग लग रहा था, वही 10:15 पर
Speaker A
ट्रैप लग सकता है। और 10:30 तक लग सकता है कि ट्रेड ले लेना चाहिए था। एक ही सुबह में सबको अपनी अप्रोच सही लगने की वजह मिल सकती है। इसलिए हमने यह डिस्कशन WhatsApp ग्रुप से निकाल कर निफ्टी के एक्चुअल डेटा
Speaker A
पर टेस्ट किया। अराउंड 1,600 ट्रेडिंग सेशंस पर। [संगीत] आई एम ज़ैनब ज़ैदी और हम इस सीरीज़ में पॉपुलर ट्रेडिंग आइडियाज़ और मार्केट बिलीफ़्स को इंडियन मार्केट के पास डेटा पर टेस्ट करते हैं और देखते हैं कि कौन से
Speaker A
आइडियाज़ डेटा में भी सही साबित होते हैं। अगर आपने कभी इंट्राडे ट्रेडिंग एक्सप्लोर करी होगी तो एक स्ट्रेटेजी आपने ज़रूर सुनी होगी ओपनिंग रेंज ब्रेकआउट। यानी ओआरबी। ये उन पॉपुलर स्ट्रेटेजीज़ में से है जिसके बारे में बिगिनर्स को ट्रेडिंग
Speaker A
सीखते वक्त काफ़ी सुनने को मिलता है। लेकिन सवाल यह है क्या मार्केट के ओपनिंग रेंज का ब्रेकआउट ट्रेड करना एक्चुअली प्रॉफिटेबल है? और अगर है तो कौन सी ओपनिंग रेंज और एंट्री मेथड सबसे बेटर काम करती है? आज हम इसी स्ट्रेटेजी को डिटेल
Speaker A
में समझेंगे और निफ्टी के 1,600 ट्रेडिंग सेशंस में टेस्ट करेंगे और देखेंगे कि हिस्टोरिकली कैसा परफॉर्म किया। तो सबसे पहले समझते हैं कि ओपनिंग रेंज ब्रेकआउट एक्चुअली कैसे काम करता है। जब मार्केट सुबह 9:15 पर ओपन होता है तो यूजुअली
Speaker A
काफ़ी एक्टिविटी होती है। बायर्स और सेलर्स ओवरनाइट डेवलपमेंट्स पर रिएक्ट कर रहे होते हैं, ऑर्डर्स एग्जीक्यूट हो रहे होते हैं और मार्केट एक डायरेक्शन एस्टेब्लिश करने की कोशिश कर रहा होता है। अब इमीडिएटली ट्रेड लेने के बजाय ओआरबी
Speaker A
स्ट्रेटेजी में हम वेट करते हैं कि मार्केट पहले एक प्राइस रेंज फॉर्म करें। फॉर एग्जांपल, मान लीजिए हम ट्रेडिंग सेशन के पहले 15 मिनट्स में निफ्टी ने 22,500 का और 22,400 का लो बनाया। ये दो लेवल्स हमारी ओपनिंग रेंज बन जाते हैं। अब अगर
Speaker A
निफ्टी 22,500 के ऊपर ब्रेकआउट करके क्लोज करता है तो हमें एक बुलिश सिग्नल मिलता है और अगर 22,400 के नीचे क्लोज करता है तो एक बेयरिश सिग्नल। इस स्ट्रेटजी के पीछे लॉजिक काफी सिंपल है। अगर मार्केट ओपनिंग मिनट्स में बनी हुई रेंज को ब्रेकआउट करता
Speaker A
है तो पॉसिबल है कि वो उसी डायरेक्शन में आगे मूव करे। सुनने में काफी सिंपल लगता है लेकिन यहां एक प्रॉब्लम है। हम कितनी देर वेट करते हैं उसके हिसाब से ओपनिंग रेंज भी बदल जाती है। फॉर एग्जांपल अगर हम
Speaker A
5 मिनट ओपनिंग रेंज यूज कर रहे हैं तो 9:25 पे आने वाला ब्रेकआउट एक अच्छा ट्रेडिंग अपॉर्चੁनिटी लग सकता है। लेकिन कोई ट्रेडर अगर 1 आवर का ओपनिंग रेंज यूज कर रहा है तो उसके लिए वही मूव ब्रेकआउट
