UP Board कक्षा 12 हिंदी के काव्य सौंदर्य के तत्व — रस, छंद और अलंकार — को ट्रिक के माध्यम से सरल भाषा में समझाया गया है। बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी के लिए उपयोगी वीडियो।
Key Takeaways
- रस के पाँच प्रकार, उनके स्थायी भाव और परिभाषाएँ याद रखना बोर्ड परीक्षा के लिए आवश्यक है।
- परिभाषा का ढाँचा एक जैसा रहता है — केवल स्थायी भाव और रस का नाम बदलता है।
- छंद में चौपाई और दोहा की मात्रा गणना तथा यति-तुक की समझ ज़रूरी है।
- अलंकार को शब्दालंकार और अर्थालंकार में बाँटकर पहचानना सबसे आसान तरीका है।
What the video covers
- काव्य सौंदर्य के तत्व (रस, छंद, अलंकार) से बोर्ड परीक्षा में छह अंकों के प्रश्न आते हैं।
- रस के पाँच प्रकार — श्रृंगार, हास्य, करुण, वीर और शांत — का सिलेबस में अध्ययन करना है।
- हर रस की परिभाषा स्थायी भाव, विभाव, अनुभाव और संचारी भाव के आधार पर समझाई गई है।
- श्रृंगार रस को रसों का राजा बताया गया है और इसके संयोग तथा वियोग दो प्रकार हैं, जिनके उदाहरण दिए गए हैं।
- हास्य (हास), करुण (शोक), वीर (उत्साह) और शांत (निर्वेद) रस के स्थायी भाव और उदाहरण बताए गए हैं।
- छंद में चौपाई (सम मात्रिक, 16-16 मात्रा के चार चरण) और दोहा (अर्ध सम मात्रिक, 13-11 मात्रा) की परिभाषा व मात्रा गणना समझाई गई है।
- सोरठा को दोहे का उल्टा बताया गया है तथा कुंडलिया (छह चरण, दोहा व रोला) का उल्लेख है।
- अलंकार को शब्दालंकार (अनुप्रास, यमक, श्लेष) और अर्थालंकार (उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, भ्रांतिमान, संदेह आदि) में विभाजित किया गया है।
- अनुप्रास में व्यंजन वर्ण की आवृत्ति और यमक में एक शब्द का अर्थ भिन्न-भिन्न होकर दोहराना समझाया गया है।
- उपमा में साधारण धर्म, रूपक में उपमेय-उपमान की अभिन्नता तथा उत्प्रेक्षा में मनु, जनु जैसे शब्दों की पहचान बताई गई है।
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
यूपी बोर्ड क्लास 12th के बच्चों के बोर्ड एग्जाम में काव्य सौंदर्य के तत्व यानी रस छंद अलंकार से छह नंबर के सवाल आते हैं। और आज मैं ट्रिक के माध्यम से अगले 3 मिनट में ये तीनों टॉपिक तुमको समझाने वाला
Speaker A
हूं। तुम्हें इस वीडियो को लास्ट तक देखना है और कमेंट करके जाना है कि तुम्हें ये टॉपिक समझ में आ गया। साथ में ये भी बताना कि कौन सा टॉपिक नहीं समझ में आता है जिससे उसके लिए अगली वीडियो ले आऊं और
Speaker A
कमेंट करके मुझे बताओ कि किस जिले किस गांव से मुझे देख रहे हो और बोर्ड एग्जाम में कितने परसेंट नंबर लेके आने हैं तो चलो शुरू करते हैं। सबसे पहले मैं तुम्हें बताऊंगा कि काव्य सौंदर्य के तत्वों के
Speaker A
अंतर्गत तीन टॉपिक आते हैं रस, छंद और अलंकार। क्या होता है काव्य सौंदर्य का तत्व? जो काव्य की सुंदरता को बढ़ाने वाले तत्व है। उन्हें काव्य सौंदर्य के तत्व कहते हैं। तो सबसे पहले है रस। तो हम लोग
Speaker A
सबसे पहले रस पर ही धावा बोलेंगे और मैं आपको बताऊंगा कि आपके सिलेबस में केवल ये पांच रस आपको पढ़ने हैं। अब मैंने आपसे कहा कि मैं आपको ट्रिक के माध्यम से बताने वाला हूं तो वो भी आपको ध्यान रखना है।
