Skip to content

YouTube Video — Transcript

मगरमच्छ और बंदर की दोस्ती की कहानी, जिसमें समझदारी और विश्वास की अहमियत बताई गई है।

Ask about this video. Answers come from its transcript only — with the timestamp, so you can check them.

Generated from the transcript and can be wrong — check the timestamp.

Key Takeaways

  • मुश्किल वक्त में घबराना नहीं चाहिए, समझदारी से काम लेना चाहिए।
  • दोस्ती में विश्वास और ईमानदारी जरूरी है।
  • मजबूरी में भी दोस्ती का फायदा उठाना गलत है।
  • धोखा देने से अंत में खुद को नुकसान होता है।
  • समझदार बनकर ही मुश्किल हालात से बचा जा सकता है।

What the video covers

  • एक बूढ़ा मगरमच्छ नदी में रहता था जो अब शिकार नहीं कर पाता था।
  • मगरमच्छ को भूख लगी तो उसने नदी के किनारे जामुन खाने वाले बंदर से मदद मांगी।
  • बंदर ने मगरमच्छ को जामुन खिलाए और दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
  • मगरमच्छ ने अपनी पत्नी के लिए बंदर का दिल लाने की बात सुनी।
  • मगरमच्छ दोस्ती के खिलाफ होने के बावजूद पत्नी की बात मानने को मजबूर हुआ।
  • मगरमच्छ ने बंदर को अपने घर खाने के लिए बुलाया।
  • बंदर ने मगरमच्छ को अपनी चालाकी से अपनी जान बचाई।
  • बंदर ने मगरमच्छ को दोस्ती का महत्व समझाया और उसे धोखा देने से मना किया।
  • कहानी से बच्चों को समझदारी, दोस्ती और भरोसे की सीख मिलती है।
  • मगरमच्छ की गलती से वह दोस्ती और जामुन दोनों खो बैठा।

Answers

Questions about this video

मगरमच्छ और बंदर की दोस्ती कैसे हुई?

मगरमच्छ भूखा था और बंदर से जामुन मांगकर उसने दोस्ती की शुरुआत की। दोनों ने मिलकर समय बिताया और अच्छे दोस्त बन गए।

मगरमच्छ की पत्नी ने क्या इच्छा जताई थी?

मगरमच्छ की पत्नी ने बंदर का दिल खाने की इच्छा जताई ताकि वह मांस का स्वाद फिर से पा सके।

बंदर ने मगरमच्छ की पत्नी की इच्छा को कैसे टाला?

बंदर ने अपनी चालाकी से मगरमच्छ को बताया कि उसका दिल पेड़ पर है और उसे लेने वापस जाना होगा, जिससे वह अपनी जान बचा सका।

Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:10
Speaker A
एक घने जंगल के बीचो-बीच एक विशाल नदी बहती थी।
00:17
Speaker A
उस नदी में एक बूढ़ा मगरमच्छ रहता था। बूढ़ा होने की वजह से वो अब शिकार नहीं कर पाता था।
00:26
Speaker A
एक दिन उसे ज़ोर की भूख लगी। उसने सोचा, नदी के बाहर जाकर तो शिकार करना मुश्किल है।
00:36
Speaker A
नदी में ही मछली खाकर पेट भर लेता हूं।
00:40
Speaker A
जैसे ही वो मछली पकड़ने लगा, मछली उसके हाथ से निकल गई। तो वो भूखा, थका-हारा, नदी के किनारे जामुन के पेड़ के नीचे जाकर आराम करने लगा।
00:55
Speaker A
उस पेड़ पर एक बंदर जामुन खा रहा था। उसकी नज़र बंदर पर पड़ी। उसने उससे पूछा, बंदर भाई, तुम क्या खा रहे हो? ज़रा मुझे भी कुछ दे दो, बहुत भूख लगी है भाई।
01:58
Speaker B
ये जामुन है, बहुत मीठा फल है। ये लो, तुम भी खाओ।
02:04
Speaker A
अरे हां, ये तो सचमुच बहुत मीठे हैं। शुक्रिया मेरे दोस्त, मुझे बहुत भूख लगी थी और तुमने मेरी मदद की। तुम बहुत अच्छे हो।
02:29
Speaker B
हां हां, क्यों नहीं। आज से तुम मेरे दोस्त हो।
02:22
Speaker A
मुझे बहुत खुशी होगी अगर तुम जैसा कोई मेरा भी दोस्त हो।
02:33
Speaker B
मैं इसी पेड़ पर रहता हूं। तुम्हें जब भी भूख लगे, मुझसे कहना और मैं तुम्हें जामुन तोड़कर दे दिया करूंगा।
03:21
Speaker A
इस तरह मगरमच्छ रोज़ पेड़ के किनारे आता और बंदर उसे जामुन खिलाता। दोनों खूब मस्ती करते थे। दोनों अब बहुत अच्छे दोस्त बन चुके थे।
03:34
Speaker A
कभी मगरमच्छ पेड़ के पास आकर खेलता तो कभी बंदर मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर नदी की सैर करता।
03:45
Speaker A
बंदर भाई, सुनो ना, मैं ये जामुन अपनी पत्नी को भी खिलाना चाहता हूं। तुम मुझे थोड़े जामुन तोड़कर दे दो ना प्लीज। मैं अपने साथ ले जाऊंगा।
03:59
Speaker B
अभी तोड़कर देता हूं, चलो।
04:02
Speaker A
बंदर ने मगरमच्छ को जामुन दे दिए और वो अपनी पत्नी के लिए जामुन लेकर चल दिया। जामुन लेकर वो नदी के दूसरे किनारे पर पहुंचा जहां उसकी पत्नी रहती थी।
04:16
Speaker A
अरे देखो, मैं तुम्हारे लिए क्या लाया हूं। जामुन। ये मेरे दोस्त बंदर ने तुम्हारे लिए भेजे हैं।
05:09
Speaker C
अरे वाह, ये जामुन तो बहुत मीठे हैं। पर कब तक ये जामुन खा-खाकर गुज़ारा करोगे? सोचो ना, जब ये जामुन इतने मीठे हैं और तुम्हारा दोस्त बंदर तो रोज़ ये मीठे जामुन खाता है, तो वो कितना मीठा होगा?
05:29
Speaker A
हां हां, वो बहुत अच्छा है। वो खुद भी खाता है और मुझे भी खिलाता है।
05:37
Speaker C
मैं सोच रही हूं कि उसका दिल कितना मीठा होगा। और बहुत दिनों से मांस का स्वाद भी नहीं चखा है। तुम मुझे उसका दिल लाकर दे दो ना।
05:49
Speaker A
पत्नी की इस बात को सुनकर मगरमच्छ सोच में पड़ गया और अपनी पत्नी से बोला, मैं ये कैसे कर सकता हूं? बंदर मेरा दोस्त है। मैं उसके साथ धोखा कैसे कर सकता हूं? अगर मैं उसका दिल ले आया तो वो मर जाएगा। उसने मुझे खाना खिलाया था और अब मैं तुम्हारे लिए उसी की ही जान ले लूं?
06:57
Speaker C
मुझे कुछ नहीं सुनना। मुझे बस उस बंदर का दिल चाहिए। जाओ, मुझे लाकर दो। वरना मैं अपनी जान दे दूंगी।
07:08
Speaker A
मगरमच्छ अपनी पत्नी की शर्त सुनकर मजबूर हो गया और दुखी मन से बंदर के पास पहुंचा ताकि वो उसे अपने साथ घर चलने के लिए मना सके।