Speaker A
भी नहीं होगा और यहीं पर एक इंटरेस्टिंग ट्रेड ऑफ आता है। अगर हम एक शॉर्टर ओपनिंग रेंज यूज करते हैं तो ट्रेड्स में जल्दी एंट्री मिल सकती है और मार्केट के मूव का एक बड़ा हिस्सा कैप्चर करने का चांस होता
Speaker A
है। लेकिन फॉल्स ब्रेकआउट भी ज्यादा मिल सकते हैं। वहीं अगर हम लोंगर ओपनिंग रेंज का वेट करते हैं तो मार्केट की डायरेक्शन समझने के लिए ज्यादा इनफॉरमेशन मिलती है। लेकिन तब तक मूव का एक बड़ा हिस्सा मिस हो
Speaker A
सकता है। तो एक्चुअली कौन सा अप्रोच बेटर काम करता है? यही हमने अपने पहले टेस्ट में फाइंड आउट किया। हमने चार ओपनिंग रेंजेस टेस्ट किए 5 मिनट्स, 15 मिनट्स, 30 मिनट्स एंड 60 मिनट्स। सभी पर सेम ब्रेकआउट एंट्री और एग्जिट रूल्स अप्लाई
Speaker A
किए ताकि हम कंपेयर कर सकें कि हिस्टोरिकली किस ओपनिंग रेंज ने बेटर परफॉर्मेंस दी। अब रिजल्ट्स देखने से पहले क्विकली समझ लेते हैं कि हमने बैक टेस्ट कैसे किया। जनवरी 2020 से सितंबर 2026 तक के निफ्टी के 1,668
Speaker A
ट्रेडिंग सेशंस का डेटा लिया। हर दिन मार्केट ओपन होने के बाद पहले 5, 15, 30 और 60 मिनट्स का हाई और लो मार्क किया। जब निफ्टी की 1 मिनट कैंडल ओपनिंग रेंज के हाई के ऊपर क्लोज करती है तो हम एक बुलिश
Speaker A
ट्रेड लेते हैं और जब लो के नीचे क्लोज करती है तो एक बेयरिश ट्रेड। स्टॉप लॉस के लिए हमने ओपनिंग रेंज की अपोजिट बाउंड्री यूज की। यानी बुलिश ट्रेड में रेंज का लो और बेयरिश ट्रेड में रेंज का हाई। स्टॉप
Speaker A
लॉस तब ट्रिगर होता है जब 1 मिनट कैंडल उस लेवल के बियोंड क्लोज करती है और अगर स्टॉप लॉस नहीं हिट हुआ तो ट्रेड को 3:29 PM पर क्लोज किया। एक दिन में मैक्सिमम एक ब्रेकआउट ट्रेड लिया। तो अब देखते हैं
Speaker A
रिजल्ट्स। 5 मिनट ओपनिंग रेंज ने 1,664 ट्रेड्स दिए लेकिन टोटल रिजल्ट अप्रोक्सिमेटली 742 पॉइंट्स नेगेटिव था। 15 मिनट रेंज पर रिजल्ट इम्प्रूव हुए। यहां एप्रोक्सीमेटली 3290 पॉइंट्स बने। 30 मिनट्स रेंज ने और बेटर परफॉर्म किया। एप्रोक्सीमेटली 6739 पॉइंट्स बने एंड विन रेट करीब 49% था।
Speaker A
लेकिन 60 मिनट्स ओपनिंग रेंज सबसे आगे थी। इसने 1579 ट्रेड्स में एप्रोक्सीमेटली 8346 पॉइंट्स जेनरेट किए। इसका विन रेट भी सबसे ज्यादा था करीब 51% और प्रॉफिट फैक्टर 1.16 था। प्रॉफिट फैक्टर विनिंग ट्रेड्स के टोटल गेंस को लूजिंग ट्रेड्स के टोटल
Speaker A
लॉसेस से कंपेयर करता है। यहां हर 1 पॉइंट के लॉस के अगेंस्ट विनिंग ट्रेड से 1.16 पॉइंट्स आए ट्रेडिंग कॉस्ट डिडक्ट करने से पहले। तो हमने जो चार ओपनिंग रेंजेस टेस्ट किए उसमें ड्यूरेशन बढ़ाने के साथ टोटल पॉइंट्स और विन रेट दोनों इम्प्रूव हुए।
Speaker A
