Skip to content

YouTube Video — Transcript

यह वीडियो नार्सिस्ट व्यक्तियों के व्यवहार, उनके प्रभाव और उनसे खुद को बचाने के तरीकों पर प्रकाश डालता है।

Key Takeaways

  • नार्सिस्ट व्यक्ति कभी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते।
  • वे मानसिक और भावनात्मक रूप से दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • उनकी चालाकियों से बचने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है।
  • मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मानसिक शांति मिलती है।
  • नार्सिस्ट से बचाव के लिए खुद को मजबूत और जागरूक बनाना जरूरी है।

What the video covers

  • नार्सिस्ट व्यक्ति अपनी असलियत छुपाने के लिए रंग बदलते हैं और दूसरों की जिंदगी को प्रभावित करते हैं।
  • वे अपनी गलती स्वीकार नहीं करते और दूसरों को दोषी ठहराते हैं।
  • नार्सिस्ट अत्यधिक डिफेंसिव होते हैं और कभी-कभी खुद को नुकसान पहुंचाने का नाटक करते हैं।
  • वे गैसलाइटिंग के माध्यम से दूसरों को भ्रमित और मानसिक रूप से परेशान करते हैं।
  • नार्सिस्ट विक्टिम मेंटालिटी दिखाकर दूसरों को दोषी महसूस कराते हैं।
  • वे अचानक से बहुत स्वीट और केयरिंग बन जाते हैं ताकि अपने असली रंग को छुपा सकें।
  • साइलेंट ट्रीटमेंट देना उनकी सामान्य रणनीति होती है।
  • इस वीडियो का उद्देश्य नार्सिस्ट से प्रभावित लोगों को जागरूक करना और बचाव के उपाय बताना है।
  • मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मानसिक शांति बनाए रखने की सलाह दी गई है।
  • नार्सिस्ट से बचाव के लिए सतर्क रहना और समझदारी से काम लेना जरूरी है।

Answers

Questions about this video

नार्सिस्ट व्यक्ति कैसे अपने व्यवहार से दूसरों को प्रभावित करते हैं?

नार्सिस्ट व्यक्ति अपनी असलियत छुपाने के लिए रंग बदलते हैं, अत्यधिक डिफेंसिव होते हैं, गैसलाइटिंग करते हैं और दूसरों को मानसिक रूप से परेशान करते हैं।

नार्सिस्ट से बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

नार्सिस्ट से बचने के लिए सतर्क रहना, उनकी चालाकियों को समझना, मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है।

गैसलाइटिंग क्या है और नार्सिस्ट इसे कैसे करते हैं?

