Source: https://sozai.app/transcript/youtube-video-transcript-339/

नार्सिस्ट पर्सन से कैसे डील करें, मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखें और रिश्तों में स्वस्थ दूरी बनाएं।

## Key Takeaways

- नार्सिस्ट पर्सन को इमोशनल लेवल पर डिस्कनेक्ट करना सबसे प्रभावी तरीका है।
- अपनी मानसिक सेहत का ध्यान रखें, मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मदद मिलेगी।
- उनकी बातों को पर्सनली न लें और बातचीत में अपनी सीमाएं स्पष्ट रखें।
- फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस और आत्मसशक्तिकरण जरूरी है।
- रिश्तों के लेबल से ऊपर उठकर नार्सिस्ट के व्यवहार को समझना जरूरी है।

## What the video covers

- नार्सिस्ट पर्सन की पहचान और उनके व्यवहार को समझना जरूरी है।
- अपनी मानसिक सेहत के लिए मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
- नार्सिस्ट को रिश्ते के लेबल से अलग कर, इमोशनल डिस्कनेक्ट करें।
- उनकी बातों को पर्सनली न लें और उनसे इमोशनल दूरी बनाएं।
- उनसे बातचीत करते समय पहले से अपनी रणनीति और निर्णय तय करें।
- जरूरत पड़ने पर बातचीत का रिकॉर्ड रखें या डायरी में नोट्स बनाएं।
- नार्सिस्ट सप्लाई देना बंद करें और खुद को पावरफुल बनाएं।
- फैमिली में होने पर भी सीमाएं तय करें और खुद को सुरक्षित रखें।
- फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस बहुत जरूरी है नार्सिस्ट से निपटने के लिए।
- अपने अनुभव साझा करें ताकि दूसरों को भी मदद मिल सके।

## Chapters

1. 00:00 परिचय और नार्सिस्ट पर्सन की पहचान
2. 01:03 मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन और ब्रीदिंग
3. 02:10 नार्सिस्ट के व्यवहार को समझना और इमेज बदलना
4. 03:12 इमोशनल डिस्कनेक्ट और नजरिया बदलना
5. 04:27 बातचीत में रणनीति और निर्णय बनाना
6. 05:28 प्रूफ रखना और बातचीत का रिकॉर्ड
7. 08:23 नार्सिस्ट सप्लाई से बचाव और सीमाएं तय करना
8. 16:19 आत्मसशक्तिकरण और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस

Answers

## Questions about this video

नार्सिस्ट पर्सन से कैसे इमोशनल डिस्कनेक्ट करें?

नार्सिस्ट को रिश्ते के लेबल से अलग कर, उन्हें अजनबी की तरह देखें। उनकी बातों को पर्सनली न लें और अपनी इमेज को बदलकर उनसे इमोशनल दूरी बनाएं।

नार्सिस्ट के साथ रहने पर अपनी मानसिक सेहत कैसे बनाए रखें?

मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें, अपनी सीमाएं तय करें, और खुद को पॉजिटिव लोगों के साथ रखें ताकि मानसिक तनाव कम हो।

अगर परिवार में नार्सिस्ट हो तो उनसे कैसे निपटें?

उनसे बातचीत करते समय पहले से अपनी रणनीति बनाएं, बातचीत का रिकॉर्ड रखें, और जरूरत पड़ने पर इमोशनल और फिजिकल दूरी बनाएं। फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस भी जरूरी है।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

हेलो माय डियर वंस। आज इस वीडियो में मैं आपको ऐसे नौ तरीके बताऊंगी जिससे कि आप एक नार्सिस्ट पर्सन यानी कि वह पर्सन जो बस मैं ही मैं हूं इस बात में विश्वास रखता है और दूसरे इंसान को इंसल्ट करना हो, उसको

00:13

Speaker A

कितना भी डोमिनेट करना हो या उसके साथ इतनी मैनिपुलेशन करनी हो कि उसकी जिंदगी बिल्कुल तबाह कर देनी हो, चाहे वह फिजिकली सफर करे, इमोशनली सफर करे, मेंटली, लेकिन उसको रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता। बस उसको तो अपनी मैं के पागलपन में ही रहना होता

00:28

Speaker A

है। तो ऐसे पर्सन को आप कैसे डील कर सकते हैं? क्या तरीके हैं कि अगर आप फंस गए ऐसे नार्सिस्ट के साथ? क्योंकि कई बार ऐसा हो सकता है कि हमारी फैमिली में ही ऐसा नार्सिस्ट पर्सन हो। क्योंकि अगर कोई बाहर

