Skip to content

आपका "करीबी" ही आपका सबसे बड़ा दुश्मन है? Chanakya Niti

चाणक्य नीति के अनुसार आपका करीबी दोस्त भी आपका सबसे बड़ा दुश्मन हो सकता है, जानिए उसके 5 खतरनाक संकेत।

Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.

Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.

Key Takeaways

  • करीबी दोस्त भी आपके सबसे बड़े दुश्मन हो सकते हैं।
  • गलतियों को हथियार बनाना और खोखली तारीफें खतरनाक संकेत हैं।
  • नकली मुस्कान और आंखों की भाषा से सच्चाई समझी जा सकती है।
  • जानकारी जुटाकर आपकी छवि खराब करना एक रणनीति है।
  • पैसिव एग्रेसिव मजाक से मानसिक नुकसान होता है, इसे नजरअंदाज न करें।

What the video covers

  • गलतियों का साइलेंट डाटाबेस: करीबी आपकी गलतियों को याद रखकर उन्हें हथियार बनाते हैं।
  • लव बॉम्बिंग और खोखली चापलूसी: जरूरत से ज्यादा तारीफ कर आपका अहंकार बढ़ाकर आपको कमजोर करते हैं।
  • आंखों का कोल्ड सच: नकली मुस्कान के बावजूद आंखों में जलन और घृणा छुपी होती है।
  • इंफॉर्मेशन की जासूसी: आपकी निजी जानकारियां जुटाकर वे आपकी छवि खराब करने की योजना बनाते हैं।
  • मजाक की आड़ में मानसिक हत्या: पैसिव एग्रेसिव मजाक से आपकी इज्जत और आत्मविश्वास को धीरे-धीरे खत्म करते हैं।
  • असली खतरा बाहर के दुश्मनों से नहीं, बल्कि आस्तीन के सांपों से होता है।
  • इतिहास में किले अंदर के गद्दारों की वजह से ही गिरते हैं।
  • सच्चे दोस्त आपकी गलतियों को सुधारने की कोशिश करते हैं, जबकि छिपे हुए दुश्मन उन्हें हथियार बनाते हैं।
  • अपने करीबी में इन संकेतों को देखकर दूरी बनाना ही बेहतर होता है।
  • लोग अक्सर नहीं बदलते, समय के साथ उनका असली चेहरा सामने आता है।

Answers

Questions about this video

क्या करीबी दोस्त भी दुश्मन हो सकते हैं?

हाँ, वीडियो में बताया गया है कि करीबी दोस्त भी आपके सबसे बड़े दुश्मन हो सकते हैं जो आपकी गलतियों को याद रखते हैं और आपकी कमजोरी का फायदा उठाते हैं।

लव बॉम्बिंग क्या है और यह कैसे खतरनाक है?

लव बॉम्बिंग जरूरत से ज्यादा तारीफ या टॉक्सिक पॉजिटिविटी होती है जो आपके अहंकार को बढ़ाकर आपको अपनी कमियां देखने से रोकती है।

कैसे पहचानें कि कोई आपकी खुशी में नकली है?