गैसलाइटिंग एक मानसिक मनिपुलेशन तकनीक है जिसमें नार्सिस्ट दूसरों को भ्रमित कर उनकी याददाश्त और सोच पर शक डालते हैं, जिससे वे मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
हेलो माय डियर वंस, आज इस वीडियो में बात करने वाली हूं नार्सिस्ट के बारे में। जैसे ही उन लोगों को पता चलता है कि आपको उनकी असलियत पता चल गई है, यह तुरंत अपना रंग बदल देते हैं। क्या करते हैं? आज हम इस
00:16
Speaker A
वीडियो में समझेंगे नार्सिस्ट इंसान, जो उसके साथ रहने वालों की जिंदगी नर्क बना देता है। अब होते तो उसके भी रीजंस हैं कि वह इतना बड़ा नार्सिस्ट बना कैसे, लेकिन प्रॉब्लम क्या आती है कि जब वह इतना बड़ा नार्सिस्ट
00:31
Speaker A
बन जाता है, जहां पर दूसरे लोगों की जिंदगी तबाह कर रहा होता है, वो इस जोन में ही नहीं होता है कि वह समझ सके अपने आप को बदलना चाहे। कुछ समय लगाए अपने ऊपर, वो कुछ नहीं चाहता। उसे यह लगता है कि वह सही है
00:45
Speaker A
और बाकी सारे लोग पागल हैं, और वह उसे जबरदस्ती कुछ ब्लेम करने की कोशिश कर रहे हैं। तो ऐसे नार्सिसस इंसान को एक्सेप्टेंस होती नहीं है कि वो कुछ गलत है। इसी वजह से वो अपने आप को कभी बदलता ही नहीं है, लेकिन
01:02
Speaker A
साथ में रहने वाले लोगों की जिंदगी नर्क से भी बदतर बना देता है। तो ऐसे लोगों से बस बचा ही जा सकता है, अपने आप को बचाया जा सकता है, न संभाला जा सकता है, क्योंकि जबरदस्ती तो किसी को बदला नहीं जा सकता। आप
01:16
Speaker A
कितना भी समझा लो कि भाई ये एक पर्सनालिटी डिसऑर्डर है, आपको समझना चाहिए, आपको संभलना चाहिए, लेकिन नहीं। मेरे पास ऐसे बहुत सारे लोग आते हैं जो नार्सिस्ट पर्सन के हाथों बहुत सताए हुए होते हैं, बहुत पीड़ित
01:31
Speaker A
होते हैं, बहुत बुरी तरीके से रो-रोकर, घुट-घुट कर अपनी जिंदगी काट रहे होते हैं। तो इसीलिए मेरी कोशिश है कि मैं आप लोगों को टाइम टू टाइम अवेयर करते रहूं और आपको बचा सकूं ताकि आप ऐसे इंसान के हत्थे चढ़ने की
01:44
Speaker A
बजाय आप अपने आप को बचा सकें। तो बहुत ध्यान से इस वीडियो को देखेंगे और सीखेंगे कि आपको कैसे अपने आप को बचाना है और कैसे उनकी चालाकियों से आपको बचना है। वो क्या करते हैं? जैसे उन्हें पता चलता है कि आपने
01:56
Speaker A
समझ लिया है कि वो ऐसे हैं, तो वो कैसे अपना रंग बदलते हैं, जरा समझेंगे बहुत अच्छी तरीके से। आप इस वीडियो को हम शुरू करें। उससे पहले आप ऐप को डाउनलोड कर लीजिए ताकि आप डेली ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, मेडिटेशन
02:09
Speaker A
करें, क्योंकि ऐसे इंसान के साथ रहना बहुत मुश्किल है। आपको दिमाग की शांति चाहिए ही चाहिए, और वो आएगी ब्रीदिंग एक्सरसाइज और मेडिटेशन से। तो चलिए वीडियो को शुरू करते हैं। यह है दे बिकम ओवरली डिफेंसिव। अब थोड़ा बहुत डिफेंस तो हर
02:26
Speaker A
इंसान में ही होता है, लेकिन जैसे उन्हें पता चल जाता है कि आपने उन्हें पकड़ लिया और आप जरा सा भी पॉइंट आउट करने की कोशिश करते हैं, तो बहुत ही ओवरली डिफेंसिव बन जाते हैं। आप अपने डिफेंस में उन्हें चीखना
02:37
Speaker A
हो, बुरी तरीके से गालियां निकालनी हो, या फिर उनको मार-पीटाई करनी हो, या आपको जो फैसिलिटी दे रखी हैं उसको बंद कर दें, आपको डराए किसी भी तरीके से, तोड़फोड़ करें या किसी और तरीके से धमकी दें, या फिर कई बार
