अपने आप को मजबूत बनाएं और उन लोगों की अहमियत समझाएं जो आज आपको इग्नोर करते हैं। पांच असरदार टिप्स जो आपकी पर्सनालिटी बदल देंगे।
Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.
Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.
Key Takeaways
- अपनी उपलब्धता कम करें ताकि लोग आपकी अहमियत समझें।
- खुद को बेहतर बनाएं, यह चुपचाप सबसे बड़ा जवाब है।
- कम बोलें और ज्यादा सुनें, रहस्यमय बनें।
- खुशी को किसी पर निर्भर न करें, अकेले खुश रहना सीखें।
- खुद की इज्जत करना सीखें, तभी लोग आपकी कदर करेंगे।
What the video covers
- कुछ लोग आपको इग्नोर नहीं करते बल्कि इंतजार करते हैं कि आप पहले पहल करें, जिससे आप अंदर से कमजोर हो जाते हैं।
- पहला काम अपनी उपलब्धता कम करना है ताकि लोग आपकी कमी महसूस करें।
- दूसरा काम अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना है ताकि लोग आपकी प्रगति और बदलाव को नोटिस करें।
- तीसरा काम कम बोलना और ज्यादा ऑब्जर्व करना है, जिससे आप रहस्यमय और आकर्षक बनते हैं।
- चौथा काम अपनी खुशी को किसी एक इंसान पर निर्भर न करना है, अकेले खुश रहना सीखें।
- पांचवा और सबसे महत्वपूर्ण काम खुद की इज्जत करना है ताकि लोग आपकी अहमियत समझें।
- यह बदलाव किसी को जलाने या दिखावा करने के लिए नहीं बल्कि चुपचाप अपनी पर्सनालिटी मजबूत करने के लिए है।
- जब आप खुद पर काम करते हैं, तो जो लोग आज आपकी वैल्यू नहीं समझते, वे कल आपकी कमी महसूस करेंगे।
- रिश्तों में खुद को खोना नहीं चाहिए बल्कि अपनी कीमत समझनी चाहिए।
- सबसे बड़ा आकर्षण सुंदर चेहरा नहीं बल्कि अपनी कीमत समझने वाला इंसान होता है।
Chapters
- 00:00इग्नोर करने वालों का असली मकसद और कमजोरी
- 00:59बिना जलाए और दिखावे के बदलाव की शुरुआत
- 01:34पहला टिप: अपनी उपलब्धता कम करें
- 02:03दूसरा टिप: अपनी जिंदगी को बेहतर बनाएं
- 02:34तीसरा टिप: कम बोलें, ज्यादा ऑब्जर्व करें
- 03:24चौथा टिप: अपनी खुशी किसी पर निर्भर न करें
- 04:04पांचवा टिप: खुद की इज्जत करना सीखें
- 04:43अंतिम संदेश: खुद को मजबूत बनाएं, लोगों को आपकी कमी महसूस हो
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
कभी आपने नोटिस किया है? कुछ लोग आपको इग्नोर नहीं करते। वे बस इंतजार करते हैं कि आप पहले मैसेज करो, पहले कॉल करो। पहले उनकी तरफ झुको, और धीरे-धीरे यही आदत आपको अंदर से कमजोर बना देती है। हर बार आप ही
Speaker A
बात शुरू करते हो। आप ही रिश्ते बचाते हो। आप ही सामने वाले को मनाते हो। लेकिन सबसे दर्दनाक चीज क्या होती है? पता है? जब सामने वाला आपकी अहमियत सिर्फ इसलिए नहीं समझता क्योंकि उसे यकीन होता है कि आप
Speaker A
हमेशा वापस आ जाओगे। फिर एक दिन इंसान थक जाता है। उसे एहसास होता है कि [संगीत] वह रिश्ता निभा नहीं रहा था। बस खुद को खो रहा था, और यहीं से खेल बदलता है क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा आकर्षण सुंदर चेहरा
Speaker A
नहीं होता बल्कि वह इंसान होता है जो अपनी कीमत समझने लगता है। [संगीत] आज मैं आपको ऐसे पांच काम बताऊंगा जिन्हें करने के बाद जो लोग आज आपको इग्नोर कर रहे हैं, वही लोग कल आपसे बात करने के लिए तरसेंगे और ना ही
Speaker A
इसमें किसी को जलाना नहीं है। ना स्टेटस लगाकर [संगीत] दुख दिखाना है। ना नकली एटीट्यूड दिखाना है। यह वह बदलाव है जो चुपचाप आपकी पर्सनालिटी को इतना मजबूत बना देंगे कि लोग खुद महसूस करेंगे कि उन्होंने आपको हल्के में लिया था। पहला
Speaker A
काम अपनी उपलब्धता कम [संगीत] करो। ध्यान से सुनो। जिस इंसान को हर समय आपकी मौजूदगी मिलती रहती है, वह धीरे-धीरे आपकी वैल्यू [संगीत] महसूस करना बंद कर देता है। हर सेकंड रिप्लाई देना, हर कॉल तुरंत उठाना, हर बार खुद मैसेज करना, यह सब
Speaker A
प्यार नहीं। कई बार खुद को जरूरत से ज्यादा सस्ता बना देना होता है। समझदार लोग [संगीत] अचानक गायब नहीं होते। वे बस अपनी एनर्जी बचाना सीख जाते हैं। अब आप हर जगह [संगीत] मौजूद नहीं रहते। हर बहस में
