Skip to content

The Art Of Moving On | Breakup से बाहर कैसे निकलें | Audiobook Summary Hindi | ThinkIQ

हार्टब्रेक से उबरने और नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन। दर्द को समझें, स्वीकार करें और आगे बढ़ें।

Key Takeaways

  • दर्द को दबाने की बजाय उसे महसूस करना जरूरी है।
  • पुरानी यादों को छोड़ना और आगे बढ़ना हीलिंग का अहम हिस्सा है।
  • रोना और भावनाओं को स्वीकार करना कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है।
  • नए शौक और खुद की देखभाल से मन को मजबूत बनाया जा सकता है।
  • खुद को माफ करना और खुद की जिम्मेदारी लेना जीवन में आगे बढ़ने की कुंजी है।

What the video covers

  • हार्टब्रेक सिर्फ दिल टूटना नहीं, बल्कि भरोसे, सपनों और जीवनशैली का टूटना होता है।
  • दर्द को दबाना नहीं बल्कि उसे महसूस करना और स्वीकार करना ही हीलिंग की पहली सीढ़ी है।
  • रोना कमजोरी नहीं, बल्कि दिल का दर्द बाहर निकालने की नेचुरल प्रक्रिया है।
  • पुरानी यादों को बार-बार दोहराना दर्द को बढ़ाता है, इसलिए उन्हें छोड़ना जरूरी है।
  • लेटिंग गो यानी अपने पास्ट को छोड़ना मुश्किल लेकिन आवश्यक है ताकि नया जीवन शुरू हो सके।
  • डिजिटल डिटॉक्स और सोशल मीडिया से दूरी बनाना हार्टब्रेक से उबरने में मदद करता है।
  • नए हॉबीज और पैशन अपनाकर खाली जगह को सकारात्मक ऊर्जा से भरना चाहिए।
  • खुद को माफ करना और फॉरगिवनेस से मानसिक शांति मिलती है।
  • स्वयं की खुशी, सेहत और विकास के लिए जिम्मेदारी लेना जरूरी है।
  • सही दिशा में अपनी ताकत लगाकर बेहतर और मजबूत इंसान बनना संभव है।

Answers

Questions about this video

हार्टब्रेक के दर्द को कैसे समझें और स्वीकार करें?

हार्टब्रेक सिर्फ दिल टूटना नहीं बल्कि भरोसे और जीवनशैली का टूटना होता है। दर्द को दबाने की बजाय उसे महसूस करना और स्वीकार करना हीलिंग की पहली सीढ़ी है। रोना कमजोरी नहीं बल्कि दर्द बाहर निकालने की प्रक्रिया है।

ब्रेकअप के बाद पुरानी यादों को कैसे छोड़ें?

पुरानी यादों को बार-बार दोहराना दर्द को बढ़ाता है। डिजिटल डिटॉक्स करें, सोशल मीडिया से दूरी बनाएं और धीरे-धीरे उन चीजों से खुद को दूर करें जो दर्द को ताजा करती हैं। इससे आप नए जीवन की ओर बढ़ पाएंगे।

ब्रेकअप के बाद खुद को कैसे मजबूत बनाएं?

