Speaker A
आकाशवाणी कोटा का यह चंबल चैनल है एफएम 102 मेगाहर्ट्ज मीडियम वेव 212.31 मीटर और प्रसार भारती के ऑफिशियल मोबाइल ऐप न्यूज़ ऑन एयर पर अब देश दुनिया में हर जगह।
देहदान चिकित्सा शिक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर एमबीबीएस, फिजियोथेरेपी और डेंटल के छात्रों के लिए। यह उन्हें मानव शरीर की संरचना को समझने और उस पर अनुसंधान करने में मदद करता है, क्योंकि इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
पुराने समय में, जब देहदान नहीं किया जाता था, तो वैज्ञानिक ग्रेवयार्ड्स में अंधेरे में जाकर और समाज से दूर रहकर रात में डिम लाइट्स में प्रयोग किया करते थे।
चिकित्सा विज्ञान में देहदान को 'साइलेंट टीचर्स' कहा जाता है। ये वे लोग हैं जो मृत्यु के बाद भी चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा विज्ञान के ज्ञान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.
Or transcribe another YouTube video here →