यह वीडियो ICT की BSL, SSL और FVG ट्रेडिंग स्ट्रेटजी को हिंदी में सरल और प्रभावी तरीके से समझाता है।
Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.
Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.
Key Takeaways
- BSL और SSL लिक्विडिटी की पहचान और कलेक्शन ट्रेडिंग के लिए महत्वपूर्ण है।
- FVG का उपयोग बाइंग और सेलिंग के सटीक एंट्री पॉइंट्स के लिए किया जाता है।
- स्मार्ट मनी की गतिविधियों को समझकर ट्रेडिंग में बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं।
- स्टॉप लॉस और टारगेट POI के आधार पर रिस्क मैनेजमेंट जरूरी है।
- यह स्ट्रेटजी ICT के कांसेप्ट्स में से सबसे प्रभावशाली और सरल है।
What the video covers
- वीडियो ICT की ट्रेडिंग स्ट्रेटजी BSL + SSL + FVG और SSL + BSL + FVG के कॉम्बिनेशन पर आधारित है।
- यह स्ट्रेटजी लिक्विडिटी कलेक्शन पर आधारित है, जहां प्राइस पहले एक साइड की लिक्विडिटी और फिर दूसरी साइड की लिक्विडिटी कलेक्ट करता है।
- BSL का मतलब है बाय साइड लिक्विडिटी और SSL का मतलब सेल साइड लिक्विडिटी।
- बुलिश ट्रेंड में प्राइस हायर हाई के ऊपर और हायर लो के नीचे की लिक्विडिटी कलेक्ट करता है।
- बेरिश ट्रेंड में प्राइस लोअर लो के नीचे और लोअर हाई के ऊपर की लिक्विडिटी कलेक्ट करता है।
- फेयर प्राइस गैप (FVG) के आधार पर ट्रेडिंग प्लान बनाते हैं, जिसमें बाइंग और सेलिंग के लिए अलग-अलग नियम होते हैं।
- ट्रेडिंग में स्टॉप लॉस FVG के ऊपर या नीचे लगाया जाता है और टारगेट नेक्स्ट POI तक रखा जाता है।
- वीडियो में चार्ट के उदाहरण के साथ स्ट्रेटजी को विस्तार से समझाया गया है ताकि कोई भी डाउट न रहे।
- यह स्ट्रेटजी स्मार्ट मनी की साइकोलॉजी और मार्केट में बायर्स और सेलर्स को ट्रैप करने के तरीके को दर्शाती है।
- वीडियो में दर्शकों से लाइक और सब्सक्राइब करने की भी अपील की गई है।
Chapters
- 00:00परिचय और ट्रेडिंग स्ट्रेटजी का अवलोकन
- 01:06BSL और SSL की परिभाषा और लिक्विडिटी कलेक्शन
- 01:59बुलिश ट्रेंड में BSL + SSL की प्रक्रिया
- 02:50बेरिश ट्रेंड में SSL + BSL की प्रक्रिया
- 04:34BSL + SSL + FVG के साथ बाइंग कैसे करें
- 05:28SSL + BSL + FVG के साथ सेलिंग कैसे करें
- 07:15चार्ट उदाहरण के साथ स्ट्रेटजी की व्याख्या
- 09:58सारांश और दर्शकों के लिए संदेश
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
नमस्कार दोस्तों, यह आईसीटी की सीरीज का 45वां वीडियो है और आज हम समझने वाले हैं बीएसएल प्लस एसएसएल प्लस एफपीजी और एसएसएल प्लस बीएसएल प्लस एफपीजी के कॉम्बिनेशन की ट्रेडिंग स्ट्रेटजी को। दोस्तों, यह लिक्विडिटी पर बेस्ड ट्रेडिंग स्ट्रेटजी है।
Speaker A
इसमें प्राइस पहले एक साइड की लिक्विडिटी कलेक्ट करता है और फिर दूसरे साइड की लिक्विडिटी कलेक्ट करता है। उसके बाद हम एफपीजी को देखकर ट्रेड प्लान करते हैं। यह बहुत ही सिंपल और पावरफुल स्ट्रेटजी है। मैं यहां पर यह कह सकता हूं
Speaker A
कि आईसीटी के जितने भी कांसेप्ट हैं, उन सभी में से यह मेरी फेवरेट स्ट्रेटजी है। तो चलिए अब हम सीधे टॉपिक की तरफ चलते हैं और समझते हैं कि बीएसएल + एसएसएल + एफपीजी और एसएसएल प्लस बीएसएल प्लस एफपीजी
Speaker A
ट्रेडिंग स्ट्रेटजी क्या होती है और इसको हम कैसे फॉलो कर सकते हैं। सबसे पहले हम यहां पर बात करते हैं बीएसएल प्लस एसएसएल क्या होता है। दोस्तों मान लीजिए कि प्राइस हायर हाई और हायर लो लगाते हुए बुलिश ट्रेंड में चल रहा है। और जैसा कि
Speaker A
आईसीटी की इस सीरीज में हम पहले ही समझ चुके हैं कि हायर हाई के ऊपर लिक्विडिटी होती है और हायर लो के नीचे लिक्विडिटी होती है। हायर हाई के ऊपर की लिक्विडिटी को हम बीएसएल यानी कि बाय साइड लिक्विडिटी
Speaker A
कहते हैं और हायर लो के नीचे की लिक्विडिटी को हम एसएसएल यानी कि सेल साइड लिक्विडिटी कहते हैं। अब मान लीजिए कि यहां पर प्राइस बाय साइड लिक्विडिटी को कलेक्ट करता है। और इसके बाद प्राइस नीचे की साइड आकर सेल साइड की लिक्विडिटी को भी
Speaker A
कलेक्ट कर लेता है। अब अगर हम यहां पर इसके पीछे की साइकोलॉजी को समझें तो यहां पर प्राइस ने पहले इस हायर हाई के ऊपर की लिक्विडिटी को कलेक्ट करा। यानी कि इस हायर हाई के ऊपर जिन रिटेल ट्रेडर्स के
Speaker A
स्टॉप लॉस लगे थे उनको हंट करा और फिर प्राइस नीचे की साइड आया। यहां पर हमें पता है कि डिस्काउंट ज़ोन के अंदर यहां पर कोई ना कोई ऑर्डर ब्लॉक जरूर होगा। तो इस ऑर्डर ब्लॉक के हिसाब से कई ट्रेडर्स ने
Speaker A
बाइंग करी होगी। तो प्राइस ने यहां पर इस ऑर्डर ब्लॉक के नीचे की लिक्विडिटी को भी कलेक्ट करा। यानी कि ऑर्डर ब्लॉक के नीचे जो स्टॉप लॉस होंगे उनको भी यहां पर हंट करा। और फिर इसके बाद प्राइस ने इस हायर
Speaker A
लो के नीचे की जो लिक्विडिटी थी उसे भी यहां कहीं पर कलेक्ट कर लिया। मतलब कि यहां पर इस पूरे फेस में स्मार्ट मनी ने बायरर्स और सेलर्स दोनों को ही ट्रैप किया। तो अगर मैं यहां पर आपको सिंपल तरीके से
Speaker A
बताऊं तो यहां पर प्राइस ने पहले बाय साइड की लिक्विडिटी कलेक्ट करी और उसके बाद यहां पर नीचे की तरफ सेल साइड की लिक्विडिटी भी कलेक्ट कर ली है। इसके विपरीत अगर हम यहां पर बात करें एसएसएल प्लस बीएसएल की तो मान लीजिए कि यहां पर
Speaker A
प्राइस लोअर लो और लोअर हाई लगाते हुए बेरिश ट्रेंड में चल रहा है। और जैसा कि हम जानते ही हैं लोअर लो के नीचे लिक्विडिटी होती है और लोअर हाई के ऊपर लिक्विडिटी होती है। लोअर लो के नीचे की
Speaker A
लिक्विडिटी को हम एसएसएल यानी कि सेल साइड लिक्विडिटी कहते हैं। और लोअर हाई के ऊपर की लिक्विडिटी को हम बीएसएल यानी कि बाय साइड लिक्विडिटी कहते हैं। अब मान लीजिए कि यहां पर प्राइस ने सेल साइड की लिक्विडिटी को कलेक्ट कर लिया है। और इसके
Speaker A
बाद प्राइस यहां से ऊपर की तरफ आकर लोअर हाई के ऊपर की लिक्विडिटी यानी कि बाय साइड लिक्विडिटी को भी कलेक्ट कर लेता है। यानी कि इस जगह पर हमारी बाय साइड की लिक्विडिटी भी कलेक्ट हो जाती है। तो अब
Speaker A
अगर हम यहां पर इसके पीछे की साइकोलॉजी को समझें तो यहां पर प्राइस ने पहले इस लोअर लो के नीचे की लिक्विडिटी को कलेक्ट करा। यानी कि इस लोअर लो के नीचे जिन रिटेल ट्रेडर्स के स्टॉप लॉस लगे थे उनको हंट
Speaker A
किया। फिर यहां से प्राइस ऊपर की साइड आया। अब यहां पर हमें पता है कि प्रीमियम ज़ोन के अंदर कोई ना कोई यहां पर ऑर्डर ब्लॉक जरूर होगा। तो उस ऑर्डर ब्लॉक के हिसाब से कई ट्रेडर्स ने सेलिंग करी होगी।
Speaker A
तो उस ऑर्डर ब्लॉक की लिक्विडिटी भी यहां पर प्राइस ने कलेक्ट करी। यानी कि ऑर्डर ब्लॉक के ऊपर जो स्टॉप लॉस लगे होंगे उनको यहां पर हंट करा और फिर इसके बाद प्राइस ने इस लोअर हाई के ऊपर जो लिक्विडिटी थी
Speaker A
उसको भी कलेक्ट करा। मतलब कि यहां पर इस पूरे फेस में स्मार्ट मनी ने बायरर्स और सेलर्स दोनों को ही यहां पर ट्रैप करा। अगर मैं यहां पर आपको सिंपल शब्दों में बताऊं तो पहले यहां पर प्राइस ने सेल साइड
Speaker A
की लिक्विडिटी कलेक्ट करी और उसके बाद यहां पर ऊपर जाकर बाय साइड की लिक्विडिटी भी कलेक्ट कर ली है। तो दोस्तों अभी तक आपको समझ में आ गया होगा कि बाय साइड लिक्विडिटी और सेल साइड लिक्विडिटी क्या होती है और यह स्मार्ट मनी के द्वारा किस
Speaker A
तरह से कलेक्ट करी जाती है। अब हम समझ लेते हैं कि इसके साथ हम बाइंग और सेलिंग कैसे कर सकते हैं। सबसे पहले हम बीएसएल प्लस एसएसएल प्लस एफपीजी को समझते हैं कि इसके साथ हम मार्केट के अंदर बाइंग कैसे
Speaker A
कर सकते हैं। दोस्तों चार्ट में हम देखते हैं कि प्राइस हायर हाई और हायर लो लगाते हुए बुलिश ट्रेंड में चल रहा है। साथ ही हम यहां पर देख पा रहे हैं कि यहां पर प्राइस ने बाय साइड लिक्विडिटी और सेल
Speaker A
साइड लिक्विडिटी यहां पर कलेक्ट कर ली है। अब सेल साइड लिक्विडिटी कलेक्ट होने के बाद हमें यह देखना है कि मार्केट में बाय साइड का डिस्प्लेसमेंट हो। यानी कि यहां पर बाय साइड की एफपीजी क्रिएट हो जाए। इसके बाद जिस टाइप की एफपीजी मार्केट में
Speaker A
क्रिएट हुई है उस हिसाब से हमें मार्केट में बाइंग करना है। अगर नॉर्मल एफपीजी क्रिएट हुई है तो उसके हिसाब से या ब्रेक अवे गैप है या रिजेक्शन एफपीजी है। जिस टाइप की एफपीजी मार्केट के अंदर क्रिएट हुई है उस हिसाब से हमें मार्केट के अंदर
Speaker A
बाइंग प्लान करना है और इसके बाद एफपीजी के नीचे का हमें यहां पर स्टॉप लॉस लगाना है और हायर साइड में हमारा टारगेट रहेगा जहां पर नेक्स्ट पीओआई है वहां तक का। तो दोस्तों, इस तरह से आप बाय साइड
Speaker A
लिक्विडिटी प्लस सेल साइड लिक्विडिटी प्लस एफपीजी के साथ मार्केट में बाय साइड की एंट्री प्लान कर सकते हैं। अब हम समझ लेते हैं कि एसएसएल प्लस बीएसएल प्लस एफपीजी के साथ हम मार्केट में सेलिंग कैसे कर सकते हैं। दोस्तों, चार्ट में हम देखते हैं कि
Speaker A
यहां पर प्राइस लोअर लो और लोअर हाई लगाते हुए बेरिश ट्रेंड के अंदर चल रहा है। साथ ही हम यहां पर देख सकते हैं कि यहां पर प्राइस ने सेल साइड लिक्विडिटी और बाय साइड लिक्विडिटी कलेक्ट कर ली है। बाय
Speaker A
साइड लिक्विडिटी कलेक्ट होने के बाद हमें देखना है कि मार्केट में सेल साइड डिस्प्लेसमेंट हो यानी कि सेल साइड की एफपीजी क्रिएट हो जाए। इसके बाद जिस टाइप की एफपीजी मार्केट के अंदर क्रिएट हुई है उस हिसाब से हमें मार्केट के अंदर सेलिंग
Speaker A
प्लान करना है। अगर नॉर्मल एफपीजी है तो उसके हिसाब से या ब्रेक अवे गैप है या रिजेक्शन एफपीजी है जो एफपीजी बने हमें उसके हिसाब से मार्केट के अंदर सेलिंग करना है और इसके बाद एफपीजी के ऊपर का
Speaker A
हमें यहां पर स्टॉप लॉस लगाना है और लोअर साइड में हमारा टारगेट रहेगा नेक्स्ट पीओआई का। तो दोस्तों, इस तरह से आप सेल साइड लिक्विडिटी प्लस बाय साइड लिक्विडिटी प्लस एफपीजी के साथ सेलिंग की एंट्री प्लान कर सकते हैं। तो दोस्तों, मेरे
Speaker A
हिसाब से अभी तक आपको यहां पर बीएसएल प्लस एसएसएल + एफपीजी और एसएसएल प्लस बीएसएल + एफपीजी के साथ हम बाइंग और सेलिंग कैसे कर सकते हैं। यह आपको पूरी तरह से क्लियर हो गया होगा। तो चलिए अब हम सीधे चार्ट की
Speaker A
तरफ चलते हैं और वहां पर जाकर हम एग्जांपल के साथ इसे एक बार और समझ लेते हैं ताकि आपके दिमाग में किसी भी तरह का कोई भी डाउट या क्वेश्चन ना बचे। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़े उससे पहले आप सभी से एक छोटी
Speaker A
सी रिक्वेस्ट है। अगर आपको हमारी यह आईसीटी की सीरीज पसंद आ रही है तो प्लीज वीडियो को लाइक कर दीजिए और अगर आप हमारे चैनल पर पहली बार आए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब भी कर दीजिए। तो चलिए सबसे
Speaker A
पहले हम यह समझ लेते हैं कि बीएसएल प्लस एसएसएल प्लस एफवीजी के साथ हम मार्केट में बाइंग किस तरह से कर सकते हैं। तो सबसे पहले तो हम यहां पर चार्ट में देख सकते हैं कि यहां पर प्राइस हायर हाई और हायर
Speaker A
लो लगाते हुए बुलिश ट्रेंड में चल रहा है। अब हमें यहां पर हायर हाई और हायर लो को मार्क कर लेना है। तो यहां पर यह मेरा एक हायर हाई है। मैं यहां पर कुछ इस तरीके से इसे मार्क कर लेता हूं। और यह मेरा हायर
Speaker A
लो है। मैं यहां पर इसे भी कुछ इस तरीके से मार्क कर लेता हूं। तो दोस्तों जैसा कि हम यहां पर देख सकते हैं यहां पर प्राइस ने बाय साइड की लिक्विडिटी को कलेक्ट कर लिया है और उसके बाद प्राइस यहां से नीचे
Speaker A
