**How to Study 16 Hours a Day 🔥| Last 40 Days Timetable for JEE Mains 2026 April Attempt | eSaral — Transcript & Summary | SozAI**
Source: https://sozai.app/transcript/how-to-study-16-hours-a-day-last-40-days-timetable-f-transcript/

जेईई मेन्स 2026 के लिए आखिरी 40 दिनों में रोजाना 15-16 घंटे पढ़ाई के लिए प्रभावी टाइमटेबल और मोटिवेशनल टिप्स।

## Key Takeaways

- लगातार और फोकस्ड पढ़ाई से कम समय में भी बड़ा सुधार संभव है।
- समय का सही प्रबंधन और नियमित दिनचर्या सफलता की कुंजी है।
- थ्योरी और प्रैक्टिस दोनों पर बराबर ध्यान देना जरूरी है।
- नकारात्मक सोच छोड़कर खुद पर विश्वास रखना चाहिए।
- स्वस्थ नींद और ब्रेक्स से पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ती है।

## What the video covers

- आखिरी 40 दिनों में 15-16 घंटे पढ़ाई करने की रणनीति और टाइमटेबल बताया गया है।
- अतीत की गलतियों और रिजल्ट की चिंता छोड़कर फोकस वर्तमान पर रखने की सलाह।
- सुबह जल्दी उठकर केमिस्ट्री पढ़ने से बेहतर रिटेंशन होता है।
- दिनचर्या में 5-6 घंटे की नींद जरूरी है, ओवरस्लीपिंग और ओवरथिंकिंग से बचना चाहिए।
- पढ़ाई के दौरान थ्योरी और प्रैक्टिस दोनों पर ध्यान देना आवश्यक है।
- मैथ्स और फिजिक्स के लिए अलग-अलग स्लॉट निर्धारित किए गए हैं, जिसमें हार्डकोर प्रैक्टिस शामिल है।
- थ्योरी के लिए दिन का लगभग 40% समय देना चाहिए ताकि कांसेप्ट्स मजबूत हों।
- मोबाइल फोन और अन्य डिस्ट्रैक्शन से दूर रहना जरूरी है।
- पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेना और हेल्दी रूटीन अपनाना चाहिए।
- मोटिवेशन के लिए सफल छात्रों के उदाहरण और हार न मानने का संदेश दिया गया है।

Answers

## Questions about this video

वीडियो में कितने दिनों के टाइमटेबल की बात की जा रही है?

वीडियो में आखिरी 40 दिनों के टाइमटेबल की बात की जा रही है। इन 40 दिनों में छात्रों को अपनी किस्मत बदलने का मौका मिलेगा।

छात्रों को कितने घंटे पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है?

छात्रों को प्रतिदिन 15 से 16 घंटे पढ़ाई करने की सलाह दी जा रही है। यह आखिरी 40 दिनों में अपनी पूरी क्षमता से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है।

वीडियो में किस तरह के कमबैक का उदाहरण दिया गया है?

वीडियो में ऐसे छात्रों के उदाहरण दिए गए हैं जिन्होंने 15-16 घंटे पढ़ाई करके अपनी परसेंटाइल में चमत्कारिक सुधार किया। जैसे एक छात्र ने 45.2 से 99.79 परसेंटाइल हासिल की, और एक अन्य छात्र ने 15 से 99.5 परसेंटाइल प्राप्त की।

## Full Transcript — Download SRT & Markdown

00:00

Speaker A

रोज 15 से 16 घंटे कैसे पढ़ाई करनी है आज हम इस बारे में बात कर रहे होंगे।

00:03

Speaker A

40 दिन तुम्हारे पास कुल मिलाकर बचे हुए हैं अपनी किस्मत को खेल को गेम को पलटने के लिए।

00:07

Speaker A

बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं वो रिजल्ट से बाहर ही नहीं निकल पा रहे हैं।

00:10

Speaker A

15 दिन 20 दिन पेपर बिगड़े हुए हो गए चार-पांच दिन अब रिजल्ट आए हुए हो गए हम बार-बार पास्ट को सोचते जा रहे हैं।

00:17

Speaker A

अगर ये कर लेते तो वो कर लेते तो या फिर फ्यूचर को सोचते जा रहे हैं।

00:20

Speaker A

कि इतनी कम परसेंटाइल आई है लोगों से क्या बोलेंगे अगर एडवांस अप्रैल में भी क्वालीफाई नहीं हुआ तो अगर हमारा ड्रॉप ईयर वेस्ट हो गया तो।

