इस वीडियो में इग्नोर करने की कला और इसे सही तरीके से इस्तेमाल कर मानसिक रूप से मजबूत बनने का तरीका बताया गया है।
Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.
Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.
Key Takeaways
- इग्नोर करना एक प्रभावी मानसिक हथियार है जो बिना लड़ाई के सामने वाले को कमजोर करता है।
- सही समय और परिस्थिति में इग्नोर करना ही सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
- इग्नोर करने से सामने वाला अपनी गलतियों पर सोचने और सुधारने को मजबूर होता है।
- जो चुप रहते हैं और समझते हैं, वे सबसे खतरनाक होते हैं।
- अटेंशन देना बंद करना ही इस रणनीति की सफलता की कुंजी है।
What the video covers
- इग्नोर करना एक शक्तिशाली साइकोलॉजिकल हथियार है जो बिना बहस या लड़ाई के मानसिक प्रभाव डालता है।
- इग्नोर करने से सामने वाले की ईगो और मानसिक स्थिति कमजोर होती है, जिससे वह खुद से सवाल करने लगता है।
- इग्नोर करने का सही तरीका यह है कि सामने वाले को ऐसा महसूस कराओ कि वह तुम्हारी जिंदगी में मौजूद ही नहीं है।
- इसे गलत तरीके से इस्तेमाल न करें, बल्कि तब करें जब सामने वाला आपकी अटेंशन की जरूरत खत्म कर चुका हो।
- इग्नोर करने से सामने वाला अपनी गलतियों पर सोचने लगता है और अंततः आपकी तरफ लौटने की कोशिश करता है।
- जो लोग चुप रहते हैं और सब समझते हैं, वे सबसे खतरनाक होते हैं क्योंकि उनका असर गहरा होता है।
- जब आप जवाब देना और अटेंशन देना बंद कर देते हैं, तब सामने वाला मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है।
- इग्नोर करने से सामने वाले के दिमाग में एक मानसिक युद्ध शुरू हो जाता है जो उसे उलझनों में डाल देता है।
- यह रणनीति तब सबसे प्रभावी होती है जब सामने वाला आपको धोखा दे रहा हो या आपके लिए चाले चला रहा हो।
- अंत में, खुद को अटेंशन देने से रोकना जरूरी है ताकि आप इस मानसिक खेल में जीत सकें।
Chapters
- 00:00इग्नोर करने की कला का परिचय
- 00:18नजरअंदाज करने का मानसिक प्रभाव
- 00:39इग्नोर का साइकोलॉजिकल हथियार
- 00:58इग्नोर करने का सही तरीका
- 01:58सामने वाले को सोचने पर मजबूर करना
- 02:36इग्नोर करने से मानसिक युद्ध शुरू होना
- 03:56चुप रहना और खतरनाक प्रभाव
- 04:56अटेंशन देना बंद करने का महत्व
- 05:33सामने वाले की मानसिक स्थिति और सुधार
- 06:53अंतिम सलाह और वीडियो समापन
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
आज की इस वीडियो में मैं तुम्हें सिखाने वाला हूं इग्नोर करने की खतरनाक कला। एग्जैक्ट तरीका इग्नोर करने का कि तुम किसी को इग्नोर करोगे तो कैसे करोगे?
Speaker A
इंसान सब कुछ सह सकता है, बेइज्जती भी सह सकता है। लेकिन उसको कोई नजरअंदाज करे वो इस बात को नहीं सह सकता। बड़े से बड़ा ईगो वाला इंसान भी टूट जाएगा। जिस इंसान को अंदर से खत्म करने का, मानसिक रूप से
Speaker A
परेशान करने का सिर्फ एक तरीका होता है, उसको नजरअंदाज करना। वो तुम्हारे पास है, तुम्हारे साथ है। लेकिन तुमने उसको ऐसा दिखाना है कि वो है या नहीं तुम्हें पता ही नहीं। उसको ऐसा फील कराओगे जैसे उसका कोई वजूद ही नहीं है। इंसान बेइज्जती सहता
Speaker A
है लेकिन कोई उसको नजरअंदाज करे तो वो इस बात को कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। क्योंकि जब कोई तुम्हें नजरअंदाज करता है तुम्हारी ईगो में चोट लगती है। ये जो मैं तुम्हें सिखा रहा हूं ना ये एक साइकोलॉजिकल हथियार
