**WARD 6: Abandoned Hospital Horror | True Mystery Story (Part 1/2) — Transcript & SRT | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/ward-6-abandoned-hospital-horror-true-mystery-story-transcript/

Answers

## Questions about this video

अस्पताल का मुख्य दरवाजा कैसा था और उस पर क्या लिखा था?

अस्पताल का मुख्य दरवाजा आधा टेढ़ा और आधा जला हुआ था। दरवाजे पर एक पुराना बोर्ड था जिस पर धुंधले अक्षरों में 'वार्ड नंबर छह' लिखा था और उसके नीचे किसी ने खरोंच कर 'मत आना' लिखा था।

एक्सप्लोरर्स को अस्पताल के अंदर किस तरह की बदबू महसूस हुई?

अस्पताल के अंदर दवाइयों की, सड़न की और किसी पुराने खून की बदबू थी, जो दीवारों में सूखकर अब भी मौजूद थी।

मरीजों की लिस्ट वाले चार्ट पर 'कॉज ऑफ डेथ' की जगह क्या लिखा था?

मरीजों की लिस्ट वाले चार्ट पर 'कॉज ऑफ डेथ' की जगह हर लाइन में एक ही शब्द 'अनफिट' लिखा था, जैसे कोई इंसान नहीं कोई चीज चुनी जा रही हो।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

आज मैं तुम्हें एक ऐसी जगह ले चल रहा हूं जहां दीवारें भी सांस लेती हुई लगती हैं।

00:10

Speaker A

एक ऐसा वीरान अस्पताल जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां मरीज अब भी रहते हैं और वो जिंदा नहीं हैं।

00:21

Speaker A

यह कहानी है पांच अर्बन एक्सप्लोरर्स की सारा, अली, माहिर, नायाब और अमीर। यह लोग शहर के बाहरी हिस्से में एक बंद पड़े अस्पताल को एक्सप्लोर करने आए थे। उनका मकसद था वीडियो बनाना, सच जानना और डर को कैमरे में कैद करना।

00:43

Speaker A

लेकिन कुछ जगहें कैमरे पर नहीं आतीं, वो सीधे रूह पर आती हैं।

00:51

Speaker A

अस्पताल का मुख्य दरवाजा आधा टेढ़ा, आधा जला हुआ था, जैसे किसी ने उसे बंद करने की कोशिश की और फिर भाग गया।

01:01

Speaker A

दरवाजे पर एक पुराना बोर्ड था जिस पर धुंधले अक्षरों में लिखा था वार्ड नंबर छह और उसके नीचे किसी ने खरोंच कर लिखा था मत आना।

01:53

Speaker A

नायाब ने हंसकर कहा, ये सब बच्चों वाली बातें हैं पर उसकी हंसी आखिरी हंसी थी जो उस रात किसी के चेहरे पर आई।

02:03

Speaker A

अली ने अपनी टॉर्च ऑन की और दरवाजा धकेला, वो आवाज इतनी तेज थी जैसे अस्पताल खुद जाग गया हो।

02:14

Speaker A

अंदर बदबू थी, दवाइयों की, सड़न की और किसी पुराने खून की जो दीवारों में सूखकर अब भी मौजूद था।

02:24

Speaker A

फर्श पर स्ट्रेचर उल्टे पड़े थे, मॉनिटर टूटे हुए और खिड़कियां अंदर से बंद।

02:30

Speaker A

माहिर ने धीमे से कहा, यहां कोई हमें देख रहा है।

02:36

Speaker A

सारा ने हंसकर टाल दिया पर उसी पल उन सब की टॉर्च की रोशनी एक साथ कांप गई। पहले वो फुसफुसाहटें हवा जैसी लगीं।

03:24

Speaker A

फिर शब्द जैसी और फिर ऐसे लगा जैसे कई गले एक साथ बोल रहे हों, वापस जाओ।

03:38

Speaker A

अमीर ने कहा, यार ये अकॉस्टिक्स होगी, एको पर उसकी आवाज के खत्म होते ही उनके पीछे कुछ जोर से गिरा।

03:47

Speaker A

सब एकदम पलटे और वहां कुछ नहीं था सिर्फ एक व्हीलचेयर जो पहले दीवार से लगी थी अब धीरे-धीरे खुद चलकर उनके करीब आ रही थी।

04:04

Speaker A

किसी ने उसे धक्का नहीं दिया और फर्श भी समतल था।

04:11

Speaker A

नायाब ने घबराकर कहा, ये प्रैंक है क्या?