की तरफ आया और यहां पर इसने सेल साइड की लिक्विडिटी को भी कलेक्ट कर लिया है। यानी कि इस हायर हाई के ऊपर की जो लिक्विडिटी थी वो यहां पर कलेक्ट हो गई है और इस हायर लो के नीचे जो लिक्विडिटी थी वो यहां पर
Speaker A
कलेक्ट हो गई है। अब हमें यहां पर यह देखना है कि प्राइस यहां से वापस से ऊपर की तरफ आए। तो जैसा कि हम यहां पर देख सकते हैं यहां पर प्राइस वापस से ऊपर की तरफ आया है। अब इसके बाद हमें यह देखना है
Speaker A
कि यहां पर कोई एफपीजी क्रिएट हो जाए। तो जैसा कि मैं यहां पर देख सकता हूं मुझे यहां पर एक इन्वर्जन एफपीजी क्रिएट होते हुए दिखाई दे रही है। तो मैंने यहां पर इन्वर्जन एफपीजी को भी कुछ इस तरीके से
Speaker A
मार्क कर लिया है। लेकिन जैसा कि हम यहां पर देख सकते हैं यहां पर प्राइस ने इस इन्वर्जन एफपीजी को पहले ही टेस्ट कर लिया है। तो अब हम यहां पर इस एफपीजी को तो फॉलो नहीं करेंगे। अब हमें यहां प
Speaker A
एफपीजी को ढूंढना है। तो मुझे यहां पर यह एफपीजी यहां कहीं पर बनती हुई दिखाई दे रही है। मैंने इसे कुछ इस तरीके से मार्क कर लिया है। अब यहां पर प्राइस जब इस एफपीजी को टेस्ट करने या टच करने नीचे की
Speaker A
तरफ आएगा तो हम यहां पर अपनी बाइंग की पोजीशन बनाएंगे। थोड़ा सा आगे की तरफ चलते हैं। यहां पर मैं देख सकता हूं कि इस कैंडल ने यहां पर पूरा-पूरा हमारे एफपीजी को टेस्ट किया है। यानी कि इस कैंडल के
Speaker A
अंदर यहां पर हमारी बाइंग होगी। तो यहां कहीं पर हम बाइंग करेंगे और उसके बाद जो हमारा स्टॉप लॉस रहेगा वह लगेगा इस कैंडल के लो के नीचे का और उसके बाद यहां पर हमारा टारगेट रहेगा ऊपर की साइड जहां पर
Speaker A
पीओआई है वहां तक का तो एक पीओआई तो मुझे यहां कहीं पर बनता हुआ दिखाई दे रहा है तो हमारा टारगेट यहां कहीं का होगा इस हायर हाई का हम यहां से थोड़ा सा आगे की तरफ चलते हैं और देखते हैं यहां पर प्राइस ने
Speaker A
हमारे टारगेट को पूरा-पूरा मीट कर दिया है तो दोस्तों इस तरीके से आप बाय साइड लिक्विडिटी प्लस सेल साइड लिक्विडिटी प्लस एफपीजी के साथ मार्केट के अंदर बाय साइड की पोजीशन बना सकते हैं। तो चलिए दोस्तों, अब हम यह समझ लेते हैं कि एसएसएल प्लस
Speaker A
बीएसएल प्लस एफपीजी के साथ हम मार्केट में शॉर्ट सेलिंग किस तरह से कर सकते हैं। तो सबसे पहले तो हमें चार्ट में यह देखना है कि प्राइस लोअर लो और लोअर हाई लगाते हुए बेरिश ट्रेंड में चले। तो जैसा कि मैं
Speaker A
यहां पर देख सकता हूं यह मेरा एक चौक पॉइंट है। यहां पर प्राइस ने चौक कर दिया है। यानी कि चेंज ऑफ कैरेक्टर कर दिया है। और यहां से हम देख सकते हैं कि यहां से प्राइस लोअर लो और लोअर हाई लगाते हुए
Speaker A
बेरिश ट्रेंड के अंदर यह मेरा यहां पर एक लोअर लो है। मैंने यहां पर इसे कुछ इस तरीके से मार्क कर लिया है। और इसके बाद यहां पर यह मेरा एक हायर हाई ही तो मैंने यहां पर इसको भी मार्क कर लिया है। तो
Speaker A