Speaker A
है। इग्नोर करने का साइकोलॉजिकल वेपन। क्योंकि इसमें ना तो बहस होती है ना लड़ाई होती है। सिर्फ मानसिक रूप से तुम किसी को अपने लिए, अपने बारे में सोचने में मजबूर कर देते हो। वो इंसान बाहर से अपने को
Speaker A
कितना मजबूत दिखा दे, लेकिन अंदर से वो टूटना शुरू हो जाता है। उसको समझ में नहीं आएगा कि उसने गलती क्या कर दी। कि तुम ऐसा रिएक्ट क्यों कर रहे हो? उसके होने के बावजूद तुम उसको ऐसा क्यों फील करवा रहे
Speaker A
हो कि जैसे वो तुम्हारे पास में है ही नहीं। इस चीज का गलत इस्तेमाल मत करना। पर मैं यह चीज तुम्हें इसलिए सिखा रहा हूं जब तुम किसी को इतनी अटेंशन दे देते हो। इतने किसके लिए तुम अवेलेबल हो जाते हो कि उस
Speaker A
इंसान को तुम्हारी एबिलिटी की अब जरूरत नहीं है। उस इंसान को तुम्हारी एबिलिटी खलने लग जाती है। तब तुम इस साइकोलॉजिकल वेपन का यूज़ कर सकते हो। उस इंसान को पूरी तरह नजरअंदाज कर दो। अपने आप को बाकी
Speaker A
कामों में इनवॉल्व कर दो। उसको ऐसा दिखाओ कि वो तुम्हारी जिंदगी में है या नहीं है। तुम्हें याद ही नहीं है। तुम्हें पता ही नहीं है। शुरुआत के कुछ दिनों तक तो सामने वाला भी अकड़ में रहेगा कि तुम उससे अब आ
Speaker A
के बात करोगे। अब आके बात करोगे। लेकिन तुमने नियम को नहीं भूलना है। तुम्हें बिल्कुल चुप हो जाना है। उसकी जिंदगी में कुछ भी घटे, कुछ भी हो, तुम्हें कहीं भी अपने आप को अवेलेबल नहीं दिखाना है। अपने
Speaker A
आप को बिल्कुल साइड कर देना है। उस इंसान को सोचने पे मजबूर करना है कि उससे ऐसी क्या गलती हो गई? उसने ऐसा क्या गुनाह कर दिया? तुम उसके साथ ऐसा रिएक्ट कर रहे हो। अगर इंसान में घमंड होगा तो वो सीधे तौर
Speaker A
पे तुम्हें अभी भी नहीं पूछेगा। लेकिन कितना ही बड़ा घमंड लेकर इंसान बैठा हो ना अगर तुम्हारी तरफ से उसे अटेंशन मिलनी बंद हो जाए, अगर तुम उसकी तरफ जाना ही छोड़ दो तब तुम उसे अपनी तरफ आने का मौका देना
Speaker A
शुरू करते हो। तब उसे लगता है कि उसे तुम्हारी तरफ आना चाहिए। तब वहां से एफर्ट ऑटोमेटिक ही आएगा क्योंकि इस साइकोलॉजिकल गेम में होता क्या है जब तुम किसी को पूरी तरह इग्नोर करते हो तो उस इंसान का दिमाग
Speaker A
खुद से लड़ाई करना शुरू कर देता है। वो खुद से ही सवालों में फंस जाता है। वो खुद से सवाल करता है और खुद से ही जवाब ढूंढता है। तो उसके दिमाग के अंदर बहुत सारी उलझने चलनी शुरू हो जाती हैं। वो 24 घंटे तुम्हारे
Speaker A
ही बारे में सोचता रहता है कि ऐसा उसने क्या कर दिया। जब भी तुम किसी को इग्नोर करते हो तो याद रखना तुम उसको मजबूर कर रहे हो उसी के दिमाग के साथ लड़ने के लिए। वो अब तुम्हारे बारे में सोचेगा। डेफिनेट
Speaker A
सी बात है वह भले तुम्हें शो ना करे, भले तुम्हें दिखाए ना, लेकिन वो सोचेगा तुम्हारे बारे में ही। जो इंसान चिल्लाता है, चिल्ला के अपना एग्रेशन दिखाता है ना वो हल्का आदमी है। उसके अंदर अभी इतना भारीपन नहीं है। असल खतरनाक कौन इंसान
Speaker A
होता है पता है? जो चुप रहता है और सब समझता है। अगर तुम्हें समझ में आ जाए कि सामने वाला तुम्हें धोखा दे रहा है। अगर तुम्हें यह समझ में आ जाए कि सामने वाला तुम्हारे लिए चाले चला रहा है और तुम्हें
Speaker A
