**Michael Jackson Success Life Story In Hindi | Biography | Death | Thriller | Motivational Video — Transcript & Summary | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/michael-jackson-success-life-story/

माइकल जैक्सन की जीवन कहानी, सफलता, विवाद और प्रेरणा से भरी यात्रा हिंदी में।

## Key Takeaways

- माइकल जैक्सन ने संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी।
- उनकी सफलता संघर्ष और परिवार के समर्थन से संभव हुई।
- विवादों के बावजूद उनकी लोकप्रियता और विरासत आज भी जीवित है।
- सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और समर्पण जरूरी है।
- मृत्यु के बाद भी उनकी कला और कमाई जारी है।

## What the video covers

- माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के गैरी शहर में हुआ।
- उन्होंने 13 ग्रेमी अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड और 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किए।
- जैक्सन फाइव बैंड के साथ उनके करियर की शुरुआत हुई और बाद में उन्होंने सफल सोलो एल्बम बनाए।
- 1982 में रिलीज़ हुआ 'थ्रिलर' एल्बम उनकी सबसे बड़ी सफलता थी जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े।
- माइकल ने दो बार शादी की, पहली शादी लीसा मैरी से और दूसरी डेवी रोवे से, दोनों तलाकशुदा रहीं।
- उनकी जिंदगी विवादों से घिरी रही, जिसमें 1994 में यौन शोषण का आरोप भी शामिल है।
- माइकल ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई, लेकिन केवल दो बार इसे स्वीकार किया।
- 2009 में उन्होंने आखिरी कंसर्ट की घोषणा की, लेकिन उसी वर्ष दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
- उनकी मौत के बाद भी उनकी लोकप्रियता और कमाई जारी है, जो सालाना 16 करोड़ डॉलर है।
- माइकल की कहानी प्रेरणा देती है कि अगर दिल से चाहो तो कुछ भी असंभव नहीं।

## Chapters

1. 00:00 परिचय और माइकल जैक्सन की लोकप्रियता
2. 00:35 माइकल का प्रारंभिक जीवन और परिवार
3. 01:12 जैक्सन फाइव और शुरुआती करियर
4. 02:23 मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ सफलता
5. 03:35 सोलो करियर और थ्रिलर एल्बम
6. 04:11 उपलब्धियां और पुरस्कार
7. 04:51 व्यक्तिगत जीवन और विवाह
8. 05:25 विवाद और स्वास्थ्य
9. 06:25 अंतिम कंसर्ट और निधन

Answers

## Questions about this video

माइकल जैक्सन का जन्म कब और कहाँ हुआ था?

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के गैरी शहर में हुआ था।

माइकल जैक्सन ने अपने करियर में कितने ग्रेमी अवार्ड जीते?

माइकल जैक्सन ने अपने म्यूजिक करियर में कुल 13 ग्रेमी अवार्ड जीते।

माइकल जैक्सन की सबसे बड़ी सफलता कौन सा एल्बम था?

माइकल जैक्सन की सबसे बड़ी सफलता 1982 में रिलीज़ हुआ 'थ्रिलर' एल्बम था, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:04

Speaker A

दोस्तों, आज मैं बात करने जा रहा हूं किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध माइकल जोसेफ जैक्सन की, जिन्हें हम आमतौर पर माइकल जैक्सन के नाम से जानते हैं। दोस्तों, भले ही माइकल आज हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन वे आज भी अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। और उनकी दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मरने के कई सालों के बाद भी वे पोपस की लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी हैं।

00:20

Speaker A

जैक्सन ने अपने म्यूजिक कैरियर में 13 बार ग्रेमी अवार्ड और 26 बार अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड जीता है। इसके अलावा उनके नाम 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि माइकल की मरने की खबर पर सिर्फ 10 मिनट में 8 लाख से ज्यादा लोगों ने सर्च किया था और फिर हैवी ट्रैफिक की वजह से गूगल का इंजन क्रैश हो गया था।

00:35

Speaker A

दोस्तों, एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले माइकल की जिंदगी आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। तो चलिए बिना आपका समय खराब किए हम माइकल जैक्सन के बारे में शुरू से जानते हैं।

00:57

Speaker A

माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त 1958 को अमेरिका के गैरी नाम के शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम जोसेफ वाल्टर जैक्सन था, जो यूएस स्टील कंपनी में काम करते थे और साथ ही साथ थोड़े पैसों के लिए एक छोटे से बैंड फाल्कन में गिटार भी बजाते थे।

01:12

Speaker A

माइकल की मां कैथरीन को भी म्यूजिक काफी पसंद था और इसीलिए शुरू से ही उन्होंने अपने बच्चों को भी म्यूजिक सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।

01:30

Speaker A

जैक्सन अपने तीन बहनों और पांच भाइयों के साथ बड़े हुए और फिर आगे चलकर 1964 में बड़े भाइयों द्वारा मिलकर बनाए हुए बैंड जैक्सन ब्रदर्स बैंड में शामिल हो गए। उस समय माइकल जैक्सन की उम्र केवल 5 साल थी।

01:45

Speaker A

माइकल के बैंड में आ जाने के बाद जैक्सन ब्रदर्स ने अपने बैंड का नाम बदलकर जैक्सन फाइव कर दिया। उसके बाद माइकल ने अगले कुछ सालों तक अपने भाइयों के साथ बहुत सारे क्लब में परफॉर्म किया।

02:05

Speaker A

1968 में माइकल ब्रदर्स ने मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ कांट्रैक्ट साइन किया और तब उनके पूरे परिवार को गैरी सिटी को छोड़कर लॉस एंजलिस शिफ्ट होना पड़ा।

02:23

Speaker A

अगले ही साल मोटाउन रिकॉर्ड्स ने उनका पहला एल्बम 1969 में डायना रॉस प्रेजेंट्स द जैक्सन 5 रिलीज किया, जिसके सभी गानों को दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। इस एल्बम को रिलीज करते समय माइकल केवल 11 साल के थे।

02:42

Speaker A

अगले ही साल मोटाउन रिकॉर्ड्स के साथ ही जैक्सन 5 ने एबीसी एल्बम रिलीज किया और इस एल्बम का आई वांट यू बैक सॉन्ग रिलीज होते ही हिट हो गया। यह गाना सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही बिलबोर्ड के हॉट 100 में फर्स्ट पोजीशन पर आ गया।

02:59

Speaker A

लगातार दो हिट के बाद अब 12 साल के माइकल जैक्सन पूरे विश्व में बहुत तेजी से फेमस होने लगे थे। अब जैक्सन फैमिली पर भी पैसों की बारिश हो चुकी थी और फिर वे मई 1971 में दो एकड़ वाले बड़े से घर में रहने के लिए कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए।

03:17

Speaker A

1972 से 1975 तक माइकल ने मोटाउन के साथ मिलकर चार सोलो एल्बम भी निकाले, जिसमें 24 जनवरी 1972 को रिलीज किया हुआ गॉट टू बी देयर और 4 अगस्त को रिलीज किया हुआ बेन एल्बम बहुत बड़ा हिट गया।

03:35

Speaker A

1979 में माइकल ने एपिक रिकॉर्ड के साथ अपना पहला सोलो एल्बम ऑफ द वॉल निकाला, जिसकी 7 मिलियन कॉपियां बिकी। लेकिन माइकल की सबसे बड़ी सफलता 1982 में एपिक रिकॉर्ड के साथ रिलीज की गई थ्रिलर एल्बम के साथ आई।

03:54

Speaker A

जिस एल्बम ने अकेले माइकल को सात ग्रैमी और आठ अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड के साथ-साथ बहुत सारे अवार्ड दिलवाए। एल्बम सभी रिकॉर्ड्स को तोड़कर दुनिया भर में उस समय तक का सबसे बेस्ट एल्बम बन गया। एल्बम ने 65 मिलियन कॉपियों की बिक्री की और अमेरिका में उसे डबल डायमंड का पोजीशन दिया गया।

04:11

Speaker A

बस यहां से माइकल ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने पूरे कैरियर में 39 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड, 18 वर्ल्ड म्यूजिक अवार्ड जैसी सैकड़ों उपलब्धियां हासिल की।

04:30

Speaker A

अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो बार शादी की। पहली बार 1994 में उन्होंने लीसा मैरी के साथ शादी की, लेकिन यह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका और दोनों ने 1996 में तलाक ले लिया। फिर अगले साल 1997 में उन्होंने अपने लंबे समय के दोस्त डेवी रोवे से शादी की और फिर डेवी से माइकल को दो बच्चे हुए, माइकल जोसेफ जैक्सन जूनियर और पेरिस जैक्सन।

04:51

Speaker A

लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और 1999 में वे अलग हो गए।

05:08

Speaker A

दोस्तों, माइकल की जिंदगी एक तरफ कामयाबी की लंबी दास्तान सुनाती है तो दूसरी तरफ बहुत सारे विवादों से भी घिरी हुई है। 1994 में उन पर एक बच्चे के साथ यौन शोषण का आरोप लगा तो उनकी छवि को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। उन्होंने अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया, जिसके चलते बार-बार उनका लुक बदलता रहा। हालांकि जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी।

05:25

Speaker A

मार्च 2009 में माइकल ने घोषणा की कि वह कम से कम 10 बार लंदन के ओ2 एरीना में कंसर्ट करेंगे और यह उनका आखिरी कंसर्ट होगा। लेकिन इससे पहले कि वह यह कंसर्ट कर पाते, 25 जून 2009 को लॉस एंजलिस में स्थित अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

05:43

Speaker A

लेकिन दोस्तों, भले ही दुनिया से तो माइकल जैक्सन विदा हो चुके हैं, पर लोगों के दिलों से नहीं। आज भी वह बिकते हैं। उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ डॉलर यानी 9.8 अरब रुपए है। एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले माइकल ने 50 साल की अपनी लाइफ में दिखा दिया कि अगर दिल से हमने कुछ चाह लिया तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता।

06:04

Speaker A

आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। इस वीडियो को लाइक करके आप हमारा मनोबल बढ़ा सकते हैं। दोस्तों, अगर आप हमारे वीडियो को मिस नहीं करना चाहते तो कृपया चैनल को सब्सक्राइब कर लें। आपको यह कहानी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।

06:21

Speaker A

निधन हो गया लेकिन दोस्तों भले ही दुनिया से तो माइकल जैक्सन विदा हो चुके हैं पर लोगों के दिलों से नहीं आज भी वह बिकते हैं उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ डॉलर यानी 9.8 अरब रुपए है एक सामान्य से परिवार में जन्म लेने वाले

06:41

Speaker A

माइकल ने 50 साल की अपनी लाइफ में दिखा दिया कि अगर दिल से हमने कुछ चाह लिया तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता आपका बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद इस वीडियो को लाइक करके आप हमारा मनोबल बढ़ा सकते हैं दोस्तों अगर

07:00

Speaker A

आप हमारे वीडियो को मिस नहीं करना चाहते तो कृपया चैनल को सब्सक्राइब कर लें आपको यह कहानी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद

Topics: माइकल जैक्सन किंग ऑफ पॉप थ्रिलर एल्बम जैक्सन फाइव ग्रेमी अवार्ड मोटाउन रिकॉर्ड्स संगीत प्रेरणा हिंदी जीवनी माइकल जैक्सन मौत मोटिवेशनल वीडियो


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/michael-jackson-success-life-story/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