00:40

Speaker A

है तो आप उसे कंप्लीट कट ऑफ कर सकते हैं, लेकिन अगर वो घर में ही आपके पेरेंट, आपके स्पाउस के रूप में, सिबलिंग के रूप में, किसी भी रूप में है तो फिर उस घर से भागना इतना आसान नहीं होता है। तो वहां पर कैसे

00:52

Speaker A

हैंडल कर सकते हैं? आप कैसे डील कर सकते हैं? वो तरीके हम सीखेंगे। अब ऐसे लोगों ने आपकी मेंटल हेल्थ बहुत खराब कर रखी होती है, तो अपनी मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए एक एफर्ट है ब्रीदिंग एक्सरसाइज और

01:03

Speaker A

मेडिटेशन करना। तो आप ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। उसमें ऐसी बहुत सारी ब्रीदिंग एक्सरसाइजस एंड मेडिटेशन हैं जो आपको हेल्प करेंगे और डेली आप उन्हें कीजिए और देखिए ऐसे हैंडल करना है। आपको चेंज हाउ यू सी देम। अब मान लीजिए वो आपके पेरेंट्स हैं, है

01:19

Speaker A

ना, या कोई भी स्पाउस कोई भी है तो अभी आप उस रिश्ते से उन्हें देखते हैं तो ऐसे ही एक्सपेक्ट करते हैं। सपोज कोई पार्टनर है, है ना, तो हम क्या एक्सपेक्ट करते हैं अपने पार्टनर से कि मुझे समझे, मुझे सपोर्ट करे,

01:30

Speaker A

क्रिटिसाइज ना करें, मोटिवेट करें। यही तो एक्सपेक्टेशन होती है। लेकिन अगर आप उस रिलेशन में रहकर ही मतलब उस रिलेशन के टाइटल से उन्हें देखेंगे तो आपकी बहुत एक्सपेक्टेशन होंगी और आप रोज हर्ट होंगे। बस आप उनको इस तरीके से देखिए। यह घर में

01:44

Speaker A

रहने वाला एक और मेंबर है, लेकिन वो जो रिश्ता आप उससे महसूस करते हैं, उस रिश्ते से अलग आपको उसे देखना पड़ेगा। क्योंकि कोई भी है अगर मेरे मम्मी ऐसी हैं, मेरे पापा ऐसे हैं या मेरा पति या मेरी पत्नी ऐसी है,

01:58

Speaker A

कोई भी अगर आप उससे देखि देखेंगे तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि वह रिश्ते का जो टाइटल है, जो लेबल है, वह आपको हर्ट ना करे। वह करेगा। तो ऐसे पर्सन को आप समझ ही जाते हैं उसके बिहेवियर से कि वह कभी भी आपको

02:10

Speaker A

क्रिटिसाइज करने लगता है, है ना? किसी भी तरीके से झूठ बोल जाता है, कितनी भी मैनिपुलेशन करा लो, आपको हमेशा डाउन प्ले करता रहता है। तो आपने जब उसको स्पॉट कर लिया, उसको पकड़ लिया कि ये नार्सिस्ट इंसान है तो आप अपने दिमाग में उसकी इमेज

02:23

Speaker A

को उसके रिलेशन को बिल्कुल ही बदल दो। क्योंकि जब आप उसे बदल देंगे और वो जो इमोशनल कोड है, उसे कट कर देंगे तो अब आपके लिए उसके साथ डील करना थोड़ा आसान हो जाएगा। क्योंकि अब वो जो भी कहेगा तो वो

02:36

Speaker A

आपको उस रिलेशन के लेबल से नहीं लगेगा। आपको पता होगा कि ये लेबलिंग ये है कि ये पर्सन रिलेशन में मेरा यह लगता है। लेकिन कहते हैं ना कि आप फिजिकल डिस्टेंस नहीं बना सकते, लेकिन अगर आपने इमोशनल डिस्टेंस

02:47

Speaker A

बना लिया तो बहुत बड़ी जीत हो जाती है। क्योंकि हमारा जो इनविजिबल वर्ड यानी कि जो इमोशंस का वर्ड है, वही हमारे आसपास के सारे एनवायरमेंट को हमारी सारी एक्टिविटीज को कंट्रोल करता है। अब बाहर हमारे कुछ भी

