**KEEP IT SECRET लोग तुम्हें खुश नहीं रहने देंगे | Avadhojha Sir  — Transcript & Summary | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/keep-it-secret-avadhojha-sir/

सपने और महत्वाकांक्षा छुपाकर रखो, दुनिया डिस्टर्ब करने को तैयार है। शक्ति और संघर्ष से सफलता मिलेगी।

## Key Takeaways

- अपने सपने और महत्वाकांक्षा छुपाकर रखो ताकि कोई तुम्हें डिस्टर्ब न कर सके।
- शक्ति और संघर्ष के बिना सफलता और सम्मान संभव नहीं।
- पैसे से रिश्ते नहीं बनते, रिश्ते भाव और ताकत से बनते हैं।
- समाज में अपनी प्रगति का प्रदर्शन न करो, यह जलन और विरोध को जन्म देता है।
- युद्ध और जीवन में विजेता वही होता है जो अपनी रणनीति छुपाता है।

## What the video covers

- अपने सपने और महत्वाकांक्षा किसी को मत बताओ क्योंकि लोग तुम्हें खुश नहीं रहने देंगे।
- दुनिया हमेशा तुम्हें डिस्टर्ब करने के लिए तैयार रहती है, इसलिए मस्त रहो अपने में।
- शादी, प्रेम, पढ़ाई जैसी अच्छी चीजें समाज में शो मत करो, इससे जलन और विरोध बढ़ता है।
- श्मशान में ध्यान करने वाले लोगों पर बनी अफवाहें समाज की असहिष्णुता को दर्शाती हैं।
- सत्ता और पैसा पाने के लिए शक्ति आवश्यक है, पैसा शक्ति का बायप्रोडक्ट है।
- संबंध भाव और ताकत से जुड़े होते हैं, पैसा संबंधों को जोड़ नहीं सकता।
- युद्ध में विजेता वही होता है जो अपनी रणनीति छुपाता है, नजर में आने वाले को निशाना बनाया जाता है।
- गांधीजी जैसे लोग समाज में महान हैं लेकिन आम आदमी उनकी महानता को नहीं समझ पाता।
- शक्ति पाने के लिए संघर्ष जरूरी है, बिना संघर्ष के सफलता संभव नहीं।
- अपने ऊपर काम करो, दूसरों की बातों में मत फंसो, खुद को ताकतवर बनाओ।

## Chapters

1. 00:00 सपने और महत्वाकांक्षा छुपाओ
2. 01:12 समाज में प्रेम और पढ़ाई का प्रदर्शन न करें
3. 02:16 श्मशान में ध्यान और समाज की असहिष्णुता
4. 03:23 गांव और रिश्तेदारों से सावधानी
5. 04:43 युद्ध की रणनीति और नजर में न आना
6. 06:46 गांधीजी और समाज की सोच
7. 07:52 पैसे, संबंध और शक्ति का महत्व
8. 08:53 संघर्ष से शक्ति और सफलता प्राप्ति
9. 10:16 आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

Answers

## Questions about this video

क्यों सपने और महत्वाकांक्षा छुपाकर रखनी चाहिए?

क्योंकि दुनिया हमेशा तुम्हें डिस्टर्ब करने के लिए तैयार रहती है, इसलिए अपनी महत्वाकांक्षा किसी को बताने से बचना चाहिए।

शक्ति और पैसा किस प्रकार जुड़े हैं?

पैसा शक्ति का बायप्रोडक्ट है, इसलिए पैसे के पीछे भागने की बजाय शक्ति हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए।

समाज में अपनी प्रगति का प्रदर्शन क्यों नहीं करना चाहिए?