Speaker A
नहीं घुसते। हर इंसान को मनाना बंद कर देते हो। और जैसे ही [संगीत] आपकी उपलब्धता कम होती है, लोग आपकी कमी महसूस करना शुरू कर देते हैं। क्यों? क्योंकि इंसान वही चीज ज्यादा महसूस करता है जो धीरे-धीरे उससे दूर होने लगती है। दूसरा
Speaker A
काम अपनी जिंदगी को इतना बेहतर बनाओ कि लोग खुद नोटिस करें। सच बताऊं सबसे जोरदार जवाब शब्द नहीं होते। [संगीत] आपकी लाइफस्टाइल होती है। जब आप खुद पे काम करना शुरू करते हो, अपनी बॉडी [संगीत] सुधारते हो, नई स्किल सीखते हो, अपने सपनों पर
Speaker A
फोकस करते हो। तब लोग पहली बार समझते हैं कि आप सिर्फ उनका इंतजार करने के लिए पैदा [संगीत] नहीं हुए थे, और यही चीज उन्हें अंदर से बेचैन करती है क्योंकि पहले जो इंसान उनके पीछे भागता था, अब वो अपनी
Speaker A
जिंदगी बनाने में बिजी है। याद रखना खुद को बेहतर बनाना बदला नहीं होता। यह वह चुप जवाब है, जो बिना कुछ कहे सब कुछ कह देता है। तीसरा काम कम बोलो, ज्यादा ऑब्जर्व करो। कुछ लोग आपकी हर बात जानते हैं
Speaker A
क्योंकि आप जरूरत से ज्यादा खुद को खोल देते हो। [संगीत] आप क्या सोचते हो? क्या महसूस करते हो? किस बात से टूटते हो? और फिर वही लोग बाद में आपकी कमजोरियों का इस्तेमाल करते हैं। मेंटली स्ट्रांग लोग हर किसी को अपनी कहानी नहीं बताते।
Speaker A
[संगीत] वे सुनते ज्यादा हैं, बताते कम हैं। क्योंकि रहस्यमय इंसान हमेशा लोगों को आकर्षित करता है। जिस दिन आपने हर बात एक्सप्लेन करना बंद कर दिया, लोग आपको समझने की कोशिश करना शुरू कर देंगे, और सच कहूं जिस इंसान को समझना मुश्किल हो जाए,
Speaker A
लोग उसके करीब आने की कोशिश खुद करते हैं। चौथा काम अपनी खुशी को किसी एक इंसान पर मत टिकाओ। [संगीत] बहुत लोग यहां गलती करते हैं। वे अपनी पूरी दुनिया एक इंसान के आसपास बना लेते हैं। अगर वह बात करें,
Speaker A
तो खुशी। अगर इग्नोर करें, तो दुख। और यही चीज आपको कमजोर बना देती है। जिस दिन आपने अकेले खुश रहना सीख लिया, उस दिन लोग आपको कंट्रोल करना बंद कर देंगे। क्योंकि अब आपकी मुस्कान किसी के रिप्लाई पर निर्भर
Speaker A
नहीं होगी। अब आप अकेले घूम सकते हो। अकेले काम कर सकते हो। अकेले भी खुश रह सकते हो। और यकीन मानो दुनिया में सबसे आकर्षक [संगीत] इंसान वही होता है जो अकेला होकर भी अधूरा नहीं लगता। पांचवा और
Speaker A
सबसे ताकतवर काम खुद की इज्जत करना सीखो, क्योंकि सच यही है। लोग आपको उतनी ही अहमियत देते हैं जितनी आप खुद को देते हो। अगर आप हर बार खुद को छोटा करोगे, हर गलत बिहेवियर सह लोगे, हर बार वापस चले जाओगे,
Speaker A
तो सामने वाला कभी नहीं डरेगा आपको खोने से। लेकिन जिस दिन [संगीत] आपने शांत होकर पीछे हटना सीख लिया, सब बदल जाएगा। अब आप भीख नहीं मांगोगे ध्यान की। अब आप किसी को मजबूर नहीं करोगे बात करने के लिए। और यही
Speaker A
चीज लोगों को सबसे ज्यादा सोचने पर मजबूर करती है। क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा वैल्यू उसी इंसान की होती है, जो खुद को खोकर रिश्ता बचाना नहीं चाहता। आखिर में बस एक बात याद रखना, लोगों को अपनी जिंदगी
Speaker A
में रोकने का सबसे अच्छा तरीका उनके पीछे [संगीत] भागना नहीं है, बल्कि खुद को इतना मजबूत बनाना है कि अगर आप दूर हो जाओ, तो उन्हें आपकी कमी महसूस होने लगे, क्योंकि इंसान की असली कीमत तब समझ [संगीत] आती है जब वह हर
Speaker A
समय उपलब्ध रहना बंद कर देता है। तो अगली बार अगर कोई आपको इग्नोर करे, तो दुखी मत होना। बस चुपचाप खुद पर काम करना शुरू कर देना। फिर देखना जो लोग आज आपकी वैल्यू वैल्यू नहीं समझ रहे, कल वही लोग आपसे बात
Speaker A
करने का मौका ढूंढेंगे। अगर वीडियो का कोई पॉइंट दिल को लगा हो तो कमेंट में लिखो। सेल्फ [संगीत] रिस्पेक्ट इज पावर और ऐसे ही गहरे।
Topics:इग्नोरपर्सनालिटी डेवलपमेंटखुद की इज्जतसंबंध सुधारनाखुशीआत्मसम्मानसंबंधों में बदलावस्वयं सुधारमानसिक मजबूतीजीवनशैली











