मैक्यावेली के 7 कड़क तरीके सीखें जो आपकी इज्जत वापस दिलाएंगे और डिसरिस्पेक्ट करने वालों को कंट्रोल करेंगे।
Key Takeaways
- रिस्पेक्ट पाने के लिए हमेशा अच्छा बनने की जरूरत नहीं, बल्कि अपनी पावर दिखाना जरूरी है।
- खामोशी और दूरी से आप लोगों को अपनी कद्र करने पर मजबूर कर सकते हैं।
- अपनी ऊर्जा और समय की कद्र करें, इसे मुफ्त में बर्बाद न करें।
- सफलता से बदला लेना सबसे ठंडा और खतरनाक तरीका है।
- इमोशनल इंडिपेंडेंस ही असली ताकत है जो आपको अनटचेबल बनाती है।
What the video covers
- बचपन से हमें गलत सिखाया गया कि रिस्पेक्ट पाने के लिए हमेशा अच्छा बनो, लेकिन इससे अक्सर डिसरिस्पेक्ट मिलता है।
- मैक्यावेली के अनुसार लोग तब तक चोट पहुंचाते रहेंगे जब तक उन्हें आपसे डर नहीं लगता।
- पहला तरीका है 'आर्ट ऑफ साइलेंस' - बेइज्जती पर चुप रहना और प्रतिक्रिया न देना जिससे सामने वाला कंफ्यूज हो जाए।
- दूसरा तरीका है 'कट देम ऑफ' - जो लोग आपकी इज्जत नहीं करते उन्हें अपनी जिंदगी से हमेशा के लिए निकाल देना।
- तीसरा तरीका है 'राइज अबव' - अपनी सफलता से बदला लेना ताकि वे आपकी ताकत को महसूस करें।
- खामोशी और दूरी से आप अपनी पावर दिखा सकते हैं और लोगों को आपकी कद्र करने पर मजबूर कर सकते हैं।
- अपने समय, ऊर्जा और लॉयल्टी को केवल उन्हीं को दें जो इसके लायक हैं।
- डर और प्यार में से डर चुनना बेहतर है क्योंकि इससे लोग आपकी इज्जत करेंगे।
- अपने दुश्मनों को कमजोर करने के लिए उनकी प्रतिष्ठा को टारगेट करना भी एक प्रभावी तरीका है।
- असली ताकत इमोशनल इंडिपेंडेंस में है, जब आप बिना गुस्सा या दुख के स्थिति को नियंत्रित कर पाते हैं।
Full Transcript — Download SRT & Markdown
Speaker A
याद है वह पल जब तुम कुछ कह रहे थे और उन्होंने बीच में ही बात काट दी, जैसे तुम्हारी आवाज की कोई कीमत ही ना हो।
Speaker A
याद करो उस दिन को जब तुमने किसी के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उनकी मदद की।
Speaker A
लेकिन बदले में उसने तुम्हें ऐसे ट्रीट किया जैसे तुम कोई ऑप्शन हो, ना कि कोई प्रायोरिटी।
Speaker A
वो जो सीने में चुभन महसूस हुई थी ना, वो जो गला भराया था जब तुमने उनका मजाक बर्दाश्त किया सिर्फ इसलिए ताकि
Speaker A
माहौल खराब ना हो। वो दुख नहीं था। वो तुम्हारी सेल्फ रिस्पेक्ट की धीरे-धीरे दम घुटने की आवाज थी।
Speaker A
और सबसे डेंजरस बात पता है क्या है? तुम्हें बचपन से गलत सिखाया गया था। तुम्हें यही सिखाया गया था ना?
Speaker A
अच्छा बनो, लोगों की हेल्प करो, रिस्पेक्ट चाहिए तो रिस्पेक्ट देना सीखो वगैरह-वगैरह।
Speaker A
और तुमने वही सब किया। लेकिन बदले में दुनिया ने तुम्हें क्या दिया?
