नार्सिसिस्ट को हराने के लिए तीन गलतियां न करें और सही रणनीति अपनाएं। Danish Bashir से जानिए प्रभावी तरीके।
Key Takeaways
- नार्सिसिस्ट को हराने के लिए उनकी गेम न खेलें, बल्कि अपनी रणनीति बनाएं।
- इमोशनल रिएक्शन देने से बचें, क्योंकि यह उनकी जीत होती है।
- अपने नेचर के खिलाफ जाकर व्यवहार न करें, इससे आपको मानसिक नुकसान होगा।
- डॉक्यूमेंटेशन जरूरी है ताकि भविष्य में अपने आप पर भरोसा बना रहे।
- साइलेंस और संयम से नार्सिसिस्ट को हरा सकते हैं।
What the video covers
- नार्सिसिस्ट से लड़ते समय उनके जैसा व्यवहार न करें क्योंकि इससे आप हार जाएंगे।
- उनकी गेम को समझें और दो कदम आगे की रणनीति बनाएं।
- इमोशनल रिएक्शन देना उनकी जीत होती है, इसलिए शांत और साइलेंट रहें।
- उनके झूठ और मैनिपुलेशन को पहचानें और पर्सनली न लें।
- अपने नेचर के खिलाफ जाकर झूठ या बदला न लें, क्योंकि इससे आपको नुकसान होगा।
- डॉक्यूमेंटेशन करें ताकि भविष्य में खुद पर शक न हो।
- उनकी हरकतों के पीछे के मकसद को समझें और उसी अनुसार प्रतिक्रिया दें।
- साइलेंस को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं क्योंकि नार्सिसिस्ट अनप्रिडिक्टेबल को सहन नहीं कर पाते।
- अपने आप को बचाने के लिए कैलकुलेटेड मूव्स लें और बिना एजेंडा के कोई कदम न उठाएं।
- नार्सिसिस्ट की मंशा आपको थकाना और ड्रेन करना है, इसलिए अपनी एनर्जी बचाएं।
Chapters
- 00:00नार्सिसिस्ट से लड़ने की गलतियां
- 00:49नार्सिसिस्ट को हराने के लिए रणनीति की जरूरत
- 01:44नार्सिसिस्ट की गेम को समझना
- 02:33नार्सिसिस्ट के हमलों का सामना कैसे करें
- 03:21दो कदम आगे रहने की रणनीति
- 04:09झूठ और मैनिपुलेशन को पहचानना
- 04:57साइलेंस का महत्व और संयम बनाए रखना
- 07:24डॉक्यूमेंटेशन और कानूनी तैयारी
- 08:07नार्सिसिस्ट के व्यवहार को समझना
- 08:58अपने नेचर के साथ सच्चे रहें
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
इससे पहले कि आप जाओ और नार्सिसिस्ट पे चिल्लाओ, उनको उनकी जगह दिखाओ, उनसे आर्गू करो, अपने आप को बचाओ या उनको दिखाओ कि वह कितने बुरे हैं या कितने मिज़रब हैं, मैं आपको यह चेतावनी देता हूं, यह सब करके आप
Speaker A
कभी उस नार्सिसिस्ट को नहीं हर्क कर पाओगे या हरा पाओगे। अगर आपने उनको उनकी ही तरह ट्रीट किया, चीखा, चलाया, उन पर गुस्सा हुए, ओपल ने तो जान लो आप हार जाओगे। क्यों? क्योंकि एक नार्सिसिस्ट को आपसे क्या
Speaker A
चाहिए? इमोशनल रिएक्शन। उनको कोई फर्क नहीं पड़ता आपकी रिएक्शन किस तरह की है। अगर आप उनको वैलिडेशन देते हो, तब भी वह खुश है। अगर आप उनसे गुस्सा हो और उनको गुस्सा दिखाते हो, तब भी वह खुश है। उनके लिए क्या
Speaker A
मैटर करता है? कि आप इंपैक्ट हो। और जब आप रिएक्ट करते हो, सबसे ज्यादा इंपैक्ट कौन होता है? वो या आप? बिल्कुल आप। इसीलिए एक नार्सिसिस्ट को हराने के लिए एक स्ट्रेटेजी की जरूरत है। और अनफॉर्चूनेटली बहुत सारे लोग इस स्ट्रेटेजी के बारे में
