**Overthinking Kaise Dur Kare? Proven Tips to Stop Negative Thoughts by Vijender Sir #overthinking — Transcript & Summary | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/stop-overthinking-proven-tips-vijender/

ओवरथिंकिंग क्या है, इसके कारण, नुकसान और इसे कैसे रोकें, इस वीडियो में विस्तार से समझाया गया है।

## Key Takeaways

- ओवरथिंकिंग से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- यह निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है और उत्पादकता कम करता है।
- ओवरथिंकिंग की आदत लगना मुख्य कारण है, न कि केवल परिस्थितियां।
- क्रिटिकल थिंकिंग जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने से बचना चाहिए।
- ओवरथिंकिंग को समझकर और आदत बदलकर इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

## What the video covers

- ओवरथिंकिंग का मतलब है जरूरत से ज्यादा सोचना जो मानसिक चक्र में फंसने जैसा होता है।
- ओवरथिंकिंग से एंजाइटी, डिसीजन मेकिंग की समस्या और शारीरिक समस्याएं जैसे माइग्रेन हो सकती हैं।
- मनुष्य की सोचने की क्षमता उसकी सुरक्षा का मुख्य हथियार है, लेकिन यह कभी-कभी निर्णय लेने में बाधा बन जाती है।
- परफेक्शनिज्म, पुराने नकारात्मक अनुभव, अनिश्चितता और नियंत्रण की गलतफहमी ओवरथिंकिंग के कारण हैं।
- ओवरथिंकिंग की आदत लग जाने से व्यक्ति हर चीज पर जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करता है।
- ओवरथिंकिंग से रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि व्यक्ति दूसरों के व्यवहार का अनावश्यक विश्लेषण करता है।
- क्रिटिकल थिंकिंग और ओवरथिंकिंग में अंतर होता है; क्रिटिकल थिंकिंग जरूरी है लेकिन ओवरथिंकिंग हानिकारक।
- ओवरथिंकिंग से बचने के लिए इसे समझना और अपनी आदतों को बदलना आवश्यक है।
- ओवरथिंकिंग से बचने पर व्यक्ति अधिक उत्पादक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।
- इस वीडियो में ओवरथिंकिंग के कारण, प्रभाव और समाधान पर गहराई से चर्चा की गई है।

## Chapters

1. 00:00 ओवरथिंकिंग क्या है और इसकी आदत
2. 00:52 ओवरथिंकिंग के मानसिक और शारीरिक प्रभाव
3. 05:00 ओवरथिंकिंग के कारण और मानव विकास
4. 10:20 परफेक्शनिज्म, पुराने अनुभव और अनिश्चितता
5. 18:13 ओवरथिंकिंग का सामाजिक और व्यक्तिगत प्रभाव
6. 19:08 क्रिटिकल थिंकिंग बनाम ओवरथिंकिंग

Answers

## Questions about this video

ओवरथिंकिंग क्या है?

ओवरथिंकिंग का मतलब है किसी विचार या स्थिति पर जरूरत से ज्यादा और बार-बार सोचना जिससे मानसिक चक्र में फंस जाना होता है।

ओवरथिंकिंग से क्या-क्या समस्याएं होती हैं?

ओवरथिंकिंग से एंजाइटी, निर्णय लेने में कठिनाई, नींद न आना, मसल्स टेंशन और माइग्रेन जैसी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

ओवरथिंकिंग से कैसे बचा जा सकता है?

ओवरथिंकिंग को समझकर अपनी सोचने की आदतों को बदलना, क्रिटिकल थिंकिंग और जरूरत से ज्यादा विश्लेषण से बचना जरूरी है।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

वी एंजॉय ओवरथिंकिंग और एक बार उसकी लत लग जाने के बाद हम हर चीज की, चाहे वो राजनीतिक चीज हो, सामाजिक चीज हो, आसपास परिवार में घटित कोई घटना हो रही हो, हम इन सब चीजों पर ओवरथिंक करते हैं, जरूरत से ज्यादा सोचते हैं।

00:14

Speaker A

अगर आप एक ओवरथिंकर हैं तो ज्यादा संभावना है कि आप सहज संबंध में नहीं रह पाएंगे। आप हर सामने वाले व्यक्ति का, वह आपका मित्र हो सकता है, आपकी प्रेमिका हो सकती है या आपके परिवार का कोई सदस्य हो सकता है, आप उसके बारे में जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करेंगे।

00:24

Speaker A

क्योंकि जब आप जरूरत से ज्यादा सोचते हैं तो आप जरूरत से कम करते हैं और जरूरत से कम करने से स्वाभाविक है कि आपके फल भी कम हो जाते हैं।

00:37

Speaker A

आप एक्शन से बचना चाहते हैं, इसलिए ओवरथिंकिंग करते हैं। अपने आप पर सवाल उठाइए क्योंकि अधिकांश लोग ओवरथिंकिंग इसलिए करते हैं ताकि कुछ करना न पड़े।

00:52

Speaker A

नमस्ते दोस्तों, प्लीज सिट डाउन, मैं आपका स्वागत है। क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि सारी सारी रात नींद नहीं आ रही है और आपका दिमाग व्हाट इफ, क्या होगा अगर के विचार से त्रस्त है?

01:07

Speaker A

या फिर ऐसा कि आपके पास कोई सिंपल सा टेक्स्ट मैसेज या छोटी सी सूचना आई और आपने घंटों उसको एनालाइज किया, उसका हिडन मीनिंग समझने की कोशिश की?

01:22

Speaker A

अगर हां तो आप अकेले नहीं हैं और आज हम इसी चीज पर, इसी बात पर चर्चा करने के लिए हैं।

01:36

Speaker A

ये जो कांसेप्ट है, ये जो बात है, यह ओवरथिंकिंग कहलाती है। जब हम बहुत ज्यादा अति विचार करते हैं तो यह क्या एक अच्छी चीज है या इससे बचा जाना चाहिए?

01:52

Speaker A

क्या इसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए? ये है क्या? इन सब चीजों पर बात करेंगे क्योंकि बार-बार विद्यार्थी मैसेजेस दे रहे हैं, अलग-अलग जगह पर कमेंट कर रहे हैं कि ओवरथिंकिंग उन्हें परेशान कर रही है।

02:07

Speaker A

तो जरा समझते हैं कि ओवरथिंकिंग या अति विचार दरअसल है क्या? वट इज एग्जैक्टली इट इज? देखिए, ओवरथिंकिंग जो है उसका मतलब है कि जब आप किसी विचार के, किसी स्थिति पर, किसी समस्या पर जरूरत से ज्यादा सोचते हैं।

02:21

Speaker A

जब आपके दिमाग में एक तरह का एक लूप बन जाता है, एक चक्रीय स्थिति आ जाती है और आप उसमें फंस जाते हैं।

02:37

Speaker A

यह जो एक वृत्त बनता है जिसमें आप लगातार सोचते रहते हैं जबकि सूचना वही है, सूचना बदली नहीं है, लेकिन आप उसका विश्लेषण लगातार कर रहे हैं।

02:49

Speaker A

और इससे स्वाभाविक तौर पर कई सारी परेशानियां पैदा होती हैं। पहले तो एंजाइटी आती है, आप लगातार उधेड़बुन में रहते हैं।

03:01

Speaker A

इस कारण आप कोई फैसला नहीं ले पाते। इसके लिए बहुत शानदार शब्द इस्तेमाल होता है, दैट इज कॉल्ड पैरालिसिस बाय एनालिसिस।

03:15

Speaker A

जब आप लगातार विश्लेषण करते हैं और यह विश्लेषण एक तरह से आपकी डिसीजन मेकिंग को लकवा मार देता है। आपकी डिसीजन मेकिंग जो है वह थम जाती है।

03:28

Speaker A

इससे स्वाभाविक है कि आपकी प्रोडक्टिविटी कम हो जाएगी। आप किताब लेकर सामने बैठे हुए हैं लेकिन सोच कुछ और रहे हैं, किसी और लूप में लगातार फंसे हुए हैं।

03:46

Speaker A

आप उतनी देर में जो आपको सीखना चाहिए था उससे कम सीख पाएंगे या अगर आपको कोई फैसला लेना था, आप फैसला नहीं ले पाएंगे।

04:02

Speaker A

और स्वाभाविक है कि इसके कुछ शारीरिक दुष्परिणाम भी आपको देखने को मिलेंगे जैसे कि नींद नहीं आ पाएगी और अन्य किस्म की फिजिकल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

04:19

Speaker A

आपको कई बार मसल्स की टेंशन हो सकती है और कई किसी-किसी केस में आपको तेज सरदर्द हो सकता है, माइग्रेन जिसे कहा जाता है।

04:37

Speaker A

और इस तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए ओवरथिंकिंग आज की पीढ़ी की कुछ बड़ी समस्याओं में से है या कम से कम उसे माना जाता है कि वह एक समस्या है।

05:00

Speaker A

आखिर हम ओवरथिंकिंग करते क्यों हैं? इसके लिए आपको समझना पड़ेगा कि जो पूरा का पूरा मानवीय उद्विकास, जो इवोल्यूशन ऑफ ह्यूमन बीइंग है, जिसमें कि मस्तिष्क और सोच सकने की क्षमता उसकी मुख्य विशिष्टता है।

05:15

Speaker A

इस वजह से मनुष्य लगातार दरअसल इस उद्विकास के इस क्षण में जब मनुष्य ने सोचने समझने की क्षमता अर्जित की तो उसने अपनी कई महत्त्वपूर्ण अन्य विशिष्टताएं खोईं।

05:27

Speaker A

वह सबसे तेज नाखून वाला प्रजाति नहीं है, वह सबसे तेज दौड़ने वाली प्रजाति नहीं है, वह उड़ नहीं सकता।

05:39

Speaker A

इसका मतलब उसकी सुरक्षा के घटक उसके पास कम हैं। उसके पास केवल एक ही अपनी सुरक्षा का सर्वोत्तम औजार, उपकरण, हथियार है, वह है उसका मस्तिष्क, सोचना।

05:53

Speaker A

इसलिए मनुष्य अपने सोचने पर ज्यादा रिलाय करता है और यही उद विकास की प्रक्रिया में कभी-कभी उसके इंडिसीजन उसके अनिर्बन है।

06:09

Speaker A

एक अन्य चीज है, हम एक सामाजिक तौर पर कभी-कभी परफेक्शनिस्ट होते हैं। हमको सब चीजें एकदम सही स्थिति में चाहिए।

06:22

Speaker A

ये जो परफेक्शनिस्ट में है, ये भी कभी-कभी आपके अंदर ओवरथिंकिंग लेकर आता है।

06:36

Speaker A

इसके अलावा पुराने अनुभव, हम लगातार अप्रिय अनुभवों से बचना चाहते हैं।

06:47

Speaker A

और आजकल के समाज में लगभग किसी भी विश्लेषण से आप अप्रिय चीज तक पहुंच सकते हैं।

07:03

Speaker A

इसलिए दरअसल आपके पुराने नेगेटिव एक्सपीरियंस, जो पुराने आपके अप्रिय अनुभव हैं, उनकी वजह से भी आपके अंदर ओवरथिंकिंग आती है।

07:17

Speaker A

अनसर्टेंटी, हमें चूंकि एकदम निश्चित तौर पर नहीं पता कि क्या होने वाला है, इसलिए जब-जब हम अंधेरे में देखेंगे, हमें भयभीत करने वाली चीजें दिखाई देंगी।

07:35

Speaker A

यह लगातार हमें ओवरथिंकिंग में डालता है।

07:49

Speaker A

एक अन्य चीज जो है वह यह है कि ओवरथिंकिंग से हमें ये गलतफहमी पैदा होती है कि चूंकि हमारे पास एक विश्लेषण, एक व्याख्या है, इसलिए शायद हम स्थितियों को नियंत्रित कर सकते हैं।

08:01

Speaker A

वी कैन कंट्रोल देम। द फैक्ट इज ओवरथिंकिंग विल नॉट हेल्प यू कंट्रोल द एनवायरमेंट।

08:17

Speaker A

लेकिन हमें यह गलतफहमी होती है, भ्रम पैदा होता है। इस कारण हम ज्यादा सोचना शुरू करते हैं।

08:32

Speaker A

मैं ये नहीं कह रहा कि सोचना बुरी बात है। हम इस पर आएंगे कि ओवरथिंकिंग कहीं ऐसा तो नहीं कि हम ओवरथिंकिंग को अननेसेसरीली एक खलनायक, एक वेलन बना रहे हैं।