अगर किसी की आंखों में आपकी सफलता पर खुशी की चमक नहीं होती और उनकी मुस्कान नकली लगती है, तो समझिए वह जलन या घृणा महसूस कर रहा है।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00
Speaker A
क्या आपको पता है? महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने एक बहुत कड़वी लेकिन सच्ची बात कही थी। सांप का जहर सिर्फ उसके दांत में होता है। बिच्छू का जहर उसकी पूंछ में होता है। लेकिन एक धोखेबाज और मतलबी इंसान के तो रोम रोम में जहर भरा होता है। हम अक्सर उन दुश्मनों से डरते हैं जो खुलेआम तलवार लेकर सामने खड़े होते हैं। हम उनसे बचते हैं जो हमारी बुराई सबके सामने करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ठहर कर सोचा है कि आपके सबसे बड़े दुश्मन वो नहीं है जो आपके खिलाफ खड़े हैं। असली खतरा तो उन आस्तीन के सांपों से है जो आपके साथ खड़े हैं, जो आपके साथ एक ही थाली में खाते हैं और जो आपकी हर कामयाबी पर सबसे पहले सबसे जोर से ताली बजाते हैं। इतिहास गवाह है। किले हमेशा अंदर के गद्दारों की वजह से ढहते हैं, बाहर के हमलों से नहीं। आज इस वीडियो में हम उन पांच ऐसे अजीब और डरावने साइकोलॉजिकल संकेतों की गहराई में उतरेंगे जो यह साफ कर देंगे कि जिसे आप अपना जिगरी दोस्त समझ रहे हैं। [संगीत] कहीं वही तो आपका काल नहीं है। और चौथा संकेत ऐसा है जो आपकी लाइफ में एक्चुअल में हो रहा है, जो आपको दिमाग और काम को आज की यह चर्चा आपकी आंखें ही नहीं, आपके सोचने का नजरिया बदल देगी। इसलिए एक भी शब्द मिस मत करना क्योंकि पांचवा पॉइंट इतना खतरनाक है कि शायद उसे सुनने के बाद आप आज रात सो ना पाए। संकेत नंबर एक, गलतियों का साइलेंट डाटाबेस। यानी पहला संकेत यही है कि वह आपकी छोटी-छोटी गलतियों का एक डिजिटल डाटा जमा करते हैं। साइकोलॉजी में इसे नेगेटिव एंकरिंग कहते हैं। आपने गौर किया होगा आपके सर्कल में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी याददाश्त आपकी गलतियों को लेकर बहुत तेज होती है। मान लीजिए आप आज एक नया स्टार्टअप या नया काम शुरू करने की बात करते हैं। एक सच्चा दोस्त कहेगा चलो देखते हैं क्या हो सकता है। लेकिन यह छिपा हुआ दुश्मन तुरंत कहेगा, भाई याद है 4 साल पहले तूने वह छोटा सा काम शुरू किया था और तू बुरी तरह फेल हो गया था, तेरे बस का नहीं है। यह लोग आपकी पुरानी हार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं। वो इंतजार करते हैं उस सही वक्त का जब आप बहुत खुश हो या कुछ बड़ा करने वाले हो ताकि वह तुरंत आपकी पुरानी नाकामियों का जिक्र करके आपका कॉन्फिडेंस जीरो कर सकें। इनका मकसद आपको सुधारना नहीं बल्कि आपको मेंटली अपंग यानी पैरालाइज बनाना है। अगर कोई इंसान बार-बार आपके पास्ट के जख्मों को कुरेदता है तो समझ लीजिए वह आपको गिरते हुए देखने का इंतजार कर रहा है। संकेत नंबर दो, लव बॉम्बिंग और खोखली चापलूसी, यानी जरूरत से ज्यादा तारीफ या टॉक्सिक पॉजिटिविटी। इसे डार्क साइकोलॉजी में लव बॉम्बिंग कहा जाता है। कुछ लोग आपकी हर गलत बात पर भी हां में हां मिलाते हैं। अगर आप गड्ढे में गिर रहे हैं तो वह कहेंगे, क्या स्टाइल से गिरा है। तो लेजेंड है भाई। ऐसे लोग सबसे खतरनाक होते हैं क्योंकि यह आपके अहंकार यानी ईगो को इतना बढ़ा देते हैं कि आपको अपनी