00:26

Speaker A

अगर हमारी जेई की जर्नी वेस्ट हो गई तो इस चक्कर में हम पढ़ ही नहीं रहे हैं।

00:30

Speaker A

ओवर स्लीपिंग हो रही है ओवर थिंकिंग हो रही है करना चाहते हैं कर नहीं पा रहे हैं।

00:35

Speaker A

देखो यार यहां से आपको 15-16 घंटे अब हर दिन पढ़ना पड़ेगा आखिरी 40 दिन में अपनी लाइफ की पीक फाइट मारनी पड़ेगी वरना बेटा बाद में सिर्फ रिग्रेट हाथ में बचेगा कि वो दो महीने थे वो भी बिगाड़ दिए वो 40 दिन थे वो भी बिगाड़ दिए।

00:47

Speaker A

आपके मन में क्या चल रहा है बहुत मुश्किल है मुझे पता है रिजल्ट के बाद इतना खराब रिजल्ट आने के बाद कमबैक करना आसान नहीं होता।

00:54

Speaker A

और इस बार जो हुआ है उसके बाद तो बेटा पढ़ाई करना और भी मुश्किल है क्योंकि तुमने जनवरी अटेम्प्ट के लिए भी पूरे दिल से फाइट मारी थी।

01:00

Speaker A

तुमने उतने घंटे पढ़ाई के लिए लगाए थे तुमने टेस्ट दिए थे तुमने सवाल किए थे।

01:05

Speaker A

बट बट बट बात कड़वी लग सकती है बट मेरा काम है एज अ टीचर कि मैं आपको सही टाइम पर आकर जगा दूं।

01:10

Speaker A

बेटा ये 40 दिन में अगर तुमने नहीं किया ना तो जो तुमने पहले मेहनत करी थी वो भी वेस्ट हो जाएगी।

01:18

Speaker A

दो अटेम्प्ट है ना अपने पास एक अटेम्प्ट बिगड़ गया जाने दो ना उसको।

01:21

Speaker A

कब तक लेकर बैठेंगे।

01:24

Speaker A

सिर्फ सिंपैथी मिलेगी बाद में सक्सेस नहीं मिलेगी।

01:29

Speaker A

करना पड़ता है।

01:31

Speaker A

जब लाइफ नीचे पटकती है तो उठना पड़ता है।

01:34

Speaker A

पूरा टाइम टेबल बता दूंगा कैसे पढ़ना है।

01:36

Speaker A

इसके बिना नहीं होगा।

01:37

Speaker A

और मैंने जब लोग 15-16 घंटे लास्ट के टाइम पर पढ़ते हैं तो उनका एकदम मिरेकुलस कमबैक होते हुए देखा है।

01:44

Speaker A

इस बच्चे ने 16 घंटे पढ़ाई करी।

01:46

Speaker A

एग्जैक्ट टाइम टेबल इसका क्या था वो बता दूंगा।

01:49

Speaker A

इस बच्चे ने 16 घंटे पढ़ाई करी 45.2 से 99.79 हो गया।

01:53

Speaker A

ये 34 से 99.79 हुआ था।

01:55

Speaker A

ये 15 से 99.5 परसेंटाइल लेकर आई थी।

01:58

Speaker A

तो बेटा ये सब वो बच्चे हैं जिन्होंने करके दिखाया है।

02:03

Speaker A

इसी टाइम में करके दिखाया है।

02:05

Speaker A

इनके पास भी इतना टाइम था।

02:06

Speaker A

पर बेटा इन्होंने अपना टाइम वेस्ट करना छोड़ दिया एक पॉइंट के बाद।

02:11

Speaker A

अब कुछ नहीं मिलेगा इससे।

02:12

Speaker A

अगले तीन से चार मिनट में तुमको बता दूंगा तुमको तुम्हारा टाइम टेबल कैसा रखना है।

02:16

Speaker A

और उसके पहले यार निकलो इससे बाहर।

02:20

Speaker A

मुझे ना एक वादा चाहिए।

02:22

Speaker A

आप लोग भूल रहे हो आपकी खुद की औकात।

02:25

Speaker A

आपको समझ ही नहीं आ रहा।

02:27

Speaker A

कि जिस दिन वो अप्रैल का रिजल्ट आएगा और स्क्रीन पर 98 99 परसेंटाइल लिखी होगी ना वो दुनिया की सबसे ताकतवर फीलिंग होगी।