08:51

Speaker A

लेकिन यह सच है कि हम ओवरथिंकिंग कई बार इस लालच में करते हैं क्योंकि हमें यह भ्रम होता है कि ओवरथिंकिंग से हम अपनी परिस्थिति पर अधिक बेहतर नियंत्रण कर पाएंगे, जो कि दरअसल संभव होता नहीं।

09:08

Speaker A

लेकिन हम में से अधिकांश लोग ओवरथिंकिंग इन वजहों से नहीं कर रहे होते।

09:20

Speaker A

हम में से अधिकांश लोग ओवरथिंकिंग केवल एक वजह से कर रहे होते हैं और वह यह है कि हमें उसकी आदत हो जाती है।

09:37

Speaker A

हमारे पास अति विचार की आदत होती है।

09:47

Speaker A

वी एंजॉय ओवरथिंकिंग और एक बार उसकी लत लग जाने के बाद हम हर चीज की, चाहे वो राजनीतिक चीज हो, सामाजिक चीज हो, आसपास परिवार में घटित कोई घटना हो रही हो, हम इन सब चीजों पर ओवरथिंक करते हैं, जरूरत से ज्यादा सोचते हैं।

09:58

Speaker A

जरूरत से ज्यादा सोचने के कई सारे नुकसान होते हैं। सबसे पहले तो ओवरथिंकिंग जो है वह हमें एक अलग किस्म की एंजाइटी में डालती है, हमें डराती है, हमें डिसीजन नहीं लेने देती है।

10:13

Speaker A

और इससे हम लोगों के तमाम चीजों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, मतलब रिलेशनशिप पर पड़ता है।

10:25

Speaker A

अगर आप एक ओवरथिंकर हैं तो ज्यादा संभावना है कि आप सहज संबंध में नहीं रह पाएंगे।

10:38

Speaker A

आप हर सामने वाले व्यक्ति का, वह आपका मित्र हो सकता है, आपकी प्रेमिका हो सकती है या आपके परिवार का कोई सदस्य हो सकता है, आप उसके बारे में जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करेंगे।

10:50

Speaker A

उसके हर कृत्य का, उसकी हर हरकत का, उसके हर गतिविधि का अननेसेसरी विश्लेषण करेंगे।

11:04

Speaker A

भाषा, उसकी भाषा के बारे में सोचेंगे, वो यहां क्यों खड़ा है, उसने यही क्यों पहना है, उसने यही मेकअप क्यों किया, वह इस तरीके से बात क्यों कर रहा था जबकि हो सकता है कि इसके पीछे कोई गंभीर कारण न हो।

11:16

Speaker A

इसलिए ओवरथिंकिंग लगातार परेशान करती है।

11:28

Speaker A

पर क्या इसका मतलब ये है कि ओवरथिंकिंग हमेशा बुरी चीज है? संभवत: नहीं।

11:43

Speaker A

लेकिन फिर भी हमें समझना पड़ेगा कि जिसे हम क्रिटिकल थिंकिंग कहते हैं और जिसे हम ओवरथिंकिंग कहते हैं, ये दोनों एक ही चीज नहीं हैं।

11:56

Speaker A

क्रिटिकल थिंकिंग मनुष्य बनने की अनिवार्य शर्त है। आलोचनात्मक विवेक होना आपको मनुष्य बनाता है।

12:10

Speaker A

पर आलोचनात्मक विवेक का कतई मतलब यह नहीं है कि आपको हमेशा बाल की खाल निकालनी है, आपको हमेशा जरूरत से ज्यादा सोचना है।

12:22

Speaker A

क्योंकि जब आप जरूरत से ज्यादा सोचते हैं तो आप जरूरत से कम करते हैं और जरूरत से कम करने से स्वाभाविक है कि आपके फल भी कम हो जाते हैं।

Topics: ओवरथिंकिंग नेगेटिव थॉट्स मानसिक स्वास्थ्य निर्णय लेना एंजाइटी परफेक्शनिज्म क्रिटिकल थिंकिंग माइग्रेन सोचने की आदत रिश्तों में प्रभाव


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/stop-overthinking-proven-tips-vijender/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