कमियां दिखना बंद हो जाती हैं। चापलूसी एक ऐसा जहर है जिसे इंसान बड़े मजे से पीता है। यह लोग आपका भरोसा जीतना चाहते हैं ताकि यह आपके पर्सनल लाइफ के राज जान सकें। एक सच्चा दोस्त आपको आईना दिखाता है भले ही वो कड़वा हो। लेकिन एक दुश्मन आपको तब तक चने के झाड़ पर चढ़ाएगा, जब तक कि आपकी ऊंचाई इतनी ना हो जाए कि वहां से गिरने पर आपकी हड्डियां भी ना मिले। याद रखिए, जरूरत से ज्यादा मीठा बोलने वाले लोग अक्सर अंदर से सबसे ज्यादा कड़वे होते हैं। बताओ, यह बातें किस-किस को पहले से पता थी। और अभी तो यह ट्रेलर है। पिक्चर अभी बाकी है साथियों, जो आगे वीडियो में बताऊंगा। तो अब आते हैं संकेत नंबर तीन पर। आंखों का कोल्ड सच, यानी उनकी आंखें कभी नहीं मुस्कुराती। इंसानी दिमाग और शरीर का एक अजीब कनेक्शन है। हम चेहरे पर नकली मुस्कान तो ला सकते हैं, लेकिन अपनी आंखों के एक्सप्रेशन को कंट्रोल करना लगभग नामुमकिन है। और साइकोलॉजी की भाषा में इसे डुछेन स्माइल कहते हैं। जब कोई इंसान दिल से खुश होता है तो उसकी आंखों के कोनों में हल्की झुर्रियां पड़ती हैं और आंखों में एक चमक होती है। लेकिन एक जलने वाला इंसान जब आप अपनी कोई बड़ी अचीवमेंट उसे बताते हो, जैसे आपकी नई गाड़ी या प्रमोशन, तो उसके होंठ तो फैलेंगे लेकिन उसकी आंखें स्थिर और ठंडी होंगी। उनकी आंखों में आपको एक पल के लिए घृणा या जलन की झलक दिखेगी जिसे वह तुरंत छुपाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको कभी भी लगे कि उनकी खुशी मैकेनिकल या नकली है तो अपनी इंट्यूशन यानी अंतरात्मा की बात मान लीजिए। वो इंसान आपके साथ सिर्फ इसलिए है क्योंकि अभी आपका वक्त अच्छा है या उसे अभी तक आपके सारे राज पता नहीं चले। संकेत नंबर चार, इंफॉर्मेशन की जासूसी। हां, यही चौथा संकेत है जो आपसे सब कुछ उगलवा लेंगे पर अपनी कोई बात शेयर नहीं करेंगे। क्या आपने गौर किया है कि आपके ग्रुप में कोई ऐसा है जो आपकी फैमिली प्रॉब्लम्स, आपकी कमाई, आपके अगले प्लांस और आपकी कमजोरियों के बारे में सब कुछ जानता है। वो आपसे बड़े प्यार से सहानुभूति दिखाकर सारी बातें पूछ लेते हैं। लेकिन जब आप उनसे उनके बारे में पूछते हैं तो वह बात घुमा देते हैं या बहुत ही साधारण सा जवाब देकर चुप हो जाते हैं। यह एक बहुत ही सोची समझी रणनीति है जिसे इंफॉर्मेशन सुपीरियरिटी कहा जाता है। एक दुश्मन जानता है कि जानकारी ही शक्ति यानी नॉलेज इज पावर है। वह आपकी हर कमजोरियों को नोट कर रहा है ताकि वक्त आने पर उसे लोगों के बीच गॉसिप बनाकर आपकी इमेज खराब कर सके। याद रखिए, जो इंसान दूसरों की बुराई आपके साथ बैठकर मजे लेकर करता है, वह आपकी बुराई भी दूसरों के साथ उतनी ही चटकारे लेकर करता होगा ना। अब आता है संकेत नंबर पांच। मजाक की आड़ में मानसिक हत्या। यह पांचवा और सबसे घातक संकेत पैसिव एग्रेसिव मजाक। अरे भाई, तू तो बुरा मान गया। मैं तो बस मजाक कर रहा था। तू इतना सेंसिटिव कब से हो गया? क्या आपने यह वाक्य सुना है? यह एक हिडन दुश्मन का सबसे बड़ा हथियार है। वो सबके सामने भरी महफिल में आपकी किसी ऐसी इनसिक्योरिटी या कमजोरी पर चोट करेंगे जिससे आपको शर्मिंदगी महसूस हो। और जैसे ही आप नाराज होंगे, वो खुद को बेचारा और आपको ओवर रिएक्ट करने वाला साबित कर देंगे। यह लोग मजाक का मुखौटा पहनकर