02:34

Speaker A

जीत जाओगे तुम लाइफ में।

02:36

Speaker A

खुद पे जीत जाओगे खुद को जीत जाओगे।

02:38

Speaker A

फाइट कभी भी यू वर्सेस वर्ल्ड होती नहीं है।

02:41

Speaker A

फाइट हमेशा मी वर्सेस मी होती है।

02:45

Speaker A

तुम्हारी एक भी मेहनत जाया नहीं जाएगी वेस्ट नहीं होगी अगर तुमने इस टाइम की कद्र कर ली तो इस टाइम को तुमने यूटिलाइज कर लिया तो।

02:52

Speaker A

बेटा ये तुम्हारा टाइम टेबल है।

02:53

Speaker A

पर मेरे को आपसे पहले एक वादा चाहिए है।

02:58

Speaker A

कि आई विल नॉट गिव अप।

03:01

Speaker A

बहुत हो गया तुम इससे बेटर हो।

03:04

Speaker A

अरे मैं ऐसे-ऐसे बच्चे भी जानता हूं मॉक टेस्ट में 230 240 नंबर ला रहे थे 18 20 30 40 50 परसेंटाइल उनकी आई है।

03:11

Speaker A

जेई एडवांस के अब हम जो उनके टेस्ट ले रहे हैं अभी भी उसमें उनके बहुत अच्छे नंबर आ रहे हैं।

03:17

Speaker A

पर वहां जाकर पैनिक कर गए वहां जाकर उनको समझ नहीं आया वहां जाकर फ्रीज हो गए।

03:23

Speaker A

पहले तीन-चार सवाल का लेवल देखकर उनको लगा ये क्या हो गया ओवर अटेम्प्टिंग हो गई भयंकर भर-भर के नेगेटिव हो गए तो क्या।

03:29

Speaker A

उन्होंने तैयारी चालू कर दी आप देख लेना उन्हीं बच्चों में से तुम ही में से कुछ।

03:35

Speaker A

इन फोटोज की जगह अगले साल यहां पर दिख रहे होंगे तुम भी देख लेना।

03:39

Speaker A

मैं भी यहीं हूं तुम भी यहीं हो।

03:41

Speaker A

चालू करें।

03:42

Speaker A

लिख दिया कमेंट में आई विल नॉट गिव अप।

03:44

Speaker A

समझ गए।

03:46

Speaker A

ये सब बच्चे यार सारे के सारे इन सब ने अपनी कहानी पलटी।

03:51

Speaker A

तुम्हारे को अभी तुम्हारा मन भी बोलेगा इस कमेंट सेक्शन में आकर भी बहुत सारे लोग बोलेंगे पॉसिबल नहीं है।

03:56

Speaker A

इन्होंने पहले से पढ़ा था ये किया था वो किया था ऐसा नहीं हो सकता दो साल वाले बच्चे ये करते हैं वो क्या कोई गेम खेलते हैं क्या वो फालतू बैठे थे क्या जो वो अब नहीं पढ़ेंगे।

04:02

Speaker A

हजारों तरीके की तुमको बातें सुनने को मिल जाएगी।

04:06

Speaker A

या तो उसको बिलीव कर लो।

04:08

Speaker A

उसको बिलीव करके करते रहो टाइम वेस्ट।

04:11

Speaker A

तो हो जाएगा क्या इंप्रूवमेंट।

04:13

Speaker A

या फिर छोड़ दो जेई यार।

04:16

Speaker A

मुझे पता है इतना इरिटेशन इतना गुस्सा क्यों आ रहा है इसलिए आ रहा है क्योंकि आप में पोटेंशियल है।

04:22

Speaker A

आप रैंडम लोगों की रैंडम एवरेज लोगों की एवरेज बातों में आकर अपने पीक करियर के टाइम को वेस्ट किए जा रहे हो।