03:00

Speaker A

होता रहे, अगर हमारे अंदर हमने चेंज कर लिया तो। लेकिन अगर हमने अपने अंदर चेंज नहीं किया और हम बार-बार हर्ट होते रहे तो बाहर हम जो कुछ भी कर रहे होंगे उसमें हमें डिफिकल्टी आएगी। तो सबसे पहले उनको

03:12

Speaker A

देखने का नजरिया ही बदल दो। जब आप किसी इंसान को अपने की बजाय अजनबी मानना शुरू कर देंगे तो उसकी बातों का बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि सच्चाई आप देखिए कि जिनको भी आप अपना क्लोज मानते हैं,

03:25

Speaker A

उन्हीं से आपको एक्सपेक्टशंस होती हैं किसी भी चीज की। लेकिन जिसको आप अपना क्लोज मानते ही नहीं है उससे कोई भी एक्सपेक्टशंस आपके मन में ऐसी आती नहीं है। तो यहां पर आपको अपने अंदर उनकी इमेज चेंज करनी है। इमेज चेंज करने का मतलब यह है कि

03:40

Speaker A

इमोशनल लेवल पर यहां पर मैं बात कर रही हूं, इमोशनल डिस्कनेक्ट की। इमोशनल डिस्कनेक्ट कर दीजिए और अपने अंदर उनका इमेज पूरा चेंज कर दीजिए और देखिए क्या करना है। आपको डोंट एंगेज, डोंट डिफेंड, डोंट टेक देयर वर्ड्स पर्सनली। वो

04:02

Speaker A

चाहते क्या हैं? वो कुछ भी बदतमीजी करके आपको एंगेज करना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि आप भी कुछ कहे ताकि उनको भी और कुछ कहने का मौका मिले। लेकिन एक कहावत है कि एक चुप 100 को हराए। जब आपने अपने अंदर

04:13

Speaker A

उनकी इमेज ही बदल दी है तो वो कुछ भी कह रहे हैं और आपको पता है कि आप कितना भी घंटों तक उनसे आर्गुमेंट करेंगे लेकिन वो अपने आप को ही राइट प्रूव करेंगे। तो फिर आपको जब पता है कि अल्टीमेटली आप कितना भी

04:27

Speaker A

राइट रीजनिंग दे देंगे, कितना भी रेशन आइज कर लेंगे, कुछ भी कर लेंगे लेकिन अंततः उनको यही कहना है कि मैं ही सही हूं। तो फिर उस सारी कन्वर्सेशन का मतलब ही क्या रह जाएगा? अननेसेसरी आपको अपना मूड खराब

04:40

Speaker A

करना। तो कोई भी चीज को पर्सनली मत लीजिए। आप ये बिल्कुल ऐसा अपने आप को ट्रेन कर लीजिए कि आपके कान कुछ वर्ड सुन रहे हैं लेकिन उनका मीनिंग आपके दिमाग से गायब है। क्योंकि अभी आपकी मजबूरी है कि आप उस

04:53

Speaker A

पर्सन से अलग नहीं हो सकते हैं। अगर आपके पास इतनी फ्रीडम है कि आप उस पर्सन से अलग हो सकते हैं तो कहते हैं ना कि घड़ी की चौथाई में ये डिसीजन ले लीजिए। क्योंकि वो इंसान बदल नहीं सकता। अगर कुछ ऐसा ही

05:05

Speaker A

ईश्वरीय चमत्कार हो जाए, उसकी खुद की बुद्धि में आ जाए कि मैं गलत कर रहा हूं और वो काफी एफर्ट्स डाले तो ही कुछ हो सकता है। लेकिन ऐसे इंसान को तो लगता ही नहीं है कि वो गलत है, ना? और जब तक किसी को

05:15

Speaker A

ये लगेगा ही नहीं गलत है तो कोई भी मनोवैज्ञानिक स्तर पर परिवर्तन असंभव है। जब तक वो व्यक्ति खुद ना करना चाहे तो क्यों टाइम वेस्ट करना? क्योंकि जब आप उलझ तो फिर आपको बुरा भी लगेगा। कुछ चीजें ऐसी

05:28

Speaker A

हैं जो आपके मन में चुभ भी जाएंगी। तो इसलिए आपको जभी भी वह कुछ बोलना शुरू करें तो आप अपनी बिजीनेस दिखाकर इधर-उधर अपने आप को एंगेज कर ले और यह सोचे कि वो मुझे नहीं कह रहे हैं। वो अपने अंदर की जो