आपकी इज्जत को धीरे-धीरे खत्म करते हैं। इनका मकसद होता है आपको दूसरों की नजरों में छोटा दिखाना और खुद को मजाकिया साबित करना। यह मजाक नहीं बल्कि एक धीमी मौत है जो आपके आत्मविश्वास को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। अगर कोई बार-बार आपके सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहा है और उसे मजाक का नाम दे रहा है तो समझ लीजिए वह आपका दोस्त नहीं, आपके चरित्र का हत्यारा है। अगर आप इन सब में जूझ रहे हैं तो अब क्या करें? दोस्तों, अंत में बस इतना ही कहूंगा कि जिंदगी में दुश्मन होना कोई बुरी बात नहीं है। कम से कम आपको पता तो होता है कि किससे बचकर रहना है, लेकिन एक दुश्मन को दोस्त समझकर अपने दिल का राज बता देना आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल हो सकती है। लोग अक्सर बदलते नहीं हैं। बस वक्त के साथ उनके चेहरे से नकाब गिर जाते हैं। अगर आपने आज बताए गए इन पांच संकेतों में से एक भी संकेत अपने किसी करीबी में देखा है तो सावधान हो जाइए। उनसे लड़िए मत। बस चुपचाप अपनी दूरियां बना लीजिए। क्योंकि अकेला चलना उस भीड़ में चलने से बेहतर है जहां हर कोई आपको धक्का देने की फिराक में हो। आपका अनुभव क्या कहता है? क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिसे आपने भाई माना उसी ने पीठ में खंजर घोंपा? कमेंट्स में अपनी कहानी जरूर शेयर करें क्योंकि आपका एक अनुभव किसी और की जिंदगी बचा सकता है। जय हिंद। मिलते हैं अगले वीडियो में।
00:14
Speaker A
के तो रोम रोम में जहर भरा होता है। हम अक्सर उन दुश्मनों से डरते हैं जो खुलेआम तलवार लेकर सामने खड़े होते हैं। हम उनसे बचते हैं जो हमारी बुराई सबके सामने करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ठहर
00:27
Speaker A
कर सोचा है कि आपके सबसे बड़े दुश्मन वो नहीं है जो आपके खिलाफ खड़े हैं। असली खतरा तो उन आस्तीन के सांपों से है जो आपके साथ खड़े हैं जो आपके साथ एक ही थाली में खाते हैं और जो आपकी हर कामयाबी पर
00:40
Speaker A
सबसे पहले सबसे जोर से ताली बजाते हैं। इतिहास गवाह है। किले हमेशा अंदर के गद्दारों की वजह से ढे हैं बाहर के हमलों से नहीं। आज इस वीडियो में हम उन पांच ऐसे अजीब और डरावने साइकोलॉजिकल संकेतों की
00:55
Speaker A
गहराई में उतरेंगे जो यह साफ कर देंगे कि जिसे आप अपना जिगरी दोस्त समझ रहे हैं। [संगीत] कहीं वही तो आपका काल नहीं है। और चौथा संकेत ऐसा है जो आपकी लाइफ में एक्चुअल में हो रहा है जो आपको दिमाग और
01:08
Speaker A
काम को आज की यह चर्चा आपकी आंखें ही नहीं। आपके सोचने का नजरिया बदल देगी। इसलिए एक भी शब्द मिस मत करना क्योंकि पांचवा पॉइंट इतना खतरनाक है कि शायद उसे सुनने के बाद आप आज रात सो ना पाए। संकेत नंबर एक
01:25
Speaker A
गलतियों का साइलेंट डाटाबेस यानी पहला संकेत यही है कि वह आपकी छोटी-छोटी गलतियों का एक डिजिटल डाटा जमा करते हैं। साइकोलॉजी में इसे नेगेटिव एंकरिंग कहते हैं। आपने गौर किया होगा आपके सर्कल में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी याददाश्त आपकी
01:42
Speaker A
गलतियों को लेकर बहुत तेज होती है। मान लीजिए आप आज एक नया स्टार्टअप या नया काम शुरू करने की बात करते हैं। एक सच्चा दोस्त कहेगा चलो देखते हैं क्या हो सकता है। लेकिन यह छिपा हुआ दुश्मन तुरंत कहेगा