Speaker A
रस, श्रृंगार, हास्य, करुण, वीर और शांत। इन रसों की आपको परिभाषा याद करनी है और एक उदाहरण याद करना है। लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि मैं आपको केवल एक परिभाषा बताऊंगा। बाकी चार आप खुद लिखोगे तो क्या
Speaker A
आपको यह बात सही लगती है? नहीं तो आओ दिखाता हूं। कैसे? सबसे पहले हम देख लेते हैं इन रसों का स्थायी भाव। तो चलो मुझे कमेंट करके बताओ कि श्रृंगार रस का स्थायी भाव क्या होता है? सभी लोग कमेंट करके
Speaker A
बताएंगे क्योंकि यहां से आप दोहरा भी लोगे और आपको याद भी हो जाएगा। तो श्रृंगार रस का स्थायी भाव होता है रति। ऐसे ही हास्य रस का स्थायी भाव क्या होता है? हास्य रस का स्थायी भाव होता है हास। और फिर आपके
Speaker A
करुण रस का स्थाई भाव क्या होता है? करुण रस का स्थाई भाव होता है शोक। कमेंट सेक्शन में जरूर लिखना इस बात को क्योंकि तुम्हें याद भी रहना चाहिए। वीर रस का स्थायी भाव क्या होता है? इसका स्थाई भाव
Speaker A
होता है उत्साह। उसके बाद शांत रस का स्थायी भाव क्या होता है? शांत रस का स्थायी भाव होता है निर्वेद। समझ गए? तो अब आपको ये स्थाई भाव याद रखने हैं क्योंकि हमारी परिभाषा इन्हीं से बनेगी। अब पहले रस पर चलते हैं जो कि है
Speaker A
श्रृंगार रस। श्रृंगार रस की परिभाषा क्या है? बहुत सरल शब्दों में मैंने यहां लिखी है कि जब रति नामक स्थाई भाव विभा अनुभाव और संचारी भाव से पूर्ण हो रस की निष्पत्ति करता है तो उस रस को श्रृंगार
Speaker A
रस कहते हैं। जितनी जरूरी बातें हैं वो हाईलाइटेड है। अगर इस क्लास की ये सारी नोट्स की पीडीएफ तुमको मिल जाए तो तुमको इससे सुंदर नोट्स कहीं नहीं मिलेगा। तो स्क्रीनशॉट भी ले सकते हो। श्रृंगार रस को रसों का राजा कहा जाता है। श्रृंगार रस दो
Speaker A
प्रकार का होता है। देखो श्रृंगार रस के साथ ही ऐसा है कि यह दो प्रकार का होता है। संयोग श्रृंगार जब नायक और नायिका मिलेंगे। वियोग श्रृंगार जब नायक और नायिका में ब्रेकअप होगा। दूर-दूर हो जाएंगे। ध्यान रखना है। तो आपको हमेशा दो
Speaker A
परिभाषाएं श्रृंगार रस में याद करनी है। पहला मिलन वाली दूसरा बिछड़ने वाली। ठीक है? तो मिलन वाली परिभाषा संयोग श्रृंगार को के अंतर्गत आएगी। तुझे देखा तो यह जाना सनम प्यार होता है दीवाना सनम। यह गाना तो तुम सबको याद होगा। किसको-किसको याद है
Speaker A
कमेंट करके बताओ। और तुम लोग भी संयोग श्रृंगार का एक-एक उदाहरण कमेंट में लिखो। साथ में दूसरा है वियोग श्रृंगार। यह गाना भी तुमने सुना होगा कि रंग थे नूर था। जब करीब तू था। एक जन्नत सा था यह जहां। वक्त
Speaker A
की रेत पर कुछ मेरे नाम सा। लिख के छोड़ गया तू कहां? चला ही गया तू। तो ये हो जाएगा तुम्हारा वियोग श्रृंगार ब्रेकअप हो गया यहां पर। अब हम अगले पर चलते हैं लेकिन उससे पहले फिर से तुम ये परिभाषा
Speaker A
देखो। यहां पर तीन चीजें हाईलाइटेड हैं। रति, स्थाई भाव और श्रृंगार रस। बाकी सब कुछ सेम है। जब तुम हास्य रस में पहुंचोगे बेटा, तो तुम्हें हास्य रस में बस यही बदलाव कर देना है। रति की जगह हास लिख