07:22
Speaker A
बंदर भाई, बंदर भाई, मेरी पत्नी ने तुम्हारे दिए जामुन से खुश होकर तुम्हें खाने पे बुलाया है। चलो, आज तुम मेरे घर पर चलकर हमारे साथ ही भोजन करना।
07:37
Speaker B
अरे वाह, हां चलो ना।
08:20
Speaker A
बंदर ने मगरमच्छ के साथ चलने के लिए हां कर दी और दोनों चल दिए। दोनों दोस्त मज़े से जा रहे थे तो बंदर ने रास्ते में मगरमच्छ से पूछा,
08:32
Speaker B
वैसे दोस्त, तुम्हारी पत्नी खाने में क्या बनाने वाली है?
08:37
Speaker A
तुम्हें केले बहुत पसंद है ना? तो वो केले की सब्ज़ी, पूरी, खीर बनाएगी खास तुम्हारे लिए।
08:48
Speaker B
अरे वाह, आज तो बढ़िया दावत होगी। मज़ा आएगा। मेरे मुंह में तो अभी से पानी आ गया।
08:57
Speaker A
बंदर की बातें सुनकर मगरमच्छ को लगा कि उसे बंदर को अपनी पत्नी की इच्छा के बारे में बता देना चाहिए। बेचारा बंदर, क्या-क्या सपने देख रहा है। इसे तो पता भी नहीं कि मेरी पत्नी इसे ही पकाकर खाने वाली है। क्या करूं? मैं बंदर को सारी बात बता देता हूं।
10:04
Speaker A
अरे बंदर भाई, मैं तुम्हें एक बात बताना चाहता हूं। मेरी पत्नी तुम्हारे दिल को खाना चाहती है। मुझे माफ कर देना दोस्त, अगर उसने तुम्हारा दिल नहीं खाया तो वो मर जाएगी।
10:25
Speaker A
बंदर ने मगरमच्छ की बात सुनी और तुरंत एक तरकीब सोची। बंदर भी कुछ कम नहीं था।
10:34
Speaker B
अच्छा, क्यों नहीं, क्यों नहीं। ज़रूर। पर दोस्त, तुमने ये बात मुझे चलने से पहले क्यों नहीं बताई?
10:44
Speaker B
हम बंदर अपना दिल पेड़ पर ही संभाल कर रखते हैं। अब हमें उसे लेने वापस जाना होगा। तुम मुझे फिर से पेड़ के पास ले चलो।
10:54
Speaker A
ओहो, मैं भी कितना पागल हूं। अब हमें फिर से वापस जाना पड़ेगा। अच्छा ठीक है, चलो हम चलकर तुम्हारा दिल ले आते हैं। खाली हाथ गए तो वो मेरा दिल निकाल के खा जाएगी।
11:56
Speaker A
मगरमच्छ बंदर को वापस पेड़ तक ले आया। बंदर जैसे ही अपने पेड़ के पास पहुंचा, कूदकर उस पेड़ पर चढ़ गया और मगरमच्छ से बोला,
12:04
Speaker B
अरे बेवकूफ, क्या कोई दिल बाहर निकालकर भी जिंदा रह सकता है? मैंने तुझे अपना दोस्त समझा और तुझे खाना खिलाया। तुम्हारी मदद की और तूने मेरी दोस्ती का ये सिला दिया? अब ना तुझे जामुन मिलेंगे और ना ही दिल। चल भाग यहां से।
12:25
Speaker A
बंदर ने अपनी समझदारी से अपनी जान बचा ली और मगरमच्छ को अपनी बेवकूफी की वजह से दोस्ती और जामुन दोनों से हाथ धोना पड़ा।
12:38
Speaker D
तो बच्चों, कैसी लगी कहानी? तो कोई मुझे बताएगा कि इससे हमें क्या सीख मिलती है?
13:25
Speaker E
आह, वो, मुझे नहीं पता।
13:29
Speaker F
मुझे भी नहीं पता।
13:31
Speaker D
अच्छा ठीक है, मैं ही बताती हूं। इससे हमें सीख मिलती है कि हमें मुश्किल वक्त में घबराना नहीं चाहिए। बल्कि बंदर की तरह समझदारी से काम लेना चाहिए और कभी किसी मजबूरी में भी जिसे हमने दोस्त बनाया हो उसी के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। नहीं तो हमें भी मगरमच्छ की तरह मुंह की खानी पड़ेगी।
Topics:मगरमच्छबंदरदोस्तीसमझदारीभरोसाजामुनकहानीमूल्य शिक्षाधोखामित्रता

Get More with the SozAI App

Transcribe recordings, audio files, and YouTube videos — with AI summaries, speaker detection, and unlimited transcriptions.

Or transcribe another YouTube video here →