Speaker A
किसी के कहने से जिंदगी खराब मत करना। लोग कहते हैं कि महाभारत द्रोपदी जी की वजह से हुई। लोग कहते हैं कि महाभारत द्रोपदी जी की वजह से हुई कि द्रौपदी ने दुर्योधन के गिरने के बाद उसको बोला, "अंधे का बेटा।" ना वो बोलती, ना पंगा। तो मैं कहता हूं, द्रोपदी जी की वजह से नहीं हुई। इस लल्लू लाल की वजह से हुई। उसके अंधे बोलने से तू अंधा हो गया। इवेंट तो सिंपल ही था। अच्छा, उसने बोला अंधा, उसके बोलने से क्या अंधा हो गया था ये? अगर वो नहीं बोलती तो चार दिन बाद कोई और बोल देता था शायद। इसको अंधे का बेटा अंधा, उसको लगा अच्छा मुझे ऐसा बोलती है। अब मैं बताता हूं, बताता क्या हूं, अपने साथ 100 भाई लेकर मर गया साला। तुमको कोई गधा कह दे तो तुम गधे बोलने से गधे हो जाते हो, लेकिन उसके गधा कहने से जैसे तुमने बाजू चढ़ाई, तुम गधे हो गए। तुमने प्रूफ कर दिया कि साला वो तुमको किसी ने गधा अगर कहा। आंख बंद करो 10 सेकंड सोचो, मेरी पूंछ है? जवाब आएगा नहीं है। तो तुम गधे नहीं हो, बात खत्म। इसमें टेंशन लेने की क्या जरूरत है? तो तुम फला अननेसेसरी कर लोड लिए बैठे हो। इवेंट आपकी जिंदगी में आपका बाल भी बांका अगर आपका रिस्पांस एक मैच्योर रिस्पांस हो। रिएक्ट नहीं करना, जिंदगी में रिस्पोंड करना। बात समझ में आ रही है तो बोलो हां।