Speaker A
देना है। हास्य रस की जगह श्रृंगार लिख देना है। बाकी बिल्कुल डिट्टो सेम परिभाषा है। हास्य नामक स्थायी भाव जब विभा संचारी भाव से पूर्ण हो। रस की निष्पत्ति करता है तो उस रस को हास्य रस कहते हैं। क्लियर
Speaker A
है? उदाहरण की बात करें तो बंदर ने पहनी ऐनक काली बन बैठा वह शहर कमाली देख देख उसकी चाल निराली हंसती दुनिया मत वाली मतलब कोई ऐसी लाइन जिस पर हंसी आ जाए तो यह उदाहरण याद कर लो एक उदाहरण याद करना
Speaker A
है बस और तुम्हें केवल स्थायी भाव याद रखना है और रस का नाम याद रखना है बाकी सेम परिभाषा होगी। अगले पर चलते हैं। शोक नामक स्थायी भाव जब विभा और संचारी भाव से पूर्ण हो रस की निष्पत्ति करता है तो उसे
Speaker A
करुण रस कहते हैं। उदाहरण देख लो। हे यार रहा क्या भरत अभीत अब भी मिल गया अकंटक राज्य उसे जब तब भी तुम्हारे ही कैकई का अनुताप से मैंने ये ले लिया है कि भरत राम से कह रहे हैं और दुखी है और व्यंग दुख
Speaker A
में व्यंग करते हैं कि भैया जब मुझे राज्य मिल गया तो क्या मेरा कोई कांटा भी शेष रह सकता है? वीर रस की बात करते हैं। उत्साह नामक स्थाई भाव जब विभा भाव संचारी भाव से पूर्ण हो रस की निष्पत्ति करता है तो उसे
Speaker A
वीर रस कहते हैं। उदाहरण देखें बुंदेले हर बोलों के मुख हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी। वह तो झांसी वाली रानी थी। ये सारे वही उदाहरण हैं जो तुमको कक्षा आठ से याद हैं। हैं कि नहीं? कमेंट करके बताओ
Speaker A
और यह भी कमेंट करना कि इस बार बोर्ड एग्जाम में कितने परसेंट टारगेट कर रहे हो। ठीक है? चलो ऐसे ही अगले निर्वेद शांत रस पर आ जाते हैं। अब यहां पर फिर से तुमको केवल स्थायी भाव और रस का नाम बदल
Speaker A
देना है। निर्वेद नामक स्थायी भाव जब विभा भाव और संचारी भाव से पूर्ण हो। रस की निष्पत्ति करता है तो उस रस को शांत रस कहते हैं। उदाहरण के लिए सच सच बराबर तप नहीं या सांच बराबर तप नहीं। झूठ बराबर
Speaker A
पाप जाकि हृदय सांच है ताकि हृदय आप। सामान्य कोई भी दोहा जिसमें कोई भाव ना जाग रहा हो। वो निर्वेद में आएगा। शांत रस में आएगा। देखो मात्र चुटकी बजाने से तुम्हारा रस क्लियर हो गया। एक परिभाषा से
Speaker A
पांचों परिभाषा तैयार हो गई। अब चाहे तुम्हें श्रृंगार रस लिखना हो, चाहे हास्य रस, चाहे करुण, चाहे वीर, चाहे शांत। सब एक जैसा ही जाएगा। उसके बाद बात करते हैं तुम्हारा छंद। छंद में तुम्हारे सिलेबस में चौपाई है, दोहा है, सोरठा है,
Speaker A
कुंडलिया है। तो, छंद पढ़ाने से पहले एक सवाल है मेरे पास। बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पंथी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर। अब मुझे कमेंट करके बताओ इसमें कौन सा छंद है? और मैं चलता हूं
Speaker A
तुम्हारे पहले छंद पर जो कि है चौपाई। यह एक सम मात्रिक छंद है। इसमें चार चरण होते हैं। हर एक चरण में 16 मात्राएं होती हैं। तुक पहले चरण का दूसरे से तीसरे चरण का चौथे से यति हर एक चरण के अंत में होती
Speaker A