Speaker A
डिसरिस्पेक्ट, इंसल्ट, इग्नोरेंस। लेकिन अब बस बहुत सह लिया तुमने यह बी काइंड वाला फार्मूला। अब वक्त आ गया है पुरानी किताबें जलाने का।
Speaker A
आज से 500 साल पहले निकोलो मैक्यावेली ने एक डेंजरस बात कही थी। लोग तब तक तुम्हें चोट पहुंचाते रहेंगे जब
Speaker A
तक उन्हें तुमसे डर नहीं लगता। और आज मैं तुम्हें वो सात ब्रूटल तरीके बताने वाला हूं,
Speaker A
जो ऐसे लोगों का दिमाग ठिकाने लगा देंगे जो तुम्हारी इज्जत नहीं करते। यह तरीके पोलाइट नहीं हैं। यह तरीके स्वीट नहीं हैं। यह तरीके डार्क हैं और काम
Speaker A
करते हैं। आज तुम सीखोगे कैसे अपनी खोई हुई रिस्पेक्ट वापस हासिल करनी है और कैसे उन एहसान फरामोश लोगों को हैंडल करना है जिन्होंने तुम्हें कभी सीरियस लिया ही नहीं।
Speaker A
और अगर तुमने यह सात तरीके सच में अप्लाई कर लिए तो आज के बाद कोई तुम्हें इग्नोर करने की हिम्मत नहीं करेगा।
Speaker A
और इस वीडियो के एंड तक तुम वो आदमी नहीं रहोगे जिसने इसे प्ले किया था। तुम बदल चुकेगे। कुछ ज्यादा डेंजरस, कुछ ज्यादा कंट्रोल्ड।
Speaker A
तुम वो इंसान बन जाओगे जिसके सामने लोग रिस्पेक्ट देने से पहले सोचते नहीं, महसूस करते हैं।
Speaker A
और तुम्हें कभी रिस्पेक्ट मांगनी नहीं पड़ेगी। तो दोस्त अगर तुम तैयार हो तो ध्यान से सुनो क्योंकि आज तुम सिर्फ सीखने नहीं बल्कि बदलने आए हो।
Speaker A
तो अब बात करते हैं सबसे पहले तरीके के बारे में।
Speaker A
मास्टर दी आर्ट ऑफ साइलेंस। यह सबसे पहला और सबसे खतरनाक तरीका है जिसे तुम्हें मास्टर करना होगा।
Speaker A
यह एक ऐसा वेपन है जिसकी कोई कीमत नहीं लगती। लेकिन यह तुम्हारे दुश्मन को अंदर से तोड़ देता है।
Speaker A
जब कोई तुम्हारी बेइज्जती करता है तो तुम्हारा पूरा शरीर चीख-चीख कर कहता है,
Speaker A
पलट कर जवाब दो। उसे नीचा दिखाओ। लेकिन रुको। यही तो वह चाहता है। वो तुम्हारा वक्त नहीं, तुम्हारा रिएक्शन चाहता है।
Speaker A
वो चाहता है कि तुम अपनी इमोशनल एनर्जी उसे प्लेट में सजा कर दे दो। और जिस पल तुमने रिएक्ट किया उसी पल तुमने अपनी पावर उसके कदमों में रख दी।
Speaker A
500 साल पहले निकोलो मैक्यावेली ने इस गेम को समझ लिया था। उसने कहा था वो राजा जो हर छोटी बात पर रिएक्ट करता है, वो अपना तख्त खोने
Speaker A
की तैयारी कर रहा है। तुम्हें वो बनना है जो बेइज्जती का जवाब देता ही नहीं। सिर्फ एक ठंडी खामोश नजर से देखकर चला जाता है।
Speaker A
यह डर वाली खामोशी नहीं है। यह वो खामोशी है जो एक शिकारी रखता है। जब वो अपने
Speaker A
शिकार की आखिरी गलती का इंतजार कर रहा होता है। जब तुम चुप रहते हो तुम एक वैक्यूम क्रिएट करते हो और उस खाली जगह में सामने वाला अपने ही डर और शक में डूबने लगता है।