04:17

Speaker A

पर अली चुप था, उसकी आंखें व्हीलचेयर से हटकर दीवार पर लगे एक पुराने चार्ट पर टिक गईं।

04:29

Speaker A

चार्ट पर मरीजों की लिस्ट थी, नाम, उम्र और कॉज ऑफ डेथ लेकिन कॉज ऑफ डेथ की जगह हर लाइन में एक ही शब्द था अनफिट, अनफिट जैसे कोई इंसान नहीं कोई चीज चुनी जा रही हो।

05:18

Speaker A

सब उछल पड़े, वो दरवाजा पीछे वाला था जिससे वो अंदर आए थे अब वो बंद था और हैंडल बाहर की तरफ नहीं अंदर की तरफ मुड़ा हुआ था।

05:35

Speaker A

जैसे किसी ने उन्हें अंदर बंद किया हो।

05:41

Speaker A

सारा ने कहा, ठीक है शांत रहो हम दूसरा रास्ता ढूंढते हैं।

05:53

Speaker A

और फिर उन्हें एक लंबा कॉरिडोर दिखा जिसके आखिर में एक कमरा था उसके दरवाजे पर फीकी स्याही से लिखा था आई सी यू रिस्ट्रिक्टेड।

06:10

Speaker A

माहिर ने फुसफुसाकर कहा, रिस्ट्रिक्टेड किसके लिए?

06:18

Speaker A

और उसी पल आईसीयू के अंदर से एक धीमी कराती हुई आवाज आई, डॉक्टर मत करो।

06:30

Speaker A

सबके शरीर में सिहरन दौड़ गई, यह आवाज रिकॉर्डिंग जैसी नहीं थी, यह बहुत बहुत बहुत पास थी।

06:57

Speaker A

अली ने दरवाजा छुआ और जैसे ही उसकी उंगलियां लकड़ी पर लगीं उसने हाथ खींच लिया।

07:14

Speaker A

दरवाजा ठंडा नहीं था, वो गीला था जैसे किसी ने अभी-अभी उसे अंदर से छुआ हो।

07:31

Speaker A

और फिर आईसीयू का दरवाजा अपने आप थोड़ा सा खुल गया।

07:40

Speaker A

अंदर अंधेरा था पर अंधेरे में कुछ सफेद हिल रहा था।

07:53

Speaker A

जैसे एक चादर किसी खाली बेड पर नहीं किसी खड़े हुए इंसान पर पड़ी हो।

08:10

Speaker A

सारा ने टॉर्च आगे की और रोशनी पड़ते ही वो चादर धीरे से मुड़ी।

08:23

Speaker A

और उस मुड़ते ही कमरे में लगे टूटे हुए मॉनिटर एक साथ जल उठे।

08:32

Speaker A

स्क्रीन पर एक ही लाइन चमकी, वार्ड छह इज हंग्री।

08:37

Speaker A

वार्ड छह भूखा है।

08:40

Speaker A

अमीर ने कांपती आवाज में कहा, हम अभी निकलते हैं पर तभी कॉरिडोर की लाइट एक सेकंड के लिए जली।

08:57

Speaker A

और उसी एक सेकंड में उन्हें दीवार के पास कतार में खड़े कुछ लोग दिखे, बहुत दुबले, सफेद कपड़ों में, चेहरे पर पट्टियां और आंखों की जगह काली खाली गहराई।

09:14

Speaker A

लाइट फिर से बंद हुई और अंधेरे में फुसफुसाहटें अब शब्द नहीं।

09:20

Speaker A

मांग बन गई थीं।

09:25

Speaker A

हमारा हिसाब।

09:30

Speaker A

हमें न्याय।

09:34

Speaker A

उसे बुलाओ।

09:37

Speaker A

सारा ने पूछा,

09:40

Speaker A

किसे?

09:42

Speaker A

और उसी पल सबकी टॉर्च अपने आप अली के चेहरे पर टिक गई।

09:53

Speaker A

जैसे अस्पताल उसे पहचानता हो।

10:00

Speaker A

अली के होंठ सूखे थे।

10:05

Speaker A

उसने बस इतना कहा, मैं यहां पहले भी आया हूं।

10:15

Speaker A

मेरे परिवार का इससे रिश्ता है।

10:20

Speaker A

और तभी किसी ने बहुत पास से अली के कान में फुसफुसाया।

10:26

Speaker A

डॉक्टर का खून वापस आया है।

10:30

Speaker A

यहीं पार्ट वन खत्म होता है।

10:35

Speaker A

और अगर तुम्हें लगा डर बस इतना ही था तो पार्ट टू में तुम जानोगे।

10:42

Speaker A

इस अस्पताल में मौत कैसे चुनी जाती थी और आत्माएं किससे बदला चाहती हैं।

Study this video

- [Flashcards from this video](https://sozai.app/tools/ai-flashcard-generator/?from=transcript&id=8877)
- [Quiz on this video](https://sozai.app/tools/quiz-generator/?from=transcript&id=8877)
- [Summary of this video](https://sozai.app/youtube-video-summarizer/?from=transcript&id=8877)

Free, made by AI from this transcript. No signup.


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/ward-6-abandoned-hospital-horror-true-mystery-story-transcript/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