01:54
Speaker A
भाई याद है 4 साल पहले तूने वह छोटा सा काम शुरू किया था और तू बुरी तरह फेल हो गया था तेरे बस का नहीं है यह लोग आपकी पुरानी हार को एक हथियार की तरह इस्तेमाल करते हैं वो इंतजार करते हैं उस सही वक्त
02:07
Speaker A
का जब आप बहुत खुश हो या कुछ बड़ा करने वाले हो ताकि वह तुरंत आपकी पुरानी नाकामियों का जिक्र करके आपका कॉन्फिडेंस जीरो कर सकें। इनका मकसद आपको सुधारना नहीं बल्कि आपको मेंटली अपंग यानी पैरालाइज बनाना है। अगर कोई इंसान बार-बार
02:23
Speaker A
आपके पास्ट के जख्मों को कुरेदता है तो समझ लीजिए वह आपको गिरते हुए देखने का इंतजार कर रहा है। संकेत नंबर दो लव बॉम्बिंग और खोखली चापलूसी यानी जरूरत से ज्यादा तारीफ या टॉक्सिक पॉजिटिविटी। इसे डार्क साइकोलॉजी में लव बॉम्बिंग कहा जाता
02:40
Speaker A
है। कुछ लोग आपकी हर गलत बात पर भी हां में हां मिलाते हैं। अगर आप गड्ढे में गिर रहे हैं तो वह कहेंगे क्या स्टाइल से गिरा है। तो लेजेंड है भाई। ऐसे लोग सबसे खतरनाक होते हैं क्योंकि यह आपके अहंकार
02:53
Speaker A
यानी ईगो को इतना बढ़ा देते हैं कि आपको अपनी कमियां दिखना बंद हो जाती हैं। चापलूसी एक ऐसा जहर है जिसे इंसान बड़े मजे से पीता है। यह लोग आपका भरोसा जीतना चाहते हैं ताकि यह आपके पर्सनल लाइफ के
03:06
Speaker A
राज जान सकें। एक सच्चा दोस्त आपको आईना दिखाता है भले ही वो कड़वा हो। लेकिन एक दुश्मन आपको तब तक चने के झाड़ पर चढ़ाएगा। जब तक कि आपकी ऊंचाई इतनी ना हो जाए कि वहां से गिरने पर आपकी हड्डियां भी
03:19
Speaker A
ना मिले। याद रखिए जरूरत से ज्यादा मीठा बोलने वाले लोग अक्सर अंदर से सबसे ज्यादा कड़वे होते हैं। बताओ यह बातें किस-किस को पहले से पता थी। और अभी तो यह ट्रेलर है। पिक्चर अभी बाकी है साथियों जो आगे वीडियो
03:32
Speaker A
में बताऊंगा। तो अब आते हैं संकेत नंबर तीन पर। आंखों का कोल्ड सच यानी उनकी आंखें कभी नहीं मुस्कुराती। इंसानी दिमाग और शरीर का एक अजीब कनेक्शन है। हम चेहरे पर नकली मुस्कान तो ला सकते हैं, लेकिन अपनी आंखों के एक्सप्रेशनंस को कंट्रोल
03:47
Speaker A
करना लगभग नामुमकिन है। और साइकोलॉजी की भाषा में इसे डुछेन स्माइल कहते हैं। जब कोई इंसान दिल से खुश होता है तो उसकी आंखों के कोनों में हल्की झुर्रियां पड़ती हैं और आंखों में एक चमक होती है। लेकिन
04:00
Speaker A
एक जलने वाला इंसान जब आप अपनी कोई बड़ी अचीवमेंट उसे बताते हो। जैसे आपकी नई गाड़ी या प्रमोशन तो उसके होंठ तो फैलेंगे लेकिन उसकी आंखें स्थिर और ठंडी होंगी। उनकी आंखों में आपको एक पल के लिए घृणा या
04:14
Speaker A
जलन की झलक दिखेगी जिसे वह तुरंत छुपाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको कभी भी लगे कि उनकी खुशी मैकेनिकल या नकली है तो अपनी इंट्यूशन यानी अंतरात्मा की बात मान लीजिए। वो इंसान आपके साथ सिर्फ इसलिए है क्योंकि अभी आपका वक्त अच्छा है या उसे
04:29
Speaker A
अभी तक आपके सारे राज पता नहीं चले। संकेत नंबर चार इंफॉर्मेशन की जासूसी। हां, यही चौथा संकेत है जो आपसे सब कुछ उगलवा लेंगे पर अपनी कोई बात शेयर नहीं करेंगे। क्या आपने गौर किया है कि आपके ग्रुप में कोई
04:44
Speaker A