Speaker A
उसने लड़ाई की तैयारी की थी। उसने तुम्हारे गुस्से की उम्मीद की थी। लेकिन तुम्हारी इस कोल्ड साइलेंस ने उसके सारे प्लान तोड़ दिए।
Speaker A
अक्सर लोग सोचते हैं जो ज्यादा चिल्लाता है वह ताकतवर होता है। लेकिन सच क्या है? असली ताकतवर वो होता है जो कम बोलता है। लेकिन
Speaker A
जब बोलता है तो वजन के साथ बोलता है। तुम्हारी खामोशी उन्हें यह मैसेज देती है कि तुम्हारी औकात मेरी एनर्जी वेस्ट करने जितनी भी नहीं है।
Speaker A
तो अगली बार जब कोई तुम्हारी बेइज्जती करे कुछ मत कहो। बस उसकी आंखों में देखो और उसे उसकी ही बेचैनी में जलने दो।
Speaker A
बल्कि तुम उसकी उम्मीद से बिल्कुल उलट हल्का सा मुस्कुरा दो। और फिर देखो कैसे पावर का एंगल शिफ्ट होता है। यही है साइलेंस की असली ताकत।
Speaker A
मैक्यावेली की दुनिया से इसका सबसे बेहतरीन और खौफनाक एग्जांपल मिलता है शेजारे बोर्जिया की लाइफ से।
Speaker A
वही शख्स जिसे देखकर मैक्यावेली ने अपनी मशहूर किताब द प्रिंस लिखी थी। सन 1502 में बोर्जिया के अपने ही कुछ खास जनरल्स ने उसके खिलाफ बगावत कर दी।
Speaker A
उन्होंने बोर्जिया की बेइज्जती की, उसके खिलाफ साजिश रची और उसके इलाके छीनने शुरू कर दिए। किसी भी आम इंसान को गुस्सा आता, वो चिल्लाता या तुरंत हमला कर देता।
Speaker A
लेकिन बोर्जिया ने क्या किया? खामोशी। उसने एक लफ्ज नहीं कहा। ना उन्हें धमकी दी, ना उन पर गुस्सा किया।
Speaker A
वो इतना चुप रहा कि उसके दुश्मन कंफ्यूज हो गए। उन्हें लगा कि शायद बोर्जिया डर गया है या हार मान चुका है।
Speaker A
इसी खामोशी का फायदा उठाकर उसने उन्हें एक पीस मीटिंग के लिए सिनागिलिया बुलाया और
Speaker A
क्योंकि बोर्जिया ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था इसलिए वह सब बेफिक्र होकर वहां पहुंच गए। उन्हें लगा उनका दबदबा है।
Speaker A
लेकिन जैसे ही वह कमरे में दाखिल हुए बोर्जिया की खामोशी एक शिकारी की झपट में बदल गई। उसने पल भर में उन सबको वहीं दबोचा और उन्हें खत्म कर दिया।
Speaker A
मैक्यावेली वहां मौजूद था। उसने देखा कि कैसे बोर्जिया की खामोशी ने उसके दुश्मनों को एक फॉल्स सेंस ऑफ सिक्योरिटी में रखा और उन्हें उनकी मौत तक खींच लाया।
Speaker A
तो इससे मोरल ऑफ द स्टोरी क्या निकला? सिंपल। अगर बोर्जिया रिएक्ट करता तो उसके दुश्मन होशियार हो जाते और भाग जाते।
Speaker A
लेकिन उसकी खामोशी ने उन्हें मिसकैलकुलेट करने पर मजबूर कर दिया। वही तुम्हें करना है। जब कोई तुम्हारी बेइज्जती करे तो उन्हें यह मत बताओ कि तुम अगला कदम क्या उठाओगे।
Speaker A
उन्हें अंधेरे में रहने दो। जब तक कि तुम्हारा वक्त ना आ जाए।
Speaker A
और यही था तुम्हारा पहला वेपन, द आर्ट ऑफ साइलेंस, जिसको तुम्हें मास्टर करना होगा।