लेकिन आपने नोटिस किया होगा कि ब्रेकआउट्स हमेशा सस्टेन नहीं होते। हमारे रिजल्ट्स में भी बेस्ट परफॉर्मिंग ओपनिंग रेंज का विन रेट एप्रोक्सीमेटली 51% था। तो क्या हो अगर हम पहले ब्रेकआउट पर ट्रेड करने के बजाय वेट करें कि उसके बाद प्राइस क्या
Speaker A
करता है। अगर प्राइस ओपनिंग रेंज के अंदर वापस आता है तो दो पॉसिबिलिटीज हैं जिन पर हम स्ट्रेटजीज बना सकते हैं। पहली है रीटेस्ट। वही एग्जांपल लेते हैं। हमारी ओपनिंग रेंज का हाई 22,500 और लो 22,400। मान लीजिए प्राइस पहले 22,500 के ऊपर
Speaker A
ब्रेकआउट करता है। हम इस फर्स्ट ब्रेकआउट पर ट्रेड नहीं लेंगे। हम वेट करेंगे कि एक 1 मिनट कैंडल वापस 22,400 से 22,500 के बीच क्लोज करें। उसके बाद अगर कोई 1 मिनट कैंडल दोबारा 22,500 के ऊपर क्लोज करती है
Speaker A
तो हम एक बुलिश रीटेस्ट ट्रेड लेंगे। इस ट्रेड का स्टॉप लॉस ओपनिंग रेंज का लो यानी 22,400 होगा। कोई प्रॉफिट टारगेट नहीं रखेंगे। अगर स्टॉप लॉस ट्रिगर नहीं हुआ तो ट्रेड को 3:29 PM पर क्लोज कर देंगे। दूसरी पॉसिबिलिटी है रिवर्सल। अब
Speaker A
इसी ओपनिंग रेंज में एक अलग सिनेरियो देखते हैं। प्राइस पहले 22,500 के ऊपर ब्रेकआउट करता है लेकिन फिर वापस रेंज के अंदर आ जाता है। इस बार दोबारा ऊपर जाने के बजाय प्राइस नीचे मूव करता है और जब एक
Speaker A
1 मिनट कैंडल 22,400 के नीचे क्लोज करती है तो हम एक बेयरिश रिवर्सल ट्रेड लेंगे। इस ट्रेड का स्टॉप लॉस है रेंज का हाई यानी 22,500। यहां भी कोई टारगेट नहीं होगा और स्टॉप लॉस ट्रिगर नहीं हुआ तो
Speaker A
3:29 PM पर ट्रेड क्लोज कर देंगे। सबसे पहले रीटेस्ट के रिजल्ट देखते हैं। याद है हमारे ट्रेडिंग ग्रुप का वो ट्रेडर जिसने रीटेस्ट का वेट किया था। 5 मिनट ओपनिंग रेंज में उस वेट से रिजल्ट्स में काफी डिफरेंस आया। पहले ब्रेकआउट पर ट्रेड लेने
Speaker A
से अप्प्रोक्सिमेटली 742 पॉइंट्स का लॉस हुआ था। प्राइस की रेंज में वापस आने के बाद दोबारा ब्रेकआउट देने पर ही लगभग 6101 पॉइंट्स बने। ओपनिंग रेंज वही थी, बदला सिर्फ एंट्री लेने का रूल। रीटेस्ट के चारों वर्जन्स में टोटल स्पॉट पॉइंट्स
Speaker A
पॉजिटिव थे। 30 मिनट रेंज ने सबसे ज्यादा पॉइंट्स जेनरेट किए। 1381 ट्रेड्स में अप्प्रोक्सिमेटली 7336 पॉइंट्स। 60 मिनट रीटेस्ट का विन रेट सबसे ज्यादा था लेकिन टोटल पॉइंट्स 30 मिनट वर्जन्स से कम थे। यानी सिर्फ ज्यादा बार प्रॉफिटेबल होने से कोई सेटअप बेस्ट
Speaker A
परफॉर्मर नहीं बन जाता। अब देखते हैं कि ओपनिंग रेंज की अपोजिट साइड पर रिवर्सल ट्रेड लेने से क्या रिजल्ट्स मिले। पॉइंट्स देखने से पहले ट्रेड्स की काउंट पर एक बार ध्यान दीजिए। इनिशियल ब्रेकआउट में हर ओपनिंग रेंज पर हमें लगभग 1600