05:40

Speaker A

फ्रस्ट्रेशन, जो डोमिनेंस की एक अर्ज उठती है उनके अंदर नेचुरली उसको रिलीज करने के लिए इस तरीके से इस टाइम बकवास कर रहे हैं और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। इसी तरीके से बी फर्म विद योर डिसीजन बिफोर

05:51

Speaker A

अप्रोचिंग देम। अब क्या है? मैंने बोला ना कि बाहर वाला तो डिस्कनेक्ट हो जाओ लेकिन क्लोज में तो ऐसा होना है। कई बार क्या होता है कि हमें पता है कि ये पर्सन नार्सिस्ट है लेकिन फिर भी फैमिली में

06:00

Speaker A

रहकर कुछ बताना पड़ता है। तो अगर आपको उन्हें अप्रोच करना पड़ जाए किसी भी वजह से तो पहले ही जो भी कुछ आपने सोच रखा है उसके बारे में श्यर हो जाइए कि वो कितना भी कन्वेंस करने की कोशिश करें, कुछ भी

06:11

Speaker A

बोले लेकिन आपको अपना डिसीजन चेंज नहीं करना है। पहले से ही जितने भी फन बाट आप कैलकुलेट कर सकते हैं, अपने दिमाग में कि वो इंसान ऐसे घुमाएगा, ऐसे घुमाएगा, ऐसे घुमाएगा, उसको करके थोड़ा अच्छी तरीके से प्रिपेयर कर ले और वेल प्रिपेयर होकर ऐसा

06:24

Speaker A

कि आप पूछने नहीं जा रहे हैं, आप बताने जा रहे हैं। तो पूछेंगे तो वो इंसान ज्यादा इवॉल्व होकर टा बढ़ेगा लेकिन बताएंगे। और वो भी इसलिए कि जैसे आपकी मजबूरी है इस तरीके से कि इफॉर्म करने के उससे तो पहले

06:37

Speaker A

ही अपनी पूरी तैयारी करकर उन्हें बताइए। जैसे ही वो आपकी बात को काटना शुरू करें तो फौरन उनको एक दो ऐसे सॉलिड रीजन देकर उनके साथ एक शॉर्ट कन्वर्सेशन से बिल्कुल एंड कर दीजिए ताकि उनको आगे यह मौका ना

06:50

Speaker A

मिले कि आपने बताया नहीं था। तो आपके पास यह रहे कि हां, मैंने बताया तो था और आपसे बात भी हुई थी। तो आपके पास एक प्रूफ रहे। अगर आपने देखा कि आपके घर का नार्सिस्ट ऐसा है कि बाद में झूठ बोल जाता है कि

07:01

Speaker A

आपने तो ऐसा बताया ही नहीं था, मुझसे तो इनफॉर्म ही नहीं कराता और ये इशू बनाने की कोशिश करता है तो थोड़ा सा ऐसा भी करें कि जब आप इस तरीके की कोई कन्वर्सेशन करें तो क्या बात हुई थी उसकी एक छोटी सी वॉइस

07:12

Speaker A

रिकॉर्डिंग कर लें अपने पास ताकि आपके पास एक प्रूफ हो जाए। या ऐसे पर्सन के साथ आप एक डायरी लेकर जाएं और की पॉइंट्स नोट कर लें और उनसे बोले देखो ये डिस्कशन हुआ है, ना? सब कुछ ऐसा है। अच्छा, आपका कोई इनपुट हो

07:23

Speaker A

तो इसमें लिख दो और लिखवाने के बहाने उसपे नीचे जो है ना उनकी हैंडराइटिंग आ जाएगी या ये लिख दो आप इसको और डेट डाल दो यहां पर। तो उससे क्या होता है? वो अपने ही जाल में फंस जाते हैं। तो आपको समझना है कि ऐसे

07:34

Speaker A

लोगों से फैमिली मेंबर अगर वो हैं तो कंप्लीट बचना तो बहुत मुश्किल है। क्योंकि इतनी हिम्मत जुटाना हर एक के बस की बात नहीं है कि उनके अत्याचारों से बिल्कुल अलग हो जाए। लेकिन उनके साथ रहने तो इस

07:45

Speaker A

तरीके से उन्हें मैनेज कर सकते हैं। और देखिए, स्टॉप बीइंग देयर सोर्स ऑफ नार्सिस्ट सप्लाई। अब आपको पता है कि अगर आप उनके पास जाएंगे किसी भी तरीके से तो वह कुछ ना कुछ तो अपनी सारी की सारी जो