04:30

Speaker A

ये कर लो उसकी जगह हो गया।

04:32

Speaker A

तो बहुत ही अच्छा सब दुनिया में ताली बजेगी।

04:35

Speaker A

नहीं भी हुआ तो रिग्रेट तो नहीं बचेगा कम से कम।

04:39

Speaker A

जागो ना अब तो।

04:40

Speaker A

हो गया रिजल्ट पीछे छोड़ दो फर्स्ट अटेम्प्ट को।

04:43

Speaker A

सेकंड अटेम्प्ट की तरफ आगे बढ़ते हैं।

04:45

Speaker A

पहला स्लॉट पांच से छह घंटे सोना है।

04:48

Speaker A

चार-चार घंटे सोना मत चालू करना पांच-छह घंटे अपने को सोना है।

04:52

Speaker A

बाकी सब टाइम में से कट करना है बेटा।

04:55

Speaker A

स्लॉट टू रोज का आपकी जो भी दिनचर्या है उठने के बाद नहाना धोना ब्रश करना फलाना ढिमाका और एक्सरसाइज 45 मिनट।

05:01

Speaker A

ये सुबह के 45 मिनट बिल्कुल लाइफ चेंजिंग हो सकते हैं अगर आपने इनको यूटिलाइज कर लिया।

05:05

Speaker A

प्लीज सुबह उठकर फोन देखना बंद कर दो।

05:08

Speaker A

तुम्हें कोई मतलब नहीं है अब दुनिया जमाने में क्या चल रहा है।

05:12

Speaker A

तुम्हें कोई मतलब नहीं होना चाहिए अब सिर्फ तुम तुम्हारी पढ़ाई तुम्हारा कमरा तुम्हारे सपने तुम्हारा फोकस तुम्हारा कंसंट्रेशन और कुछ नहीं भाई।

05:20

Speaker A

ये 45 मिनट सबसे दूर रहना है।

05:22

Speaker A

ये तुम्हारे खुद के हैं।

05:23

Speaker A

उसके बाद पढ़ने बैठो तीसरा स्लॉट केमिस्ट्री का।

05:26

Speaker A

इन सारे बच्चों में ये चीज कॉमन थी।

05:28

Speaker A

अंतरा ने सबसे पहले उठकर केमिस्ट्री पढ़ी।

05:30

Speaker A

ईशाम ने सबसे पहले उठकर केमिस्ट्री पढ़ी।

05:32

Speaker A

दीपक ने सबसे उठकर पहले केमिस्ट्री पढ़ी।

05:35

Speaker A

सुबह-सुबह जब हम केमिस्ट्री पढ़ते हैं ना तो हमारा रिटेंशन अच्छा हो जाता है।

05:38

Speaker A

सुबह-सुबह उठकर जब हम टाइम लगाते हैं ना तो अगर तुम फिजिकल कर रहे हो उस केमिस्ट्री के स्लॉट में तो प्रैक्टिस करनी है।

05:44

Speaker A

अगर तुम ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक कर रहे हो तो प्रैक्टिस प्लस थ्योरी दोनों करनी है और प्रैक्टिस हाई लेवल की करनी है मोर देन वन कांसेप्ट स्टेटमेंट बेस्ड असर्शन रीजन मैचिंग लिस्ट टफ लंबी कैलकुलेशन वाले न्यूमेरिकल फिजिकल के अंदर।

05:54

Speaker A

यहां तक बात समझ में आ गई।

05:56

Speaker A

फिर बेटा स्लॉट फोर ब्रेकफास्ट का 15 मिनट में ब्रेकफास्ट करना है।

05:59

Speaker A

इधर-उधर फालतू का टाइम वेस्ट ब्रेकफास्ट में नहीं करना।

06:02

Speaker A

स्लॉट फाइव मैथ्स हार्डकोर प्रैक्टिस में ये टाइम जाएगा फार्मूला याद करने में ये टाइम जाएगा तीन घंटे की मैथ्स।

06:06

Speaker A

मैथ्स के तुम पीवाईक्यूज भी पुराने कर लोगे कोई दिक्कत नहीं है।

06:10

Speaker A

क्योंकि उनका लेवल और अभी की मैथ्स का लेवल ऑलमोस्ट सिमिलर ही था।

06:12

Speaker A

बट केमिस्ट्री में तो तुमको स्पेशल 26 या उसके जैसा कोई सा मटेरियल करना पड़ेगा जेई एडवांस के पीवाईक्यूज करने पड़ेंगे।