नए हॉबीज अपनाएं, खुद की देखभाल करें, खुद को माफ करें और अपनी भावनाओं को स्वीकार करें। खुद की जिम्मेदारी लें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं ताकि आप एक बेहतर और मजबूत इंसान बन सकें।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
हेलो फ्रेंड्स, क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि जिंदगी बिल्कुल ठीक चल रही हो? हर सुबह खुशियों के साथ शुरू होती हो। आपके सपनों में आपकी उम्मीदों में सिर्फ एक ही चेहरा हो और फिर अचानक एक दिन सब बदल जाए। वो रिश्ता जिस पर आपने अपना पूरा भरोसा
00:15
Speaker A
रखा था। वो इंसान जिसे आप अपनी जिंदगी मानते थे। अचानक आपकी कहानी से चला जाए। दिल टूटने का मतलब सिर्फ आंसू नहीं होते। यह ऐसा लगता है जैसे किसी ने आपके अंदर से कुछ निकाल लिया हो। जैसे सांस लेना भी भारी हो गया हो। जैसे हर छोटी चीज आपको
00:32
Speaker A
उसी इंसान की याद दिला रही हो। वह गाना, वह जगह, वह खुशबू सब कुछ। मैं जानता हूं यह दर्द आसान नहीं होता। क्योंकि टूटना सिर्फ दिल का नहीं होता। यह टूटना होता है भरोसे का, सपनों का, अपनेपन का। ऐसा लगता है जैसे जिंदगी रुक गई हो। जैसे अब आगे
00:49
Speaker A
कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। लेकिन सच यह है और यह सुनना आपके लिए जरूरी है। दिल टूटना अंत नहीं है। यह आपकी जिंदगी की एक नई शुरुआत हो सकती है। हां, मैं जानता हूं अभी यह सुनना मुश्किल है। लेकिन सच कहूं तो इस वीडियो के आखिर तक तुम दिल से महसूस
01:05
Speaker A
करोगे कि यह दर्द तुम्हें तोड़ने के लिए नहीं आया। यह तुम्हें मजबूत बनाने आया है। और शायद उस दिन तुम्हें लगेगा कि जो आज तुम्हारे लिए सबसे बड़ी तकलीफ है, वही कल तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत बन जाएगी। आज हम बात करने जा रहे हैं एक बेहद खास किताब की
01:20
Speaker A
द आर्ट ऑफ मूविंग ऑन जिसे लिखा है अनुराग पॉल ने। अनुराग पॉल ने द आर्ट ऑफ मूविंग ऑन इस उद्देश्य से लिखा है कि हार्ट ब्रेक से गुजर रहे लोगों को प्रैक्टिकल मदद और होप मिल सके। किताब की अनुभूति से लगता है कि लेखक डीपली इस दर्द को समझता है। चाहे
01:38
Speaker A
व्यक्तिगत अनुभव से हो या गहराई से अध्ययन करके। उन्होंने इस किताब में वह रास्ते बताए हैं जो आपको दर्द से बाहर निकालकर एक नए मजबूत और खुशहाल इंसान में बदल देते हैं। यह किताब सिर्फ एक ब्रेकअप गाइड नहीं है। यह एक रोड मैप है। कैसे अपने टूटे हुए
01:57
Speaker A
दिल के टुकड़ों से एक और खूबसूरत तस्वीर बनाई जाए। इसमें कोई जटिल थ्योरी नहीं है बल्कि ऐसे सिंपल रियल लाइफ स्टेप्स हैं जिन्हें कोई भी अपनाकर अपने जख्मों को भर सकता है। और आपको यह क्यों सुननी चाहिए? क्योंकि शायद अभी आप या आपका कोई अपना उस
02:14
Speaker A
दौर से गुजर रहा है जहां रातों की नींद गायब हो चुकी है। हंसी बस चेहरे तक रह गई है और दिल बार-बार पूछता है अब आगे क्या? अगर हां, तो यह वीडियो सिर्फ आपको जवाब नहीं देगा बल्कि आपको वह ताकत देगा जो अभी आपको खुद में दिखाई नहीं दे रही। और हां,
02:31
Speaker A
एक बात मैं आपको पहले ही बता दूं। अगर आप इस वीडियो को पूरा सुनेंगे, तो हो सकता है यह आपके लिए सिर्फ एक वीडियो ना रहे। बल्कि आपके नए जीवन की पहली सीढ़ी बन जाए। तो चलिए शुरू करते हैं यह सफर दर्द से निकलकर एक नई रोशनी भरी आजाद जिंदगी की
02:49
Speaker A
ओर। सेक्शन नंबर वन हार्ट ब्रेक का पेन समझना। दिल टूटने का दर्द यह सिर्फ एक एहसास नहीं। यह एक तूफान है जो आपके भीतर सब कुछ हिला देता है। इसे समझना और महसूस करना ही हीलिंग की पहली सीढ़ी है। आज हम इसी दर्द को दिल से समझेंगे ताकि आगे
03:09
Speaker A
बढ़ना आसान हो सके। आपने कभी महसूस किया है कि जिंदगी में सब कुछ ठीक है। हर सुबह एक उम्मीद के साथ खुलती है। आप खुश हैं और फिर अचानक एक दिन में आपकी दुनिया उलटपलट हो जाती है। जिस इंसान के साथ आप अपने कल, अपने सपनों, अपनी कहानियां बांटते थे। वो
03:28
Speaker A
अचानक आपकी कहानी से चला जाता है। ऐसा लगता है जैसे आपकी छाती के बीचों-बीच किसी ने एक बड़ा घाव बना दिया हो और अब सांस लेना भी भारी हो गया हो। यही है हार्ट ब्रेक का असली दर्द। सबसे पहली सच्चाई यह है हार्ट ब्रेक नॉर्मल है। हां, यह हर
03:46
Speaker A
इंसान के साथ कभी ना कभी होता है। आप अकेले नहीं हैं जो इस दर्द से गुजर रहे हैं। लेकिन हमारी सबसे बड़ी गलती क्या होती है पता है? हम इसे दबाने की कोशिश करते हैं। हम सोचते हैं अगर मैंने दिखाया कि मैं ठीक हूं तो मैं ठीक हो जाऊंगा।
04:03
Speaker A
लेकिन सच कहूं तो यह सबसे खतरनाक जाल है जिसमें हम फंस जाते हैं। एक कहानी सुनिए। आयुष 26 साल का कॉलेज में मिला प्यार 5 साल का रिश्ता। दोनों ने सपने बुने थे। शादी करेंगे साथ में घर बनाएंगे। दुनिया देखेंगे। लेकिन एक दिन लड़की ने कहा मुझे
04:23
Speaker A
स्पेस चाहिए। आयुष को लगा कुछ दिनों की बात होगी। सब ठीक हो जाएगा। लेकिन नहीं कुछ हफ्तों बाद उसने साफ कह दिया। हमारा रिश्ता यहीं खत्म। आयुष की पूरी दुनिया हिल गई। पहले कुछ दिनों तक उसने किसी को कुछ नहीं बताया। दोस्तों के सामने हंसता,
04:41
Speaker A
सोशल मीडिया पर फोटो डालता, मीम्स शेयर करता जैसे सब नॉर्मल हो। लेकिन रात में अकेले में बिस्तर पर लेटे आंसू अपने आप निकल आते। तकिया भीग जाता। लेकिन वो दिखाता ऐसे था जैसे कुछ हुआ ही नहीं। यही है वह प्रिटेंड करने का ट्रैप। बाहर से
05:00
Speaker A
मजबूत दिखना लेकिन अंदर से बिखर जाना और यहीं पर लोग गलती कर बैठते हैं। हीलिंग का पहला कदम है अपनी इमोशंस को एक्सेप्ट करना। अगर आपका दिल टूटा है तो खुद को रोने दो। खुद को दुख महसूस करने दो। मत कहो मैं रोकर कमजोर दिखूंगा। नहीं रोना
05:18
Speaker A