जैसा कि हम यहां पर देख पा रहे हैं। यहां पर प्राइस ने सेल साइड की लिक्विडिटी कलेक्ट करी और इसके बाद यहां पर प्राइस ने बाय साइड की लिक्विडिटी कलेक्ट कर ली है। इसके बाद हम यहां से थोड़ा सा आगे की तरफ
Speaker A
चलते हैं और हम यहां पर देख सकते हैं कि यहां पर प्राइस बाय साइड की लिक्विडिटी कलेक्ट करने के बाद प्राइस नीचे की तरफ आना शुरू हो गया है। तो अब हमें यहां पर देखना है कि यहां पर प्राइस का सेल साइड
Speaker A
का डिस्प्लेसमेंट हो यानी कि सेल साइड की एफपीजी क्रिएट हो जाए। तो जैसा कि मैं यहां पर देख सकता हूं। मुझे यहां पर एक इन्वर्जन एफपीजी क्रिएट होते हुए दिखाई दे रही है। मैंने यहां पर इसे मार्क कर लिया
Speaker A
है। इसे थोड़ा सा ज़ूम कर लेता हूं मैं। यहां पर हम देख सकते हैं कि इस कैंडल ने और इस कैंडल ने यहां पर इस इन्वर्जन एफपीजी के नीचे क्लोजिंग दे दी है। इसके बाद हम यहां पर देख सकते हैं कि इसके बाद
Speaker A
यह जो अगली कैंडल है यही कैंडल हमारे इन्वर्जन एफपीजी को टेस्ट कर रही है। तो इसका मतलब यह है कि हम इस वाली कैंडल में शॉर्ट सेलिंग करेंगे और इस एफपीजी के हाई के ऊपर का यहां पर स्टॉप लॉस लगाएंगे और
Speaker A
नीचे की साइड में यहां पर हमारा टारगेट रहेगा इस लोअर लो का यानी कि यहां तक का मेरा टारगेट रहेगा। तो मैं यहां पर इसे कुछ नीचे की तरफ इस तरीके से ड्रैग कर लेता हूं। यहां से हम थोड़ा सा आगे की तरफ
Speaker A
चलते हैं और देखते हैं कि यहां पर जाकर हमारा टारगेट पूरा-पूरा मीट हो चुका है। यानी कि इस कैंडल के अंदर यहां पर हम प्रॉफिट बुक कर लेंगे। तो दोस्तों, मेरे हिसाब से आपको यहां पर समझ में आ गया होगा
Speaker A
कि सेल साइड लिक्विडिटी प्लस बाय साइड लिक्विडिटी प्लस एफपीजी के साथ हम मार्केट के अंदर शॉर्ट सेलिंग कैसे कर सकते हैं। दोस्तों, अगर आप वीडियो में यहां तक आ गए हैं तो एक बात तो बिल्कुल क्लियर है कि आप
Speaker A
ICT की इस सीरीज को लेकर पूरी तरह से सीरियस हैं। अगर मेरा कहना सही है तो कमेंट बॉक्स के अंदर यस जरूर टाइप कीजिए ताकि मुझे भी पता चले कि कितने प्रतिशत लोग हैं जो कि मेरी इस सीरीज को लेकर पूरी
Speaker A
तरह से सीरियस हैं। तो दोस्तों, यह थी बीएसएल प्लस एसएसएल प्लस एफपीजी और एसएसएल प्लस बीएसएल प्लस एफपीजी के विषय में संपूर्ण जानकारी। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर वीडियो से जुड़ा हुआ कोई भी सवाल आपके दिमाग में है
Speaker A
तो आप कमेंट बॉक्स में जाकर पूछ सकते हैं। आज के लिए इतना ही। फिर मिलेंगे। गुड बाय। धन्यवाद।
Topics:ICT ट्रेडिंग स्ट्रेटजीBSL लिक्विडिटीSSL लिक्विडिटीFVG ट्रेडिंगट्रेडिंग साइकोलॉजीबाय साइड लिक्विडिटीसेल साइड लिक्विडिटीट्रेडिंग हिंदी मेंमार्केट एनालिसिसटेक्निकल एनालिसिस



![[COMPLETE] My Toxic Yandere Girlfriend Chased Me From C… — Transcript](https://i.ytimg.com/vi/aX15G270HRw/maxresdefault.jpg)