Speaker A
नहीं जानते। इस एपिसोड में आपके साथ यह स्ट्रेटेजी मैं शेयर करूंगा। बने रहिएगा अंत तक। मैं हूं दानिश, एक नार्सिसिस्टिक ब्यूज रिकवरी प्रोफेशनल। आज का टॉपिक है तीन ऐसी चीजें जो आपको कतई नहीं करनी चाहिए अगर एक नार्सिसिस्ट को हराना चाहते
Speaker A
हो तो। पहली चीज, डू नॉट प्ले देयर गेम। उनको उनके लहजे में जवाब मत दो या उनको अगर हराना है तो खेल को अपने हाथ में लेने की कोशिश करो। देखो, अगर आप उनको मैनिपुलेट करने की कोशिश करोगे, आप नहीं कर पाओगे।
Speaker A
उनके लिए मैनिपुलेट करना उतना ही आसान है जितना आपके लिए सांस लेना। वह झूठ बहुत आसानी से बोल सकते हैं। फ्लॉस आप झूठ नहीं बोल सकते। आपको सोचना पड़ेगा। गैस लाइट करने से पहले तो आप अगर कोशिश करोगे उनके जैसा
Speaker A
बनने की, आप 100% यकीनन हार जाओगे। उनकी गेम क्या है? वह क्या करना चाहते हैं? आपको ड्रेन करना चाहते हैं ताकि आपके अंदर कोई एनर्जी रहे ही ना। जब वक्त आए असली गेम खेलने का, जब वक्त आए
Speaker A
अपने आप को डिफेंड करने की अथॉरिटीज के सामने या किसी भी लीगल सिस्टम में, तब आपके पास अगर एनर्जी ही नहीं हो तो कैसे लड़ोगे? वह चाहते ही हैं आप हार से पहले ही हार मान जाओ। चाहते हैं आप अपने आप को डिफेंड करो। वह ब्लेम करते
Speaker A
जाएंगे। वह बुरी से बुरी चीजें आपके बारे में कहेंगे, आपके ऊपर तहमत लगाएंगे, ब्लेम करेंगे, कहेंगे तुमने यह किया, तुम ऐसे हो, तुम वैसे हो। जो सबसे ज्यादा प्रिय चीजें हैं, सबसे ज्यादा प्यारी चीजें, उन पर अटैक करेंगे। सबसे ज्यादा सेंसिटिव चीजें हैं
Speaker A
आपकी लाइफ में जो आपने उनके साथ शेयर की, उसको यूज करेंगे आपके अगेंस्ट। क्यों? क्योंकि वह चाहते हैं आप रिएक्ट करो। वो चाहेंगे आप आर्गू करो। वो चाहेंगे आप अपने आप को सही साबित करो। आपको वह करना ही नहीं है
Speaker A
क्योंकि उनको कोई इंटरेस्ट नहीं है यह चीज जानने में कि क्या आप सही हो या गलत। उनको एक ही चीज में इंटरेस्ट है। वह यह है कि आप बस उलझे रहो। आप सिर्फ उनकी ही गेम खेलो। इसीलिए आपको अपनी गेम खेलनी पड़ेगी और वह
Speaker A
गेम क्या है? वह यह है कि आप एक नार्सिसिस्ट से हमेशा दो कदम आगे रहने की कोशिश करो। जब भी आप कुछ करो, कोई चीज आप चेंज करो अपनी लाइफ में या उनके अगेंस्ट किसी भी तरीके से जाओ, कोई भी
Speaker A
एक्शन उनके अगेंस्ट लो। आप यह प्रिडिक्ट करना चाहिए कि मेरे इस एक्शन की क्या रिएक्शन आएगी और उस रिएक्शन का मैं क्या जवाब दूंगा, मेरे पास क्या रिस्पांस होगा। देखो, आप किसी भी सिचुएशन में एक नार्सिसिस्ट के बिहेवियर
Speaker A
को प्रिडिक्ट कर सकते हो। या तो वह गुस्सा करेगा, या तो लबाम करने की कोशिश करेगा, या दूसरों को झूठी कहानियां सुनाएगा। तो हर केस में आपको यह पता होना चाहिए कि मेरा जवाब क्या होगा। इनको कहते हैं कैलकुलेटेड मूव्स लेना और
Speaker A