08:00

Speaker A

उनके अंदर की पर्सनालिटी की ओरिजनलिटी है वो आप पर उडने की कोशिश करेंगे। तो प्लीज आप उनसे दूर ही रहे। मतलब जब आपको पता चल गया यह बंदा नेगेटिव ही बोलेगा, क्रिटिसाइज ही करेगा। सपोज करो आप एक फीमेल हैं और आपका

08:10

Speaker A

पति नार्सिसिस्ट है तो आप तैयार होकर उससे पूछे ही ना कि मैं कैसी लग रही हूं। क्योंकि जहां आपने पूछा आप फसी नार्सिसिस्टिक सप्लाई स्टार्ट। ये क्या पहन रखा है? तुम्हें कुछ अकल ही नहीं है। ऐसे तैयार होते हैं ये तो रंग तुम।

08:23

Speaker A

बुरा लग रहा है बिल्कुल बहुत बुरी लग रही हो ना तुम्हें अपनी उम्र की अकल ना कोई फैशन सेंस वो कुछ भी बोल सकता है आपको क्यों मूड अपना ऑफ कर जिसमें जरूरी नहीं है कि वह टांग गड़ाए तो

08:32

Speaker A

उस बारे में उनको इवॉल्व करने की जरूरत ही नहीं है उनकी नार्सिस्ट सप्लाई आपको रोकनी है तो कम से कम कम्युनिकेट करना है ना कि उन्हें ऐसी अपॉर्चुनिटी देनी है कि जिसमें कि उनको कुछ इस तरीके से अपनी जो अंदर की

08:43

Speaker A

भड़ास है उसे आप पर निकालने का मौका मिल जाए तो उनसे थोड़ा लिमिट में इंटरेक्शन रखना है अपने आप में कॉन्फिडेंट रहिए जो आप कर रहे हैं वह सही है और देखिए यूज रिवर्स साइकोलॉजी टू शॉक देम अब मान लीजिए

08:58

Speaker A

उन्होंने आपको आदत से मजबूर कुछ बोल दिया सपोज करो कुछ भी ऐसे बोल दिया आपके ऊपर कोई कमेंट कर दिया आपने जो है ना क्या कहते हैं सपोज फिर से एग्जांपल ले रही हो अब ऐसा नहीं है कि सारे हस्बैंड ही

09:09

Speaker A

नार्सिसिस्ट होते हैं फीमेल भी हो सकती हैं जैसे एग्जांपल दे रही हूं तो मान लीजिए आपने खाना बनाया अब आपका हस्बैंड नार्सिसिस्ट है तो उसने फौरन से कमेंट मार दिया उसमें कितना बकवास खाना बनाती हो तुम कैसे बनाती हो तुम्हें इतने साल हो गए

09:20

Speaker A

खाना बनाने की क्या कलनी है सपोज उसने यही कह दिया और खाना ठीक ही बना है और आप रोज ही बनाते हैं आपने मन से बनाया बच्चों ने खा लिया और लोगों ने खा लिया लेकिन उसी को खाना पसंद नहीं आ रहा है अब वो ऐसे बोल

09:31

Speaker A

रहा है तो चिड़ने की बजाय या उसको कुछ सफाई देने की बजाय ठीक है ना आप बिल्कुल मुस्कुरा के कहे कि आप एक काम कीजिए एक दिन ना मुझे किचन में आकर हेल्प करिए बताइए जरा कैसे बनाती हूं मैं थोड़ा टेस्ट

09:43

Speaker A

ऐड करना आपसे सीख लेती हूं क्योंकि आपको जो टेस्ट सेंस है ना वो तो घर में किसी को भी नहीं है मतलब वो आदमी आपसे क्या रिएक्शन एक्सपेक्ट कर रहा था कि आप चड़ेंगे इस बात पर कुछ बोलेंगे उसके मुंह

09:55

Speaker A

लगेंगे लेकिन आपने हंसकर मुस्कुरा कर एक ह्यूमर की तरह और इतना हंस दीजिए इतना मुस्कुरा दीजिए ऐसे ना उसे लगे कि अरे यह तो बस ऐसे ही जैसे मजाक है और फिर जैसे ही वो आपको बुरा मानता हुआ दिखाई दे अगर कि

10:06

Speaker A

अब मैं किचन में आऊंगा क्या अरे मैं तो मजा कर रही थी ऐसे थोड़ा ना होता है हां हां मैं कर दूंगी कर दूंगी इस तरीके से आप उसको संभालिए मतलब आप उसको अपने जो रिएक्शंस वो चाह रहा है उसको मत दीजिए उसे