समाज में अपनी अच्छी चीजों का प्रदर्शन करने से जलन और विरोध बढ़ता है, इसलिए इसे छुपाकर रखना बेहतर होता है।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

सपने कभी मत बताओ किसी को। तुम क्या करना चाहते हो जीवन में यह बात तुम्हारे साए को भी नहीं पता होना चाहिए। क्योंकि दुनिया एक चीज के लिए तैयार बैठी है। डिस्टर्ब करने के लिए और दुनिया तैयार बैठी है। तुम्हारे घर से

00:21

Speaker A

लेकर बाहर तक। सब लेकिन दुनिया एक आदमी से नहीं उलझती। पागलों से। पागल बन के रहो। पागल बनके क्या बनोगे जीवन में? डाकू बनोगे। कोई तुमसे बात ही नहीं करेगा। छत पे बैठे हो। कोई किताब लियो उसका एक-एक

00:40

Speaker A

पन्ना फाड़ के हवाई जहाज बना के उड़ा रहे हो। तुमको कोई छेड़ेगा ही नहीं। मोहल्ले में रिश्तेदारी में, गांव में भी अरे डिस्टर्ब हो। हर जगह नेता बनने की जरूरत नहीं है। शादी में गए हो, बोले जा रहे हो। इंडिया

00:55

Speaker A

के राजनीति पर बता रहे पॉलिटिक्स में हर आदमी तुम्हें देख रहा है कि चौबे जी का लौंडा बहुत पढ़ रहा है। इस दुनिया में हर आदमी तुम्हें डिस्टर्ब करने के लिए बैठा हुआ है। अपनी सपने किसी को मत बताओ। अपनी

01:12

Speaker A

महत्वाकांक्षा किसी को मत बताओ। बताओ ही मत। मस्त रहो अपने में। सूरज सुबह नॉर्थ थोड़ी करता है। जब वो चमकता है तो दुनिया खुद ही उसकी तरफ देखती है। अब जब तुम्हारी शादी हुई या तुम्हारी गर्लफ्रेंड है या बॉयफ्रेंड है या

01:25

Speaker A

तुम्हारा कोई बहुत पक्का दोस्त है। अच्छी चीजों को कभी समाज में एक्सपोज मत करो। शादी हुई अब आमतौर पे लोग एक दूसरे को प्रेम दिखाते हैं। एक गिलास में दो स्ट्रॉ डाल के पी रहे हैं। अगल-बगल वालों के दिल

01:39

Speaker A

में दर्द होता है कि अच्छा बेटा। तुम जिससे सबसे ज्यादा प्यार करते हो ना उसको सबसे ज्यादा विरोध करो पब्लिकली। तुमको कोई नहीं भड़काएगा। कुछ चीजों को कभी शो मत करना। शो करके मत करना। ध्यान शो करके मत करना। पढ़ाई शो करके मत

02:00

Speaker A

करना। प्रेम शो मत करना। समाज को बर्दाश्त ही नहीं होता। अभी तुम 10 घंटा पढ़ो। अगल-बगल वाले अनरेस्ट में आ जाएंगे अगर देख रहे हैं तो। इसीलिए श्मशान के लिए इतनी कहानियां उड़ाई गई क्योंकि ये जो हिंदुस्तानी ध्यानी थे

02:16

Speaker A

तो जब ये ध्यान वान करते थे तो आम पब्लिक आके कोई कुत्ते की हड्डी फेंक गया कोई पत्थर मार गया तो फिर इन लोगों ने श्मशान में बैठ के ध्यान करना शुरू किया तो अब श्मशान में की कहानियां बना दी कि

02:28

Speaker A

वहां रात में पायल की आवाज आती है और जो श्मशान केयरटेकर हैं उनके बच्चे दिन रात वहीं रहते हैं उनको तो नहीं आती चाहे मुसलमान श्मशान हो चाहे हिंदू तो उनका केयरटेकर फैमिली वहां रहती है ना हमारा स्कूल है फातिमा स्कूल गोंडा में तो

02:45

Speaker A

हमारे स्कूल के जस्ट बगल में मुस्लिम कब्रिस्तान है तो जो कब्रिस्तान केयरटेकर थे उनके बच्चे उसी कब्रों पे खेलते थे तुमने एक बार उस केयरटेकर से पूछा मैंने कहा भाई साहब आपको डर नहीं लगता बोला भैया डर तो जिंदा आदमी से लगता है ये तो सब

03:00

Speaker A

बेचारे मर गए जैसे तुम्हारा कार लेकर आए तुम नई लेजेंडर गांव ले गए तो फिर लौंडे क्या करेंगे? धीरे से 3 लाख से खरीदते हुए चले आएंगे। इस देश में बिगाड़ने की आदत है। नहीं कार की तो गद्दी में नहीं घुस

03:23

Speaker A

पाएंगे। लेकिन कील ले आएंगे बड़ी वाली। और धीरे से इसे रगड़ते हुए निकल जाएंगे। 40 लाख की मॉडल Fortuner। और पहले दिन किसी ने मारा और तुम ही गए थे दिखाने गांव में। तो उनको भी तो दर्द हुआ।

03:37

Speaker A

कि तुम्हारा बाप बलगाड़ी चलते तुम फॉर्च्यूनर लाए हो। तो दर्द उनको भी हुआ तो उन्होंने अपने छोटे वाले बच्चे से कह दिया ये ले अब एक कलेजा उनका फटा तुम्हारी Fortuner देख के और दूसरा कलेजा तुम्हारा फटा उसमें

03:54

Speaker A

[हंसी] कलेजा दोनों आदमी का फटा। इसलिए जब बच्चा पैदा होता है घरों में तो उसको एक महीने तक मां जल्दी किसी को दिखाना नहीं चाहती कि नजर लग जाएगी। अब तुम गांव में बता दिया हम आए की तैयारी कर रहे हैं।

04:10

Speaker A

और तुम्हारा जो गाय भैंस रखने का मड़ा है उसमें पड़ोसी ने आग लगवा दिया और तुम्हारे पापा फोन किए कि यार किसी ने वो खैरानी फूंक दी यार तो तुम वहां डिस्टर्ब हुए कि नहीं?

04:23

Speaker A

तुम्हारे घर में एक भैंस है ₹80,000 की। गांव वालों ने खुलवा के बिकवा दिया। तुम अपने घर में गांव में कुछ मत बताओ। तुम्हारा घर बड़ा सुकून से रहेगा। हमारा एक स्टूडेंट है। तो जब उसका मेंस आया तो गांव में पटीदारी

04:43

Speaker A

है ना उसका दीवार ही गिरा दिया। दीवार अभी अवैध जमीन पे बनी है। उसके भाइयों को मारे भी सब। वो बेचारा भागा बनारस। मुर्दों का कोई दुश्मन नहीं। तुम मुर्दा बनके रहो। अगर मुर्दा जा रहा है तो कोई गाली देता

05:05

Speaker A

है। मुर्दा बन के रहो। पता ना चले किसी को कि कर क्या रहे हो। गाना छोड़ दो। किसी से मत बताना कि मैं आईएस की तैयारी कर रहा हूं। बताना ही मत। कोचिंग कहां जाते हो? वो एक लड़की आती है

05:20

Speaker A

इसलिए। [हंसी] जिंदगी में कभी तुम ये मत दिखाना कि तुम अपने तुम बहुत सीरियस हो। सब तुम्हारे पीछे पड़ जाएंगे। ना, रिश्तेदार, रिलेटिव, नेबर सब लोगों को एक दिन ऐसे ही सुबह उठे और पता चले कि 10थ रैंक आईएस में। नाम चेक किया,

05:37

Speaker A

तुम्हारे पापा का नाम चेक किया, गांव देखा। भागे तुम्हारे घर की तरफ। और तुम कह दिए कि हम तो शिरडी टेंपल में जाते थे। तो फ्री में जो है वो सब क्वेश्चन दिखाई पड़ गया हमको सपने में। युद्ध की सबसे बड़ी बात यह है कि तुम

05:59

Speaker A

डिस्क्लोज मत करो कि तुम क्या कर रहे हो तभी जीतोगे। अगर युद्ध में तुम नजर में रहोगे सबकी तो मार दिए जाओगे। हिंदुस्तान के राजा क्यों मारे जाते हैं? ये हाथी बैठ के लड़ते थे। इनका मेन वजह यही था।

06:17

Speaker A

पहला बैटल ऑफ पानीपत क्या है? इब्राहिम लोदी हाथी पे बैठा हुआ है। जब सब बजाज सुपर पे बैठे हैं। स्प्लेंडर पे बैठे हैं। तू भी बैठ। अब जो आदमी बैटल फील्ड में हाथी पर बैठा है उसप निशाना लगाना कितना आसान है। इस

06:28

Speaker A

दुनिया में कोई किसी के लिए नहीं लड़ता। लड़ता ही नहीं। जितने लोग लड़ते हैं दूसरों के लिए सब अंततः राजा महाराजा हो जाते हैं। और जिसके लिए लड़ते हैं वो गरीब ही है। और जो वास्तव में दूसरों के लिए लड़े वो

06:46

Speaker A

खुद कभी अमीर नहीं हो पाए। गांधी जी को देखो कुछ नहीं है। इसीलिए तो इस देश का आदमी गांधी जी को गाली देता है कि कुछ कमा ही नहीं पाए। नंगे टहलते थे। इस देश का आदमी गांधी जी

07:02

Speaker A

को महान कैसे मान सकता है? जो नौकरी करना चाहता है पैसा कमाने के लिए। इस देश का आदमी जिसके हर आदमी के मन में तमन्ना है कि सत्ता में आएंगे तो पैसा कमाएंगे। आईएएस बनेंगे तो पैसा कमाएंगे, विधायक बनेंगे तो पैसा कमाएंगे। वो गांधी

07:19

Speaker A

को महान कैसे मान सकता है? उसको गांधी हजम ही नहीं होंगे। ये नेता किसको मानता है जो 2020 फॉर्च्यूनर से चल रहा है उसको खड़े होकर देख भैया फलाने जा रहा है भैया देखो भैया कैसा जलवा है भैया ये साधारण

07:36

Speaker A

आदमी को लाइक ही नहीं करता ऐसे लोअर पहन के चले आओ ये मानेगा नहीं तुमको टीचर है ये मानेगा ही नहीं ये कहेगा अरे अरमानी का सूट ही नहीं पहने जूता नहीं लगाया भैया और घड़ी ₹400 की पहने

07:52

Speaker A

पता नहीं कहां पैसा कमा रहे हैं। करोड़ करोड़ रुपया सात दिन में खर्चा हो रहा है। करोड़करोड़ और दो-दो दिन में डिवोर्स हो रहा है। क्योंकि पैसा संबंधों को जोड़ नहीं सकता। संबंध हमेशा भाव से जोड़ेंगे और ताकत से।

08:14

Speaker A

शंकर जी जा रहे हैं पार्वती जी के यहां बारात लेके। श्मशान की राख रगड़ के जा रहे हैं। लोरल की क्रीम नहीं। ना ब्लीचिंग करा रहे हैं ना थ्रेडिंग करा रहे हैं। श्मशान की राख लपेट लिए और पीछे

08:27

Speaker A

एक से एक बवंडर भूत पिशाच यही सब लोग चल रहे हैं। कॉन्फिडेंस देखो आदमी का वजह क्या है?

08:38

Speaker A

शक्ति कि बदतमीजी करोगे तो मारेंगे पटक के वहीं पे। कपड़ा थोड़ी कॉन्फिडेंस है। जाओ बोलने कहीं स्पीकर मंच पर खड़े होके कितना भी बड़ा कपड़ा पहने रहो। अगर अंदर शक्ति नहीं तो कपड़ा नहीं बुलवा पाएगा। दुबई में एक

08:53

Speaker A

आदमी को स्पीकर दिया गया। पूछना फैजल भाई से बोल ही नहीं पाए। एक साहब को दिया गया माइक। बुलाया गया। नाम अनाउंस किया गया कि सो एंड सो एजुटर फ्रॉम फला फला कंट्री। आइए नहीं। मेरा भाई साहब बोलो।

09:15

Speaker A

आवाज ही नहीं निकली। हमसे कह रहे हैं दूसरी कंट्री में बोल लो पकड़ बंद कर देंगे। सब पकड़ बंद कर देंगे। हम तो चाहते हैं बंद कर दे। हमारी कंट्री में छपे। वहां जाके राष्ट्रगान गा कर आए। सब लोग खड़े हुए।

09:35

Speaker A

नेशनल एंथम। जन गण मन। बहुत लोगों को तो समझी टर्की वर्की वाले ऐसे देख रहे थे। सीधा खड़ा। तुम्हें तुम्हें डिसाइड करना होता है कि तुम क्या करोगे। तुम डिसाइड करोगे तुम। कोई दूसरा डिसाइड नहीं करेगा। तुम कहीं चले आओ। दिल्ली चले आओ, कलकत्ता

10:00

Speaker A

चले आओ, न्यूयॉर्क चले आओ। जब तक तुम अपने आप को ताकतवर नहीं करोगे। तुमको कोई कुछ बना नहीं पाएगा। और तुम अपने ऊपर काम ही नहीं कर रहे हो। बस तुम कोचिंग ढूंढ रहे हो। अगर तुम यहां नहीं पढ़ पाओगे तो तुम कहोगे

10:16

Speaker A

यार कहां पर हूं मैं तो वैसे भी तो इकरा वालों की वजह से मैं चला आता हूं। तो इरा फैजल भाई इसका मामला है तो मैं चला करना। ये कहां पैसा देंगे? यहां की कोचिंग कोई पैसा देगी?

10:31

Speaker A

दे ही नहीं सकते। हमको देखता हो कहीं YouTube पे कि प्लीज लाइक एंड सब्सक्राइब। हमको किसी वीडियो में देखना है तो बताना। उस दिन से पढ़ाना छोड़ देंगे। किसी वीडियो में अगर मुझको कहते हुए सुन लेना कि प्लीज लाइक एंड सब्सक्राइब माय

10:48

Speaker A

चैनल। अरे भाड़ में गया चैनल। पैसा शक्ति का बायप्रोडक्ट है। पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। शक्ति के पीछे भागने की जरूरत है। शक्ति है पैसा आएगा, पत्नी आएगी, पति आएगा। कितना चाहिए बताओ?

11:07

Speaker A

तुम एक-एक के फिराक में हो। वो तुम्हें बहुत देना चाहती है। कौन? शक्ति। लेकिन शक्ति लेकिन शक्ति बलि मांगती है। वो जो शक्ति की देवी है ना वो संघर्ष मांगती है। संघर्ष वर्षों से वन में घूमघूम बाधा विघ्नों को चूमचूम सा धूप घाम पानी

11:38

Speaker A

पत्थर पांडव आए कुछ और निखर सौभाग्य ना सब दिन सोता है। देखें आगे क्या होता है। मैत्री का पाठ पढ़ाने को सोने से सभी जगाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को भगवान हस्तिनापुरा है। सब लिखा तो है। तुमने साहित्य पढ़ना छोड़

12:02

Speaker A

दिया। साहित्य रस है। तुमने साहित्य पढ़ना छोड़ दिया। किताब ले आओ यार। बाहर से नवेल ले आओ। कुछ पोएम की कविता ले आओ। पढ़ो उसको। तुम कानपुर में किसी कमरे में रह रहे हो। 2000 के कमरे में तुम कमरा देख के

12:15

Speaker A

उदास हो। और उसी कमरे में उसी कमरे में अगर तुमको वो लाइन याद आ जाए कि प्रसादों के कनकाहट शिखर होते कबूतरों के ही घर। बड़े-बड़े घरों में बाबा बाबा जो है बाबा बाबा। बाबा नो बाबा। बड़े-बड़े घरों में देखो।

12:34

Speaker A

सुविधा सारी है। Mercedes में टहल रहे हैं और ये, लेकिन ये खत्म। कस के चिल्लाए बेहोश। कबूतर को जो लोग मारते हैं तो एक गोली चलाते हैं। एक मरता है 10-12 बेहोश हो के गिर जाते हैं। जंगल में जब शेर को खाना नहीं मिलता दिन

12:50

Speaker A

भर वो शिकार ढूंढता नहीं मिलता तो आखिरी में वो क्या करता है वो उसको पता होता है कि कहां बंदर बैठे हैं पेड़ों पे तो किसी पेड़ के नीचे आता है बैठता है और दहाड़ मारता है। तो जब दहाड़ मारता है तो 15-20

13:00

Speaker A

बंदर पीोहस हो के गिर जाते हैं। इतनी ताकत है उसकी दहाव में। उसी में दो तीन को खा के बाकी छोड़ के चला जाता। बस हमारा इतना ही था भाई। ये पिंटू को उठा लो। ये ले जाओ इनको।

13:17

Speaker A

प्रसादों के कनकाब शिखर कबूतरों के ही घर। महलों में गरुड़ ना रहता है। कंचन पर कभी ना सोता है। रहता वो कहीं पहाड़ों में। शैलों की फटी दरारों में। तुमने संघर्ष को इतना बुरा मान लिया। जब हम लड़ रहे थे तो

13:30

Speaker A

हमें एक ही चीज काम आ रही थी। हिस्ट्री जब मैं जीवन मेरा संघर्ष तो अभी भी चल रहा है। लेकिन जब खाने को नहीं था तब एक चीज काम आती थी हिस्ट्री। तब मैं डॉक्टर अंबेडकर को सोचता था कि लाइब्रेरी में

13:40

Speaker A

बैठे होते थे। एक पैटीज जेब में रखे होते थे। दोपहर में ऐसे मेज पे हाथ रख के खा लेते थे। पानी पी ले। खाने को पैसा नहीं था। खाने को पैसा नहीं था। खाने को। तो इतिहास की वो कहानियां मेरी ताकत बन

13:56

Speaker A

गई। तभी तो तुमसे कहता हूं बायोग्राफी और ऑटोबायोग्राफी पढ़ा करो क्योंकि संघर्ष तो तुम भी कर रहे हो तो जहां तुम लो हो गए और वो होगे जरूर 24 घंटे में एक बार तो हो गए ही होगे तो जैसे

14:09

Speaker A

तुम लो हो गए वैसे सोच लोगे भगवान कृष्ण के बारे में कि बताओ यार उनके मां-बाप जेल में बंद थे यार और जिसके बारे में तुम सोचोगे उसकी ऊर्जा तुम्हारे अंदर ट्रांसमिट होनी शुरू हो जाएगी ये सोच उसका नियम है।

14:29

Speaker A

तुम देखो जब तुम भगत सिंह बारे में सोचते हो तो शरीर अपने आप गर्म होने लगता है। तुम किसके बारे में सोचते हो ये बहुत इंपॉर्टेंट है। अंग्रेजों की एक आदत है। पश्चिम की एक आदत है। योग्यताओं को बहुत प्रमोट करते हैं

14:45

Speaker A

वो। उनके लिए जातिवाद मैटर नहीं करते। तभी तो सबको शासन कर रहे हैं। कुछ भी बेच देते हैं इंडिया में। कुछ भी बनाते हैं। कुछ भी कुछ भी बुरादा उरादा भर के कंप्लेंट बना दिए। पैसा उनके पास है ही है। ऐड कर देते

14:57

Speaker A

हैं। कुछ भी पिला रहे हैं इंडियंस को। जो अमेरिका अमेरिका में नहीं बिकता उस पर नई लेवल लगा के इंडिया भेज दी। भेज दो और खरीद लेते हैं ये लोग। यहां के आदमी के लिए स्त्री किससे प्रभावित होती है? डीयू से।

15:16

Speaker A

जाहिल वो शंकर जी को नहीं देख पा रहा है किस तरीके से प्रभावित होती है। वो टीवी देख रहा है। इसीलिए तो उसको इडियट बॉक्स कहते हैं। वो टीवी देख रहा है। टीवी टीवी प्रचार दिखा रहे हैं कि देखो डीओ लगाया लड़का। और

15:34

Speaker A

डीओ लगाकर बाहर निकला परियां गिर रही आसमान से। तभी तो वो कह रहे हैं कि धार्मिक ग्रंथ मत पढ़ो। रामचरितमानस क्या है? रावण रथी विरथ रघुनाथा लंका कांड 18वा श्लोक रावण रथी विरथ रघुनाथा रावण के पास रथ है Mercedes

15:52

Speaker A

BMW से आ रहा है वो मैदान में और रघुनाथ पैदल है बिना चप्पल के राम देख विभीषण भयो अधीरा विभीषण देख रहा है तो अधीर हो रहा है अंदर अंदर कह रहा प्रभु तो भौकाल में आ रहा है प्रभु बोले आने दे भौकाल में इसके

16:08

Speaker A

पास Mercedes है मेरे पास साहस है हिम्मत है शौर्य है इसको मारेंगे इसकी Mercedes छीन लेंगे आज जाना लंका कांड पढ़ना 18वा अध्याय 18वा श्लोक लंका कांड रावण रथी विरथ रघुनाथा तो जैसे हम तुम हैं मिडिल क्लास के लोग

16:26

Speaker A

साइकिल पर चलने वाले और टक्कर लेने की सोच रहे हैं हवाई जहाज वालों से तो टक्कर लेने की भावना कहां से आ रही है अंदर से यह है धर्म शंकर जी को नहीं देख पा रहे उनकी पत्नी ने कहा कि घर बनवा दो मेरे लिए

16:40

Speaker A

बोले बनवा देंगे कुबेर को पकड़ लाए कि मेरी वाइफ पत्नी के लिए घर बनाओ। सोने का सोने का बॉलीवुड गाना दिखा रहा है। सिंपैथी गेन कर रहा है लड़के के लिए। चांदी की दीवार ना तोड़ी प्यार भरा दिल

16:55

Speaker A

तोड़ दिया। एक धनवान की बेटी ने निर्धन का दामन छोड़ दिया। एक तो भीख मांगे ऊपर से प्यार कर रहे हो। कितनी हिम्मत है तुम्हारी। और यही सब तुम लोग देखते हो। जहां से तुमको ताकत मिलनी है वो तुम कर ही

17:11

Speaker A

नहीं रहे हो। उल्टी सीधी चीज तुम्हें सिखा रहा है। मैगी खिला रहा है। एक भाई सुबह बैठ के एक थाली मैगी खा रहे थे। मैदा दो मिनट की मैगी। 1 मिनट का Instagram शरीर भी खोखला हो रहा है। दिमाग भी खोखला

17:30

Speaker A

हो रहा है। 2 मिनट। सुनो तुम्हारा दिमाग कितना कम। तुम एक सेकंड रुक नहीं पा रहे हो Instagram पे। भागते जा रहे हो। और वो दिमाग तुम चाहते हो किताब में रुकेगा?

Topics: सपने महत्वाकांक्षा शक्ति संघर्ष समाज डिस्टर्ब सफलता रिश्ते गांधीजी युद्ध

Study this video

- [Flashcards from this video](https://sozai.app/tools/ai-flashcard-generator/?from=transcript&id=50140)
- [Quiz on this video](https://sozai.app/tools/quiz-generator/?from=transcript&id=50140)

Free, made by AI from this transcript. No signup.


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/keep-it-secret-avadhojha-sir/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