02:54
Speaker A
इनका डिफेंस का तरीका बहुत ही अलग होता है। यह बहुत ज्यादा डिफेंसिव हो जाते हैं, रो-रो कर इस तरीके से दिखाते हैं कि जैसे आप इनको बहुत ज्यादा सता रहे हैं। बहुत ज्यादा अपने आप को खुद को मारने-पीटने लग
03:06
Speaker A
जाएंगे। यह अपने सेल्फ डिफेंस में इस हद तक भी जा सकते हैं कि फेक आपको डराने के लिए अपने आप को भी हानि करने का नाटक भी करने लग जाते हैं। इससे क्या होता है कि सामने वाला पर्सन को जब तक टॉर्चर किया जा रहा
03:19
Speaker A
है, आप पे चिल्लाया जा रहा है, वो है तो वहां से और भी ज्यादा आपका रिएक्शन आ रहा होता है, लेकिन जब ये खुद अपने ऊपर ऐसा करने लग जाते हैं, तो सामने वाले के रिएक्शन घट जाते हैं। तो ये अपने डिफेंस
03:29
Speaker A
में किसी भी तरीके से आपको इतना बुरी तरीके से टॉर्चर कर सकते हैं या खुद को भी ऐसे टॉर्चर करने का एक ड्रामा सा इस तरीके से दिखाते हैं, और अंदर-अंदर ये बिल्कुल शोर होते हैं कि ये बस आपको शांत करना चाह
03:42
Speaker A
रहे हैं और आपको गलत प्रूफ करना चाह रहे हैं। तो जब भी इस तरीके की हरकतें आप इनकी तरफ से देखें, तो आप अलर्ट हो जाएं और अपने आप को सही समय पर बचा लें। दे गैसलाइट यू। ये बहुत ज्यादा गैसलाइट
03:57
Speaker A
करते हैं, ना आपका पॉइंट ऑफ व्यू जानना ही नहीं चाहते, आपको समझना नहीं चाहते, एकदम से रिजेक्ट कर देते हैं, और कभी इमोशनल वे में आपको डाउट में डाल के गैस लाइटिंग पे तो मैंने पहले भी वीडियो बनाया हुआ है
04:09
Speaker A
कैसे मैनिपुलेट करते हैं नार्सिसिस्ट पर्सन को। मैंने पहले भी वीडियोस बनाए हुए हैं, जरूर देख लेना। तो ये आपको बहुत ज्यादा और गैस लाइट करने की कोशिश करने लगते हैं, स्पेशली इमोशनल वे में आपकी मेमोरी पर डाउट कराकर आपको झूठा साबित कराकर यह
04:23
Speaker A
बार-बार, बार-बार आपको इस तरीके से इमोशनली मेंटली टॉर्चर करते हैं, और वैसे ओवर स्वीट बने रहेंगे। अभी एक पल पहले आपको डाउट में डालेंगे और फिर दूसरे ही पल इस तरीके से बिहेव करेंगे जैसे कुछ हुआ ही नहीं, और सच
04:37
Speaker A
में आपके इतने नॉनसेंस बर्ताव के बावजूद भी वो आपको प्यार करते हैं, आपकी केयर करते हैं, और सब कुछ जो कर रहे हैं वो आप ही के लिए तो कर रहे हैं। तो ये इस तरीके से गैसलाइट करते हैं कि आपको कंफ्यूजन में रखें
04:49
Speaker A
कि आदमी अच्छा है कि आदमी बुरा है, और आप उसी कंफ्यूजन में सालों-साल ऐसे पर्सन के साथ चाहे वो रिश्ते में कोई भी हो, निकाल ही देते हैं। और क्या करने लग जाते हैं? जैसे इनको लगता है कि आईडिया गया आपको दे
05:01
Speaker A
प्ले द विक्टिम। अब ये ना ऐसे कि ये पीड़ित है, आप इन्हें समझ नहीं रहे हैं, ये कर-कर-कर आपके लिए थक गया है, लेकिन कोई इन्हें नहीं समझता, इनकी तकदीर बिल्कुल खराब है। बिल्कुल इस तरीके से विक्टिम
05:13
Speaker A
मेंटालिटी या फिर ये बताएंगे। सो जैसे मुझे याद आ रहा है कि मेरी एक क्लाइंट थी, तो उसके हस्बैंड बहुत बड़े नार्सिसस थे। तो वो जब भी ऐसे पकड़ लेती थी कि इनका ये नार्सिसिस्टिक वाला वो चालू हो गया है,
05:25
Speaker A