है। तुक माने एक जैसी शब्दावली जैसे सागर उजागर धामा नामा और यति माने होता है विराम। जैसे जय हनुमान ज्ञान गुण सागर यहां रुके। जय कपीस त्रिलोक उजागर। यहां रुके। चार चरण होते हैं। पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा चार चरण हो
Speaker A
गए। और कह रहे हैं कि हर चरण में 16 मात्राएं होती हैं। इसमें 16 मात्रा, इसमें 16, इसमें 16, इसमें 16। मैंने बहुत विस्तार से छंद एक जगह पढ़ाया है जहां पर मात्रा गणना बताई है। यहां पर क्योंकि हम
Speaker A
बोर्ड ओरिएंटेड पढ़ रहे हैं और बिल्कुल ट्रिक के साथ पढ़ रहे हैं। तो आपको यह परिभाषा और यह उदाहरण याद कर लेना और कुछ नहीं करना। और कुछ नहीं करना है। कभी-कभी बोर्ड एग्जाम में मात्रा लगाना पूछ लेते
Speaker A
हैं, तो आपको मात्रा कैसे लगानी है, देख लो। ज में छोटा आ है तो एक मात्रा य में छोटा आ है तो एक मात्रा हनु म है तो दो मात्रा न में एक मात्रा ज्ञान में दो मात्रा न में एक मात्रा गुण में एक-एक
Speaker A
मात्रा सागर में एक-एक मात्रा ठीक है ऐसे ही जा य क पीस ती हूं लोक उ जागर मात्रा गिन लो 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 ऐसे ही 16 इधर ऐसे ही 16 इधर हर चरण
Speaker A
में 16 मात्रा होती है दूसरा क्या है दोहा छंद यह एक अर्ध अर्ध सम मात्रिक छंद है। क्या है? अर्ध सम मात्रिक छंद। इसमें भी चार चरण होते हैं। एक दो तीन चार। अरे दोहा में तो मैंने दोहा लिखा ही नहीं।
Speaker A
इसमें तो चौपाई ही लिख दी। चलो दोहा मैं अपने हाथ से लिख दूंगा। दोहा मैं यहां अपने हाथ से लिख दूंगा। ठीक है? या तुम लोग कमेंट करके दोहे का एक उदाहरण बता दो मुझे। दोहे का एक उदाहरण
Speaker A
सभी लोग कमेंट करके जल्दी से मुझे बताएंगे। यह अर्ध सम मात्रिक छंद है। जैसे श्री गुरु चरण सरोज रज श्री गुरु चरण सरोज रज निज मन मुकुर सुधार ठीक चलिए ये आपकी दो लाइनें हैं। यहां सम मात्रिक छंद है। इसमें चार चरण होते हैं।
Speaker A
सम चरणों अर्थात दूसरा और चौथा में 11-1 मात्राएं। विषम चरणों अर्थात पहला और तीसरा में 13 मात्राएं होती हैं। तुक दूसरे चरण का चौथे चरण से यति हर एक चरण के अंत में होती है। ठीक है? तुक यानी एक
Speaker A
जैसी शब्दावली और यति माने हर चरण के बाद रुकना। तो ये मैं क्लियर कर चुका हूं। तो ये दोहा की परिभाषा और ये दोहा का उदाहरण। बोर्ड एग्जाम में इतना ही आता है बेटा। तो ज्यादा पर फोकस करने की जरूरत नहीं।
Speaker A
एग्जैक्टली वही समझो जो तुम्हें लिखना है। फालतू बातों की ना तो जगह है हमारे पास ना तो समय है। सोरठा क्या होता है? यह भी अर्ध सम मात्रिक है। यह दोहे का ठीक उल्टा होता है। इसमें भी चार चरण होते हैं। इसके
Speaker A
सम चरणों अर्थात दूसरा और चौथा में यह दूसरा चरण ये चौथा चरण इसमें 133 मात्राएं होती हैं। ठीक है ऐसे ही इसमें समझ लो। निज मन मुकुर सुधार बरनहु रघुवर बिमल जसु। बरनहु रघुवर बिमल जसु जो दायक फल चार। तो
Speaker A
ये पहला चरण ये दूसरा ये तीसरा ये चौथा। तो अब यहां पर क्या लिखा है कि पहले और तीसरे में पहले और तीसरे में इसमें 133 मात्रा होगी और दूसरे और चौथे में 111 मात्रा होगी। वही बात यहां पलट जाएगी।
Speaker A
दूसरे और चौथे में 133 हो जाएगी और पहले और तीसरे में 11 हो जाएगी। यह बात आप क्लियर कर लो। ठीक है? विषम चरणों यानी पहले तीसरे में 111 होती है। तुक जो होता है वह प्रथम एवं तृतीय में होता है। होई
Speaker A
सोई और जो यति है अर्थात विराम है वो हर चरण के बाद होता है। तो यह सोरठा की परिभाषा यह सोरठा का उदाहरण सोरठा का उदाहरण वैसे तुम्हें याद हो कोई वो भी लिख सकते हो। मैं तुम्हारे लिए सबसे
Speaker A
सरल उदाहरण बता रहा हूं कि तुम बोर्ड एग्जाम में ना भूलो। तो इसको याद कर लेना और अगर तुम्हें याद हो तो कमेंट करके जरूर बताना। और चौथा क्या है? कुंडलिया छंद। कुंडलिया एक विषम मात्रिक छंद है। इसमें
Speaker A
छंद में मात्राओं की विषमता होती है। छह चरण होते हैं। दो चरण दोहा के शुरुआत के ये दोनों चरण ये दोहा के होते हैं। ठीक है और बाद के चार चरण रोला के होते हैं। ये रोला का होता है। इस तरह हर चरण में 24
Speaker A
मात्राएं होती हैं। हर चरण में कितनी मात्राएं होती हैं? 24 मात्राएं होती हैं। पूरा गिनोगे तो 24 आएगा। एक बात और कुंडलिया की एक पहचान यह भी है कि जहां से शुरू होगा वहीं पर खत्म होगा। हरेभरे हो
Speaker A
पेड़ सब छाया दें घनघोर। उपवन में हंसते सुमन सबको करें विभोर सबको करें विभोर प्रदूषण हर लेते हैं कंकड़ पत्थर खाकर मीठे फल देते हैं कह मयंक आचरण विचार साफ सुथरे हो उपवन के सारे पादप नित हरेभरे हो
Speaker A
ये आपका कुंडलिया छंद है तो अब आपके ये चारों छंद तैयार हो गए चौपाई का उदाहरण और परिभाषा और उदाहरण दोहा का परिभाषा उदाहरण सोरठा का परिभाषा उदाहरण कुंडलिया का परिभाषा उदाहरण अगर तैयार हो गया है तो एक
Speaker A
छोटा सा लाल वाला दिल कमेंट सेक्शन में भेज दो जिससे मुझे पता चल जाए कि तुमने यह देख लिया आगे बढ़ते हैं और अब चलते हैं तुम्हारे अलंकार पर। अलंकार एग्जाम में तुम्हारे आते हैं कुछ कुल आठ प्रकार के।
Speaker A
कितने प्रकार के? आठ प्रकार के। और ये दो भागों में बटे होते हैं। अलंकार में एक होता है बेटा शब्दालंकार जहां पर शब्दों के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न होता है। एक अर्थालंकार जहां अर्थ के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न होता है। शब्दालंकार में
Speaker A
आपका अनुप्रास है, यमक है, श्लेष है और अर्थालंकार में आपका उपमा है, रूपक है, उत्प्रेक्षा है, भ्रांतिमान है, संदेह है। ये आपके आठ अलंकार आपके सिलेबस में आते हैं। वैसे मैं एक बात बताऊं, ट्रिक वाली बात मैं तुम्हें बताता हूं। हमेशा क्या
Speaker A
होता है कि बोर्ड एग्जाम में सवाल पूछा जाता है कि शब्दालंकार अथवा मतलब जैसे पूछ लिया जाएगा अनुप्रास अथवा भ्रांतिमान में से किसी एक की परिभाषा और उदाहरण बताओ। मतलब अगर शुरुआती तीन तुम तैयार कर लेते हो तो अथवा में तीन आएंगे
Speaker A
ही आएंगे और अथवा में बाकी पांच आएंगे। तो अगर ये पांच नहीं पढ़ते हो केवल तीन पढ़ लेते हो तब भी बोर्ड एग्जाम में तुम्हारा पूरा हो जाएगा। लेकिन मैं सारे बताऊंगा। अलंकार किसे कहते हैं? जिस प्रकार आभूषण
Speaker A