ऐसा है जो आपकी फैमिली प्रॉब्लम्स, आपकी कमाई, आपके अगले प्लांस और आपकी कमजोरियों के बारे में सब कुछ जानता है। वो आपसे बड़े प्यार से सहानुभूति दिखाकर सारी बातें पूछ लेते हैं। लेकिन जब आप उनसे उनके बारे में पूछते हैं तो वह बात घुमा
04:59
Speaker A
देते हैं या बहुत ही साधारण सा जवाब देकर चुप हो जाते हैं। यह एक बहुत ही सोची समझी रणनीति है जिसे इंफॉर्मेशन सुपीरियरिटी कहा जाता है। एक दुश्मन जानता है कि जानकारी ही शक्ति यानी नॉलेज इज पावर है।
05:13
Speaker A
वह आपकी हर कमजोरियों को नोट कर रहा है ताकि वक्त आने पर उसे लोगों के बीच गॉसिप बनाकर आपकी इमेज खराब कर सके। याद रखिए जो इंसान दूसरों की बुराई आपके साथ बैठकर मजे लेकर करता है, वह आपकी बुराई भी दूसरों के
05:27
Speaker A
साथ उतनी ही चटकारे लेकर करता होगा ना। अब आता है संकेत नंबर पांच। मजाक की आड़ में मानसिक हत्या। यह पांचवा और सबसे घातक संकेत पैसिव एग्रेसिव मजाक। अरे भाई तू तो बुरा मान गया। मैं तो बस मजाक कर रहा था।
05:42
Speaker A
तू इतना सेंसिटिव कब से हो गया? क्या आपने यह वाक्य सुना है? यह एक हिडन दुश्मन का सबसे बड़ा हथियार है। वो सबके सामने भरी महफिल में। आपकी किसी ऐसी इनसिक्योरिटी या कमजोरी पर चोट करेंगे जिससे आपको शर्मिंदगीगी महसूस हो। और जैसे ही आप
05:58
Speaker A
नाराज होंगे वो खुद को बेचारा और आपको ओवर रिएक्ट करने वाला साबित कर देंगे। यह लोग मजाकर का मुखौटा पहनकर आपकी इज्जत को धीरे-धीरे खत्म करते हैं। इनका मकसद होता है आपको दूसरों की नजरों में छोटा दिखाना और खुद को मजाकिया साबित करना। यह मजाक
06:14
Speaker A
नहीं बल्कि एक धीमी मौत है जो आपके आत्मविश्वास को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। अगर कोई बार-बार आपके सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहा है और उसे मजाक का नाम दे रहा है तो समझ लीजिए वह आपका दोस्त
06:27
Speaker A
नहीं आपके चरित्र का हत्यारा है। अगर आप इन सब में जूझ रहे हैं तो अब क्या करें?
06:32
Speaker A
दोस्तों अंत में बस इतना ही कहूंगा कि जिंदगी में दुश्मन होना कोई बुरी बात नहीं है। कम से कम आपको पता तो होता है कि किससे बचकर रहना है लेकिन एक दुश्मन को दोस्त समझकर अपने दिल का राज बता देना
06:45
Speaker A
आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल हो सकती है। लोग अक्सर बदलते नहीं है। बस वक्त के साथ उनके चेहरे से नकाब गिर जाते हैं। अगर आपने आज बताए गए इन पांच संकेतों में से एक भी संकेत अपने किसी करीबी में देखा है
06:59
Speaker A
तो सावधान हो जाइए। उनसे लड़िए मत। बस चुपचाप अपनी दूरियां बना लीजिए। क्योंकि अकेला चलना उस भीड़ में चलने से बेहतर है जहां हर कोई आपको धक्का देने की फिराक में हो। आपका अनुभव क्या कहता है? क्या आपके
07:12
Speaker A
साथ कभी ऐसा हुआ है कि जिसे आपने भाई माना उसी ने पीठ में खंजर घोंपा। कमेंट्स में अपनी कहानी जरूर शेयर करें क्योंकि आपका एक अनुभव किसी और की जिंदगी बचा सकता है। जय हिंद। मिलते हैं अगले वीडियो में।
Topics:चाणक्य नीतिकरीबी दुश्मनसाइकोलॉजी संकेतनेगेटिव एंकरिंगलव बॉम्बिंगपैसिव एग्रेसिविटीविश्वासघातमनोवैज्ञानिक धोखादोस्ती और धोखामानसिक स्वास्थ्य

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →