यह वीडियो एक व्यक्ति की ज़िंदगी के संघर्ष, प्यार, और मानसिक स्थिति की सच्चाई को दर्शाता है।
Key Takeaways
- जीवन में कठिनाइयों के बावजूद सकारात्मक बने रहना जरूरी है।
- मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना और इलाज कराना महत्वपूर्ण है।
- सामाजिक और पारिवारिक दबावों से निपटना चुनौतीपूर्ण होता है।
- आर्थिक संघर्षों के बावजूद मेहनत से सफलता संभव है।
- व्यक्तिगत पसंद और स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए।
What the video covers
- व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ने 8 साल पहले उसे छोड़ दिया, जिससे वह अभी भी उबर नहीं पाया।
- वह खुद को पॉजिटिव बताता है लेकिन जीवन में कई नेगेटिव अनुभवों से गुजर रहा है।
- वजन कम करने के लिए मेहनत करता है, जिम ट्रेनर के साथ संघर्ष भी दिखाता है।
- सामाजिक और सार्वजनिक परिवहन में उसे कई बार असहज और अपमानजनक अनुभव होते हैं।
- उसके बचपन में परिवार में प्यार की कमी और झगड़े रहे, जिससे मानसिक चोटें लगीं।
- गरीबी और आर्थिक संघर्षों के बावजूद उसने मेहनत की, लेकिन खुद को गरीब मानता है।
- iPhone खरीदने से उसे आत्मविश्वास मिला, लेकिन परिवार और समाज से संघर्ष भी हुआ।
- उसने अपनी नौकरी छोड़ी, जहां बॉस के साथ अनबन थी।
- ऑफिस के कॉन्सेप्ट और बॉस के हस्तक्षेप को वह पसंद नहीं करता।
- वीडियो में जीवन की कठिनाइयों, मानसिक स्वास्थ्य, और सामाजिक दबावों की झलक मिलती है।
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
Gf छोड़ के चली गई। मुझे बहुत प्यार करते थे एक दूसरे को। भाग गई छोड़ के, पता नहीं क्यों। 8 साल हो गए, भूल अभी भी नहीं पा रही है मुझे। हर रात उसका मैसेज आता है कि मत किया करो मुझे मैसेज।
Speaker A
मैं अपने बारे में आपको कुछ बातें बताना चाहता हूँ। आपको सुनना ही होगा। कोई ऑप्शन है नहीं तुम्हारे पास।
Speaker A
मैं लाइफ में बहुत ज़्यादा पॉजिटिव आदमी हूँ। नेगेटिव चीज़ों को लेकर मुझे लगता है मेरी लाइफ में कुछ अच्छा होना है नहीं।
Speaker A
होता है तो मैं चौक जाता हूँ। मेरे दोस्त आके मुझसे बोले भाई, जब से तू फेमस हो गया है भूल गया है। मैंने बोला फेमस कहाँ हुआ हूँ, बस भूल गया हूँ। बोले तेरे अंदर बहुत एटीट्यूड आ चुका है।
Speaker A
मैंने बोला पहले मुझसे तू और तेरा करके बात मत करो। बिलकुल आ गया है एटीट्यूड। इलाज चल रहा है। डॉक्टर मुझे हम्बल बनाने की कोशिश कर रहा है।
Speaker A
मैं सुसाइड के साथ तालमेल नहीं बैठा पा रहा। मुझे वेट कम करना था, मैं जिम ट्रेनर के पास गया।
Speaker A
मैंने बोला वेट कम करना है। बोला तुम्हें वेट कम करना है तो तुम्हें मेहनत करनी होगी। मैं रोज 24 किलोमीटर दौड़ता हूँ। मैंने बोला मेरे पास तो गाड़ी है, मैं क्यों कुत्ते की तरह सड़कें नापूं। बोला उसी गाड़ी पे बैठ के भाग जाओ यहाँ से।
Speaker A
देखो मैं एफर्ट मार तो रहा हूँ कम से कम। उसने बोला ग्रीन टी पियो। मैं बना रहा हूँ, दूध ही फट जा रहा है बार-बार। फ्लाइट में जा रहा हूँ, एयर होस्टेस से मेरा झगड़ा हो जा रहा है।
Speaker A
मैं बोला बेल्ट बंद नहीं हो रही। बोली ढंग से करो, हो जाएगी। मैंने बोला पैंट की नहीं हो रही। बोली जहाज उठते ही सबसे पहले तू उतर जाना। जाते-जाते मैंने भी बोल दिया कि तुम लोग भी कम बेवकूफ नहीं बना रहे हो।
Speaker A
नीचे फुल स्पीड में चलाते हो, ऊपर जाकर स्लो कर देते हो। हम पागल हैं, हमें समझ नहीं आ रहा। फ्लाइट रुकने के बाद हमेशा एक सीढ़ी आती है जिससे लोग नीचे जाते हैं। बिना सीढ़ियों के मुझे धकेल दिया उन लोगों ने।
Speaker A
बोले बस में मत बैठाना इसको। बस में हो सके तो कुचल दो। लोग मुझे समझ नहीं पा रहे यार।
Speaker A
एक आदमी अपने ऑटो पे बहुत सारा सामान लेकर जा रहा था। प्लास्टिक का यूएसबी पर पीछे लिखा था हर माल 5 रुपए का।
Speaker A
जब मैं ऑटो लेने लग गया, उसका बहस कर रहा है मेरे साथ कि नहीं साहब यह ठीक नहीं है।
Speaker A
अरे यही तो प्रॉब्लम है, तुम सुनना नहीं चाहते। तुम लोगों को लगता है तुम्हारी लाइफ अच्छी नहीं चल रही है।
Speaker A
तुम मेरी सुनोगे तुम्हारी रूह कांप जाएगी।
Speaker A
मैं कुत्ता पाला था। मेरा दोस्त घर आने से डर रहा था कि कुत्ता काट लेगा। मैंने बोला नहीं काटेगा, मेरी गारंटी है। कुत्ते ने मुझे ही काट लिया। उसने ईगो पे ले लिया था।
Speaker A
कि कैसे नहीं काट सकता भाई मैं। मैं पॉपला थोड़ी हूँ। मेरे दोस्त के सामने मेरा आधा पिछवाड़ा चबा के भाग गया।
Speaker A
3 महीने हवा में बैठा हूँ। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया गया, वहाँ से जूता खरीद के लाया था। यहाँ लाके देखा उसपर मेड इन इंडिया लिखा हुआ।
Speaker A
मेरे मजे ऊपर वाला ले रहा है।
Speaker A
मेट्रो जाता हूँ, सोच के जाता हूँ मुझे सीट नहीं मिलेगी। मिलती भी नहीं।
Speaker A
मेट्रो गया, हैंडल पकड़ रखा था। सामने एक अंकल बैठे थे, बोले बेटा अगले स्टेशन पर उतर जाऊंगा, बैठ जाना। मैंने बोला ठीक है।
Speaker A
अंकल उतर गए, मेरा हाथ हैंडल में फंस गया। मुझे जहाँ उतरना था मैं नहीं उतर पाया।
Speaker A
लास्ट में मेट्रो का ड्राइवर ही आ रहा है, बोले बेटा इसे ऐसे खोलोगे न, निकल जाएगा।
Speaker A
तब से देख रहा हूँ CCTV में, चिल्ला रहा है, मम्मी मर गया।
Speaker A
कहाँ चला जाऊँ मम्मी?
Speaker A
एक चांटा खींच के मारा उसने मुझे।
Speaker A
कि साले, दुबारा मेट्रो में दिखाई मत देना। मेरा मेट्रो कार्ड तोड़ के फेंक दिया उसने। मैंने बोला वो ATM कार्ड था चाचा।
Speaker A
LIFE।
Speaker A
Gf छोड़ के चली गई मुझे।
Speaker A
बहुत प्यार करते थे एक दूसरे को।
Speaker A
एक दिन बोली मेरे मरने के बाद क्या करोगे रवि?
Speaker A
मैंने बोला अंतिम संस्कार। यही तो होता है ना।
Speaker A
भाग गई छोड़ के, पता नहीं क्यों। 8 साल हो गए, भूल अभी भी नहीं पा रही है मुझे। हर रात उसका मैसेज आता है कि मत किया करो मुझे मैसेज।
Speaker A
बचपन भी मेरा बहुत अच्छा नहीं था। माँ-बाप मुझसे प्यार करते ही नहीं थे। मुझसे अननसेसरी चीज़ों की डिमांड करते थे। बोलते थे नहाओ, रोज नहाओ।
Speaker A
यह कैसी घटिया आदत है। हर दिन शरीर पर 20 लीटर पानी डाल के समाज का कौन सा भला कर रहे हो तुम?
Speaker A
और नहाना तो मुझे बड़ी शर्मनाक चीज़ लगती है। आदमी को हर दिन नंगा होना पड़ता है।
Speaker A
यह अच्छा लग रहा तुम्हें हर दिन नंगा होना? अपनी ही नजरों में रोज गिर रहे हो।
Speaker A
घरवाले बोलते हैं शरीर मिट्टी का बना है।
Speaker A
तो पानी डाल-डाल के क्यों गलवा रहे हो यार?
Speaker A
बोले नहाने से मन खुश होता है। अरे मन तो मोमोज़ खाके खुश हो जाता है मेरा।
Speaker A
इतने चोचले करने की क्या जरूरत है यार?
Speaker A
माँ-बाप खुश देख ही नहीं पाते थे।
Speaker A
छोटे थे भाई-बहन का झगड़ा हो रहा था। बहन ने मुझे पीटा।
Speaker A
जैसे ही मेरी पीटने की बारी आई, घरवाले छुड़ा के लेके जा रहे कि नहीं-नहीं झगड़ा मत करो। अरे यार, इतनी देर से क्या कर रहे थे तुम?
Speaker A
अब मैं खड़ा हुआ हूँ वहाँ पे हाथ में पत्थर लेकर। 2 मिनट रुक जाते यार।
Speaker A
प्रॉपर्टी अभी शॉर्ट होने वाली थी। मेरा सपना था मैं हमेशा फॉरेन में रहना चाहता था।
Speaker A
पर गरीबी एक ऐसी चीज़ होती है। पर मैंने मेहनत की।
Speaker A
और आपको एक चीज़ बता दूं, किसी चीज़ को अगर दिल से चाहो तो पूरी कायनात को घंटा कोई फर्क नहीं पड़ता।
Speaker A
तो मैं गरीब ही रहा। गरीबी की वजह भी मैं ही हूँ।
Speaker A
माँ-बाप पैसा कमाते थे, मैंने iPhone खरीद लिया।
Speaker A
घर किस्तों पे चल रहा है, iPhone कैश में लिया है मैंने।
Speaker A
iPhone के साथ प्रॉब्लम यह है कि तुम चाहे कितने भी लूजर आदमी हो, iPhone खरीदते ही तुम्हारे अंदर एक अलग लेवल का कॉन्फिडेंस आ जाता है।
Speaker A
ऐसा लगता है समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुका हूँ मैं।
Speaker A
मैं लोगों को ऐसे नीचे नजरों से देखने लगा था कि कीड़े-मकोड़े की तरह जीते ही रहेंगे क्या?
Speaker A
अपने दोस्तों को फोन करके बोल रहा हूँ, सुन बे एंड्रॉइड से फोन मत किया कर, मुझे।
Speaker A
साथ बैठा लिया, साथ खा लिया, बहुत है।
Speaker A
और यह Oppo के फोन के साथ सिक्योरिटी गार्ड अंदर कैसे घुसने दे रहा है तुम्हें?
Speaker A
मुंह उठा के एयरपोर्ट चला जाता था। कोई फ्लाइट नहीं थी मेरी। बस iPhone था हाथ में लिया है तो जाना ही पड़ेगा।
Speaker A
घरवाले मुझे समझाते थे कि बेटा तुम्हारी शक्ल थोड़ी थोड़ी चोर जैसी दिखती है।
Speaker A
पर यह बात मुझे एयरपोर्ट पर पता चली जब उन लोगों ने सिक्योरिटी पे पूछा कि यह फोन तेरे पास कैसे आया?
Speaker A
और यह फालतू की बातें हैं कि iPhone खरीदने के लिए किडनी बेचनी पड़ती है।
Speaker A
iPhone खरीदो मेहनत करके माँ के गहने छुड़वा लो। It’s not a big deal।
Speaker A
कुछ दिन पहले मैंने अपनी जॉब भी छोड़ दी।
Speaker A
मैंने जॉब छोड़ी या उन लोगों ने निकाला।
Speaker A
इस पे अभी भी बहस चल रही है। वो लोग बोलते हैं इन्होने निकाला है जबकि उनके बोलते ही कि तुरंत रिज़ाइन दे दिया था मैंने।
Speaker A
कुछ मिलिसेकंड का फर्क था। टेक्निकली मैं ही जीता हूँ।
Speaker A
मेरी बॉस से बन नहीं रही थी। वो मेरी लाइफ में बहुत घुस रहा था।
Speaker A
बोला तुम हॉरर मूवीज मत देखा करो। इससे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।
Speaker A
मैंने बोला यह मेरी पर्सनल चॉइस है।
Speaker A
बोला ऑफिस में मत देखा करो।
Speaker A
मुझे एक तो यह ऑफिस का कॉन्सेप्ट ही ठीक नहीं लगता।
Topics:जीवन संघर्षमानसिक स्वास्थ्यप्यार और टूटनागरीबीसामाजिक दबावनौकरी छोड़नाआत्मविश्वाससकारात्मक सोचपरिवारसामाजिक अनुभव


![How I write my Viral Scripts [Complete Breakdown] — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/30MO4LEf8cE/maxresdefault.jpg)