चालू तो वैसे हमेशा ही रहता था, लेकिन कभी-कभी ज्यादा ही एक्सट्रीम में चालू। तो ऐसे बोलती भी थी तो एक दिन उन्होंने बहुत ज्यादा इस तरीके से रो-रो के ऐसे करने लगे, "तुम्हें क्या पता मैंने अपने
05:34
Speaker A
बचपन में कितनी वो देखी है, मेरे पापा कितना मुझे मारते थे, ऐसे करते थे, वो करते थे।" और इस तरीके से इन्होंने ऐसी-ऐसी कहानियां सुनाई उनको कि वो भी रोने लगी। उन्हें अपने ऊपर इतना ज्यादा गिल्ट फील हुआ कि मैं कितनी खराब हूं और मैं इन्हें
05:48
Speaker A
गलत समझ रही थी। और इस तरीके से इन्होंने इस तरीके से पूरा अपने ऊपर ही सारा ब्लेम ले लिया। उस लेडी ने। अब ये तो कर रहे थे ड्रामा बढ़ा-चढ़ा कर बता रहे थे बहुत ज्यादा। तो क्या हुआ कि कुछ दिनों के बाद
06:00
Speaker A
जब उनके मदर फादर से इनके, यानी कि हस्बैंड के मदर फादर से बात हो रही थी, और वह बोल रहे थे, "एक दिन गुस्से में बोल दिया कि आपने ऐसा-ऐसा मेरे हस्बैंड के साथ किया, उनकी मेंटल हेल्थ कितनी खराब है, वह इस वजह
06:10
Speaker A
से गुस्सा हो जाते हैं।" यह वो ऐसे करके। सो उन्होंने कंफर्म किया कि हमने तो ऐसा कुछ भी नहीं किया। "ठीक है, एका थप्पड़ लगा होगा कभी उसकी बदमाशी पर, लेकिन हमने उसको इस तरीके से कभी भी टॉर्चर नहीं किया, ना उ
06:20
Speaker A
ऐसे कोई मारा, ना उसको किसी भी तरीके से इमोशनली डिप्राइव्ड रखा या कुछ भी नहीं है।" उनके पेरेंट्स ने ही इस बात को ऐसे पूरा साफ-साफ मना कर दिया। और जब उनको तसल्ली आई, तो उन्होंने उनके सिब्लिंग्स से भी पूछा,
06:32
Speaker A
उनके कुछ पुराने एल्बम्स में फोटो वगैरह भी देखे। तो वहां पता चला कि ऐसा तो कुछ था ही नहीं। सीन सब कुछ नॉर्मल, एक अच्छा हैप्पी चाइल्डहुड मिला हुआ था। तो वहां पर कई बार एक पर्सन इस हद तक भी गिर जाता है
06:43
Speaker A
कि वो अपने आप को विक्टिम ऐसे दिखाने के लिए कि वो पीड़ित है, कितना, और इस वजह से ऐसा सब हो रहा है। वो इस हद तक भी ऐसा कर सकता है। तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए कि
06:52
Speaker A
ये पर्सन किसी भी हद तक जाकर आपकी मेंटल हेल्थ खराब कर सकता है। दे रैंप अप देयर चार्म ऑफेंसिव। अब ये वैसे तो बड़े ही नालायक तरीके से आपके साथ बिहेव करते हैं, लेकिन जैसे ही इनको पता चल जाता है कि आप देख रहे हैं,
07:07
Speaker A
समझ रहे हैं, तो यह क्या है? एकदम से बहुत ही आपकी तरफ अटेंट हो जाएंगे, एकदम केयरिंग हो जाएंगे, ओवरली स्वीट भी हो जाएंगे, एकदम शुगर कोटेड वे में भी कई बार आपसे बात करने लग जाएंगे। मतलब टोटल आपको कंफ्यूजन
07:18
Speaker A
में डालना है और आपको अपने ऊपर ही डाउट करवाना है, गिल्टी फील करवानी है आपको। क्योंकि जैसे इनको पता चला कि आप समझने लग गए हैं, तो ये तुरंत अपना गेयर चेंज करने से बाज नहीं आते हैं। और पता ही नहीं चलता
07:29
Speaker A
है कि इतना तो गिरगिट भी जल्दी रंग नहीं बदलता होगा, जिससे जल्दी ये रंग बदल लेते हैं। तो जब भी ये बहुत ज्यादा ओवरली स्वीट वे में एकदम अटेंट हो जाए आपकी तरफ, आपको खूब अटेंशन देने लगे, आपको केयर करने लगे,
07:40
Speaker A
तब भी अलर्ट हो जाइए, क्योंकि ये पर्सन अंदर से नहीं बदलता। क्योंकि जिसको एक्सेप्टेंस ही नहीं है कि वो गलत है, वो कैसे बदलेगा? ऐसा कोई जादू थोड़ा नहीं है कि अपने आप ही बदल गए और पूरा का पूरा रातों