सब कुछ समझ में आ जाए उस टाइम पे अगर तुम उसको इग्नोर करते हो ना तो वो तुम्हारी कमजोरी नहीं दिखाता। वो एक खतरनाक रणनीति होती है। उस इंसान को मानसिक रूप से कमजोर करने का, मानसिक रूप से तोड़ देने की। जिस
Speaker A
दिन तुमने जवाब देना छोड़ दिया ना, जिस दिन तुमने अटेंशन देनी छोड़ दी ना, जिस दिन तुमने उसको पूछना छोड़ दिया ना, उसी दिन से सामने वाले के दिमाग के अंदर एक युद्ध चलना शुरू हो जाता है। वो खुद से
Speaker A
खुद के सवालों में उलझता जाता है। वो खुद से सवाल करता है, फिर जवाब ढूंढता है, फिर सवाल करता है, फिर जवाब ढूंढता है। क्योंकि उसके पास इतनी भी हिम्मत नहीं होती कि वो तुम्हारे सामने आकर के तुमसे
Speaker A
सवाल पूछे। याद रखना, जिस दिन भी तुमने उसे जवाब देना बंद कर दिया, उसे भाव देना बंद कर दिया, उस दिन से ही वो कमजोर होना शुरू हो जाता है। क्योंकि तुम्हारा जवाब देना, तुम्हारा उसे अटेंशन देना, तुम्हारा
Speaker A
रिएक्शन उसे जीने की वजह देता था। उसे बार-बार वही काम करने के लिए कहता था जिस काम की वजह से तुम्हें तकलीफ होती थी। पहले तुम्हारी इज्जत क्यों नहीं थी? पहले वह तुम्हें क्यों नहीं पूछता था? क्योंकि तुम कुत्ते की तरह पीछे पीछे पीछे लगे
Speaker A
रहते थे। अब तुम सामने वाले को मजबूर कर रहे हो सोचने के लिए कि उसने गलत किया है, कि उससे कोई तो गलती हुई है। कुछ तो ऐसा है जो उससे गलत हुआ है। सामने वाला परेशान होगा कब? जब तुम उसे सवालों के घेरे में
Speaker A
घेर लोगे। जब तुम उसे एहसास कराओगे कि वो परफेक्टली सही नहीं होता हर बार। गलती वो भी कर सकता है और वही करता है। अब वो सवाल खुद से करेगा। चाहे एक हफ्ता लग जाए, एक महीना लग जाए या समय कितना भी लग जाए, वह
Speaker A
इंसान तुमसे बात करने की कोशिश जरूर करेगा। तो याद रखना अगर कोई तुम्हें अनदेखा कर रहा है ना वो तुम्हें अनदेखा नहीं कर रहा। वो तुम्हें दिखाने के लिए अनदेखा कर रहा है लेकिन वो दूर से सब कुछ
Speaker A
देख रहा है। तुम्हें तुम्हारे बारे में सब कुछ जान रहा है, परख रहा है। तुम्हारे बारे में ही सोच रहा है। क्योंकि उसका तुम्हें अनदेखा करना भी यह दिखाता है कि वो तुम्हें दूर से देख रहा है। तो फाइनली
Speaker A
अब तुम्हें क्या करना है? उस इंसान से दूरी बना लेनी है। वो इंसान तुम्हारी जिंदगी में है या नहीं है। तुम्हारे लिए मायने ही नहीं रखता। उसको ही लगना चाहिए। बस खुद को उसे अटेंशन देने से अगर तुमने
Speaker A
रोक लिया तो तुम जीत जाओगे। लेकिन अगर तुमने खुद को अटेंशन देने से उसे रोक नहीं पाए ना फिर तुम हार जाओगे। यह बात याद रखना। एक खतरनाक इंसान की पहचान इस बात से नहीं होती कि वो क्या करता है, वो क्या
Speaker A
कहता है। एक खतरनाक इंसान की पहचान इस बात से होती है कि जब वो चुप रहता है तब वो तुम्हारे अंदर क्या असर छोड़ता है। आई नो कि वीडियो छोटी है लेकिन मुझे लगता है कि तुम्हें वो जरूरी बातें समझ में आ गई
Speaker A
होंगी जो मैं तुम्हें समझाना चाह रहा था। फिर भी अगर तुम्हारा कोई सवाल छूट गया है, कुछ पूछना रह गया है तो कमेंट बॉक्स खुला है। कमेंट जरूर करना। बाकी तुम्हारे अंदर अपना कोई अगर टॉपिक है जिस पे तुम वीडियो
Speaker A
बनवाना चाहते हो उसको भी तुम कमेंट में डाल सकते हो। बाकी ध्यान रखो अपना। मिलता हूं तुमसे अगली वीडियो में। [संगीत]
Topics:इग्नोर करनामानसिक ताकतसाइकोलॉजिकल हथियारईगोधोखासंबंधमानसिक युद्धस्ट्रैटेजीअटेंशन देनाजीवन कौशल