10:20

Speaker A

बदल बदल कर मतलब उसको टोटल कंफ्यूज करके रखिए कि आप जैसे चिकने घड़े हो गए हैं आपको कुछ असर ही नहीं हो रहा है सपोज कीजिए कोई आदमी है जो है ना वो थोड़ा हेल्दी हो गया है है ना पेट वेट निकल गया

10:32

Speaker A

इस तरीके से सपोज करो उसकी वाइफ नार्सिस्ट है और वो उस तरीके से कह रही है कि क्या अदरक जैसे फैल गए हो तुम इस तरीके से मोटे हो गए हो और ये सब चीज है तो क्या है कि

10:41

Speaker A

वो पर्सन चिड़ने की बजाय या ये ये मेरा कंपैरिजन करती है या कुछ इस तरीके से सोचने की बजाय क्योंकि वो लेडी नार्सिस्ट है तो वो कुछ भी बोलेंगे तो वो तो अटैक करने के मूड से ही बैठी हुई है तो

10:52

Speaker A

मुस्कुरा कर ये बोलते अदरक हूं या जैसा भी हूं हू तो तुम्हारा ही तुम्हें पसंद हूं तभी तो तुमने नोटिस किया तो मतलब वो चाह रहे हैं कि आप उनको ऐसा रिस्पांस दें जिससे कि उनको और भड़ास निकालने का मौका

11:03

Speaker A

मिले और बोलने का मौका मिले लेकिन आप जो है ना बिल्कुल उल्टा ही रिस्पांस दे रहे हैं उन्हें और देखिए लेट देम हैव देयर वे तुम अपने रास्ते हम अपने रास्ते है ना उनको जो पसंद है करने दीजिए उनसे कम से कम लिमिटेड

11:19

Speaker A

मतलब रखिए उनको किसी बात में कुछ भी काटने की या सलाह देने की कोई जरूरत नहीं है वो जो काम जैसे करें आपकी आंखों के सामने नजर भी आ रहा है ना कि गड्ढे में कूदने वाला है तो कूदने दीजिए

11:30

Speaker A

क्योंकि अगर आपने गड्ढे से बचाने की भी कोशिश करी तो भी हो सकता है कि इतना स्ट्रांग रिएक्शन आए कि आपको ऐसा हर्ट हो जाए कि मुझे धक्का दे देना चाहिए था इसे क्योंकि ऐसा इंसान ऐसा ही है अगर आप उसे

11:41

Speaker A

किसी भी हालत में कुछ भी बजाने जाओगे तो वह इंसान आपकी कदर करने वाला नहीं है तो वो जो कर रहा है जो मान रहा है सही है उसे करने दो जब खुद ही ठोकर खाएगा खुद ही उसको

11:51

Speaker A

नुकसान होगा तभी उसको अकल आएगा तो अपनी फ्रस्ट्रेशन अपने आप पर निकालेगा और आप पर भी निकालने की कोशिश करेगा लेकिन आपको तो पता होगा ना उसे संभालना कैसे कसे है तो उसमें ज्यादा इवॉल्व होने की जरूरत नहीं

12:01

Speaker A

है क्योंकि कई बार क्या होता है ना हम इमोशनल हो जाते हैं और हम सोचते हैं है तो अपना ही लेकिन वह है तो अपना ही में आप और हर्ट हो जाते हैं तो अब हर्ट तो होना ही

12:11

Speaker A

है किसी ना किसी को तो उसी को होने दीजिए आप जबरदस्ती क्यों हो रहे हैं और देखिए सेट लिमिट्स एंड मेक श्यर यू फॉलो थ्रू अपनी लिमिट बना लीजिए कि मुझे कब उस इंसान से बात करनी है किस तरीके की बात करनी है

12:26

Speaker A

क्या कहना है क्या छुपाना है मतलब सब कुछ आप को एक बाउंड्री बनानी ही पड़ेगी क्योंकि इस इंसान के साथ आप ऑनेस्टी नहीं निभा सकते वैसे तो रिश्तों में ऑनेस्टी एक्सपेक्ट की जाती है और जो अच्छा भी है

12:37

Speaker A

लेकिन क्या करें कहते हैं ना हालात ही किसी इंसान को बदल देते हैं तो आपको अपनी लिमिट मतलब वो उसको भी अलाव मत कीजिए कि वो आपकी हर चीज में इवॉल्व हो जरूरी नहीं है कि आपको हर चीज उसको बतानी है या किसी