07:51
Speaker A
रात ऐसा कुछ पूरा ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन हो गया। ऐसा नहीं होता है, ऐसा दिखाया जाता है, ऐसा होता नहीं है। ट्रांसफॉर्म होने में किसी भी पर्सन के एफर्ट्स लगते हैं, टाइम लगता है, ऐसे नहीं होता। तो जब भी ऐसा होने
08:03
Speaker A
लगे ऐसे पर्सन जो आपको बहुत सता रहा था और एकदम से ऐसे आपकी केयर कर रहा है, तो समझ जाइए दाल में कुछ काला है और संभल जाइए। ट्रैप में मत फंस। इसी तरह से दे गिव यू द साइलेंट
08:14
Speaker A
ट्रीटमेंट। साइलेंट ट्रीटमेंट देना तो उनका जैसे फेवरेट ही है। तो जो भी बहुत बड़ा नार्सिस्ट इंसान होता है, बहुत सारे कॉमन परसेंटेज ऐसी पाई जाती है, 50 टू 60 पर लोग जो कई बार बहुत साइलेंट ट्रीटमेंट देते हैं, यानी कि वो आपसे बात करना बंद कर
08:28
Speaker A
देंगे, आपको खूब इग्नोर करेंगे, इतना हर्ट करेंगे, आपको इग्नोर करके बिल्कुल ऐसे बुत हो जाएंगे, और ऐसे प्रोजेक्ट करेंगे मुंह लटका के चुप रह।
08:44
Speaker A
ये आदमी बहस भी नहीं करा मैंने कितना कितना इसको बोला गलत समझा लेकिन ये चुप हो गया है यानी कि हर्ट हो गया इसलिए चुप हो गया है ये मतलब निकलता है ना जनरली कि कोई इंसान आपसे बहस नहीं कर रहा बदतमीजी नहीं
08:54
Speaker A
कर रहा चीक नहीं चल्ला नहीं रहा तो क्या होता है अगर कोई बराबरी का ऐसा सामना करता है तो हम फिर भी एक बार को तसल्ली पा जाते हैं कि हां बराबर की टक्कर की लड़ाई हुई लेकिन जब दो में से एक बंदा थोड़ा शांत हो
09:05
Speaker A
जाता है तो उसमें क्या होता है कि एक जो चीक चल्ला रहा होता है या कुछ बोल रहा होता है उसकी सारी गलती निकल जाती है तो कई बार आप गुस्से में ऐसे बोल रहे हैं पकड़ लिया आपने इन्हें लेकिन यह बिल्कुल
09:16
Speaker A
साइलेंट मोड पर चले जाएंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी पर्सन को सच में हर्ट प हर्ट करे जा रहे हैं देखो उसकी जुबान से कुछ भी नहीं निकल रहा यह सब ड्रामा है यह सब आपको और परेशान करने का तरीका है इसके
09:28
Speaker A
अलावा और कुछ भी नहीं है और क्या करते हैं ये दे बिकम विंक्स याद आ रहा है कि ये जो लड़का है इसकी मदर बहुत बड़ी नार्सिसस थी और वह हमेशा उसे डोमिनेट करती थी चाहती थी कि उठे बैठे खाए पिए सब उनकी मर्जी से और
09:48
Speaker A
नहीं तो इतना टॉर्चर करना इतना ज्यादा टॉर्चर करती थी उस मतलब अपने ही पैदा की भी औलाद को इतना टॉर्चर करती थी तो क्या है कि उन्होंने अपने आप ही एक दिन ऐसे कि फोन प बात करते करते उस लड़के ने सुना कि
10:01
Speaker A
उसकी मदर उससे बोल रही कि इसका तो दिमाग चल गया मतलब अपने ही बेटे के बारे में और लोगों से इस तरीके की बात कर अफवा फैला रही है कि इसका दिमाग चल गया है डॉक्टर को दिखाया था वो भी बता रहा है इसके दिमाग
10:11
Speaker A
में कोई कमी आ गई है इस वजह से सुनता नहीं है ऐसा नहीं करता है वो मतलब फालतू के रूमर्स अपने ही बच्चे के लिए फैलाने शुरू कर दिए एकदम से कुछ भी छोटी सी भी बात पकड़ी आई और उसके थप्पड़ जड़ दिया मतलब
10:24
Speaker A
एकदम से अचानक से कुछ भी ऊटपटांग हरकत अफवा फैलाना या आपको किसी भी तरीके से अन प्रेक्ट में टॉर्चर करना यह सब करने लग जाते हैं जस्ट इनका मोटिव य होता है कि आपके ऊपर कंट्रोल लेना आपको इतना सताना कि