मनुष्यों की शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार साहित्य में शब्दों और अर्थों के माध्यम से चमत्कार लाने वाले तत्वों या शब्दार्थों को अलंकार कहते हैं। एक सूक्ति है अलंकारोत इति अलंकारा जो अलंकृत करता है वही अलंकार है। सबसे पहले हम पढ़ेंगे
Speaker A
शब्दालंकार। यानी जहां पर शब्दों के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न किया जा रहा हो उसे शब्दालंकार कहते हैं। इसमें अनुप्रास, यमक और श्लेष आता है। ये तीन आते हैं। तो सबसे पहले देखेंगे अनुप्रास। अनुप्रास कहता है जहां पर किसी व्यंजन वर्ण की
Speaker A
आवृत्ति बार-बार होती हो वहां अनुप्रास अलंकार होता है। जहां व्यंजन वर्ण दोहराया जाता हो। जैसे तरन तनुजा तट तमाल तरुवर बहु छाई। अब यहां पर त वर्ण की आवृत्ति है। कोमल कलाप कोकिल कमनीय कूकती थी। क वर्ण की आवृत्ति है। रघुपति राघव राजा राम
Speaker A
र वर्ण की आवृत्ति है। तो अब ये तीनों में से कोई एक उदाहरण तुमको लिखना है। अनुप्रास अलंकार तैयार हो गया तुम्हारा। पहले से रहा होगा। कमेंट करके बताओ कितने बच्चों का अनुप्रास पहले से तैयार था। आगे बढ़ते हैं। यमक अलंकार क्या है? जब एक ही
Speaker A
शब्द दो या दो से अधिक बार आए और अर्थ अलग-अलग हो तो वहां पर यमक अलंकार होता है। जैसे यह परिभाषा तो कक्षा पांच से तुम्हें याद होगी। कनक-कनक ते सौगुनी मादक ताधिकाए या खाए बोराए जग वापाए बौराए।
Speaker A
इसमें स्पष्टीकरण लिख देना, कि यहां कनक शब्द के का दो बार प्रयोग हुआ है। प्रथम कनक का अर्थ है धतूरा और द्वितीय कनक का अर्थ है स्वर्ण अर्थात सोना। क्लियर है यह बात? क्लियर है यह बात? ठीक है? तो आपका
Speaker A
यमक भी तैयार हो गया। बहुत छोटे-छोटे आपके टॉपिक हैं और बहुत छोटे-छोटे तरीके से मैंने इनको आपको पूरे नंबर लाने के लिए समझा दिया है। ठीक है? अब चलिए आगे बढ़ते हैं बेटा और आपका श्लेष अलंकार देखते हैं।
Speaker A
ठीक है? आपका क्या था? तीन अनुप्रास यमक श्लेष तो अनुप्रास हो गया। यमक हो गया। अब श्लेष देखते हैं। जहां पर कोई शब्द एक ही बार आएगा और उसके अर्थ अलग-अलग होंगे। वहां पर श्लेष अलंकार होगा। जैसे रहीमन
Speaker A
पानी राखिए बिन पानी सब सू। पानी गए न उरे मोती मानुष चुून। अब इन तीन शब्दों के लिए पानी एक ही बार आया है। यहां मोती के लिए पानी का अर्थ है चमक। मनुष्य के लिए पानी का अर्थ है आत्मसम्मान। चूने के लिए पानी
Speaker A
का अर्थ है मुलायम होना। तो पानी का इन तीन शब्दों के लिए अलग-अलग अर्थ है। इसलिए यहां पर श्लेष अलंकार है। या एक और उदाहरण है। चरण धरत चिंता करत चितवत चारहु ओर। सुवरन को खोजत फिरत कविचारी चोर। तो वहां
Speaker A
कविचारी और चोर के लिए सुवरन का अलग-अलग अर्थ है। अगर तुम्हें कोई श्लेष का उदाहरण पता है तो कमेंट सेक्शन में लिख के जाना और नहीं पता तो बता के जाना कि इसको याद कर लिए हो या नहीं। अब आगे बढ़ते हैं
Speaker A
बेटा। अर्थालंकार पर आ जाते हैं। जहां पर अर्थ के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न हो रहा है। ठीक है? उपमा रूपक, उत्प्रेक्षा भ्रांतिमान और संदेह सॉरी यह तो गलत हो गया। एक सेकंड रुकना। इसको मैं वैसा ही बना दूंगा जैसा तुम्हें चाहिए। ठीक है?
Speaker A
ये लो मैं इस यहां पर भ्रांतिमान लिख देता हूं। भ्रांतिमान और संदेह यह आपके पांच होते हैं। अगर मैं आपसे बात करूं उपमा की तो उपमा बहुत सरल है। लेकिन उससे पहले कुछ आपको समझना है। क्या समझना है? ये समझना है। उपमेय क्या
Speaker A
होता है? उपमान क्या होता है? वाचक शब्द क्या है? और साधारण धर्म क्या है? जैसे मान लो इस मोबाइल की तुलना मुझसे हो रही है। तो जिस वस्तु की समानता किसी दूसरे वस्तु से बताई जाए उसे उपमेय कहते हैं।
Speaker A
यानी अगर मेरी समानता मोबाइल से बताई जा रही है तो मैं उपमेय हूं। उपमान क्या होता है? उपमेय की जिसके साथ समानता बताई जाए उसे उपमान कहते हैं। मेरी समानता इससे बताई जा रही है तो ये उपमान हुआ। वाचक
Speaker A
शब्द क्या होता है? उपमेय और उपमान में समानता दिखाने के लिए जिस शब्द का प्रयोग किया जाए उसे वाचक शब्द कहते हैं। जैसे मैं मोबाइल की स्क्रीन जितना काला हूं तो हमारा रंग एक जैसा है तो वाचक शब्द रंग हो
Speaker A
जाएगा। साधारण धर्म क्या है? जो दोनों में कॉमन हो। हमारे में काला होना कॉमन है तो काला होना साधारण धर्म हो जाएगा। अब तुम उपमा अलंकार को समझो। जब किसी व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु से गुण, रूप, रंग
Speaker A
या स्वभाव की समानता के आधार पर की जाती है तो वहां उपमा अलंकार होता है। जैसे पीपर पात सरिस मंडोला। अब यहां पर जो पीपल का पत्ता है मन उसके जैसा डोल रहा है। इस पंक्ति में मन की तुलना पीपल के पत्ते से
Speaker A
की गई है। क्योंकि जिस प्रकार हवा के चलने पर पीपल का पत्ता कांपने लगता है। उसी प्रकार मन भी चंचल होकर डोलता है। यहां पर उपमेय होगा मन। उपमान होगा पीपल का पत्ता। वाचक शब्द होगा सरिस। साधारण धर्म होगा
Speaker A
डोला। समझ गए? यह आपका बहुत प्यारा सा उपमा अलंकार है। मात्र 30 सेकंड में आपको समझ में आ जाएगा। ऐसे ही हम आ जाते हैं अगर रूपक अलंकार पर तो जब गुण की अत्यंत समानता हो। जब दोनों एक ही जैसे हो। उपमेय
Speaker A
को ही उपमान बता दिया जाए। अर्थात जहां पर उपमेय और उपमान में कोई अंतर ना दिखाई दे। मतलब जिसकी तुलना हो रही है और जिससे हो रही है, दोनों एक हो जाए तो वहां रूपक अलंकार होता है। जैसे चरण कमल बंधो
Speaker A
हरिराई। कहते हैं कि भगवान के चरण कमलों की पूजा करो। चरण ही कमल है। कमल ही चरण है। तो यहां पर अभिन्नता है तो भगवान के चरणों को कमल ही मान लिया गया है। इसलिए यहां रूपक अलंकार है। उपमेय चरण उपमान कमल। अब
Speaker A
आगे बढ़ते हैं। उत्प्रेक्षा आ जाता है तीसरा। जब किसी व्यक्ति या वस्तु में किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तु की संभावना या कल्पना की जाए। यानी मुझे पता है ये पेन है। लेकिन मैं कहूं यार ये पेन तो डंडे के
Speaker A
जैसे दिखाई देती है। मतलब मैं कल्पना कर रहा हूं। यह सच में नहीं है। मैं जानता हूं कि ये पेन है और कल्पना कर रहा हूं। तो ऐसा प्रतीत होता है मानो वह वही है। तब वहां उत्प्रेक्षा होता है। जैसे सोहत ओढ़े
Speaker A
पीतपट। पीला वस्त्र ओढ़े बहुत सुंदर लग रहे हैं। श्याम सलोने गात। श्यामल रंग के सुंदर शरीर वाले कृष्ण पीला वस्त्र ओढ़े बहुत सुंदर लग रहे हैं। उनको देखकर ऐसा लगता है मनहु नीलमणि शैल पर आतपो प्रभात। मानो नीले पत्थर पर सुबह का पहला प्रकाश पीला
Speaker A
पीला पड़ा हो। यहां कृष्ण के सांवले शरीर पर पीले वस्त्र ऐसे सुशोभित हो रहे हैं। मानो नीलमणि के पर्वत पर सुबह की धूप पड़ रही हो। इसलिए यहां उत्प्रेक्षा अलंकार होगा। पहचान क्या होती है उत्प्रेक्षा अलंकार की? जैसे इसमें मनहु है वैसे मानो,
Speaker A
मनु, जानो, जनु, मनहु आदि शब्द आएंगे तो आपको समझ जाना है कि उत्प्रेक्षा है। 30 सेकंड में आप यह भी समझ गए। अगला क्या है?