12:50

Speaker A

भी चीज में वो फ्रीली आपके कहीं पर भी आकर कुछ भी इवॉल्व कर सकता है या आप चेंज कर सकता है नहीं मतलब आपको थोड़ा सा हट्टी जिद्दी होना पड़ेगा कि मुझे यह करना है तो करना ही है इसमें तुम्हारा इवॉल्वमेंट

13:02

Speaker A

बर्दाश्त नहीं है ऐसा इंसान खगा चिल्लाएगा भड़ास निकालेगा हो सकता है कुछ गाली गलज भी कर दे थोड़ा बहुत तोड़फोड़ के आपको ये भी ड्रामा दिखाने की कोशिश करें कि अगर मेरी नहीं चलाई तो अच्छा नहीं होगा घर में

13:12

Speaker A

भूचाल आ जाएगा लेकिन ये सब ना कोरे ड्रामे होते हैं एक्चुअली ये सब गीदड़ भब कियां होती है तो आपको जो है ना इन सब चीजों से डरना नहीं है जो आपने लिमिट बनाई है जो बाउंड्रीज बनाई है इन सारे के सारे

13:22

Speaker A

ड्रामों से आपको उस बाउंड्रीज को तोड़ना नहीं है और आपने ये चीज सोच ली है समझ ली है कि मुझे इस तरीके क से एक लिमिट सेट करनी है तो करनी है तो करनी ही है फिर वो इंसान कितना भी ड्रामा दिखाकर आपको डराने

13:35

Speaker A

की कोशिश करे लेकिन आपको डरना नहीं है क्योंकि आपको आपकी मेंटल हेल्थ प्यारी है आपका इतना अच्छा खूबसूरत बड़ा जीवन है उसे किसी की भी ऐसे बद मिजाजी की वजह से आपको खराब नहीं करना है और देखिए हील योरसेल्फ क्योंकि ऐसे

13:50

Speaker A

पर्सन के साथ रहकर भाई रोज धूल उड़ रही है आपके चेहरे पर है ना आपको रोज ही साफ करनी पड़ रही है तो मैं समझती हूं कि स्ट्रगल तो है ही क्योंकि अगर आप नहीं साफ करेंगे धूल को तो क्या है जैसे ना धूल मिट्टी

14:01

Speaker A

लगती रहेगी नहीं साफ करेंगे तो क्या होगा पिंपल हो जाएंगे ना सारी आपकी स्किन बर्बाद होने लग जाएगी ऐसे ही वो जितना भी आप यल करते हैं उल्टा सीधा करते हैं क्रिटिसाइज करते हैं तो कितना भी कह लो कि

14:10

Speaker A

ध्यान मत दो लेकिन जाता ही है ध्यान और कुछ तो इफेक्ट आता ही है तो अपने आप को हील करने के लिए गुड प्रैक्टिसेस में इवॉल्व करो कुछ ऐसे अच्छे सच्चे दोस्त बनाओ जो आपकी वैल्यू करते हैं मेडिटेशन

14:22

Speaker A

क्लासेस अटेंड करो आप डांस क्लास के लिए जाओ कोई भी ऐसी एक्टिविटी जरूर रखो अपने रूटीन में जिससे कि सारी की सारी बबाल टेंशन जो भी उस आदमी ने दी है जाकर आप कहीं जाकर रिलीज कराओ रोज का कोटा रोज तो

14:35

Speaker A

रोज अपने आपको को इंटरनली आप क्लीन करोगे अपने इमोशंस जो हर्ट हुए हैं उसको रिलीज करोगे तो मैंने अभी बताया ना आपको कि आपका इंटरनल वर्ल्ड अगर सब कुछ अच्छा है उसमें क्लीन क्लीन है तो आपका एक्सटर्नल वर्ड

14:47

Speaker A

ऑटोमेटिक ही अच्छा हो जाएगा लेकिन अगर इंटरनल वर्ल्ड में आपने सोचा कि दिखता तो है नहीं ना ऐसे एकदम से मैं बाहर से ऐसे मैनेज कर लूंगी तो नहीं हो पाएगा कुछ दिनों का मैनेज कर लूंगी होता है वो उसके

14:59

Speaker A

बाद वो रिफ्लेक्ट होने लगता है तो अपने इंटरनल वर्ड को क्लीन रखने के लिए अपने आप को हील करने के लिए डेली कम से कम दो घंटे कुछ इस तरीके से बिताओ जिसमें कि सारी टेंशन कहते हैं ना जमाने की सारी टेंशन