10:37
Speaker A
आप हिम्मत भी ना करें इनके प्रति कोई स्टैंड लेने की जो सोच रहे हैं ना आपके मन में आपके हौसले वहीं पर ध्वस्त कर द ताकि इस तरीके की हरकत ये इसलिए करते हैं दे अटेंप्ट टू मेक यू
10:49
Speaker A
जेलस कई बार ये क्या करते हैं कि आपको जेलस फील कराने की कोशिश करते हैं दूसरे इंसान को कुछ ज्यादा अटेंशन दे रहे होते हैं उसकी बहुत ज्यादा तारीफें कर रहे होते हैं इस तरीके से मतलब जब अपना एक ओवरली
11:00
Speaker A
स्वीट पार्ट दूसरों के के साथ इतना अच्छा बिहेव करके प्रोजेक्ट कर रहे होते हैं ताकि अपना एक सपोर्ट ग्रुप डेवलप कर रहे होते हैं कि मेरे से तो देखो अच्छे से बात करते नहीं है ये और देखो इन सब से कितने
11:12
Speaker A
अच्छे से बात कर होते हैं एक अंदर ना अपना जो क्लोज रिलेशन होता है कोई वो नार्सिस्ट निकल जाए तो एक जेलस होती है कि मुझ में ऐसी क्या कमी है मुझसे ढंग से बात नहीं करी जा रही है मुझे अच्छे से ट्रीट नहीं
11:21
Speaker A
किया जाता दूसरे को किया जा रहा है तो एक वो तकलीफ के साथ-साथ जलन भी आपके अंदर डाल देते हैं और साथ के साथ दूसरी तरफ बड़े चालाक होते हैं एक सपोर्ट ग्रुप बना रहे होते हैं कि ताकि आप कभी किसी से कंप्लेंट
11:31
Speaker A
करें कि ऐसे हैं तो बोले हां जेलस फील हो रही होगी इसलिए कह रहे नहीं तो देखोगे तो कितना स्वीट है कितने अच्छी तरीके से बात कर रहे हैं क्योंकि ये जो नार्सिस्ट आदमी होता है ये बेसिकली अपने उस कॉमन ग्रुप
11:42
Speaker A
में जहां पर ये डोमिनेट कर सकता है सिचुएशन को वहां पर अपने नार्सिस्ट ट्रेट बहुत अच्छी तरह से दिखाते हैं बिल्कुल खुला खेलते हैं लेकिन जहां पर इनको पता है कि इनकी चलेगी नहीं वहां पर अपने नार्सिसिस्टिक ट्रेट्स ये दिखा नहीं पाते
11:54
Speaker A
हैं वहां पर ये बिल्कुल भीगी बिल्ली बन जाते हैं घर के शेर ज्यादा होते हैं और जब यह बहुत सालों तक हद से ज्यादा बढ़ जाता है तो कई बार इनका पब्लिकली भी यह सब नार्स नार्सिस्ट रूप बाहर आने लग जाता है
12:07
Speaker A
बट मेनली ये घर के शेर बहुत ज्यादा होते हैं और देखिए क्या करते हैं ये दे ट्राई टू आइसोलेट यू ये आपको आइसोलेट करने की कोशिश करने लग जाते हैं जैसे ही इनको पता चला कि आपको इनकी असलियत पता चलने लगी है
12:19
Speaker A
ये धीरे-धीरे आपके जो सपोर्ट है उसको हटाना शुरू कर देंगे कभी आपको ज्यादा एक्स्ट्रा टाइम देकर केयर करकर आपको अपनी तरफ खींचें ताकि आप दूसरे लोगों से दूर हो जाए कभी दूसरों के झूठे सच्चे किस्से का कहानी बताकर आपको उनसे अलग करने की कोशिश
12:33
Speaker A
करेंगे मिसअंडरस्टैंडिंग करवा देंगे आपके बारे में किसी और से कुछ कह देंगे किसी और के बारे में कुछ आपसे कह देंगे इस तरह से आपको आइसोलेट करने की कोशिश करते हैं जब आप देखें आपकी लगातार रिलेशनशिप खराब हो
12:43
Speaker A
रही है या आपको दूर किया जा रहा है इस तरीके से ये चाहते हैं कि बस आप इनके कंट्रोल में रहे अलर्ट हो जाइए अपने रिलेशनशिप को सेव करके रखिए क्योंकि वही आपके बहुत काम आने वाली है आपको थोड़ा
12:54
Speaker A