Speaker A
लेकिन याद रखो खामोशी सिर्फ एक पहला स्टेप है। एक साइलेंट वॉर। अगर सामने वाला फिर भी नहीं रुकता। अगर वो बार-बार तुम्हारी बाउंड्रीज क्रॉस करता है तो सिर्फ चुप रहने से काम नहीं चलेगा।
Speaker A
अब वक्त है गेम को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का। पहले तरीके ने उन्हें कंफ्यूज किया था। दूसरा तरीका उन्हें तोड़ देगा। तो दोस्त
Speaker A
तैयार हो जाओ। अब बात करते हैं दूसरे तरीके की।
Speaker A
दूसरा तरीका कट देम ऑफ। एक बात अपने दिमाग में बिठा लो। तुम्हारा वक्त, तुम्हारी एनर्जी और तुम्हारी लॉयल्टी। यह मुफ्त की चीजें नहीं हैं। यह चीजें हर किसी को नहीं
Speaker A
मिलती। तुम्हारी प्रेजेंस कोई हक नहीं है। यह एक प्रिविलेज है और यह सिर्फ उन लोगों को मिलना चाहिए जो इसके लायक हैं।
Speaker A
जब कोई तुम्हारी बेइज्जती करता है तो वो दरअसल यह कह रहा होता है कि मेरी नजर में तुम्हारी कोई वैल्यू नहीं और यही लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं।
Speaker A
वो रिस्पेक्ट पाने के लिए और ज्यादा ट्राई करते हैं और ज्यादा अवेलेबल हो जाते हैं और बार-बार मौके देते हैं। क्यों? क्योंकि उन्हें अकेले रहने से डर लगता है।
Speaker A
लेकिन दोस्त निकोलो मैक्यावेली ने एक कड़वा सच बताया था। अगर तुम्हें लोगों का प्यार और डर दोनों नहीं मिल सकता तो डर चुनना ज्यादा बेहतर है।
Speaker A
देखो दोस्त यहां डर का मतलब तलवार उठाना नहीं है। यहां डर का मतलब है तुम्हें खो देने का डर।
Speaker A
जिस पल किसी ने तुम्हारी डिसरिस्पेक्ट की समझ लो उसने तुम्हारी लाइफ में रहने का लाइसेंस खो दिया। उन्हें अपनी जिंदगी से ऐसे निकाल फेंको जैसे वह कभी वहां थे ही नहीं।
Speaker A
अब कोई एक्सप्लेनेशन नहीं, कोई आर्गुमेंट नहीं और कोई सेकंड चांस तो बिल्कुल नहीं। बस कट देम ऑफ। एक सिंपल रूल याद रखो। स्केसिटी क्रिएट्स वैल्यू।
Speaker A
जब तुम हमेशा अवेलेबल रहते हो, हर गलती माफ कर देते हो, तो तुम उनकी नजरों में सस्ते हो जाते हो। लेकिन जब उन्हें यह समझ आता है कि एक गलती का मतलब है परमानेंट एग्जाइल यानी हमेशा के लिए दूरी।
Speaker A
और तब वह तुम्हें दुश्मनी में भी इज्जत देना शुरू कर देते हैं। देखो दोस्त अपने जाने का ऐलान करना बंद करो। उन्हें मत बताओ कि तुम
Speaker A
क्यों दूर जा रहे हो। बस धुएं की तरह गायब हो जाओ और उन्हें छोड़ दो उनकी ही बेचैनी के साथ। जहां वो हर रात सोचे मैंने क्या गलती की।
Speaker A
तुम्हारे वर्ड्स उन्हें वो सबक कभी नहीं सिखा पाएंगे जो तुम्हारी एब्सेंस उन्हें सिखाएगी। उन्हें वह कमी महसूस होने दो जो तुम्हारे बिना उनकी जिंदगी में आने वाली है।
Speaker A
तो दोस्त आज के बाद अपनी दुनिया बचाओ और उनकी एंट्री अपनी लाइफ में हमेशा के लिए बंद कर दो। लेकिन उनकी जिंदगी से गायब हो जाना तो सिर्फ शुरुआत भर थी।
Speaker A
जब तुम उन्हें अपनी लाइफ का एक्सेस देना बंद कर देते हो तो उन्हें लगता है कि वह जीत गए और यहीं उनकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। उन्हें यह कभी पता नहीं
Speaker A
चलता कि तुम पीछे हटकर एक ऐसी छलांग की तैयारी कर रहे हो जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। अब वक्त है उन्हें दिखाने का कि उन्होंने किसे अंडरएस्टीमेट किया था।
Speaker A
दूसरे तरीके ने उन्हें तुमसे दूर किया था। अब तीसरा तरीका तुम्हें उनसे इतना ऊपर ले जाएगा कि वह अपनी गलती पर पछताएंगे। यह दुश्मन को गिराने के बारे में नहीं है। यह खुद को इतना ऊपर उठाने के बारे में है कि दुश्मन तुम्हारी नजरों में
Speaker A
एक कीड़े से ज्यादा कुछ ना रहे। तो अब बात करते हैं तीसरे तरीके के बारे में।
Speaker A
तीसरा तरीका राइज अबव कहते हैं। बदला एक ऐसी डिश है जिसे ठंडा ही खाना चाहिए। और सबसे ठंडा और सबसे खतरनाक बदला है तुम्हारी ऐसी सक्सेस जो उन...
Speaker A
है? दूसरा प्लांट द सीड्स। यह गॉसिप नहीं है। यह है सही वक्त पर सही जगह सही पर्सपेक्टिव देना। बिना किसी शिकायत के बस ऐसे शब्द कहो जो लोगों को सच्चाई का दूसरा पहलू दिखाएं। जब तुम सीधे किसी की बुराई
Speaker A
नहीं करते बल्कि उसके बिहेवियर पर सिर्फ हल्की हैरानी जताते हो तो लोग तुम पर ज्यादा भरोसा करते हैं। तीसरा द पावर ऑफ कंट्राडिक्शन। लोग वही मानते हैं जो वो देखते हैं। जब तुम्हारा दुश्मन झूठ फैला रहा हो। तुम्हारा काम है इतना स्ट्रांग
Speaker A
कैरेक्टर और इतनी एक्सीलेंस बल्ड करना कि उसकी हर बात झूठ लगने लगे। जब उसके लव्स और तुम्हारी रियलिटी टकराते हैं, हमेशा तुम्हारी एक्सीलेंस जीतती है। एक जनरल की तरह सोचो जो सिपाहियों को नहीं बल्कि लोगों के दिमाग को कमांड करता है।
Speaker A
तुम्हारी हर हरकत एक इनविज़िबल चेस बोर्ड पर तुम्हारा एक मूव है। वो पहला वार कर सकता है लेकिन आखिरी फैसला तुम्हारा होगा। हिस्ट्री उन्हें याद नहीं रखती जो सिर्फ सही थे बल्कि हिस्ट्री उन्हें याद रखती है जिन्होंने अपनी कहानी को कंट्रोल किया और
Speaker A
तुम्हारा दुश्मन एक बेवकूफ की तरह याद रखा जाएगा। जिसने एक लेजेंड को गिराने की कोशिश की और नाकाम रहा। इसीलिए दोस्त नैरेटिव को कंट्रोल करो। अपनी किस्मत को कंट्रोल करो। फैसला तुम्हें करना है। या तो तुम कहानी लिखो या फिर किसी और की
Speaker A
कहानी का हिस्सा बन जाओ। यह एक साइकोलॉजिकल गेम है। जिसे जितना जल्दी मास्टर कर लोगे, तुम्हारे लिए उतना अच्छा रहेगा। तो दोस्त अब तक तुमने जाना कि नैरेटिव कंट्रोल करना कितना जरूरी है। नैरेटिव कंट्रोल करके तुम गेम के मैदान को
Speaker A
अपने फेवर में सेट कर देते हो। लेकिन सिर्फ मैदान तैयार करने से गेम खत्म नहीं होता। कभी-कभी [संगीत] खामोशी काफी नहीं होती और सिर्फ खुद को ऊपर उठाना भी उस इंसाफ को पूरा नहीं करता जो तुम्हारा दिल चाहता है। कुछ लोग इतने ढीठ होते हैं कि
Speaker A
वह तुम्हारी तरक्की देखकर भी नहीं रुकते। वो अडप्ट करते हैं और नए तरीके ढूंढते हैं तुम्हें गिराने के लिए और तब वक्त आता है उस चीज पर वार करने का जिसके दम पर वह खड़े हैं। मैकेवली ने कहा था एक इंसान
Speaker A
अपनी दौलत खोकर [संगीत] दोबारा कमा सकता है। अपना ओहदा खोकर दोबारा पा सकता है। लेकिन अगर उसकी इज्जत चली गई तो वह कभी वापस नहीं आती। पांचवें तरीके ने परसेप्शन कंट्रोल किया था। [संगीत] छठा तरीका उस परसेप्शन को उनके खिलाफ यूज़ करेगा। तो अब
Speaker A
बात करते हैं छठे तरीके के बारे में। छठा तरीका टारगेट देयर रेपुटेशन। रेपुटेशन एक ऐसी करेंसी है जो बंद दरवाजे खोलती है। रिश्तों को बनाती है और बिना बोले रिस्पेक्ट दिलाती है। जब कोई तुम्हारी डिसरिस्पेक्ट करता है तो वह
Speaker A
सिर्फ तुम पर अटैक नहीं कर रहा होता। वो अपनी रेपुटेशन पर भी दांव लगा रहा होता है। उसे लगता है वह तुम्हें नीचा दिखा देगा और उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन तुम्हारा काम क्या है? उसके इस दांव को
Speaker A
उसकी जिंदगी की सबसे महंगी गलती बना देना। लेकिन ध्यान से सुनो। यह घटिया चुगलियों या अफवाहों के बारे में नहीं है। वो कमजोरों का हथियार है। स्ट्रेटेजिक रेपुटेशन वॉरफेयर का मतलब कीचड़ उछालना नहीं है। तुम्हें सिर्फ इतना करना है कि
Speaker A
सच खुद सामने आए। इस गेम के दो बड़े पहलू हैं। पहला द मिरर ऑफ कंट्रास्ट। तुम्हारा कैरेक्टर इतना बेदाग और इतना ब्रिलियंट होना चाहिए कि उनका घटियापन खुद ब खुद चमकने लगे। जब तुम पूरी क्लास और डिग्निटी के साथ चलते हो तो उनका बदतमीज होना
Speaker A
उन्हें सबकी नजरों में छोटा दिखाता है। तुम्हें उन्हें बुरा बोलने की जरूरत नहीं है। बस उनके सामने एक मिसाली इंसान बनकर खड़े हो जाओ। लोग खुद ही कंपैरिजन शुरू कर देंगे। दूसरा स्ट्रेटेजिक पोजीशनिंग। कोई भी इंसान अकेला नहीं होता। उसके आसपास लोग
Speaker A
होते हैं जिनकी रिस्पेक्ट उसके लिए इंपॉर्टेंट होती है। तुम्हें उन पर अटैक नहीं करना। तुम्हें बस उन लोगों के साथ रिश्ते बनाने हैं जिन पर वो डिपेंड करता है। जब तुम उसके ही सर्कल में अपनी वैल्यू और रिलायबिलिटी साबित कर देते हो [संगीत]
Speaker A
तो उसका नैरेटिव फेल होने लगता है। धीरे-धीरे उसके अपने ही साथी उस पर शक करने लगेंगे। तुमने कोई झूठ नहीं फैलाया। बस तुम्हारी मौजूदगी ने सच्चाई का बीज बो दिया। वक्त बीतने के साथ उसे महसूस होगा कि लोग उससे दूर हो रहे हैं। उसे लगेगा कि
Speaker A
शायद किस्मत उसके खिलाफ है। लेकिन वो किस्मत नहीं वो तुम हो। तुमने बिना कोई फिंगरप्रिंट्स छोड़े उसके गुरूर के किले को अंदर से खोखला कर दिया है। यह प्रोसेस स्लो है लेकिन पावरफुल है। उसे लगा था तुम कमजोर हो। दिखा दो उसे कि जिस दीवार के
Speaker A
भरोसे वो खड़ा था वो दीवार अब गिरने वाली है। क्योंकि जब रेपुटेशन गिरती है तो आवाज नहीं करती लेकिन सब कुछ ले डूबती है। और सबसे बड़ी बात तुम्हें कुछ प्रूव करने की जरूरत नहीं पड़ती। सच खुद काम करता है।
Speaker A
अभी तक तुमने सीखा कि कैसे दुश्मन को एक्सपोज करना है और कैसे उसकी रेपुटेशन को खत्म करना है। लेकिन दोस्त हर बार लड़ने में तुम्हारी अपनी एनर्जी खर्च होती है और जीतने के बाद भी तुम उस शख्स से जुड़े
Speaker A
रहते हो और यही सबसे बड़ी प्रॉब्लम है। क्योंकि असली पावर सिर्फ जीतने में नहीं है बल्कि असली पावर है गेम से भी ऊपर [संगीत] उठ जाने में। अब वक्त है उस लेवल पर पहुंचने का जहां ना कोई जंग है ना कोई
Speaker A
दुश्मन और ना ही कोई इमोशनल बोझ। यह वो मंजिल है जहां पहुंचकर तुम अनटचेबल बन जाते हो। तो दोस्त तैयार हो जाओ आखिरी और सबसे घातक तरीके के लिए जिसे मै्यावली ने सेल्फ सोवनिटी कहा है। तो अब बात करते हैं
Speaker A
सातवें तरीके के बारे में। [संगीत] सातवां तरीका बी अनटचेबल। अब तक तुमने जो कुछ सीखा वो सब इस पल के लिए था। यह सिर्फ एक स्ट्रेटजी नहीं है। यह पीक ऑफ द माउंटेन है। सच क्या है? जिस पल [संगीत]
Speaker A
तुम किसी से कुछ भी एक्सपेक्ट करना बंद कर देते हो, उसी पल तुम सबसे डेंजरस इंसान बन जाते हो। कभी सोचा है कि डिसरिस्पेक्ट चुभती क्यों है? क्योंकि तुम केयर करते हो। क्योंकि कहीं ना कहीं तुम उस इंसान की
Speaker A
ओपिनियन को वैल्यू देते हो। जब तक तुम्हारा सुकून दूसरों की बातों पर टिका है तब तक तुम उनके कंट्रोल में हो। एक कड़वा लफ्ज और तुम्हारा मेंटल बैलेंस बिगड़ जाता है। क्या यही तुम्हारी ताकत है? असली मैकेविलियन दिमाग वो है जो अपने
Speaker A
इमोशंस की डोरी दूसरों के हाथ से छीन लेता है। जब कोई तुम्हारी डिसरिस्पेक्ट करे और तुम्हें ना गुस्सा आए ना दुख ना बदले की इच्छा सिर्फ एक खाली न्यूट्रल सा एहसास हो तब तुम अनटचेबल बन जाते हो। अनटचेबल का
Speaker A
मतलब यह नहीं कि तुम दिखावा कर रहे हो कि तुम्हें फर्क नहीं पड़ता। इसका मतलब है तुम इतने आगे बढ़ चुके हो कि वो इंसान तुम्हारी नजर में एक रास्ते के पत्थर से ज्यादा कुछ नहीं। इस लेवल तक पहुंचने के
Speaker A
लिए तुम्हें अपने अंदर के उस बच्चे को मारना होगा जो हर किसी से वैलिडेशन चाहता है। तुम्हारी कीमत तुम्हारे उसूलों से आनी चाहिए। ना कि किसी घटिया इंसान के कमेंट से। और जब तुम इस स्टेट में पहुंचते हो
Speaker A
तुम्हारी एनर्जी बदल जाती है। वो लोग जो तुम्हें प्रवोक करते थे फिर से कोशिश करेंगे वही पुराना रिएक्शन ढूंढेंगे लेकिन इस बार वहां कुछ नहीं होगा। तुम उन्हें एक अजनबी की तरह देखोगे और उस पल उन्हें समझ आ जाएगा कि उन्होंने तुम पर से कंट्रोल खो
Speaker A
दिया है। दुनिया में हमेशा ऐसे लोग रहेंगे जो तुम्हें नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। लेकिन अब तुम उस गेम का हिस्सा नहीं हो। तुम एक स्पेक्टेटर हो जो सब देख रहा है लेकिन अफेक्ट नहीं हो रहा। असली ताकत क्या
Speaker A
है? ना पैसा ना रुतबा। असली ताकत है इमोशनल इंडिपेंडेंस। जिसने अपने दिमाग को जीत लिया उसने पूरी दुनिया जीत ली। इसलिए मेरे दोस्त बी अनटचेबल। अब अगर तुम यहां तक आ गए हो, तो इसका मतलब है तुम ऑलरेडी चेंज हो चुके हो।
Speaker A
आज तुम्हारे पास वो सात हथियार हैं जो अक्सर लोगों के पास कभी नहीं होते। इन्हें समझदारी से यूज करो। इन्हें ठंडे दिमाग से यूज करो। और जब जरूरत हो तो बिना हिचकिचाहट के यूज करो। और अगर इन बातों ने
Speaker A
तुम्हारे अंदर कुछ जगाया है ना दोस्त तो नीचे कमेंट्स में एक बार जरूर लिखो आई एम अनटचेबल। अपनी इस नई आइडेंटिटी को एक्सेप्ट करो ताकि यह सिर्फ सुनने तक लिमिटेड ना रहे बल्कि तुम्हारी लाइफ का हिस्सा बन जाए। और
Speaker A
सच कहूं दोस्त कमजोर लोग यहां से [संगीत] स्क्रोल कर जाएंगे लेकिन स्ट्रांग लोग एक्शन लेंगे। अब सवाल सिंपल है तुम कौन हो? हमेशा याद रखना रिस्पेक्ट मांगी नहीं जाती कमांड की जाती है। और हां दोस्त अगर ऐसे ही पावरफुल और रियल लाइफ यूज होने
Speaker A
वाली नॉलेज तुम्हें पसंद आती है और तुम डार्क साइकोलॉजी के डीप कांसेप्ट समझना चाहते हो तो चैनल को सब्सक्राइब कर लेना। क्योंकि आगे जो साइकोलॉजिकल टैक्टिक्स, रियल लाइफ स्ट्रेटजीस और हिडन पावर डायनामिक्स मैं शेयर करने वाला हूं वो तुम
Speaker A
मिस नहीं करना चाहोगे। जो पहले समझता है वो पहले अप्लाई करता है और जो पहले अप्लाई करता है वो आगे निकल जाता है। वीडियो को शेयर करो उन लोगों के साथ जिन्हें तुम सच में अपनी लाइफ में ग्रो करते देखना चाहते
Speaker A
हो। और हां लाइक करके सपोर्ट करना मत भूलना। बाकी वीडियोस भी चेक करो और जो प्लेलिस्ट्स मैंने बनाई हैं उन्हें भी एक्सप्लोर करो। प्लेलिस्ट का लिंक डिस्क्रिप्शन में मिल जाएगा। चलो दोस्त मिलते हैं अगले वीडियो में। तब तक के लिए
Speaker A
सीखते रहो और आगे बढ़ते रहो।
Topics:मैक्यावेलीरिस्पेक्ट कैसे पाएंडार्क साइकोलॉजीसेल्फ रिस्पेक्टबेइज्जती का जवाबसाइलेंस की ताकतकट ऑफ करनासफलता से बदलाइमोशनल इंडिपेंडेंसडिसरिस्पेक्ट हैंडल करना











