Speaker A
यह देखिए, एकदम फूली-फूली, खस्ता और आलू से भरी-भरी। यह है परफेक्ट आलू की कचौड़ी, जो ना कभी फटेंगी, ना बिखरेंगी, ना तेल सोखेंगी। और तो और, बेलन चलाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी क्योंकि आलू की कचौड़ी में सबसे बड़ी गलती हम कचौड़ी बनाते वक्त नहीं करते, वो होती है कुछ और गलती जो मैं आपको वीडियो में बताने वाली हूं।