मेंटली सुकून देने वाली है आपके साथ सपोर्ट में खड़ा होने वाली है तो अपने किसी भी ग्रुप को रिलेशनशिप को इनके चाल में फसक बिल्कुल भी नहीं खोना है दे प्रोजेक्ट देर फ्लज न वो अपने प्रोजेक्ट आप पर जो अपने जो फ्लज होते हैं
13:09
Speaker A
वो आप पर प्रोजेक्ट करना शुरू कर देते हैं सो अब क्या होता है कमी इनमें होती है और यह दूसरों को ऐसा करना शुरू कर देते हैं अब यहां पर भी एक केस याद आ रहा है मुझे कि एक सज्जन जो कि नार्सिस्ट थे अब मैं
13:22
Speaker A
उनको सज्जन इसलिए कह रही हूं कि क्या कहेने दुर्जन कहकर भी तो एक व्यक्ति जो कि इतने बड़े नार्सिस्ट थे अब हालात तो जरूर रहे होंगे अगर हम उनको भी एंपैथाइज करें बट एक्चुअली अब वो इतना सीवियर डिनायल में
13:36
Speaker A
थे कि एक्सेप्ट करने के लिए तैयार ही नहीं कि उनके अंदर यह नार्सिसस ट्रेट्स बहुत ज्यादा है और उनको चेंज की जरूरत है अब उनके साथ-साथ वो भी अंदर से तड़प ही रहे होंगे परेशान होते ही होंगे क्योंकि इतना
13:50
Speaker A
चीख कर चिल्लाकर इतना ओवरली कंट्रोल करने की कोशिश करकर घर का एनवायरमेंट बिल्कुल तहस नैस करकर कोई भी आदमी इतना तो कंफर्टेबल रह नहीं सकता लेकिन क्योंकि वह डिनायल में थे वह मानते ही नहीं थे कि उनको कोई प्रॉब्लम है तो उसकी वजह से उनकी
14:03
Speaker A
हरकतों की वजह से उनकी पूरी फैमिली ही बहुत ज्यादा डिस्टर्ब थी तो क्या था कि उनका खुद का अफेयर चल रहा था अब वह अपनी वाइफ पर किस तरीके से अपने फ्लॉस को प्रोजेक्ट कर रहे थे इस तरीके से व कर रहे
14:15
Speaker A
थे तुम आजकल मुझसे कटी कटी सी रहती हो लग रहा है तुम्हारा बाहर कहीं टाका भिड़ गया है इस तरीके की लैंग्वेज यूज़ कर कर और उन्होंने बस यह कहने के बाद अपनी वाइफ पर चीकना चिल्लाना हाथ उठाना शुरू कर दिया कि
14:28
Speaker A
मुझसे इसलिए दूर-दूर रहती है मैं तुझे इसलिए अच्छा नहीं लगता मेरे अंदर इसलिए कमी निकालती है तू क्योंकि ना मेरा जो है ना मतलब जो उनके अंदर से कि मेरे अंदर से ये फीलिंग आ रही है कि तू मुझे इसलिए
14:39
Speaker A
रिजेक्ट करती है क्योंकि तेरा बाहर कहीं पर अफेयर चल रहा है चल रहा था उनका और वो वाइफ पर इस तरीके से प्रोजेक्ट कर करर उनको बातें भी सुना रहे थे उनके साथ मार पिटाई भी कर रहे थे उनके साथ बदतमीजी भी
14:52
Speaker A
कर रहे थे अब वो वाइफ शुरुआत में समझ नहीं पाई उसे लगा नॉर्मल हस्बैंड ऐसे शक कर रहा है मुझ पे इसको कुछ गलतफहमी हो गई उस बिचारी ने बड़े सबूत व बूत देने की कोशिश करी मेरे फोन की डिटेल निकलवा लो ये वो
15:03
Speaker A
कुछ नहीं लेकिन इस आदमी को तो शुरू से ही पता था कि वाइफ तो इनोसेंट है लेकिन इसको तो क्या करना था उसको टॉर्चर करना था इस तरीके से ताकि वो कभी हिम्मत ही ना कर सके इनका फोन चेक करने की या यह पूछने की तुम
15:14
Speaker A
कहां जा रहे हो कहां आ रहे हो या क्या कर रहे हो सो वो उसको इतना दबाकर टॉर्चर कर कर रखना चाहते थे वो तो बात बाद में खुली कि जब उनके खुद के बच्चे ने उनका फेर पकड़
15:25
Speaker A
लिया तब पता चला कि ये तो चल रहा था पापा का फेर और मम्मी को इस तरीके से टॉर्चर किया जा रहा था मम्मी तो बिल्कुल शुरू से इनोसेंट ही थी अब बताइए ऐसी ऐसी हरकतें करते हैं नार्सिस्ट आपने फ्लॉस को अपनी जो
15:38
Speaker A