कमजोरी नहीं है। रोना एक नेचुरल प्रोसेस है जिससे आपका दिल अपना दर्द बाहर निकालता है। देखो जब आपका शरीर चोट खाता है जैसे हाथ कट जाता है तो खून बहता है ताकि घाव साफ हो और नया ऊतक बन सके। अगर आप उसे दबा देंगे तो अंदर इंफेक्शन हो जाएगा। इसी तरह
05:38
Speaker A
अगर आप अपने दिल के दर्द को दबाते हैं तो वह अंदर ही अंदर सड़ता रहता है और सालों तक आपको परेशान करता रहेगा। लोग कहते हैं मूव ऑन कर लो। लेकिन कोई यह नहीं बताता कि मूव ऑन करने से पहले आपको अपने इमोशंस फील करने पड़ते हैं। यही
05:54
Speaker A
साइकोलॉजी कहती है सप्रेशन लीड्स टू डिप्रेशन। यानी जो आप दबाते हो वही बाद में और भारी होकर आपको पकड़ता है। अगर मैं आपको दिल से एक बात कहूं तो वह यह होगी। अपने आप को उस दर्द को जीने की इजाजत दो। हां, शुरू में मुश्किल होगा। हर सुबह आंख
06:12
Speaker A
खुलते ही दिल में एक चुभन होगी। आप सोचेंगे काश यह सपना होता। लेकिन सच का सामना करना ही पहला कदम है। इस समय आपको एक चीज याद रखनी है। यह सिर्फ आपका दिल नहीं टूटा। आपका भरोसा टूटा है। आपकी आदत टूटी है। वो इंसान आपकी रोजमर्रा की
06:29
Speaker A
जिंदगी का हिस्सा था। बात करना, मिलना, मैसेज करना यह सब अचानक रुक गया है। तो सिर्फ प्यार का नहीं बल्कि एक पूरी लाइफ स्टाइल का एंड हुआ है। इसी वजह से दर्द और गहरा लगता है। मैंने खुद देखा है कि जब लोग अपने दर्द को मानते हैं तब हीलिंग तेज
06:45
Speaker A
होती है। मेरी एक दोस्त नेहा जब अपने लंबे रिश्ते से बाहर आई, उसने पहले हफ्ते ही खुद से कहा, हां, मेरा दिल टूटा है और मुझे दर्द है। उसने अपने कमरे में अकेले रोया। डायरी में लिखा कि वह कैसा महसूस कर रही है और धीरे-धीरे उसे लगा कि बोझ हल्का
07:05
Speaker A
हो रहा है। इसके उलट उसका एक दोस्त जो उसी दौर से गुजर रहा था उसने अपने दर्द को मानने से इंकार किया। वो हर रात पार्टी करता पीता सोशल मीडिया पर दिखाता कि वह मस्त है। लेकिन कुछ महीनों बाद एक छोटी सी बात पर वो टूट गया क्योंकि उसका दर्द अभी
07:23
Speaker A
भी वहीं था सिर्फ छुपा हुआ। तो आज अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं और आपका दिल टूटा है तो मुझसे एक वादा करो। तुम अपने आप से झूठ नहीं बोलोगे। तुम मानोगे कि तुम्हें दुख है और तुम उसे महसूस करने दोगे। और एक बात कभी मत सोचो कि मैं दूसरों को बोझ
07:41
Speaker A
लगूंगा। आपकी फीलिंग्स वैलिड है। आपका दर्द असली है। इसे महसूस करने के लिए आपको किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। आपको किसी की सहानुभूति की जरूरत नहीं है। समझो इस बात को। यह आपका दिल है, आपका दर्द है और इसे अपनाना भी आपका ही हक है। जितना आप
08:00
Speaker A
इसे स्वीकार करेंगे, उतनी जल्दी आप इससे बाहर निकल पाएंगे। अगर चाहो तो आज ही एक कागज लो और लिखो। हां, मेरा दिल टूटा है। हां, मुझे दर्द है। और हां, मैं इसे महसूस कर रहा हूं। यह सिंपल एक्सरसाइज आपके मन को वैलिडेट करती है। और यही पहला स्टेप है
08:19
Speaker A
आगे बढ़ने का। क्योंकि याद रखो दर्द से भागना दर्द को बढ़ाना है और दर्द को अपनाना दर्द को खत्म करने की शुरुआत है। सेक्शन टू लेटिंग गो। अपने पास्ट को छोड़ना सीखो। देखो मैं जानता हूं यह स्टेप सबसे मुश्किल है। लेटिंग गो। और मुश्किल
08:38
Speaker A
क्यों है? क्योंकि हमारा दिमाग एक अजीब सी आदत से बंधा होता है। पुरानी यादों में लौटना, बार-बार उसी कहानी को दोहराना, बार-बार उसी दर्द को जीना। यह ऐसा है जैसे कोई पुराना जख्म ठीक होने ही वाला हो और आप रोज उंगली से उसे कुरेद दें ताकि फिर
08:56
Speaker A
से खून निकल आए। कभी सोचा है आप ऐसा क्यों करते हैं? क्योंकि कहीं ना कहीं आपका दिल अभी भी मानना नहीं चाहता कि वह चैप्टर खत्म हो गया है। हम सोचते हैं शायद वह वापस आ जाए। शायद अगर मैं एक बार और बात कर लूं तो सब ठीक हो जाए। लेकिन सच्चाई यह
09:12
Speaker A
है जिन्हें जाना है वह जा चुके हैं और जितनी जल्दी आप इस बात को स्वीकार करेंगे उतनी जल्दी आप हील होंगे क्योंकि जितना देर आप किसी बंद दरवाजे को पकड़ कर खड़े रहेंगे उतना देर आपका नया दरवाजा खुलने से रुक जाएगा। एंड बिलीव मी जो आगे आने वाला
09:29
Speaker A
है वो उस चीज से कहीं बेहतर है जो पीछे छूट गई। एक लड्डी एच का जो 5 साल तक एक लड़की के साथ रिश्ते में था। दोनों ने साथ मिलकर सपने देखे, घर बनाने की बातें की और फिर एक दिन लड़की ने कहा मुझे लगता है हम कंपैटिबल नहीं हैं। बस एक वाक्य और सब खत्म।
09:49
Speaker A
लेकिन वो लड्डी अचका खत्म नहीं कर पाया। वो रोज रात को वो पुरानी WhatsApp चैट्स पढ़ता, उनकी साथ वाली फोटो देखता, उनके Instagram स्टोरीज चेक करता और हर बार पुराना दर्द फिर से ताजा हो जाता। वो कहता मुझे बस जानना है वो क्या कर रही
10:08
Speaker A
है लेकिन हकीकत में वो अपने घाव को खुद ही गहरा कर रहा है।
10:26
Speaker A
उन्हें छोड़ना नहीं चाहता क्योंकि दिमाग को चेंज से डर लगता है। इसीलिए लेटिंग गो आसान नहीं है क्योंकि यह सिर्फ आदत तोड़ना नहीं बल्कि अपने अंदर एक नई सोच पैदा करना है। देखो जब हम अपने अतीत को कसकर पकड़े रहते हैं ना तो सबसे पहला नुकसान यह होता
10:42
Speaker A
है कि हमारा आज मर जाता है। हम शरीर से तो इस पल में होते हैं लेकिन दिमाग और दिल कहीं पुराने दिनों में अटके रहते हैं। हम अपने आसपास की छोटी-छोटी खुशियों को देख ही नहीं पाते। दोस्तों की हंसी, शाम की ठंडी हवा, बारिश की बूंदों की आवाज सब कुछ
10:59
Speaker A
हमारे सामने होता है लेकिन हम महसूस ही नहीं कर पाते। क्योंकि हमारा मन किसी और समय किसी और जगह में खोया रहता है। यह ऐसे है जैसे आप खिड़की के बाहर हो रही खूबसूरत सुबह को मिस कर दें। सिर्फ इसलिए कि आप पिछली रात के अंधेरे को देख रहे हैं।
11:15
Speaker A
दूसरा दर्दनाक असर यह है कि हम खुद को अपने ही रिजेक्शन और दर्द से पहचानने लगते हैं। हम अपनी कहानी खुद को बार-बार ऐसे सुनाते हैं जिसमें हम वही इंसान होते हैं जिसे छोड़ा गया, धोखा दिया गया या जिसकी कदर नहीं की गई। धीरे-धीरे हमारी नजर में