आपकी गेम का हिस्सा यह भी होगा कि आप उनके झूठ के थ्रू देख पाओ। उसको पर्सनली ना ले लो और यह भी समझ पाओ कि सच क्या है। फॉर एग्जांपल, अगर एक नार्सिसिस्ट आपको डिस्लॉयल्टी करे तो आपको तुरंत जवाब नहीं देना
Speaker A
है। आपको अपने आपको कहना, मैं तो ऐसा नहीं हूं। हमेशा अपनी सच्चाई को पहचानना है। वह कोई नहीं होता आपको बताने वाला कि आप कौन हो या क्या हो। यह आपको अपने आप को समझाना है। वह चाहता है कि आप फस जाओ। जैसा
Speaker A
मैंने कहा, आपको अपने आप को कहना, क्या यह सच है? क्या मैंने ऐसा किया? नहीं, बिल्कुल नहीं किया तो मैं कोई जवाब ही नहीं दूंगा। उसको जो समझना है समझे। इसको जो कहना है लोगों को कहे। मैं किसी को जवाब नहीं देने वाला
Speaker A
मेरा किरदार, मेरा कैरेक्टर ऐसा है। मैं जानता हूं या जानती हूं। मैं इसको कोई एक्सप्लेनेशन नहीं दूंगा क्योंकि मैंने पहले ही दे रखी है। और यह इंसान समझना नहीं चाहता। इसको कहते हैं अपनी गेम खेलना। जब भी वह नार्सिसिस्ट कुछ ऊट पटांग करें, आपको
Speaker A
अपने आप से पूछना होगा कि वह क्या चाहता है? वह क्या चाहती है? इसका एंड गोल क्या है? आउटकम क्या है? क्योंकि किसी भी सिचुएशन में जब एक नार्सिसिस्ट कुछ करता है, उसके दिमाग में एक आउटकम होता है। वह ऐसे ही कोई चीज नहीं
Speaker A
करता। तभी तो मैंने कहा आपको भी कैलकुलेटेड मूव्स लेने होंगे। तो आपको पूछना होगा कि रियलिटी क्या है इस सिचुएशन में? यह मेरे दोस्त के पास गया या मेरे घर वालों के पास गया? क्यों? क्योंकि वह चाहता है कि उसे
Speaker A
विक्टिम की तरह देखा जाए या वह लोग मुझे अटैक करें। ठीक है, करने दो। मैं बस इतना कहूंगी या कहूंगा कि मेरे साथ गलत हुआ है। उन्हें मानना है तो माने, नहीं मानना वो भी ठीक है। तो आ कम को पहचानना है, बिहेवियर पर
Speaker A
फोकस नहीं करना। वह क्या कहते हैं उस पर फोकस नहीं करना है। वह क्या करना चाहते हैं, यह आपको अपने आप से पूछना होगा। दूसरी और अहम चीज, ज्यादा बातें ना करें। मेक साइलेंस योर बेस्ट फ्रेंड। यह अजीब लगा होगा सुनने
Speaker A
में, लेकिन आपको ज्यादा नहीं बोलना है, ज्यादा चीजें नहीं करनी हैं। चुप रहना है। और मैं आपको प्रॉमिस करता हूं, ये गारंटी देता हूं अगर आप चुप रहोगे, मोस्ट सिचुएशंस में वह नार्सिसिस्ट अपने आप को खुद बेइज्जत करेगा। वह खुद
Speaker A
एमेरस करेगा खुद को। क्यों? क्योंकि एक नार्सिसिस्ट अनप्रिडिक्टेबल को नहीं सह पाता। अनप्रिडिक्टेबल क्या होता है? उसको पता रहना चाहिए कि आप क्या फील कर रहे हो, क्या एक्सपीरियंस कर रहे हो, क्या करने वाले हो आगे। अगर आप एक पत्थर की तरह बन
Speaker A
जाओ उनके सामने या कोई इमोशन नहीं दिखाओ या उनको थ्रेट ना करो, उनको डराने के लिए कुछ धमकाने के लिए कुछ कहो ना। और अपने जो प्लांस हैं, अपने तक ही रखो। तो कैसे जान पाएगा? बिल्कुल। तब वह हड़बड़ा जाएगा। और उसी
Speaker A
हड़बड़ी में मैंने देखा है खुद वह कुछ ऐसा करेगा जिसकी वजह से वह एक्सपोज होगा। आपको बस उस मोमेंट का वेट करना है। तब शायद आपको एक बड़ा सा मूव लेना होगा। जितना भी आपने डॉक्यूमेंट किया होगा। मैंने डॉक्यूमेंटेशन
Speaker A
के बारे में बहुत डिटेल में बात की इससे पहले भी। लेकिन डॉक्यूमेंटेशन होता क्या है? चाहे पुलिस अथॉरिटीज को उस चीज को कंसीडर करें या ना करें, वो मैटर नहीं करता। डॉक्यूमेंटेशन होता है अपने लिए सबूत इकट्ठा करना कि आपके साथ क्या हुआ। अब लीगल
Speaker A
तरीके से। क्योंकि कुछ चीजें जैसे किसी की फोन कॉल रिकॉर्ड करना य लीगल है। तो किस तरह से उनके टेक्स्ट, फॉर एग्जांपल ईमेल्स या बाकी चीजें जब कर पाओ, उन चीजों को डॉक्यूमेंट करना है अपने लिए ताकि आप कल
Speaker A
को खुद पे शक ना करने लगो, खुद से पूछने ना लगो कि मैंने ऐसा क्यों किया? शायद ये सच बोल रहा है, सच बोल रही है। तो उस शब्द को अपने पास रखना है। ज्यादा बोलना नहीं है। उनको बोलने देना है क्योंकि वह बोलते
Speaker A
बोलते बहुत कुछ बोल जाएंगे। और वह बहुत बेवकूफ होते हैं। अगर आप उनका ढर मैं जितना भी आपके अंदर उन्होंने बिठा है, वो छोड़ दो। आपको दिखेगा एक बच्चे जैसी चीज। बच्चा नहीं, बच्चे जैसी चीज। क्योंकि उनके अंदर कोई
Speaker A
मैच्योरिटी नहीं होती है। उसी इ मैच्योरिटी के चलते वो हमेशा आपके साथ अब्यूज रहेंगे। वो चाहेंगे कि आप कुछ करो, पता लगे उनको कुछ। बस उनको घटने दो। उसी चीज के थ्रू सहमने दो। उनको उनकी रातों की नींद छीन लो। यह दिखा के कि मुझे कोई
Speaker A
फर्क नहीं पड़ता या कोई इंफॉर्मेशन ना देते। बस यही आपको करना है। ये आपका सबसे बड़ा मूव होना चाहिए। साइलेंस इज योर बेस्ट फ्रेंड इन दिस सिचुएशन। यू डोंट हैव टू मेक अ लॉट ऑफ मूव्स। बस कुछ करने के लिए
Speaker A
कुछ मत कीजिए। मतलब यू डोंट हैव टू मेक अ मूव जस्ट टू मेक अ मूव कि हां, मैं यह कर दूंगी, केस कर दूंगा या मैसेज कर दूंगा क्योंकि मुझे करना चाहिए। नहीं। जब तक आपके अंदर, आपके मन में एक एजेंडा ना हो, यू डोंट
Speaker A
हैव टू मेक अ मूव। तीसरी सबसे जरूरी चीज, अपने आप को धोखा मत देना। आप अपने आप को धोखा कैसे दे सकते हो अपने रियल नेचर के अगेंस्ट जाकर? फॉर एग्जांपल, आपका रियल नेचर है ऑनेस्टी। आपके नेचर में है सच्चाई। आपके
Speaker A
नेचर में है पीस। आप अमन पसंद हो। आपको चैन, सुकून पसंद है। आप शांति चाहते हो अपनी लाइफ में। आप नार्सिसिस्ट की तरह बिहेव नहीं कर सकते। आप झूठ नहीं बोल सकते क्योंकि वह झूठ बोल रहे हैं। आप रिवेंजफुल
Speaker A
नहीं बन सकते। हां, मैं जानता हूं बहुत गुस्सा आता है। इंसान चाहता है उनको बर्बाद कर दूं। लेकिन आप वो नहीं कर सकते। क्यों? क्योंकि वो चाहता ही है आप अपने नेचर के अगेंस्ट जाओ। उसे क्या मिलेगा? उसे
Speaker A
मिलेगी संतुष्टि कि देखो मैंने इसको बुरा बना दिया। और फिर आपके अंदर रहेगा एक शेम रिस्पांस। आप अपने आप से नफरत करने लगोगे कि मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं या कैसे कर सकता हूं। वो जो सेटिस्फेक्शन
Speaker A
मिलती है, वो टेंपरेरी होती है। आगे चलकर दुख होता है। सो अपने नेचर के अगेंस्ट मत जाओ। जैसे मैंने कहा, अपने आप को मत बदलो। इतना उनके बिहेवियर को मिरर आप मत करना कि आपकी जो रियल पर्सनालिटी है, जो आप हो, वो
Speaker A
खो जाए। वह हीरा है। और उसके पास वह है ही नहीं। वह चाहता है आप वो खो दो, आप जल जाओ। आपके अंदर की जो सच्चाई है, अच्छाई, वो सब जल।
Speaker A
नहीं वो छीन नहीं सकता तो वो बर्बाद करने की तो कोशिश करेगा इसीलिए मैंने पहले पॉइंट में कहा स्टे ट्रू टू योरसेल्फ ट्रू टू योर वैल्यूज अपने गोल्स को एस्पिरेशंस को पहचानिए अनफॉर्चूनेटली होता क्या है जब इंसान ऐसे सिचुएशन में फंसता है जहां
Speaker A
नार्सिसिस्ट के साथ डील करना पड़ता है और आप उनको पूरी तरह दूर नहीं कर पाते हम ऑबसेस्ड हो जाते हैं हम देखते हैं वह क्या कर रहा है उसके बारे में हर किसी से बात करते हैं वह तो वही चाहता है आप उसको इंपॉर्टेंस दो
Speaker A
अगर आप उसके बारे में बात नहीं करोगे हां लीगल अथॉरिटी से पुलिस है वो तो अलग केस है मतलब आम लोगों से बात ही नहीं करोगे इंटेंशनली दिमाग जाना चाहता है वहां आप नहीं जाओगे और अपनी लाइफ पर फोकस करोगे
Speaker A
हीलिंग पर फोकस करोगे वो इन सिग्निफिकेंट बन जाएगा और मैं अन ये प्रॉमिस करता हूं उसको फील होता है वो प्रेडेटर्स होते हैं शिकारी होते हैं उनको आभास हो जाता है फील हो जाता है और वो उनकी डिफीट होते कि वह
Speaker A
आपकी लाइफ में इंपॉर्टेंस खो गए और वह है आपकी रियल विनिंग इसको कहते हैं फॉरवर्ड फेस्ड अप्रोच मैं आपको एक सिंपल एग्जांपल देता हूं अगर आपको आगे चलना है तो आपको आगे देखना भी पड़ेगा आगे की ओर चलना भी
Speaker A
पड़ेगा है ना लेकिन अगर आप सिर्फ आगे देख रहे हो हो और कदम आपके पीछे हैं आप पीछे चल रहे हो तो आप नहीं आगे बढ़ पाओगे बस आप आगे देख रहे हो फिर आप कहोगे कि क्या हो
Speaker A
रहा है आपके कदम आपके पैर और आपका सर एक ही डायरेक्शन में होगा तभी आप चल पाओगे मतलब यह है कहने का अगर आप हील करना चाहते हो तो आपको एक ही दिशा में आगे बढ़ना होगा जहां देख रहे हो उसी ओर चलो पीछे
Speaker A
नार्सिसिस्ट को देखने की जरूरत नहीं है हां ट्रामा थेरेपी लो वर्क करो अपनी मेमोरीज पे वर्क करो अपने इमोशंस पे बट उसके बारे में हर टाइम हर किसी से बात करना छोड़ दो अपने आप को धोखा मत देना
Speaker A
उसके जैसे वन के यही है सीक्रेट जो मैं आपके साथ शेयर करना चाहता था आज के लिए इतना ही मिलूंगा आपसे अगली बार तब तक के लिए लेट द हीलिंग बिगिन एंड कंटिन्यू
Topics:नार्सिसिस्टनार्सिसिस्टिक अब्यूजमानसिक स्वास्थ्यडेनियल बशीरइमोशनल रिएक्शनस्ट्रेटेजीडॉक्यूमेंटेशनसाइलेंसमैनिपुलेशनरिलेशनशिप एडवाइस


![How I write my Viral Scripts [Complete Breakdown] — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/30MO4LEf8cE/maxresdefault.jpg)








