यह वीडियो 5 मिनट के टाइम फ्रेम में क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए एक सिंपल EMA स्कैल्पिंग स्ट्रेटजी सिखाता है।
Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.
Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.
Key Takeaways
- EMA के आधार पर ट्रेंड की पहचान करें और उसी के अनुसार एंट्री लें।
- स्कैल्पिंग के लिए छोटे टाइम फ्रेम्स पर इस स्ट्रेटजी का उपयोग करें।
- स्टॉप लॉस को 34 EMA के पास रखें और टारगेट रेशियो का पालन करें।
- ट्रेडिंग में धैर्य और नियमों का पालन जरूरी है।
- क्रिप्टो ट्रेडिंग में जोखिम होता है, इसलिए सावधानी से ट्रेड करें।
What the video covers
- वीडियो में 13 और 34 पीरियड के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) का इस्तेमाल कर एक सिंपल स्कैल्पिंग स्ट्रेटजी बताई गई है।
- बेयरिश ट्रेंड में 13 EMA नीचे और 34 EMA ऊपर होता है, और 13 EMA के ऊपर क्लोज न करने वाली ग्रीन कैंडल पर सेल किया जाता है।
- बुलिश ट्रेंड में 13 EMA ऊपर और 34 EMA नीचे होता है, और 13 EMA को टेस्ट कर ऊपर क्लोज करने वाली रेड कैंडल पर बाय किया जाता है।
- स्टॉप लॉस 34 EMA के ऊपर या नीचे रखा जाता है और टारगेट रेशियो 1:1.5 से 1:3 तक हो सकता है।
- स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न दे पाने वाले ट्रेडर्स के लिए यह स्ट्रेटजी स्कैल्पिंग के लिए उपयुक्त है।
- यह स्ट्रेटजी 1, 2 या 5 मिनट के टाइम फ्रेम पर इस्तेमाल की जा सकती है।
- ट्रेडिंग के दौरान 34 EMA को कैंडल द्वारा टच या ब्रीच करने पर ट्रेड को छोड़ देना चाहिए।
- बड़ी कैंडल बनने पर प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए क्योंकि रिट्रेसमेंट की संभावना होती है।
- वीडियो में चार्ट पर लाइव उदाहरण देकर स्ट्रेटजी को समझाया गया है।
- क्रिप्टो और NFT ट्रेडिंग में जोखिम होता है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Chapters
- 00:00स्ट्रेटजी का परिचय और कांसेप्ट
- 00:29स्क्रीन समय कम होने वाले ट्रेडर्स के लिए स्कैल्पिंग
- 00:57EMA सेटअप और इंडिकेटर प्लॉटिंग
- 01:30EMA के आधार पर ट्रेंड की पहचान
- 02:20बेयरिश ट्रेंड में एंट्री और स्टॉप लॉस
- 03:50ट्रेड मैनेजमेंट और प्रॉफिट बुकिंग
- 05:18बुलिश ट्रेंड में एंट्री और स्टॉप लॉस
- 07:59स्ट्रेटजी का छोटे टाइम फ्रेम में उपयोग और समापन
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
इस स्ट्रेटजी का कांसेप्ट बहुत सिंपल है। जब भी आप देखो कि ट्रेंड बेयरिश है या जब भी आप देखो ट्रेंड बुलिश है। अगर बियरिश ट्रेंड होगा तो क्या होगा? छोटा ईएमए नीचे होगा यानी 13 ईएमए नीचे होगा और
Speaker A
बड़ा ईएमए ऊपर होगा यानी 34 ईएमए ऊपर होगा और दोनों ईएमए नीचे की तरफ देख रहे होंगे। आप में से बहुत से ऐसे ट्रेडर्स होंगे जो दिनभर स्क्रीन के आगे नहीं बैठ सकते। उनके पास कुछ डेज़िग्नेटेड टाइम है। उसी टाइम
Speaker A
वह स्क्रीन पे बैठते हैं और इस वजह से वह बहुत डायरेक्शनल ट्रेड्स नहीं ले पाते। तो उन्हें क्या करना है? उन्हें स्कैल्पिंग करना है। ऑब्वियसली क्रिप्टो में कुछ समय ऐसे भी होते हैं जिस टाइम बहुत बढ़िया मोमेंटम मार्केट में मिलता है और उस टाइम
Speaker A
स्कैल्पिंग से हम छोटे-छोटे बहुत से ट्रेड्स ले सकते हैं जिससे हमको छोटा ही सही लेकिन दिन में बहुत सारी ट्रेडिंग अपॉर्चुनिटीज मिल जाती हैं। हाय, माय नेम इज अहमद अली खान और मैं कॉइन स्विच के इस चैनल पर अगेन एक स्कैल्पिंग स्ट्रेटजी
Speaker A
वीडियो लेके आया हूं। बहुत सिंपल स्कैल्पिंग स्ट्रेटजी है। इसमें हम सिर्फ और सिर्फ दो तरह के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेजेस का इस्तेमाल करेंगे और देखेंगे कि कैसे छोटे-छोटे ट्रेड्स लेके भी हम स्कैल्पिंग से एक अच्छी अपॉर्चुनिटी ढूंढ सकते हैं प्रॉफिट बनाने की। तो अब हम अपने
Speaker A
स्क्रीन पर चलते हैं। प्रोटेडर्स हम कॉइन स्विच के चार्ट पर आ गए हैं और स्ट्रेटजी के कांसेप्ट को समझ लेते हैं। स्ट्रेटजी का नाम है Jaguar स्ट्रेटजी और इसको हम 5 मिनट्स टाइम फ्रेम पर यूज़ करेंगे। अगर आप चाहें तो 1 मिनट या
Speaker A
2 मिनट पर इसको स्कैल्प के लिए यूज़ कर सकते हैं। फिलहाल हम इसे 5 मिनट्स पर टेस्ट करेंगे। इसमें हम सिर्फ और सिर्फ दो एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेजेस का इस्तेमाल करेंगे। एक है 13 पीरियड का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज और एक है 34 पीरियड का
Speaker A
एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज। इसको चार्ट पर एक बार प्लॉट कर लेते हैं। इंडिकेटर्स में जाएंगे और हम ईएमए सेलेक्ट करेंगे। मूविंग एवरेज एक्सपोनेंशियल आ गया है। हम इसको दो बार सेलेक्ट कर लेंगे। इसके बाद यहां पर सेटिंग्स में जाएंगे। ईएमए की
Speaker A
इनपुट्स में जाएंगे 13 और 13 ईएमए का स्टाइल को मैंने ब्लू ही रखा है। या मैं इसको वाइट कर देता हूं। इसको हम ओके कर देंगे। दूसरा ईएमए है 34। इनपुट्स में जाएंगे। इसको हम 34 करेंगे। स्टाइल में
Speaker A
जाएंगे। इसका कलर मैं ब्लू कर देता हूं। अगर मैं चाहें तो उसका कलर रेड भी कर सकते हैं। इसका कलर रेड कर देते हैं और ओके कर देते हैं। अब इस स्ट्रेटजी का कांसेप्ट बहुत सिंपल है। जब भी आप देखो कि ट्रेंड
Speaker A
बेयरिश है या जब भी आप देखो ट्रेंड बुलिश है। अगर बियरिश ट्रेंड होगा तो क्या होगा?
Speaker A
छोटा ईएमए नीचे होगा। यानी 13 ईएमए नीचे होगा और बड़ा ईएमए ऊपर होगा यानी 34 ईएमए ऊपर होगा और दोनों ईएमए नीचे की तरफ देख रहे होंगे जैसे यहां पर आपको दिख रहा है 13 ईएमए नीचे है 34 ईएमए ऊपर है और दोनों
Speaker A
ईएमए नीचे की तरफ ट्रेंड कर रहे हैं। इसका मतलब हो गया कि ट्रेंड है बेयरिश। ठीक है?
Speaker A
अब ऐसे में बियरिश ट्रेंड के होने पर अगर कोई एक कैंडल ऐसी बन रही है यह ग्रीन कैंडल जो ऊपर जाते टाइम 13 ईएमए से टेस्ट कर रही है लेकिन 13 ईएमए के ऊपर क्लोज नहीं कर रही है यानी इसने ऊपर जाते-जाते
Speaker A
13 ईएमए को टेस्ट किया विक उसके ऊपर गई हाई उस 13 ईएमए के ऊपर बनाया लेकिन क्लोजिंग 13 ईएमए के नीचे हुई यानी सिर्फ विक यहां पर आपको दिख रही है यानी 13 ईएमए के ऊपर सिर्फ विक है। क्लोजिंग ईएमए के
Speaker A
नीचे है। ये आपकी ट्रिगर कैंडल है सेल साइड के लिए। और इस कैंडल के क्लोज पर आप सेल करेंगे। यहां पर आप सेल करेंगे। इसके बाद इसका लो वो ब्रेक होने का वेट नहीं करेंगे। अब इसी कैंडल के क्लोज पर आप सेल
Speaker A
करेंगे। स्टॉप लॉस कहां रखेंगे? स्टॉप लॉस हम रखेंगे। ऊपर जो आपको 34 ईएमए दिख रहा है आप इसका स्टॉप लॉस रखेंगे और ट्रेड को होल्ड करेंगे। 1 2 अगर आपको मिलने लगे जैसे मान लीजिए 1:1.5 1:2 आपको मिलने लगे तो आप
Speaker A
पार्शियल प्रॉफिट बुक करके एसएल ट्रेल कर सकते हैं। अगर आप जब तक 3 4 ईएमए के नीचे हैं या जब तक आप 13 ईएमए के नीचे हैं ट्रेड को होल्ड कर सकते हो। हां, अगर कोई बहुत बड़ी कैंडल बन गई है एकदम से तो पूरा
Speaker A
प्रॉफिट बुक करके भी एग्जिट कर सकते हो क्योंकि बड़ी कैंडल के बाद रिट्रेसमेंट की संभावना आती है। जैसे यहां के ऊपर आप देख रहे हो कैंडल ने नीचे जा रहा था। पूरा ट्रेंड बियरिश था। कैंडल ने ऊपर जाने की
Speaker A
कोशिश करी लेकिन ये 13 ईएमए के नीचे क्लोज की। अच्छा एक चीज़ का और ध्यान देना है। यहां पर ध्यान इस बात का देना है कि कैंडल सिर्फ 13 ईएमए के ऊपर जाने की कोशिश करे। अगर उसने 34 ईएमए को भी ब्रीच कर दिया है
Speaker A
जैसे यहां या टच कर लिया है जैसे यहां पर इस कैंडल में हुआ है तो छोड़ देना उस ट्रेड को उस ट्रेड की जरूरत नहीं है जस्ट लीव इट 34 ईएमए टच नहीं होना चाहिए और एग्जांपल्स देख लेते हैं यहां पर देखो
Speaker A
कैंडल ने ऊपर जाने की कोशिश करी 13 ईएमए को टेस्ट किया वापस आ गई बस इसी कैंडल के क्लोज पर सेल कर दो वेट नहीं करना है कि इसका लो ब्रेक को इसी कैंडल के क्लोज पर सेल कर दो। यहां पर ये
Speaker A
आपका स्टॉप लॉस हो गया। अगली ही कैंडल में आपको 1:2 1:3 तक का टारगेट मिल गया है। ये 5 मिनट्स टाइम फ्रेम है। यहां पर देखो कैंडल ने टेस्ट किया। ये एंट्री ये स्टॉप लॉस एंड यह मूव। यहां पर देखो।
Speaker A
यह एंट्री यह स्टॉप लॉस 1:2.5 आराम से मिल रहा है। यहां पर देखो यहां पर कोई एंट्री एलिजिबल नहीं है। ये हो गया सेल साइड का। यानी ग्रीन कैंडल होगी जो टेस्ट करेगी। रेड कैंडल अगर टेस्ट कर रही है, वह इस स्ट्रेटजी के हिसाब से
Speaker A
वैलिड नहीं है। नाउ फॉर बाय साइड ट्रेड्स। बाय साइड ट्रेड्स में अगर आप ऊपर जा रहे हैं, और ऐसे में कोई रेड कैंडल बनती है जो 13 ईएमए को टेस्ट करती है। अच्छा जब बाय साइड का ट्रेड लोगे जब बाय ट्रेंड में होगे तो
Speaker A
13 ईएमए ऊपर होगा 34 ईएमए नीचे होगा। जैसे यहां पर आपको चार्ट पर दिख रहा है और दोनों ईएमए ऊपर की तरफ होंगे। ऐसे में कोई कैंडल बनती है जो 13 ईएमए को टेस्ट करती है और 13 ईएमए के ऊपर आके क्लोज करती है तो
Speaker A
हम इस कैंडल के क्लोज पर यहां पर सेल करेंगे। बाय करेंगे और 34 ईएमए आपका स्टॉप लॉस हो जाएगा। तो यहां पर अगर मैं बाय का लॉन्ग पोजीशन लगाऊं तो ये आपकी लॉन्ग पोजीशन बन रही है और यहां पर अप्रोक्समेटली आपको 1:2 का टारगेट
Speaker A
मिल गया है। ऑलदो जब तक आप 13 या 34 ईएमए के ऊपर हैं आप ट्रेड को होल्ड जरूर कर सकते हैं। यहां पर देखो ऊपर जाते-जाते कैंडल ने टेस्ट किया 13 ईएमए क्लोजिंग ऊपर मिली है। रेड कैंडल है
Speaker A
इसकी क्लोजिंग पर बाय। यह आपका स्टॉप लॉस। यह आपका टारगेट 1:2.5 सोलाना पे इसको टेस्ट कर लेते हैं। यह देखो ऊपर जाते-जाते कैंडल ने टेस्ट किया। यहां पर सेल किया। ये हमारा स्टॉप लॉस है। 1:2.5 से ज्यादा का टारगेट यहां मिल रहा है। यहां पर देखो
Speaker A
बाय साइड में। जाते-जाते टेस्ट किया। क्लोजिंग मिली। यह हमारा स्टॉप लॉस है। 1:2.3 यहां पर देखो कैंडल ने टेस्ट किया। हमने यहां पर सेल किया। ये हमारा स्टॉप लॉस है और ये हमारा टारगेट है। 1:13 का टारगेट मिला है आपको
Speaker A
यहां पर। इसको आप 1 मिनट पर भी यूज़ कर सकते हो। अगर आप स्कैल्प करना चाह रहे हो तो छोटे टाइम फ्रेम्स पर भी आप इसको यूज़ कर सकते हो। बात सिर्फ वही है कि स्ट्रेटजी को प्लॉट करो, छोटी पोजीशन में
Speaker A
ट्रेड करो और जो भी रिजल्ट आ रहे हैं कमेंट में आके जरूर बताना। क्रिप्टो प्रोडक्ट्स एंड एनएफटीस आर अनरेगुलेटेड एंड कैन बी हाइली रिस्की। देयर मे बी नो रेगुलेटरी रिकॉर्स फॉर एनी लॉस फ्रॉम सच ट्रांजैक्शन।
Topics:क्रिप्टो ट्रेडिंगEMA स्ट्रेटजीस्कैल्पिंग13 EMA34 EMA5 मिनट टाइम फ्रेमबुलिश ट्रेंडबेयरिश ट्रेंडट्रेडिंग टिप्सCoinSwitch