कमीज है कमी है चाहे वो यह वाला जो एग्जांपल दिया या और भी कुछ भी जैसे खुद को कुछ करना नहीं आता तो दूसरे को भी वो करेंगे कि तुम्हारे बस की नहीं है रहने दो नहीं होगा तुमसे जैसे एक और मैं आपको
15:49
Speaker A
बताती हूं कि यह भी एक आदमी है अब इनको भी सज्जन कह देते हैं लेकिन आप समझ ही रहे होंगे कि किस तरीके के सज्जन लोग होते हैं य तो अब क्या है कि वो भी उनके अंदर ढेर
16:00
Speaker A
सारी कमियां थी जैसे वो किसी से बहुत ज्यादा अच्छी तरीके से बाहर खुलकर बात नहीं कर सकते थे उनका बात करने का अंदाजा यही था बस टू द पॉइंट स्ट्रेट फॉरवर्ड डोमिनेटिंग वे में कुछ कर दिया लेकिन वैसे
16:11
Speaker A
एक जो इफेक्टिव कम्युनिकेशन स्किल्स होती हैं रेस्पेक्ट देकर किसी से बात करना वो कुछ नहीं आता था इन्हें तो ये अपनी वाइफ को हमेशा इसी तरीके से डोमिनेट करते थे रहने दे तुझे बोलने की तमीज ना है तुझे
16:20
Speaker A
नहीं बोलना आने काहा और बेइज्जत ही करा देगी हमारी बाहर जाकर कमी इनकी थी कि इनको बोलना नहीं आता था तमीज से दूसरे लोगों के साथ लेकिन ये क्या था वाइफ को इस तरीके से बोल देते रहन दे तेरे बस की नहीं है तू
16:31
Speaker A
बेइज्जती करा देगी बाहर जाकर तो अपनी कमी को दूसरे पर इस तरीके से प्रोजेक्ट करना क्या मजा आता है ये तो इन्हीं को पता होगा लेकिन ये करते इस तरीके की हरकतें और दूसरे इंसान का जीवन बिल्कुल नर्क जैसा
16:43
Speaker A
बना देते हैं भैया जो साथ रहता है ना उसे ही पता चलता है जो दूर रहता है उसके लिए थोड़ा बहुत एंपैथाइज करना सिंपैथी दे देना यह फिर भी थोड़ा आसान है लेकिन जो हर वक्त ऐसे नार्सिसस इंसान के साथ रहता है असलियत
16:58
Speaker A
में वो कहते हैं ना कब्र का हाल मुर्दा ही जाने बिल्कुल ऐसा ही होता है ऐसे लोगों के साथ रहना कितना मुश्किल होता है क्योंकि सबसे बड़ी प्रॉब्लम क्या है मानते ही नहीं है कि इंप्रूवमेंट की जरूरत है जबकि इनको
17:09
Speaker A
बदलने की जरूरत है और बदला जा सकता है ऐसा कोई भी डिसऑर्डर नहीं है ऐसा कुछ नहीं होता कि अगर इंसान चाहे तो बद बदल नहीं सकता वो बदल सकता है लेकिन मानना तो पड़ेगा मानेगा कोई तभी तो कुछ बदलेगा
17:22
Speaker A
लेकिन य मानते नहीं है इसीलिए अब इनसे बचाव ही एक उपाय बचता है तो करती हूं आप बहुत अच्छी तरीके से समझ गए होंगे कि आपको इनके जाल में फंसना नहीं है और अपने आप को बचाना है इससे रिलेटेड और भी बहुत सारी
17:38
Speaker A
वीडियोस हैं उनको भी जरूर देखिएगा आप और अपने आप को बचा कर रखिएगा अपनी मेंटल हेल्थ को प्रोटेक्ट रखना आपकी खुद की जिम्मेदारी है इस वीडियो को बाकी लोगों के साथ शेयर कीजिए क्योंकि बहुत लोग हैं जो पीड़ित है नार्सिस्ट व्यक्ति के हाथों तो
17:52
Speaker A
उन सबकी आप मदद कर पाएंगे अगर आप चैनल पर नए हैं तो उस चैनल को सब्सक्राइब भी कर लीजिए ताकि आपको रेगुलर अपडेट्स मिल मिलते रहे और आप सीखते रहे और जिंदगी में आगे बढ़ते रहे मैं मिलूंगी आपसे नेक्स्ट
18:04
Speaker A
वीडियो में आप अपना खास ख्याल रखिएगा
Topics:नार्सिस्टपर्सनालिटी डिसऑर्डरगैसलाइटिंगडिफेंसिव बिहेवियरसाइलेंट ट्रीटमेंटविक्टिम मेंटालिटीमानसिक स्वास्थ्यमेडिटेशनब्रीदिंग एक्सरसाइजरिश्तों में समस्याएं

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →