**Jo Ignore kar rahe hain wo khud apke piche Aayeinge | Your wish is coming true 🪄💫 Manifest Love🧲 — Transcript & Summary | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/ignore-jo-will-come-after-you-manifest-love/

अपने रिश्तों में खुद को भूलने से बचें, सेल्फ लव और रिस्पांसिबिलिटी लेकर अपनी जिंदगी को हील करें।

## Key Takeaways

- रिश्तों की समस्याओं के लिए खुद को जिम्मेदार मानें और बदलाव की शुरुआत खुद से करें।
- सेल्फ लव और खुद से कनेक्शन बनाना रिश्तों को सुधारने की पहली और सबसे जरूरी स्टेप है।
- पास्ट को छोड़ना और माफ करना मानसिक शांति और रिश्तों की हीलिंग के लिए आवश्यक है।
- डिटैचमेंट और पॉजिटिव माइंडसेट से आपकी जिंदगी में वांछित बदलाव आएंगे।
- नेगेटिविटी को ब्लेसिंग में बदलना और खुद को प्राथमिकता देना जरूरी है।

## What the video covers

- रिश्तों में खुद को भूलना और किसी एक इंसान के पीछे भागना बंद करें।
- अपनी जिंदगी की परिस्थितियों की 100% रिस्पांसिबिलिटी लें।
- सेल्फ लव को प्राथमिकता दें क्योंकि बिना खुद से प्यार किए किसी और से प्यार नहीं किया जा सकता।
- पास्ट के ट्रॉमाज़ और नकारात्मक अनुभवों को छोड़ना और माफ करना जरूरी है।
- सेल्फ लव से मैनिफेस्टेशन में मदद मिलती है और आपकी पर्सनालिटी में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
- डिटैचमेंट से आप अपनी इच्छित चीज़ों को अपनी जिंदगी में आकर्षित कर सकते हैं।
- नेगेटिव बिहेवियर को ब्लेसिंग देकर पॉजिटिव सोच विकसित करें।
- रिश्तों में सुधार के लिए खुद को पेडिस्टल से हटाकर खुद को प्राथमिकता दें।
- ब्लेमिंग और क्रिटिसाइजिंग छोड़कर खुद को बदलने पर फोकस करें।
- वर्कशॉप के जरिए सेल्फ हीलिंग और रिलेशनशिप हीलिंग में गाइडेंस प्राप्त की जा सकती है।

## Chapters

1. 00:00 रिश्तों में खुद को भूलने की समस्या
2. 00:40 रिश्तों का हमारे जीवन पर प्रभाव
3. 01:18 परिस्थितियों की जिम्मेदारी लेना
4. 02:05 सेल्फ लव का महत्व
5. 02:39 पास्ट को छोड़ना और माफ करना
6. 04:42 रिश्तों में सुधार के लिए स्टेप्स
7. 05:20 ब्लेमिंग छोड़कर खुद को बदलना
8. 06:05 सेल्फ लव से मैनिफेस्टेशन
9. 07:23 डिटैचमेंट और पॉजिटिव माइंडसेट
10. 08:00 वर्कशॉप और आगे के कदम

Answers

## Questions about this video

रिलेशनशिप में सेल्फ लव क्यों जरूरी है?

सेल्फ लव के बिना आप किसी और से सच्चा प्यार नहीं कर सकते। खुद से प्यार करने से आपकी पर्सनालिटी में बदलाव आता है और रिश्तों में सुधार होता है।

किसी रिश्ते की समस्या का समाधान कैसे शुरू करें?

सबसे पहले अपनी जिंदगी की स्थिति की 100% रिस्पांसिबिलिटी लें और खुद को बदलने का निर्णय करें। इसके बाद सेल्फ लव और माफ करने की प्रक्रिया अपनाएं।

डिटैचमेंट का रिश्तों में क्या महत्व है?

डिटैचमेंट से आप अपनी अटैचमेंट कम करते हैं, जिससे आपकी ऊर्जा सही दिशा में जाती है और आपकी इच्छित चीज़ें आपकी जिंदगी में मैनिफेस्ट होती हैं।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

आखिर कब तक आप रोते-धोते रहोगे? कब तक किसी की याद में तड़पते रहोगे? कब तक आप एक इंसान के पीछे इतना भागोगे कि आप खुद को ही भुला दोगे? कभी न कभी तो आपको रुक के यह चीज सोचनी होगी ना कि इस चीज को

00:14

Speaker A

मुझे कैसे ठीक करना है? मुझे यहां से कैसे इस सिचुएशन से बाहर आना है? तो यह वीडियो आज आपकी आंखें खोल के जाएगी और आपको सशन भी देके जाएगी। हाय एवरीवन, कैसे हैं आप सब लोग? आई होप सब लोग बहुत अच्छे होंगे।

00:26

Speaker A

वेलकम एंड वेलकम बैक टू माय चैनल। एंड आज हम जो बात करने वाले हैं ना कि एक इंसान को आपने अपनी पूरी दुनिया बनाया हुआ है। आपकी दुनिया बस उसी एक इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है। चाहे वह इंसान आपका

00:40

Speaker A

हस्बैंड हो, आपका बॉयफ्रेंड हो, आपकी गर्लफ्रेंड हो, आपकी वाइफ हो, कोई भी हो। किसी भी एक इंसान जिसकी वजह से आपकी जिंदगी पूरे तरीके से उसी इंसान के अराउंड घूमती रहती है। आप उसी के बारे में सोचते रहते हो। आप कुछ भी करना चाहो तो आपके मन

00:56

Speaker A

में सबसे पहले उस इंसान का ख्याल आता है। आप रोते हो, किसी ने धोखा दे दिया, किसी ने चीट कर दिया या किसी ने अच्छा बिहेव नहीं किया, कोई इग्नोर कर रहा है, टाइम नहीं दे रहा है। अटेंशन नहीं दे रहा है,

01:08

Speaker A

एफर्ट्स नहीं कर रहा है, कमिटमेंट नहीं दे रहा है, मैरिज के लिए नहीं मान रहा है, फैमिली नहीं मान रही है। बहुत सारी जो भी सिचुएशंस इनमें से कोई भी सिचुएशन आप फेस कर रहे हो। अगर तो क्या आप चाहते हो कि आप

01:18

Speaker A

हमेशा इसी चीज में फंसे रहो? नहीं ना, आप यहां से निकलना चाहते हो ना तो इसके लिए स्टेप भी आपको ही लेना होगा। एक चीज आज से ही अपने मन में बिठा लो कि आपकी लाइफ में जो भी सिचुएशन है ना इसकी 100%

01:33

Speaker A

रिस्पांसिबिलिटी ले लो कि ठीक है। चाहे कोई भी इसके लिए क्यों ना रिस्पांसिबल हो। आप रिस्पांसिबिलिटी लो कि ठीक है, जाने-अनजाने मुझसे यह सिचुएशन क्रिएट हो गई है। अब इसको हील करना, इसको ठीक करना मेरी रिस्पांसिबिलिटी है। सबसे पहली चीज जब भी

01:48

Speaker A

आप किसी ऐसी प्रॉब्लम में फंसते हो ना तो आपको हमेशा एक इंसान को याद रखना है और वह है आप खुद। वो हो आप। जब भी आप मिरर में अपने आपको देखो तो अपने आप से पूछना कि क्या आप यह रोना-धोना डिर्व करते हो? क्या

02:05

Speaker A

आप डिर्व करते हो एक ऐसी जिंदगी जहां आप किसी एक इंसान की वजह से आपने जीना ही छोड़ दिया है? आपने खुद को भुला दिया है। आप बस उसी इंसान को लेकर इतने ऑब्जेस्ड हो गए हो कि आपको और कुछ नजर ही नहीं आता है।

02:18

Speaker A

आपका काम इस चीज से डिस्टर्ब हो रहा हो सकता है। आपकी स्टडी अगर आप कर रहे हो वह डिस्टर्ब हो रही हो सकती है। आपकी हेल्थ खराब हो रही हो सकती है। आप बहुत सारे इश्यूज, बहुत सारे चैलेंजेस फेस कर रहे हो। तो आज

02:31

Speaker A

इन सारी प्रॉब्लम्स को एंड करते हैं। आपको मैं कुछ ऐसे स्टेप्स बताऊंगी जो आपको फॉलो करने हैं और जिसके बाद आप अपने रिलेशन को हील कर लोगे। जिसके बाद आपकी लाइफ की यह सिचुएशंस हील होने लग जाएंगी। ठीक होने लग

02:44

Speaker A

जाएंगी। और उससे पहले मैं आपको बता दूं कि हमारी सेल्फ हीलिंग प्लस रिलेशनशिप हीलिंग वर्कशॉप आ रही है 14th सितंबर से। अगर आप जॉइन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं गिवन नंबर पे मैसेज करके। आप सीट बुक कर

02:56

Speaker A

सकते हैं। सेवन डेज का वर्कशॉप है जहां सेल्फ हीलिंग भी होगी और रिलेशनशिप हीलिंग भी होगी। प्रॉपर वर्क करवाऊंगी मैं आपको। तो सबसे पहली चीज जैसे मैंने बोला कि रिस्पांसिबिलिटी ले लो। ठीक है? हो गई है। अब इनको ठीक करने की रिस्पांसिबिलिटी

03:07

Speaker A

भी मेरी ही है। उसके बाद सबसे इंपॉर्टेंट चीज किसी भी रिश्ते को हील करना है ना तो उसमें सेल्फ लव बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट है। कभी भी खुद से प्यार किए बिना आप किसी और से प्यार नहीं कर सकते हो। अगर आप खुद

03:20

Speaker A

से प्यार नहीं करते हो तो कोई और भी आपसे प्यार कैसे करेगा? तो रिलेशनशिप में कभी भी इशू आए ना सबसे पहली चीज जो आपको मोस्टेंट चीज करनी है वह है सेल्फ लव। आप खुद को भूल चुके हो। खुद को आपने गवा दिया

03:33

Speaker A

है किसी रिश्ते के पीछे तो सबसे पहले खुद को ढूंढो। सबसे पहले अपने आप से कनेक्शन बिल्ड करो एंड सेल्फ लव करना स्टार्ट करो। सेल्फ लव बहुत इंपॉर्टेंट है। रिस्पांसिबिलिटी ले लिया। सेल्फ लव स्टार्ट कर दिया। अगर आप चाहते हो मैं

03:47

Speaker A

सेल्फ लव सीरीज़ लेके आऊं। उसके ऊपर पूरी सीरीज़ बनाऊं तो कमेंट सेक्शन में मुझे जरूर बताना। हम सेल्फ लव सीरीज भी लेके आएंगे। सेल्फ कांसेप्ट के ऊपर ऑलरेडी सीरीज़ है। आप चाहो तो उसको देख सकते हो। उस पे काम कर सकते हो। यह सारे के सारे

03:59

Speaker A

स्टेप्स हैं। रिलेशनशिप को हील करने के लिए हैं। आप जब सेल्फ लव करना शुरू करोगे, आप देखना अपनी लाइफ में कैसे मैजिक होते हैं। मैनिफेस्टेशन का बहुत बड़ा पार्ट है सेल्फ लव। उसके अलावा आपके पास्ट में जो भी एक्सपीरियंसेस रहे हैं, जो भी आपके

04:14

Speaker A

ट्रॉमाज़ रहे हैं, उनको लेट गो करना स्टार्ट करो। इनको लेट गो करना बहुत जरूरी है। फॉरगिव करो। उस पर्सन के लिए पॉजिटिव थॉट्स क्रिएट करो। जब आप रिस्पांसिबिलिटी ले लेते हो, पास्ट को रिलीज़ करके फॉरगिव करते हो, आप सेल्फ लव करना स्टार्ट करते

04:27

Speaker A

हो, आपकी लाइफ में बहुत चेंज आएगा। आप एक अलग पर्सन बन जाओगे। आप खुद की ही पहचान में नहीं आओगे। और फिर आप देखोगे धीरे-धीरे आपकी लाइफ की सारी की सारी सिचुएशंस हील होनी स्टार्ट हो जाएंगी। जो इंसान आपसे भाग रहा है, जिसके साथ आपका

04:42

Speaker A

रिलेशन खराब है, जो इंसान आपको इग्नोर कर रहा है, टाइम नहीं दे रहा, अटेंशन नहीं दे रहा, कमिटमेंट नहीं दे रहा, मैरिज के लिए रेडी नहीं है, वो इंसान ही खुद वापस आएगा आपको यह सब देने के लिए। और उस वक्त आप

04:54

Speaker A

डिसाइड करोगे कि आपको यह इंसान आपकी लाइफ में चाहिए या नहीं चाहिए। अगर आप हस्बैंड-वाइफ हो, अगर आपके हस्बैंड के साथ या आपकी वाइफ के साथ आपका रिलेशन ठीक नहीं है, तो उन लोगों के लिए तो यह बहुत ज्यादा

05:04

Speaker A

इंपॉर्टेंट है। मेरे पास ऐसे बहुत सारे एग्जांपल्स हैं जहां एक पर्सन दूसरे पर्सन का नेगेटिव बिहेवियर अट्रैक्ट कर रहा होता है जाने-अनजाने में और उसकी लाइफ में वही सिचुएशंस लूप पे चलती रहती है, चलती रहती हैं। इन चीजों को रोकना जरूरी है। और यह

05:20

Speaker A

वीडियो को साइन समझ लो। आज से सामने वाले को कोसना, ब्लेम करना, उसको कंप्लेन करना, क्रिटिसाइज करना सब बंद कर दो। 100% रिस्पांसिबिलिटी ले लो। आप वो इंसान हो जो अंदर से खुद को बदल लोगे ना, तो आपकी बाहर

05:35

Speaker A

की सारी सारी रियलिटी चेंज हो जाएगी। यह सारी की सारी चीजें जो है ना यह सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। यह एक्सपीरियंस करी हुई चीजें हैं। अगर मैं आपको कुछ बता रही हूं ना तो इसके रिजल्ट्स देखे हुए हैं।

05:48

Speaker A

मैंने दूसरों की लाइफ में भी यह चीजें करवाई हैं। मैंने उनकी लाइफ में भी यह रिजल्ट्स देखे हैं, मिलते हुए उनको। तो यह अब जब आपने रिस्पांसिबिलिटी ले ली समझ लो आपकी सिचुएशन हील होनी स्टार्ट हो जाएगी। आपका सेल्फ लव आपको ऐसी अट्रैक्टिव

06:05

Speaker A

पर्सनालिटी बना देगा ना कि जो इंसान आज आपको कमिटमेंट नहीं देना चाह रहा, मैरिज नहीं करना चाह रहा, जो इंसान आपको इतनी अटेंशन नहीं देता, आपकी वैल्यू नहीं करता है, आपको कोई प्रायोरिटाइज नहीं करता है वही इंसान यह सारे एफर्ट्स आपके लिए करेगा।

06:21

Speaker A

और आपको सबसे पहले चीज यह समझनी है कि आप किसी और के लिए नहीं यह खुद के लिए कर रहे हो। जब आप उस इंसान को पेडिस्टल से हटा के अपने आप को पेड डिस्टल पे बैठा देते हो ना

06:32

Speaker A

तब आप चेंज देखते हो। जब तक आप किसी और इंसान को भगवान बना के बैठे रहोगे ना तब तक आप सफर करते रहोगे। भगवान को भगवान रहने दो। इंसानों को भगवान मत बनाओ। आपको इस दुनिया में सफरिंग के लिए नहीं भेजा

06:47

Speaker A

गया है। आपकी जिंदगी के मकसद कुछ अलग हो सकता है। आपकी लाइफ के बहुत सारे एरियाज हैं जो आपकी डिमांड कर रहे हैं। प्रॉपर वे में हर चीज को अटेंशन दो। फॉरगिव कर दो उस इंसान को। उसको उल्टा ब्लेसिंग्स देना

07:00

Speaker A

स्टार्ट करो। अगर कोई बहुत नेगेटिव इंसान है, आप नहीं पॉजिटिव सोच पा रहे हो, तो आप उसको इतनी ब्लेसिंग दे दो कि भगवान जी इस इंसान को सद्बुद्धि दें। इसको इतनी शक्ति दें कि यह अच्छा सोच सके, यह अच्छा कर

07:13

Speaker A

सके, यह अच्छा करने लगे। और आप चाहो तो आप विजुअलाइज भी कर सकते हो उस इंसान को वही चीज करते हुए जो आप चाहते हो कि जैसी चीज हो। जब आपका माइंडसेट टोटली शिफ्ट हो जाएगा। उसी के साथ-साथ जब आप सेल्फ लव

07:25

Speaker A

करने लग जाओगे, आप इतने बिजी हो जाओगे। एक तो आप धीरे-धीरे डिटैचमेंट में आने लगोगे और जैसे ही आप डिटैच होते हो फट से वह चीज आपकी लाइफ में आ जाती है जो आप इतने टाइम से चाह रहे होते हो। आपकी अटैचमेंट ही

07:37

Speaker A

उसको आने नहीं दे रही होती है। आपकी अटैचमेंट ही वह चीज मैनिफेस्ट नहीं होने दे रही होती है। और सेल्फ लव, सेल्फ कांसेप्ट पे काम करते-करते आपका सारा का सारा फोकस खुद पे आ जाता है। आपकी एनर्जी जहां डिप्लीट हो रही होती है वहां से वो

07:50

Speaker A

लीक होना बंद हो जाती है। आपकी तरफ वो आ जाती है। और फिर आपका ऑरा शाइन करता है। आप अट्रैक्टिव बनते हो। आपके अंदर जो चेंजेस आते हैं, आपकी पर्सनालिटी में जो चेंजेस आते हैं, वही लोग जो आपको इतना

08:03

Speaker A

ज्यादा बैडली ट्रीट कर रहे होते हैं, जो आपको नेगलेक्ट कर रहे होते हैं, वही आपके लिए फिर भर-भर के प्यार लेकर आते हैं। भर-भर के अटेंशन देते हैं। रिस्पेक्ट चाहिए, अप्रिसिएशन चाहिए, कुछ भी चाहिए। यह चीजें नॉन-नेगोशिएबल हैं। इनको जरूर

08:18

Speaker A

करिए। अगर आप खुद से कर सकते हो बहुत अच्छी बात है। नहीं कर पा रहे हो, आप चाहते हो आप कंसिस्टेंसी के साथ करो, आप प्रॉपर गाइडेंस के अंडर करो तो इसके लिए आप वर्कशॉप ज्वाइन कर सकते हो। डिटेल्स आपको

08:30

Speaker A

डिस्क्रिप्शन में मिल जाएंगी। पिन कमेंट में मिल जाएंगी। तो आप जॉइन कर सकते हो। बहुत अफोर्डेबल प्राइसेस पे है। हर कोई जॉइन कर सकता है। तो अपनी लाइफ को चे...

08:44

Speaker A

के जिए। इसको जीना सीखिए। खुल के जीना सीखो। इसको आप डिर्व करते हो। आप एक अच्छी बेहतरीन खुशहाल जिंदगी डिर्व करते हो। तो कभी भी किसी के पीछे अपनी जिंदगी को ऐसे रोल मत दो। आप बहुत कीमती हो। अपनी वर्थ

08:59

Speaker A

पहचानो। अपनी कीमत पहचानो। अपनी वैल्यू पहचानो और आज से ही यह चीजें करनी स्टार्ट करो। बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। यह सारी की सारी चीजें ट्राइड टेस्टेड हैं। अगर आप सभी एरियाज के ऊपर काम करना चाहते हो, एक साथ सारे एरियाज के ऊपर काम करना

09:14

Speaker A

है, सेल्फी हीलिंग के साथ-साथ भी तो इसके लिए आप फिर बैच ज्वाइन कर सकते हो जो कि फर्स्ट ऑफ़ अक्टूबर से स्टार्ट हो रहा है। जहां सारे एरियाज पे काम होगा। और अगर आप खुद से करना चाहते हो तो बहुत सारे

09:23

Speaker A

वीडियोस हैं। आपको आपके लिए वीडियोस हैं, आ रहे हैं। आगे भी आएंगे। आप उनकी हेल्प से खुद से करना। खुद से कर सकते हो। बट करिए जरूर। कुछ ना कुछ जरूर करिए। यह आपको ही करना होगा। और यूनिवर्स आपको बार-बार

09:36

Speaker A

साइंस देता है। आप प्रे करते हो तो आपको ऐसे आंसर्स मिलते हैं वीडियोस के थ्रू या किसी की गाइडेंस के थ्रू। तो इनको मिस मत किया करो और जरूर एफर्ट करिए खुद के लिए क्योंकि आप बहुत प्रिशियस हो। अपने आप से

09:50

Speaker A

बहुत सारा प्यार करिए। अपने आपको अपनी फर्स्ट प्रायोरिटी बना के रखिए। आई होप वीडियो आपको अच्छा लगा होगा। अच्छा लगा है तो कमेंट सेक्शन में जरूर बताना। कोई क्वेश्चन है आप कमेंट सेक्शन में मुझसे पूछ सकते हो। मैं जरूर आंसर करूंगी।

10:00

Speaker A

वीडियो को लाइक करना। चैनल में नए चैनल को सब्सक्राइब करना। इस सोल कम्युनिटी का पार्ट बनिए और मैं मिलती हूं आपको नेक्स्ट वीडियो में। टिल देन टेक केयर।

Topics: सेल्फ लव रिलेशनशिप हीलिंग मैनिफेस्टेशन रिस्पांसिबिलिटी डिटैचमेंट माफ करना पॉजिटिव सोच ट्रॉमा हीलिंग लव मैनिफेस्ट ऑप्टिमिस्टिक रीत


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/ignore-jo-will-come-after-you-manifest-love/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