15:11

Speaker A

भूलकर मैं तो अपने आप में ही खो गई या उन लोगों के साथ खो जाना है जो लोग हमारी कदर करते हैं हमें प्यार करते हैं हमें वैल्यू करते हैं तो इससे उस पर्सन को डील करना आसान हो जाता

15:23

Speaker A

है टेक बैक योर पर्सनल पावर अपनी जो आपकी पर्सनल पावर है उसे आपको अपने अंदर फिर से महसूस करना है कैसे महसूस करेंगे जब आप अपने अंदर कॉन्फिडेंस डेवलप करेंगे आप अपने अंदर फर्मस डेवलप करेंगे लगातार कांस्टेंट अपने अंदर स्किल्स को इंप्रूव

15:42

Speaker A

करते रहेंगे अपने कॉन्फिडेंस बिल्डिंग के लिए कुछ ना कुछ करते रहेंगे इंडिपेंडेंट डिसीजंस लेते रहेंगे आप कहीं ना कहीं अपने आप को वर्क में इवॉल्व करेंगे फाइनेंशली फ्री करेंगे क्योंकि ऐसा इंसान जब आपको पावरफुल देखेगा तो उसका कद बोना होता चला

15:55

Speaker A

जाएगा उसे भी समझ में आ जाएगा कि अब इस इंसान से भी पंगे लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि नार्सिस्ट आदमी अंदर से बहुत खोकला होता है बाहर से जितना जबान का कड़वा और जितना अत्याचारी दिखाई देता है

16:06

Speaker A

अंदर से उतना ही छोटा सा पिद्दा सा इसका दिल होता है और इसीलिए ये बहुत बाहर बढ़ा चढ़ाकर जो है ना इस तरीके से बदतमीजी करने की कोशिश करता है मतलब ये वो होते हैं गरजने वाले बादल जो बरसते बहुत ही कम है

16:19

Speaker A

तो आपको समझना है कि ऐसे लोगों को और बोना करने के लिए आपको अपने आप को लगातार पावरफुल बनाना है तो सबसे ज्यादा जरूरी है आपका फाइनेंशली इंडिपेंडेंट होना चाहे आपके पेरेंट्स नार्सिस्ट हो या आपका पार्टनर नार्सिस्ट हो सिपलिंग कोई भी

16:33

Speaker A

फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होना आपका बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जब ये आपको पूरा इंडिपेंडेंट देखते हैं अब देखते हैं कि आप अपनी मनमर्जी चलाने लग गए हैं तो ये कोशिश तो तभी भी करते रहेंगे लेकिन इनकी कोशिशों का लेवल घटता रहेगा इनकी पावर घटती रहेगी

16:47

Speaker A

तो उम्मीद करती हूं कि इन साइन से आप समझ गए हो इन तरीकों से आप जान गए होंगे कि कैसे नार्सिस्ट पर्सन के साथ डील करना है क्योंकि सच्ची में बहुत बड़ा स्ट्रगल है भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे और वह

17:01

Speaker A

किसी दिन अपने अंदर परिवर्तन की चाहत से एक हीलिंग जर्नी स्टार्ट करें ताकि वो खुद भी डिस्कंफर्ट में रहते हैं ऐसी बात नहीं है कि वो डिस्कंफर्ट में नहीं रहते वो भी खुद बहुत डिस्कंफर्ट में रहते हैं लेकिन

17:12

Speaker A

बस वही है कि उस डिस्कंफर्ट में भी पता नहीं कैसे मजा आ रहा होता है तो आपको अपनी रक्षा करनी है आत्मरक्षा बहुत ज्यादा जरूरी है तो आप इस तरीके से अपने आप को बचा सकते हैं यह वीडियो जरूर सबके साथ

17:25

Speaker A

शेयर कीजिए क्योंकि कहीं ना कहीं हर पर्सन की लाइफ में एक नार्सिस्ट तो किसी ना किसी रूप में अवेलेबल है ही तो आपके एक शेयर से लोगों की बहुत बड़ी मदद हो जाएगी मैं मिलूंगी आपसे नेक्स्ट वीडियो में आप अपना

17:36

Speaker A

खास ख्याल रखेगा

Topics: नार्सिस्ट मानसिक स्वास्थ्य इमोशनल डिस्कनेक्ट मेडिटेशन ब्रीदिंग एक्सरसाइज रिश्ते मैनिपुलेशन फैमिली सेल्फ केयर फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/youtube-video-transcript-339/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