11:32
Speaker A
हमारी अपनी कीमत गिरने लगती है। हम भूल जाते हैं कि हम कौन थे उस दर्द से पहले। हम वह इंसान थे जिसके अपने सपने थे, अपनी हंसी थी, अपनी पहचान थी। लेकिन अब हम अपने आप को सिर्फ उसी टूटे हुए हिस्से से देखने लगते हैं। यह ऐसे हैं जैसे कोई आपकी
11:50
Speaker A
खूबसूरत किताब में सिर्फ एक पन्ना पढ़े और उसी पन्ने से आपको जज कर दे। जबकि आपकी किताब में अभी 100 और पन्ने बाकी हैं। और तीसरा शायद सबसे बड़ा नुकसान हम नए मौके खो देते हैं। जिन लोगों के पास आपको सच्चा प्यार देने की ताकत है, जो आपको हंसते
12:07
Speaker A
देखना चाहते हैं, जिनके साथ आप नई यादें बना सकते हैं। वो आपके दरवाजे पर आते हैं। लेकिन आपको दरवाजा खुला नहीं मिलता। क्यों? क्योंकि आप अंदर बैठे पुराने चैप्टर को ही पढ़ रहे होते हैं और बाहर हो रही दस्तक को सुन ही नहीं पाते। जिंदगी
12:23
Speaker A
आपके लिए नए रंग लेकर आती है। लेकिन आप पुराने धुंधले रंगों से चिपके रहते हैं। इसलिए मैं कहता हूं अतीत को पकड़ कर रखना ऐसा है जैसे आप हाथ में रेत थामे हो। जितना कसकर पकड़ोगे उतनी जल्दी वह आपकी उंगलियों से फिसल जाएगी और जब तक आप उसे
12:39
Speaker A
छोड़ नहीं देते आपके हाथ खाली नहीं होंगे ताकि जिंदगी उसमें कुछ नया रख सके। अब सवाल यह है कैसे? आखिर कैसे छोड़ा जाए? देखो अतीत को छोड़ना सुनने में आसान लगता है। लेकिन असल में यह सबसे कठिन काम है। यह ऐसा है जैसे किसी पुराने बहुत प्यारे
12:56
Speaker A
गाने को सुनना बंद करना जो आपको खुश भी करता है और चोट भी देता है। लेकिन अगर आप सच में हील करना चाहते हैं तो आपको यह तय करना होगा कि अब यह गाना बंद करने का समय आ गया है। मैं आपको अब कुछ ऐसे कदम बताने जा रहा हूं जो सिर्फ किताब में लिखे हुए
13:12
Speaker A
टिप्स नहीं है। बल्कि वह रास्ते हैं जो असल जिंदगी में हजारों लोगों को इस दर्द से बाहर निकाल चुके हैं और यह तभी काम करेंगे जब आप इन्हें पूरे दिल और कमिटमेंट के साथ अपनाएंगे। पहला डिजिटल डिटॉक्स पुरानी यादों से दूरी बनाओ। सबसे पहले
13:30
Speaker A
अपने फोन से शुरू करें। वो चैट्स जिनमें आपने अपने दिल की हर बात लिखी थी। वो फोटो जिनमें आप दोनों की मुस्कान कैद है उनसे दूर होना जरूरी है। हां, मैं जानता हूं डिलीट करना मुश्किल है। ऐसा लगता है जैसे आप उन पलों को मार रहे हैं। लेकिन सच यह
13:48
Speaker A
है कि वह पल पहले ही खत्म हो चुके हैं। और अब उनका आपकी जिंदगी में होना सिर्फ पुराने घाव को ताजा करता है। सोशल मीडिया पर भी यही करें। अनफॉलो करें, म्यूट करें। हां, यह स्टेप कठोर लगेगा। लेकिन यह आपकी हीलिंग की पहली दवा है।
14:06
Speaker A
क्योंकि हर बार जब आप उनकी नई फोटो देखते हैं, उनके नए दोस्तों के साथ स्टोरीज देखते हैं, आपका दिमाग वही पुराना दर्द फिर से जीने लगता है और हीलिंग वहीं रुक जाती है। ट्रिगर स्पॉट से दूरी बनाओ। हमारे दिमाग में यादें सिर्फ तस्वीरों और
14:22
Speaker A
मैसेजेस से नहीं जुड़ती बल्कि जगहों, गानों, खुशबुओं से भी जुड़ती हैं। वो कफे जहां आप पहली बार मिले थे। वो पार्क जहां साथ में टहले थे। वो गाना जो आपने साथ सुना था। यह सब ऐसे ट्रिगर्स हैं जो आपको बार-बार पीछे खींचते हैं। तो फिलहाल इन
14:39
Speaker A
जगहों और चीजों से दूरी बनाना सबसे अच्छा है। इसका मतलब यह नहीं कि आप हमेशा भागते रहेंगे। बस अभी अभी आपको अपने घाव को भरने का वक्त देना है और घाव भरने तक आपको इनफेक्शन से बचना है। क्योंकि अगर बार-बार पुराने ट्रिगर से सामना होगा तो हीलिंग का
14:56
Speaker A
प्रोसेस धीमा हो जाएगा। तीसरा अपने दिल की सारी बातें एक चिट्ठी में लिखो और फिर उसे फाड़ कर या जला दो। यह इशारा होगा कि वह कहानी अब सच में खत्म हो गई है। हमारा दिमाग क्लोजर चाहता है एक फाइनल सिग्नल कि हां अब यह कहानी खत्म हो
15:13
Speaker A
चुकी है। अगर आपको लगता है कि आप अंदर ही अंदर अब भी कुछ कहना चाहते हैं तो एक चिट्ठी लिखें। उस चिट्ठी में वह सब लिखें जो आपने कहना चाहा लेकिन कभी कह नहीं पाए। अपने दिल की हर बात बिना सोचे समझे बस बहने दें। जब चिट्ठी पूरी हो जाए तो उसे
15:32
Speaker A
पढ़ें और फिर उसे फाड़ दें, जला दें या कहीं बंद कर दें। यह एक्ट सिंबल है कि आपने अपनी कहानी का वह चैप्टर बंद कर दिया है। और जब आपका दिमाग यह सिंबल देखता है तो वह धीरे-धीरे नए चैप्टर की ओर बढ़ना शुरू कर देता है। एक बात याद रखना लेटिंग
15:49
Speaker A
गो। कोई एक दिन का काम नहीं है। यह प्रोसेस है और इस प्रोसेस में हर छोटा कदम मायने रखता है। आज अगर आपने एक पुराना फोटो डिलीट कर दिया, कल अगर आपने अनफॉलो कर दिया, परसों अगर आपने उस कैफे से दूरी बना ली तो धीरे-धीरे आप देखेंगे कि वह
16:05
Speaker A
दर्द उतना तेज चुभना बंद कर देगा। और एक दिन आपको खुद महसूस होगा। मैं अब पहले जैसा नहीं हूं। मैं हल्का महसूस कर रहा हूं। मैं आज मैं जी पा रहा हूं। और यकीन मानो बाद में जब आप सब कुछ भूल चुके होंगे तो आपको हंसी आएगी कि मैं कितना पागल था
16:21
Speaker A
उस वक्त और उस हंसी में एक सुकून होगा कि मैंने खुद को वापस पा लिया तब आपको एहसास होगा कि छोड़ना हार नहीं बल्कि अपनी जीत का पहला कदम था। कभी-कभी मोहब्बत छोड़नी पड़ती है ताकि खुद से मोहब्बत की जा सके। लेटिंग गो का मतलब यह नहीं है कि आप उस
16:39
Speaker A
इंसान को भूल जाएंगे या वह यादें कभी वापस नहीं आएंगी। इसका मतलब है कि जब वह याद आए तो वह अब आपको तोड़े नहीं बल्कि सिर्फ एक कहानी बनकर रह जाए। और हां, शुरू में यह मुश्किल लगेगा। लेकिन जैसे-जैसे आप यह करते रहेंगे, एक दिन आपको खुद पता चलेगा
16:56
Speaker A
कि आपके दिल का बोझ हल्का हो गया है। आपका अतीत आपकी कहानी का एक चैप्टर है। पूरी किताब नहीं है। समझो इस बात को। और आप वह लेखक हैं जो अगले चैप्टर को अपनी मर्जी से लिख सकते हैं। जितना तुम अतीत को थामे रहोगे उतना भविष्य तुमसे दूर भागेगा।
17:15
Speaker A
जितना तुम उसे छोड़ोगे उतना वह तुम्हें गले लगाएगा। सेक्शन तीन सेल्फ वर्थ को फिर से बनाना। दिल टूटने से आपकी कीमत कम नहीं होती। असली ताकत तब है जब आप खुद को फिर से उठाकर अपनी कदर खुद तय करते हैं। जब किसी का दिल टूटता है तो दर्द सिर्फ इस
17:34
Speaker A
बात का नहीं होता कि कोई हमें छोड़ गया। बल्कि अंदर ही अंदर एक और चीज टूटती है। हमारा भरोसा, खुद पर भरोसा। और यही सबसे खतरनाक होता है। क्योंकि यही वह पल है जब हमारे मन में वह खतरनाक सवाल घुसने लगते हैं। क्या मैं अच्छा नहीं था? क्या मुझ
17:51
Speaker A
में कोई कमी थी? शायद मैं उनके लायक ही नहीं था। अगर आपने कभी ऐसा महसूस किया है तो जान लो आप अकेले नहीं हो। यह हर उस इंसान के साथ होता है जिसने सच्चा दिल लगाया है और फिर दिल टूटा है। लेकिन यहां एक सच्चाई है जो शायद अभी आपको साफ दिखाई
18:09
Speaker A
ना दे रही हो। किसी का आपको छोड़ना। आपकी वैल्यू को जरा भी कम नहीं करता। हां, शायद उन्होंने अपनी वजह से अपने फैसले से अपना रास्ता चुना। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप कमजोर हो या आप में अच्छे नहीं हो। असल में आपकी कीमत, आपकी पहचान किसी के आने या
18:26
Speaker A
जाने से तय नहीं होती। यह आपके भीतर से आती है। लेकिन हार्ट ब्रेक के बाद हम उस कीमत को भूल जाते हैं। हम अपनी आइडेंटिटी को उस रिश्ते के आसपास डिफाइन करने लगते हैं। और जब वह रिश्ता चला जाता है तो लगता है जैसे हम भी अधूरे हो गए। यही वजह है कि
18:43
Speaker A
इस मोड़ पर सबसे जरूरी है सेल्फ वर्थ को फिर से बनाना। क्योंकि जब आप अपनी कीमत, अपनी वैल्यू खुद समझ लेते हैं तो दुनिया में कोई भी आपको गिरा नहीं सकता। एक बात कहूं आपसे पैसा बनाओ पैसा। यही वो चीज है जो आपको प्यार, मोहब्बत, आशिकी, रिस्पेक्ट
19:01
Speaker A
सब कुछ दिल सकती है। 28 साल का रोहन एक स्टेडी जॉब में था। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 4 साल से था। उसको लगता था यह रिश्ता हमेशा रहेगा। लेकिन एक दिन उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा, "आई थिंक वी शुड एंड दिस।" दिस बस चार शब्द और रोहन की जिंदगी
19:21
Speaker A
बदल गई। पहले हफ्ते में उसने कुछ नहीं किया। बस कमरे में पड़ा रहा। खाना छोड़ दिया। दोस्तों से बात नहीं की। उसके मन में बस एक ही ख्याल था। क्या मुझ में कमी थी? उसका कॉन्फिडेंस, उसका चाम, उसकी हंसी सब जैसे गायब हो गया। लेकिन फिर एक दिन
19:39
Speaker A
उसके कॉलेज के पुराने दोस्त ने उससे कहा, तू किसी ने छोड़ा है। इसका मतलब यह नहीं कि तू कम है। इसका मतलब बस इतना है कि वो तेरे साथ नहीं चल पाई। लेकिन तू तू वही है जो पहले था और शायद उससे भी ज्यादा। यही बात रोहन के दिल को छू गई। उसने धीरे-धीरे
19:57
Speaker A
उठना शुरू किया। सबसे पहले सबसे पहले उसने अपने लिए लिखना शुरू किया। रोज रात को सोने से पहले तीन चीजें जो उसने उस दिन अच्छे से की और तीन क्वालिटीज जो उसे अपने बारे में पसंद थी। शुरुआत में उसे अजीब लगा लेकिन एक हफ्ते बाद उसने महसूस किया
20:14
Speaker A
कि उसके अंदर थोड़ी सी रोशनी वापस आ रही है। आप कर सकते हैं इसमें कोई रॉकेट साइंस नहीं है। लेकिन कंसिस्टेंसी जरूरी है। पहला कदम चैनलिंग रोज सिर्फ 5 मिनट निकालो। लिखो आज तुम किस चीज के लिए ग्रेटफुल हो और अपनी तीन क्वालिटीज जो
20:31
Speaker A
तुम्हें अपने बारे में पसंद है। यह तुम्हें बार-बार रिमाइंड करेगा कि तुम कितने वैलुएबल हो। भले ही किसी ने तुम्हारी कदर ना की हो। दूसरा कदम सेल्फ अफमेशंस। हां, यह थोड़ा फिल्मी लगता है, लेकिन यह काम करता है। रोज सुबह आईने में
20:46
Speaker A
देखो और खुद से कहो, मैं काफी हूं। मैं लवेबल हूं। मैं अपने लिए और इस दुनिया के लिए इंपॉर्टेंट हूं। शुरू में तुम्हारा दिमाग कहेगा यह क्या बकवास है? लेकिन 21 दिन बाद तुम्हारा दिल इसे मानने लगेगा। 21 दिन वाला फार्मूला तो आप लोगों को पता ही
21:01
Speaker A
होगा। अगर आप कोई भी नया काम लगातार 21 दिन करते हो तो वह आपकी आदत बनना शुरू हो जाता है। तीसरा कदम न्यू हॉबीज और पैशन। हार्ट ब्रेक के बाद हमारे पास जो खाली जगह होती है, वह हमें निगल सकती है। अगर हम उसे सही चीज से भरे नहीं। इसलिए कुछ नया
21:18
Speaker A
सीखो। पेंटिंग, गिटार, डांस, जिम, कुछ भी जो तुम्हें एक्साइटमेंट दे। जब तुम कुछ नया सीखते हो, तुम अपने दिमाग को मैसेज देते हो। लाइफ अभी खत्म नहीं हुई। मैं आगे बढ़ रहा हूं। क्यों खुद को उसी इंसान के लिए रुलाओ जो आपके लिए रुका भी नहीं। यह
21:35
Speaker A
लाइन सिर्फ एक सलाह नहीं। यह एक याद है कि आपकी जिंदगी किसी के जाने से रुकनी नहीं चाहिए। हां, आपको रोने का हक है। लेकिन इतना नहीं कि आंसू आपकी पहचान बन जाए। याद रखो जो लोग हमें छोड़ जाते हैं वह हमें डिफाइन नहीं करते। हम खुद को डिफाइन करते
21:52
Speaker A
हैं। सेल्फ वर्थ सिर्फ सोचने से नहीं आती। इसे जीना पड़ता है। छोटे-छोटे अचीवमेंट्स सेलिब्रेट करो। चाहे वो जिम में एक एक्स्ट्रा रैप हो या ऑफिस में एक अच्छा प्रेजेंटेशन। हर छोटी जीत तुम्हारे कॉन्फिडेंस में ईंट की तरह जुड़ती जाएगी।
22:08
Speaker A
और कुछ महीनों में तुम वो इंसान बन जाओगे जिसे खुद पर गर्व होगा। आज से तुम खुद से वादा करो कि तुम अपनी कीमत किसी और के फैसले से तय नहीं करोगे। तुम अपनी कीमत जानते हो और अगर कभी भूल जाओ तो खुद को फिर से याद दिलाओगे क्योंकि तुम काफी हो।
22:25
Speaker A
तुम हमेशा से काफी थे और हमेशा रहोगे। शाह सेक्शन चार सेल्फ लव और ग्रोथ। ब्रेकअप के बाद सबसे जरूरी है खुद से प्यार करना। क्योंकि जब आप खुद को अपनाते हैं तभी आप सच में आगे बढ़ पाते हैं। सेल्फ लव ही वह ताकत है जो आपको टूटने से उठाकर ग्रोथ की
22:44
Speaker A