Speaker A
ट्रेड्स मिले। रीटेस्ट का वेट करने के बाद भी 1300 से 1400 ट्रेड्स मिले। यानी प्राइस का रेंज के अंदर वापस आना और फिर ओरिजिनल डायरेक्शन में दोबारा ब्रेकआउट देना काफी कॉमन था। लेकिन पूरी रेंज क्रॉस करके अपोजिट साइड पर ब्रेकआउट देना उतना
Speaker A
कॉमन नहीं था और यहां ओपनिंग रेंज की ड्यूरेशन से काफी डिफरेंस आया। 5 मिनट रेंज में अप्प्रोक्सिमेटली 53% इनिशियल ब्रेकआउट्स के बाद रिवर्सल सिग्नल मिला। 15 मिनट रेंज में यह घटकर 42% हो गया। 30 मिनट में 32% और 1 आर रेंज में सिर्फ 22%
Speaker A
रह गया। यानी 5 मिनट रेंज में लगभग हर दो में से एक इनिशियल ब्रेकआउट के बाद रिवर्सल मिला। जबकि 1 आर रेंज में हर पांच में से एक बार। तो अपॉर्चुनिटीज कम हो गई। अब देखते हैं टोटल पॉइंट्स पर क्या इफेक्ट
Speaker A
पड़ा। 5 मिनट रिवर्सल ने 883 ट्रेड्स में अप्प्रोक्सिमेटली 4069 पॉइंट्स जेनरेट किए। 15 मिनट वर्जन ने ऑलमोस्ट उतने ही अप्प्रोक्सिमेटली 4030 पॉइंट्स। 182 कम ट्रेड्स में बनाए। 30 मिनट रिवर्सल में अप्प्रोक्सिमेटली 2889 पॉइंट्स बने। 1 आर वर्जन का टोटल 2955
Speaker A
पॉइंट्स था और इसका विन रेट रिवर्सल सेटअप में सबसे ज्यादा था। करीब 52% लेकिन 1 आर वर्जन में पूरे टेस्टिंग पीरियड में सिर्फ 342 ट्रेड्स मिले। टोटल पॉइंट्स और ट्रेड काउंट दोनों 5 मिनट रिवर्सल सबसे आगे था। अब तक हमने अलग-अलग ओपनिंग रेंजेस और
Speaker A
ट्रेड लेने के तीन तरीके कंपेयर किए। लेकिन इन बेसिक रूल्स के हिसाब से जितने भी सिग्नल्स मिले हमने सब पर ट्रेड लिया। तो क्या थोड़ा सिलेक्टिव होने से रिजल्ट्स इम्प्रूव हो सकते हैं? यही पर फिल्टर्स का रोल आता है। यानी कुछ एडिशनल कंडीशंस
Speaker A
जिसके बेसिस पर हम डिसाइड कर सकें कि कौन सा सिग्नल लेना है और कौन सा स्किप करना है। इनिशियल ब्रेकआउट के लिए हम 60 मिनट्स ओपनिंग रेंज सेलेक्ट करेंगे। इसने अप्प्रोक्सिमेटली 8,346 पॉइंट्स जनरेट किए। चारों टाइम फ्रेम्स में सबसे ज्यादा। रीडर्स के लिए 30 मिनट्स
Speaker A
रेंज लेंगे। इसने 1,381 ट्रेड्स में अप्प्रोक्सिमेटली 7,336 पॉइंट्स जनरेट किए। रिवर्सल के लिए हम 5 मिनट रेंज सेलेक्ट करेंगे। इसके टोटल पॉइंट्स सबसे ज्यादा थे। अप्प्रोक्सिमेटली 4,069 और 883 ट्रेड्स के साथ फिल्टर्स टेस्ट करने के लिए सबसे बड़ा सैंपल भी था।
Speaker A
आगे के टेस्ट में हमने एक मिनिमम रखा। फिल्टर्स लगाने के बाद भी हर सिलेक्टेड सेटअप में कम से कम 500 ट्रेड्स होने चाहिए। इससे कर्व फिटिंग का रिस्क एलिमिनेट नहीं होता लेकिन बहुत छोटे सैंपल के बेसिस पर किसी सेटअप को सेलेक्ट करने
Speaker A
से बच सकते हैं। सबसे पहले 60 मिनट ब्रेकआउट को लेते हैं। कुछ दिन निफ्टी पहले एक घंटे में बहुत कम मूव करता है और कुछ दिन ब्रेकआउट आने से पहले ही काफी बड़ी रेंज कवर कर चुका होता है। तो क्या
Speaker A
दोनों सिचुएशंस में मिलने वाला ब्रेकआउट को एक जैसा ट्रीट करना चाहिए? यही से आता है हमारा पहला फिल्टर ओपनिंग रेंज का साइज। वही एग्जांपल लेते हैं। हाई 22,500 और लो 22,400 यानी ओपनिंग रेंज 100 पॉइंट्स की है। मान लीजिए निफ्टी 22,450
Speaker A
पर ओपन हुआ तो 100 पॉइंट्स को ओपनिंग प्राइस से डिवाइड करके 100 से मल्टीप्लाई करने पर रेंज का साइज अप्प्रोक्सिमेटली 0.45% आता है। इसी तरह हमने हर दिन की ओपनिंग रेंज को परसेंटेज में मेजर किया और दो ग्रुप्स बनाए। 0.5% या उससे कम और 0.5%
Speaker A
से ज्यादा। अब देखते हैं कि इन दोनों के बाद आने वाले ब्रेकआउट ने कैसे परफॉर्म किया। 0.5% या उससे छोटी रेंजेस में आने वाले ब्रेकआउट ने 731 ट्रेड्स में अप्प्रोक्सिमेटली 892 पॉइंट्स जनरेट किए। वहीं 0.5% से बड़ी रेंजेस ने 848 ट्रेड्स
Speaker A
में अप्प्रोक्सिमेटली 7,454 पॉइंट्स जनरेट किए। यानी लगभग 54% ट्रेड्स बड़ी रेंज वाले ग्रुप में थे लेकिन टोटल पॉइंट्स का करीब 89% इसी ग्रुप से आया। इसलिए आगे हम 0.5% से बड़ी ओपनिंग रेंज वाले ब्रेकआउट्स पर फोकस करेंगे। रेंज का
Speaker A
साइज हमें बताता है कि पहले एक घंटे में कितना मूवमेंट हुआ। एक और चीज है जो हर सिग्नल में अलग हो सकती है। ब्रेकआउट आया कब? वन आवर ओपनिंग रेंज 10:15 AM पर कंप्लीट हो जाती है। प्राइस उसके बाद कुछ
Speaker A
मिनट्स के बाद ब्रेकआउट दे सकता है या फिर कई घंटे रेंज के अंदर रह सकता है और क्योंकि हम हर बचा हुआ ट्रेड 3:29 PM पर क्लोज कर देते हैं तो जल्दी आने वाले ब्रेकआउट को आगे मूव करने में ज्यादा वक्त
Speaker A
मिलता है। लेकिन क्या इसका फायदा रिजल्ट्स में भी दिखा? इसको चेक करने के लिए हमने 0.5% से बड़ी रेंज वाले 848 ट्रेड्स को दो ग्रुप्स में डिवाइड किया। एंट्रीज 12 ओ क्लॉक से पहले और एंट्रीज 12 ओ क्लॉक के
Speaker A
बाद। 12:00 से पहले की 648 एंट्रीज ने अप्प्रोक्सिमेटली 7021 पॉइंट्स जनरेट किए। वहीं 12:00 या उसके बाद की 200 एंट्रीज से 433 पॉइंट्स जनरेट हुए। तो 60 मिनट ब्रेकआउट के लिए हमारी कंडीशंस हैं कि ओपनिंग रेंज निफ्टी के ओपनिंग प्राइस के
Speaker A
0.5% से बड़ी हो और एंट्री 12:00 से पहले मिले। दोनों फिल्टर्स के बाद ट्रेड्स 1579 से घटकर 648 रह गए। टोटल पॉइंट्स 8346 से घटकर 7021 हुए। यानी आधे से भी कम ट्रेड्स लेकर ओरिजिनल टोटल के अप्प्रोक्सिमेटली 84%। अब 30 मिनट रीटेस्ट
Speaker A
को देखते हैं। इनिशियल ब्रेकआउट में बड़ी ओपनिंग रेंज ने बेटर परफॉर्म किया। लेकिन जब हम प्राइस के रीटेस्ट का वेट करते हैं तो क्या तब भी बड़ी रेंज बेटर होती है?
Speaker A
हमने वही कंपैरिजन किया। निफ्टी के ओपनिंग प्राइस के हिसाब से 0.5% या उससे छोटी ओपनिंग रेंजेस और 0.5% से बड़ी रेंजेस। 30 मिनट रीटेस्ट में छोटी रेंजेस से ज्यादा टोटल पॉइंट्स आए। 0.5% या उससे छोटी रेंजेस ने 857 ट्रेड्स में
Speaker A
अप्प्रोक्सिमेटली 6291 पॉइंट्स जनरेट किए। वहीं 0.5% से बड़ी रेंजेस ने 524 ट्रेड्स में अप्प्रोक्सिमेटली 1045 पॉइंट्स जनरेट किए। यानी छोटी रेंज वाले ग्रुप में लगभग 62% ट्रेड्स थे लेकिन टोटल पॉइंट्स का करीब 86% इसी से आया। इसलिए इस सेटअप में आगे
Speaker A
हम 0.5% या उससे छोटी ओपनिंग रेंजेस पर फोकस करेंगे। अब हमने देखा कि रीटेस्ट आने में कितना वक्त लगा। कभी प्राइस ब्रेकआउट देता है, रेंज के अंदर वापस आता है और कुछ ही देर में दोबारा ब्रेकआउट दे देता है।
Speaker A
लेकिन कुछ दिन उस सेकंड सिग्नल के लिए कई घंटे वेट करना पड़ता है। तो क्या ज्यादा वेट करने से कोई बेटर एंट्री मिली या जल्दी आने वाले रीटेस्ट ने बेटर परफॉर्म किया? इसको चेक करने के लिए हमने इनिशियल
Speaker A
ब्रेकआउट से रीटेस्ट एंट्री तक का टाइम मेजर किया। फॉर एग्जांपल, अगर पहला ब्रेक आउट 10:00 आया और रीटेस्ट एंट्री 10:40 पर मिली, तो बीच का गैप 40 मिनट्स था। वहीं एंट्री अगर 11:20 पर थी, तो गैप 80 मिनट्स
Speaker A
था। यहां टाइम मार्केट ओपन होने से नहीं, पहले ब्रेकआउट से काउंट हो रहा है और सेकंड ब्रेकआउट पर हमारी एंट्री आने तक मेजर किया जा रहा है। हमने छोटी रेंज वाले इन 857 ट्रेड्स को दो ग्रुप्स में डिवाइड
Speaker A
किया। रीटेस्ट एंट्री पहले ब्रेकआउट से 60 मिनट्स के अंदर मिली या उसमें 60 मिनट्स से ज्यादा लगा। पहले ब्रेकआउट के 60 मिनट्स के अंदर एंट्री लेने पर 713 ट्रेड्स से अप्रोक्सिमेटली 6,487 पॉइंट्स बने। उसके बाद की 144 एंट्रीज का
Speaker A
कंबाइंड रिजल्ट 196 पॉइंट्स नेगेटिव था। तो 30 मिनट रीटेस्ट के लिए हमारी कंडीशंस हैं ओपनिंग रेंज 0.5% या उससे छोटी हो और रीटेस्ट एंट्री पहले ब्रेकआउट के 60 मिनट्स के अंदर मिले। दोनों फिल्टर्स के बाद ट्रेड्स 1,381 से घटकर 713 रह गए। टोटल पॉइंट 7,336 से
Speaker A
6,487 पॉइंट्स हुए। यानी लगभग आधे ट्रेड्स लेकर ओरिजिनल टोटल के करीब 88 पॉइंट्स रिटेन हुए। अब 5 मिनट रिवर्सल में एंट्री टाइमिंग का इफेक्ट देखते हैं। हमने ट्रेड्स को दो ग्रुप्स में डिवाइड किया 12:00 से पहले और 12:00 या उसके बाद। यहां
Speaker A