Speaker A
भ्रांतिमान अलंकार। जब किसी वस्तु को देखकर समानता के कारण किसी दूसरी वस्तु का भ्रम हो जाए। यानी अभी तक क्या था? मुझे पता था यह पेन है और मुझे लग रहा था कि यार यह तो पेन है लेकिन डंडे के जैसी
Speaker A
दिखाई दे रही है। अब मैंने यह पेन देखा लेकिन मुझे यह पेन नहीं दिखी डंडा दिखा। मैंने कहा यार यह डंडा है क्या? मुझे नहीं पता चला कि यह पेन है। तो वहां पर एक वस्तु को दूसरी वस्तु समझ लिया गया है।
Speaker A
इसलिए भ्रांति हो गई है। भ्रांतिमान अलंकार होगा। कप कर हृदय विचार दीन मुद्रिका डारी तब जब अशोक वाटिका में हनुमान जी सीता जी के लिए मुद्रिका लेकर मुंदरी लेकर राम की वृक्ष पर बैठे थे तो सीता जी ने उस समय अशोक के वृक्ष से कहा
Speaker A
कि सुनो विनय मम बिटप अशोका सत्य नाम कर हरु मम शोका। ठीक है। तुम क्या करो कि हे अशोक तुम मेरा शोक हर लो और इसके लिए मैंने चिता बनाई है। थोड़ा आग का टुकड़ा दे दो। तो उसी समय हनुमान जी को लगा कि
Speaker A
यार सीता जी बहुत परेशान है। अंगूठी गिरा दी उन्होंने। तो जब अंगूठी गिरी तो हीरे की अंगूठी थी चमकी। तो जब चमकी तो सीता जी को लगा कि आग दे दी है किसने? अशोक ने। तो कप कर हृदय विचार दीन मुद्रिका डारी। तब
Speaker A
जनु अशोक अंगार दीन हरस उठकर गयो। इस पंक्ति में हनुमान जी द्वारा फेंकी गई मुद्रिका अंगूठी अशोक वाटिका में सीता जी के पास गिरती है। सीता जी उसे देखकर अशोक के द्वारा दिया हुआ अंगारा समझ लेती हैं। तो कुछ और समझ लिया। थी अंगूठी समझ लिया
Speaker A
अंगारा तो यहां पर भ्रांतिमान हो गया। अंतिम है बेटा तुम्हारा संदेह अलंकार। जब उपमेय और उपमान में समानता देखकर यह निश्चय ही नहीं हो पाता कि वास्तव में उपमेय है या नहीं। अर्थात जहां पर किसी वस्तु या व्यक्ति को देखकर संशय बना रहे
Speaker A
वहां संदेह अलंकार होता है। और यह उदाहरण भी तुम कक्षा पांच से पढ़ रहे हो। सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है। सारी ही की नारी है कि नारी ही की सारी है। यहां सारी और नारी के बीच ऐसी स्थिति हो रही
Speaker A
उत्पन्न हो रही है कि यह निश्चित करना कठिन है कि वास्तव में कौन किसके बीच है। इसलिए यहां पर संदेह अलंकार होगा। तो मैंने तुमसे कहा था कि यह क्लास जब तुम्हारी खत्म होगी तो रस छंद अलंकार तुम्हारा तैयार हो चुका होगा। बहुत सिंपल
Speaker A
उदाहरण और परिभाषा के साथ जो ऑलरेडी तुम्हें याद है या थोड़ी सी मेहनत करके याद हो जाएगी। तो इस वीडियो को देखना, लाइक करना, चैनल को सब्सक्राइब करना और अपने सबसे प्रिय मित्र को इसे जरूर भेजना। साथ में कौन सा टॉपिक तुम्हें हिंदी का
Speaker A
समझ में नहीं आता कमेंट करना और यह बताना कि हिंदी में इस बार कितने नंबर लाने वाले हो। मिलते हैं, धन्यवाद।
Topics:रसछंदअलंकारकाव्य सौंदर्य के तत्वUP Board Class 12 Hindiबोर्ड परीक्षा 2027श्रृंगार रसचौपाई दोहाअनुप्रास यमकहिंदी व्याकरण

![Ishq Murshid – Episode 20- 13 Nov 2025 [ Durefishan & Bilal Abbas ] HUM TV — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/ZuwV635nKXg/maxresdefault.jpg)
![Ishq Murshid – Episode 19- 12Nov 2025 [ Durefishan & Bilal Abbas ] HUM TV — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/rEHE89KnY4Q/maxresdefault.jpg)