राह पर ले जाती है। जब एक रिश्ता खत्म होता है तो अक्सर हम सबसे बड़ी गलती यही करते हैं हम खुद को भूल जाते हैं। हम अपना सारा ध्यान अपनी सारी ऊर्जा उसी इंसान और उसी दर्द में लगा देते हैं जिसने हमें छोड़ा है। ना खाने का होश ना सोने का ना
23:01
Speaker A
हंसने का। बस दिन रात वही सोच, वही यादें। और इस दौरान हम यह महसूस ही नहीं करते कि सबसे पहले हमें किसकी जरूरत है खुद की। देखो एक सच्चाई है जो जितनी जल्दी समझ लो उतना अच्छा है। अगर आप खुद को प्यार नहीं करोगे। अगर आप खुद को अपनी प्राथमिकता
23:18
Speaker A
नहीं बनाओगे तो दुनिया का कोई भी इंसान आपको सच्चा और स्थाई प्यार नहीं दे पाएगा। क्योंकि प्यार तभी टिकता है जब आप खुद को भी एक पूरी खूबसूरत और कीमती इंसान मानते हो। सोचो जरा अगर आपका अपना सबसे अच्छा दोस्त ही आपको इज्जत ना दे आपकी देखभाल ना
23:34
Speaker A
करे आपकी भावनाओं को समझे नहीं तो आपको कैसा लगेगा बुरा लगेगा अब सोचिए अगर आप खुद अपने साथ वैसा ही व्यवहार कर रहे हैं खुद को नजरअंदाज कर रहे हैं खुद के सपनों सेहत और खुशी को पीछे छोड़ रहे हैं तो आप अपने सबसे अच्छे दोस्त यानी खुद के साथ
23:51
Speaker A
क्या कर रहे हैं यही वजह है कि सेल्फ लव सिर्फ कोई फैंसी शब्द नहीं है बल्कि जिंदगी जीने की एक बुनियादी जरूरत है। रिया जो एक 3 साल के टॉक्सिक रिलेशनशिप में थी, हर दिन खुद को छोटा और कमजोर महसूस करती थी। उसके पार्टनर ने ना केवल
24:07
Speaker A
उसे भावनात्मक रूप से चोट पहुंचाई बल्कि धीरे-धीरे उसकी आत्मविश्वास की जड़े भी हिला दी। जब रिश्ता खत्म हुआ रिया पूरी तरह टूट चुकी थी। शुरुआत में उसने वही किया जो हम में से ज्यादातर करते हैं। खुद को कमरे में बंद कर लिया। रोती रही। सोशल
24:24
Speaker A
मीडिया पर अपने एक्स को चेक करती रही और हर दिन खुद को और कमजोर महसूस करती रही। लेकिन कुछ हफ्तों बाद एक दिन उसने शीशे में खुद को देखा और सोचा क्या मैं अपनी बाकी जिंदगी ऐसे ही बिताने वाली हूं। क्या मैं वाकई इतनी कमजोर हूं कि अपने लिए भी
24:40
Speaker A
खड़ी नहीं हो सकती। उस दिन से उसने एक फैसला लिया कि अब वह अपना समय, अपनी ऊर्जा और अपना प्यार खुद पर लगाएगी। रिया ने धीरे-धीरे शुरुआत की। उसने जिम ज्वाइन किया क्योंकि उसे लगा कि अपने शरीर को मजबूत बनाकर वह अपनी आत्मा
24:55
Speaker A
को भी मजबूत कर सकती है। शुरुआत में मुश्किल था लेकिन जैसे-जैसे वह अपनी सेहत पर ध्यान देने लगी उसे खुद पर गर्व होने लगा। फिर उसने अपनी एक पुरानी चाहत को पूरा करना शुरू किया दुनिया घूमने की। उसने दोस्तों के साथ छोटे-छोटे ट्रिप किए,
25:12
Speaker A
नए शहर देखे, नए लोग मिले। और इस सफर में उसने सीखा कि जिंदगी सिर्फ एक रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने के लिए नहीं बनी है। उसने नई स्किल्स सीखनी शुरू की। खाना बनाना, फोटोग्राफी यहां तक कि एक नई भाषा। इन छोटी-छोटी जीतों ने उसकी आत्मा को
25:29
Speaker A
धीरे-धीरे हील किया और एक साल बाद रिया पहले से कहीं ज्यादा खुश, आत्मनिर्भर और कॉन्फिडेंट थी। अब उसे किसी की वैलिडेशन की जरूरत नहीं थी। क्योंकि उसने खुद की कीमत पहचान ली थी। दोस्त यही है सेल्फ लव की असली ताकत। सेल्फ लव का मतलब सिर्फ
25:46
Speaker A
महंगे गिफ्ट खरीदना, स्पा जाना या खुद को लाड प्यार करना नहीं है। इसका असली मतलब है खुद को अपनाना, खुद का सम्मान करना और खुद के लिए खड़ा होना। जब आप सेल्फ लव करते हो तो आप अपने आप से एक वादा करते हो। मैं खुद को कभी अकेला नहीं छोडूंगा।
26:03
Speaker A
मैं अपनी खुशी, अपनी सेहत और अपनी जिंदगी के लिए खुद जिम्मेदार हूं। और अब बात आती है ग्रोथ की। ग्रोथ मतलब सिर्फ करियर में आगे बढ़ना नहीं है। ग्रोथ का मतलब है हर दिन अपने कल से बेहतर इंसान बनना। यह ग्रोथ हो सकती है आपकी सोच में, आपके
26:21
Speaker A
व्यवहार में, आपकी आदतों में, आपकी स्किल्स में। जब आप सेल्फ लव करते हो तो नेचुरली आप ग्रोथ की तरफ बढ़ते हो। क्योंकि आप अपने लिए सबसे अच्छा चाहते हो और उसके लिए मेहनत करते हो। तो अब सवाल है आप सेल्फ लव और ग्रोथ की शुरुआत कैसे कर
26:37
Speaker A
सकते हैं? शुरुआत छोटी-छोटी चीजों से करें। अपने लिए वक्त निकालो। चाहे दिन का सिर्फ आधा घंटा ही क्यों ना हो। अपनी सेहत का ध्यान रखो। अच्छा खाना खाओ। व्यायाम करो। नींद पूरी लो। अपनी स्किल्स बढ़ाओ। कुछ नया सीखो जो आपको अच्छा लगे। अपने आप
26:54
Speaker A
से अच्छे से बात करो। खुद को कोसना बंद करो और पॉजिटिव वर्ड्स का इस्तेमाल करो। उन लोगों से दूर रहो जो आपकी एनर्जी चूसते हैं और आपकी कीमत नहीं समझते। और सबसे जरूरी बात यह सब इसलिए करो क्योंकि आप इसके लायक हो ना कि इसलिए कि किसी को
27:10
Speaker A
साबित करना है कि आप खुश हो। एक दिन जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो आपको गर्व होगा कि आपने अपने टूटे हुए दिल के टुकड़ों को जोड़ने के लिए किसी और का इंतजार नहीं किया। बल्कि खुद अपने लिए वो पुल बनाया जिससे आप अपने पुराने दर्द से बाहर आए।
27:28
Speaker A
सेल्फ लव कोई लग्जरी नहीं है। यह आपकी जिंदगी का ऑक्सीजन है। और ग्रोथ वो आपकी जिंदगी की वह धूप है जो आपके अंदर की बर्फ को पिघला देती है और आपको फिर से खिलने का मौका देती है। तो आज से खुद को चुनो। क्योंकि जब आप खुद से प्यार करते हो तो
27:45
Speaker A
दुनिया भी आपको उसी नजर से देखना शुरू कर देती है। सेक्शन फाइव फॉरगिवनेस की ताकत माफ करना। और हां, यह माफ करना सिर्फ दूसरों को नहीं, खुद को भी देना होता है। अब हम उस चीज पर आ गए हैं जो सुनने में जितनी आसान लगती है, असल में उतनी ही
28:01
Speaker A
मुश्किल है माफ करना। यानी फॉरगिवनेस। और हां, मैं जानता हूं यह शब्द सुनते ही दिल में एक आवाज उठती है। क्या मैं उसे माफ कर दूं? जिसने मुझे इतनी तकलीफ दी, जिसने मेरे भरोसे को तोड़ा, जिसने मुझे रुलाया, जिसने मेरे साथ धोखा किया, मैं आपको दिल
28:19
Speaker A