टाइम रिवर्सल एंट्री का है, इनिशियल ब्रेकआउट का नहीं। 12:00 से पहले की एंट्रीज ने अप्रोक्सिमेटली 5,424 पॉइंट्स जनरेट किए। लेकिन लेटर एंट्रीज ने अप्रोक्सिमेटली 1,355 पॉइंट्स का लॉस किया। दोनों ग्रुप्स का विन रेट लगभग 44% था। यानी डिफरेंस ज्यादा बार सही होने से
Speaker A
नहीं, विनिंग ट्रेड्स में बने पॉइंट्स और लूजिंग ट्रेड्स में गए पॉइंट्स से आया। इसलिए 5 मिनट रिवर्सल के लिए हम सिर्फ 12:00 से पहले वाली एंट्री सेलेक्ट करेंगे। इस फिल्टर ने ट्रेड्स 883 से घटकर 599 रह गए। लेकिन टोटल पॉइंट्स 4,069 से
Speaker A
बढ़कर 5,424 पॉइंट्स हो गए। तो ब्रेकआउट और रीटेस्ट में कम ट्रेड्स लेकर हमने ओरिजिनल पॉइंट्स का एक बड़ा हिस्सा रिटेन किया। में 284 ट्रेड्स कम लेने के बावजूद टोटल पॉइंट्स अप्रोक्सिमेटली 1355 बढ़ गए। अब तीनों फिल्टर्ड सेटअप्स को एक साथ देखते हैं। 60
Speaker A
मिनट ब्रेकआउट ने 648 ट्रेड्स में अप्रोक्सिमेटली 7021 पॉइंट्स जेनरेट किए। तीनों में सबसे ज्यादा। 30 मिनट रीटेस्ट में 713 ट्रेड्स से 6487 पॉइंट्स और 5 मिनट रिवर्सल में 599 ट्रेड्स से 5424 पॉइंट्स बने। इस सिलेक्टेड सेटअप्स के लिए
Speaker A
कंडीशंस अलग निकली। 60 मिनट ब्रेकआउट में 0.5% से बड़ी रेंज और नून से पहले एंट्री। 30 मिनट रीटेस्ट में 0.5% या उससे छोटी रेंज और पहले ब्रेकआउट के 60 मिनट्स के अंदर एंट्री और 5 मिनट रिवर्सल में नून से
Speaker A
पहले एंट्री। तो अब एक बार अपने ट्रेडिंग ग्रुप में वापस चलते हैं। उसी पहले मैसेज पर किसी का रिप्लाई आता है बाइंग कॉल्स। ब्रो स्ट्रैडल बाय कर या फिर मैंने तो स्प्रेड लिया है। और अब ग्रुप में एक नई
Speaker A
डिस्कशन शुरू हो गई। एंट्री कब लेनी है इस पर सब अग्री भी कर लें तो भी ट्रेड्स अलग-अलग हो सकते हैं। निफ्टी का मूव सबके लिए सेम होगा लेकिन क्या सबके रिजल्ट्स भी सेम होंगे? अब तक हमने निफ्टी का बिहेवियर
Speaker A
स्टडी किया और रिजल्ट स्पॉट पॉइंट्स में कंपेयर किए। हर सेटअप के लिए कौन सा ऑप्शन स्ट्रक्चर बेटर परफॉर्म करता है यही हम नेक्स्ट वीडियो में एक्सप्लोर करेंगे। तो आपको क्या लगता है कमेंट्स में बताइए और पार्ट टू के लिए ट्रेडिंग विद ग्रो को
Speaker A
सब्सक्राइब कीजिए।
Topics:ओपनिंग रेंज ब्रेकआउटORB स्ट्रेटेजीनिफ्टी बैकटेस्टइंट्राडे ट्रेडिंगरीटेस्ट एंट्रीब्रेकआउट ट्रेडिंगनिफ्टी 50एल्गो बैकटेस्टिंगट्रेडिंग स्ट्रेटेजी हिंदी