06:18

Speaker A

यहां तक बात समझ में आ गई।

06:20

Speaker A

फिर छठा स्लॉट बेटा लंच का सातवां स्लॉट फिजिक्स डेढ़ घंटे का।

06:23

Speaker A

अब बच्चों को ये भी कंफ्यूजन आता है सर रात को पढ़े कि सुबह पढ़े।

06:26

Speaker A

देखो समझदारी इसी में ही है कि अब ना आप 12 1:00 बजे तक रात को सो जाओ।

06:31

Speaker A

क्योंकि जब सुबह की शिफ्ट आती है 7:30 बजे तक सेंटर पहुंचना पड़ता है।

06:34

Speaker A

रात भर जाकर पढ़ाई करने की इतने सारे बच्चों की आदत थी उस चक्कर में लफड़ा हो जाता है कि हम सुबह वहां जाकर स्लीपी फील करते हैं।

06:40

Speaker A

पेट में गुड़गुड़ होने लगती है।

06:42

Speaker A

तबीयत खराब होने लगती है।

06:44

Speaker A

वो सबसे अब बचना है।

06:46

Speaker A

तो रात को टाइम पर सोना शुरू कर दो प्रेफरेबल यही है।

06:50

Speaker A

बट तुमसे नहीं सोया जाता कोई बात नहीं बेटा 2-3 बजे तक सो जाना।

06:53

Speaker A

उसके हिसाब से इस स्लॉटिंग को अपने हिसाब से सेट कर लेना।

06:56

Speaker A

ठीक है।

06:57

Speaker A

ये तुमने बेटा फिजिक्स का डेढ़ घंटा दिया।

07:00

Speaker A

इस टाइम पर प्योरली प्रैक्टिस हो रही है।

07:03

Speaker A

थ्योरी नहीं हो रही है।

07:04

Speaker A

फार्मूला याद करना प्रैक्टिस।

07:06

Speaker A

फार्मूला याद करना प्रैक्टिस।

07:08

Speaker A

फिर बेटा स्लॉट एट पांच घंटे की थ्योरी।

07:10

Speaker A

जैसे बाउंस बैक कोर्स में तीन लाइव क्लासेस चल रही है उसमें हम तुमको पूरा रिवीजन करवा रहे हैं मैक्सिमम पॉसिबल बेसिक से जितना लास्ट टाइम में हो सकता है।

07:16

Speaker A

तुमको वो टाइम थ्योरी को देना है।

07:18

Speaker A

मैं देख रहा हूं अभी बहुत सारे बच्चे थ्योरी नहीं कर रहे।

07:19

Speaker A

अरे तुम्हारी कम परसेंटाइल इसलिए आई है क्योंकि पेपर में जाकर अपन फार्मूला भूल गए थे।

07:22

Speaker A

पेपर में जाकर अपने को कांसेप्ट रिलेट करने में मुश्किल आ रही थी पेपर में जाकर कांसेप्ट को रिक्रिएट करना वहां पर रिक्रिएट मतलब रिकॉल करना।

07:29

Speaker A

वहां पर उस लिमिटेड टाइम में कांसेप्ट को समझना वो नहीं हो पा रहा था।

07:32

Speaker A

और वो तभी होगा जब तुम थ्योरी ढंग से करोगे इन सारे बच्चों ने।

07:37

Speaker A

अपने दिन के करीब-करीब 40% टाइम थ्योरी को दिया था।

07:43

Speaker A

तब जाकर कमबैक हुए थे तब जाकर 15 से 99 34 से 99 45.2 से 99 आती है।

07:49

Speaker A

तुम्हारी भी बेटा तभी आएगी।

07:51

Speaker A

बात समझ गए।

07:53

Speaker A

और डेढ़ घंटे की क्लास 15 मिनट का ब्रेक।

07:56

Speaker A

डेढ़ घंटे की क्लास 15 मिनट का ब्रेक।

07:58

Speaker A

डेढ़ घंटे की क्लास 15 मिनट का ब्रेक।

08:00

Speaker A

ये तरह से अपने को चलाना है।

08:01

Speaker A

फिर स्लॉट नाइन क्लास खत्म होते ही कुछ नहीं करना।

08:03

Speaker A

फोन नहीं चलाना डिनर करना है बात खत्म।

08:06

Speaker A

स्लॉट 10 थ्योरी जो तुमने अभी क्लास में पढ़ा उसका रिवीजन करना है।

08:11

Speaker A

वरना वो सब गायब हो जाएगा।

08:12

Speaker A

तो मोटी-मोटी अगर हम बात करें छह से सात घंटे की थ्योरी हम एक दिन में कर रहे हैं।

08:16

Speaker A

बाकी सारा टाइम हम प्रैक्टिस में बिता रहे हैं।

08:18

Speaker A

और स्लॉट 11 फिजिक्स फिर से डेढ़ घंटा तुमको सोने से पहले करनी है।

08:22

Speaker A

दिस इज द परफेक्ट टाइम टेबल इसी से इन्हीं स्लॉट से इन सब ने।

08:27

Speaker A

इन सब ने और इनके जैसे सैकड़ों बच्चों ने करके दिखाया।

08:31

Speaker A

क्या सर 15-16 घंटे से कम में हो जाएगा क्या।

08:34

Speaker A

बेटा चांस कम हो जाती है।

08:35

Speaker A

तुम्हें अगर अपनी प्रोबेबिलिटी मैक्सिमाइज करनी है इस बाउंस बैक की तो वो तो तभी ही होगी जब तुम इतना पढ़ोगे।

08:41

Speaker A

और क्यों नहीं पढ़ना चाहते।

08:43

Speaker A

लाइफ में इतनी मेहनत क्यों नहीं करना चाहते।

08:46

Speaker A

वर्क लाइफ बैलेंस फर्जी फालतू बातें हैं।

08:47

Speaker A

या तो सपने बड़े मत रखो।

08:50

Speaker A

और अगर सपने बड़े हैं तो मेहनत भी बड़ी करना सीखो भाई।

08:53

Speaker A

ये दोगलापन नहीं चलेगा।

08:55

Speaker A

कि हम सपने भी बड़े हैं बातें भी बड़ी-बड़ी करते हैं पर हम मेहनत भी अरे तुम नहीं करोगे तो कौन करेगा भाई।

09:03

Speaker A

कोई और आएगा क्या तुम्हारे सपने तुम्हारे माता-पिता के सपने पूरे उनकी जरूरतें पूरी करने।

09:08

Speaker A

कोई नहीं आता।

09:11

Speaker A

खुद को करना पड़ता है।

09:13

Speaker A

इट इज ऑल अबाउट योर हार्ड वर्क।

09:17

Speaker A

और ऐसी मेहनत कर दो तुम्हारे माता-पिता को भी प्राउड घमंड फील हो जाए लड़के लड़की ने मचा दिया लास्ट के 40 दिन में कर दी अपनी लाइफ की पीक मेहनत।

09:25

Speaker A

कर दिया दिन रात एक इससे ज्यादा नहीं कर सकता था कर सकती थी ये मुझे गर्व है।

09:29

Speaker A

ये डायलॉग सुनना है उनसे।

09:31

Speaker A

तब जाकर मजा आएगा।

09:32

Speaker A

समझ गए।

09:34

Speaker A

बता दिया यार जितनी चीजें सीखी है जो बच्चे फॉलो करते हैं जिससे कमबैक हुआ है सारी चीजें तुम्हें बता रहे हैं बस फॉलो करना है बैठकर।

09:40

Speaker A

बंद कर दो अभी ये प्यार मोहब्बत का चक्कर बंद कर दो ये रील्स में फालतू बर्बाद होना बंद कर दो ये टाइम पास वाली दोस्ती आ रही घंटों घंटे उसमें लगाना।

09:47

Speaker A

कुछ नहीं मिलता इससे।

09:49

Speaker A

एक पागलों जैसा फोकस लेकर आ जाओ अपने अंदर।

09:52

Speaker A

तब जाकर जिंदगी में रंग बदलते तब जाकर कुछ सक्सेस हाथ में आती है वरना नहीं आती।

09:56

Speaker A

समझ गए।

09:58

Speaker A

फॉलो कर लेना ऑल दी बेस्ट।

Topics: जेईई मेन्स पढ़ाई टाइमटेबल 15-16 घंटे पढ़ाई मोटिवेशन अखिरी 40 दिन केमिस्ट्री प्रैक्टिस मैथ्स तैयारी फिजिक्स प्रैक्टिस पढ़ाई रणनीति eSaral

Study this video

- [Flashcards from this video](https://sozai.app/tools/ai-flashcard-generator/?from=transcript&id=5527)
- [Quiz on this video](https://sozai.app/tools/quiz-generator/?from=transcript&id=5527)

Free, made by AI from this transcript. No signup.


---
This is the markdown twin of https://sozai.app/transcript/how-to-study-16-hours-a-day-last-40-days-timetable-f-transcript/ — the same content, without the markup.
Published by SozAI (https://sozai.app). Reuse and quotation are allowed with attribution and a link back.
Machine-readable index: https://sozai.app/llms.txt · data API: https://sozai.app/api/