से एक बात बताना चाहता हूं। फॉरगिवनेस का मतलब यह नहीं है कि आप उस इंसान के की को सही ठहरा रहे हो। इसका मतलब यह भी नहीं है कि जो हुआ वह भूल जाना आसान है। फॉरगिवनेस का असली मतलब है आप अपने दिल को उस बोझ से मुक्त कर रहे हैं जो आपको अंदर से खा रहा
28:34
Speaker A
है। देखो जब हम किसी के प्रति गुस्सा, नफरत या बदला रखने की सोच अपने अंदर रखते हैं तो हम सोचते हैं कि हम उन्हें सजा दे रहे हैं। लेकिन असल में हम खुद को सजा दे रहे होते हैं। वो इंसान शायद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हो, खुश हो, हंस रहा हो,
28:50
Speaker A
नए रिश्ते में हो। लेकिन आप आप अब भी वहीं अटके हैं उस पुराने दर्द में उस पुराने गुस्से में माफ करना दरअसल खुद के लिए होता है। क्योंकि जब तक आप माफ नहीं करते आप उस घटना से बंधे रहते हो जैसे किसी ने आपके पैरों में अदृश्य जंजीर डाल दी हो और
29:08
Speaker A
हर बार आप आगे बढ़ने की कोशिश करो तो वो जंजीर आपको पीछे खींच ले। अमित ने अपनी गर्लफ्रेंड और अपने सबसे अच्छे दोस्त को एक साथ देखा। वो पल उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा झटका था। उसके दिल में आग थी। गुस्सा, बदला, नफरत सब कुछ। वो सोचता था
29:26
Speaker A
कि एक दिन मौका मिलेगा तो इन दोनों को सबक सिखाएगा। लेकिन हुआ क्या? 2 साल बीत गए और वो अब भी उसी दर्द में जी रहा था। वो हर दिन उस घटना को याद करता, खुद को जलाता और
29:39
Speaker A
धीरे-धीरे उसकी जिंदगी से हंसी गायब हो गई। फिर एक दिन उसने एक थेरेपिस्ट से बात की। थेरेपिस्ट ने उससे कहा, फॉरगिवनेस इज नॉट फॉर देम। इट्स फॉर यू। यानी माफ करना उनके लिए नहीं अपने लिए है। क्योंकि जब आप माफ करते हो तो आप यह फैसला लेते हो कि अब
29:58
Speaker A
इस घटना को अपनी आज की जिंदगी पर राज नहीं करने देंगे। उस दिन अमित ने पहली बार सच में माफ किया और यकीन मानो उस दिन उसके दिल का आधा बोझ हल्का हो गया। वो जंजीर जो उसे 2 साल से बांधे हुए थी आखिर टूट गई। अब मैं आपसे एक सवाल पूछता हूं। क्या कोई
30:17
Speaker A
भी इंसान या घटना इस लायक है कि वह आपके दिल और दिमाग में मुफ्त में इतनी जगह घेर ले कि आपकी खुशी, आपकी नींद, आपकी शांति छीन ले। नहीं। तो फिर क्यों उस बोझ को ढोना जब आप उसे छोड़ सकते हो। और हां, फॉरगिवनेस का मतलब यह भी नहीं है कि आप
30:35
Speaker A
फिर से उसी इंसान से रिश्ता जोड़ो। आप माफ करके भी अपनी दूरी बनाए रख सकते हो। माफ करने का मतलब है अब मैं तुम्हारे की को अपने कल अपनी आज की खुशी और अपने भविष्य को प्रभावित नहीं करने दूंगा। अब सवाल है आप माफ करने की शुरुआत कैसे करें? शुरुआत
30:53
Speaker A
समझ से होती है। यह मान लीजिए कि इंसान गलतियां करते हैं और हर कोई अपने अनुभव, सोच और सीमाओं के आधार पर फैसले लेता है। कभी वह फैसले अच्छे होते हैं तो कभी बुरे और कई बार उनके गलत फैसलों का शिकार हम बन जाते हैं। लेकिन आप क्या चाहते हो? उनके
31:09
Speaker A
गलत फैसले आपकी पूरी जिंदगी खराब कर दें या फिर आप फैसला लें कि उनकी गलती आपके जीवन की दिशा तय नहीं करेगी। फॉरगिवनेस का पहला स्टेप है खुद को माफ करना क्योंकि हम खुद को बार-बार दोष देते हैं। काश मैंने पहले देख लिया होता। काश मैं इतना भरोसा
31:26
Speaker A
ना करता। काश मैं उस दिन लेकिन यह सब सोचकर आप अतीत को बदल नहीं सकते। आप बस खुद को और तकलीफें देते हो। तो पहले खुद को माफ करो। हां, मैंने भरोसा किया और शायद मैं चोट खा गया। लेकिन मैंने अपने दिल से, सच्चाई से, इरादे से प्यार किया
31:43
Speaker A
और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। उसके बाद दूसरों को माफ करना आसान हो जाता है। क्योंकि आप समझ जाते हो कि माफ करना आपके दिल को हल्का करने का तरीका है ना कि उनके की को सही ठहराने का। एक बार आप यह सीख गए तो आप देखोगे कि आपकी जिंदगी में एक
32:00
Speaker A
हल्कापन, एक सुकून आ जाएगा। वो सुकून जो ना गुस्से में है ना बदले में बल्कि सिर्फ इस बात में है कि आपने अपने दिल की चाबी खुद के पास रखी है। अब वह किसी और के हाथ में नहीं है। और हां याद रखो माफ करना कमजोरी नहीं है। यह आपकी ताकत है। क्योंकि
32:18
Speaker A
इसमें हिम्मत लगती है। और यह हिम्मत सिर्फ उन लोगों में होती है जो सच में आगे बढ़ना चाहते हैं। तो आज खुद से एक वादा करो। मैं अपने दिल में जितने भी अनसुलझे गुस्से, नफरत और नाराजगी के धागे हैं उन्हें आज से काट दूंगा। क्योंकि मेरी आज की शांति मेरे
32:34
Speaker A
कल के दर्द से कहीं ज्यादा कीमती है। सेक्शन सिक्स न्यू बिगिनिंग नई पहचान बनाना। कभी-कभी टूटना खत्म होना नहीं होता। कभी-कभी टूटना आपके नए सबसे शानदार वर्जन के जन्म की शुरुआत होती है। कहते हैं ना हर अंत एक नई शुरुआत है। लेकिन मैं
32:54
Speaker A
कहता हूं हर हार्ट ब्रेक एक नए अविश्वसनीय चैप्टर की शुरुआत है। अगर आप चाहो तो ब्रेकअप का मतलब सिर्फ खोना नहीं है। यह एक मौके का नाम है खुद को ऐसे बनाने का जैसा शायद आप बिना इस दर्द के कभी बन ही नहीं पाते। सोचो जरा। अब आपके पास एक खाली
33:10
Speaker A
कैनवस है। उस कैनवस पर आप जो चाहे बना सकते हैं। अपने सपनों की जिंदगी, अपने रूल्स, अपनी सक्सेस स्टोरी। यह वो मौका है जहां आप अपने कल की सीमाओं को तोड़ सकते हैं और ऐसी ऊंचाइयों को छू सकते हैं जो आज आपको भी अनबिलीवेबल लग रही हो। मैं आपको
33:27
Speaker A
एक सच बताता हूं। दुनिया के कई सबसे सफल लोग जिन्होंने अनइमेजिनेबल सक्सेस पाई। उन्होंने यह शुरुआत अपने किसी सबसे बड़े दर्द के बाद ही की थी। क्योंकि दर्द आपको झकझोरता है। आपको बदलने के लिए मजबूर करता है और आपको वह ताकत देता है जो आराम की
33:44
Speaker A
जिंदगी कभी नहीं दे सकती। और जब आप इस ताकत को सही दिशा में लगाते हो तो आप सिर्फ बेटर नहीं बनते। आप अनरकॉग्नाइजबल बन जाते हो। अब आपके पास मौका है कि आप अपनी कहानी ऐसे लिखें कि कल कोई आपका नाम सुने तो सिर्फ यही कहे। यह वही इंसान है
33:59
Speaker A
जिसने अपनी जिंदगी की राख से एक साम्राज्य बना दिया। तो चलो एक्शन स्टेप्स पर आते हैं। पहला नए गोल्स सेट करो। अब कोई छोटे-मोटे गोल्स नहीं। ऐसे गोल्स जो आपको डराएं, जो आपको एक्साइट करें, जो आपको पुश करें, आपकी कंफर्ट जोन से बाहर। चाहे वो
34:17
Speaker A
करियर में एक हाई लेवल पोजीशन पाना हो, अपना बिजनेस शुरू करना हो या अपनी स्किल्स को वर्ल्ड क्लास बनाना हो। ट्रैवल करो। नई जगह सिर्फ सीनरी नहीं बदलती। वो आपका माइंडसेट बदल देती हैं। नए लोगों से मिलो। अलग कल्चर में जाओ। खुद को सिचुएशंस में
34:33
Speaker A
डालो जहां आपको खुद को नए तरीकों से जानने का मौका मिले। नई आइडेंटिटी बनाओ। अब आप सिर्फ किसी के एक्स नहीं हो। अब आपकी पहचान, आपकी अचीवमेंट्स, आपकी पर्सनालिटी, आपकी एनर्जी से होगी। अपने आप को इस लेवल तक डेवलप करो कि आपका नाम सुनकर लोग
34:50
Speaker A
इंस्पायर हो। और हां, एक बात और इस नए चैप्टर में उस पुराने इंसान की कोई एंट्री नहीं। ना WhatsApp पर, ना Instagram पर, ना आपके दिमाग में। यह एक ऐसा गेट है जो सिर्फ एक बार खुलता है और अब वह बंद हो चुका है क्योंकि अब आप आगे बढ़ चुके हो और
35:07
Speaker A
जिस लेवल पर आप जा रहे हो वहां पहुंचने के बाद उस इंसान को इनवाइट करना वैसा ही होगा जैसे किसी पुराने टूटे खिलौने को फाइव स्टार होटल के लिविंग रूम में सजाना इसकी कोई जरूरत नहीं और सच कहूं तो इसकी कोई जगह भी नहीं अब आपके सपने छोटे नहीं
35:22
Speaker A
रहेंगे अब आप वही करोगे जो कभी सोच भी नहीं सकते थे शायद आप दुनिया घूमोगे अपने नाम का एंपायर बनाओगे शायद आप एक ऐसा करियर बनाओगे कि लोग आपको रोल मॉडल माने। शायद आप एक दिन इतने खुश, इतने सक्सेसफुल और इतने कंप्लीट इंसान बनोगे कि जब आईने
35:36
Speaker A
में देखोगे तो खुद से कहोगे धन्यवाद उस दर्द को जिसने मुझे यहां तक पहुंचाया। और यकीन मानो उस दिन आप अपने दिल में महसूस करोगे कि यह नई पहचान, यह नया वर्जन, यह नई जिंदगी किसी भी पुराने प्यार से लाख गुना कीमती है। क्योंकि यह सिर्फ सक्सेस
35:54
Speaker A
नहीं होगी। यह फ्रीडम होगी और फ्रीडम से बड़ी कोई जीत नहीं होती। देखो प्यार बहुत खूबसूरत चीज है। लेकिन तभी जब वह सही तरीके से हो। हम में से ज्यादातर लोग प्यार को ऐसे समझते हैं कि जैसे हमारी जिंदगी अधूरी है और कोई आकर उसे पूरा कर
36:10
Speaker A
देगा। लेकिन सच्चाई यह है अगर आप खुद को पूरा नहीं करते तो कोई भी आपको पूरा नहीं कर सकता। हेल्थी लव का मतलब है दो लोग जो अपनेप आप में कंप्लीट हैं। एक दूसरे की जिंदगी में खुशियां जोड़ते हैं। यह ऐसा नहीं है कि एक टूटा हुआ इंसान दूसरे टूटे
36:26
Speaker A
हुए इंसान को जोड़ दे। नहीं, यह ऐसा है जैसे दो खुश, मजबूत और खुद से प्यार करने वाले लोग एक साथ आकर एक दूसरे को और भी बेहतर बना दें। अगर आपका पूरा सेल्फ वर्थ सिर्फ किसी और पर टिका है तो क्या होगा जब वह इंसान चला जाए? आप फिर से खाली महसूस
36:43
Speaker A
करोगे, टूट जाओगे और खुद को खो दोगे। लेकिन अगर आप खुद को पहले से पूरा बना चुके हो, अपनी जिंदगी, अपने सपनों, अपनी खुशी के साथ तो चाहे कोई आए या आपकी जड़े मजबूत रहेंगी। प्यार डिपेंडेंसी नहीं है। प्यार सपोर्ट है। प्यार में मैं तुम्हारे
36:58
Speaker A
बिना अधूरा हूं। नहीं होना चाहिए बल्कि यह होना चाहिए। मैं तुम्हारे बिना भी पूरा हूं। लेकिन तुम्हारे साथ और भी खूबसूरत हूं। तो सबसे पहले खुद से प्यार करना सीखो। अपनी जिंदगी में खुद को प्रायोरिटी बनाओ। अपने हेल्थ, करियर, ड्रीम्स और
37:13
Speaker A
हैप्पीनेस में इतना निवेश करो कि जब कोई आपके जीवन में आए तो वह आपकी जिंदगी में इजाफा करें। उसे चलाने का सहारा ना बने। और हां, अगली बार जब आप किसी को प्यार करें तो यह मत भूलना कि आप सिर्फ उनका सपना नहीं है। आप भी किसी की प्रायोरिटी
37:28
Speaker A
हैं। आप भी उतना ही डिर्व करते हैं रिस्पेक्ट, केयर और लव जितना आप देते हो। और अगर कभी आपको लगे कि कोई आपको वह रिस्पेक्ट और लव नहीं दे रहा तो याद रखो। आप अपने आप में काफी हो। प्यार खूबसूरत है, लेकिन खुद से प्यार सबसे बड़ा और
37:44
Speaker A
सच्चा प्यार है। क्योंकि वही प्यार है जो कभी आपको छोड़कर नहीं जाएगा। अब मैं चाहता हूं कि आप यह एक बात दिल में हमेशा के लिए रख लो। दिल टूटना आपको खत्म करने के लिए नहीं आता। यह आपको नया बनाने के लिए आता है। शायद आज आपको यह दर्द पहाड़ जैसा लगे।
38:01
Speaker A
लेकिन कल जब आप पीछे मुड़कर देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि यह दर्द आपके लिए वरदान था। यही दर्द आपको वहां ले जाएगा जहां शायद आप खुद को कभी सोच भी नहीं सकते थे। आज इसी वक्त एक फैसला लो कि अब आप अपनी जिंदगी का
38:18
Speaker A
अगला पन्ना खुद लिखेंगे। अब आपकी कहानी में वह पुराना इंसान वो पुरानी चोट सिर्फ एक चैप्टर होगा। पूरी किताब नहीं और इस नई किताब में आप होंगे अपने सबसे मजबूत, सबसे खूबसूरत, सबसे खुश वर्जन में। याद रखो आप किसी के बिना अधूरे नहीं हो। आप अपने आप
38:36
Speaker A
में पूरे हो और जो भी आपकी जिंदगी में आए वह सिर्फ आपकी रोशनी को और बढ़ाने के लिए आए, बुझाने के लिए नहीं। तो आज से खुद को प्रायोरिटी दो। अपने सपनों में निवेश करो। अपने अंदर की उस ताकत को जगाओ जो शायद अभी सोई हुई है। और सबसे जरूरी खुद से इतना
38:55
Speaker A
प्यार करो कि कोई भी इंसान आकर आपकी कीमत कम ना कर पाए। और अगर यह बातें आपके दिल तक पहुंची हो तो इस वीडियो को लाइक करो और हम शायद आपको फिर कभी नया मिले इसलिए चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। अपना ख्याल रखिए और आगे बढ़ते रहिए। थैंक्स फॉर
39:11
Speaker A
वाचिंग। हम्म!
Topics:हार्टब्रेकब्रेकअप से उबरनादर्द से बाहर निकलनाद आर्ट ऑफ मूविंग ऑनइमोशनल हीलिंगलेटिंग गोस्वयं की देखभालफॉरगिवनेसनई शुरुआतमनोरोग विज्ञान

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →